Tag Archive for: Sikar NEET Coaching

NEET UG भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है इसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा प्रतिवर्ष करवाया जाता हैं। परीक्षा में प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख छात्र भाग लेते हैं| NEET की तैयारी करने के लिए छात्रों को सही कोचिंग संस्थान का चुनाव, सेल्फ स्टडी (स्वाध्याय) के लिए समय निकालना, परीक्षा तक समय प्रबंधन का ध्यान रखना आदि कार्य तब तक करने होते हैं जब तक वो अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाए। NEET की तैयारी के दौरान हजारों छात्र बहुत सामान्य गलतियां करते हैं जो उनके परिणाम और रैंक में बाधा डालती हैं, इसलिए छात्रों को परीक्षा देने से पहले उन सामान्य गलतियों का पता लगाना और उन्हें सुधारना अनिवार्य है। 

यहां हमने NEET UG की तैयारी करते समय छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियां तथा कोचिंग संस्थानों द्वारा होने वाली गलतियों के बारे में पिछले वर्षों के टॉपर छात्रों और कोचिंग विशेषज्ञों से हुई बातचीत के आधार पर बताया हैं। साथ ही उन टॉपर छात्रों की रणनीति भी बताई हैं, जिन्हें अपनाकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी में कम से कम गलतियां की और देशभर में टॉप किया है। 

NEET परीक्षा में छात्रों द्वारा की जाने वाली गलतियां (Common Mistakes) 

छात्रों द्वारा NEET UG की तैयारी में होने वाली सामान्य गलतियों की यह List नीट की तैयारी करने वाले छात्रों, विषय विशेषज्ञों और पिछले वर्षों के Topper छात्रों से हुई बातचीत और उनके अनुभवों के आधार पर बनाई गई है। तैयारी करने वाले छात्र इन गलतियों को समय पर सुधार के अपने परिणामों को बेहतर बना सकते हैं।

1. NEET पाठ्यक्रम (Syllabus) की स्पष्ट समझ का अभाव,

2. जरूरत से ज्यादा अध्ययन सामग्री (Study Material) रखना,

3. Notes बनाने का महत्व न समझना,

4. पढ़ाई करने के बाद अभ्यास प्रश्न न करना,

5. Mock Test परिणामों का विश्लेषण न करना,

6. नियमित अध्ययन न करना,

7. किसी विषय के लिए अति आत्मविश्वासी होना,

8. नकारात्मक अंक प्रणाली (Negative Marking) को न समझना ,

9. कोचिंग और स्कूल के समय का उचित प्रबंध न करना।

1. NEET पाठ्यक्रम (Syllabus) की स्पष्ट समझ का अभाव

नीट की तैयारी के दौरान छात्र जो सबसे आम गलती करते हैं,उनमें सबसे पहले स्थान पर अपने पाठ्यक्रम को स्पष्ट रूप से न समझना है। हर साल नीट टॉपर्स, विशेषज्ञों, और Matrix, CLC, Gurukripa, Allen, PCP जैसे प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों की फैकल्टी द्वारा बार बार कहा जाता है कि NEET UG परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए छात्र को अपने पाठ्यक्रम का प्रत्येक टॉपिक अपने दिमाग में रखना चाहिए। पाठ्यक्रम को समझने के बाद ही छात्र को तैयारी में NCERT के महत्व का पता चलता हैं। पिछले वर्ष 2025 के All India Topper महेश कुमार और 2024 के All India Topper जतिन गोयल, पंकज बुरड़क जैसे छात्रों ने हमें बताया कि भविष्य में नीट 2026 की तैयारी करने वाले छात्र सबसे पहले NCERT की पुस्तकों से पाठ्यक्रम को पूरा करें और सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अलग करें, इन टॉपिक्स की अवधारणाओं को गहन रूप से समझें। उसके बाद ही अन्य पुस्तकों का सहारा लें।

कैसे बचें?

  •  छात्र NTA की वेबसाइट से आधिकारिक NEET पाठ्यक्रम Download करके उसका गहन विश्लेषण करें
  • सभी विषयों की एक Checklist तैयार करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विषय के सभी टॉपिक कवर कर लिए हैं।
  • NTA नीट का पेपर बनाते समय भौतिक (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) की NCERT पुस्तकों को हमेशा शीर्ष पर रखता है इसलिए छात्र इन्हें किसी भी हाल में अनदेखा न करें।

2. जरूरत से ज्यादा अध्ययन सामग्री (Study Material) रखना

नीट यूजी की तैयारी करने वाले लाखों छात्र हैं लेकिन सफल कुछ ही होते हैं। हजारों छात्रों की असफलता का कारण यह भी होता हैं कि वो अपने पाठ्यक्रम की निर्धारित अध्ययन सामग्री नहीं रखते हैं। एक ही विषय के लिए कई किताबें, नोट्स रखते हैं या फिर कई जगहों से क्लासेज लेते हैं जिससे वो बिना काम के Study Material के जाल में फंसकर अपना समय बर्बाद कर लेते हैं। इसके लिए आप निम्न तरीकों को अपना सकते हैं।

  • बेशक नीट की तैयारी के लिए NCERT आधारभूत सामग्री है तो सभी विषयों की NCERT पुस्तक जरूर पढ़ें
  • Matrix,CLC, Gurukripa, Allen या PCP जैसी किसी भी एक कोचिंग के नोट्स जरूर रखें।
  • अपने तय पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद अन्य किन्हीं पुस्तकों का सहारा ले सकते हैं जो आपकी तैयारी में मददगार साबित हो।

3. Notes बनाने का महत्व न समझना

नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को खुद के नोट्स बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ छात्र लगातार कोचिंग क्लास लेते रहते हैं, कुछ छात्र आजकल ऑनलाइन वीडियो लेक्चर्स लेते रहते हैं लेकिन खुद के नोट्स नहीं बनाते हैं जो कि आगे चलकर उनकी असफलता का कारण बनता है। हमने कई विशेषज्ञों और कोचिंग संस्थानों के सफल बच्चों से पूछा “NEET UG की तैयारी के दौरान नोट्स बनाने का क्या महत्व है?” सभी विशेषज्ञों और सफल छात्रों ने हमें बताया कि खुद छात्र द्वारा बनाए गए नोट्स परीक्षा के समय रिवीजन करने में बहुत मददगार होते हैं। साथ ही ये विषय के कठिन अध्यायों को सीखने में सरल बनाते हैं। जब छात्र हाथ से नोट्स बनाता है तो दिमाग चीजों को ज्यादा तेजी से याद करता है। Revision के समय भी पढ़ने पर चीजों को बेहतर ढंग से समझते हैं। वो सबसे जरूरी हिस्से पर विशेष ध्यान देते है जिससे अनावश्यक चीजों को छोड़ने की कला भी सीख जाते है। रिवीजन के दौरान छात्र अपने लिखे नोट्स से पढ़ता है तो उसे पहले की तरह बड़ी बड़ी किताबें पढ़ने में अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ता। उसको पता होता कि कौन सा टॉपिक किस जगह पर लिखा है।

छात्र तैयारी के दौरान निम्न तरीकों से नोट्स बना सकते हैं

  • लिखने से पहले अपनी मूल किताब NCERT से अध्याय को पढ़ें। अपने शिक्षक की बातें सुने। विषय को अच्छी जगह से समझने की कोशिश करें,समझने के बाद अपने सरल शब्दों में नोट्स बनाएं।
  • छात्रों को नोट्स बनाते समय किताब से पूरे के पूरे पैराग्राफ को न लिखे। जो मुख्य बात है उसको सरल शब्दों में लिखकर नोट्स बनाएं।
  • नोट्स बनाते समय नोट्स बुक में महत्वपूर्ण तथ्यों को रेखांकित या हाइलाइट करें, जिससे रिवीजन के दौरान आपका सीधा ध्यान मुख्य बात पर जाए।
  • नोट्स साफ और फ्लो चार्ट बनाते हुए बनाए ताकि पढ़ने में इंटरेस्टिंग लगें।

4. पढ़ाई करने के बाद अभ्यास प्रश्न न करना

NEET UG की तैयारी करने वाले छात्रों की एक कमी यह होती हैं कि वो पढ़ाई करने के बाद अभ्यास प्रश्न नहीं करते हैं। जबकि पिछले वर्ष के लगभग टॉपर्स ने हमें बताया कि हमने नीट की तैयारी के दौरान जितना पढ़ा उनका अभ्यास प्रश्नों के माध्यम से नियमित रूप से किया है। कुछ छात्र केवल कोचिंग क्लास लेकर ही अपना समय व्यतीत कर देते हैं जबकि उन्हें पढ़े हुए को एग्जाम तक याद रखने के लिए अभ्यास जरूर करना चाहिए क्योंकि नीट परीक्षा Objective होती हैं, जिसमें वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं।

5. Mock Test परिणामों का विश्लेषण न करना

छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी करते समय सैंपल पेपर्स, पिछले वर्षों के NEET प्रश्नपत्रों (Previous Year Question Papers For NEET 2026) और मॉक टेस्ट के साथ साथ परीक्षा आधारित प्रश्नों का अभ्यास करना तैयारी का एक महत्वपूर्ण अंग है। कुछ छात्र केवल Mock Tests देने पर ही ध्यान देते हैं वे सप्ताह में 2 से 3 मॉक टेस्ट देते हैं लेकिन उनका विश्लेषण नहीं करते हैं,अपनी वास्तविक रैंक नहीं देखते और अपनी कमजोरियों को अनदेखा कर देते हैं जोकि परीक्षा में खराब प्रदर्शन होने का कारण बन जाता हैं। इस दृष्टिकोण से अंधेरे में तीर चलाने जैसा है,जिसके निशाने पर लगने की कोई गारंटी नहीं है।

मॉक टेस्ट का विश्लेषण किस प्रकार सहायक है

  • मॉक टेस्ट का विश्लेषण करने से छात्रों को अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने में मदद करता है।
  • विश्लेषण करने से परीक्षा में समय प्रबंधन करने में महारत हासिल होती हैं जिससे वास्तविक परीक्षा में प्रश्न छूटने की संभावना कम हो जाती हैं।
  • छात्रों को अपने द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों का पता चल जाता है मॉक टेस्ट विश्लेषण में उन्हें पहचान कर सुधारा जा सकता है।

6. नियमित अध्ययन न करना

सफल छात्र इस परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे पहले एक प्रभावी और नियमित अध्ययन योजना बनाते हैं लेकिन अधिकांश छात्र ऐसा नहीं करते हैं उनका कोई फिक्स शेड्यूल नहीं होता हैं,उनकी पढ़ाई में नियमितता नहीं होती और वे असफल हो जाते हैं इसलिए यह सबसे जरूरी है कि एक व्यावहारिक समय सारणी बनाकर नियमित रूप से अध्ययन किया जाए।

छात्रों को नियमित अध्ययन योजना बनाने के लिए कोचिंग संस्थानों के उन विशेषज्ञ शिक्षकों से सहायता लेनी चाहिए जो उनकी दैनिक दिनचर्या का विश्लेषण करते हैं और एक अध्ययन योजना बनाने में मदद करते हैं। नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को नियमित रूप से सभी विषयों का अध्ययन करना चाहिए। एक ही विषय को पढ़ने की प्रवृति मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों में देखी जाती हैं। हमें छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि अधिकांश छात्र जो नीट की तैयारी कर रहे हैं वो जीव विज्ञान विषय को सबसे ज्यादा पढ़ते है ऐसा करने पर उनके केवल उसी विषय में अच्छे नंबर आते हैं जबकि अन्य विषयों में नहीं। ऐसा होने पर वास्तविक परीक्षा में उनकी रैंक नहीं बन पाती और कई बार असफल भी हो जाते हैं।

7. किसी विषय के लिए अति आत्मविश्वासी होना

नीट यूजी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों में से कुछ छात्र किसी एक विषय के लिए अति आत्मविश्वासी हो जाते हैं। वो सोचते हैं यह विषय तो मुझे आता है इसको आखिरी समय में पढ़ लेंगे या थोड़ा पढ़कर छोड़ देते हैं। ऐसा करने से उस छात्र को विषय में कम अंक प्राप्त होते हैं जो उसकी सफलता एवं कम रैंक आने का कारण बन जाता है।

नीट यूजी परीक्षा के शीर्ष कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों की मान्यता है कि नीट की तैयारी के दौरान कभी भी छात्र को अति आत्मविश्वासी नहीं बनना चाहिए। उसको हमेशा विषय की मूलभूत अवधारणाओं को सीखने, उसमें सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए। इससे परीक्षा में उस विषय के भाग में सामान्य गलतियां होने की संभावनाएं कम हो जाती है,और उन्हें नकारात्मक अंक के नुकसान से बचने में मदद मिलती हैं।

8. नकारात्मक अंक प्रणाली (Negative Marking) को न समझना 

नीट यूजी की तैयारी करने वाले छात्रों को बार बार सलाह दी जाती है कि वे इस परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले नीट परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझ लें। इस पैटर्न के बारे में Matrix, CLC, Gurukripa, Allen, PCP, जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा भी छात्रों को समय समय पर बताया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अनुसार छात्रों को परीक्षा में प्रत्येक सही प्रश्न के जवाब पर चार अंक दिए जाते हैं तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा। नीट परीक्षा में नकारात्मक अंक प्रणाली से इसका कठिनाई स्तर कई गुना बढ़ जाता हैं। इसलिए छात्रों को यह परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ स्मार्ट वर्क भी करना होगा। छात्रों को परीक्षा में अनुमानों के आधार पर सवालों का जवाब नहीं देना चाहिए इससे प्रश्न गलत होने की संभावना बढ़ जाती हैं और अंततः नकारात्मक अंक मिलते हैं।

9. कोचिंग और स्कूल के समय का उचित प्रबंध न करना

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों में वो छात्र भी काफी संख्या में होते हैं जो 11वीं – 12वीं कक्षा के साथ ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इनमें से कई छात्र 12th के साथ ही NEET UG में अच्छी रैंक सिक्योर कर लेते हैं। जिसकी वजह से इस तरह का प्रचलन बढ़ा है। इन छात्रों की सबसे बड़ी समस्या होती हैं कोचिंग और स्कूल के समय का उचित प्रबंध न होना। इसके लिए छात्रों को निम्न तरीकों से अपने समय का प्रबंधन करना चाहिए।

• अपने स्कूल के समय का पूरा उपयोग करें

इसके लिए 12 वीं के साथ जिन छात्रों ने NEET UG 2025 में शानदार रैंक हासिल की उनका कहना है कि 11वीं 12वीं फाउंडेशन के साथ नीट की तैयारी करने वाले छात्र कक्षा में होने वाली पढ़ाई संबंधित चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लें, ऐसे नोट्स बनाएँ जो स्कूल परीक्षाओं और NEET दोनों में मददगार बने और खाली समय या ब्रेक का उपयोग कठिन विषयों जैसे जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की अवधारणाओं को दोहराने में करें। स्कूल के समय में ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से बचना चाहिए।

• समय-सीमा निर्धारित करें

12वीं के साथ शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों और कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों ने इस बात पर बल दिया है कि स्कूल के साथ नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अलग-अलग कार्यों के लिए विशिष्ट समय निर्धारित करें। जैसे- सुबह स्कूल की पढ़ाई के लिए, दोपहर NEET के लिए और शाम को रिवीजन के लिए। यह निर्धारण करना अति आवश्यक है कुछ बच्चे ऐसा नहीं कर पाते और उनका समय व्यर्थ हो जाता है।

NEET कोचिंग्स की भूमिका 

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करवाने में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में सीकर ही नहीं बल्कि देशभर में प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान है जो छात्रों को लगातार मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। पिछले कुछ समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ संस्थानों ने अपनी गुणवत्ता को छात्र हितों को ध्यान में रखकर बढ़ाया है जबकि कुछ ने समझौता किया है। जिसके परिणामस्वरूप कोचिंग संस्थानों से छात्रों का मोह भंग हुआ है। आप भी अगर नीट यूजी परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहें हैं तो संस्थानों द्वारा होने वाली गलतियों के बारे में जानना चाहिए। वर्तमान में कुछ संस्थान निम्न गलतियां कर रहे हैं।

1. छात्रों पर पढ़ाई के लिए अत्यधिक दबाव बनाना,

2. अप्रभावी और अत्यधिक Mock Tests लेना,

3. Revision ना करवाना,

4. छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना।

1. छात्रों पर पढ़ाई के लिए अत्यधिक दबाव बनाना

वर्तमान समय में NEET UG परीक्षा की कठिनता बढ़ी है और यही कारण है कि कोचिंगों की आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। इस प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव भी बढ़ा है। बेशक यह कार्य तेजी से सीखने वाले छात्रों के लिए तो हित में होता है, लेकिन औसत छात्र के लिए यह हितकर नहीं है। NEET UG की तैयारी करने वाले छात्रों को ऐसे कोचिंग संस्थानों को पहचान कर उनसे बचना चाहिए।

सीकर में Matrix, CLC, Gurukripa, PCP जैसे संस्थान वास्तविक परिणाम देते हैं। ये प्रत्येक छात्र की क्षमता के अनुसार उनको व्यक्तिगत परामर्श देकर परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। छात्रों को परीक्षा उपयोगी अवधारणाओं को रटाने के बजाय सिखाने पर जोर देते हैं। इसलिए छात्रों के लिए जरुरी है कि उन्हें अपनी तैयारी करने के लिए एक सही, उचित गुणवत्तापूर्ण कोचिंग संस्थान में प्रवेश लें। 

2. अप्रभावी और अत्यधिक Mock Tests लेना

नीट यूजी की तैयारी के लिए कठिन मेहनत की आवश्यकता होती है। इस कठिन मेहनत और प्रयास से ही लाखों छात्रों से आज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में आगे निकला जा सकता है। तैयारी के दौरान विभिन्न प्रकार की अध्ययन सामग्री को काम में लिया जाता हैं। जिसमें अब Mock Tests का महत्व भी कम नहीं है लेकिन आजकल कई कोचिंग संस्थान अत्यधिक मॉक टेस्ट लेते हैं जैसे सप्ताह में 2 से अधिक मॉक टेस्ट लेना। या कुछ संस्थानों द्वारा मॉक टेस्ट का विश्लेषण नहीं करवाना। कोचिंग संस्थानों की इन कमियों के कारण छात्रों को तैयारी में वो बढ़त नहीं मिल पाती जिससे वो एक अच्छी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पा सकें।

सीकर की कोचिंग संस्थानों में यह प्रवृति बहुत ही कम है। यहां के कोचिंग संस्थान सबसे पहले छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा कराते हैं, उसके बाद NEET परीक्षा विशेषज्ञ कठिन टॉपिक को अलग छांटकर छात्रों को उनकी अवधारणाएं सिखाने पर जोर देते हैं। Matrix, CLC, Gurukripa, PCP जैसे संस्थान तो Mock Test परिणामों के आधार पर छात्रों की अलग अलग रैंक जारी करते हैं साथ ही छात्र को पाठ्यक्रम के किस हिस्से में कम अंक प्राप्त हुए उससे भी अवगत कराते हैं। ये संस्थान प्रत्येक Mock Test के बाद उनका विषय विशेषज्ञों से गहन विश्लेषण करवाते हैं क्योंकि इससे छात्रों की समझ विकसित होती हैं। छात्रों को ऐसे कोचिंग संस्थानों से कभी भी तैयारी नहीं करनी चाहिए जो छात्रों को डराने के लिए कठिन एवम् अप्रभावी अभ्यास प्रश्न करवाते हैं।

3. Revision ना करवाना

नीट यूजी की तैयारी करवाने वाले कई संस्थानों की सबसे बड़ी गलती यह होती हैं कि वो छात्रों के पाठ्यक्रम (Syllabus) को जल्दी से जल्दी पूरा करने पर ध्यान देते हैं। ऐसी कोचिंग संस्थानों की फैकल्टी कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों की वास्तविक समस्या पर ध्यान नहीं दे पाते।

नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद संस्थान के शिक्षक सभी विषयों का Multiple Revision करवाते हैं या नहीं क्योंकि, रिवीजन से ही छात्रों को चीजें लंबे समय तक याद रह पाती हैं। रिवीजन करवाने पर ही पाठ्यक्रम के छूटे हुए या कठिन हिस्से का पता लगाया जा सकता है। इसलिए बार बार परीक्षा तक तैयारी करवाने वाले संस्थान का चुनाव नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को करना चाहिए।

4. छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना।

मानसिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू है। कोचिंग संस्थानों में छात्रों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहता है। सुबह स्कूल, फिर घंटों की कोचिंग क्लासेज और फिर देर रात तक पढ़ाई यह दिनचर्या छात्रों को थका देती हैं। इससे शारीरिक थकान के साथ साथ मानसिक थकान भी आती हैं। आजकल कई कोचिंग संस्थान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं उन्हें केवल पढ़ाने से मतलब होता हैं। इसलिए छात्रों को Matrix NEET Division जैसी सीकर की संस्था में प्रवेश लेना चाहिए। यहां मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा समय समय पर काउंसलर छात्रों की काउंसलिंग की जाती हैं। यहां के शिक्षकों का बच्चों से व्यवहार भी मित्रतापूर्ण किया जाता हैं। समय समय पर छात्रों को खेल – कूद और मनोरंजन जैसी क्रियाएं करवाई जाती हैं जिससे छात्रों में अवसाद जैसी गंभीर समस्याएं नहीं होती।

इसलिए जरूरी है कि NEET UG प्रवेश परीक्षा की कोचिंग चुनते समय छात्र इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखें।

निष्कर्ष

NEET का मतलब सिर्फ कठिन मेहनत और परिश्रम से पढ़ाई करना ही नहीं है- यह सही योजना,सोच और अनुशासन पर आधारित परीक्षा है। कई छात्र कड़ी मेहनत करते हैं,लेकिन फिर भी कुछ सामान्य गलतियाँ करते है जो उनकी प्रगति को धीमा करती हैं और आखिर में परिणाम अपेक्षाओं के अनुसार नहीं आता। अगर वर्ष 2026 की नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र इन गलतियों से बचेंगे तो उन्हें तैयारी में आसानी होगी। नीट की तैयारी इस बात पर तो निर्भर करती ही हैं कि आपने कितनी मेहनत की है लेकिन यह बात और महत्वपूर्ण हो जाती हैं कि आपने इसे कितनी समझदारी, Smart Work से की है। इसलिए सकारात्मक रहें और उन छोटी – छोटी चीजों में सुधार करें जहां अधिकांश छात्र गलतियां करते हैं।

याद रखें :-

  • देर से शुरू मत करो, अभी शुरू करो। एक ऐसी कोचिंग संस्थान में प्रवेश लें जहां, विस्तृत एवं निर्देशित बैच उपलब्ध हो और परीक्षा तक आपके सहयोगी बनें।
  • जो सिद्धांत आपने तैयारी के दौरान बनाए उनको व्यवहार के साथ संतुलित करें एवम् अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें।
  • हर दिन एकरूपता बनाए रखें, नियमित अध्ययन को महत्व दें।
  • और सबसे महत्वपूर्ण बात, यह जान लें कि आप यह सब क्यों कर रहे हैं आपका आखिरी सपना एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाकर समाज में अच्छा डॉक्टर बनना है।

FAQs

NEET परीक्षा की तैयारी में होने वाली सबसे आम गलतियाँ क्या हैं?

ज्यादातर छात्रों की गलती NCERT के महत्व को न समझना, मॉक टेस्ट नहीं देना, रिवीजन नहीं करना और परीक्षा के दौरान घबरा जाना। आप अगर नीट परीक्षा देने वाले है तो व्यवस्थित अध्ययन योजना बनाकर और नियमित अभ्यास करके तैयारी कर सकते हैं।

NEET UG परीक्षा 2026 से पहले मुझे कितने मॉक टेस्ट देने चाहिए?

NEET परीक्षा से पहले विशेषज्ञों के अनुसार आपको कम से कम 50 से 60 मॉक टेस्ट देने चाहिए। जितने भी मॉक टेस्ट दे उनका विश्लेषण जरूर करें। उनमें होने वाली गलतियों पर ध्यान दें और कमजोर क्षेत्रों को मजबूत करें।

NEET 2026 में सिलेबस में कोई बदलाव आएगा?

अभी तक NTA (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) ने कोई बदलाव नहीं बताया है। लेकिन आधिकारिक वेबसाइट (nta.ac.in) पर नजर रखें। अभी तैयारी के लिए पुराना सिलेबस ही फॉलो करें, लेकिन NCERT पर फोकस रखें।

NEET UG परीक्षा में Silly Mistakes को किस तरह रोक सकते हैं?

NEET परीक्षा में Silly Mistakes को रोकने के लिए प्रश्नों को ध्यानपुर्वक पढ़ना चाहिए, महत्वपूर्ण शब्दों को हाइलाइट कर लेना चाहिए और परीक्षा ध्यान केंद्रित करते हुए धैर्यपूर्वक देनी चाहिए।

NEET परीक्षा के लिए Revision की क्या रणनीति रखनी चाहिए?

छात्रों को NEET नीट परीक्षा की तैयारी करते समय नियमित रूप से शॉर्ट नोट्स, डायग्राम्स, फ्लो चार्ट के माध्यम से Revision करना चाहिए। इसके अतिरिक्त छात्रों को अपने कमजोर विषयों को अतिरिक्त समय देना चाहिए।

राजस्थान का सीकर शहर कोई ज्यादा बड़ा शहर नहीं है। पहले के समय में बहुत कम लोग ही इसके बारे में जानते थे। हालाँकि अब परिस्थितियां बहुत बदल चुकी हैं। अब अगर आप किसी ऐसे स्टूडेंट से सीकर के बारे में पूछेंगे जो अभी दसवीं से बारहवीं में पढ़ रहा हो तो उसका कोई ना कोई जानकार सीकर में JEE और NEET की तैयारी करता हुआ पाया जाएगा।

इतना ही नहीं, उनमें से बहुत से स्टूडेंट तो खुद सीकर जाकर JEE और NEET की तैयारी (Sikar JEE NEET Coaching) करने का मन बना रहे होंगे। लेकिन ऐसा क्यों? कुछ साल पहले जब हम JEE और NEET की तैयारी करने वाले शहर की बात करते थे तो उसमें केवल एक ही नाम आता था और वह था राजस्थान का कोटा शहर। हालाँकि अब कोटा का वर्चस्व राजस्थान का ही दूसरा शहर सीकर तोड़ता जा रहा है।

अब सीकर शहर में ऐसा क्या है जो वह JEE और NEET की तैयारी करने और करवाने दोनों में स्टूडेंट्स और टीचर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में ही बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं आखिरकार क्यों है सीकर JEE और NEET की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद।

JEE/NEET की तैयारी के लिए सीकर है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

सीकर शहर स्टूडेंट्स की पहली पसंद ही नहीं बल्कि देश में भी JEE और NEET तैयारी करवाने के लिए नंबर वन (Sikar JEE NEET Coaching) बनता जा रहा है। इसके पीछे एक या दो नहीं बल्कि कई कारण हैं। उन्हीं में से 5 मुख्य कारण आज हम आपको बताएँगे।

#1. सीकर के JEE/NEET कोचिंग सेंटर्स

सीकर को JEE/NEET की तैयारी करवाने के लिए देश में नंबर वन लाने में जिसकी सबसे अहम भूमिका है, वह है सीकर शहर में खुले दर्जनों कोचिंग सेंटर्स। अब आप कहेंगे कि इस तरह के JEE/NEET कोचिंग सेंटर्स तो आज के समय में किस शहर में नहीं खुले हैं। हम देश के किसी भी शहर में चले जाएं, वहाँ दर्जनों JEE/NEET के कोचिंग सेंटर्स मिल जाएंगे।

ऐसे में आज हम आपको बता दें कि सीकर शहर के कुछ कोचिंग सेंटर्स ऐसे हैं जिन्होंने JEE/NEET की तैयारी करवाने में अपना परचम पूरे देश में लहरा दिया है। पहले हम आपको सीकर के टॉप 5 JEE/NEET के कोचिंग सेंटर्स की लिस्ट दे देते हैं:

अब इसमें मैट्रिक्स सीकर का नंबर वन कोचिंग सेंटर है तो उसके बाद एलन का नाम आता है। इसके बाद क्रमानुसार गुरुकृपा, कौटिल्य और प्रिंस अकादमी का नाम आता है।

अब इन कोचिंग सेंटर्स ने अपना JEE/NEET कोचिंग सेंटर खोलने से पहले कई वर्षों की रिसर्च की है। उन्होंने देखा कि ऐसा क्या है जो हम स्टूडेंट्स को JEE/NEET की तैयारी करवाने के लिए दे सकते हैं। इसके बाद ही उन्होंने देशभर में से ऐसे टीचर्स की खोज की जिनका ना केवल एक्सपीरियंस अच्छा हो बल्कि वे स्टूडेंट्स के नेचर और उनके सीखने की क्षमता का आंकलन कर उन्हें पढ़ा सकें।

इसी का परिणाम है कि आज सीकर शहर मुख्यतया इन्हीं पांच कोचिंग सेंटर्स की बदोलत देश का नंबर वन JEE/NEET कोचिंग शहर बनता जा रहा है। इसमें भी मैट्रिक्स और गुरुकृपा के द्वारा किया गया काम शानदार रहा है।

#2. सीकर शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर

अब आपने सीकर के फेमस JEE/NEET कोचिंग सेंटर के बारे में तो जान लिया है लेकिन अब हम जानेंगे सीकर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में। अब हमने ऊपर बात की कि JEE और NEET के कोचिंग सेंटर तो हर शहर में हैं लेकिन क्या आपके शहर में वैसा माहौल है? नहीं ना। बस यही चीज़ सीकर को बाकी शहरों से अलग करती है।

सीकर शहर में आपको कोचिंग सेंटर्स के अलावा दर्जनों लाइब्रेरी, स्टूडेंट्स एरिया, किताबों की दुकाने, हॉस्टल, व अन्य फैसिलिटी आराम से मिल जाएगी। एक तरह से कहा जाए तो यह पूरा शहर ही कोचिंग सेंटर बनता जा रहा है। अब स्टूडेंट का JEE/NEET में सक्सेस रेट तब बढ़ जाता (Sikar NEET Coaching) है जब उसके आसपास का माहौल भी पढ़ने वाला हो।

आप आज ही सीकर शहर में निकल जाएं या फिर सीकर में रह रहे किसी स्टूडेंट या लोकल से पूछ लें कि वहाँ का माहौल और इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है। आप पाएंगे कि धीरे-धीरे सीकर शहर स्टूडेंट्स की कोचिंग के हिसाब से ढलता दिख रहा है।

साथी ही यहाँ के कोचिंग सेंटर्स ने भी इसमें बहुत बढ़िया काम किया है। खासतौर पर मैट्रिक्स और प्रिंस अकैडमी ने तो वर्ल्ड क्लास हॉस्टल की सुविधाएँ प्रदान की हुई हैं। उनके हॉस्टल भी कोचिंग सेंटर के पास ही हैं। ऐसे में बाहर से आकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को किसी तरह की समस्या नहीं होती है।

#3. कम लागत में बेहतर रिजल्ट

जो स्टूडेंट्स JEE/NEET की तैयारी करने जाते हैं, अभी तक उनकी बात हुई लेकिन अब हम बात करते हैं उनके पेरेंट्स की। दरअसल अपने बच्चे को दूसरे शहर में पढ़ने के लिए भेजना एक अलग बात है लेकिन साथ ही उसके लिए भारी भरकम फीस चुकाना एक अलग बात।

अब कोटा ले लीजिए या फिर अन्य बड़े शहर, जैसे कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर इत्यादि। हर जगह आपको कोचिंग सेंटर की भारी भरकम फीस तो चुकानी ही होगी और साथ ही बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल का खर्चा भी बहुत ज्यादा हो जाता है। इतना ही नहीं, बाकी सभी चीजें भी बहुत महँगी होती है, जैसे कि कामवाली का खर्चा ले लो या बाहर से कुछ खरीदना हो इत्यादि।

अब सीकर भारत की थर्ड टायर सिटी है। यह बड़े शहरों जैसी ना तो खर्चीली है और ना ही स्टूडेंट्स का मन भटकाती है। कहने का मतलब यह हुआ कि यहाँ के कोचिंग सेंटर्स की फीस भी बाकी शहरों की तुलना में कम है और साथ ही रहने, खाने-पीने का खर्चा भी बहुत कम है।

अब मजेदार बात यह है कि यह कम खर्चे में भी वह सभी फैसिलिटी प्रोवाइड कर रही है जो सभी बड़े शहर दोगुने पैसे लेकर करते हैं। यही कारण है कि स्टूडेंट्स के साथ ही पेरेंट्स के लिए भी सीकर शहर JEE और NEET की तैयारी करवाने के लिए पहली पसंद (Sikar JEE Coaching) बनता जा रहा है।

#4. स्टूडेंट्स पर ज्यादा फोकस

अब एक चीज़ और है जो सीकर शहर को JEE/NEET की तैयारी करवाने के लिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की फर्स्ट चॉइस बनाती है, वह है कम भीड़ के कारण स्टूडेंट्स पर ज्यादा फोकस। दरअसल अगर आप कोटा या दिल्ली जैसे शहर को देखेंगे तो वहाँ स्टूडेंट्स का हुजूम उमड़ता दिखाई देता है। ऐसे में वहाँ के कोचिंग सेंटर्स भी स्टूडेंट्स को भर-भरकर ले लेते हैं।

अब अगर आप उनके बैच में जाकर देखेंगे तो वहाँ के एक-एक बैच में 100 से 200 स्टूडेंट्स पढ़ते हुए दिखाई देते हैं। आखिरी पंक्ति में बैठे स्टूडेंट तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए टीचर्स माइक का इस्तेमाल करते हैं। अब जरा आप ही सोचकर देखिए कि जब टीचर को ही माइक से बोलना पड़ रहा है तो आखिर में बैठा वह स्टूडेंट अपने डाउट कैसे पूछ पाएगा?

चलो मान लीजिए कि आपका बच्चा पहली लाइन में बैठा है लेकिन क्या टीचर इतने स्टूडेंट्स के डाउट अपनी क्लास में सुन पाएगा और उनका जवाब दे पाएगा? नहीं ना, बस यही कारण है कि ये शहर JEE/NEET की तैयारी (Sikar NEET Coaching) करवाने में अब पिछड़ते जा रहे हैं और सीकर आगे बढ़ता जा रहा है।

सीकर में चाहे स्टूडेंट्स ज्यादा आ जाएं लेकिन वहाँ के टॉप कोचिंग सेंटर्स ने एक स्पष्ट नीति बना रखी है कि उनके एक बैच में मैक्सिमम 50 से 60 स्टूडेंट्स ही होंगे। इससे फायदा यह होता है कि टीचर्स अपने स्टूडेंट्स पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं और उन्हें सुन पाते हैं। वहीं मैट्रिक्स अकैडमी में तो बाकायदा अलग से डाउट सेंटर्स बना रखे हैं ताकि स्टूडेंट्स के डाउट क्लास के अलावा अलग से भी सोल्व करवाए जा सकें।

#5. लगातार बढ़ता रिजल्ट

अब हम कितनी ही बात कर लें लेकिन बात तो आखिर में JEE/NEET के एग्जाम रिजल्ट की ही आती है। शहर चाहे कितना ही अच्छा क्यों ना हो या कोचिंग सेंटर्स कैसी ही फैसिलिटी क्यों ना देते हो लेकिन जब तक स्टूडेंट्स वैसा रिजल्ट लेकर नहीं आते, तब तक वो बात नहीं बनती।

तो हमने इस बारे में भी बहुत रिसर्च की है और पाया है कि JEE/NEET में सलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स के परसेंटेज में सीकर में स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स का रेश्यो बढ़ता जा रहा है। एक तरह से देखा जाए तो हर साल सीकर से सलेक्ट होने वाले स्टूडेंट बढ़ रहे हैं। सबसे मुख्य बात यह है सीकर में पढ़ रहे टोटल स्टूडेंट्स में से कितने परसेंटेज स्टूडेंट्स ने एग्जाम क्रैक किया।

आइए हम आपको आंकड़ों से समझा देते हैं। जहाँ देशभर में JEE/NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का सलेक्शन रेश्यो 1.3% है तो वहीं सीकर शहर का 7.48% है। अब आप खुद ही सोचिए कि नेशनल परसेंटेज की तुलना में सीकर शहर का सलेक्शन रेश्यो लगभग 6 गुना है। इसी से ही आप समझ सकते हैं कि सीकर में किस लेवल की कोचिंग दी जा रही है और वहाँ का रिजल्ट कैसा है।

वहीं अगर हम सीकर शहर में ही पढ़ रहे स्टूडेंट्स की ही बात करें तो वहाँ 2024 में JEE के एग्जाम में टॉप करने वाले स्टूडेंट का नाम मयंक सोनी (Sikar JEE Coaching) है जो मैट्रिक्स अकैडमी से पढ़े हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एलन सीकर के कृष गुप्ता, तीसरे पर मैट्रिक्स के मोहित मोदी, चौथे पर मैट्रिक्स के अमन नेहरा और पांचवें पर मैट्रिक्स की ही आतिशी जी हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना कि सीकर शहर में ऐसी क्या चीजें हैं जो इसे कोटा या बाकी बड़े शहरों की तुलना में JEE/NEET की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना रहा (Sikar JEE NEET Coaching) है।

इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो सीकर को टॉप पर ला रही हैं। जैसे कि वहाँ हो रहा विकास, स्टूडेंट्स को दी जा रही फैसिलिटी, स्कूलिंग स्ट्रक्चर, कोचिंग सेंटर्स का रवैया, टीचर्स का नेचर इत्यादि। हालाँकि हमने यहाँ पांच प्रमुख कारण आपके सामने रखे हैं ताकि आपको बेहतर आईडिया हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:

बहुत से बच्चे बड़े-बड़े अरमान लेकर आगे बढ़ते हैं और दूसरे शहर में पढ़ने जाते हैं ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके। अब इसमें कोई इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए जाता है तो कोई कानून की लेकिन जो बच्चे मेडिकल में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें कुछ ज्यादा ही मेहनत करने की जरुरत होती है। ऐसे में यदि उन्हें अपने शहर या अपने (Best NEET Coaching in Sikar) यहाँ की पास की किसी जगह में ही नीट की कोचिंग के लिए अच्छा व बेस्ट इंस्टीट्यूट (Best Coaching For NEET In Sikar) मिल जाए तो यह सोने पे सुहागा वाला काम हो जाता है।

आज हम बात कर रहे हैं सीकर के बेस्ट नीट कोचिंग सेंटर की जहाँ आप पढ़ने जा सकते हैं। पहले के समय में इसमें केवल कोटा शहर का ही नाम लिया जाता था लेकिन वर्तमान समय में सीकर भी नीट एजुकेशन हब बन गया है जहाँ से कोटा के बराबर रिजल्ट दिया जा रहा (Sikar NEET Coaching) है। ऐसे में आप भी सीकर के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट के बारे में जानने का अधिकार रखते हैं। आज हम आपके साथ उसी की ही चर्चा करने वाले हैं।

सीकर के टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट

एक समय था जब देश के सभी राज्यों से लोग कोटा शहर ही नीट की बेस्ट कोचिंग लेने आया करते थे लेकिन यदि आप आज के समय में अच्छे से अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि बहुत से शहर कोटा का मुकाबला कर रहे हैं और इसमें सीकर शहर टॉप पर आता है। वजह है सीकर शहर में नीट के कोचिंग सेंटर्स जो कोटा शहर के जैसा ही परिणाम दे रहे (Best NEET Coaching in Sikar) हैं। यही कारण है कि हर दिन के साथ सीकर शहर में नीट की कोचिंग लेने आने वाले छात्रों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती ही जा रही है।

अब सीकर शहर में भी नीट के कई तरह के इंस्टीट्यूटस व कोचिंग सेंटर्स खुल चुके (Best NEET Coaching In Sikar) हैं तो ऐसे में आपके लिए सीकर का बेस्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट कौन सा रहने वाला है, यह भी एक अलग समस्या है। तो आप परेशान बिल्कुल मत होइए क्योंकि आज हम आपकी इसमें सहायता करने वाले हैं।

हमने सीकर शहर के कई नीट कोचिंग सेंटर्स में जाकर पता किया, उनकी वेबसाइट व सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले, वहां पढ़ रहे बच्चों का नीट रिजल्ट देखा और उसके अनुपात में कितना सक्सेस रेट रहा यह भी जाना, इसी के साथ ही हमने वहां पढ़ रहे छात्रों और उनके माता-पिता से बात कर उनका अनुभव भी जानने की कोशिश की। तो इन्हीं सब काम के आधार पर हमने आपके लिए सीकर शहर के टॉप नीट कोचिंग सेंटर्स की एक लिस्ट बनायी है, जो कि इस प्रकार है:

रैंक 1. मैट्रिक्स नीट डिवीज़न (Matrix NEET Division)

रैंक 2. गुरुकृपा सीकर या Gurukripa Career Institute (GCI)

रैंक 3. एलन सीकर (Allen Sikar)

रैंक 4. पीसीपी सीकर या Prince Career Pioneer

रैंक 5. सीएलसी या Career Line Coaching

अब वैसे तो सीकर शहर में नीट की कोचिंग कई अन्य कोचिंग सेंटर्स के द्वारा भी करवायी जा रही है लेकिन उनमे से यही पांच इंस्टीट्यूट टॉप पर आते हैं। इनमे भी मैट्रिक्स नीट डिवीज़न का नाम शीर्ष पर बना हुआ है। इसको लेकर भी कई तरह के कारण हैं जिनमे से कुछ मुख्य कारण मैट्रिक्स अकैडमी की फैकल्टी, वहां का नीट परीक्षा परिणाम और छात्रों को मिल रही तरह-तरह की सुविधाएँ हैं।

इसके साथ ही गुरुकृपा व एलन का नाम भी सीकर में नीट की कोचिंग देने में शीर्ष संस्थानों में से एक बना हुआ है लेकिन वे भी मैट्रिक्स से थोड़ा पीछे हैं और उसके बराबर आने में उन्हें शायद कुछ वर्षों का समय लग सकता है। हालाँकि मैट्रिक्स हर वर्ष नयी बुलंदियों को छू रहा है और इसका परिणाम आप नीट की परीक्षा में मैट्रिक्स के छात्रों की सफलता को देखकर लगा सकते (NEET Coaching in Sikar) हैं जो सीकर में सबसे बढ़िया सक्सेस रेट है।

वहीं यदि प्रिंस या सीएलसी की बात करें तो इन्होने पिछले कुछ वर्षों में नीट की कोचिंग देने में अच्छा काम किया है जिस कारण ये सीकर के टॉप 5 नीट इंस्टीट्यूट में जगह बना पाए हैं। हालाँकि इन्हें अभी भी टॉप 3 नीट कोचिंग सेंटर्स का मुकाबला करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरुरत है। फिर भी ये दोनों सीकर के अन्य नीट कोचिंग सेंटर्स से बहुत ज्यादा अच्छा काम कर रहे हैं।

सीकर में मेडिकल की बेस्ट फैकल्टी

अब किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट की पहचान वहां पढ़ा रही फैकल्टी के कारण ही बन पाती (Best Medical Faculty In Sikar For NEET) है। यदि किसी अच्छे व होशियार छात्र को बेकार नीट की फैकल्टी मिले तो संभव है कि वह उतनी तेज गति से आगे ना बढ़ पाए जितना वह बढ़ सकता था। वहीं यदि कम होशियार छात्र को भी मार्गदर्शक के रूप में एक अच्छा फैकल्टी टीचर मिले तो वह अपने अनुमान से तेज गति से आगे बढ़ सकता है।

ऐसे में हमने आपके लिए सीकर के बेस्ट नीट कोचिंग सेंटर्स में जाकर पड़ताल की और उसके अनुसार देखा कि किस कोचिंग सेंटर की फैकल्टी अच्छा काम कर रही है और किन्हें वहां के छात्र भी पसंद करते हैं। तो इसमें शीर्ष पर मैट्रिक्स की ही फैकल्टी मिली जिस कारण हमने उसे सीकर के टॉप कोचिंग सेंटर्स की लिस्ट में पहला स्थान दिया है, आइये जाने।

सीकर की टॉप फिजिक्स फैकल्टी (Top Physics Faculty In Sikar For NEET)

  • मदन सर (मैट्रिक्स)
  • शंकर सर (मैट्रिक्स)
  • प्रमोद सर (एलन)

सीकर की टॉप केमिस्ट्री फैकल्टी (Top Chemistry Faculty In Sikar For NEET)

  • मान सर (मैट्रिक्स)
  • प्रदीप सर (गुरुकृपा)
  • सुरेन्द्र सर (एलन)

सीकर की टॉप बायोलॉजी फैकल्टी (Top Biology Faculty In Sikar For NEET)

  • अरिहंत सर (मैट्रिक्स)
  • योगेन्द्र सर (गुरुकृपा)
  • अभिनव सर (मैट्रिक्स)

नीट में सीकर के बेस्ट कोचिंग इंस्टीट्यूटस का रिजल्ट

अब हमने फैकल्टी की बात तो कर ली लेकिन उसी के साथ ही हमें यह भी जानना चाहिए कि आखिरकार सीकर के किस नीट कोचिंग सेंटर के छात्र अच्छा कर रहे हैं और नीट की परीक्षा में पास हो रहे हैं। तो जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि इसमें भी मैट्रिक्स नीट डिवीज़न के बच्चों ने बहुत ही अच्छा काम किया (Sikar NEET Result 2023) है।

दरअसल मैट्रिक्स अकैडमी में पहले केवल IIT JEE की ही तैयारी करवायी जाती थी लेकिन पिछले एक वर्ष से ही नीट के लिए भी बैच शुरू किये गए हैं और इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी की है। मैट्रिक्स ने अन्य नीट कोचिंग सेंटर्स के मुकाबले अपने यहाँ नीट की कोचिंग शुरू करने में इतना समय इसलिए लिया क्योंकि वे बेस्ट टीचर्स को अपने यहाँ लेने के बाद ही इसकी शुरुआत करना चाहते थे ताकि छात्रों को उत्तम शिक्षा मिल सके।

इसी का ही परिणाम है कि वर्ष 2023 के आये नीट परीक्षा परिणाम में मैट्रिक्स के 200 से भी अधिक छात्रों ने अपना चयन करवा लिया है जिनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन होना लगभग तय है। वहीं यदि हम गुरुकृपा की बात करें तो यह इंस्टीट्यूट कई वर्षों से बच्चों को नीट की कोचिंग दे रहा है और इसी कारण यहाँ पर नीट में कई छात्र पढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 के नीट रिजल्ट में गुरुकृपा से 1800 से ऊपर बच्चे चयनित हुए हैं लेकिन मैट्रिक्स का बच्चों के अनुपात में सक्सेस रेट ज्यादा है।

वहीं एलन इंस्टीट्यूट कभी भी अपनी सीकर ब्रांच का अलग से रिजल्ट नहीं बताता है। इसके लिए वह अपनी कोटा की ब्रांच का रिजल्ट भी उसमे मिक्स कर देता है। वैसे भी एलन के द्वारा मुख्य तौर पर अपनी कोटा वाली नीट ब्रांच पर ध्यान दिया जाता है, ना कि सीकर वाली। वहीं प्रिंस व सीएलसी के छात्रों का रिजल्ट भी संतोषजनक रहा है।

निष्कर्ष

अब यदि हम अंत में बेस्ट नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट इन सीकर की बात करेंगे तो उसमे केवल एक ही नाम उभर कर आता है वह है मैट्रिक्स। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जो नीट इंस्टीट्यूट इतने वर्षों से चले आ रहे थे और सीकर में लगातार टॉप पर बने हुए (Best Coaching For NEET In Sikar) थे, मैट्रिक्स अकैडमी ने पहले ही वर्ष में उन्हें कड़ी टक्कर दे दी है और अपना दमखम दिखा दिया है।

अब जो इंस्टीट्यूट पहले ही वर्ष में सीकर के टॉप नीट कोचिंग सेंटर्स को टक्कर दे दे तो अवश्य ही वह उन्हें आने वाले समय में बहुत पीछे छोड़ (Sikar NEET Coaching) देगा। वहीं हमने मैट्रिक्स को सीकर के बेस्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट में इसलिए भी रखा क्योंकि वहां की नीट फैकल्टी शानदार है जिनका पिछला रिकॉर्ड बहुत ही लाजवाब रहा है। ऐसे में जहाँ की फैकल्टी ही इतनी अनुभवी व शानदार हो तो वहां होशियार छात्र तो टॉप करेंगे ही करेंगे बल्कि कम होशियार छात्र भी एक ही बारी में नीट क्लियर कर देंगे।

इन्हें भी पढ़ें: