JEE Main 2027 Registration Started - Important Dates, Fee Structure, and Exam Schedule Details
JEE

JEE Main 2027 Registration शुरू: आवेदन की अंतिम तारीख, फीस और परीक्षा तारीखें

NTA ने JEE Main 2027 का Information Bulletin जारी कर दिया है। Session 1 (जनवरी 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से चल रहे हैं। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है, समय रात 11:50 बजे तक। Session 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी। Paper 1 के जरिए NIT, IIIT और दूसरे केंद्र सरकार से फंडेड तकनीकी संस्थानों के B.E./B.Tech कोर्स में दाखिले का रास्ता खुलता है। यही परीक्षा JEE Advanced में बैठने की पात्रता भी तय करती है। जो छात्र दोनों सत्र देंगे, उनके दोनों कुल NTA Score में से बेहतर स्कोर रैंक के लिए गिना जाएगा। Session 2 की परीक्षा 2 से 7