राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में संपन्न हो चुकी हैं। राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में हर साल कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) तीनों संकायों (Streams) के लाखों छात्र शामिल होते हैं। अब इन सभी छात्रों की नजरें अपने परीक्षा परिणाम पर टिकी हैं। अगर आप भी RBSE 12वीं के छात्र हैं और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी है।
इस विस्तृत ब्लॉग में हम छात्रों को राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इनमें बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से सबंधित संभावित तारीखें, रिजल्ट चेक करने के विभिन्न तरीके, पिछले वर्षों के आंकड़े, पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम और रिजल्ट के बाद किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारें में। आइए जानते हैं RBSE 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 की सभी अहम बातें।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर साल मई या जून के महीने में 12वीं का रिजल्ट जारी करता है। इस वर्ष भी 2026 में RBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम अप्रैल 2026 के अंत या मई 2026 के प्रथम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। बोर्ड द्वारा पहले विज्ञान संकाय, फिर वाणिज्य और अंत में कला संकाय का परिणाम जारी किया जाता है। पिछले वर्ष 2025 में यह परिणाम 22 मई को जारी किया गया था।
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। छात्र नीचे दी गई तालिका में RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:
| विवरण/जानकारी | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER), अजमेर |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 |
| परीक्षा तिथियां | 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | अप्रैल-मई 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in |
| रिजल्ट चेक करने के माध्यम | ऑनलाइन, एसएमएस, डिजीलॉकर |
| पूरक परीक्षा (अनुमानित) | अगस्त 2026 |
| पूरक परीक्षा परिणाम (अनुमानित) | सितंबर 2026 |
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check RBSE 12th Result 2026)
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहला सवाल छात्रों के मन में यही होता है कि आखिर अपना रिजल्ट कैसे और कहां से चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड या रोल नंबर पास में रखना बेहद जरूरी है। राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने के कई विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं। हमने इस ब्लॉग में बोर्ड द्वारा दिए गए सभी तरीकें बताएं है। छात्र इन तरीकों को अपनाकर तुरंत रिजल्ट निकाल सकतें हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया
छात्रों के लिए अपना रिजल्ट चेक करने का सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित माध्यम है, राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करना। इस वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाता है। इस प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप समझते हैं:
चरण 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
वेबसाइट के होम पेज पर ‘RBSE 12th Result 2026’ या ‘Senior Secondary Exam Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। आपको कला, विज्ञान और वाणिज्य के अलग-अलग लिंक दिए जा सकते हैं। छात्र अपने संकाय (Stream) के अनुसार सही लिंक चुनें।
चरण 3: खुलने वाले नए पेज पर छात्रों को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी
रोल नंबर (Roll Number)
जन्म तिथि (Date of Birth)
(कभी-कभी) स्कूल कोड या सुरक्षा कोड (Captcha)
चरण 4: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
‘Get Result’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करने के बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
SMS द्वारा RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जो जल्दी से रिजल्ट जानना चाहते हैं, वे SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए प्रारूप (Format) में SMS भेजना होगा।
SMS प्रारूप (SMS Format)
- टाइप करें: RESULT<space>RJ12<space>अपना रोल नंबर
- उदाहरण: RESULT RJ12 123456
- इस एसएमएस को 56263 पर भेजें
- SMS भेजने के कुछ ही समय में छात्र के मोबाइल नंबर पर उसका रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा। इसमें उसके विषयवार प्राप्तांक और कुल अंकों की जानकारी होगी।
डिजीलॉकर (DigiLocker) से RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया
डिजीलॉकर भारत सरकार का एक सरकारी पोर्टल है, जहां छात्र अपने आधार कार्ड से लॉगिन करके अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट भी डिजीलॉकर पर अपलोड किया जाता है। छात्र डिजीलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।
- डिजीलॉकर की वेबसाइट (digilocker.gov.in) या ऐप पर लॉग इन करें।
- ‘बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान’ (BSER) को सर्च करें।
- ‘क्लास 12 मार्कशीट 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद छात्र की मार्कशीट डिजीलॉकर में उपलब्ध हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
नाम के आधार पर RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका (Name Wise Result)
अगर कोई छात्र अपना रोल नंबर भूल गया है तो वह नाम के आधार पर भी रिजल्ट चेक कर सकता है। हालांकि यह सुविधा सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं होती, लेकिन छात्र यह तरीका अपना सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड द्वारा एक संयुक्त पीडीएफ (Consolidated Marksheet) अपलोड की जाती है।
- इस पीडीएफ में स्कूल और परीक्षा केंद्र के अनुसार सभी छात्रों के नाम और अंक होते हैं।
- छात्रों को अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र को सर्च करके उससे संबंधित पीडीएफ को डाउनलोड करना होगा।
- इस पीडीएफ में छात्र अपना नाम ढूंढकर अपने अंक देख सकते हैं।
यह तरीका थोड़ा समय लेने वाला हो सकता है, लेकिन यह उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो अपना रोल नंबर भूल गए हैं।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in Marksheet)
राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। छात्रों को रिजल्ट देखते समय इन सभी बातों को ध्यान से जांचना चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
RBSE 12वीं मार्कशीट 2026 में शामिल जानकारियां
- छात्र का नाम (Student’s Name)
- पिता का नाम (Father’s Name)
- माता का नाम (Mother’s Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- स्कूल का नाम और कोड (School Name & Code)
- परीक्षा केंद्र (Exam Centre)
- संकाय (Stream) – कला, विज्ञान या वाणिज्य
- विषयवार प्राप्तांक (Subject-wise Marks):
- थ्योरी (Theory) में प्राप्त अंक
- प्रैक्टिकल (Practical) में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्तांक (Total Obtained Marks)
- विषयवार अधिकतम अंक (Subject-wise Maximum Marks)
- कुल अंक (Total Marks)
- कुल प्राप्तांक (Total Marks Obtained)
- प्रतिशत (Percentage)
- परिणाम (Result): पास/फेल/कम्पार्टमेंट
- ग्रेड या डिवीजन (Grade or Division)
- सीसीई ग्रेड (CCE Grade) – यदि लागू हो
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में ग्रेडिंग सिस्टम और उत्तीर्ण मानदंड (Grading System & Passing Criteria)
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निर्धारित मानदंडों को समझना प्रत्येक छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह मानदंड न केवल यह तय करते हैं कि छात्र पास हुआ या फेल, बल्कि यह भी निर्धारित करते हैं कि उसे किस श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में अलग-अलग और कुल मिलाकर न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि छात्र को प्रत्येक विषय के सैद्धांतिक (Theory) और व्यावहारिक (Practical) परीक्षा में अलग-अलग न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह मानदंड थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर अलग-अलग लागू होता है। इसके अलावा, बोर्ड द्वारा एक ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू किया जाता है जो छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट (A1) से लेकर मात्र उत्तीर्ण (D) तक की श्रेणियों में वर्गीकृत करता है। नीचे हम विस्तार से बता रहे हैं कि राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए क्या मानदंड हैं और किस प्रकार की ग्रेडिंग प्रणाली अपनाई जाती है।
RBSE 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (RBSE 12th Grading System 2026)
राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम में छात्रों को अंकों के साथ-साथ ग्रेड भी प्रदान किए जाते हैं। नीचे दी गई तालिका में ग्रेड और उनके संबंधित अंकों की जानकारी दी गई है:
| ग्रेड (Grade) | अंक सीमा (Marks Range) | परिणाम (Result) |
| A1 | 91% से 100% | प्रथम श्रेणी |
| A2 | 81% से 90% | प्रथम श्रेणी |
| B1 | 71% से 80% | प्रथम श्रेणी |
| B2 | 61% से 70% | द्वितीय श्रेणी |
| C1 | 51% से 60% | द्वितीय श्रेणी |
| C2 | 41% से 50% | तृतीय श्रेणी |
| D | 33% से 40% | उत्तीर्ण |
| E | 32% से कम | अनुत्तीर्ण (Fail) |
पिछले वर्षों में RBSE 12वीं रिजल्ट के आंकड़े
अगर छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का रुझान क्या हो सकता है या पिछले साल कितने छात्र पास हुए थे, तो इसमें छात्रों की मदद पिछले वर्षों के आंकड़े कर सकते हैं।
पिछले 5 वर्षों का RBSE 12वीं परिणाम (पास प्रतिशत)
| वर्ष (Year) | कुल छात्र (Total Students) | ओवरऑल पास % (Overall Pass %) | लड़कों का पास % | लड़कियों का पास % |
| 2025 | लगभग 6.5 लाख | 94.60% | 94.16% | 95.08% |
| 2024 | लगभग 6.2 लाख | 94.03% | 93.64% | 94.46% |
| 2023 | लगभग 6.0 लाख | 92.49% | 91.78% | 93.31% |
| 2022 | लगभग 5.8 लाख | 88.89% | 87.62% | 90.38% |
| 2021 | लगभग 5.5 लाख | 85.63% | 84.99% | 86.41% |
संकाय वार (Stream Wise) RBSE 12वीं परिणाम 2025
| संकाय (Stream) | पास प्रतिशत (Pass Percentage) |
| विज्ञान (Science) | 96.80% |
| वाणिज्य (Commerce) | 95.20% |
| कला (Arts) | 93.40% |
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य (What After RBSE 12th Result?)
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही छात्रों के लिए यह समय आत्मचिंतन, सही दिशा निर्धारण और भविष्य की नींव रखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प और जिम्मेदारियां होती हैं – जिनमें से कुछ तुरंत होती हैं जैसे पुनर्मूल्यांकन या पूरक परीक्षा के लिए आवेदन, तो कुछ दीर्घकालिक होती हैं जैसे उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान का चयन। इस दौरान छात्रों को सबसे अधिक आवश्यकता होती है धैर्य, समझदारी और सही मार्गदर्शन की, क्योंकि 12वीं के बाद लिया गया हर निर्णय उनके करियर की दिशा तय करता है।
चाहे छात्रों को अपेक्षित अंक मिले हों या न मिले हों, प्रत्येक स्थिति में आगे बढ़ने के अलग-अलग रास्ते मौजूद हैं। जिन छात्रों को संतोषजनक अंक मिले हैं, उनके सामने उच्च शिक्षा के विविध विकल्प खुल जाते हैं – चाहे वह पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रम हों या पेशेवर डिग्री कार्यक्रम। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए पुनर्मूल्यांकन और स्क्रूटनी के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसके लिए पूरक परीक्षा का प्रावधान है। महत्वपूर्ण यह है कि छात्र घबराएं नहीं, बल्कि सभी विकल्पों को समझें, अपनी रुचि और क्षमता का मूल्यांकन करें और तभी कोई निर्णय लें। नीचे हम रिजल्ट के बाद उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कदमों के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।
रिजल्ट से संतुष्ट न होने पर पुनर्मूल्यांकन (Revaluation/Scrutiny)
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है, तो वह पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। यह करने के लिए छात्र को निम्न प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है।
- आवेदन का समय: रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों के भीतर (आमतौर पर 7-10 दिन)।
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन – बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से।
- शुल्क: निर्धारित शुल्क (आमतौर पर ₹700-800 प्रति विषय) जमा करना होगा।
- परिणाम: स्क्रूटनी का परिणाम आवेदन बंद होने के कुछ हफ्तों बाद जारी किया जाता है।
- ध्यान देने योग्य: स्क्रूटनी में सिर्फ अंकों के जोड़ की जांच होती है, उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन नहीं। पुनर्मूल्यांकन में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच होती है।
अनुत्तीर्ण या कम अंक वाले छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam)
जो छात्र एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं या न्यूनतम अंक नहीं ला पाते, उनके लिए राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा का आयोजन करता है। RBSE Board की पूरक परीक्षाओं का समय सामान्यतः नीचे दी गई तालिका के अनुरूप होता है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | RBSE 12वीं पूरक/कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (बोर्ड की वेबसाइट पर) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | रिजल्ट घोषित होने के 15-20 दिन बाद |
| परीक्षा तिथि (अनुमानित) | अगस्त 2026 |
| परिणाम घोषणा (अनुमानित) | सितंबर 2026 |
| पास होने पर | अगली कक्षा में प्रमोशन/मुख्य परीक्षा के बराबर |
निष्कर्ष
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे सभी छात्रों से हमारा अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सतर्क रहें। रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले उसे ध्यान से जांचें और कोई भी त्रुटि होने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
12 वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्र अपनी रुचि के अनुसार सही करियर का चयन करें, जबकि कम अंक या अनुत्तीर्ण छात्र निराश न हों, ऐसे छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा के विकल्प उपलब्ध हैं। 12वीं के बाद का निर्णय आपके भविष्य की दिशा तय करेगा, इसलिए पूरी जानकारी और समझदारी से कदम उठाएं। सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
| इन्हें भी पढ़ें: अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के अंको का क्या महत्व हैं? India में सबसे अच्छा Olympiad कौन सा है? सीकर के शीर्ष आवासीय विद्यालय छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स |
FAQ’s
Q. राजस्थान बोर्ड RBSE का 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
राजस्थान बोर्ड RBSE की कक्षा 12वीं का रिजल्ट संभावित रूप से अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी हो सकता है। पिछले वर्ष 2025 में यह 22 मई को जारी किया गया था।
Q. RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कहां पर चेक कर सकते हैं?
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in या examresults.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर और SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
Q. राजस्थान बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों की सूची कहां मिलेगी?
रिजल्ट घोषित होने के साथ ही राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टॉपर्स की सूची जारी की जाती है। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के टॉप 10 छात्रों के नाम और अंक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाते हैं।
Q. RBSE कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा कब आयोजित होगी?
RBSE कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) अगस्त 2026 में आयोजित की जाने की संभावना है। इन परीक्षाओं का परिणाम सितंबर 2026 में जारी हो सकता है।
Q. RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में ग्रेड कैसे मिलेगा?
राजस्थान बोर्ड 12वीं में छात्रों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं। 91% से 100% तक A1, 81% से 90% तक A2, 71% से 80% तक B1, 61% से 70% तक B2, 51% से 60% तक C1, 41% से 50% तक C2 और 33% से 40% तक D ग्रेड मिलता है। इस बारे में विस्तृत जानने के लिए उपरोक्त ब्लॉग विस्तार से पढ़ें।


