राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026): बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में संपन्न हो चुकी हैं। इस बार RBSE बोर्ड कक्षा 10 वीं का रिजल्ट जल्दी जारी कर रहा है। इसी वजह से लाखों छात्र-छात्राओं की 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 पर टिकी हैं। अगर आप भी इन्हीं छात्रों में से एक हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ हम छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के तरीके, तारीख, पिछले वर्षों के आंकड़े और बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
राजस्थान बोर्ड हर साल मई या जून के महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी करता है। इस वर्ष भी RBSE 10th का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को घोषित किया जा रहा है। आइए जानते हैं 10वीं बोर्ड रिजल्ट जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
RBSE 10th रिजल्ट 2026 की तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में परीक्षा के बाद सबसे अधिक उत्सुकता उनके परिणाम जारी होने की तारीख और समय को लेकर होती है। अभी RBSE बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। अब कक्षा 10 वीं की पूरक परीक्षाओं और पुनर्मूल्यांकन जैसे कार्यों की संभावित तिथियाँ विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए बता रहे हैं।
RBSE 10th रिजल्ट 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
नीचे दी गई इस तालिका में छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताया गया है।
| क्रम संख्या | घटना (Event) | तिथि |
| 1. | परीक्षा तिथि (Exam Date) | फरवरी – मार्च 2026 |
| 2. | रिजल्ट घोषणा (Result Date) | 24 मार्च 2026 |
| 3. | स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन (Revaluation) | अप्रैल 2026 (संभावित) |
| 4. | पूरक/कम्पार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exam) | जून 2026 (संभावित) |
| 5. | पूरक परीक्षा परिणाम (Supplementary Result) | जुलाई 2026 (संभावित) |
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहला सवाल छात्रों के मन में यही आता है कि आखिर अपना रिजल्ट कैसे और कहाँ से चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) की आवश्यकता होगी, क्योंकि उस पर दिया गया व्यक्तिगत रोल नंबर (Roll Number) ही लाखों छात्रों में सबसे महत्वपूर्ण पहचान होता है। बिना रोल नंबर के छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे, इसलिए रिजल्ट चेक करने से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर पास में रख लें। अगर किसी कारणवश एडमिट कार्ड खो गया है या नहीं मिल रहा है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करके रोल नंबर प्राप्त करें।
राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों को उनका रिजल्ट चेक करने के कई तरीके (Multiple Ways) उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे हर छात्र अपनी सुविधानुसार आसानी से परिणाम देख सके। इन तरीकों में आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, एसएमएस और नाम के आधार पर रिजल्ट चेक करना शामिल है। इन सभी तरीकों की पूरी प्रक्रिया हम नीचे विस्तार से समझा रहे हैं, ताकि रिजल्ट आने पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट चेक करने का सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित माध्यम है। हर साल लाखों छात्र इसी माध्यम से अपना परिणाम देखते हैं। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक एक्टिव हो गया है। इस प्रक्रिया में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं। ध्यान रहे, रिजल्ट चेक करने के लिए आपका रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) सबसे जरूरी चीजें हैं, इसलिए ये चीजें पहले से तैयार रखें।
यह रिजल्ट चेक करने का सबसे आम और आसान तरीका है। इसके लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘RBSE 10th Result 2026’ या ‘Secondary Exam Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ छात्रों को अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4: रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने के बाद ‘Get Result’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।
नाम के आधार पर रिजल्ट (Name Wise Result)
छात्र अगर अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं। ऐसे छात्रों के पास नाम के आधार पर रिजल्ट चेक करने का भी विकल्प होता है। हालाँकि, यह सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं होता, लेकिन यह तरीका अपना सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड द्वारा एक संयुक्त PDF (Marksheet) अपलोड की जाती है, जिसमें स्कूल और सेंटर के अनुसार सभी छात्रों के नाम और अंक होते हैं।
- छात्रों को अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र सर्च करके नाम चुनना होगा और उस PDF को डाउनलोड करना होगा। छात्र इस PDF में अपना नाम ढूंढकर अपने अंक देख सकतें है।
डिजिलॉकर (DigiLocker) और SMS द्वारा रिजल्ट
छात्रों के पास अपने 10 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर और SMS जैसे भी बेहतरीन विकल्प हैं। डिजिलॉकर के माध्यम से छात्र न सिर्फ अपना रिजल्ट देख सकते हैं, बल्कि इसे सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में सेव भी कर सकते हैं। वहीं, SMS सुविधा उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जल्दी से रिजल्ट जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों तरीकों की पूरी प्रक्रिया।
डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए:
स्टेप 1: डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: ‘बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान’ (BSER) को सर्च करें।
स्टेप 3: ‘क्लास 10 मार्कशीट 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद छात्र की मार्कशीट डिजिलॉकर में उपलब्ध हो जाएगी।
SMS द्वारा रिजल्ट देखने के लिए:
छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RESULTS(space)RAJ10(space) अपना रोल नंबर टाइप करें। जैसे: RESULTS RAJ10 123456
इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही पलों में आपके फोन पर रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा
पिछले वर्षों में RBSE 10th रिजल्ट के आंकड़े और पासिंग मार्क्स
अगर छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का रुझान क्या हो सकता है या पिछले साल कितने छात्र पास हुए थे, तो पिछले वर्षों के आंकड़े मदद कर सकते हैं। ये आंकड़े न सिर्फ छात्रों को बोर्ड के रिजल्ट ट्रेंड को समझने में मदद करते हैं, बल्कि इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत (Pass Percentage) कितना रह सकता है। खास बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट में लगातार सुधार देखने को मिला है, जो छात्रों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में रिजल्ट 93.60% रहा, जो 2024 के 93.03% से थोड़ा अधिक था। वहीं 2023 में यह 90.49% और 2022 में 82.89% दर्ज किया गया था। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि राजस्थान बोर्ड के परिणामों में लगातार सुधार हो रहा है और लड़कियों का पास प्रतिशत हमेशा लड़कों से बेहतर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि RBSE 10th Result 2026 का पास प्रतिशत भी 94% के आसपास या उससे भी अधिक हो सकता है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: संपूर्ण आंकड़े और विश्लेषण (Complete Statistics and Analysis)
जैसा कि बताया गया था, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026) 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष बोर्ड ने इतिहास रचते हुए परीक्षा समाप्त होने के मात्र 23-24 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है ।
यहाँ इस वर्ष के परिणाम से जुड़े संपूर्ण आंकड़े और विश्लेषण, जो विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड की आधिकारिक जानकारी पर आधारित हैं।
| विवरण (Particulars) | आंकड़े (Statistics) |
|---|---|
| रिजल्ट घोषणा तिथि (Result Date) | 24 मार्च 2026 |
| कुल पंजीकृत छात्र (Total Registered) | 10,65,304 – 10,68,078 |
| परीक्षा में शामिल छात्र (Appeared) | 10,49,068 |
| उत्तीर्ण छात्र (Passed) | 9,88,520 |
| समग्र पास प्रतिशत (Overall Pass %) | 94.23% |
RBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर छात्र (Toppers List)
राजस्थान बोर्ड द्वारा इस वर्ष अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए आधिकारिक टॉपर्स सूची जारी नहीं की गई है , लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
- वंदना कुमारी (Vandana Kumari), सोनी एकेडमी, भरतपुर: 99.33% अंक (प्रदेश में पहला स्थान)
- यशश्वी कुमारी (Yashashvi Kumari ), मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर: 99% अंक (सीकर टॉपर)
- चेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma), प्रिंस स्कूल, सीकर: 99% अंक (सीकर में दूसरा स्थान)
- सिम्स निठारवाल (Sims Nitharwal), सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी, सीकर: 600 में से 595 अंक (तीसरा स्थान)
RBSE 10वीं के पिछले 5 वर्षों के परिणाम (पास प्रतिशत)
पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट लगातार सुधर रहा है और छात्राएं छात्रों से आगे बढ़ रही है।
| वर्ष (Year) | कुल छात्र (Total Students) | ओवरऑल पास % | लड़कों का पास % | लड़कियों का पास % |
| 2025 | 10.71 लाख | 93.60% | 93.16% | 94.08% |
| 2024 | 10.39 लाख | 93.03% | 92.64% | 93.46% |
| 2023 | 10.66 लाख | 90.49% | 89.78% | 91.31% |
| 2022 | 10.36 लाख | 82.89% | 81.62% | 84.38% |
| 2021 | 11.52 लाख | 80.63% | 79.99% | 81.41% |
मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर: जिसने RBSE 10 वीं परिणामों में शीर्ष प्रदर्शन का इतिहास रचा
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026) में सीकर जिले ने 97.43% के पास प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है, लेकिन इस सफलता के पीछे एक नाम सबसे अलग है, मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर। इस विद्यालय ने न केवल जिले बल्कि पूरे राजस्थान में अपने उत्कृष्ट परिणामों से धूम मचा दी है। आइए जानते हैं कैसे मैट्रिक्स हाई स्कूल ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शीर्ष प्रदर्शन कर सीकर का नाम रोशन किया।
मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर के प्रमुख आंकड़े (RBSE 10th Result 2026)
मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर ने RBSE 10th Result 2026 में जो ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। स्कूल का 100% परिणाम तो रहा ही, साथ ही छात्रों ने अंकों के मामले में भी शानदार उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के हर दूसरे छात्र ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो इस संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
आइए जानते हैं मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर के इस वर्ष के RBSE 10वीं परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े:
| विवरण (Particulars) | आंकड़े (Statistics) |
|---|---|
| कुल छात्र (Total Students) | 215 |
| 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र | 113 |
| समग्र पास प्रतिशत (Overall Pass %) | 100% |
| 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों का प्रतिशत | 52.55% (हर दूसरा छात्र) |
Matrix High School के छात्र जिन्होंने प्रदेश में मारी बाजी
Matrix High School , Sikar के छात्रों ने इस वर्ष RBSE 10th Result 2026 में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के 5 छात्रों ने प्रदेश के शीर्ष 20 में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि किसी भी स्कूल के लिए गौरव की बात है।
| क्रम (S.No.) | छात्र का नाम (Student Name) | प्रतिशत (Percentage) |
|---|---|---|
| 1. | यशस्वी (Yashaswi) | 99.00% |
| 2. | मनुप्रिया एकलपरी (Manupriya Ekalpuri) | 98.50% |
| 3. | नैंसी (Nancy) | 98.33% |
| 4. | पूजा (Pooja) | 98.17% |
| 5. | लक्षवीर (Lakshaveer) | 98.17% |
| 6. | शृष्टि (Srishti) | 98.00% |
मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर की शैक्षणिक धरोहर
मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर ने इस वर्ष के RBSE 10th Result 2026 में जो प्रदर्शन किया है, वह ऐतिहासिक है। 215 छात्रों में से 113 छात्रों (लगभग हर दूसरे छात्र) ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल का 100% परिणाम और 6 छात्रों का 98% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना यह दर्शाता है कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में सीकर का गौरव है।
IT-JEE (JEE-Advanced) | JEE-Main | NEET | 5th to 12th Foundation | Nursery to 12th CBSE & RBSE Schooling जैसे विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ, मैट्रिक्स हाई स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह प्रतिशत परिणाम के आधार पर हर बार की तरह सीकर का सर्वश्रेष्ठ बोर्ड रिजल्ट देने वाला संस्थान है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत रंग लाई है और आने वाले वर्षों में भी इस स्कूल से यही उम्मीद की जा सकती है।
RBSE 10वीं रिजल्ट के बाद किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जब घोषित हो जाता है, तो कई छात्रों के लिए यह खुशी का पल होता है तो कईयों के लिए निराशा का। लेकिन असल मेहनत रिजल्ट आने के बाद ही शुरू होती है। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प और जिम्मेदारियां होती हैं। जो छात्र अच्छे अंकों से पास होते हैं, उनके लिए आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम चुनने का समय होता है, जबकि कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो संतोषजनक अंक न मिलने पर निराश हो जाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) का विकल्प दिया जाता है, जिससे उनके अंकों की दोबारा जांच कराई जा सकती है। वहीं, कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो जाते हैं, उनके लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का आयोजन किया जाता है।
रिजल्ट के बाद का समय छात्रों के करियर के लिए सबसे निर्णायक होता है, क्योंकि 10वीं के बाद ही उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विषयों का चयन करना होता है। सही स्ट्रीम का चुनाव करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आगे चलकर करियर की दिशा तय होती है। ऐसे में जरूरी है कि छात्र बिना घबराए सभी विकल्पों को समझें और अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही निर्णय लें। नीचे हम रिजल्ट के बाद उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके अपने भविष्य को एक सही दिशा दे सकते हैं।
स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छात्र को निम्न कार्य आवश्यक रूप से करने चाहिए।
- प्रक्रिया: रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्रों को निर्धारित शुल्क (आमतौर पर ₹700 प्रति विषय) जमा करके ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर दें, क्योंकि यह तिथि बढ़ाई नहीं जाती।
पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के बारे में जानकारी
जो छात्र एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो जाते हैं या न्यूनतम अंक नहीं ला पाते ऐसे छात्रों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के अंको का क्या महत्व हैं? पता नही होता है, उनके लिए राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का आयोजन करता है।
- परीक्षा तिथि: यह परीक्षा आमतौर पर अगस्त के महीने में आयोजित की जाती है।
- परिणाम: इसका परिणाम सितंबर 2026 में जारी हो सकता है।
- महत्वपूर्ण: पूरक परीक्षा में पास होने के लिए भी छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है। यह छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन पाने का आखिरी मौका होता है।
आगे की पढ़ाई और संकाय (Stream) का चुनाव (Arts, Science, Commerce)
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद छात्रों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य संकाय (Stream ) का चुनाव करना होता है। दसवीं के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न होता है कि आखिर किस स्ट्रीम का चयन करें – विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) या कला (Arts)। यह निर्णय छात्रों के भविष्य की दिशा तय करता है, इसलिए इसे बिना सोचे-समझे या केवल दोस्तों के दबाव में आकर नहीं लेना चाहिए। बल्कि, इसे पूरी समझदारी और अपनी रुचि, क्षमता और करियर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लेना चाहिए।
अक्सर देखा जाता है कि छात्र बिना जानकारी के केवल इसलिए साइंस स्ट्रीम चुन लेते हैं क्योंकि उनके अंक अच्छे हैं, या फिर कम अंक होने के कारण वे आर्ट्स को कमतर समझकर निराश हो जाते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हर स्ट्रीम की अपनी अलग महत्ता और करियर संभावनाएं हैं।
- विज्ञान (Science): अगर छात्रों को गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में रुचि है और आप इंजीनियर बनना चाहते हैं तो क्या करें, डॉक्टर या वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, तो यह स्ट्रीम ऐसे छात्रों के लिए है।
- वाणिज्य (Commerce): अगर किसी छात्र की बिजनेस, अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स में रुचि है और आप चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), बिजनेस एनालिस्ट या बैंकर बनना चाहते हैं, तो कॉमर्स स्ट्रीम ऐसे छात्रों के लिए सही रहेगा।
- कला (Arts): अगर छात्र को साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या फिर पेंटिंग, म्यूजिक जैसे विषयों में रुचि है, तो ये छात्र आर्ट्स स्ट्रीम चुन सकते हैं। यह स्ट्रीम सिविल सर्विसेज, पत्रकारिता, मनोविज्ञान आदि के क्षेत्र में करियर बनाने का रास्ता खोलती है।
Also Read…. स्टेट बोर्ड से CBSE बोर्ड में ट्रांसफर कैसे करें?
निष्कर्ष
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026) का ऐतिहासिक रूप से 24 मार्च 2026 को घोषित किया गया, जो बोर्ड द्वारा परीक्षा समाप्ति के मात्र 23-24 दिनों के भीतर परिणाम जारी करने का एक बड़ा प्रशासनिक उपलब्धि है। इस वर्ष कुल 10,49,068 परीक्षार्थियों में से 9,88,520 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे समग्र पास प्रतिशत 94.23% रहा। छात्राओं ने 94.90% पास प्रतिशत के साथ एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर झुंझुनूं (97.77%), सीकर (97.43%) और नागौर (97.09%) ने शीर्ष प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत मेधा की बात करें तो भरतपुर की वंदना कुमारी ने 99.33% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीकर जिले के मैट्रिक्स हाई स्कूल ने इस वर्ष 100% परिणाम के साथ इतिहास रच दिया। स्कूल के आदित्य शर्मा और यशवी सिंह ने 99% अंक प्राप्त कर सीकर टॉपर का गौरव हासिल किया। विशेष रूप से, स्कूल के हर दूसरे छात्र ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो इस संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
परिणाम से संतुष्ट न होने वाले छात्र अप्रैल 2026 में पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए जून 2026 में पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का आयोजन किया जाएगा। हम सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हैं। जिन छात्रों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वे निराश न हों – जीवन में आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं। आपकी मेहनत और लगन ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं!
FAQ’s
Q. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जायेगा।
Q. RBSE 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर लाने जरूरी हैं?
RBSE 10 वीं के प्रत्येक विषय में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
Q. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए किन वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं?
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा rajresults.nic.in और results.shiksha पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Q. RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में क्या-क्या जानकारियाँ होंगी?
RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्तांक (थ्योरी और प्रैक्टिकल अलग-अलग), कुल अंक, परिणाम (पास/फेल) और ग्रेड जैसी जानकारियाँ शामिल होंगी।
Q. राजस्थान बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) 2026 का आयोजन कब होगा?
पूरक परीक्षा (RBSE 10th Class Supplementary Exam) का आयोजन इस बार रिजल्ट मार्च में ही जारी होने की वजह से जून 2026 में किये जाने की सम्भावना है और इसका परिणाम जुलाई 2026 में जारी हो सकता है।


