NEET UG 2026 की तैयारी कैसे करें?

NEET UG 2026 :- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) मई 2026 में National Eligibility cum Entrance Test (NEET) परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के रूप में NEET 2026 देशभर के सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थानों में MBBS, BDS, BVSC, और आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए आयोजित की जाती हैं जिसमें देशभर के 15 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं।
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के उत्सुक छात्रों के लिए NEET 2026 की तैयारी एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए केंद्रित तैयारी और बढ़ते competition में स्मार्ट प्लानिंग की अत्यंत आवश्यकता हैं। तैयारी करने वाले छात्र कोचिंग संस्थान के उचित मार्गदर्शन, परिमाण देय अध्ययन सामग्री, पाठ्यक्रम व एग्जाम पैटर्न की स्पष्ट समझ के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकते हैं। वर्ष 2026 में तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों और पिछले वर्षों के टॉपर छात्रों से हुई बातचीत के आधार पर हम आपके लिए कुछ सुझाव लेकर आए हैं।
NEET UG 2026 की मुख्य विशेषताएं
अगर आप NEET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा से जुड़ी मूलभूत बातें जानना बेहद जरूरी है। नीचे दी गई तालिका में हमने NEET UG 2026 की मुख्य विशेषताओं को संक्षेप में प्रस्तुत किया है:
| विवरण | विस्तृत जानकारी |
| परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2026 (NEET UG 2026) |
| संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
| आधिकारिक वेबसाइट | NEET.nta.nic.in |
| परीक्षा | एक वर्ष में एक बार |
| परीक्षा का तरीका | Offline (पेन और कागज़ आधारित) |
| आवेदन शुल्क | 1700 रुपये |
| प्रस्तावित पाठ्यक्रम | MBBS, BDS, Aayush, BVSC |
| पात्रता मापदंड | भौतिकी(Physics), रसायन विज्ञान(Chemistry) और जीव विज्ञान(Biology) के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण |
| परीक्षा अवधि | 3 घंटे |
| कुल अंक | 720 |
Age Eligibility Criteria: 31 दिसंबर 2026 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
NEET UG 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले हर छात्र और अभिभावक के जानने योग्य महत्वपूर्ण बातें
NEET UG परीक्षा ऑफलाइन, यानी पैन और पेपर मोड में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देशभर में एक ही दिन में 13 मान्यता प्राप्त भाषाओं में आयोजित की जाती हैं जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं दोनों के भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) का NCERT आधारित सिलेबस आता है।
NEET कट ऑफ पार करने वाले पात्र उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग प्रकिया से गुजरना होता है। यह प्रक्रिया अलग अलग स्तर की कॉलेजों के लिए अलग अलग राउंड में पूरी की जाती हैं। सबसे पहले टॉप रैंक वाले छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है। उसके बाद बची हुई सीटें कम रैंक वाले उम्मीदवारों को दी जाती हैं। देशभर में MBBS, BDS, BVSC और Aayush की लगभग 1.25 लाख सीटें इस प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) एवम् प्रकिया से प्रतिवर्ष भरी जाती हैं।
NEET UG 2026 परीक्षा पैटर्न
NEET UG 2026 के लिए नए पैटर्न की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 में लागू हुआ पोस्ट-कोविड पैटर्न ही जारी रहेगा। परीक्षा पैन पेपर आधारित (Offline) होगी जिसमें उम्मीदवार को अपने उत्तर OMR शीट पर अंकित करने होंगे। इस परीक्षा में फिजिक्स (45 प्रश्न), केमेस्ट्री (45 प्रश्न) और जीव विज्ञान (90 प्रश्न जिनमें से 45 प्रश्न बॉटनी के और 45 प्रश्न जूलॉजी) के होंगे। सभी प्रश्नों बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट यानि 3 घंटे होंगे, जिसमें अतिरिक्त समय किसी भी हाल में नहीं दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के विद्यार्थियों को 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जायेगा, बिना हल किए प्रश्नों पर, न कोई अंक दिया जाएगा न ही नकारात्मक अंक काटा जाएगा। इस प्रकार नीट यूजी प्रवेश परीक्षा कुल 720 अंकों की होती हैं।
NEET UG 2026 में विषयवार प्रश्न और अंक भार
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|
| भौतिक विज्ञान | 45 | 180 |
| रसायन विज्ञान | 45 | 180 |
| जीवविज्ञान | 90 | 360 |
| कुल | 180 | 720 |
NEET UG 2026 का Syllabus
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने अब तक NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक Syllabus की घोषणा नहीं की है। वर्तमान में तैयारी करने वाले छात्र NEET 2025 के Syllabus अनुसार तैयारी कर रहें है, क्योंकि एकदम से पूरा सिलेबस नहीं बदला जाता हैं। जैसे इस बार के टॉपर छात्रों ने 2024 के सिलेबस को आधार बनाकर तैयारी शुरू कर दी थी और उन्होंने अंतिम परिणाम में शीर्ष रैंक हासिल की, इसलिए NEET 2026 की Syllabus में भी बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है तो आप भी समय रहते तैयारी शुरू कर सकते है। हमने मैट्रिक्स संस्थान सीकर के विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण हिस्सों को आपके लिए व्यवस्थित किया है जो नीचे सारणी में दिया गया है।
NEET पाठ्यक्रम 2026 – विषयवार विवरण
NEET UG 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले उसके सिलेबस को अच्छी तरह समझना बेहद ज़रूरी है। सही रणनीति तभी बनती है जब आपको पता हो कि कौन-कौन से अध्याय और विषय परीक्षा में शामिल होते हैं। नीचे हम NEET 2026 का पूरा विषयवार पाठ्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं—Biology, Physics और Chemistry के महत्वपूर्ण टॉपिक्स एक ही जगह, ताकि आपकी तैयारी और भी आसान बन सके।
| जीवविज्ञान (Biology) | भौतिक विज्ञान (Physics) | रसायन विज्ञान (Chemistry) |
| जीवों की विविधता में परिवर्तन | भौतिकी और मापन | रसायन विज्ञान की कुछ बुनियादी अवधारणाएँ |
| पौधों और जानवरों में संरचनात्मक संगठन में परिवर्तन | गतिकी | परमाणु की संरचना |
| कोशिका संरचना और कार्य में कोई परिवर्तन नहीं | गति के नियम | तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता |
| प्लांट फिज़ीआलजी | कार्य, ऊर्जा और शक्ति | रासायनिक बंधन और आणविक संरचना |
| मानव मनोविज्ञान | घूर्णी गति | पदार्थ की अवस्थाएँ: गैसें और तरल पदार्थ |
| प्रजनन | आकर्षण-शक्ति | ऊष्मप्रवैगिकी |
| आनुवंशिकी और विकास | ठोस और द्रव के गुण | संतुलन |
| जीव विज्ञान और मानव कल्याण | ऊष्मप्रवैगिकी | रेडॉक्स अभिक्रियाएँ |
| जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग | गैसों का गतिज सिद्धांत | तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता |
| पारिस्थितिकी और पर्यावरण | दोलन और तरंगें | पी-ब्लॉक तत्व |
| – | इलेक्ट्रोस्टाटिक्स | डी- और एफ-ब्लॉक तत्व |
| – | वर्तमान बिजली | समन्वय यौगिक |
| – | धारा और चुंबकत्व के चुंबकीय प्रभाव | कार्बनिक यौगिकों का शुद्धिकरण और लक्षण वर्णन |
| – | विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धाराएँ | कार्बनिक रसायन विज्ञान के कुछ बुनियादी सिद्धांत |
| – | विद्युत चुम्बकीय तरंगें | हाइड्रोकार्बन |
| – | प्रकाशिकी | हैलोजन युक्त कार्बनिक यौगिक |
| – | पदार्थ और विकिरण की दोहरी प्रकृति | ऑक्सीजन युक्त कार्बनिक यौगिक |
| – | परमाणु और नाभिक | नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक |
| – | इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों | जैविक अणुओं |
| – | प्रयोगात्मक कौशल | व्यावहारिक रसायन विज्ञान से संबंधित सिद्धांत |
Note:- उपरोक्त टॉपिक्स में से NEET के High Weightage Topics के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
NEET UG 2026 परीक्षा तिथि और परिणाम
NEET UG 2026 परीक्षा प्रतिवर्ष मई माह के पहले रविवार को आयोजित की जाती है इस बार भी अगर यह परीक्षा मई के पहले रविवार को होगी तो यह तिथि संभावित रूप से 3 मई 2026 होगी। आप आधिकारिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट देखते रहे।
NTA परीक्षा लेने के कुछ दिन बाद आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करता है। इसके बाद परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परिणाम में उम्मीदवार के कुल प्राप्तांक (विषयवार) पर्सेंटाइल स्कोर ओर अखिल भारतीय रैंक (AIR) शामिल होते है। छात्र अपने परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, जन्म दिनांक ओर अन्य आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर डालकर देख सकते है। यह परिणाम देशभर की मेडिकल और डेंटल कॉलेज में काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए महत्वपूर्ण है। कट ऑफ पार करने वाले छात्र इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते है।
NEET 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
| आयोजन | तिथि |
| NEET 2026 Exam | 3 May 2026 (संभावित) |
| NEET 2026 एडमिट कार्ड | जल्द ही अपडेट किया जाएगा |
| NEET 2026 Answer Key | जल्द ही अपडेट किया जाएगा |
| NEET 2026 Score Card | जल्द ही अपडेट किया जाएगा |
| NEET 2026 Exam Result | जल्द ही अपडेट किया जाएगा |
NEET 2026 परीक्षा के लिए अध्ययन योजना (Study planning)
NEET जैसी परीक्षा में सफलता हासिल करना वर्तमान समय में कठिन बनता जा रहा है। लेकिन डरिए मत आप अगर एक सुव्यवस्थित समय सारणी, पूर्ण रूप से समर्पित होकर कठिन मेहनत को अपना साथी बनाते है तो आपको इस परीक्षा में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। आपकी मदद के लिए हमने सीकर के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग विशेषज्ञों, Matrix, Allen, CLC, Gurukripa, PCP, Path इत्यादि संस्थानों के टॉपर छात्रों और अन्य अनुभवी शिक्षकों से बातचीत की और उस आधार पर आपके लिए कारगर अध्ययन योजना, पढ़ाई के प्रति संतुलित दृष्टिकोण कैसे बनाया जा सकता है? आदि बातों का समग्र विवरण निम्न रूप में उपलब्ध करवाया है।
NEET UG परीक्षा का विश्लेषण (Analysis)
नीट परीक्षा का विश्लेषण करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, विषयवार अंक वितरण और परीक्षा के कठिनाई स्तर का आंकलन हो जाता है। वर्ष 2025 नीट परीक्षा पेपर आज तक का सबसे चुनौतीपूर्ण पेपर रहा है जिसमें जीव विज्ञान सबसे आसान भाग था तो रसायन विज्ञान संतुलित स्तर का था वहीं भौतिक विज्ञान वाला भाग सबसे कठिन था। इस तरह के विश्लेषण (Analysis) से छात्रों को परीक्षा के लिए स्ट्रैटजी बनाने में मदद मिलती है।
व्यवस्थित Time Table बनाए
नीट परीक्षा में सफल होने और अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को एक समय सारणी (Time Table) अवश्य बनाना चाहिए। इसके लिए आप अपने कोचिंग संस्थान के शिक्षकों से मदद ले सकते है। पिछले वर्षों के NEET टॉपर्स के बनाए Time Table को फॉलो कर सकते है। बेशक टॉपर छात्रों का स्टडी टाइम टेबल कठिन होता है लेकिन इसको देखकर आपको घबराना नहीं है बल्कि उनकी स्ट्रैटजी को पूरी तरह से काम में लेना है। साथ ही साथ अपने सहपाठियों से तुलना करने और बदले पैटर्न में ढलने के लिए आप इसमें कुछ बदलवा भी कर सकते है। नीट परीक्षा में जीव विज्ञान (Biology) विषय का वेटेज अधिक है तो इसके अध्ययन के लिए आपको अतिरिक्त समय देना आवश्यक है। लेकिन इस परीक्षा में शीर्ष रैंक पाने के लिए प्रत्येक अंक महत्वपूर्ण है तो आप भौतिक विज्ञान (Physics) और रसायन विज्ञान (Chemistry) के सिलेबस को अनदेखा न करे या कम न आंके। सभी विषयों का संतुलित अध्ययन करना अति आवश्यक है। आप विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए इस टाइम टेबल को भी फॉलो कर सकते है।
- सुबह जल्दी उठे और अपना अध्ययन जल्द से जल्द शुरू कर दें क्योंकि, सुबह आपका शरीर सबसे अधिक ऊर्जावान होता है। इस समय आप अपने कठिन विषय को पढ़ सकते है।
- प्रत्येक दिन को तीन भागों में विभाजित करें और उसी अनुरूप नियमित पढ़ाई करें।
- फिजिक्स और कैमेस्ट्री की शुरुआत महत्वपूर्ण टॉपिक्स से करें।
- पढ़ाई के दौरान प्रत्येक 1 घंटे बाद 10 मिनट का ब्रेक ले इससे आपको अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है और चीजें लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।
- आपके दिनभर के लक्ष्य पूरे होने के बाद रात को सोते समय महत्वपूर्ण अवधारणाओं को दोहराने के लिए शॉर्ट नोट्स का इस्तेमाल करें।
- रात को सोने से पहले अगले दिन के लक्ष्यों का निर्धारण करें ताकि सुबह किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति न बने और उठते ही पढ़ाई शुरू हो जाए।
- नियमित रूप से जल्दी सोने की आदत डालें ताकि दूसरे दिन पढ़ाई के बीच नींद न आए और आपका पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित हो सके।
आपको नीट की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए? जानने के लिए क्लिक करें।
NEET 2026 के लिए विषयवार अध्ययन (Subject Wise Study)
- भौतिकी (Physics) के लिए: फिजिक्स की बुनियादी बातें सीखने के लिए सबसे पहले NCERT पुस्तकों को पढ़ना शुरू करें उसके बाद ही किसी कोचिंग के नोट्स या मॉड्यूल्स पढ़ें। रेफरेंस बुक के तौर पर HC वर्मा पढ़ सकते है।
- फिजिक्स के किसी टॉपिक में पूर्ण स्पष्टता और गहन समझ लाने के लिए जितने हो सके उतने प्रश्नों को हल करें। प्रश्न हल करते समय सरल से कठिन की और अपना स्तर लेकर जाए।
- फिजिक्स में Conceptual (संकल्पनात्मक) प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें। Theoretical Physics (सैद्धांतिक भौतिकी) के लिए दैनिक जीवन संबंधित प्रश्न हल करें। ऐसे प्रश्नों को हल करने से आपकी Analysis क्षमता का आंकलन होगा।
- फिजिक्स के प्रश्नों को हल करते समय इकाइयों का ध्यान रखें (-ve और +ve) ऐसा करने से आप गणना संबंधित गलतियों से बच सकते है। तैयारी करने वाले छात्रों की यह सबसे बड़ी समस्या होती है।
- रसायन विज्ञान (Chemistry) के लिए: रसायन विज्ञान के Concepts (अवधारणाएं) इकाइयों, रूपांतरण और परमाणुओं व अणुओं की परस्पर क्रिया को समझने पर आधारित होती है। मुख्य कॉन्सेप्ट्स को सीखने और समझने पर ध्यान केंद्रित करें, इससे अन्य चीजें याद रखने में आसानी होगी।
- कार्बनिक रसायन विज्ञान (Organic Chemistry) में समझ विकसित करने के लिए आप सबसे पहले NCERT को प्राथमिकता दें, अपवाद आने पर उसकी क्रियाविधि को समझें। और ऐसे टॉपिक्स का अतिरिक्त अभ्यास जरूर करें।
- Physical Chemistry (भौतिक रसायन विज्ञान) के लिए NCERT, कक्षा में बनाए गए नोट्स और मैट्रिक्स जैसी सीकर की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान के नोट्स काम में लें। कैमिस्ट्री के इस भाग के प्रश्नों को तुरंत हल करने के लिए विभिन्न समीकरणों को एक जगह अवश्य लिखें।
- Inorganic Chemistry (अकार्बनिक रसायन विज्ञान) के लिए NCERT के बेसिक कॉन्सेप्ट्स जरूर पढ़ें और इसके प्रत्येक अध्याय के नोट्स जरूर बनाएं।
- जीव विज्ञान (Biology) के लिए: NEET UG में बायोलॉजी का सबसे ज्यादा वेटेज होता है, इसलिए NCERT आपकी सबसे जरूरी किताब है। शुरुआत से एग्जाम तक हर दिन इसे पढ़ें। अध्यायों के आँकड़े, चित्र, वैज्ञानिकों के नाम और उनकी खोजें अच्छे से समझें। बायोलॉजी में कुछ भी अतिरिक्त पढ़ने से पहले NCERT को नीट की बाइबिल मानकर पूरा समय दें।
- जब भी आप बायोलॉजी का टॉपिक किसी कोचिंग के मॉड्यूल्स या नोट्स से पढ़े तो अपनी नोटबुक में बायोलॉजी की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को जरूर लिखें और प्रतिदिन रिवीजन करें।
- बायोलॉजी को पढ़ने के लिए आपको कई रिसोर्स का उपयोग करना होगा, इसके लिए जहां से भी आपकी एग्जाम के लिए काम का कंटेंट मिले जरूर पढ़ें और पढ़कर छोड़े नहीं उनके नोट्स जरूर बनाएं।
NEET 2026 के लिए Mock Test
हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा देते हैं वो इसके लिए कोचिंग एवं अन्य माध्यमों से तैयारी भी करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते है। आपको नीट 2026 में सफलता पाने के लिए तैयारी के साथ – साथ अध्ययन किए गए विषयों की तैयारी जानने के लिए प्रत्येक सप्ताह Mock Tests देने चाहिए। इनका अभ्यास करने से आपको परीक्षा पैटर्न को समझने और उसमें सफलता पाने में मदद मिलती है। Mock Test देने से छात्रों को अपने द्वारा होने वाली गलतियों का पता चलता है तथा उन्हें वास्तविक परीक्षा होने से पहले सुधार करने का मौका मिलता है। अच्छी कोचिंग के मॉक लगाने से छात्रों में आत्म विश्लेषणात्मक कौशल विकसित होता है और वास्तविक पेपर अटेम्प्ट करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है।
NEET UG 2026 की तैयारी के दौरान छात्र इन गलतियों से ज़रूर बचें
1. समय प्रबंधन न करना
आपको तैयारी शुरू करने से पहले एक व्यवस्थित समय सारणी बनाकर अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। पढ़ाई के प्रति पूर्ण समर्पण रखना आवश्यक है। तैयारी के दिनों में आपको जब तक विशेष जरूरत न आए तब किसी भी तरह के सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपना समय नहीं गंवाना है।
2. NCERT पुस्तकों की उपेक्षा
विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ छात्र केवल कोचिंग क्लास, नोट्स या फिर मॉड्यूल्स के दम पर नीट में सक्सेस पाना चाहते है और वे NCERT जैसी जरुरी पुस्तकों को अनदेखा कर देते हैं। नीट की तैयारी कर रहे प्रत्येक छात्र को NCERT को प्राथमिकता में रखना चाहिए। इन पुस्तकों के आधार पर ही NTA पेपर बनाती है। इनकी बारीकियों को समझने पर ही आपको कॉन्सेप्ट्स की गहरी समझ आ सकती है।
3. समय पर Doubts (शंकाओं) का समाधान न करना
तैयारी करने वाले छात्र कई बार छोटी छोटी शंकाओं को ये सोचकर क्लास टीचर से नहीं पूछते हैं कि ऐसा प्रश्न पूछने पर मेरा मजाक बनेगा या ये तो सबसे बेसिक चीज है इसको क्यों ही समझना है। विशेषज्ञ बताते है कि नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को अपनी सबसे बेतुकी शंका भी अपने शिक्षक को पूछनी चाहिए। अगर छात्र अपनी शंका का समाधान जल्दी नहीं करते हैं, तो इससे टालमटोल की स्थिति पैदा हो जाती है और टॉपिक पूरी तरह कवर नहीं कर पाते है।
4. Mock Test में कम अंक आने पर निराश होना
Mock Test जरूरी क्यों है?
NEET के लिए Mock Test अत्यंत जरुरी हैं- यह सीखने के लिए, समय प्रबंधन के लिए, गलतियों को पुनः दोहराने से बचने के लिए और टॉपिक कितना समझ आया जांचने के लिए होते है। अगर आपने ईमानदारी और पूरी लगन से पढ़ाई की है तो इनमें प्राप्त अंकों से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इससे बचकर आपको जमकर मेहनत करनी चाहिए, आप धीरे धीरे बेहतर होते जाएंगे।
5. अनावश्यक गतिविधियों से ध्यान भटकना
नीट परीक्षा की तैयारी में आपके पूर्ण समर्पण की आवश्यकता होती है इसलिए आपको ऐसी चीजों से हमेशा बचना चाहिए जो आपका कीमती समय ले सकती है। वर्तमान समय में छात्रों की सबसे बड़ी समस्या डिजिटल उपरकण ओर सोशल मीडिया बना हुआ है। आपको तैयारी के दौरान इनको पूरी तरह त्याग देना चाहिए या फिर काम में लेने का एक नीयत समय निर्धारित करना चाहिए।
6. किसी भी विषय को महत्वहीन समझकर छोड़ना
नीट परीक्षा में तीनों मुख्य विषयों का महत्व है अगर आपने इनमें से किसी भी एक विषय को छोड़ा या कम पढ़ा तो इस बढ़ते कंपीटीशन में सफलता प्राप्त करने में मुश्किलें होगी। इस परीक्षा में प्रत्येक विषय का प्रत्येक टॉपिक अपने आप में महत्वपूर्ण है क्योंकि, पेपर में प्रश्न किसी भी टॉपिक से पूछा जा सकता है।
NEET UG 2026 की तैयारी के लिए सीकर के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान
हमने इस ब्लॉग में नीट के लिए सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ तैयारी में काम आने वाले विशेषज्ञों के कीमती सुझाव भी दिए है जिन्हें अपनाकर आप एक व्यवस्थित तैयारी शुरू कर सकते है। लेकिन इस प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल रणनीति ही काम में नहीं आएगी इसके लिए आपको एक सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान की भी आवश्यकता होगी। हमने गहन विश्लेषण और खोज के बाद सीकर के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान जो नीट की तैयारी करवाते है कि लिस्ट बनाई है। ये संस्थान मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को भी उसी स्तर की कोचिंग उपलब्ध करवाते है जो दिल्ली, कोटा जैसे बड़े शहरों के संस्थान करवाते है। (सीकर के Best संस्थानों के बारे में जानने के लिए यहाँ Click करें)
1. मैट्रिक्स नीट अकैडमी
2. गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट
3. प्रिंस
4. सीएलसी
5. ऐलन कैरियर इंस्टीट्यूट (सीकर)
उपरोक्त कोचिंग संस्थान नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण कोचिंग, आवासीय हॉस्टल एवं अन्य सभी संसाधन उपलब्ध करवाते है जिनसे नीट यूजी परीक्षा 2026 में सर्वोच्च रैंक प्राप्त की जा सकती है।
निष्कर्ष
MBBS, BDS और Aayush जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाकर अपना करियर मेडिकल क्षेत्र में बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट 2026 एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। उचित तैयारी, स्ट्रैटेजिक रिवीजन और समय प्रबंधन से NEET UG 2026 में सफलता प्राप्त करना संभव है। अगर आप भी वर्ष 2025 के All India Topper Rank 1, महेश कुमार जिन्होंने सीकर के संस्थान गुरुकृपा में पढ़कर सर्वोच्च रैंक प्राप्त की है, उनकी तरह आपको भी शीर्ष रैंक हासिल करनी है तो तैयारी के लिए सीकर के संस्थान मैट्रिक्स, गुरुकृपा, सीएलसी, प्रिंस जैसे संस्थान में प्रवेश लेकर तुरंत अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
FAQ’s
NTA द्वारा नीट 2026 का आयोजन 3 मई 2026 (मई के पहले रविवार) को ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाने की संभावना है।
हां, नीट यूजी परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता हैं। जबकि सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और छोड़े गए प्रश्न के लिए न कोई अतिरिक्त अंक दिया जाता है न ही कोई अंक काटा जाता है।
नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करवाना होता है। यह शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग अलग होता है जैसे:- सामान्य श्रेणी (General) के लिए 1600 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (OBC/EWS) के लिए 1500 रूपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग (SC/ST/PwD) के लिए 1000 रुपए और भारत से बाहर के उम्मीदवारों के लिए 9500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान NTA को ऑनलाइन किया जाता है।
नहीं, उम्मीदवारों को NEET 2026 के लिए कक्षा 12 वीं में फिजिक्स, कैमेस्ट्री और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।
NEET 2026 का Syllabus वर्ष 2025 के समान ही रहने की संभावनाएं हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) प्रतिवर्ष बहुत बड़ा बदलाव नीट परीक्षा के पाठ्यक्रम में नहीं करता है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!