Home / Coaching / JEE Main 2026 AIR 1 Topper: नाम, अंक, पर्सेंटाइल और रैंक लिस्ट
JEE Main 2026 सीकर के AIR टॉपर का नाम, अंक, पर्सेंटाइल और रैंक लिस्ट - सीकर कोचिंग संस्थानों का गौरव

JEE Main 2026 AIR 1 Topper: नाम, अंक, पर्सेंटाइल और रैंक लिस्ट

JEE Main 2026 सत्र 1 की परीक्षा अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। देश भर के लाखों इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सबसे प्रतीक्षित पल अब बेहद करीब है। NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर JEE Main Session 1 के परिणाम 16 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है। इसी के साथ इस परीक्षा के टॉपर छात्रों की लिस्ट भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वही JEE Main Session 2 के रजिस्ट्रेशन भी अब शुरू हो चुके हैं, जिसकी परीक्षा अप्रेल 2026 में संभावित है। JEE Main Session 2 के परिणामों के साथ ही, JEE Main 2026 की अंतिम रैंक सूची और कट-ऑफ 20 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है।

इस ब्लॉग में हम JEE Main Session 1 के संभावित AIR 1 टॉपर का नाम, अपेक्षित अंक, पर्सेंटाइल रेंज, और पिछले वर्ष (2025) के AIR 1 टॉपर्स की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं। यह पेज आधिकारिक JEE Main 2026 सत्र 1 के परिणाम आने के बाद पुष्ट जानकारी के साथ अपडेट कर दिया जाएगा।

JEE Main 2026 परीक्षा का संक्षिप्त परिचय

JEE Main (संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य) भारत की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा NITs, IIITs, GFTIs और विभिन्न राज्यों/निजी संस्थानों में B.E./B.Tech प्रवेश का आधार है। साथ ही, यह JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करने का मार्ग भी है। यह परीक्षा 1 वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिसका पहला सत्र जनवरी माह में आयोजित किया जाता है और दूसरा सत्र अप्रैल माह में आयोजित किया जाता है।

  • परीक्षा आयोजक: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
  • परीक्षा सत्र: दो सत्र – जनवरी और अप्रैल
  • JEE Advanced योग्यता: शीर्ष 2.5 लाख छात्र

JEE Main 2026 AIR 1: जल्द ही घोषित होगा

जैसे ही परिणाम जारी होते हैं, NTA आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी करता है, जिसमें छात्रों के पर्सेंटाइल, स्कोरकार्ड और प्राप्त अंक शामिल होते हैं। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, जो छात्र 300/300 का परफेक्ट स्कोर हासिल करते हैं, वे शीर्ष रैंकर्स में शामिल होते हैं। NTA के टाई-ब्रेकिंग सिस्टम के आधार पर, प्रति वर्ष एक छात्र को AIR 1 से सम्मानित किया जाता है।

वर्तमान स्थिति: NTA द्वारा JEE Main Session 1 के आधिकारिक परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं। लेकिन Session 1 की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी हो चुकी है, जिसके आधार पर हम AIR 1 टॉपर का अनुमान लगा सकते हैं।

अनुमानित AIR 1 टॉपर (Estimated AIR 1 Toppers)

JEE Main 2026 Session 1 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब छात्रों के अनुमानित अंक सामने आ चुके हैं। इस बार दो प्रतिभाशाली छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल करके इतिहास रचा है। दोनों छात्रों ने परीक्षा के सभी प्रश्नों को सही हल किया है और अब NTA के टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर इनमें से किसी एक को AIR 1 का गौरव प्राप्त होगा।

नामअनुमानित अंकस्थिति
अर्णव गौतम (Arnav Gautam)300/300संभावित AIR 1
पसाला मोहित (Pasala Mohith)300/300संभावित AIR 1

कब जारी होगा JEE Main 2026 AIR 1?

JEE Main 2026 दो सत्रों में आयोजित किया जाता है – जनवरी और अप्रैल में। सत्र 1 जनवरी में पूरा हो चुका है। सत्र 2 के परिणाम जारी होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) अंतिम परिणाम के साथ आधिकारिक ऑल इंडिया रैंक और टॉपर सूची की घोषणा करेगी।

Note:- अंतिम AIR 1 की पुष्टि दोनों सत्रों के पूरा होने के बाद ही होती है। क्योंकि यदि कोई छात्र सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करता है, तो सत्र 2 में उसके स्कोर में बदलाव हो सकता है।

विवरणतिथि
सत्र 1 परिणाम12 फरवरी 2026 (संभावित, अब 16 फरवरी तक विलंबित)
सत्र 2 परिणामअप्रैल 2026 (संभावित)
अंतिम AIR 1 और संपूर्ण टॉपर रैंक लिस्ट20 अप्रैल 2026 (संभावित)

JEE Main 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ (सत्र 1 और सत्र 2)

जैसा की आप सब छात्र जानते है JEE Main 2026 परीक्षा के प्रतिवर्ष 2 सत्र आयोजित करवाएं जाते हैं। इसी कारण से NTA हर सत्र की अलग समय-सारिणी निर्धारित करता है। इस NTA की समय सारिणी में परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख, परिणाम घोषणा और अंतिम रैंक लिस्ट का प्रकाशन शामिल किया जाता है। छात्रों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे इन सभी तिथियों से अवगत रहें ताकि वे समय पर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें, आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकें और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। 

किसी भी महत्वपूर्ण तिथि की जानकारी न होने पर छात्र अपने महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। इसलिए नीचे तालिका में JEE Main Session 1 और Session 2 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों को एक सुव्यवस्थित माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं:

विवरणSession 1 DateSession 2 Date
परीक्षा आयोजन21-29 जनवरी 20262-9 अप्रैल 2026
अनंतिम उत्तर कुंजी जारी4 फरवरी 2026अप्रैल 2026 (संभावित)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी12 फरवरी 2026 (संभावित)अप्रैल 2026 (संभावित)
सत्र परिणाम घोषणा16 फरवरी 2026 (संभावित)अप्रैल 2026 (20 अप्रैल संभावित)
100 पर्सेंटाइल सूचीसत्र 1 परिणाम के साथसत्र 2 परिणाम के साथ
अंतिम रैंक लिस्ट और AIR 1घोषित नहींसत्र 2 परिणाम के बाद (अप्रैल 2026)

JEE Main 2026 अंक बनाम पर्सेंटाइल (Expected)

प्रतिवर्ष JEE Main परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेते है, इन सभी छात्रों की एक साथ एक ही पारी में परीक्षा आयोजित करवाना संभव नहीं है। जिसके चलते NTA यह परीक्षा कई पारियों में आयोजित करवाता है। अब NTA सभी पारियों के पेपर्स का कठिनाई स्तर सुनिश्चित करने के लिए पर्सेंटाइल प्रणाली का उपयोग करता है। अभी के समय जब NTA ने आधिकारिक परिणाम जारी नहीं किया है तब छात्रों को अंक बनाम पर्सेंटाइल जानने के लिए अनुमानित अंकों को काम में लिया जा सकता है। यहाँ हमने पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर पर्सेंटाइल रेंज की कल्पना की है।

  • 280-300 अंक: 99.9 से 100 पर्सेंटाइल रेंज
  • 200-250 अंक: 98 से 99 पर्सेंटाइल रेंज
अंक (300 में से)पर्सेंटाइल रेंजअपेक्षित रैंक रेंज
280+99.99+1-100
250-27999.90-99.98101-500
200-24999.50-99.89501-1,500
180-19999.20-99.491,501-5,000
150-17998.50-99.195,001-10,000
120-14996.00-98.4910,001-25,000
90-11992.00-95.9925,001-50,000
60-8985.00-91.9950,001-1,00,000
40-5970.00-84.991,00,001-2,00,000
40 से कम70 से कम2,00,001+

JEE Main AIR 1 टॉपर्स: वर्षवार रुझान (2022-2025)

JEE Main Exam में हर वर्ष हजारों छात्र शत-प्रतिशत पर्सेंटाइल हासिल करने का सपना देखते हैं, लेकिन यह उपलब्धि केवल कुछ चुनिंदा प्रतिभाशाली छात्रों को ही प्राप्त होती है। पिछले चार वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि JEE Main में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों की संख्या में उतार-चढ़ाव रहा है, जो परीक्षा की कठिनाई, छात्रों की तैयारी के स्तर और प्रतिस्पर्धा की बढ़ती तेजी को दिखा रहा है। 

वर्ष 2022 से 2025 के बीच AIR 1 हासिल करने वाले टॉपर्स ने न केवल असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने। इन वर्षों के रुझानों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि JEE Main 2026 में भी टॉपर लिस्ट किस दिशा में जा सकती है। आइए, वर्षवार आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं।

वर्षAIR 1 टॉपरकुल 100 पर्सेंटाइल
2025ओम प्रकाश बेहेरा24 (2 महिला उम्मीदवार)
2024गजारे नीलकृष्ण निर्मलकुमार56 (सत्र 1 और 2 संयुक्त)
2023सिंगाराजू वेंकट कौंडिन्य43 (सत्र 1 और 2 संयुक्त)
2022श्रेणिक मोहन सकला24 (सत्र 1 और 2 संयुक्त)

पिछले वर्ष (2025) के JEE Main AIR 1 टॉपर्स

छात्र यहाँ JEE Main 2025 के मेधावी छात्रों की राज्यवार सूची और उनके द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल देख सकते हैं। इस तालिका में उन सभी प्रमुख टॉपर्स के नाम सम्मिलित किए गए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस सूची में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ओम प्रकाश बेहेरा भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से शीर्ष स्थान अर्जित किया है।

नामराज्य/केंद्र शासित प्रदेशपर्सेंटाइल
आयुष सिंघलराजस्थान100
कुशाग्र गुप्ताकर्नाटक100
दक्षदिल्ली (NCT)100
हर्ष झादिल्ली (NCT)100
रजित गुप्ताराजस्थान100
श्रेयस लोहियाउत्तर प्रदेश100
सक्षम जिंदलराजस्थान100
सौरवउत्तर प्रदेश100
विशाद जैनमहाराष्ट्र100
अर्णव सिंहराजस्थान100
शिवेन विकास तोशनीवालगुजरात100
साई मनोग्ना गुठिकोंडाआंध्र प्रदेश100
ओम प्रकाश बेहेराराजस्थान100
बनी ब्रता माजीतेलंगाना100
देवदत्ता माझीपश्चिम बंगाल99.99921
अमोघ बंसलहरियाणा99.99921
माजिद मुजाहिद हुसैनमध्य प्रदेश99.99920
पिउसा दासपंजाब99.99684
अर्णव जिंदलचंडीगढ़99.99681
अक्षय बिजू बी एनकेरल99.99605

JEE Main Exam में सीकर के कोचिंग संस्थानों का दबदबा

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में स्थित सीकर शहर पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष JEE Coachings के एक प्रमुख हब के रूप में उभरा है। कोटा के बाद अब सीकर ने अपनी अनुशासित शैक्षणिक संरचना, अनुभवी शिक्षकों और लगातार बेहतर परिणामों के दम पर देशभर के छात्रों का ध्यान खींचा है। यहाँ के कोचिंग संस्थानों ने JEE Main 2024 और 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है, जिसमें Matrix JEE Academy, Sikar ने सबसे अधिक 99+ पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों के साथ सीकर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आइए, सीकर के प्रमुख JEE कोचिंग संस्थानों के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण करते हैं।

1. Matrix JEE Academy, Sikar

Matrix JEE Academy, सीकर ने JEE Main 2024 और 2025 में जो प्रदर्शन किया है, वह सीकर के कोचिंग इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। इस संस्थान ने न केवल JEE टॉपर्स की फौज खड़ी की, बल्कि परिणामों की पूर्ण पारदर्शिता और विस्तृत डेटा प्रस्तुत करके विश्वसनीयता का नया मानक स्थापित किया।

JEE Main 2025 में मैट्रिक्स का प्रदर्शन

क्र.संउपलब्धि / विवरणछात्रों का नाम / आंकड़ाविशेष टिप्पणी
199+ पर्सेंटाइल (कुल)279+ छात्र (अभिषेक पारीक,सुरेंद्र कुमार मोदी)सीकर में सर्वोच्च, अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा
299+ पर्सेंटाइल (सत्र 1)231+ छात्रअकेले सत्र 1 में ऐतिहासिक प्रदर्शन
399.95+ पर्सेंटाइल8 छात्रटॉप 0.05% में स्थान
499.90+ पर्सेंटाइल16 छात्रटॉप 0.1% में शानदार प्रदर्शन
599.80+ पर्सेंटाइल35 छात्रटॉप 0.2% में मजबूत उपस्थिति
699.50+ पर्सेंटाइल122 छात्रटॉप 0.5% में व्यापक सफलता
7भौतिकी में 100 पर्सेंटाइल2 छात्रपरफेक्ट स्कोर

JEE Main 2024 में मैट्रिक्स का प्रदर्शन

क्र.संउपलब्धि / विवरणछात्रों का नाम / आंकड़ाविशेष टिप्पणी
1टॉप परफॉर्मरदीपक (99.98), हर्ष बिरदा (99.94), लवराज बिरदा (99.91), अक्षय (99.90)संस्थान के शीर्ष 4 रैंकर्स
299+ पर्सेंटाइल137+ छात्रसीकर में सर्वाधिक
399.5+ पर्सेंटाइल50 छात्रशीर्ष 0.5% में स्थान
4भौतिकी में 100 पर्सेंटाइल13 छात्रपरफेक्ट स्कोर, सीकर में सर्वोच्च
598+ पर्सेंटाइल291 छात्रटॉप 2% में शानदार प्रदर्शन
6JEE Advanced क्वालीफाई820+ छात्रसीकर में सर्वाधिक, अन्य संस्थानों से दोगुना

2. ALLEN Career Institute, Sikar

कोटा के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में से एक, Allen Career Institute ने सीकर में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Allen सीकर ने इस बार न केवल टॉप रैंकर्स दिए हैं, बल्कि 99+ पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों की संख्या भी प्रभावशाली रही है। संस्थान के कई अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक हासिल की हैं। आइए, Allen सीकर के JEE Main 2025 प्रदर्शन को एक तालिका के माध्यम से विस्तार से समझते हैं।

क्र.संउपलब्धि / विवरणछात्रों का नाम / आंकड़ाविशेष टिप्पणी
1टॉप परफॉर्मर – 1जय अग्रवाल (99.8 पर्सेंटाइल)सीकर में अच्छी रैंक
2टॉप परफॉर्मर – 2विशेष चरण (AIR 256)शीर्ष 300 में स्थान
3टॉप परफॉर्मर – 3विपुल सिहाग (AIR 613)शीर्ष रैंकर्स में शामिल
499.5+ पर्सेंटाइल (क्लासरूम)32 छात्रक्लासरूम छात्रों का शानदार प्रदर्शन
599+ पर्सेंटाइल (कुल)151 छात्रबड़ी संख्या में 99% से ऊपर स्कोर

3. CLC, Sikar

सीकर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में Career Line Coaching (CLC) ने JEE Main 2025 में एक बार फिर अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। पिछले कुछ वर्षों में CLC ने खुद को सीकर के टॉप JEE कोचिंग संस्थानों में से एक के रूप में स्थापित किया है। JEE Main 2025 के परिणामों में संस्थान के छात्रों ने शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आइए, CLC सीकर के JEE Main 2025 प्रदर्शन को एक तालिका के माध्यम से विस्तार से समझते हैं।

क्र.संउपलब्धि / विवरणछात्रों का नाम / आंकड़ाविशेष टिप्पणी
1टॉप परफॉर्मरदिया सिनवार (99.9 पर्सेंटाइल)संस्थान में प्रथम स्थान
299.5+ पर्सेंटाइल10 छात्रशीर्ष 0.5% में शानदार प्रदर्शन
399+ पर्सेंटाइल28 छात्रबड़ी संख्या में 99% से ऊपर स्कोर
498+ पर्सेंटाइल81 छात्रटॉप 2% में व्यापक सफलता

4. PCP सीकर और Gurukripa सीकर

सीकर के JEE कोचिंग परिदृश्य में जहाँ Matrix, Allen और CLC जैसे संस्थान अपना दबदबा बनाए हुए हैं, वहीं PCP सीकर और Gurukripa Career Institute जैसे संस्थान भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करके अपनी पहचान बना रहे हैं। ये संस्थान भले ही आकार में बड़े न हों, लेकिन अपनी खास रणनीतियों और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के कारण छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

क्र.संसंस्थानउपलब्धि / विवरणछात्रों का नाम / आंकड़ाविशेष टिप्पणी
1PCP सीकरटॉप परफॉर्मरत्रिवेंद्रम (99.94), अरमान (99.94)दोनों ने 99.94 पर्सेंटाइल हासिल किया
2PCP सीकरआंकड़े सीमितसमग्र परिणामों की पूर्ण पारदर्शिता पर प्रश्न
3गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट99+ पर्सेंटाइल24 छात्रसत्र 1 में शानदार प्रदर्शन

निष्कर्ष

JEE Main 2026 Session 1 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम 16 फरवरी 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है। छात्रों को बता दें JEE Main 2026 के AIR 1 टॉपर के नाम की पुष्टि NTA द्वारा Session 2 के परिणामों के बाद अंतिम रैंक सूची जारी करने पर की जाएगी।

छात्रों को आधिकारिक NTA पोर्टल पर अपने स्कोरकार्ड की जाँच करनी चाहिए, क्योंकि All India Rank का विवरण व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया जाता है। यह पेज आधिकारिक AIR 1 और टॉपर सूची की घोषणा होते ही अपडेट कर दिया जाएगा। सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

इन्हें भी पढ़ें:
मैट्रिक्स जेईई अकैडमी के बारे में जानकारी
मैट्रिक्स नीट डिवीज़न के बारे में जानकारी
सीकर कोचिंग के लिए बेस्ट क्यों है?
सीकर बनाम कोटा: कौन है बेहतर
सीकर में नीट के बेस्ट कोचिंग सेंटर

FAQ’s

Q. JEE Main 2026 का AIR 1 कौन है?

JEE Main 2026 के आधिकारिक परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं। NTA की उत्तर कुंजी के अनुसार, अर्णव गौतम और पसाला मोहित ने 300/300 का अनुमानित स्कोर हासिल किया है। इनमें से एक को AIR 1 मिलने की संभावना है।

Q. JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट कब आएगा?

JEE Main 2026 सत्र 1 का परिणाम 16 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।

Q. JEE Main 2026 की अंतिम रैंक लिस्ट कब जारी होगी?

JEE Main 2026 की अंतिम रैंक लिस्ट Session 2 के परिणामों के बाद 20 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है।

Q. JEE Main 2025 का AIR 1 टॉपर कौन था?

JEE Main 2025 का AIR 1 टॉपर ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान) था, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था।

Q. Matrix JEE Academy के JEE Main 2025 में कितने छात्र 99+ पर्सेंटाइल में थे?

 Matrix JEE Academy के 279+ छात्रों ने JEE Main 2025 में 99+ पर्सेंटाइल हासिल किया था।