1 महीने में JEE Mains कैसे क्रैक करें? जाने 10 गोल्डन टिप्स
JEE Mains Kaise Crack Kare: आज हम बात करने वाले हैं जल्द से जल्द JEE Mains एग्जाम को क्रैक करने के बारे में और वो भी बस एक महीने में। बहुत से स्टूडेंट्स हमें कई दिनों से मैसेज कर रहे थे कि हम उन्हें जल्द से जल्द JEE Mains एग्जाम को क्रैक करने की कुछ टिप्स दें। ऐसे में आज हम आप सभी के लिए एक महीने के अंदर JEE Mains का एग्जाम किस तरह से क्रैक किया जा सकता है, उसके बारे में बात करने वाले हैं।
JEE Mains कोई ऐसा वैसा एग्जाम नहीं होता (JEE Mains Kaise Clear Kare) है बल्कि यह देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने का एकमात्र तरीका होता है। इसमें सेलेक्ट होने पर ही आप आगे चलकर NIT जैसे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं और IIT में जाने के लिए JEE एडवांस्ड का एग्जाम देने को पात्र माने जाते हैं। ऐसे में अगर किसी स्टूडेंट ने JEE Mains एग्जाम को ही क्रैक नहीं किया तो उसकी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने की संभावना भी समाप्त हो जाती है।
इसलिए आज हम आपको जल्द से जल्द JEE Mains का एग्जाम किस तरह से क्रैक (JEE Mains Kaise Nikale) किया जा सकता है और उसके लिए आप अभी से ही क्या कुछ तैयारी कर सकते हैं, इसके बारे में बात करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं 1 महीने में JEE Mains कैसे क्रैक किया जाए।
1 महीने में JEE Mains कैसे क्रैक करें?
क्या आप जानते हैं कि बहुत से स्टूडेंट्स अपनी दसवीं क्लास से ही या उसे पास करते ही JEE Mains की तैयारी करना शुरू कर देते हैं। अब जो स्टूडेंट्स इतनी जल्दी ही तैयारी शुरू कर देते हैं, उन्हें आप मात्र एक महीने में कैसे पछाड़ पाएंगे। अब आप यह सुनकर निराश मत हो जाइए क्योंकि यहाँ हम आपको कुछ चुनिंदा टिप्स देने वाले हैं जो JEE Mains का एग्जाम क्रैक (JEE Mains Kaise Crack Kare) करने में बहुत मदद करेगी।
हमने बहुत रिसर्च की और JEE Mains का एग्जाम क्रैक करने वाले कई टॉपर से भी बात की। उनसे मिली जानकारी के आधार पर हमने जाना कि किन चीज़ों ने उनकी JEE Mains का एग्जाम क्रैक करने और उसे टॉप करने में मदद की। अब हम उन्हीं टिप्स को आपके साथ शेयर करने वाले हैं। इन्हें अपना कर आप भी JEE Mains को 1 महीने में क्रैक कर सकते हैं।
#1. टॉपर के नोट्स लें
यदि आपको 1 महीने में JEE Mains को क्रैक करना है तो उसमें आपकी सबसे ज्यादा सहायता किसी टॉपर के नोट्स ही करने वाले हैं। यहाँ पर टॉपर का अर्थ हुआ जो स्टूडेंट बहुत होशियार है और उसने टाइम टू टाइम अपनी हर क्लास को अटेंड किया है और अच्छे नोट्स बनाए हैं। ऐसे में आपको इसके लिए मेहनत जरुर करनी होगी क्योंकि पहले आपको किसी टॉपर को ढूँढना होगा और फिर उसे अपने नोट्स शेयर करने के लिए मनाना होगा।
अब यदि वह नोट्स शेयर करने को मान जाता है तो आपको उसके सभी नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेनी चाहिए। अगर आपको एक से ज्यादा टॉपर के नोट्स भी मिलें तो आप उन सभी के नोट्स की कॉपी बनवा लीजिए। अब आप अगले एक महीने इन सभी नोट्स को अच्छे से स्टडी करें और उसके हर पहलु पर ध्यान दें। यह आपकी JEE Mains के एग्जाम में बहुत मदद करने वाले (JEE Mains Kaise Clear Kare) हैं।
#2. टॉप इंस्टीट्यूट से मदद लें
टॉपर के नोट्स के अलावा आपकी टॉप लेवल की अकैडमी भी बहुत मदद कर सकती है। वह इसलिए क्योंकि टॉप लेवल की अकैडमी में इस स्थिति से निपटने के लिए टॉप लेवल की रणनीति भी बनाई गई होती है। वहाँ आपको अनुभवी फैकल्टी से गाइडेंस मिलेगी और साथ ही सिलेबस के अनुसार नोट्स भी। अब अगर हम टॉप लेवल की अकैडमी की बात करें तो उसमें कई अकैडमी आती है।
इसमें जिस अकादमी का नंबर सबसे पहले आता है वह है सीकर की मैट्रिक्स अकैडमी जिसे मैट्रिक्स JEE अकैडमी के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद कोटा का एलन इंस्टीट्यूट और उसके बाद सीकर की ही प्रिंस अकैडमी आती है। ऐसे में आपको इन अकैडमी से JEE Mains का एग्जाम क्रैक करने में बहुत मदद मिल जाएगी।
#3. स्ट्रोंग टॉपिक्स को कवर करें
अब आपको यह देखना है कि JEE Mains के एग्जाम में किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ टॉपिक्स ऐसे हैं जिनसे हर बार ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं और उनकी वेटऐज भी ज्यादा होती है। ऐसे में यदि आपको 1 महीने से भी कम समय में JEE Mains की तैयारी (JEE Mains Kaise Kare) करनी है तो उसके लिए स्ट्रोंग टॉपिक्स की लिस्ट बनाकर उनकी तैयारी करनी चाहिए।
अब अगर हम कुछ स्ट्रोंग टॉपिक्स की बात करें तो उसमें फिजिक्स से केनेमेटिक्स, वर्क-पावर-एनर्जी, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स और करंट इलेक्ट्रिसिटी व मॉडर्न फिजिक्स आती है। केमिस्ट्री से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (GOC, IUPAC, रिएक्शन मैकेनिज्म), इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री (कोऑर्डिनेशन कंपाउंड, P-Block) और फिजिकल केमिस्ट्री (मोल कंसेप्ट, थर्मोडायनामिक्स) आती है। वहीं मैथ्स से कोऑर्डिनेट जियोमेट्री (सर्कल, पैराबोला), कैल्कुलस (डिफरेंशिएशन, इंटीग्रेशन) और एलजेब्रा (मैट्रिसेस, डिटरमिनेंट्स, प्रोग्रेशन) आती है।
#4. कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा टाइम ना लगाएं
आप ऊपर दिए गए कुछ टॉपिक्स या इसके अलावा कुछ टॉपिक्स को समझने में ज्यादा समय लेते होंगे। हालाँकि यह टॉपिक्स जरुरी हो सकते हैं लेकिन यदि आप सारा टाइम इन्हें ही समझने में लगा देंगे तो बाकी विषयों को कब पढ़ पाएंगे। इसलिए यह बहुत ही ज्यादा जरुरी हो जाता है कि आप अपना समय बचाकर रखें और उसे सभी में बराबर बांटें।
यदि कोई टॉपिक टाइम देने के बाद भी समझ में नहीं आ रहा है या उसमें बहुत ज्यादा समय लग रहा है तो बेहतर यही होगा कि आप उसे वहीं छोड़ दें और उसकी जगह अन्य टॉपिक्स को समझने में अपना ध्यान लगाएं। इससे आपका बहुत समय भी बचेगा और आप ज्यादा से ज्यादा टॉपिक्स को कवर कर पाएंगे।
#5. स्ट्रिक्ट टाइम टेबल बनाएं
जल्द से जल्द JEE Mains को क्रैक (JEE Mains Kaise Crack Kare) करने के लिए आपको एक स्ट्रिक्ट टाइम टेबल को भी फॉलो करने की जरुरत है। यदि आप अपने दिन का टाइम टेबल सेट नहीं करते हैं तो आपकी सारी की सारी मेहनत धरी की धरी रह जाएगी। एक सही टाइम टेबल के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है और अपनी योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है। ऐसे में आप सबसे पहला काम अपना टाइम टेबल स्ट्रिक्ट बनाएं।
टाइम टेबल बनाने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप रात में देर तक पढ़ने की बजाए सुबह जल्दी उठकर पढ़ने पर ध्यान दें। वह इसलिए क्योंकि सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। इस समय सूर्य की किरणें बहुत सकारात्मक होती है और इस समय जो पढ़ा जाता है, वह लंबे समय तक याद रहता है। इसलिए आप सुबह जल्दी उठकर अवश्य पढ़ें।
#6. मॉक टेस्ट देते रहें
ऊपर हमने आपको मैट्रिक्स जैसी टॉप लेवल की अकैडमी से भी जुड़ने का सुझाव दिया था। वह इसलिए क्योंकि इस तरह की अकैडमी स्टूडेंट्स को JEE Mains का एग्जाम क्रैक करवाने में महारत रखती है। इन अकैडमी के द्वारा टॉप लेवल के मॉक टेस्ट भी सेट किए जाते हैं जो स्टूडेंट के लिए JEE Mains का एग्जाम क्रैक करने में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। इन्हीं मॉक टेस्ट की वजह से ही स्टूडेंट असली एग्जाम में प्रेशर फील नहीं करता है।
वह इसलिए क्योंकि वह कई समय पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देता है। आखिरी के एक महीने में तो इस तरह की अकैडमी हर दिन मॉक टेस्ट लेती है जिससे स्टूडेंट्स को उसकी आदत हो जाए। अब अगर आप भी एक महीने में JEE Mains को क्रैक करना चाहते हैं तो उसके लिए हर दिन मॉक टेस्ट देने का नियम बना लें।
#7. पुराने प्रश्न पत्र देखें
आपको कम से कम पिछले 10 वर्षों के JEE Mains के पेपर्स को स्टडी करना चाहिए। इससे आपको यह समझने में सहायता होगी कि आखिरकार JEE Mains के एग्जाम में किस तरह के टॉपिक्स पर किस तरह के सवाल जवाब पूछे जाते हैं और उनका पैटर्न क्या है। जब भी कभी किसी एग्जाम को जल्द से जल्द क्रैक करने की बात होती है तो हर कोई उसके पुराने प्रश्न पत्रों को देखने की ही सलाह देता है।
तो हमारी चुनी गई गोल्डन टिप्स में से एक टिप यही है कि आप JEE Mains के सभी और कम से कम पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययन करें। इससे आपको एग्जाम को अच्छे से समझने और उसे क्रैक (JEE Mains Kaise Nikale) करने में मदद मिलेगी। यह पेपर आपको किसी भी बुक्स की दूकान पर आसानी से मिल जाएंगे। आप इन्हें रोजाना हल करने का भी नियम बना लेंगे तो यह तो और भी बढ़िया बात होगी।
#8. शॉर्टकट ट्रिक्स सीखें
कम समय में JEE Mains जैसे एग्जाम को क्रैक करने के लिए शॉर्टकट का सहारा लेना ही पड़ता है। ऐसे में आप फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स जैसे सब्जेक्ट्स में हर टॉपिक को डिटेल में पढ़ने की बजाए उनकी ट्रिक्स को याद करें। यहाँ हम यह कहना चाह रहे हैं कि कैसे किस प्रश्न को शॉर्टकट ट्रिक के जरिए जल्दी हल किया जा सकता है, इसके बारे में जाने।
अब मैथ्स में तो इसको लेकर कई तरह की ट्रिक्स होती है क्योंकि वहाँ सारा काम ही फार्मूला का है लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री भी कुछ ऐसी ही है। आपसे JEE Mains में जो भी प्रश्न पूछे जाएंगे उन सभी में शॉर्टकट ट्रिक्स जरुर लगती है। ऐसे में आपको इन ट्रिक्स का इस्तेमाल करना सीखना होगा और उसके अनुसार ही अपना पेपर सोल्व करना होगा।
#9. NCERT बुक को फॉलो करें
वैसे तो अलग अलग इंस्टीट्यूट या ऑथर अपनी अपनी बुक को JEE Mains का एग्जाम क्रैक (JEE Mains Kaise Kare) करने के लिए बेस्ट बुक बताते हैं लेकिन जो बुक आपके लिए सबसे जरुरी है वह है आपकी 11 वीं और 12 वीं क्लास की NCERT की बुक्स। वह इसलिए क्योंकि JEE Mains का जो भी सिलेबस होता है, वह पूरा का पूरा इन्हीं बुक्स पर ही बेस्ड होता है। अब इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी सभी बुक्स बेकार हैं बल्कि वह बुक्स भी अच्छी होती है।
यहाँ हम आपको अपनी 11 वीं और 12 वीं की NCERT की ही बुक्स पढ़ने को इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि वह आप पहले ही पढ़ चुके होंगे। ऐसे में आपको उनका बस रिवीजन ही करना होगा और उसी के आधार ही आपकी तैयारी हो जाएगी। इसलिए अपनी NCERT की बुक को खोलें और आज से ही उनकी रिविजन शुरू कर दें।
#10. पॉजिटिव बने रहें
जब किसी स्टूडेंट के पास एक महीने से भी कम का समय बचा होता है तो अक्सर यह देखा जाता है कि वह प्रेशर में आ जाता है। अब यही प्रेशर कब तनाव में बदल जाता है और वह नेगेटिव चीज़े सोचने लगता है, पता ही नहीं चलता। अब आप यह सोचिए कि क्या यह नकारात्मकता आपको JEE Mains का एग्जाम क्रैक करने में मदद करेगी या आपको और पीछे धकेलेगी।
इसलिए जितना हो सके, अपने माइंड को फ्रेश रखें, पॉजिटिव बने रहें और हर दिन अच्छे से अपनी स्टडी को करने पर ध्यान लगाएं। आप चाहें तो दिन में एक घंटा अलग से निकाल कर उस समय योग व प्राणायाम भी कर सकते हैं। यह आपको पॉजिटिव बनाए रखने में बहुत मदद करेगा। यदि आप पॉजिटिव रहते हैं तो चीज़े भी अच्छे से समझ में आती है और JEE Mains में सेलेक्ट (JEE Mains Kaise Clear Kare) होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको 1 महीने में JEE Mains एग्जाम को क्रैक करने की 10 गोल्डन टिप्स (JEE Mains Kaise Crack Kare) के बारे में बता दिया है। वैसे हमारी बताई गई टिप्स आपकी बहुत मदद करेंगी लेकिन फिर भी यदि आप चूक जाते हैं और इस साल आपका JEE Mains में सिलेक्शन नहीं हो पाता है तो निराश मत होइए। आप एक साल और तैयारी कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको बेस्ट अकैडमी की जरुरत पड़ेगी।
ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपका अगले साल के JEE Mains के एग्जाम में जरुर सिलेक्शन हो तो उसके लिए आपको मैट्रिक्स सीकर जैसी अकैडमी या एलन कोटा में एडमिशन लेना चाहिए। जहाँ एक ओर एलन का नाम वर्षों से चलता आ रहा है तो वहीं मैट्रिक्स अकैडमी ने पिछले कुछ वर्षों में टॉप लेवल का रिजल्ट दिया है।
Related FAQs
प्रश्न: जेईई मेन की तैयारी के लिए कितने महीने चाहिए?
उत्तर: जेईई मेन की तैयारी के लिए 3 से 6 महीने चाहिए होते हैं। वहीं यदि इसकी अच्छे से तैयारी करनी है तो 6 महीने से 1 वर्ष का समय पर्याप्त होता है।
प्रश्न: क्या मैं 1 महीने में जी क्लियर कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप 1 महीने में जी क्लियर कर सकते हैं। इसके लिए हमने 10 टिप्स इस आर्टिकल में दी है जिसे आपको पढ़ना चाहिए।
प्रश्न: क्या मैं 1 महीने में जेईई मेन्स में 100 अंक प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: यदि आपने अपनी 11 वीं और 12 वीं क्लास में अच्छे से पढ़ाई की है तो अवश्य ही आप 1 महीने में जेईई मेन्स में 100 अंक प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न: 1 महीने में जेईई मेन्स 2025 की तैयारी कैसे करें?
उत्तर: 1 महीने में जेईई मेन्स 2025 की तैयारी करने के लिए आपको एक स्ट्रिक्ट टाइम टेबल बनाने, पॉजिटिव बने रहने और हर दिन मॉक टेस्ट देने की जरुरत है।
इन्हें भी पढ़ें:
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!