हर साल की तरह, इस बार भी लाखों विद्यार्थियों के मन में यही सवाल है कि JEE Advanced के लिए JEE Main में कितने परसेंटाइल चाहिए, या JEE Advanced Exam 2026 में qualify होने के लिए percentile क्या होंगे। अगर आपका सपना IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में दाखिला पाने का है, तो आपकी यात्रा का पहला पड़ाव है, JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाई करना। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) हर साल JEE Main result के आधार पर टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट करती है। यह Cutoff फिक्स नंबर या अंकों में न होकर Percentile में होती है, क्योंकि JEE Main परीक्षा 2 Sessions और कई शिफ्ट्स में होने के कारण नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है।
इस ब्लॉग में छात्रों को JEE Main 2026 cutoff for JEE Advanced से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे। हम देखेंगे कि General, OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी के लिए JEE Main 2026 का expected cutoff क्या है? साथ ही, JEE Main marks vs percentile vs rank का गणित भी समझेंगे और यह जानेंगे कि safe percentile for JEE Advanced qualification 2026 कितनी है।
Category Wise JEE Main 2026 Expected Cutoff (Percentile)
चूंकि JEE Main Session 1 result जनवरी 2026 में आ चुके हैं, अब हमारे पास सटीक अनुमान लगाने के लिए पर्याप्त डेटा है। फरवरी 2026 के मिडल में घोषित हुए परिणामों के अनुसार, इस बार 13 लाख से अधिक छात्र JEE Main Session 1 परीक्षा में शामिल हुए और JEE Main Session 1 में 12 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल। इस बढ़ते कॉम्पिटीशन के चलते JEE Main 2026 expected cutoff में पिछले वर्षों की तुलना में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है।
यहाँ हम Session 1 के अनुमानों के आधार पर JEE Advanced के लिए JEE Main की क्वालीफाइंग cutoff बताएंगे। छात्र इस बात का विशेष ध्यान रखें, टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों की ऑफिशियल कटऑफ JEE Main Session 2 (अप्रैल 2026) के बाद ही जारी होगी।
सभी श्रेणियों के लिए Expected Percentile for JEE Advanced 2026
नीचे दी गई टेबल में JEE Advanced 2026 qualifying percentile का विस्तृत अनुमान दिया गया है, जो सीकर के टॉप JEE कोचिंग संस्थानों (Matrix JEE Academy , Allen, CLC, PCP) द्वारा जारी विश्लेषण और JEE Main Session 1 के रुझानों पर आधारित है।
| कैटेगरी (Category) | अपेक्षित परसेंटाइल (Expected Percentile) | अनुमानित सेफ मार्क्स (Safe Marks out of 300) |
| General (UR) | 93.5 – 95.0 | 100 – 120+ |
| GEN-EWS | 81.0 – 83.5 | 80 – 95+ |
| OBC-NCL | 79.5 – 82.0 | 75 – 90+ |
| SC | 60.0 – 63.0 | 55 – 70+ |
| ST | 47.0 – 51.0 | 45 – 60+ |
| PwD (सभी कैटेगरी) | 0.01 – 5.0 | भिन्न (आमतौर पर बहुत कम) |
Note:- ये केवल Expected Percentile हैं। फाइनल Cutoff JEE Main Session 2 के बाद NTA द्वारा जारी की जाएगी। यहां दिए गए “सेफ मार्क्स” अनुमानित हैं और ये पेपर की कठिनाई पर निर्भर करेंगे।
JEE Advanced के Qualify Cutoff Trends 2022-2025
छात्र पिछले वर्षों के JEE Main cutoff (जो JEE Advanced के लिए थी) को देखकर ट्रेंड समझ सकते हैं। यह Category wise डेटा सीकर के शीर्ष JEE Coachings और आधिकारिक सरकारी स्रोतों से लिया गया है।
| साल (Year) | General | EWS | OBC-NCL | SC | ST |
| 2025 | 93.1023262 | 80.3830119 | 79.4313582 | 61.1526933 | 47.9026465 |
| 2024 | 93.2362181 | 75.6229025 | 73.6114227 | 51.9776027 | 37.2348772 |
| 2023 | 90.7788642 | 73.6114227 | 72.8877961 | 50.1800245 | 37.2348772 |
| 2022 | 88.4121380 | 63.1114141 | 67.0091130 | 43.0820954 | 26.7770275 |
ट्रेंड स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है कि हर साल कॉम्पिटीशन बढ़ने के साथ कटऑफ परसेंटाइल में भी बढ़ोतरी हो रही है। General category के लिए JEE Advanced 2026 के लिए कितने परसेंटाइल चाहिए?, यह पूछने वालों को 93.5 से 95 के बीच का लक्ष्य रखना चाहिए।
JEE Advanced में Qualify होने के लिए Marks, Percentile और Rank
JEE Main percentile और छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए वास्तविक अंकों में सीधा संबंध नहीं है। JEE Main में परसेंटाइल यह दर्शाता है कि छात्र ने कितने प्रतिशत उम्मीदवारों से बेहतर प्रदर्शन किया। उदाहरण के लिए, 99 परसेंटाइल का मतलब है कि छात्र ने 99% उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया। रही बात JEE Main में रैंक की तो यह JEE के दोनों सेशन के बाद NTA द्वारा (AIR) तय की जाती है।
JEE Main 2026 Marks vs Percentile का विश्लेषण
भारत के नए उभरते शिक्षा के केंद्र सीकर की शीर्ष JEE कोचिंग जैसे Matrix JEE Academy, Prince, Allen sikar आदि कोचिंगों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर इस बार वर्ष 2026 में JEE Main marks vs percentile का अनुमान कुछ इस प्रकार है:
| प्राप्तांक (Marks out of 300) | अपेक्षित परसेंटाइल (Expected Percentile) | अपेक्षित रैंक (AIR) Range | JEE Advanced योग्यता (Gen) |
| 280+ | 99.99 – 100 | 1 – 150 | बिल्कुल सुरक्षित (Top IITs टारगेट) |
| 240 – 260 | 99.70 – 99.90 | 1,000 – 3,000 | पूरी तरह योग्य (Qualified) |
| 200 – 220 | 99.00 – 99.40 | 7,000 – 12,000 | निश्चित रूप से योग्य (Safe) |
| 150 – 165 | 97.00 – 98.50 | 28,000 – 45,000 | योग्य (Qualified) |
| 120 – 140 | 95.00 – 97.00 | 45,000 – 72,000 | योग्य होने की संभावना (Likely) |
| 100 – 110 | 93.50 – 94.50 | 75,000 – 95,000 | कटऑफ के आसपास (Borderline) |
| 80 – 90 | 88.00 – 91.00 | 1,20,000+ | JEE Advanced के लिए मुश्किल |
General Category के लिए JEE Advanced Qualification अंक
विशेषज्ञों के विश्लेषण को देखकर छात्र अंदाजा लगा सकते हैं कि minimum percentile to qualify JEE Advanced 2026 के लिए General Category में कम से कम 100 से 110 अंक लाना आवश्यक है, जो कि 93-94 परसेंटाइल के आसपास है।
OBC, SC, ST या EWS के लिए अंको की आवश्यकता
OBC, SC, ST या EWS के उम्मीदवारों को JEE Advanced में Qualify होने के लिए इस बार वर्ष JEE Main 2026 में ये संभावित स्कोर करना आवश्यक होगा।
- OBC/EWS के लिए JEE Main 2026 cutoff for JEE Advanced को पार करने के लिए 75-90 अंक (लगभग 80-83 परसेंटाइल) पर्याप्त हो सकते हैं।
- SC कैटेगरी के उम्मीदवार 55-65 अंक लाकर भी JEE Advanced 2026 के लिए योग्य हो सकते हैं।
- ST कैटेगरी के लिए 45-55 अंक भी कटऑफ पार करने के लिए काफी हो सकते हैं।
JEE Advanced 2026 के लिए शीर्ष 2.5 लाख में आना क्यों है जरूरी?
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की, जो इस बार JEE Advanced Exam का आयोजन करवा रहा है। IIT Roorkee ने आधिकारिक नियम जारी कर दिए हैं। इन नियमों के अनुसार, JEE Advanced 2026 eligibility के लिए पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त (Criterion A1) यह है कि छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए JEE Main 2026 (BE/BTech paper) में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल होना होगा। आइए इसे और विस्तार से समझते हैं।
JEE Advanced 2026 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
हर बार की तरह इस बार भी JEE Advanced 2026 की आयोजक संस्था IIT रुड़की ने पांच-सूत्रीय पात्रता नियम जारी किए हैं, जिनकी पालना करना प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य है।
- प्रदर्शन (A1): जैसा कि ऊपर बताया गया, JEE Advanced 2026 Exam में भाग लेने वाले छात्र को JEE Main 2026 के दोनों सेशंस में NTA की नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया के बाद टॉप 2.5 लाख रैंक में आना अनिवार्य है।
- आयु सीमा (A2): सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए। SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।
- प्रयासों की संख्या (A3): एक उम्मीदवार अधिकतम दो बार और लगातार दो वर्षों में JEE Advanced दे सकता है।
- 12वीं बोर्ड परीक्षा (A4): उम्मीदवार ने पहली बार 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा 2025 या 2026 में दी हो और उसमें फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथ्स (Mathematics) अनिवार्य विषय हों।
- पिछला प्रवेश (A5): यदि कोई उम्मीदवार पहले कभी किसी IIT में किसी भी program में एडमिशन ले चुका है या सीट स्वीकार कर चुका है, तो वह पात्र नहीं होगा।
JEE Main के टॉप 2.5 लाख की लिस्ट कैसे बनती है?
इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाला छात्र हो या उसके अभिभावक हो सबका यह सबसे सामान्य प्रश्न होता है की JEE Main के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों की लिस्ट कैसे बनती है? इसका जवाब है: NTA कुल उम्मीदवारों के परसेंटाइल के आधार पर रैंकिंग करता है अर्थार्त, यह लिस्ट JEE Main percentile आधारित होती है। यह कटऑफ श्रेणीवार (category wise JEE Main cutoff 2026) होती है, क्योंकि सीटें आरक्षित होती हैं। जिसमें रिजर्वेशन का वितरण कुछ इस प्रकार है:
- ओपन कैटेगरी (General-UR): 40.5%
- GEN-EWS: 10%
- OBC-NCL: 27%
- SC: 15%
- ST: 7.5%
Note:- इन सभी केटेगरी में PwD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण भी है ।
क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)
क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) के तहत ऊर्ध्वाधर (Vertical) श्रेणियों से एक विशेष वर्ग जैसे- महिलाओं, बुजुर्गों, ट्रांसजेंडर समुदाय और विकलांग व्यक्तियों आदि को निकालकर आरक्षण दिया जाता है। क्षैतिज कोटा (Quota) को ऊर्ध्वाधर श्रेणी(Vertical Reservation) से अलग लागू किया जाता है।
उदाहरण के लिये यदि JEE Advanced के लिए PWd Category के पास 5% क्षैतिज कोटा है तो चयनित उम्मीदवारों (Candidates) में से 5% को ऊर्ध्वाधर (Vertical) कोटा श्रेणी जैसे- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अनारक्षित वर्ग इत्यादि का होना चाहिये।
JEE Main 2026 Cutoff को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Cutoff)
छात्रों का यह समझना जरूरी है कि JEE Main expected percentile एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह कई सारे कारकों पर निर्भर करता है। इन कारकों में बदलाव से कटऑफ में उतार-चढ़ाव आता है। आइये विशेषज्ञों के अनुसार जानतें है, ये मुख्य कारक कौन – कौनसे हैं।
परीक्षा का कठिनाई स्तर (Exam Difficulty Level)
विशेषज्ञों के अनुसार JEE Main Exam की Cutoff में पेपर का स्तर सबसे बड़ा फैक्टर है। अगर Session 2 का पेपर Session 1 की तुलना में कठिन होता है या किसी विशेष शिफ्ट का पेपर बहुत कठिन होता है, तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के चलते उस शिफ्ट के छात्रों के परसेंटाइल पर असर पड़ता है। आसान पेपर में हाई स्कोर करना भी हाई परसेंटाइल की गारंटी नहीं होती, क्योंकि बाकी सब भी अच्छा स्कोर करते हैं।
उम्मीदवारों की कुल संख्या (Total Number of Applicants)
JEE Main 2026 के लिए कुल पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 15-17 लाख तक पहुंचने का अनुमान है, जो अब तक का सबसे अधिक है। जब ज्यादा छात्र परीक्षा देते हैं, तो टॉप 2.5 लाख में जगह बनाने की दौड़ और कठिन हो जाती है, जिससे कटऑफ परसेंटाइल बढ़ सकता है।
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (Normalization Process)
NTA कई शिफ्ट्स में परीक्षा कराने के कारण अलग-अलग शिफ्ट्स के कठिनाई स्तर को बराबर करने के लिए “इक्विपरसेंटाइल” विधि का उपयोग करता है। इसमें छात्रों के रॉ स्कोर को नहीं, बल्कि उनके परफॉर्मेंस (परसेंटाइल) को आधार बनाकर नॉर्मलाइज़ किया जाता है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि किसी भी छात्र को कठिन शिफ्ट मिलने का नुकसान न हो।
पिछले वर्षों के रुझान और सीटों की संख्या (Trends and Seat Availability)
IIT की सीटों की संख्या और विभिन्न कैटेगरी में आरक्षण का प्रतिशत भी कटऑफ को प्रभावित करता है। विगत कुछ सालों से छात्रों और अभिभावकों का इंजीनियरिंग करियर के प्रति रुझान बढ़ा है जिससे JEE Main और JEE Advanced में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इस बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण कटऑफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
निष्कर्ष
JEE Advanced 2026 के लिए JEE Main में कितने Percentile चाहिए? इस सवाल का जवाब छात्र की कैटेगरी पर निर्भर करता है। JEE Main 2026 के सेशन 1 के रिजल्ट और पिछले 4 सालों के ट्रेंड्स को देखते हुए, General category के लिए 93.5 से 95 परसेंटाइल, OBC-NCL और EWS के लिए 79.5 से 83.5 परसेंटाइल, SC के लिए 60 से 63 परसेंटाइल और ST के लिए 47 से 51 परसेंटाइल के बीच JEE Advanced 2026 qualifying percentile रहने की संभावना है। छात्र याद रखें, JEE Main में मिले परसेंटाइल के आधार पर ही NTA टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced 2026 Exam के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा, जहां से IIT एडमिशन का सफर शुरू होता है।
अगर आपने JEE Main Session 1 में अच्छा प्रदर्शन किया है तो JEE Advanced 2026 की तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि 17 मई 2026 को होने वाली यह परीक्षा IIT में प्रवेश के रास्ते खोलेगी। वहीं, जिन छात्रों का JEE Main Session 1 में JEE Main percentile कम है, उनके लिए अप्रैल 2026 में होने वाला Session 2 सुनहरा अवसर है। NTA “बेस्ट ऑफ द टू” परसेंटाइल लेता है, इसलिए छात्र Session 2 में अच्छा स्कोर करके आप अपनी रैंक सुधार सकते हैं और JEE Advanced 2026 eligibility हासिल कर सकते हैं। छात्र ऑफिशियल अपडेट और फाइनल कटऑफ के लिए nta.ac.in और jeeadv.ac.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
FAQ’s
Q. JEE Advanced 2026 के लिए JEE Main में कितने Percentile चाहिए?
JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाई करने के लिए JEE Main 2026 expected cutoff के अनुसार, General category के छात्रों को 93.5 से 95 परसेंटाइल, OBC-NCL को 79.5-82 परसेंटाइल, EWS को 81-83.5 परसेंटाइल, SC को 60-63 परसेंटाइल और ST को 47-51 परसेंटाइल की आवश्यकता है।
Q. General category में JEE Advanced 2026 के लिए कितने परसेंटाइल चाहिए?
General category के लिए जेईई एडवांस 2026 के लिए 93.5 से 95 परसेंटाइल। पिछले सालों के ट्रेंड देखें तो 2025 में General का कटऑफ 93.10 था, जो 2026 में बढ़कर 93.5-95 के बीच जाने की संभावना है।
Q. JEE Advanced के लिए टॉप 2.5 लाख में कैसे आएं?
NTA हर साल JEE Main से परसेंटाइल के आधार पर टॉप लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट करता है। इसमें आने के लिए छात्रों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवश्यक परसेंटाइल लाना होगा।
Q. JEE Advanced 2026 के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत चाहिए?
JEE Advanced 2026 में शामिल होने और JoSAA counselling में भाग लेने के लिए General/EWS/OBC छात्रों को 12वीं में 75% अंक या टॉप 20 परसेंटाइल में होना अनिवार्य है। SC/ST/PwD के लिए यह सीमा 65% है। यह JEE Advanced qualification की महत्वपूर्ण शर्त है।
Q. क्या JEE Main 2026 के बिना JEE Advanced 2026 दे सकते हैं?
नहीं, JEE Advanced 2026 देने के लिए JEE Main 2026 में टॉप 2.5 लाख रैंक में आना अनिवार्य है। यह JEE Advanced की सबसे बुनियादी शर्त है। बिना JEE Main qualified हुए JEE Advanced नहीं दे सकते।


