Home / Coaching / JEE / JEE Main 2026 Last Minute Exam Tips in Hindi: परीक्षा से पहले क्या करें और क्या न करें
"एक नीले बैकग्राउंड वाला शैक्षिक ग्राफिक जिसके दाईं ओर परीक्षा देते हुए एक हाथ की तस्वीर है जो कागज पर पेन से लिख रहा है। इमेज पर बड़े अक्षरों में 'JEE MAIN 2026 LAST MINUTE EXAM TIPS' लिखा है और नीचे हिंदी में 'परीक्षा से पहले क्या करें और क्या न करें' दिया गया है। ऊपर बाएं कोने में 'SIKAR COACHING AND SCHOOL' का लोगो है।"

JEE Main 2026 Last Minute Exam Tips in Hindi: परीक्षा से पहले क्या करें और क्या न करें

JEE Main 2026 परीक्षा का पहला सत्र 21 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है और यह सत्र 29 जनवरी 2026 तक चलने वाला है। यह वह समय है जब छात्रों के कई महीनों ही नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत परीक्षा की घड़ी देखने वाली है। अब चाहे आपकी परीक्षा आज ही हो, कल हो या अगले किसी दिन, इन आखिरी घंटों और दिनों में आप क्या करते हैं, यह आपके प्रदर्शन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

इस परीक्षा के दौर में छात्रों को रटने या घबराने के बजाय, एक शांत, रणनीतिक और स्मार्ट दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, क्योंकि यह अंतिम समय ही पूर्व में हजारों छात्रों की सफलता का राज है। यह ब्लॉग छात्रों को परीक्षा के अंतिम समय के लिए एक स्पष्ट रोडमैप देगा कि उन्हें अब परीक्षा से ठीक पहले और परीक्षा के दिन क्या करना चाहिए? और क्या नहीं करना चाहिए?, ताकि छात्र आत्मविश्वास के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकें और IIT में प्रवेश पाने के इस पहले चरण को सफलतापूर्वक पार कर सकें।

JEE Main 2026 पहला सत्र लाइव (Quick Update)

JEE Main 2026 परीक्षा का पहला सत्र वह निर्णायक अवधि है जहाँ छात्रों कि वर्षों की तपस्या और महीनों की कठिन तैयारी का मूल्यांकन होता है। इस पहले सत्र का प्रदर्शन न केवल JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करने का आधार बनेगा, बल्कि एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए आपके अंकों की नींव भी रखेगा। छात्रों के लिए यह समय अपने ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने का है, वहीं अभिभावकों के लिए उनके बच्चों की सफलता का क्षण है।

21 से 29 जनवरी तक चलने वाली इस गतिशील परीक्षा अवधि में, सभी छात्रों को नवीनतम और सटीक जानकारी से अपडेट रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा का समय, नियम, और आयोजन प्रक्रिया सब कुछ NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा निर्धारित है, और अंतिम समय में किसी भी बदलाव या अपडेट से अवगत होना छात्र की सफलता के लिए जरूरी है। नीचे दी गई त्वरित जानकारी आपको इस महत्वपूर्ण चरण के बारे में सब कुछ स्पष्ट रूप से समझने में मदद करेगी।

  • परीक्षा चल रही है: JEE Main 2026, Session 1 (21 जनवरी – 29 जनवरी, 2026)
  • मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • अगला सेशन: परीक्षा के बाद, NTA द्वारा उत्तर कुंजी और फिर अप्रैल में Session 2 की अधिसूचना जारी की जाएगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट:  jeemain.nta.ac.in (सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए)

परीक्षा से पहले क्या करें?

परीक्षा के अंतिम दिनों में, छात्रों की रणनीति स्पष्ट और पूर्णतः एग्जाम केंद्रित होनी चाहिए। यह वह समय नहीं है जब छात्र कुछ नया खोजकर अपना समय ख़राब करें। छात्रों के लिए यह वह समय है जो कुछ भी उन्होंने सीखा है उसे संगठित करें, परीक्षा के लिए मजबूत करें और शारीरिक व मानसिक रूप से अपनी परीक्षा के लिए पूरी तैयारी से तैयार रहें।

‘क्या करें’ की यह स्मार्ट सूची छात्रों को इस परीक्षा के दौर में उन्हें भटकाव से बचाकर सीधे लक्ष्य तक ले जाएगी। यहाँ हमने छात्रों की अंतिम तैयारी के लिए एक व्यापक और कारगर एक्शन प्लान बनाया है,और इसे तीन मुख्य श्रेणियों में बाँटा है। यह स्पष्ट रणनीति निम्न है:

जेईई मेन परीक्षा से पहले पहले शिफ्ट्स का एनालिसिस

अपनी शिफ्ट से पहले, पहले शिफ्ट्स के पेपर का एनालिसिस करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। जेईई मेन के पहले शिफ्ट्स का एनालिसिस देखना आपको रणनीतिक बढ़त देता है। शिफ्ट एनालिसिस से यह साफ़ होता है कि कौन-से टॉपिक्स से बार-बार प्रश्न आ रहे हैं और किस चैप्टर को आख़िरी समय में ज़्यादा रिवाइज़ करना चाहिए।

अपनी शिफ्ट से पहले, पहले शिफ्ट्स के पेपर का एनालिसिस देख लेना न केवल आपकी तैयारी को सही दिशा देता है, बल्कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में भी मदद करता है।

नीचे लिंक दिए गए हैं जिनसे अलग-अलग शिफ्ट के विश्लेषण देख सकते हैं:

दिमागी तैयारी और रिवीजन रणनीति

छात्रों को अब अपने समय का उपयोग तकनीक और सूझबूझ से काम लेने का है। इस परीक्षा के समय में उनका एकमात्र लक्ष्य अपने ज्ञान को व्यवस्थित करना और आत्मविश्वास को बढ़ाने का होना चाहिए। Matrix JEE Academy और सीकर की प्रसिद्ध कोचिंगों जैसे Allen Sikar, Prince Career Pioneer (PCP), Gurukripa Career Institute (GCI), Career Line coaching (CLC) के विशेषज्ञों के सुझावों के अनुसार JEE Main Exam के अंतिम समय में छात्रों को निम्न कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

  • कॉन्सेप्ट मैप बनाएं: छात्रों के लिए अब यह समय नए टॉपिक्स शुरू करने का नहीं है। अब छात्र पूरे सिलेबस को केवल माइंड मैप्स या फॉर्मूले शीट्स के रूप में रिवाइज करें। छात्र अब सिर्फ उन अध्यायों पर फोकस करें जिन पर आपकी पकड़ हैं, उन्हें और मजबूत बनाएं।
  • मॉक टेस्ट और PYQs का विश्लेषणात्मक रिवीजन: छात्र अब मॉक टेस्ट देना बंद कर दें। इस समय मॉक टेस्ट देने के बजाय, पिछले 3-5 वर्षों के JEE Main के प्रश्न पत्रों (PYQs) और जो मॉक टेस्ट आप दे चुके हैं, उनमें की गई गलतियों का गहन विश्लेषण करें। पहचानें कि गलती किस वजह से हुई। किसी कॉन्सेप्ट को समझने में कमी हुई, ओवरसाइट, या टाइम मैनेजमेंट में? इससे छात्र उन गलतियों को परीक्षा में दोहराने से बचेंगे जो उन्होंने विश्लेषण करने पर जानी है।
  • फॉर्मूले और शॉर्टकट्स की एक “Quick Revision List” बनाएं: छात्र अब सभी विषयों के सबसे महत्वपूर्ण सूत्र, प्रमेय और शॉर्ट-ट्रिक्स एक जगह (2-3 पन्नों में) लिख लें। परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले सिर्फ इन्हीं को देखें।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अपनी मेहनत का पूरा फल पाने के लिए, अब छात्रों को परीक्षा के दिन के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को भरपूर रखना होगा।

  • नींद को प्राथमिकता दें (Non-Negotiable): दिमाग की मेमोरी कंसोलिडेशन और तनाव कम करने के लिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। परीक्षा से पहले की रात जागकर पढ़ना छात्रों के प्रदर्शन को ख़राब कर सकता है।
  • हल्का-पौष्टिक आहार: छात्र परीक्षा के दिनों में भारी, तला-भुना, मसालेदार या स्ट्रीट फूड से परहेज करें। हल्का, आसानी से पचने वाला भोजन लें। हाइड्रेटेड रहें, पर परीक्षा से ठीक पहले ज्यादा पानी न पिएं।
  • शॉर्ट ब्रेक्स में एक्टिविटी: पूरे दिन किताबों के सामने न बैठे रहें। 15-20 मिनट की वॉक, हल्का स्ट्रेचिंग, या ध्यान (Meditation) करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मन शांत रहता है।
  • सकारात्मक रहें: अपने आप को आत्मविश्वास से परीक्षा हॉल में बैठे, प्रश्नों को हल करते और सफल होते हुए देखें। नकारात्मक विचारों या दोस्तों की बिना मतलब की समय खराब करने वाली या चिंता उत्पन करने वाली चर्चाओं से दूर रहें।

परीक्षा के दिन की तैयारी और जरुरी सामान

छात्र परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की चिंता से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है उस दिन के लिए पहले ही पूरी तरह से तैयार रहना। यह थोड़ी सी मेहनत छात्रों को परीक्षा के दिन बड़ी मुश्किलों से बचा सकती है।

  • एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ की डबल-चेकिंग: मूल फोटो आईडी प्रूफ (आधार/पैन कार्ड/पासपोर्ट) और प्रिंटेड एडमिट कार्ड तैयार रखें। उन पर दी गई सभी जानकारी (तारीख, समय, सेंटर का पता) सही है, यह सुनिश्चित करके क्रॉस चेक कर लें।
  • परीक्षा केंद्र का “ड्राई रन”: अगर संभव हो, तो परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने केंद्र का रास्ता और लोकेशन चेक कर लें। ट्रैफिक या अन्य देरी की संभावना को ध्यान में रखकर समय से 2-3 घंटे पहले निकलने की प्लानिंग करें।
  • एग्जाम किट तैयार करें: पारदर्शी पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, और मास्क (यदि जरूरत हो) एक पारदर्शी बैग में रख लें। अपने फोन/स्मार्टवॉच को घर पर ही छोड़कर जाएं।

परीक्षा से पहले क्या न करें?

कई बार, जो चीजें छात्र नहीं करते हैं वे उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं जितनी कि वे जो “छात्र करते हैं।” अंतिम समय में की गई कुछ सामान्य गलतियाँ ही छात्रों की सारी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। इसलिए, छात्र अपनी ऊर्जा को बचाने और एकाग्रता बनाए रखने के लिए, इन “न करने योग्य” बातों को ध्यान से पढ़ें और इनसे दूर रहने का पूरा प्रयास करें। यह सूची आपको अनावश्यक तनाव और गलत कार्यों से बचाने में मदद करेगी।

अध्ययन से जुड़ी गलतियाँ

किसी भी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की सबसे आम समस्या जो है वह है पढ़ाई के आखिरी दिनों में दिशा और ध्यान भटकना। छात्र इंजीनियरिंग परीक्षाओं विशेषज्ञों के सुझावों के अनुसार निम्न गलतियों से बचकर अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

  • नए टॉपिक्स में न उलझें: परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की यह सबसे बड़ी गलती है। परीक्षा के समय कुछ नया सीखने का प्रयास केवल छात्रों को डराता है, और यह उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर देता है। छात्र इस समय अपने आप पर भरोसा रखें और यह सोचें ‘जो आप जानते हैं, वह आपकी परीक्षा के लिए काफी है। यह भरोसा आपको आत्मविशवस के साथ एग्जाम दिन के लिए तैयार रखेगा।
  • दूसरों से तुलना न करें: आपका दोस्त किस चैप्टर को रिवाइज कर रहा है या उसने कितने मॉक टेस्ट दिए हैं, इस पर ध्यान न दें। हर किसी की तैयारी और रणनीति अलग होती है। छात्र अपनी बनाई योजनाओं और रणनीतियों पर टिके रहें।
  • सोशल मीडिया के चक्रव्यूह में न फंसे: WhatsApp, YouTube या अन्य सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म्स पर “सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न” या “गारंटेड टॉपिक्स” के दावों से दूर रहें। ये केवल भ्रम और चिंता पैदा करते हैं।

मानसिक और भावनात्मक गलतियाँ

मनोवैज्ञानिक डॉक्टर्स के अनुसार छात्रों की मानसिक स्थिति उनके परीक्षा प्रदर्शन को सीधे प्रभावित करती है। डॉकर्स के मुताबिक छात्र इस समय इन भावनात्मक जालों में फंसने से बचें और शांत व संतुलित बने रहें।

  • पैनिक मोड में न आएं: अगर कोई टॉपिक याद नहीं आ रहा है तो घबराएं नहीं। गहरी सांस लें। याद रखें, पेपर में सब कुछ नहीं आता। स्ट्रैटजिक तरीके से उन प्रश्नों पर फोकस करें जो आपको आते हैं।
  • Overconfidence या Underconfidence दोनों से बचें: छात्रों के लिए खुद को कमतर या ज्यादा आंकना दोनों ही नुकसानदेह है। एक समायोजित और Realistic नजरिया बनाए रखें। आपने मेहनत की है, अब उसका लाभ उठाने का समय है।
  • परिवार के दबाव को खुद पर हावी न होने दें: माता-पिता की चिंता स्वाभाविक है, लेकिन उनकी उम्मीदों का बोझ अपने ऊपर न लादें। उनसे बात करें और बताएं कि आप अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

व्यावहारिक/सामान्य गलतियाँ

छात्रों के लिए एग्जाम के समय में छोटी-छोटी की गई व्यावहारिक लापरवाहियाँ बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। इन सामान्य गलतियों से सावधान रहें ताकि परीक्षा का दिन बिना किसी रुकावट के गुजरे और आप सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें। 

  • भारी नाश्ता या एनर्जी ड्रिंक्स न लें: कई छात्र फुल एनर्जेटिक रहने के चक्कर में परीक्षा से ठीक पहले चाय-कॉफी की अत्यधिक मात्रा या एनर्जी ड्रिंक्स लेने वाला रास्ता चुनते हैं लेकिन आप इनसे बचें ये बेचैनी बढ़ा सकते हैं और परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण समय एग्जाम हॉल में आपका ध्यान भंग कर सकते हैं।
  • अनजान लोगों से चर्चा न करें: परीक्षा केंद्र पर, दूसरे उम्मीदवारों से “क्या पढ़ा?”, “क्या तैयारी है?” जैसे सवाल पूछने से बचें। यह केवल अनावश्यक तनाव पैदा करेगा।
  • नियमों को नजरअंदाज न करें: NTA के निर्देशों का पालन करें। निषिद्ध वस्तुएं ले जाने या कोई शॉर्टकट अपनाने का बिल्कुल प्रयास न करें। अनुचित संसाधनों के प्रयोग से आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो सकती है।

JEE Main 2026 Session 1 के बाद की रणनीति

JEE Main 2026 का पहला सत्र (21-29 जनवरी) समाप्त होने के साथ ही हजारों छात्र एक भावनात्मक और मानसिक क्रॉसरोड पर खड़े हैं। एक तरफ छात्रों के लिए राहत की सांस है, तो दूसरी तरफ उनके लिए अनिश्चितता और अगले चरण की चिंता भी है। इस समय छात्रों का यह समझना महत्वपूर्ण है कि Session 1 का पेपर देने के बाद आगे की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित अध्ययन रणनीति बनाना।

वास्तव में, यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है जहाँ से छात्रों की रणनीति और दृष्टिकोण ही यह तय करेगा कि अप्रैल में होने वाले दूसरे सत्र और उसके बाद JEE Advanced परीक्षा में कितना सुधार कर पाते हैं। छात्रों के लिए यह समय सिर पकड़कर बैठने या जश्न मनाने का नहीं, बल्कि सूझ-बूझ के साथ आगे की तैयारी के लिए योजना बनाने का है। छात्र इस तालिका के मध्यम से अपनी आगे की कार्ययोजना तय कर सकतें है।

चरणकार्य विवरणटिप्स
तत्काल (1-2 दिन)आराम और मानसिक विरामपरीक्षा की चर्चा से बचें, अच्छी नींद लें, मनपसंद गतिविधि करें। दिमाग को रिसेट करें।
प्रारंभिक विश्लेषण (3-7 दिन)स्व-मूल्यांकन और कमजोरियों की पहचानबिना आधिकारिक कुंजी के, याददाश्त के आधार पर अपने प्रदर्शन का एक रफ विश्लेषण लिखें। कमजोर टॉपिक्स और गलतियों (समय प्रबंधन, गलत पढ़ना) की सूची बनाएँ।
उत्तर कुंजी जारी होने परसटीक स्कोर कैलकुलेशनकेवल NTA की प्रोविजनल आंसर की का उपयोग करें। चैलेंज विंडो का विवेकपूर्ण उपयोग करें। रैंक प्रेडिक्टर्स को सावधानी से देखें।
पुनः तैयारी की शुरुआत (फरवरी)Session 2 के लिए व्यक्तिगत स्टडी प्लान बनानाकमजोरियों को प्राथमिकता देते हुए एक नया टाइम-टेबल बनाएं। कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर फोकस करें।
JEE Advanced लक्ष्य वालों के लिएस्तर बढ़ाना और सिलेबस बढ़ानाJEE Advanced के PYQs और advanced स्तर की किताबों से प्रैक्टिस शुरू करें। माइंडसेट को Main से Advanced लेवल पर शिफ्ट करें।
निरंतर प्रक्रियामॉक टेस्ट और विश्लेषणमार्च से नियमित रूप से फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक का गहन विश्लेषण करें। गलतियों का पैटर्न ढूंढें।

निष्कर्ष

JEE Main 2026 यह केवल एक परीक्षा नहीं थी, बल्कि आपके अनुशासन, सहनशक्ति और ज्ञान का एक प्रमाण था। चाहे आप अभी परीक्षा हॉल से निकले हैं या अगले कुछ दिनों में अपनी परीक्षा देने वाले हैं, याद रखें कि यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। आपके सामने अभी दूसरा सत्र एक स्वर्णिम अवसर लेकर आ रहा है, जिसमें छात्र अपने प्रदर्शन को और निखारने का, अपनी गलतियों को सुधारने का और अपने स्कोर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अंतिम मौका मिलेगा।

Matrix JEE Academy, सीकर सहित देशभर के अनुभवी शिक्षकों का एक ही सुझाव है: “अपने अनुभव को अपना गुरु बनाओ।” जो कुछ भी इस सत्र में हुआ जैसे आपके पास चाहे वह समय की कमी रही हो, कोई टॉपिक छूट गया हो, या आत्मविश्वास की कमी महसूस हुई हो तो इन कारणों को छात्र सीखने का एक पाठ मानें। इन बातों को छात्र JEE Main 2026 Session 2 की तैयारी में अपना आधार बनाएं। इसी के साथ छात्र अपने लक्ष्य पर टिके रहें। IITs, NITs और देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों के द्वार आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ढेरों शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ’s

Q. JEE Main 2026 Session 1 के बाद मुझे तुरंत क्या करना चाहिए?

JEE Main 2026 के Session 1 के बाद छात्र 1-2 दिन का मानसिक और शारीरिक आराम लें। यह समय आपके दिमाग को रिसेट करने और फिर से एनर्जी इकट्ठा करने के लिए है। इसके बाद अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक विश्लेषण शुरू करें।

Q. JEE Main 2026 के आखिरी समय में किन टॉपिक्स पर फोकस करूं?

इस अंतिम समय में छात्र नए टॉपिक्स शुरू करने से बचें। इस समय में छात्रों को अपने मजबूत अध्यायों और महत्वपूर्ण फॉर्मूले/कॉन्सेप्ट्स के रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए।

Q. JEE Main 2026 के एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

JEE Main परीक्षा के देने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड और मूल फोटो, आईडी प्रूफ (आधार/पैन/पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य है। छात्र परीक्षा से एक दिन पहले इन कागजों की डबल-चेकिंग अवश्य कर लें कि सभी जानकारियाँ (तारीख, समय, केंद्र का पता) सही हैं।

Q. JEE Main Session 1 के बाद Session 2 की तैयारी कैसे शुरू करें?

छात्र JEE Main Exam 2026 के Session 1 के बाद अपने प्रदर्शन का स्व-मूल्यांकन करें। कमजोर टॉपिक्स और गलतियों (जैसे समय प्रबंधन, गलतफहमी) की एक सूची बनाएं। फरवरी से ही सेशन 2 की तैयारी शुरू कर दें।

Q. JEE Main 2026 Session 1 और Session 2 दोनों स्कोर की गणना कैसे की जाएगी?

NTA  छात्रों के बेस्ट स्कोर (दोनों सत्रों में से जिसमें स्कोर अधिक है) को ही JEE Main 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट या रैंक बनाने के लिए उपयोग में लेगा। इसलिए, यदि आप सेशन 1 से संतुष्ट नहीं हैं, तो सेशन 2 में अपने प्रदर्शन को सुधारने का पूरा अवसर मिलता है।