Home / Coaching / भारत के Top 10 AIIMS कॉलेजों की सूची और इनकी विस्तृत जानकारी
भारत के Top 10 AIIMS कॉलेजों की सूची

भारत के Top 10 AIIMS कॉलेजों की सूची और इनकी विस्तृत जानकारी

भारत में मेडिकल शिक्षा की बात आते ही सबसे पहले जिन संस्थानों का नाम लिया जाता है, उनमें AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों) कॉलेजों का नाम सबसे पहले आता है। ये संस्थान छात्रों को न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र भी हैं। एम्स कॉलेज विश्व स्तरीय डॉक्टर तैयार करते हैं।

NEET परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्र और उनके अभिभावक हमेशा यह जानना चाहते है, कि देश के सबसे बेहतरीन AIIMS कॉलेज कौन-से हैं, उनकी सुविधाएँ क्या हैं और वहाँ पढ़ाई का स्तर कैसा है। लेकिन वास्तविक जानकारी के अभाव में छात्र कई बार सही निर्णय नहीं ले पाते। छात्रों और अभिभावकों के उपरोक्त सवालों का सटीक जवाब देने के लिए यह ब्लॉग लिखा गया है। इस ब्लॉग की सभी जानकारियां विश्वनीय व आधिकारिक स्रोतों से ली गई है।

भारत के शीर्ष 10 AIIMS संस्थान (Top 10 AIIMS in India in Hindi)

भारत में AIIMS केवल मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि ऐसे संस्थान हैं जहाँ से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दिशा मिलती है। कुछ AIIMS कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने समय के साथ पढ़ाई की गुणवत्ता, मरीजों की सेवा और डॉक्टरों के प्रशिक्षण के स्तर में निरंतर सुधार किया है। इन्हीं कारणों से ये संस्थान छात्रों, शिक्षकों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के बीच विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं।

भारत के शीर्ष 10 AIIMS संस्थान हैं:

  1. AIIMS नई दिल्ली
  2. AIIMS ऋषिकेश
  3. AIIMS भुवनेश्वर
  4. AIIMS जोधपुर
  5. AIIMS भोपाल
  6. AIIMS पटना
  7. AIIMS मंगलागिरि, आंध्रप्रदेश
  8. AIIMS रायपुर
  9. AIIMS नागपुर
  10. AIIMS कल्याणी

यहाँ प्रस्तुत शीर्ष 10 AIIMS संस्थानों की जानकारी छात्रों को यह समझने में मदद करती है कि अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित AIIMS किस प्रकार से कार्य करते हैं और उनकी विशेषताएँ क्या हैं। इस सूची का उद्देश्य शीर्ष संस्थाओं की आपसी तुलना कराना नहीं, बल्कि छात्रों को यह बताना है कि संस्थान का वातावरण, प्रशिक्षण शैली और अवसर किस प्रकार से छात्रों के लिए उपयुक्त हैं, ताकि वे अपने भविष्य के मेडिकल कॉलेज के लिए संतुलित और समझदारी भरा निर्णय ले सकें।

1. AIIMS नई दिल्ली

AIIMS नई दिल्ली भारत का पहला और सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 1956 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह संस्थान नई दिल्ली में स्थित है और वर्तमान में यहाँ MBBS की लगभग 132 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग में यह संस्थान हर वर्ष देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में स्थान प्राप्त करता रहा है। वर्ष 2025 में भी इस संस्थान ने लगातार 9 वें साल प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

AIIMS नई दिल्ली का उद्देश्य केवल डॉक्टर तैयार करना नहीं, बल्कि छात्रों को ऐसे चिकित्सक बनाना है जो चिकित्सा सेवा, अनुसंधान और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को समान रूप से समझें। यह संस्थान देश का एक प्रमुख राष्ट्रीय रेफरल केंद्र है, जहाँ दूर-दराज़ से गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए आते हैं। अत्यधिक रोगी भार के कारण यहाँ अध्ययन करने वाले छात्रों को प्रारंभ से ही व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य के मेडिकल करियर को मजबूत आधार प्रदान करता है।

AIIMS दिल्ली की प्रमुख विशेषताएँ

AIIMS नई दिल्ली जो 213 एकड़ कैंपस में फैला है यह संस्थान छात्रों को MBBS के अलावा 145 से अधिक कोर्स प्रदान करता है और यहाँ NEET परीक्षा में शीर्ष 50 रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवेश मिलता है। इसके अलावा इस संस्थान की निम्न विशेषताएं है जो इसे भारत के अन्य मेडिकल संस्थानों से अलग बनाती है।

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस1956 में स्थापित, 213 एकड़ कैंपस में 3000+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल कोलेजों में 1 रैंक (91.80/100 स्कोर, लगातार 8वीं बार)
MBBS सीटें और कटऑफ132 सीटें, NEET AIR <50 (जनरल: 700+ स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कैंसर इंस्टीट्यूट, रोबोटिक सर्जरी, DBS वर्कशॉप
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, औसत पैकेज 40-50 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,856/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनAI लैब्स, सिमुलेशन सेंटर, ICMR प्रोजेक्ट्स
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (50 रूपये प्रति वर्ष), स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, रेफरल सेवाएँ
  • यह संस्थान भारत में मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के लिए अग्रणी माना जाता है, यहाँ से निकले डॉक्टर देश-विदेश में अपनी प्रतिस्थित सेवाएँ दे रहे हैं।
  • सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल होने के कारण यहाँ पढ़ने वाले छात्रों को जटिल और दुर्लभ बीमारियों के उपचार को नज़दीक से देखने और समझने का अवसर मिलता है।
  • यहाँ छात्रों को पढ़ाने वाली फैकल्टी देश की सबसे अनुभवी और प्रतिष्ठित होती है जिसमें उच्च शिक्षित विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शामिल हैं। इनका मार्गदर्शन छात्रों को अकादमिक रूप से मजबूत बनाता है।
  • AIIMS दिल्ली में रिसर्च और मेडिकल इनोवेशन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे यहाँ के छात्र वैज्ञानिक सोच विकसित कर पाते हैं।
  • AIIMS दिल्ली से स्नातक होने के बाद छात्रों के लिए करियर के अवसर अत्यंत व्यापक और प्रतिष्ठित होते हैं। इन्हें देश विदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में काम करने का मौका मिलता है।

2. AIIMS ऋषिकेश

AIIMS ऋषिकेश उत्तराखंड का पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 2012 में हुई। यह उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में स्थित है और इस संस्थान में MBBS छात्रों के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग 2025 में यह मेडिकल श्रेणी में 13वें स्थान पर है, जो हिमालयी क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है।

AIIMS ऋषिकेश का उद्देश्य पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है। 200 एकड़ कैंपस में शांत हिमालयी वातावरण छात्रों को पढ़ाई के साथ कठिन भौगोलिक चुनौतियों का अनुभव देता है। शिक्षा, सेवा और अनुसंधान का संतुलन इसे राष्ट्रीय स्तर पर उभरता केंद्र बनाता है।

AIIMS ऋषिकेश की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2012 में स्थापित, 200 एकड़ कैंपस में 1200+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 13 वीं रैंक, टॉप-15 में स्थिर
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR रैंक 700-1100 (जनरल केटेगरी: 680-695+ स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, कैंसर यूनिट, हेली एंबुलेंस
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh, B.Sc नर्सिंग; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 25-50 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 6,000/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन लैब, 150+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), योग सेंटर, स्पोर्ट्स, ग्रामीण आउटरीच प्रोग्राम

AIIMS ऋषिकेश प्राकृतिक शांत वातावरण में होने के कारण छात्रों के अध्ययन के लिए आदर्श है। यहाँ का आधुनिक इंफ्रास्ट्रचर पहाड़ी क्षेत्रों के मरीजों को विशेष क्लिनिकल इलाज देता है। इस संस्थान में नई दवाओं के रिसर्च को निरंतर प्रोत्साहन मिलता है। जो आख़िरकार यहाँ से MBBS कर रहे छात्रों के लिए लाभदाई सिद्ध होता है।

3. AIIMS भुवनेश्वर

AIIMS भुवनेश्वर ओडिशा का प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 2012 में की गई। यह संस्थान उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। इस संस्थान में MBBS के लिए 100 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग 2025 में यह मेडिकल श्रेणी में 14वें स्थान पर पहुँच गया, जो पूर्वी भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

AIIMS भुवनेश्वर ने पूर्वी भारत में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। 200 एकड़ कैंपस में अनुशासित माहौल और व्यवस्थित क्लिनिकल ट्रेनिंग छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक संतुलन देती है। ओडिशा व आसपास के राज्यों का प्रमुख रेफरल केंद्र होने से छात्रों को विविध रोगों के उपचार करने का अनुभव मिलता है।

AIIMS भुवनेश्वर की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2012 में स्थापित, 200 एकड़ कैंपस में 960+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 14 वीं रैंक, टॉप-100 ओवरऑल में शामिल
MBBS सीटें और कटऑफ100 सीटें, NEET AIR 600-1250 (जनरल: 655+ स्कोर, 2024 राउंड-3)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh, B.Sc नर्सिंग; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 25-45 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस ₹6,000-10,000/वर्ष, इंटर्नशिप ₹24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, बायोटेक लैब्स, 100+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य आउटरीच

AIIMS भुवनेश्वर की आधुनिक जांच सुविधाएँ छात्रों की व्यावहारिक सीख मजबूत करती हैं। इस संस्थान का शांत वातावरण छात्रों के मानसिक विकास में सहायक है। यहाँ की अनुभवी फैकल्टी छात्रों में मेडिकल शिक्षा की गहन समझ विकसित करती है। यह संस्थान भारत के पूर्वी भाग में होने से वहां क्षेत्रीय जुड़ाव रखता है, जिससे इसकी सामाजिक, सांस्कृतिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

4. AIIMS जोधपुर

AIIMS जोधपुर राजस्थान का प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 2012 में हुई। यह जोधपुर शहर में स्थित है। इस संस्थान में MBBS के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग 2025 में यह 19वें स्थान पर है, जो इसकी तेज प्रगति दर्शाता है।

रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद AIIMS जोधपुर ने उच्चस्तरीय मेडिकल शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूत पहचान बनाई है। 250 एकड़ स्वच्छ कैंपस वाला यह अस्पताल पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख रेफरल केंद्र है। विविध मरीजों से छात्रों को व्यापक क्लिनिकल अनुभव मिलता है, जो उनके अनुभव और दक्षता को बढ़ाता है।

AIIMS जोधपुर की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2012 में स्थापित, 250 एकड़ कैंपस में 960+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 19 वीं रैंक, लगातार सुधार
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 800-1000 (जनरल केटेगरी Cut Off: 690+ स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस, लीवर ट्रांसप्लांट
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 25-45 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,900/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनबायोमेडिकल रिसर्च लैब, ICMR प्रोजेक्ट्स, पेपर पब्लिशिंग
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सोलर पावर कैंपस

AIIMS जोधपुर के अत्याधुनिक उपकरण छात्रों को नवीन चिकित्सा प्रणालियों से परिचित कराते हैं। यहाँ छात्रों को अनुभवी फैकल्टी नियमित मार्गदर्शन देती है। रेगिस्तानी स्वास्थ्य चुनौतियों पर फोकस होने से ग्रामीण चिकित्सीय सेवा का अनुभव मिलता है। समय समय पर आयोजित होने वाले शोध कार्यक्रम चिकित्सा में नवाचार को बढ़ावा देते हैं। यहाँ का अनुशासित वातावरण छात्रों में नैतिकता विकसित करता है, जिससे वे समाज में बेहतर डॉक्टर बनकर सेवा करते है। 

5. AIIMS भोपाल

AIIMS भोपाल मध्य भारत का प्रमुख मेडिकल संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में की गई थी। इस संस्थान में MBBS के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग में यह संस्थान लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, और 2025 में 25वें स्थान पर कब्ज़ा किया। AIIMS भोपाल आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुव्यवस्थित शिक्षा और संतुलित वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ छात्रों को सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ क्लिनिकल ट्रेनिंग भी मिलती है, जो उनकी व्यावहारिक समझ को विकसित करती है। यह मध्य भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

AIIMS भोपाल की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2012 में स्थापित, 200 एकड़ कैंपस में 750+ बेड का अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 25वीं रैंक, तेजी से प्रगति करने वाला संस्थान
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 1000-1200 (जनरल: 690+ स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, AI डायग्नोस्टिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 20-40 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,800/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनबायोटेक लैब्स, सिमुलेशन सेंटर, ICMR प्रोजेक्ट्स
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, क्षेत्रीय रेफरल

AIIMS भोपाल की आधुनिक लैब्स छात्रों को चिकित्सा विज्ञान की गहराई समझाती हैं। इस AIIMS का संतुलित छात्र-शिक्षक अनुपात छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देता है। यहाँ का शांत कैंपस अध्ययन के लिए आदर्श है। छात्रों को शोध के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता है। मध्य भारत का प्रमुख उपचार केंद्र होने से छात्रों को क्लिनिकल अनुभव बहुत अच्छा मिलता है। जिसकी वजह से यह संस्थान छात्रों का पसंदीदा बनता जा रहा है।

6. AIIMS पटना

AIIMS पटना बिहार राज्य का प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 2012 में हुई। यह बिहार की राजधानी पटना शहर में स्थित है। इस संस्थान में MBBS छात्रों के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग 2025 में यह 27वें स्थान पर है, जो पूर्वी उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्शाता है।

AIIMS पटना की स्थापना से बिहार और आसपास के राज्यों में उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिली है। यहाँ छात्रों को 300 एकड़ कैंपस में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ पर्याप्त क्लिनिकल एक्सपोजर मिलता है। इस संस्थान का व्यस्त ओपीडी (लाखों मरीज/वर्ष) क्षेत्रीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करता है। लाखों मरीजों का इलाज करना छात्रों को वास्तविक चुनौतियों का अनुभव देता है।

AIIMS पटना की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2012 में स्थापित, 300 एकड़ कैंपस में 1100+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 27 वीं रैंक, पूर्वी भारत में मजबूत
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 1200-2000 (जनरल: 640-660 स्कोर, राउंड-1: 1356)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, कैंसर यूनिट, लीवर ट्रांसप्लांट
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 20-45 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस ₹5,800/वर्ष, इंटर्नशिप ₹24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, इंफेक्शस डिजीज लैब, 100+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र), स्पोर्ट्स, ग्रामीण आउटरीच प्रोग्राम

7. AIIMS मंगलागिरि, आंध्रप्रदेश

AIIMS मंगलागिरि आंध्र प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे दक्षिणी भारत का उभरता AIIMS संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में केंद्र सरकार द्वारा की गई है। मंगलागिरि जिलें में स्थित यह कैंपस MBBS छात्रों के लिए 125 सीटें उपलब्ध है। NIRF 2025 रैंकिंग में यह संस्थान 29वें स्थान पर पहुँचकर दक्षिण भारत में अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है।

दक्षिणी राज्यों के छात्रों को सस्ती और बेहतरीन मेडिकल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखते हुए, 200 एकड़ के विशाल कैंपस में सख्त नियम, हाई-टेक सुविधाएँ और स्मूथ क्लिनिकल प्रैक्टिस देता है। यह संस्थान आंध्र-तेलंगाना के मरीजों का हब बनकर छात्रों को एक अच्छा और प्रतिष्ठित डॉक्टर बनने की और अग्रसर कर रहा है।

AIIMS मंगलागिरि की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2018 में स्थापित, 200 एकड़ कैंपस में 960+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंगमेडिकल में 29 वीं रैंक (2025), तेजी से उभरता
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 1800-2500 (जनरल केटेगरी: 620-640 स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 20-40 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,900/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, ट्रॉपिकल मेडिसिन लैब, 60+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स, दक्षिण भारत आउटरीच प्रोग्राम

8. AIIMS रायपुर

AIIMS रायपुर छत्तीसगढ़ का प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 2012 में की गई थी। यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में स्थित है। यहाँ MBBS छात्रों के लिए के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। यह संस्थान NIRF रैंकिंग 2025 में 31वें स्थान पर रहा है, जो धीरे-धीरे मजबूत हो रही स्थिति दर्शाता है।

AIIMS रायपुर राज्य के स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 250 एकड़ विशाल कैंपस में शहरी-ग्रामीण मरीजों से जुड़ने का अवसर MBBS छात्रों को व्यापक चिकित्सा दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस संस्थान में विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज आते है, जिससे छात्रों को विविध रोगों व चुनौतियों का वास्तविक अनुभव मिलता है, जो उन्हें जटिल परिस्थितियों में चिकित्सा कार्य करने के लिए तैयार करता है। छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील राज्य में उच्चस्तरीय मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराते हुए यह संस्थान क्षेत्रीय स्वास्थ्य असमानताओं को कम करने में अग्रणी है।

AIIMS रायपुर की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2012 में स्थापित, 250 एकड़ कैंपस में 900+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 31 वीं रैंक, निरंतर सुधार की और अग्रसर
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 1100-1800 (जनरल केटेगरी: 650-670 स्कोर आवश्यक)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस, किडनी ट्रांसप्लांट
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 20-40 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,800/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, ट्रॉपिकल डिजीज लैब, 80+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स, ग्रामीण आउटरीच, आदिवासी स्वास्थ्य प्रोग्राम

9. AIIMS नागपुर

AIIMS नागपुर महाराष्ट्र का प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 2018 में हुई। यह नागपुर शहर में स्थित है। यहाँ MBBS छात्रों के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग 2025 में यह 38वें स्थान पर है, जो नई पीढ़ी के AIIMS की उल्लेखनीय प्रगति दर्शाता है। यह संस्थान अभी अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है। 

AIIMS नागपुर मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के संतुलित विकास पर केंद्रित है। यह संस्थान 200 एकड़ के आधुनिक कैंपस के साथ मेडिकल छात्रों को चिकित्सा पद्धतियों व अनुसंधान की प्रेरणा देता है। महाराष्ट्र व आसपास के राज्यों का प्रमुख मेडिकल केंद्र बनते हुए यह तेजी से पहचान बना रहा है।

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2018 में स्थापित, 200 एकड़ कैंपस में 960+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 38 वीं रैंक, तेजी से प्रगतिशील
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 1500-2200 (जनरल केटेगरी: 650+ स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 20-40 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,900/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, बायोटेक लैब्स, 70+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स, सेंट्रल इंडिया आउटरीच

10. AIIMS कल्याणी

AIIMS कल्याणी पश्चिम बंगाल का चमकता नया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना वर्ष 2019 में नादिया जिले के कल्याणी कस्बे में की गई थी। यह संस्थान MBBS छात्रों के लिए 125 सीटें रखता है। इसकी NIRF रैंकिंग 50 से अधिक होने के बावजूद पूर्वोत्तर भारत का यह स्वास्थ्य संस्थान तेजी से मेडिकल क्षेत्र में नए आयाम बुन रहा है।

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण-शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर को मिटाने का संकल्प लिये यह संस्थान 150 एकड़ के हरे भरे कैंपस में आधुनिक शिक्षा मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। यहाँ के अनुशासित वातावरण में छात्र सैद्धांतिक ज्ञान को क्लिनिकल कुशलता से जोड़ते हैं। बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित यह AIIMS सेवा, शिक्षा और अनुसंधान का त्रिवेणी संगम प्रस्तुत करता है।

AIIMS कल्याणी की प्रमुख विशेषताएँ

विशेषताविवरण
स्थापना और कैंपस2019 में स्थापित, 150 एकड़ कैंपस में 800+ बेड अस्पताल
NIRF रैंकिंग (2025)मेडिकल में 50+, मेडिकल शिक्षा का तेजी से उभरता केंद्र
MBBS सीटें और कटऑफ125 सीटें, NEET AIR 2200-3000 (जनरल केटेगरी: 610-630 स्कोर)
अस्पताल सुविधाएँट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ट्रॉपिकल डिजीज यूनिट
कोर्स और प्लेसमेंटMBBS, MD/MS, DM/MCh; 100% प्लेसमेंट, पैकेज 18-35 LPA
फीस और स्टाइपेंडMBBS फीस 5,800/वर्ष, इंटर्नशिप 24,000/माह
अनुसंधान और इनोवेशनICMR प्रोजेक्ट्स, बंगाल एंडेमिक लैब, 50+ पब्लिकेशन/वर्ष
अन्य सुविधाएँहॉस्टल (नाममात्र शुल्क), स्पोर्ट्स, बंगाल आउटरीच प्रोग्राम

Also Read: देश की टॉप 10 IIT के नाम

विभिन्न AIIMS के लिए 2025 की NEET Cut Off (NEET 2025 AIIMS Cut Off)

NEET UG 2025 में विभिन्न AIIMS कॉलेजों की जो कट-ऑफ देखने को मिली है, वह NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। Matrix NEET Division जो सीकर एवं इसके आस पास के क्षेत्रों की शीर्ष NEET कोचिंग है। इनके अनुभवी शिक्षकों के अनुसार तैयारी करने वाले छात्र इस तालिका से यह समझ सकते हैं, कि उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए किस स्तर की तैयारी करनी होगी।

AIIMS संस्थानजनरल क्लोजिंग रैंक (2025, राउंड 1-3)कटऑफ मार्क्स रेंज (720 में से)अपेक्षित सही प्रश्न 
AIIMS दिल्ली48710-72098-100%
AIIMS जोधपुर392695-71096-99%
AIIMS ऋषिकेश816685-69595-96%
AIIMS भुवनेश्वर785685-69595-96%
AIIMS भोपाल634690-70096-97%
AIIMS पटना4952650-66590-92%
AIIMS रायपुर1376675-68594-95%
AIIMS मंगलागिरि1357675-68594-95%
AIIMS नागपुर1030680-69094-96%
AIIMS कल्याणी2417660-67592-94%

भारत के शीर्ष 10 एम्स संस्थानों में प्रवेश कैसे प्राप्त करें

भारत के शीर्ष 10 AIIMS (एम्स) संस्थानों में प्रवेश पाना थोड़ा मुश्किल ज़रूर है, लेकिन सही रणनीति के साथ पूरी तरह संभव है। AIIMS में MBBS के लिए प्रवेश NEET-UG के ज़रिए होता है। NEET में अच्छी ऑल इंडिया रैंक हासिल करने के बाद MCC काउंसलिंग प्रक्रिया से एम्स संस्थानों में सीट आवंटित की जाती है। यदि आप एम्स कॉलेज में प्रवेश पाना चाहते हैं तो आपको मैट्रिक्स नीट डिवीजन में प्रवेश ले सकते हैं। Matrix के पिछले परिणामों में कई छात्रों ने NEET में उच्च अंक प्राप्त किए हैं और लगभग 70 से अधिक छात्रों ने AIIMS में प्रवेश पाया है।

Matrix Education, AIIMS में प्रवेश पाने की तैयारी को बहुत प्रभावी और संगठित तरीके से तैयार करता है। यह NEET/JEE की तैयारी के लिए सीकर के शीर्ष 10 संस्थानों में से एक है। Matrix के study material, Daily Practice Papers, mock tests और performance analytics छात्रों की तैयारी को और बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही व्यक्तिगत doubt clearing sessions छात्रों की कमजोरियों को दूर करने में मदद करता है।

निष्कर्ष

भारत के शीर्ष AIIMS संस्थान केवल मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, बल्कि ये भारत के शीर्ष मेडिकल मंच हैं जहाँ से एक छात्र अपने डॉक्टर बनने के सपने को वास्तविकता में बदलता है। यहाँ मिलने वाली शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और मरीजों से जुड़ा अनुभव विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि संवेदनशील और एक जिम्मेदार डॉक्टर बनाता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित ये AIIMS संस्थान यह भी सिखाते हैं कि चिकित्सा सेवा केवल शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुँचनी चाहिए।

NEET UG की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समझना आवश्यक है कि सफलता केवल रैंक से नहीं, बल्कि सही दिशा और निरंतर मेहनत से मिलती है। AIIMS में प्रवेश पाना निश्चित ही कठिन है, लेकिन असंभव नहीं। सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास हर उस छात्र को लक्ष्य के करीब ले जाता है, जो देश की सेवा करने वाला एक योग्य डॉक्टर बनना चाहता है। यह सोच आपको न केवल AIIMS तक पहुँचाएगी, बल्कि आपके बेहतर भविष्य की नींव भी रखेगी।

FAQ’s

भारत के Top 10 AIIMS कॉलेज कौन-से माने जाते हैं और ये छात्रों के लिए इतने खास क्यों हैं?

भारत के Top 10 AIIMS कॉलेज वे संस्थान हैं, जिन्होंने वर्षों से अपनी शिक्षा की गुणवत्ता, बेहतर अस्पताल सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों के मार्गदर्शन के कारण विशेष पहचान बनाई है। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को वास्तविक मरीजों से सीखने का भरपूर अवसर मिलता है, जिससे वे न केवल MBBS में, बल्कि अपने सम्पूर्ण मेडिकल करियर में सशक्त बनते हैं। इन Top कॉलेजों की लिस्ट देखने के लिए उपरोक्त ब्लॉग पढ़ें।

AIIMS दिल्ली को भारत का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज क्यों माना जाता है?

AIIMS दिल्ली को उसकी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली, शानदार क्लिनिकल एक्सपोजर, विश्वस्तरीय रिसर्च सुविधाओं और अनुभवी फैकल्टी के कारण भारत का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज माना जाता है। इन्हीं सुविधाओं के कारण यह संस्थान पिछले एक दशक से NIRF Ranking में टॉप पर बना हुआ है। यहाँ देश-विदेश के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज आते हैं, जिससे छात्रों को दुर्लभ और जटिल रोगों को समझने का अवसर मिलता है।

नए AIIMS कॉलेजों से MBBS करना लाभदायक है या नहीं?

बिलकुल लाभदायक है। ये कॉलेज भी भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गए है, इसलिए इन संस्थानों की MBBS डिग्री की मान्यता पूरी तरह से सुरक्षित होती है।

AIIMS मेडिकल कॉलेजों की फीस अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में कम क्यों होती है?

AIIMS मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित होते हैं, इसलिए यहाँ MBBS की फीस बहुत कम रखी जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि धन की कमी मेडिकल शिक्षा में बाधा न बने।

AIIMS मेडिकल कॉलेज से MBBS करने के बाद करियर के क्या अवसर होते हैं?

AIIMS से MBBS या पोस्टग्रेजुएशन करने के बाद छात्रों के लिए करियर के अवसर बहुत ज्यादा होते हैं। वे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, अनुसंधान संस्थानों, विदेशों के प्रतिष्ठित मेडिकल केंद्रों या शिक्षण क्षेत्र में भी सफल करियर बना सकते हैं। AIIMS की डिग्री पूरी दुनिया में विशिष्ट मानी जाती है।