भारत में बोर्डिंग स्कूलों की जड़ें औपनिवेशिक काल से ही जुड़ी हुई है, जिसमें राजस्थान भी पीछे नहीं था। राजस्थान में सर्वप्रथम वर्ष 1875 में अंग्रेज जनरल लार्ड मेयो ने अजमेर में मेयो स्कूल/कॉलेज की स्थापना की जहां राजा महाराजाओं के बच्चों को शिक्षा दी जाती थी। वर्तमान समय में लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सब चाहते है, कि अपने बच्चों की शिक्षा एक ऐसी प्रतिष्ठित बोर्डिंग – स्कूल से पूरी हो जहां बच्चों के शैक्षणिक लक्ष्यों, व्यक्तिगत विकास और रुचियों पर पूरा ध्यान दिया जाए।
यह ब्लॉग राजस्थान के उन सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों पर प्रकाश डालता है, जो वर्तमान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, उच्च गुणवत्ता, पूर्ण पढ़ाई के अवसर, रहने के लिए आवासीय सुविधाएं, और छात्रों की उपलब्धियों को एक नया आयाम दे रहे है। हमारा लक्ष्य अभिभावकों को राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल चुनने, अलग – अलग स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने और बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसी जरूरतों को पूरा करने वाली स्कूलों की पहचान करने और सही निर्णय लेने में मदद करना है।
बोर्डिंग स्कूल क्या हैं?
बोर्डिंग स्कूल एक ऐसा स्कूल होता है, जहां पढ़ने वाले छात्र अपनी स्कूली शिक्षा उस प्रतिष्ठित स्कूल के परिसर में रहकर पूरी करते हैं। जैसे कि आप जानते है बोर्डिंग शब्द का प्रयोग “कमरे और भोजन” के अर्थ में किया जाता है, अर्थात् जिस स्कूल में बच्चों के रहने और भोजन जैसी सुविधाएं मिलती है, वह बोर्डिंग स्कूल होता है। ये स्कूल अपनी शानदार परिणाम देने वाली परम्परा का पालन करते है, इसी कारण यहाँ पढने वाले छात्र जीवन में सर्वोच्च ऊंचाईयां प्राप्त करते है।
राजस्थान का बेस्ट बोर्डिंग स्कूलों के कुछ उदाहरण मैट्रिक्स हाई स्कूल, प्रिंस अकादमी, गोयनका पब्लिक स्कूल आदि हैं। इन स्कूलों की कार्यप्रणाली, नियम और बच्चों को शिक्षा देने की प्रक्रिया आधुनिक और गुणवतापूर्ण होती है। आजकल बोर्डिंग स्कूलों की पहचान बदली है, अब इनमें नियमित रूप से स्कूल आकर पढ़ने वाले छात्र भी पढ़ सकते है।
राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल (Best Boarding Schools in Rajasthan)
राजस्थान के सबसे अच्छे बोर्डिंग स्कूल्स की यह सूचि बनाते समय हमारी टीम ने इन स्कूलों की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों और 100 से अधिक पूर्व छात्र जो इन स्कूलों में पढ़ चुके है, उनसे हुई बातचीत के निष्कर्ष के आधार पर बनाई है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक दिए गए सम्पर्क पतों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School)
पता – गोकुलपुरा सीकर, राजस्थान
स्कूल का विवरण
| स्कूल | मैट्रिक्स हाई स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.matrixhighschool.org/ |
| पता | गोकुलपुरा, सीकर, राजस्थान, 332021 |
| प्रधानाचार्य | राजेश्री सिहाग |
| फाउंडर (संस्थापक ) | श्रीमान राजेन्द्र बुरड़क (RB सर), श्रीमान कपिल ढाका |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 3,00,000 से 4,00,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग स्कूल (लड़के और लड़कियों ) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE, RBSE |
| Grades (कक्षाएं ) | Play School से 12th |
| इंडोर खेल सुविधाएँ | तैराकी, मार्शल आर्ट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, स्क्वैश, निशानेबाजी, घुड़सवारी और लगभग सभी खेल |
| सम्पर्क सूत्र | Mb. No.: 97832-62999, Email: school@matrixedu.in |
स्कूल के बारे में: मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर की हर्ष पहाड़ियों के बीच स्थित है। सीकर का यह बोर्डिंग स्कूल बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर की और तेजी से बढ़ रहा है। अपनी स्थापना के बाद से ही, यह स्कूल हमेशा बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के मानदंड पर केंद्रित रहा है, जिसमें नेतृत्व, ज्ञान, कला, खेल और कौशल पर गहरा ध्यान दिया गया है।
राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों में से एक Matrix High School के स्कूल परिसर में आधुनिक टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल कक्षाएं, सुसज्जित आधुनिक प्रयोगशालाएं, और उत्कृष्ट खेल सुविधाएं जैसी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध है। इसके अलावा, अनुभवी शिक्षकों और सहयोगी प्रशिक्षकों द्वारा प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमताएं बढ़ती है।
इसके बारे में अधिक पढ़ें: सीकर के आवासीय स्कूल एवं अन्य सुविधाएँ
प्रिंस अकडेमी, सीकर (Prince Academy)
पता – सीकर, राजस्थान (जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास)
स्कूल का विवरण
| स्कूल | प्रिंस स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://princecbse.com/index |
| पता | सीकर, राजस्थान, 332021 |
| प्रधानाचार्य | एम. आर. अग्रवाल |
| फाउंडर (संस्थापक ) | श्री जोगेंद्र सुंडा |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 2,50,000 से 3,00,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | आवासीय (हॉस्टल सुविधा) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE, RBSE (English और Hindi दोनों माध्यम में) |
| Grades (कक्षाएं ) | Play school To 12th |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | तैराकी, मार्शल आर्ट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग (सीमित) |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | एथलेटिक्स, स्क्वैश, निशानेबाजी खेल |
| सम्पर्क सूत्र | +91 9610-75-2222, Email: princeacademy31@gmail.com |
प्रिंस स्कूल ऑफ ग्रुप राजस्थान के अग्रणी और संस्थानों में से एक है। यह सह-शिक्षा, आवासीय और डे-स्कॉलर आरबीएसई और सीबीएसई स्कूल है, जो सीकर में स्थित है। इस स्कूल में एक ही चीज की कमी है यह सीकर शहर से थोड़ा ही बाहर है जहां कई बार भीड़ भाड़ वाली स्थितियां बनती है जो बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान डाल सकती है।
बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी (Birla Public School)
पता – लोहारू रोड, नायको का मोहल्ला, पिलानी, राजस्थान, 333031
स्कूल का विवरण
| स्कूल | बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.bpspilani.edu.in/ |
| पता | लोहारू रोड, नायको का मोहल्ला, पिलानी, राजस्थान, 333031 |
| प्रधानाचार्य | श्रीमती काजल मारवाहा |
| फाउंडर (संस्थापक ) | घनश्याम दास बिड़ला |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 3,00,000 से 7,20,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE |
| Grades (कक्षाएं ) | 4th To 12th |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | स्विमिंग पूल और विभिन्न कोर्ट |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रकार के खेल |
| सम्पर्क सूत्र | Email: info@bpspilani.edu.in |
इस बोर्डिंग स्कूल का उद्देश्य यहां पढ़ने वाले छात्रों का सर्वांगीण विकास करना हैं। यहां छात्रों को नैतिक मूल्यों का अभ्यास सिखाना, खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना और उनको जिम्मेदार नागरिक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं। इस संस्थान की उच्च शुल्क सीमाएं मध्यम वर्गीय परिवारों को पढ़ने का मौका नही देती, दूसरी चीज की यह शहर के बीचों बीच स्थित हैं, जिससे हो सकता हैं कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो। अपने बच्चें को यहां प्रवेश दिलाने से पहले एक बार विजिट जरूर करें ।
गोयनका पब्लिक स्कूल, सीकर
पता – लक्ष्मणगढ़ रोड, सीकर, राजस्थान
स्कूल का विवरण
| स्कूल | गोयनका पब्लिक स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://school.goenka.ac.in/ |
| पता | लक्ष्मणगढ़ रोड, सीकर, 332313 |
| प्रधानाचार्य | जानकारी अनुपलब्ध |
| फाउंडर (संस्थापक ) | श्री अंजनी कुमार गोयनका |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 2 से 2.5 लाख तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग स्कूल (लड़के और लड़कियों दोनों के लिए) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE, (English और Hindi दोनों माध्यम में) |
| Grades (कक्षाएं ) | LKG To 12th |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | टेबल टेनिस, चैस, कैरम बोर्ड आदि |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | वॉलीबाल, हैंडबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रकार के खेल |
| सम्पर्क सूत्र | Email: gps.gier@gmail.com Phone : 8233096504 |
गोयनका पब्लिक स्कूल लक्ष्मणगढ़ रोड, सीकर में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। यहां का स्कूल परिसर शहर की चकाचौंध से दूर है, जिसमें छात्रों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे हाइब्रिड क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, लाइब्रेरी, खुशहाल और रचनात्मक वातावरण, और संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। GPS स्कूल बच्चों में आध्यात्मिक, नैतिक, सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक, और मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से चरित्र निर्माण, प्रत्येक बच्चे में क्षमताएं विकसित करने और योग्यताओं को बढ़ावा देता है।
मेयो कॉलेज, अजमेर (Mayo College, Ajmer)
पता – श्रीनगर रोड, अजमेर, राजस्थान
स्कूल का विवरण
| स्कूल | मेयो स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mayocollege.com/ |
| पता | मेयो कॉलेज, श्रीनगर रोड, अजमेर, राजस्थान (305001) |
| प्रधानाचार्य | श्री सौरव सिन्हा |
| फाउंडर (संस्थापक ) | रिचर्ड बॉर्के और कर्नल सर ओलिवर सेंट जॉन |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 10 से 15 लाख तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग स्कूल (लड़कियों के लिए अलग है, जिसकी स्थापना 1987 में की गई थी ) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE, IGCSE |
| Grades (कक्षाएं ) | कक्षा 4 से 12 वीं तक |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | सभी इनडोर गेम्स जैसे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, चैस, शूटिंग, कराटे, एथेलेटिक्स |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | गोल्फ, घुड़सवारी, हैंडबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल और विभिन्न प्रकार के खेल |
| सम्पर्क सूत्र | Email: secyprincipal@gmail.com, Phone 0145 2661154 |
कई बार सुनने वालों को लगता है कि, मेयो कॉलेज कोई बड़ी कॉलेज होगी लेकिन ऐसा नहीं है। इस ऐतिहासिक स्कूल कि स्थापना वर्ष 1875 में की गई थी। तब से अब तक यह स्कूल अपनी विरासत को बरक़रार रखती हुई आ रही है। यहाँ से पढ़ने वाले छात्र शैक्षिक, बौद्धिक, खेल, कला, संगीत आदि में निपुणता प्राप्त करते हुए जीवन की सर्वोच्च ऊंचाइयों को छू रहें है। अभिभावक अपने बच्चें का यहाँ प्रवेश करवाने से पहले स्कूल परिसर का दौरा जरूर करें। आपके बच्चें का प्रवेश लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद लिया जायेगा। इससे यह भी सिद्ध होता हैं कि यहाँ पढ़ने वाले बच्चों का बौद्धिक स्तर उच्च हैं। यह स्कूल प्रत्येक दृष्टिकोण से सर्वोच्च है सिवाय अत्यधिक वार्षिक शुल्क के, यहाँ का वार्षिक शुल्क इतना ज्यादा हैं की मध्यम वर्गीय परिवार तो छोडो उच्च मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे भी यहाँ नहीं पढ़ सकते। यहाँ केवल राज घरानों के वारिस और बड़े उद्योगपतियों के बच्चे पढ़ सकते हैं।
हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर (Heritage Girls School, Udaipur)
पता – राष्ट्रीय राजमार्ग, 8, एकलिंगजी, उदयपुर
स्कूल का विवरण
| स्कूल | हेरिटेज गर्ल्स स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.heritagegirlsschool.com/ |
| पता | तहसील एकलिंगजी, जिला उदयपुर-313202. राजस्थान |
| प्रधानाचार्य | सुश्री अमिता तिवारी |
| फाउंडर (संस्थापक ) | दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह भंडारी |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 5,00,000 से 5,20,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग (केवल लड़कियों के लिए) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE, IGCSE |
| Grades (कक्षाएं ) | कक्षा 5 से 12 वीं तक |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, चैस इत्यादि |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | थिएटर, डांस, संगीत, ड्राइंग, पेंटिंग इत्यादि |
| सम्पर्क सूत्र | Email: contactus@heritagegirlsschool.com
Phone : 7742244442 |
हैरिटेज गर्ल्स स्कूल छात्राओं को शिक्षा, खेल, संगीत, फिटनेस और अन्य कई गतिविधियों से उनके संतुलित विकास पर ध्यान देता है। स्कूल उन्हें प्रतिस्पर्धा में सीखने और बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करता है। यह राजस्थान का लड़कियों के लिए बेस्ट बोर्डिंग स्कूल है, जहां घर जैसे सुरक्षित वातावरण में शैक्षणिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाता है। अभिभावक यहां प्रवेश दिलाने से पहले दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल करके और अधिक जानकारी ले सकते है।
राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल, जोधपुर (RKK, Jodhpur)
पता – हनवंत विहार, राई का बाग़, जोधपुर
स्कूल का विवरण
| स्कूल | राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rkkgps.com/default.aspx |
| पता | हनवंत विहार, राय का बाग जोधपुर, राजस्थान 342006 |
| प्रधानाचार्य | श्रीमती नीरा सिंह |
| फाउंडर (संस्थापक ) | राजमाता कृष्णा कुमारी और इनके बेटे महाराजा गज सिंह द्वितीय |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 4,10,000 से 5,50,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग (केवल लड़कियों के लिए) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE |
| Grades (कक्षाएं ) | कक्षा 1 से 12 वीं तक |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, शतरंज इत्यादि |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | तैराकी, स्क्वैश, निशानेबाजी प्रमुख रूप से |
| सम्पर्क सूत्र | Email: school@rkkgps.com
Phone : +91 2912511461 |
प्रत्येक विद्यार्थी के लिए स्कूल एक नई दुनिया होती है – एक ऐसी दुनिया जो पृष्ठभूमि को जाने बिना प्रत्येक विद्यार्थी में से सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाती है। एक ऐसी दुनिया जो विद्यार्थी के शैक्षिक अनुभव को लाभकारी बनाने पर विशेष ध्यान देती है। राजमाता कृष्णा कुमारी स्कूल का परिवेश छात्राओं के जीवन को बदलने वाला अनुभव देता है,जहां शिक्षा के अलावा उनके भविष्य और विकास पर ध्यान दिया जाता है। इसका श्रेय यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को दिया जाता है क्योंकि वो प्रत्येक छात्रा को व्यक्तिगत परामर्श देकर उन्हें चीजें समझाते एवं बेहतर करने के लिए प्रेरित करते है।
CLC इंटरनेशनल स्कूल, सीकर
पता – कृष्णस्थली, सालासर रोड, चेलासी, राजस्थान
स्कूल का विवरण
| स्कूल | CLC इंटरनेशनल स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cissikar.com/ |
| पता | सृजनस्थली, Salasar Road, Chelasi, Sikar (Rajasthan) |
| प्रधानाचार्य | सुषमा भदौरिया |
| फाउंडर (संस्थापक ) | श्रवण चौधरी |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 2,00,000 से 3,00,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | दैनिक और आवासीय (हॉस्टल सुविधा) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE |
| Grades (कक्षाएं ) | कक्षा 1 से 12 वीं तक |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, शतरंज |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | अन्य बोर्डिंग स्कूलों के बजाय यहाँ खेलों पर कम ध्यान दिया जाता है |
| सम्पर्क सूत्र | Email: info@cissikar.com Phone : 9414034888 |
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल सीकर शहर के पास स्थित है। चूंकि यह स्कूल शहर के पास स्थित है तो यहां बच्चों को खुला प्राकृतिक वातावरण कम मिल पाता है। यहां पढ़ने वाले छात्रों को अत्याधुनिक हाइब्रिड क्लासरूम, डिजिटल उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला, रहने के लिए आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाती है। यह स्कूल सीकर में लगातार अच्छे परिणामों के लिए प्रयासरत है। लेकिन मैट्रिक्स हाई स्कूल और प्रिंस स्कूल के बराबर आने में और मेहनत की आवश्यकता प्रतीत होती है। अभिभावक यहां प्रवेश दिलाने से पहले ब्लॉग में लिखित अन्य स्कूलों से तुलना जरूर करें और प्रवेश से पहले स्कूल विजिट करके आत्मसंतुष्टि होने पर ही प्रवेश दिलाए।
महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर
पता – सवाई राम सिंह रोड, अजमेरी गेट, जयपुर
स्कूल का विवरण
| स्कूल | महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mgdschooljaipur.com/ |
| पता | सवाई राम सिंह रोड, अजमेरी गेट, जयपुर, राजस्थान, 302001 |
| प्रधानाचार्य | श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत |
| फाउंडर (संस्थापक ) | महारानी गायत्री देवी और मिस एल.जी. लटर |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 5,40,000 से 6,50,000 तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग (केवल लड़कियों के लिए) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE, |
| Grades (कक्षाएं ) | कक्षा 1 से 12 वीं तक |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, चैस इत्यादि |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | थिएटर, डांस, संगीत, ड्राइंग, पेंटिंग इत्यादि |
| सम्पर्क सूत्र | Email: principal@mgdschooljaipur.com |
महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल ने स्थापना के साथ ही शैक्षिक परिदृश्य के नए आयाम स्थापित शुरू कर दिए थे । इस बोर्डिंग स्कूल को राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह स्कूल छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ उनके सम्पूर्ण विकास पर ध्यान देती है। यहां का स्कूल प्रशासन एक स्नेही देखभाल करने वाला एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है जो छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है। यहां रहने वाली छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया है। ताकि एक भीड़भाड़ रहित शांत माहौल मिल सके। इस संस्थान में प्रवेश लेने से पहले आपको यहां विजिट करके देखना चाहिए या आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट का भी अवलोकन कर सकते हैं।
वनस्थली विद्यापीठ, टोंक
पता – वनस्थली रोड, जिला, वनस्थली, राजस्थान
स्कूल का विवरण
| स्कूल | वनस्थली विद्यापीठ |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://www.banasthali.org/banasthali/ |
| पता | वनस्थली रोड, जिला, टोंक, राजस्थान, 304022 |
| प्रधानाचार्य | प्रोफेसर आदित्य शास्त्री |
| फाउंडर (संस्थापक ) | पंडित हीरालाल शास्त्री और श्रीमती रतन शास्त्री |
| वार्षिक शुल्क संरचना | 1 लाख 80 हजार तक वार्षिक |
| स्कूल का प्रकार | बोर्डिंग (केवल लड़कियों के लिए) |
| बोर्ड / पाठ्यक्रम | CBSE |
| Grades (कक्षाएं ) | कक्षा 6 से 12 वीं तक |
| इनडोर खेल सुविधाएँ | टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, शतरंज |
| आउटडोर खेल सुविधाएं | क्रिकेट, फ़ुटबॉल, बास्केटबाल, तैराकी जैसे सभी खेल |
| सम्पर्क सूत्र | Email: shardamandir@banasthali.in Phone : 01438-228383 |
वनस्थली विद्यापीठ पूर्णतः आवासीय महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाला संस्थान है। इस संस्थान में कक्षा 1 से लेकर पीएचडी करने वाली छात्राओं को भी मौका दिया जाता है अर्थात् यह केवल एक स्कूल या कॉलेज नहीं है बल्कि UGC द्वारा वित्त पोषित संस्थान है, जो वर्तमान समय में महिला शिक्षा को लेकर भारत में सर्वोच्च शिखर पर है। इस संस्थान द्वारा छात्राओं की प्रारंभिक शिक्षा के लिए स्कूल का संचालन किया जाता है, जहां छात्राओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां छात्राओं के लिए पंचमुखी शैक्षिक कार्यक्रम बनाया गया है जो इस प्रकार है – व्यावहारिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, सौंदर्यबोध, नैतिक और बौद्धिक शिक्षा को बढ़ावा। इस तरह यहां पढ़ने वाली छात्राओं का एक एकीकृत और संतुलित व्यक्तित्व का विकास होता है। इस संस्थान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दी गई आधिकारिक वेबसाइट देख सकते है।
राजस्थान की बोर्डिंग स्कूलों में उपलब्ध सुविधाएँ
अभिभावक और छात्र बोर्डिंग स्कूलों को एक ऐसी जगह मानते हैं, जहां बच्चा अपनी शैक्षिक गतिविधियों को पूरा कर अपने जीवन में नए आयाम स्थापित कर सकता है। राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल है और ये निम्न सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करवाते है:-
1. बोर्डिंग स्कूल का स्थान
आमतौर पर, स्कूलों का स्थान आकर्षण होता है। एक बोर्डिंग स्कूल के लिए आदर्श स्थान वह होता है जहां प्राकृतिक हरियाली और शहर की चकाचौंध से दूर हो। इसका लाभ यह होता है कि छात्र अपनी पढ़ाई प्राकृतिक परिवेश में बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के पूरा कर सके, जिससे उसके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हो और तेजी से चीजों को सीख ले। इसका सबसे अच्छा उदाहरण सीकर की मैट्रिक्स हाई स्कूल है, जो शहरी वातावरण से दूर हर्ष की पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां की प्राकृतिक हरियाली, खुला वातावरण अभिभावकों और बच्चों दोनों को भाती है।
2. आवास सुविधाएं
राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों की बात करते है तो यहां की स्कूलों में बच्चों के लिए घर जैसे वातावरण में रहने, सीखने और आगे बढ़ने के लिए विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध है। बोर्डिंग स्कूलों में छात्रों को हर वो सुविधा प्रदान की जाती है जिसकी जरूरत एक बच्चे को होती है। यहां के खाने की व्यवस्था में शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन दिया जाता है जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है। हालांकी, इन सभी अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अभिभावकों को ज्यादा खर्च करना पड़ता है लेकिन, बोर्डिंग स्कूलों के लिए यह जरूरी है। राजस्थान में सीकर, जयपुर, जोधपुर की बोर्डिंग स्कूलें ये सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाती है।
3. पढाई और मनोरंजन की सुविधाएँ
जैसा कि आप जानते है बच्चे के शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जितनी जरूरी पढ़ाई है, उतना ही जरूरी उसके सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी है। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का युग है इसमें बच्चे को एक रोबोट की तरह पढ़ाया और चीजें रटाई जाती है, और इन सब के बीच वह अपने व्यक्तित्व का विकास भूल जाता है। इन परेशानियों से बचने के लिए राजस्थान की बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ नियमित रूप से बच्चों के लिए मनोरंजनात्मक कार्य किए जाते है। इनसे बच्चे का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है जो उसके व्यक्तित्व में स्पष्ट दिखाई देता है।
4. नवीनत्तम तकनीक आधारित कक्षाएं
वर्तमान समय की टेक्नोलॉजी स्कूलों की शिक्षण पद्धति बदल रही है। इसी के चलते राजस्थान के बोर्डिंग स्कूल स्मार्ट क्लासरूम सुविधाएं प्रदान कर रहे है। इन कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड, हाइब्रिड कंप्यूटर लाइब्रेरी एवम् अन्य उन्नत संसाधन उपलब्ध होते है जो बच्चों को आज के नए डिजिटल युग में आगे बढ़ने को प्रेरित करते है। कुछ बोर्डिंग स्कूलों में AI मशीन लर्निंग के कांसेप्ट को अपनाया है, जिससे छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में अप्रत्याशित सुधार हुए है।
5. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएँ
जब आपका बच्चा आपसे दूर होता है तो पढ़ाई के साथ साथ उसके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होता है। और विशेषज्ञ बताते है कि “अच्छा स्वास्थ्य ही स्वस्थ एवं प्रगतिशील दिमाग का घर होता है” इस बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल अपने स्कूल के आवासीय हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए कई अनुभवी डॉक्टर, नर्स और पोषण विशेषज्ञ रखते है, जो समय समय पर प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य संबंधित जांच करते रहते है। बच्चों की किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी 24×7 एक सर्वश्रेष्ठ टीम रखते है जो बच्चों की देखभाल का पूरा कार्य देखती है।
6. समुचित सुरक्षा व्यवस्थाएं
आजकल अभिभावकों के लिए अपने बच्चे को घर से दूर रखकर पढाने में भी संकोच आने लगा हैं, क्योंकि आसानी से सुरक्षित वातावरण नहीं मिल पाता जहाँ उनके बच्चे पर पूरी निगरानी राखी जाती हो। लेकिन राजस्थान की बोर्डिंग स्कूलों में अत्याधुनिक CCTV कैमरों, सेवानिवृत आर्मी के जवानों को बच्चों की सुरक्षा के लिए रखा जाता हैं। ये सुरक्षाकर्मी बच्चों पर 24 घंटे निगरानी रखते हैं। इसके साथ ही इन स्कूलों के चारों और मजबूत ऊँची दीवार बनाई जाती हैं। खेल, व्यायाम एवं मनोरंजन जैसे क्रियाकलाप भी बच्चों से पूरी निगरानी में ही करवाये जाते है। इन स्कूलों में जिन अभिभावकों के बच्चे पढ़ते हैं वो सुरक्षा की दृष्टि से बिलकुल निश्चिंत होते हैं।
7. कला, खेल एवम् सांस्कृतिक मूल्यों का विकास
राजस्थान की बोर्डिंग स्कूल्स में छात्रों के लिए समुचित खेलों की सुविधाएं दी जाती है। इन स्कूल्स में पढ़ने वाले छात्र कई राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जो यह दर्शाता है कि इन स्कूलों में खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा छात्रों को अपनी सांस्कृतिक मूल्यों से परिचय करवाने और सीखने के लिए समय समय पर स्कूलों में कल्चरल प्रोग्राम किए जाते हैं जिससे छात्रों का मानसिक विकास भी होता है।
निष्कर्ष
राजस्थान के इन शीर्ष बोर्डिंग स्कूलों की लिस्ट देखने के बाद एक बात स्पष्ट होती है कि राजस्थान न सिर्फ शिक्षा में आगे है, बल्कि अनुशासन, संस्कार और आधुनिक सीखने के माहौल में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर स्कूल अपनी पहचान और खासियत के साथ बच्चों को बेहतरीन भविष्य देने का प्रयास करता है। लेकिन अगर अभिभावक एक ऐसे बोर्डिंग स्कूल की तलाश में हैं, जहाँ पढ़ाई, परिणाम, माहौल और आधुनिक सुविधाएँ एक साथ मिलें, तो मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर सबसे भरोसेमंद और प्रभावी विकल्प बनकर सामने आता है। यहाँ चाहे बात प्रतियोगी परीक्षाओं की हो या समग्र विकास की यह स्कूल हर स्तर पर सबसे आगे दिखाई देता है।
साथ ही, प्रिंस एकेडमी, बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी, गोयनका स्कूल, मेयो कॉलेज, हैरिटेज गर्ल्स स्कूल, राजमाता कृष्णा कुमारी स्कूल, CLC इंटरनेशनल स्कूल, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल और वनस्थली विद्यापीठ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत उपलब्धियाँ रखते हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, खेल, कला और नेतृत्व के उत्कृष्ट अवसर मिलते हैं, जिससे वे आत्मविश्वासी और संतुलित व्यक्तित्व बनकर निकलते हैं।अंत में यदि आपका लक्ष्य अपने बच्चे को ऐसे माहौल में भेजना है, जहाँ शिक्षा के साथ भविष्य की तैयारी भी हो, तो मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर निस्संदेह सर्वोपरि विकल्प है। वहीं अन्य सभी स्कूल अपनी विशिष्टता और गुणवत्ता के कारण अच्छे विकल्प हैं, जिससे हर अभिभावक अपनी जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुसार सही निर्णय ले सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- सीकर के बेस्ट JEE कोचिंग सेंटर
- सीकर के बेस्ट आईआईटी कोचिंग सेंटर
- सीकर में नीट के बेस्ट कोचिंग सेंटर
- मैट्रिक्स जेईई अकैडमी के बारे में जानकारी
- मैट्रिक्स नीट डिवीज़न के बारे में जानकारी

