JEE Main 2027 Registration शुरू: आवेदन की अंतिम तारीख, फीस और परीक्षा तारीखें

JEE Main 2027 Registration Started - Important Dates, Fee Structure, and Exam Schedule Details

Table of Contents

NTA ने JEE Main 2027 का Information Bulletin जारी कर दिया है। Session 1 (जनवरी 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से चल रहे हैं। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है, समय रात 11:50 बजे तक। Session 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी।

Paper 1 के जरिए NIT, IIIT और दूसरे केंद्र सरकार से फंडेड तकनीकी संस्थानों के B.E./B.Tech कोर्स में दाखिले का रास्ता खुलता है। यही परीक्षा JEE Advanced में बैठने की पात्रता भी तय करती है। जो छात्र दोनों सत्र देंगे, उनके दोनों कुल NTA Score में से बेहतर स्कोर रैंक के लिए गिना जाएगा। Session 2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल 2027 के बीच होगी।

Apply Now: JEE Main 2027 ऑनलाइन आवेदन | Official Information Bulletin (PDF)

JEE Main 2027 की मुख्य तारीखें

JEE Main 2027 दो सत्रों में होगी, जनवरी और अप्रैल में। नीचे की सभी तारीखें NTA के Information Bulletin के अनुसार हैं। बाद में कोई बदलाव हुआ तो NTA की website jeemain.nta.nic.in पर जारी Public Notice ही मान्य होगी।

Session 1 (जनवरी 2027) की तारीखें

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तारीख22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Late fee के साथ आवेदन23 से 26 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Application form में Correction27 से 29 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
City Intimation Slip30 दिसंबर 2026
Admit Card डाउनलोड13 जनवरी 2027
परीक्षा की तारीखें20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

Late fee के साथ आवेदन करने पर तय फीस के ऊपर ₹500 अलग से देने होंगे। यह राशि हर category के लिए बराबर है।

Session 2 (अप्रैल 2027) की तारीखें

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन5 जनवरी से 3 फरवरी 2027 (रात 11:50 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तारीख3 फरवरी 2027 (रात 11:50 बजे तक)
Late fee के साथ आवेदन4 से 7 फरवरी 2027 (रात 11:50 बजे तक)
Application form में Correction8 से 10 फरवरी 2027 (रात 11:50 बजे तक)
City Intimation Slip12 मार्च 2027
Admit Card डाउनलोड25 मार्च 2027
परीक्षा की तारीखें2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027

Session 2 के लिए उसी Application Number से अलग से आवेदन और फीस जमा करनी होगी। इसकी सूचना NTA अलग Public Notice से देगा। जो छात्र सिर्फ Session 2 देना चाहते हैं, वे इसकी विंडो खुलने पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

परीक्षा का समय और Shift

Paperअवधिपहली Shiftदूसरी Shift
Paper 1 (B.E./B.Tech) या Paper 2A (B.Arch) या Paper 2B (B.Planning)3 घंटेसुबह 9:00 से दोपहर 12:00दोपहर 3:00 से शाम 6:00
B.Arch और B.Planning दोनों3 घंटे 30 मिनटसुबह 9:00 से दोपहर 12:30दोपहर 3:00 से शाम 6:30

किस छात्र की परीक्षा किस दिन, किस Shift और किस शहर में है, यह उसके Admit Card पर लिखा होगा।

JEE Main 2027 की फीस

फीस हर सत्र के लिए अलग से देनी होती है। यह Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI से ऑनलाइन जमा होगी। बैंक या Payment Gateway का processing charge और GST छात्र को अलग से देना होगा।

एक Paper के लिए फीस

यह फीस Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch) या Paper 2B (B.Planning) में से किसी एक के लिए है।

Categoryभारत के केंद्र (₹)भारत से बाहर के केंद्र (₹)
General (पुरुष)1,0005,000
General (महिला)8004,000
Gen-EWS / OBC (NCL) (पुरुष)9004,500
Gen-EWS / OBC (NCL) (महिला)8004,000
SC / ST / PwD / PwBD (पुरुष और महिला)5002,500
Third Gender5002,500

एक से ज्यादा Paper के लिए फीस

Paper 1 के साथ Paper 2A या 2B भरने पर, या Paper 2A और 2B दोनों भरने पर यह फीस लगेगी।

Categoryभारत के केंद्र (₹)भारत से बाहर के केंद्र (₹)
General / Gen-EWS / OBC (NCL) (पुरुष)2,00010,000
General / Gen-EWS / OBC (NCL) (महिला)1,6008,000
SC / ST / PwD / PwBD और Third Gender1,0005,000

फीस से जुड़े ज़रूरी नियम

एक बार जमा हुई फीस वापस नहीं होती। अगर किसी छात्र का भुगतान दो बार कट गया है, तो NTA जांच के बाद duplicate राशि उसी माध्यम से लौटाता है जिससे भुगतान हुआ था।

फीस जमा होने के बाद ही Confirmation Page बनता है। अगर पैसे कटने के बाद भी Confirmation Page नहीं बना, तो पहले बैंक या Payment Gateway से भुगतान की स्थिति पूछें। बैंक पुष्टि करे कि भुगतान सफल रहा, तब NTA Helpline से संपर्क करें। भुगतान असफल निकले तो अंतिम तारीख से पहले दोबारा भुगतान करें।

JEE Main 2027 के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में होगा। Post, Fax, WhatsApp, Email या हाथों-हाथ भेजा गया कोई भी form या correction NTA स्वीकार नहीं करेगा। आवेदन की website jeemain.nta.nic.in है।

आवेदन एक नज़र में:

  1. MeriPehchaan से Registration करके Application Number और Password बनाएं
  2. Application Form भरें, Live Photograph लें और Documents अपलोड करें
  3. ऑनलाइन फीस जमा करें
  4. Confirmation Page डाउनलोड करके प्रिंट रख लें

Step 1: Registration

इस बार Registration के लिए MeriPehchaan (National Single Sign-On) की सुविधा दी गई है। Registration में मांगी गई जानकारी भरने और Password बनाने के बाद छात्रों को एक Application Number मिलता है। छात्र इसे संभालकर रखें। यह इसलिए जरुरी है क्योंकि आगे के सभी Steps और JEE Main के दोनों सत्रों के लिए यही Application Number चलेगा।

Step 2: Application Form और Documents

इस Step में छात्रो को अपनी निजी जानकारी, Paper का चुनाव, परीक्षा शहर और पढ़ाई का विवरण भरना होता है। साथ में Documents भी अपलोड करने होते हैं। फॉर्म भरते समय छात्र को अपनी Live Photograph भी लेनी होगी। इसके लिए कैमरा या webcam चालू रखें। डिवाइस में webcam नहीं है तो QR code स्कैन करके मोबाइल या टैबलेट से फोटो ली जा सकती है।

DocumentFormatSize
Passport size फोटो (रंगीन, सफेद background, चेहरा 80% दिखे, बिना mask)JPG/JPEG10 KB से 200 KB
SignatureJPG/JPEG10 KB से 100 KB
Class 10 या समकक्ष का Certificate / MarksheetPDF50 KB से 300 KB
Disability / UDID Certificate (जिन पर लागू हो)PDF50 KB से 300 KB
लिखने की शारीरिक सीमा का Certificate (जिन पर लागू हो)PDF50 KB से 300 KB
विदेशी पासपोर्ट (विदेशी नागरिक और OCI के लिए)PDF50 KB से 300 KB

अपलोड की गई फोटो, signature और certificate खुद छात्र के ही होने चाहिए। किसी और के Documents इस्तेमाल करने या Admit Card, Scorecard में छेड़छाड़ करने को Unfair Means माना जाएगा।

Step 3 और Step 4: फीस और Confirmation Page

Step 1 और 2 पूरे होने पर फीस जमा करें। आवेदन तभी सफल माना जाएगा जब फीस NTA का कन्फर्मेशन मिल जायेगा। छात्र अपनी फीस भुगतान के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके उसका प्रिंट रख लें।

Password और सावधानियां

Password 8 से 13 अक्षरों का होना चाहिए। उसमें कम से कम एक बड़ा अक्षर, एक छोटा अक्षर, एक अंक और एक special character (जैसे ! @ # $ % ^ & *) होना ज़रूरी है। Password भूलने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS या ईमेल पर आए reset link से नया बनाया जा सकता है।

कुछ बातें आवेदन से पहले तय कर लें:

  • अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल दें, या माता-पिता या अभिभावक का, जो आपके पास उपलब्ध हो। एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल से सिर्फ एक Application Form भरा जा सकता है।
  • नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, category, PwD/PwBD स्थिति और परीक्षा शहर बहुत ध्यान से भरें। Correction window में सिर्फ कुछ चुने हुए fields ही बदले जा सकेंगे।
  • एक से ज्यादा Application Form न भरें। अगर किसी ने दो Application Number से परीक्षा दे दी, तो यह Unfair Means माना जाएगा।
  • Category और sub-category की जानकारी JEE Advanced के लिए भी इसी डेटा से ली जाती है।

JEE Main 2027 की पात्रता

उम्र और 12वीं पास करने का साल

JEE Main 2027 में बैठने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। जिन छात्रों ने 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) 2025 या 2026 में पास की है, या जो 2027 में दे रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। 2024 या उससे पहले 12वीं पास करने वाले छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं। जिस संस्थान में दाखिला लेना है, उसकी अपनी उम्र संबंधी शर्त अलग से हो सकती है।

पास होने का साल वही माना जाएगा जिसमें 12वीं का परिणाम पहली बार पास घोषित हुआ। उदाहरण: किसी छात्र ने 2025 में Physics, Chemistry और Biology के साथ 12वीं पास की और 2026 में Mathematics पास की, तो उसका passing year 2025 गिना जाएगा। Marks सुधारने के लिए दी गई दोबारा परीक्षा को पहला attempt नहीं माना जाता। 2027 में 12वीं दे रहे छात्र form में अपना Roll Number या Registration Number भर सकते हैं।

कौन सी 12वीं परीक्षाएं मान्य हैं

JEE Main 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए NTA ने ये परीक्षाएं मान्य बताई हैं:

  • किसी मान्यता प्राप्त Central या State Board की 12वीं, जैसे CBSE और CISCE
  • Intermediate या दो साल की Pre-University परीक्षा
  • National Defence Academy के Joint Services Wing का दो साल का कोर्स
  • NIOS की Senior Secondary परीक्षा, कम से कम पांच विषयों के साथ
  • AIU द्वारा 12वीं के बराबर मानी गई कोई भी भारतीय या विदेशी परीक्षा
  • Higher Secondary Certificate (Vocational)
  • AICTE या राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से कम से कम तीन साल का Diploma
  • GCE A Level, Cambridge का High School Certificate और International Baccalaureate Diploma
  • BOSSE, Sikkim की परीक्षा

जिनकी 12वीं भारत के बाहर या ऊपर बताए बोर्ड के अलावा किसी और बोर्ड से है, उन्हें AIU का equivalence certificate देना होगा। अगर 12वीं सार्वजनिक (public) परीक्षा नहीं है, तो छात्र ने उससे पहले कम से कम एक public परीक्षा पास की होनी चाहिए।

JEE Main में State of Eligibility क्या होता है?

State of Eligibility उस राज्य को कहते हैं जहां से छात्र ने 12वीं पास की है। यह छात्र के गृह राज्य या रहने की जगह पर निर्भर नहीं करता। उदाहरण: कोई छात्र नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रहता है लेकिन उसने दिल्ली के स्कूल से 12वीं की है, तो उसका State of Eligibility दिल्ली होगा। अगर एक राज्य से पास करके दूसरे राज्य से सुधार परीक्षा दी है, तो जहां से पहली बार पास हुआ, वही राज्य गिना जाएगा। NIOS और BOSSE के छात्र अपने study centre वाला राज्य चुनेंगे।

आरक्षण की व्यवस्था

Categoryआरक्षण
Gen-EWSहर कोर्स की 10% सीटें
OBC (NCL)हर कोर्स की 27% सीटें
SCहर कोर्स की 15% सीटें
STहर कोर्स की 7.5% सीटें
PwBDGeneral, Gen-EWS, OBC-NCL, SC और ST, हर वर्ग की सीटों में 5%

OBC का लाभ सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा जिनकी जाति केंद्रीय सूची में है। राज्य की सूची में होना और केंद्रीय सूची में न होना काफी नहीं है। Creamy layer वाले OBC छात्रों को General माना जाएगा। राज्य सरकार के संस्थानों में उस सम्बन्धित राज्य की आरक्षण नीति लागू होगी।

Benchmark disability (40% या अधिक) वाले जो छात्र scribe के पात्र हैं, उन्हें हर घंटे के हिसाब से कम से कम 20 मिनट का compensatory time मिलता है। 3 घंटे के Paper में ऐसे छात्रों के लिए कुल समय 4 घंटे होता है। इसके लिए UDID या Disability Certificate form के साथ अपलोड करना होगा। झूठा या गलत दस्तावेज़ मिलने पर आरक्षण का लाभ और दाखिला दोनों रद्द हो सकते हैं।

JEE Main 2027 का Exam Pattern

JEE Main 2027 में तीन तरह के Paper हैं: Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch) और Paper 2B (B.Planning)। Paper 1 पूरी तरह Computer Based Test (CBT) में होगा।

Paper 1 (B.E./B.Tech) का पैटर्न

विषयSection A (MCQ)Section B (Numerical)कुल अंक
Mathematics20 प्रश्न5 प्रश्न100
Physics20 प्रश्न5 प्रश्न100
Chemistry20 प्रश्न5 प्रश्न100
कुल60 प्रश्न15 प्रश्न300 (75 प्रश्न)

Section B में छात्र को सही पूर्णांक (integer) उत्तर on-screen virtual keypad से खुद भरना होता है। उत्तर को निकटतम पूर्णांक में round off करना होगा।

Paper 2A और Paper 2B का पैटर्न

Paperभागप्रश्नअंकMode
Paper 2A (B.Arch)Part I: Mathematics20 MCQ और 5 Numerical100CBT
Part II: Aptitude Test50200CBT
Part III: Drawing Test2100Pen और Paper (A4 sheet)
Paper 2B (B.Planning)Part I: Mathematics20 MCQ और 5 Numerical100CBT
Part II: Aptitude Test50200CBT
Part III: Planning Based Questions25100CBT

Paper 2A में कुल 77 प्रश्न और 400 अंक हैं। Paper 2B में कुल 100 प्रश्न और 400 अंक हैं। Drawing Test में negative marking नहीं है।

Marking Scheme In JEE Main 2027

स्थितिअंक
सही उत्तर (MCQ या Numerical)+4
गलत उत्तर-1
बिना उत्तर या Marked for Review (बिना विकल्प चुने)0

अगर किसी प्रश्न में एक से ज्यादा विकल्प सही निकलते हैं, तो जिसने उनमें से कोई भी सही विकल्प चुना, उसे +4 मिलेंगे। सभी विकल्प सही पाए गए तो प्रश्न attempt करने वाले सभी छात्रों को +4 मिलेंगे। कोई प्रश्न हटाना (drop) पड़ा तो उस shift के सभी छात्रों को उसके पूरे अंक दिए जाएंगे।

परीक्षा की भाषा

JEE Main परीक्षा 13 भाषाओं में होगी: English, Hindi, Assamese, Bengali, Gujarati, Kannada, Malayalam, Marathi, Odia, Punjabi, Tamil, Telugu और Urdu। भारत के सभी परीक्षा केंद्रों पर English और Hindi दोनों में प्रश्न पत्र मिलेगा। बाकी भाषाएं राज्य के हिसाब से तय केंद्रों पर उपलब्ध हैं। प्रश्न पत्र हमेशा English और चुनी गई भाषा, दोनों में होगा। किसी अंतर की स्थिति में English वाला रूप मान्य होगा। छात्र परीक्षा में अपनी भाषा का माध्यम सोच-समझकर चुनें, क्योंकि correction window बंद होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता।

Syllabus में बदलाव

Bulletin में JEE Main 2027 के Syllabus में किसी बदलाव या कटौती का जिक्र नहीं है। इसमें सिर्फ इतना लिखा है कि विस्तृत Syllabus jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। पिछले साल से तुलना करनी हो तो NTA की website पर दिया गया ताज़ा Syllabus ही देखें।

अभ्यास और तैयारी के लिए

पैटर्न समझने के बाद JEE Main 2026 के Memory Based Question Papers हल करके अपनी तैयारी परखी जा सकती है। ये पेपर छात्रों की याद पर आधारित हैं, NTA के आधिकारिक पेपर नहीं। रणनीति के लिए JEE Exam की तैयारी कैसे करें और घर पर रहकर JEE Mains की तैयारी भी पढ़ सकते हैं।

परीक्षा केंद्र, Admit Card और परीक्षा के दिन के नियम

परीक्षा शहर कैसे चुनें

आवेदन में अपनी पसंद के चार शहर प्राथमिकता के क्रम में चुनने होते हैं। शहर चुनने का विकल्प आमतौर पर स्थायी पते या वर्तमान पते वाले राज्य तक सीमित रहता है। NTA कोशिश करता है कि पसंद के क्रम में शहर मिले, पर प्रशासनिक कारणों से दूसरा शहर भी दिया जा सकता है। किसी शहर में छात्र बहुत कम हों तो NTA कई शहर मिला भी सकता है।

दूसरे राज्यों के शहरों की पूरी सूची Bulletin के Appendix II में है। राजस्थान के छात्रों के लिए Bulletin में 13 परीक्षा शहर दिए गए हैं: Ajmer, Alwar, Bharatpur, Bhilwara, Bikaner, Dausa, Hanumangarh, Jaipur, Jodhpur, Kota, Sikar, Sriganganagar और Udaipur। सीकर का City Code RJ09 है। सीकर के छात्र अपने ही शहर को पहली पसंद बना सकते हैं।

Admit Card

Admit Card NTA की website से डाउनलोड होगा, डाक से नहीं आएगा। Session 1 का Admit Card 13 जनवरी 2027 से और Session 2 का 25 मार्च 2027 से मिलेगा। कम से कम चार प्रिंट निकालकर रखें। परीक्षा केंद्र पर duplicate Admit Card नहीं मिलता। डाउनलोड में दिक्कत हो तो NTA Helpline पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाता है। देर से आने वाले को प्रवेश नहीं मिलेगा। जो छात्र तय तारीख पर परीक्षा नहीं दे पाते, उनके लिए NTA दोबारा परीक्षा नहीं कराएगा।

परीक्षा के दिन साथ क्या ले जाएं

  • Admit Card का साफ प्रिंट (A4 साइज़) और उसके साथ भरा हुआ Self Declaration (Undertaking)
  • 2 अतिरिक्त passport size फोटो, वही जो form में अपलोड की थी (Admit Card और हाज़िरी शीट पर चिपकाने के लिए)
  • असली और वैध Photo ID: School ID, PAN Card, Driving License, Voter ID, Passport, फोटो वाला Aadhaar या e-Aadhaar, फोटो वाला Class 12 Admit Card, फोटो वाला Ration Card या फोटो वाली Bank Passbook में से कोई एक
  • scribe या compensatory time लेने वाले छात्रों के लिए तय प्रारूप का Certificate
  • B.Arch के Drawing Test के लिए अपना Geometry Box, Pencil, Eraser और Colour Pencil या Crayon। Water Colour की अनुमति नहीं है।

Rough काम के लिए Rough Sheet और Ballpoint Pen केंद्र पर मिलेंगे। हर sheet पर अपना नाम और Roll Number लिखें और परीक्षा के बाद sheet Invigilator को लौटा दें। Rough sheet आपस में बदलना Unfair Means माना जाएगा।

किन चीज़ों की अनुमति नहीं है

केंद्र के अंदर ये चीज़ें नहीं ले जा सकते: किताब या लिखा हुआ कोई कागज़, Geometry या Pencil Box (B.Arch Drawing को छोड़कर), Handbag और Purse, मोबाइल, Earphone और Bluetooth, Calculator और Log Table, कोई भी Watch (Smart Watch समेत), Goggles और Smart Glasses, धातु की चीज़ें और गहने, Camera तथा कोई भी electronic gadget। खाने की चीज़ें भी मना हैं। सिर्फ form में diabetic बताने वाले छात्र Sugar Tablet और केला, सेब या संतरा जैसे साबुत फल ले जा सकते हैं। पानी पारदर्शी बोतल में ले जाने की अनुमति सबको है।

प्रवेश से पहले metal detector से जांच होती है। महिला उम्मीदवारों की जांच बंद घेरे में महिला स्टाफ करता है। धार्मिक या सांस्कृतिक पहनावे वाले छात्र दो घंटे पहले पहुंचें ताकि जांच आराम से हो सके। सिख छात्रों को कड़ा और कृपाण पहनने की अनुमति है। केंद्र पर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होती, इसलिए गैर-ज़रूरी सामान साथ न लाएं।

परीक्षा के दिन की Checklist

साथ ले जाएंघर पर छोड़ें
Admit Card का प्रिंट और भरा हुआ Self Declarationमोबाइल, Earphone और Bluetooth
2 अतिरिक्त passport size फोटोCalculator, Log Table और हर तरह की घड़ी
असली और वैध Photo IDकिताब या लिखा हुआ कोई कागज़
पारदर्शी बोतल में पानीHandbag, Purse, धातु की चीज़ें और गहने
B.Arch Drawing के लिए Geometry Box, Pencil, Eraser और Colour Pencilखाने की चीज़ें (diabetic छात्रों के Sugar Tablet और साबुत फल को छोड़कर)
Scribe या compensatory time का Certificate (जिन पर लागू हो)Geometry या Pencil Box (B.Arch Drawing को छोड़कर)

Answer Key, Result और Rank की प्रक्रिया

Answer Key पर आपत्ति

परीक्षा के बाद NTA अपनी website पर Provisional Answer Key जारी करता है। यह आमतौर पर दो से तीन दिन तक दिखती है। किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी हो तो हर प्रश्न के लिए ₹200 की फीस देनी होती है, जो वापस नहीं होती। आपत्ति के साथ सबूत या कारण देना जरूरी है। सिर्फ तय Key Challenge link से और तय समय में की गई आपत्ति ही मानी जाएगी। विषय विशेषज्ञ सभी आपत्तियां देखकर Final Answer Key जारी करते हैं और रिजल्ट उसी के आधार पर बनता है। NTA का फैसला अंतिम होगा और हर छात्र को अलग से नतीजा नहीं बताया जाएगा।

NTA रिजल्ट से पहले छात्र के दिए गए उत्तर और प्रश्न पत्र भी website पर दिखाता है। यह भी दो से तीन दिन ही उपलब्ध रहता है। Response Sheet उसी समय डाउनलोड करके रख लें, क्योंकि बाद में यह नहीं दी जाएगी।

NTA Score और Rank

हर shift का कठिनाई स्तर थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए छात्र के मिले अंकों (raw marks) को NTA Score में बदला जाता है। जो छात्र दोनों सत्र देते हैं, उनमें से कुल NTA Score जो ज्यादा होगा, वही रैंक के लिए गिना जाएगा (हर विषय का अलग बेहतर स्कोर नहीं)। Common Rank List Session 2 के बाद बनेगी और उसमें Common Rank के साथ Category Rank भी होगी।

बराबर NTA Score होने पर Paper 1 में पहले Mathematics का NTA Score देखा जाता है, फिर Physics और फिर Chemistry का। इसके बाद भी बराबरी रहे तो गलत और सही उत्तरों के अनुपात जैसे अगले पैमाने लगते हैं। अंत में भी बराबरी बची तो दोनों को एक ही रैंक मिलती है। Scorecard छात्र के Class 10 certificate में लिखे नाम से बनेगा। रिजल्ट की दोबारा जांच या re-evaluation नहीं होती।

JEE Advanced, JoSAA और दाखिला

JEE Advanced 2027 के लिए B.E./B.Tech वाले Paper में सभी category मिलाकर शीर्ष 2,50,000 सफल छात्र पात्र होंगे। JEE Advanced की ताज़ा जानकारी के लिए jeeadv.ac.in देखें। NIT, IIIT और दूसरे केंद्र सरकार के संस्थानों में सीट आवंटन JoSAA और CSAB के जरिए होता है और उसमें सिर्फ Common Rank List का इस्तेमाल होता है।

NTA केवल परीक्षा कराने वाली संस्था है, दाखिला देने वाली नहीं। सीटों की संख्या, पात्रता और आरक्षण से जुड़े सवाल NTA से नहीं, संबंधित संस्थान या Counselling Authority से पूछने होते हैं। JoSAA और CSAB अपने नियम बाद में बदल भी सकते हैं।

Confirmation Page, Admit Card और Scorecard की hard और soft copy संभालकर रखें। Bulletin के अनुसार ये दस्तावेज़ 31 जुलाई 2027 के बाद website पर उपलब्ध नहीं होंगे।

Unfair Means से जुड़े नियम और Helpline

Bulletin में Unfair Means की लंबी सूची दी गई है। इनमें प्रतिबंधित सामान रखना, किसी और से परीक्षा दिलवाना, दूसरे छात्र की मदद करना या लेना, गलत फोटो या documents अपलोड करना, एक से ज्यादा Application Number से परीक्षा देना, और सिस्टम से छेड़छाड़ करना शामिल हैं। ऐसा पाए जाने पर रिजल्ट रद्द हो सकता है और छात्र को 3 साल तक परीक्षा से बाहर रखा जा सकता है। मामला कानून के तहत भी चल सकता है। Bulletin के अनुसार Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 में 5 से 10 साल तक की सजा और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

किसी भी सवाल के लिए NTA Helpdesk का ईमेल jeemain@nta.ac.in है और फोन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 हैं। ईमेल में नाम, Application Number, पता और संपर्क नंबर लिखना जरूरी है। बिना पहचान वाला या अस्पष्ट ईमेल NTA स्वीकार नहीं करता।

निष्कर्ष

JEE Main 2027 के लिए Session 1 का आवेदन 22 नवंबर 2026 तक चल रहा है। देर होने पर 26 नवंबर तक ₹500 अतिरिक्त देकर फॉर्म भरा जा सकता है, पर इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। फीस, documents और category की जानकारी भरने से पहले एक बार Bulletin से मिला लें, क्योंकि correction window में सिर्फ कुछ ही fields बदले जा सकेंगे।

परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 के बीच होगी और Admit Card 13 जनवरी से मिलेगा। जो छात्र पहले सत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते, उनके पास अप्रैल में दूसरा मौका रहेगा और दोनों में से बेहतर NTA Score गिना जाएगा। NTA की website पर आने वाले Public Notice पर नज़र रखें, क्योंकि तारीखों में बदलाव वहीं बताया जाएगा।

FAQs

Q. JEE Main 2027 Session 1 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

22 नवंबर 2026 है। आवेदन और फीस दोनों इसी दिन रात 11:50 बजे तक पूरे करने होंगे।

Q. Late fee के साथ आवेदन कब तक हो सकता है?

23 से 26 नवंबर 2026 तक आवेदन हो सकता है। इसमें तय फीस के अलावा ₹500 अतिरिक्त लगते हैं।

Q. JEE Main Session 1 की परीक्षा कब होगी?

20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को। Admit Card 13 जनवरी 2027 से मिलेगा।

Q. General category के लड़के के लिए एक Paper की फीस कितनी है?

भारत के केंद्रों के लिए ₹1,000 है। इसके साथ processing charge और GST अलग से लगेंगे।

Q. क्या JEE Main दोनों Session देना जरूरी है?

नहीं। छात्र चाहे तो सिर्फ एक Session दे सकता है। दोनों दिए तो दोनों में से बेहतर कुल NTA Score गिना जाएगा।

Q. क्या Session 2 के लिए नया Application Form भरना होगा?

नहीं। उसी Application Number से लॉगिन करके Session 2 के लिए अलग से आवेदन और फीस जमानी होगी। यह विंडो 5 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक खुलेगी।

Q. 2024 में 12वीं पास छात्र क्या JEE Main 2027 दे सकता है?

नहीं। 2025, 2026 में पास या 2027 में 12वीं दे रहे छात्र ही पात्र हैं।

Q. क्या JEE Main में उम्र की कोई सीमा है?

नहीं, परीक्षा के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। पर जिस संस्थान में दाखिला लेना है, उसकी अपनी शर्त हो सकती है।

Q. क्या परीक्षा हिंदी में दी जा सकती है?

हां। भारत के सभी केंद्रों पर English और Hindi दोनों में प्रश्न पत्र मिलता है।

Q. Calculator या घड़ी परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं?

नहीं। Calculator, मोबाइल और हर तरह की घड़ी प्रतिबंधित है। Rough काम के लिए केंद्र पर Rough Sheet मिलती है।

Recent Posts

Trending Posts

Featured