Home / Coaching / JEE / JEE Main 2026 में 90 Percentile पर कौन से NIT, IIIT और GFTI मिलेंगे? देखें पूरी कॉलेज लिस्ट और Cutoff

JEE Main 2026 में 90 Percentile पर कौन से NIT, IIIT और GFTI मिलेंगे? देखें पूरी कॉलेज लिस्ट और Cutoff

JEE Main में 90 Percentile पर NIT, IIIT और GFTI कॉलेज लिस्ट दिखाता हुआ छात्र का बैनर

Table of Contents

JEE Main 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के मन में JEE Main Result के बाद अब एक ही सवाल रहता है कि JEE Main में 90 percentile score पर कौन से colleges उन्हें मिलेंगे। अगर आपने भी JEE Main 2026 में 90 percentile स्कोर किया है तो सबसे पहले आपको बहुत-बहुत बधाई। यह स्कोर आपको लाखों छात्रों में टॉप 10–12% में स्थान दिलाता है।

आज हम Sikar के Best JEE Coaching Institutes के विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गये कॉलेजों की लिस्ट लेकर आए हैं। इसमें छात्रों को JEE Main 2026 में 90 percentile पर कौनसे colleges मिल सकते हैं, NIT IIIT GFTI की 2026 में cutoff क्या रह सकती है?, JoSAA counselling 2026 में कैसे भाग लें और branch-wise admission कैसे ले सकतें हैं। इस ब्लॉग में छात्रों के मन में उठने वाले इन सभी सवालों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

JEE Main 2026 Exam Overview और 90 Percentile का मतलब

JEE Main 2026 की बेसिक जानकारी समझना बहुत जरूरी है क्योंकि यह जानकारी छात्रों को JEE Main exam pattern और cutoff trend को समझने में मदद करती है । National Testing Agency यानी NTA द्वारा आयोजित यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

JEE Main 2026 का पहला सेशन जनवरी से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया है और दूसरा सेशन अप्रैल 2026 में आयोजित किया गया है। JEE Main Exam 2026 की सम्पूर्ण जानकरियां नीचे दी गई टेबल में है।

विवरण/जानकारीJEE Main 2026
परीक्षा का नामJEE Main 2026
आयोजक संस्थाNational Testing Agency (NTA)
परीक्षा तिथिजनवरी से फरवरी 2026 (Session 1)अप्रैल 2026 (Session 2)
परीक्षा का तरीकाOnline (Computer-Based Test)
कुल अंक300 अंक
मार्किंग स्कीम+4 सही, -1 गलत
कुल प्रश्न75 प्रश्न (25 प्रति विषय)
JEE Main 2026 Resultमई 2026
JoSAA Counsellingजून 2026 से शुरू

JEE Main 2026 में 90 Percentile का मतलब

JEE Main 2026 में 90 percentile का actual meaning समझना बहुत जरूरी है। हमारे Sikar JEE Coaching के विशेषज्ञों के अनुसार:

पैरामीटरअनुमानित रेंज
कुल अंक (Marks)75 – 95 अंक
CRL Rank (General)80,000 – 1,10,000
OBC Category Rank30,000 – 45,000
SC Category Rank12,000 – 18,000
ST Category Rank6,000 – 9,000
Percentile Range89.5 – 90.9 (approx)

JEE Main 2026 में Marks vs Percentile का संबंध

JEE Main परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले छात्रों को और आगामी JEE Main 2027 की तैयारी करने वाले छात्रों को marks और percentile के बीच क्या संबंध है (Relation Between Marks vs Percentile) यह समझना बहुत जरूरी है। हर साल परीक्षा की difficulty के हिसाब से यह रिलेशन थोड़ा बदलता है लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार JEE Exam Experts (विशेषज्ञों) ने नीचे दी गई टेबल तैयार की है।

मार्क्स रेंजअपेक्षित परसेंटाइलCRL रैंक रेंज
95 से 100 अंक92 से 94 percentile60,000 से 80,000
85 से 95 अंक90 से 92 percentile80,000 से 1,00,000
75 से 85 अंक88 से 90 percentile1,00,000 से 1,30,000
65 से 75 अंक85 से 88 percentile1,30,000 से 1,70,000

श्रेणी वार Rank Analysis for 90 Percentile

90 percentile JEE Main OBC category में rank करीब 30,000 से 45,000 के बीच रहती है जबकि general category में यह rank 80,000 से 1,10,000 के बीच रहती है। SC category में rank 12,000 से 18,000 और ST category में 6,000 से 9,000 के बीच रहती है। इस rank के हिसाब से छात्रों को कॉलेज चुनने की strategy बनानी चाहिए।

90 Percentile पर उपलब्ध NIT Colleges

अब बात करते हैं सबसे important सवाल की कि JEE Main में 90 percentile score पर कौन से NIT colleges हैं, जहाँ admission लिया जा सकता है। Coaching experts और previous year trends के अनुसार top NITs जैसे NIT Trichy, NIT Warangal और NIT Surathkal में admission लेना मुश्किल है क्योंकि वहाँ CSE के लिए 99.5 से अधिक percentile चाहिए। लेकिन mid और new NITs में core branches के लिए अच्छे chances हैं। हालाँकि SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इन कॉलेजों में भी प्रवेश लेने की संभावनाएं बनती है।

बहुत से छात्र सोचते हैं कि 90 percentile पर NIT बिल्कुल नहीं मिलता, लेकिन यह सोच पूरी तरह गलत है। NTA JEE Main 2026 counselling में home state quota का फायदा उठाकर छात्र कई NITs में admission ले सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 90 percentile पर NIT Patna, NIT Raipur और NIT Agartala जैसे कॉलेजों में core branches मिलने के अच्छे chances होते हैं।

NIT Raipur और NIT Patna में प्रवेश के मौके (Admission Chances)

NIT Raipur में Civil, Mechanical और Electrical Engineering शाखाओं में admission के good chances हैं। पिछले साल के cutoff के अनुसार NIT Raipur में Civil Engineering के लिए OBC category में 87 percentile के आसपास cutoff रही है। वहीं NIT Patna में Civil, Mechanical, Chemical और ECE शाखाओं में बहुत अच्छे chances हैं क्योंकि यहाँ ECE के लिए भी 88 से 90 percentile के बीच Cutoff रहती है।

NIT का नामBranch (ब्रांच)CRL (General)OBCEWSSCSTChance Level
NIT RaipurCivil92-9587-9090-9375-8065-70Good
NIT RaipurMechanical93-9688-9191-9476-8266-72Good
NIT RaipurElectrical94-9789-9292-9578-8468-74Good
NIT PatnaCivil91-9486-8989-9274-7964-69Very Good
NIT PatnaMechanical92-9587-9090-9375-8165-71Very Good
NIT PatnaChemical90-9385-8888-9173-7863-68Very Good
NIT PatnaECE94-9788-9192-9577-8367-73Very Good
NIT JalandharMechanical90-9384-8888-9172-7762-67Moderate
NIT JalandharBiotech88-9182-8686-8970-7560-65Moderate
NIT JalandharCivil89-9283-8787-9071-7661-66Moderate
NIT JalandharTextile87-9081-8585-8869-7459-64Moderate
NIT AgartalaECE92-9585-8990-9375-8065-70Good
NIT AgartalaMechanical91-9485-8889-9274-7964-69Good
NIT AgartalaCivil90-9384-8788-9173-7863-68Good
NIT AgartalaProduction89-9283-8687-9072-7762-67Good

नए NITs में प्रवेश की संभावनाएं

New NITs जैसे NIT Meghalaya, NIT Goa, NIT Puducherry, NIT Sikkim, NIT Nagaland और NIT Manipur में admission के बहुत अच्छे chances हैं। इन NITs में Civil, Mechanical और Electrical Engineering जैसी core branches आसानी से मिल जाती हैं। NIT Nagaland और NIT Manipur में तो ECE भी मिलने के chances रहते हैं क्योंकि इन कॉलेजों की cutoff सभी श्रेणियों की कम ही रहती है।

NIT का नामBranch (ब्रांच)CRL (General)OBCEWSSCSTChance Level 
NIT MeghalayaCivil85-8880-8483-8670-7560-65Very Good
NIT MeghalayaMechanical86-8981-8584-8771-7661-66Very Good
NIT MeghalayaElectrical87-9082-8685-8872-7762-67Very Good
NIT GoaCivil88-9183-8786-8973-7863-68Very Good
NIT GoaMechanical89-9284-8887-9074-7964-69Very Good
NIT GoaElectrical90-9385-8988-9175-8065-70Very Good
NIT PuducherryCivil86-8981-8584-8771-7661-66Very Good
NIT PuducherryMechanical87-9082-8685-8872-7762-67Very Good
NIT PuducherryElectrical88-9183-8786-8973-7863-68Very Good
NIT SikkimCivil84-8779-8382-8569-7459-64Excellent
NIT SikkimMechanical85-8880-8483-8670-7560-65Excellent
NIT SikkimElectrical86-8981-8584-8771-7661-66Excellent
NIT SikkimECE87-9082-8685-8872-7762-67Excellent
NIT NagalandCivil82-8577-8180-8367-7257-62Excellent
NIT NagalandMechanical83-8678-8281-8468-7358-63Excellent
NIT NagalandElectrical84-8779-8382-8569-7459-64Excellent
NIT NagalandECE85-8880-8483-8670-7560-65Excellent
NIT ManipurCivil83-8678-8281-8468-7358-63Excellent
NIT ManipurMechanical84-8779-8382-8569-7459-64Excellent
NIT ManipurElectrical85-8880-8483-8670-7560-65Excellent
NIT ManipurECE86-8981-8584-8771-7661-66Excellent

Home State Quota Advantage (गृह राज्य कोटा का अतिरिक्त लाभ)

छात्र home state quota का use करते हैं तो chances और बढ़ जाते हैं। Home state quota से cutoff में 3 से 5 percentile की कमी आ जाती है, जो 90 percentile score हासिल करने वाले छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है। उदाहरण के लिए कोई छात्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) दिल्ली के हैं तो NIT Delhi में निचली शाखाओं में admission का chance रहता है। कोई छात्र राजस्थान का हैं तो NIT- Jaipur (MNIT- Jaipur) में अच्छा chance रहता है।

IIIT में Admission के लिए 90 Percentile Scorers की स्थिति

अब आते हैं सबसे important सेक्शन पर जहाँ हम बात करेंगे 90 percentile पर IIIT admission की। किसी छात्र का goal Computer Science Engineering यानी CSE है तो IIITs सबसे best option हैं क्योंकि most IIITs completely CSE और ECE focused होते हैं। IIITs में coding culture बहुत strong होता है और hackathons, coding competitions और startups के लिए माहौल बहुत अच्छा होता है।

हमारे Sikar Best JEE Coaching Matrix JEE Division के विशेषज्ञों के अनुसार 90 percentile पर IIITs में सभी categories के लिए CSE, IT और ECE जैसी शाखाओं में admission के बहुत अच्छे chances हैं। IIITs की placement भी बहुत अच्छी होती है जहाँ average placement 12 से 20 लाख प्रति वर्ष के बीच रहती है।

Best IIITs for CSE at 90 Percentile (सभी श्रेणियों के लिए)

IIIT Lucknow, IIIT Vadodara, IIIT Kalyani, IIIT Nagpur और IIIT Una (HP) में सभी categories के लिए CSE के अच्छे chances हैं। IIIT Bhagalpur और IIIT Ranchi में तो SC और ST categories के छात्रों को CSE बहुत आसानी से मिल जाता है। General और EWS categories को थोड़ा ज्यादा percentile चाहिए लेकिन 90 percentile पर भी possibility बनी रहती है।

IIIT का नाम / IIIT Nameसामान्य (General)EWSOBCSCST
IIIT LucknowLow (94-97)Moderate (89-92)Good (88-91)Very Good (78-84)Very Good (68-74)
IIIT VadodaraLow to Moderate (93-96)Good (88-91)Very Good (87-90)Very Good (77-83)Very Good (67-73)
IIIT KalyaniModerate (92-95)Good (87-90)Very Good (86-89)Very Good (76-82)Very Good (66-72)
IIIT NagpurLow (93-96)Moderate (88-91)Good (87-90)Very Good (78-84)Very Good (68-74)
IIIT UnaModerate (91-94)Good (87-90)Good (86-89)Very Good (76-82)Very Good (66-72)
IIIT BhagalpurGood (90-93)Very Good (86-89)Very Good (85-88)Excellent (74-80)Excellent (64-70)
IIIT RanchiModerate (91-94)Good (87-90)Very Good (85-89)Excellent (74-80)Excellent (64-70)

IIIT में वैकल्पिक रूप से ECE (सभी श्रेणियों के लिए)

IIITs में CSE नहीं मिलता है तो ECE यानी Electronics and Communication Engineering सभी categories के लिए एक बहुत अच्छा alternative है। IIIT Vadodara, IIIT Nagpur, IIIT Una और IIIT Ranchi में ECE के बहुत अच्छे chances हैं क्योंकि यहाँ ECE की cutoff CSE से थोड़ी कम होती है। ECE में भी placement बहुत अच्छी होती है।

IIIT का नाम / IIIT NameGeneral (ECE) / सामान्यEWS (ECE)OBC (ECE)SC (ECE)ST (ECE)
IIIT Vadodara90 to 9386 to 8985 to 8875 to 8165 to 71
IIIT Nagpur90 to 9386 to 8985 to 8875 to 8165 to 71
IIIT Una89 to 9285 to 8884 to 8774 to 8064 to 70
IIIT Ranchi89 to 9285 to 8884 to 8874 to 8064 to 70

GFTI Colleges के लिए बैकअप ऑप्शन 90 Percentile पर सभी Categories

अब बात करते हैं GFTI colleges की जो 90 percentile वाले सभी categories के छात्रों के लिए एक safe backup option हैं। GFTI का मतलब है Government Funded Technical Institutes यानी सरकारी फंडेड तकनीकी संस्थान। ये कॉलेज सरकार द्वारा संचालित होते हैं और इनमें फीस भी कम होती है।

बहुत से छात्र GFTIs के बारे में नहीं जानते हैं जिसकी वजह से वह counselling में इन कॉलेजों को choice नहीं भरते हैं। लेकिन Sikar की JEE Coaching के विशेषज्ञों के अनुसार GFTIs सभी categories के छात्रों के लिए एक अच्छा backup option है। यहाँ SC और ST categories के लिए तो CSE ब्रांच भी आसानी से मिल जाती है।

GFTIs में Admission के Chances सभी Categories के लिए

GFTIs में Admission के Chances सभी Categories के लिए

BIT Mesra-Ranchi की lower branches जैसे Production, Civil और Chemical Engineering में सभी categories के छात्रों को 90 percentile पर आसानी से सीट मिल जाती है। Assam University Engineering Campus Silchar में CSE, ECE, Civil और Mechanical जैसी सभी ब्रांचे SC और ST categories के छात्रों को आसानी से मिल जाती हैं।

GFTI का नाम सामान्य / GeneralEWSOBCSCST
BIT Mesra (lower branches)85 to 9082 to 8780 to 8570 to 7860 to 68
Assam University Engineering Campus82 to 8779 to 8478 to 8468 to 7558 to 65
Gurukul Kangri University80 to 8577 to 8275 to 8265 to 7255 to 62
Central University of Haryana81 to 8678 to 8376 to 8366 to 7356 to 63
Central University of Karnataka80 to 8577 to 8275 to 8265 to 7255 to 62

CSAB Rounds में एक्स्ट्रा सीट्स सभी Categories के लिए

CSAB यानी Central Seat Allocation Board JoSAA के बाद आने वाले extra counselling rounds होते हैं जिनमें JoSAA में leftover seats भरी जाती हैं। CSAB rounds में 90 percentile वाले सभी categories के छात्रों को seats मिलने का chance बढ़ जाता है। SC और ST categories के लिए तो CSAB rounds में बहुत अच्छे options मिल जाते हैं।

Branch Analysis CSE vs ECE vs Core 90 Percentile पर सभी Categories के लिए

अब बात करते हैं branch-wise admission की क्योंकि 90 percentile पर सिर्फ कॉलेज ही नहीं बल्कि ब्रांच और category भी बहुत मायने रखती है। कई छात्रों का सवाल होता है कि 90 percentile me CSE milega ya nahi और इसका answer हमारे विशेषज्ञों ने category-wise साफ कर दिया है।

SC और ST categories के लिए 90 percentile पर NITs और IIITs दोनों में CSE के बहुत अच्छे chances हैं। OBC और EWS categories के लिए IIITs में CSE के अच्छे chances हैं। General category के लिए 90 percentile पर CSE मुश्किल है लेकिन ECE और core branches में chances हैं।

90 Percentile पर CSE की Possibility सभी Categories के लिए

CSE की possibility सभी categories के लिए अलग-अलग है। SC और ST categories के लिए तो NITs और IIITs दोनों में CSE के बहुत अच्छे chances हैं। OBC और EWS categories के लिए IIITs में CSE के अच्छे chances हैं। General category के लिए 90 percentile पर CSE मिलना मुश्किल है।

Category (श्रेणी)NITs में CSEIIITs में CSEGFTIs में CSE
Generalबहुत मुश्किलमुश्किलModerate
EWSमुश्किलModerateGood
OBCModerateGoodबहुत अच्छा
SCGoodबहुत अच्छाExcellent
STबहुत अच्छाExcellentExcellent

Core Branches में सभी Categories के लिए सेफ ऑप्शन

Core branches यानी Mechanical, Civil, Electrical और Chemical Engineering में 90 percentile पर सभी categories के लिए safe options हैं। General और EWS categories के लिए ये branches NITs में भी मिलने के chances हैं। SC और ST categories के लिए तो ये branches आसानी से मिल जाती हैं।

Branchसामान्य (General)EWSOBCSCST
MechanicalModerate (NITs)Good (NITs)Good (NITs)बहुत अच्छाExcellent
CivilModerate to GoodGoodGoodबहुत अच्छाExcellent
ElectricalModerateGoodGoodबहुत अच्छाExcellent
ChemicalModerateGoodGoodबहुत अच्छाExcellent

90 Percentile score में सभी Categories के लिए JoSAA Counselling Strategy

छात्रों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण कार्य JoSAA counselling 2026 की strategy बनाना है। JEE Main 2026 में मेहनत करके 90 Percentile Score हासिल किया है लेकिन counselling प्रक्रिया सही तरीके से नहीं करें तो अच्छा College नहीं मिल पाएगा। हमारे Matrix JEE Division Sikar के विशेषज्ञों के अनुसार counselling ही छात्रों की rank और category को एक अच्छे NIT college में बदलती है।

विशेषज्ञों के अनुसार 90 percentile पर सबसे पहले छात्रों को अपनी category rank समझनी है फिर उसके हिसाब से choices भरनी हैं। General category के छात्रों को थोड़ा conservative approach रखना चाहिए जबकि SC और ST categories के छात्रों के लिए कई अच्छे options खुले हैं।

NITs, IIITs और GFTIs में Choice Filling की रणनीति (Step by Step)

सबसे पहले छात्र JEE Main 2026 result आने के बाद कॉलेज प्रेडिक्टर टूल्स (इसके लिए आप सीकर की सर्वश्रेष्ठ JEE Coaching Matrix JEE Academy के Rank Predictor का प्रयोग कर सकतें हैं।) का प्रयोग करके समझें कि कौन से कॉलेज आपकी category और rank पर मिल सकतें हैं। फिर उन कॉलेजों की list बनाएँ और उन्हें तीन categories में बाँटें – dream, moderate और safe।

Step NumberActionस्पष्टीकरण (Explanation)
Step 1अपनी category rank चेक करेंGeneral, EWS, OBC, SC, ST के लिए अलग-अलग rank होगी
Step 2Mock Allotment में participate करेंपहले mock round में अपनी preferences adjust करें
Step 3150 से 200 choices भरेंकोई भी college miss न हो इसलिए जितना हो सके उतनी choices भरें
Step 4Home state quota use करेंअपने home state के NIT में cutoff कम होती है
Step 5सभी 6 rounds में participate करेंअंतिम round तक better college मिल सकता है

Document Requirements JoSAA Counselling के लिए

JoSAA counselling 2026 में अलग-अलग categories के छात्रों के लिए अलग-अलग documents (दस्तावेजों) की जरूरत होती है। सभी categories के छात्रों को अपने category certificate काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बनवा लेने चाहिए। इसके अलावा छात्र निम्न दस्तावेज भी तैयार करके रखें।

श्रेणी (Category)आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
सामान्य10वीं मार्कशीट, 12वीं मार्कशीट, JEE Main स्कोरकार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, फोटो
EWSEWS प्रमाण पत्र (वर्तमान वर्ष), आय प्रमाण पत्र, + सभी सामान्य दस्तावेज
OBCOBC-NCL प्रमाण पत्र (केंद्रीय सूची, नॉन-क्रीमी लेयर), + सभी सामान्य दस्तावेज
SCSC जाति प्रमाण पत्र (केंद्रीय सूची), + सभी सामान्य दस्तावेज
STST जाति प्रमाण पत्र (केंद्रीय सूची), + सभी सामान्य दस्तावेज

निष्कर्ष

JEE Main 2026 में 90 percentile लाने वाले सभी categories के छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। Sikar Best JEE Coaching जैसे Matrix JEE Division, PCP और Gurukripa Career Institute के विशेषज्ञों की मानें तो counselling में सही strategy भी छात्रों की Rank और Category को College में बदलती है।

SC और ST Categories के छात्रों के लिए 90 percentile पर NITs और IIITs में CSE तक के बहुत अच्छे chances हैं। OBC और EWS categories के छात्रों के लिए IIITs में CSE और NITs में Core Branches के अच्छे Chances हैं। General category के छात्रों के लिए NITs में core branches और IIITs में ECE के अच्छे Chances हैं।

FAQ’s

JEE Main 2026 में 90 percentile पर General category को कौन से NIT मिल सकते हैं?

JEE Main 2026 में 90 percentile पर General category के छात्रों को नए NITs जैसे NIT Nagaland, NIT Manipur, NIT Sikkim में Civil, Mechanical और Electrical में chances हैं। NIT Patna और NIT Raipur के लिए 92+ percentile चाहिए। Home State Quota से NIT Delhi या MNIT Jaipur की निचली शाखाओं की possibility रहती है। JEE Main 2026 में 90 percentile अंक हासिल करने वाले छात्र नए बने NITs को top priority दें।

क्या 90 percentile पर SC और ST categories को CSE मिल सकती है?

हाँ, SC और ST categories के लिए 90 percentile पर CSE के बहुत अच्छे chances हैं। IIIT Bhagalpur, IIIT Ranchi में SC को 74-80 percentile और ST को 64-70 percentile पर CSE मिल जाती है। 

OBC category के लिए 90 percentile पर IIITs में CSE Branch मिलने के क्या chances हैं?

OBC category के लिए 90 percentile पर IIITs में CSE के अच्छे chances हैं। IIIT Vadodara में 88-91 percentile, IIIT Kalyani में 87-90 percentile पर CSE के good chances हैं। IIIT Bhagalpur और IIIT Ranchi में भी CSE possible है। अगर CSE नहीं मिलता तो IIIT Vadodara और IIIT Nagpur में ECE best alternative branch है।

JoSAA counselling 2026 में 90 percentile Score वाले छात्रों को कितनी choices भरनी चाहिए?

JoSAA counselling 2026 में 90 percentile वाले छात्रों को 150 से 200 choices भरनी चाहिए। छात्रों को अपनी Rank के अनुसार Dream, Moderate और Safe Colleges की एक स्पष्ट सूचि जरूर बना लेनी चाहिए। छात्र ध्यान रखें, जब तक आपको आपकी पसंद का कॉलेज न मिल जाए, तब तक JoSAA Counselling 2026 के सभी 6 rounds में भाग लें, क्योंकि कई बार अंतिम round तक बेहतर कॉलेज मिल जाते हैं।

CSAB rounds क्या हैं और क्या 90 percentile वालों को participate करना चाहिए?

CSAB rounds JoSAA के बाद के extra counselling rounds हैं  NITs और IIITs की vacant seats यहाँ भरी जाती हैं। 90 percentile वाले छात्रों को CSAB rounds में जरूर participate करना चाहिए क्योंकि यहाँ बेहतर college या branch मिलने की possibility रहती है। CSAB की अलग registration और fee लगती है लेकिन यह खर्च करने लायक है।