CBSE 10th Result 2026 LIVE Update: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आज 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे जारी कर दिया गया है। CBSE द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में संपन्न हो चुकी हैं। अब देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं की नजरें अपने CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 पर टिकी हैं। CBSE हर साल मई के महीने में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है लेकिन इस वर्ष CBSE 10th Result पहले ही जारी कर दिया गया है।
अगर आप भी CBSE 10वीं कक्षा के छात्रों में से एक हैं तो आपका CBSE Board 10th Result 2026 आ गया है।अब छात्र यह सवाल पूछ रहे हैं, Cbse 10th Result 2026 कैसे चेक करें? तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ हम 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के तरीके, CBSE 10th Result 2026 date, cbse.gov.in 10th result 2026 direct link, DigiLocker से result कैसे देखें और CBSE 10th result 2026 name wise जैसी सभी जानकारियाँ देंगे।
CBSE 10th Result 2026 LIVE: Direct Link to Check Result Instantly
CBSE 10th Result 2026
Click any button below to check your results instantly
Official Portal Results WebsiteCBSE 10th Result 2026 की तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में परीक्षा के बाद सबसे अधिक उत्सुकता परिणाम जारी होने की तारीख और समय को लेकर होती है। अभी CBSE Board Result 2026 Class 10 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो CBSE ने इस बार जल्दी रिजल्ट जारी इसलिए किया है क्योकि अब सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा नए दो-चरणीय परीक्षा पैटर्न में होंगी।
नीचे दी गई इस तालिका में CBSE 10th Result 2026 से जुड़ी संभावित महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताया गया है:
| क्रम संख्या | घटना (Event) | संभावित तिथि (Tentative Date) |
| 1 | फेज 1 परीक्षा तिथि (Phase 1 Exam Date) | 17 फरवरी – 11 मार्च 2026 |
| 2 | फेज 2 परीक्षा तिथि (Phase 2 Exam Date) | 15 मई – 1 जून 2026 |
| 3 | फेज 1 रिजल्ट घोषणा (Phase 1 Result Date) | 15 अप्रैल 2026 (शाम 4 बजे घोषित) |
| 4 | फेज 2 रिजल्ट घोषणा (Phase 2 Result Date) | जून 2026 का अंतिम सप्ताह (संभावित) |
| 5 | फाइनल कंबाइंड रिजल्ट (Final Combined Result) | जुलाई 2026 का प्रथम सप्ताह (संभावित) |
| 6 | स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन (Revaluation) | रिजल्ट के 5-7 दिनों के भीतर |
| 7 | पूरक/कम्पार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exam) | जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित) |
| 8 | पूरक परीक्षा परिणाम (Supplementary Result) | अगस्त-सितम्बर 2026 (संभावित) |
महत्वपूर्ण सूचना: CBSE के इतिहास में यह पहला मौका है जब 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में आ रहा है, ताकि छात्रों को मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा (Improvement Exam) के लिए समय मिल सके।
CBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
CBSE 10th Result 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहला सवाल छात्रों के मन में यही आता है कि आखिर अपना 10th CBSE Board Result 2026 कैसे और कहाँ से चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) की आवश्यकता होगी, क्योंकि उस पर दिया गया रोल नंबर सबसे जरूरी है।
CBSE द्वारा छात्रों को उनका रिजल्ट चेक करने के कई तरीके (Multiple Ways) उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे हर छात्र अपनी सुविधानुसार आसानी से परिणाम देख सके। इन तरीकों में आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, CBSE द्वारा अधिकृत नंबरों पर Call करके और Name Wise Cbse Class 10th Result Check करना शामिल है। इन सभी तरीकों की पूरी प्रक्रिया हम नीचे विस्तार से समझा रहे हैं, ताकि रिजल्ट आने पर छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
CBSE 10th Result 2026 के डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
जैसे ही CBSE Class 10th Result 2026 घोषित करेगा, नीचे दिए गए ये डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएंगे। छात्र इन्हें अभी बुकमार्क कर लें ताकि रिजल्ट के दिन सीधे यहाँ से चेक कर सकें:
| तरीका | डायरेक्ट लिंक |
| ऑफिशियल पोर्टल (रोल नंबर से) | cbseresults.nic.in |
| ऑफिशियल CBSE वेबसाइट | cbse.gov.in |
| नाम से रिजल्ट (थर्ड-पार्टी) | indiaresults.com/cbse |
| डिजिलॉकर | digilocker.gov.in |
| UMANG ऐप | UMANG App (प्ले स्टोर पर उपलब्ध) |
Roll Number Wise CBSE Class 10th Result देखने की प्रक्रिया
छात्रों के लिए Roll Number Wise CBSE Class 10th Result देखने की प्रक्रिया सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित माध्यम है। हर साल लाखों छात्र इसी माध्यम से अपना परिणाम देखते हैं। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक एक्टिव हो जाता है। इस प्रक्रिया में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं। ध्यान रहे, रिजल्ट चेक करने के लिए आपका रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) सबसे जरूरी चीजें हैं, इसलिए ये चीजें पहले से तैयार रखें।
यह रिजल्ट चेक करने का सबसे आम और आसान तरीका है। इसके लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘CBSE 10th Result 2026’ या ‘Secondary School Examination (Class X) Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ छात्रों को अपना रोल नंबर (Roll Number), एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4: सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद ‘Get Result’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: छात्र का CBSE Class 10 Result 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।
CBSE 10th Result 2026 Name Wise देखने की प्रक्रिया
कई छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में सवाल आता है, क्या हम CBSE 10th Class Result Name Wise Check कर सकते हैं? तो दोस्तों, CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Class 10th Result Name Wise Search की सुविधा नहीं देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ही नाम के कई स्टूडेंट्स हो सकते हैं और इसमें गड़बड़ी की संभावना रहती है। प्राइवेसी और एक्यूरेसी के लिए CBSE सिर्फ Roll Number Wise Result ही देता है।
लेकिन हां, अगर आप फिर भी Cbse 10th Class Result Name Wise देखना चाहते हैं, तो कुछ थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स यह सुविधा देती हैं। हालाँकि, यह सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं होता, लेकिन इसके लिए आप यह तरीका अपना सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले indiaresults.com या manabadi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2: बोर्ड की लिस्ट में से CBSE सेलेक्ट करें।
स्टेप 3: ‘Class 10 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब ‘Name Wise’ ऑप्शन चुनें।
स्टेप 5: अपना पूरा नाम (जैसा एडमिट कार्ड पर है) और पिता का नाम दर्ज करें।
स्टेप 6: सबमिट करते ही मैचिंग रिजल्ट की लिस्ट दिखेगी। अपना नाम ढूंढें और रिजल्ट देखें।
जरूरी सलाह: इन थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से थोड़ी देर से अपडेट हो सकता है। साथ ही, एक बार रोल नंबर से क्रॉस-चेक जरूर कर लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
डिजिलॉकर (DigiLocker), UMANG App और SMS द्वारा रिजल्ट
छात्रों के पास अपने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर, UMANG ऐप और SMS जैसे भी बेहतरीन विकल्प हैं। डिजिलॉकर के माध्यम से छात्र न सिर्फ अपना रिजल्ट देख सकते हैं, बल्कि इसे सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में सेव भी कर सकते हैं। वहीं, SMS सुविधा उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जल्दी से रिजल्ट जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों तरीकों की पूरी प्रक्रिया।
डिजिलॉकर से CBSE Result देखने के लिए
स्टेप 1: डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप पर लॉग इन करें। (अगर अकाउंट नहीं है तो पहले आधार कार्ड नंबर से साइन अप करें)
स्टेप 2: ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (CBSE) को सर्च करें।
स्टेप 3: ‘क्लास 10 मार्कशीट 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद छात्र की मार्कशीट डिजिलॉकर में उपलब्ध हो जाएगी।
UMANG App से CBSE Result देखने के लिए
स्टेप 1: छात्र अपने फोन में UMANG App डाउनलोड करें और लॉग इन करें।
स्टेप 2: अब App पर CBSE सर्विस सर्च करें।
स्टेप 3: ‘Class 10 Result 2026’ ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4: रोल नंबर और दूसरी डिटेल्स डालें। रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
SMS द्वारा CBSE रिजल्ट देखने के लिए
छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE10 <रोल नंबर> <जन्मतिथि> <स्कूल नंबर> टाइप करें। जैसे: CBSE10 123456 15052010 12345
इसे 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही पलों में आपके फोन पर रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा।
पिछले वर्षों में CBSE 10th Result आंकड़ों के लेटेस्ट अपडेट
अगर छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस बार CBSE 10th Result 2026 का रुझान क्या हो सकता है या पिछले साल कितने छात्र पास हुए थे, तो इसमें पिछले वर्षों के आंकड़े मदद कर सकते हैं। ये आंकड़े न सिर्फ छात्रों को बोर्ड के रिजल्ट ट्रेंड को समझने में मदद करते हैं, बल्कि इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत (Pass Percentage) कितना रह सकता है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में रिजल्ट 93.60% रहा, जो 2024 के 93.03% से थोड़ा अधिक था। वहीं 2023 में यह 90.49% और 2022 में 82.89% दर्ज किया गया था। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि CBSE के परिणामों में लगातार सुधार हो रहा है और लड़कियों का पास प्रतिशत हमेशा लड़कों से बेहतर रहा है।
CBSE 10वीं के पिछले 5 वर्षों के Result
अगर छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस बार CBSE 10th Result 2026 का रुझान क्या हो सकता है, तो पिछले वर्षों के आंकड़े मदद कर सकते हैं। पिछले 5 वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि CBSE का पास प्रतिशत लगातार अच्छा रहा है।
| वर्ष (Year) | कुल छात्र (Total Students) | ओवरऑल पास % | लड़कों का पास % | लड़कियों का पास % |
| 2025 | लगभग 22 लाख | 93.60% | 93.16% | 94.08% |
| 2024 | लगभग 21.5 लाख | 93.03% | 92.64% | 93.46% |
| 2023 | लगभग 21 लाख | 90.49% | 89.78% | 91.31% |
| 2022 | लगभग 20.5 लाख | 82.89% | 81.62% | 84.38% |
| 2021 | लगभग 20 लाख | 80.63% | 79.99% | 81.41% |
CBSE 10th Exam में न्यूनतम पासिंग मार्क्स (Minimum Passing Marks)
CBSE Class 10th Exam में पास होने के लिए छात्रों को सैद्धांतिक (Theory) और व्यावहारिक (Practical) परीक्षाओं में अलग-अलग पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
| विषय (Subject) | कुल अंक | पासिंग मार्क्स (Theory) | पासिंग मार्क्स (Practical/Internal) |
|---|---|---|---|
| गणित (Mathematics) | 80 (Theory) + 20 (Internal) | 26 अंक | 7 अंक |
| विज्ञान (Science) | 80 (Theory) + 20 (Practical) | 26 अंक | 7 अंक |
| सामाजिक विज्ञान (SST) | 80 + 20 | 26 अंक | 7 अंक |
| अंग्रेजी (English) | 80 + 20 | 26 अंक | 7 अंक |
| हिंदी (Hindi) | 80 + 20 | 26 अंक | 7 अंक |
CBSE 10th Result 2026 के बाद क्या करें?
छात्रों का CBSE 10th Result 2026 आने के बाद उन्हें इस समय कई महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। अगर छात्र सभी विषयों में पास हैं तो सबसे अहम कदम है 11वीं के लिए स्ट्रीम का सही चुनाव करना इस समय छात्र अंकों के आधार पर निर्णय न लें, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें। साइंस में इंजीनियरिंग-मेडिकल, कॉमर्स में CA-CS, आर्ट्स में सिविल सर्विसेज-जर्नलिज्म जैसे करियर विकल्प हैं। आजकल डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे नए क्षेत्र भी तेजी से उभर रहे हैं। सीकर के शीर्ष CBSE स्कूलों के टीचर्स या करियर काउंसलर से सलाह लेकर छात्र आगे का फैसला करें।
वहीं अगर कुछ विषयों में छात्रों के कम नंबर आए हैं या फेल हुए हैं तो वे भी निराश न हों। CBSE ने इस वर्ष छात्रों को अपने अंको में सुधर करने के लिए फेज 2 सुधार परीक्षा का मौका दिया है। इस परीक्षा में छात्र अपने तीन कमजोर विषयों में नंबर सुधार सकते हैं।
CBSE सुधार परीक्षा (CBSE Phase 2 Improvement Exam) का मौका
इस बार CBSE ने जो दो-चरणीय परीक्षा प्रणाली शुरू की है, उसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्र फेज 2 की परीक्षा देकर अपने नंबर सुधार सकते हैं।
कौन दे सकता है: वे छात्र जिन्होंने फेज 1 में कम से कम तीन विषय दिए हों।
कितने विषय: अधिकतम तीन विषयों में नंबर सुधारने का मौका।
प्रक्रिया: फेज 1 का रिजल्ट आने के बाद, इच्छुक छात्र फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा मई-जून 2026 में होगी और उसके बाद CBSE Board दोनों में से बेस्ट स्कोर को फाइनल रिजल्ट में शामिल करेगा।
पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के बारे में जानकारी
जो छात्र एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो जाते हैं या न्यूनतम अंक नहीं ला पाते, उनके लिए CBSE पूरक परीक्षा (CBSE Supplementary Exam) का आयोजन करता है।
परीक्षा तिथि: यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई-अगस्त के महीने में आयोजित की जाती है।
परिणाम: इसका परिणाम अगस्त-सितंबर 2026 में जारी किया जाता है।
महत्वपूर्ण: पूरक परीक्षा में पास होने के लिए भी छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है। यह छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश पाने का आखिरी मौका होता है।
स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन
अगर कोई छात्र अपने CBSE 10th Result 2026 से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है, तो वह पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। जिसके लिए CBSE को प्रति विषय 700 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद, अंकों के वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकते हैं। CBSE ने वर्ष 2025 में वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन के लिए अलग से 100 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
Also Read…. CBSE और State Board में क्या अंतर है?
निष्कर्ष
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (CBSE 10th Result 2026) का इंतजार कर रहे सभी छात्रों से हमारा अनुरोध है कि वे धैर्य बनाए रखें।सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर निर्भर रहें। रिजल्ट से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड की जाती है। हमारी टीम लगातार सीबीएसई के अपडेट्स पर नजर बनाए हुए है। रिजल्ट घोषित होते ही सबसे पहले इसकी जानकारी आपको इसी पेज पर अपडेट कर दी जाएगी। साथ ही, रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक भी यहाँ उपलब्ध करवा दिए जाएंगे ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना परिणाम देख सकें।
याद रखें, यह रिजल्ट सिर्फ छात्रों के लिए एक सीढ़ी है, आपकी आखिरी मंजिल नहीं। चाहे रिजल्ट कैसा भी हो, आपकी मेहनत और लगन ही आपको आगे ले जाएगी। छात्र परीक्षा पूरी होने के बाद सकारात्मक रहें, आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने करियर की सही दिशा चुनें।
FAQ’s
Q. CBSE 10th Result 2026 कब आएगा?
CBSE 10th Result 2026 15 अप्रैल के बाद कभी भी जारी हो सकता है। CBSE के इतिहास में पहली बार CBSE 10th Result 15 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है।
Q. क्या CBSE 10th Result 2026 नाम से देख सकते हैं?
CBSE ऑफिशियली रूप से छात्रों को नाम से रिजल्ट देखने की सुविधा नहीं देता। हालांकि, indiaresults.com जैसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर यह सुविधा मिल सकती है। यहाँ से रिजल्ट चेक करते समय छात्र अपने रिजल्ट को रोल नंबर से क्रॉस-चेक जरूर कर लें।
Q. रोल नंबर से CBSE 10th Result 2026 कैसे देखें?
छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर से देखने के लिए सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं, वहां Class 10 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालें, फिर सबमिट करें।
Q. CBSE 10th Result 2026 की डिजिटल मार्कशीट कहां से डाउनलोड करें?
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
Q. CBSE 10th फेज 2 सुधार परीक्षा कौन दे सकता है?
वे छात्र जिन्होंने फेज 1 की परीक्षा में कम से कम तीन विषय की परीक्षा दी हो, वे फेज 2 सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसमें वे अधिकतम तीन विषयों में अपने नंबर सुधार सकते हैं।


