JEE

JEE Advanced 2026 की ऑफिसियल एग्जाम डेट जारी

JEE Advanced 2026 की Official Exam Date

JEE Advanced परीक्षा 2026 भारत की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन 2026 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के द्वितीय चरण के रूप में आयोजित होती है तथा JEE मुख्य परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देश के 23 शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

17 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे पेपर 1 (सुबह 9:00 से 12:00 बजे) तथा पेपर 2 (दोपहर 14:30 से 17:30 बजे)। JEE Advanced परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में संपन्न होगी। जैसा की आप सभी अभ्यर्थियों को पता है की, इस परीक्षा में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं गणित (Mathematics) विषय के सरल एवं कठिन दोनों स्तरों के प्रश्न पूछे जाते है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से IIT बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास सहित भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी JEE Advanced परीक्षा 2026 की विस्तृत जानकारी के लिए यह ब्लॉग पढ़ें।

JEE Advanced परीक्षा 2026 की संपूर्ण जानकारी

JEE एडवांस्ड 2026 के संपूर्ण विवरण निम्नलिखित तालिका में प्रस्तुत है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है तथा इसके माध्यम से विभिन्न IITs की लगभग 11,279 सीटें भरी जाती हैं। परीक्षा का पंजीकरण अप्रैल 2026 के तृतीय सप्ताह से प्रारंभ होगा तथा मई 2026 के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा देशभर के 230+ शहरों में आयोजित की जाएगी तथा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। JEE Advanced परीक्षा का पाठ्यक्रम कक्षा 11वीं एवं 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। परीक्षा की विस्तृत जानकरी के लिए निम्न तालिका देखें।

क्रमांकविवरणजानकारी
1परीक्षा का नामसंयुक्त प्रवेश परीक्षा (Advanced) 2026
2आयोजन संस्थानIIT रुड़की (मुख्य) + 7 जोनल IITs
3परीक्षा तिथिरविवार, 17 मई 2026
4पंजीकरण अवधिअप्रैल तृतीय सप्ताह – मई प्रथम सप्ताह
5सिलेबसकक्षा 11-12 NCERT (भौतिकी, रसायन, गणित)
6आवेदन शुल्कसामान्य: ₹3200, आरक्षित: ₹1600, विदेशी छात्रों के लिए $100-200
7परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
8भाषाहिंदी एवं अंग्रेजी (द्विभाषी)
9परीक्षा केंद्र230+ भारतीय शहर + 3 विदेशी केंद्र
10कुल सीटेंलगभग 11,279 (23 IIT’s में वितरण)
11परिणाम की घोषणाजून 2026 (मध्य में)
12काउंसलिंगJoSAA (6+ चरणों में)

विद्यार्थी आधिकारिक सूचना पाने हेतु jeeadv.ac.in वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

JEE Advanced परीक्षा क्या है?

JEE Advanced परीक्षा 1961 से निरंतर आयोजित होने वाली भारत की सर्वाधिक कठिन अभियांत्रिकी (Engineering ) प्रवेश परीक्षा है। यह JEE मुख्य परीक्षा के द्वितीय एवं अंतिम चरण के रूप में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा सात प्रादेशिक IITs के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाती है। वर्ष 2026 में इस परीक्षा के आयोजन हेतु IIT रुड़की को इसका दायित्व सौंपा गया है। परीक्षा का मूल उद्देश्य 23 IITs, IISc बैंगलोर, IIST आदि संस्थानों में B.Tech, B.Arch, B.Planning पाठ्यक्रमों हेतु सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थियों का चयन करना है। 

JEE Advanced परीक्षा में विद्यार्थियों का मूल्यांकन अवधारणा आधारित, तार्किक विश्लेषण एवं समस्या समाधान क्षमता आधारित प्रश्नों के माध्यम से किया जाता है। JEE Advanced परीक्षा में 360 अंकों के दो पेपर सम्मिलित होते हैं, जिनमें भौतिकी (108 अंक), रसायन विज्ञान (108 अंक), गणित (144 अंक) के प्रश्न पूछे जाते हैं। JEE Advanced परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होती है तथा इसका सिलेबस कक्षा 11वीं एवं 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को रैंक सूची में स्थान मिलता है जो, (JoSAA काउंसलिंग के 6 चरणों) में सीट आवंटन का आधार बनती है।

JEE Advanced 2026 पात्रता मानदंड

JEE Advanced 2026 में भाग लेने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि विद्यार्थी ने JEE Main 2026 परीक्षा दी हो तथा केंद्रीय रैंक सूची (CRL) के शीर्ष 2.5 लाख छात्रों में स्थान प्राप्त किया हो। इसमें सामान्य वर्ग के 1,01,250 छात्रों सहित सभी आरक्षित वर्गों का कोटा सम्मिलित है। छात्र को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य रूप से पढ़े हुए होने चाहिए। सामान्य/EWS वर्ग के छात्रों को 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक तथा SC/ST वर्ग को 65 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। छात्र की उम्र सीमा 1 अक्टूबर 2026 तक 25 वर्ष से कम होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष की छूट भी प्राप्त है)। तथा यह परीक्षा देने वाले छात्र ने कक्षा 12वीं 2024, 2025 में उत्तीर्ण की हुई होनी चाहिए या 2026 में उत्तीर्ण वाले छात्र ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।​

JEE एडवांस्ड परीक्षा के लिए छात्रों को अधिकतम दो प्रयास (दो लगातार वर्षों में) की अनुमति है। यदि छात्र ने पूर्व में किसी भी IIT में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो तो वह अयोग्य होगा। विदेशी नागरिकों/OCI के लिए अलग कोटा निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को अपनी पात्रता सत्यापित करने हेतु उनके पास आधार कार्ड अनिवार्य है। गलत जानकारी देने पर विद्यार्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। विद्यार्थियों को सलाह है कि विद्यार्थी JEE Main में अच्छी रैंक लाने पर ही JEE Advanced परीक्षा की तैयारी करें। आधिकारिक पात्रता मानदंड jeeadv.ac.in पर जूनियर/सिनियर स्तर के अनुसार अलग-अलग वर्णित है।

JEE Advanced परीक्षा 2026 प्रारूप

JEE Advanced परीक्षा 2026 दो अनिवार्य पेपरों में आयोजित होगी। पेपर प्रथम सुबह 9:00 से 12:00 बजे (3 घंटे) तथा पेपर द्वितीय दोपहर 14:30 से 17:30 बजे (3 घंटे) संपन्न होगा। विकलांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर हेतु 4 घंटे का समय दिया जायेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में होगी। JEE Advanced परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 54 प्रश्न शामिल है जिनमें भौतिकी (18), रसायन विज्ञान (18), गणित (18) प्रश्न सम्मिलित होंगे। दोनों प्रश्न पत्रों के कुल 360 अंक निर्धारित हैं (प्रति पेपर 180 अंक)। 

प्रश्न प्रकार में विद्यार्थियों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), संख्यात्मक मूल्य प्रश्न, पैराग्राफ आधारित प्रश्न तथा सूची अनुरूपता प्रश्न होते है। अंकन व्यवस्था (Marking System) में विद्यार्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते है तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक नकारात्मक अंक के रूप में काट लिया जाता है। विधयर्थी को ऑल इंडिया रैंकिंग में शामिल होने के लिए दोनों पेपर देने अनिवार्य है।

क्रमांकविशेषताविवरण
1पेपर संख्यादो पेपर (अनिवार्य)
2अवधि3 घंटे प्रति पेपर (दिव्यांग छात्रों के लिए 4 घंटे)
3कुल प्रश्न54 प्रति पेपर (18 प्रति विषय)
4कुल अंक360 (180 प्रति पेपर)
5प्रश्न प्रकारMCQ, संख्यात्मक, पैराग्राफ, सूची मिलान
6अंकन योजना+4 सही, -1/-2 गलत, आंशिक अंक

सारांश

JEE Advanced 2026 विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में सर्वोच्च उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। IIT रुड़की द्वारा आयोजित यह परीक्षा देश के प्रतिभाशाली छात्रों को शीर्ष 23 प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है। JEE Main परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र ही इस परीक्षा में शामिल होते हैं। JEE Advanced परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार से निर्धारित किया जाता है जिससे विद्यार्थी की गहन वैज्ञानिक समझ, तार्किक विश्लेषण क्षमता तथा समस्या समाधान योग्यता का परीक्षण होता है। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित यह परीक्षा छात्रों में वैज्ञानिक चिंतन की गहराई विकसित करती है।​

JEE Advanced परीक्षा प्रक्रिया सरल किंतु अत्यंत कठिनाईपूर्ण है। इसमें विद्यार्थियों का दो पेपरों के माध्यम से मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली का उपयोग होता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पसंद के IIT संस्थान एवं अभियांत्रिकी शाखा का चयन कर पाते हैं। यह परीक्षा न केवल विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण है, अपितु छात्र के समग्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम भी है। विधार्थियों को इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए उत्तरी भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान Matrix JEE Academy सीकर को चुनकर अपनी तैयारी बिना समय व्यर्थ किये करनी चाहिए।

FAQ’s

वर्ष 2026 में JEE Advanced परीक्षा का आयोजन कब किया जायेगा?

वर्ष 2026 में JEE Advanced परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का पेपर 1 सुबह 9:00-12:00 बजे तथा पेपर 2 दोपहर 14:30-17:30 बजे आयोजित किया जायेगा।

JEE Advanced परीक्षा के लिए वर्ष 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?

वर्ष 2026 में JEE Advanced परीक्षा शुल्क सामान्य/EWS /OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 3200 रूपये, SC/ST/PwD के लिए 1600 रूपये तथा विदेशी छात्रों के लिए यह परीक्षा शुल्क 100 से 200 डॉलर रखा गया है।

JEE एडवांस्ड में प्रयासों की संख्या कितनी है?

JEE Advanced परीक्षा के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 2 प्रयास (दो लगातार वर्षों में) मिलते है। इन विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12  2024/2025 या 2026 में पास की हुई होनी चाहिए।

JEE Advanced परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

हाँ, JEE Advanced परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक, गलत उत्तर पर 1 या 2 अंक काटे जाते है।

JEE Advanced 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

JEE Advanced परीक्षा के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE मुख्य 2026 परीक्षा दी हो और केंद्रीय रैंक सूची (CRL) में शीर्ष 2.5 लाख छात्रों में स्थान प्राप्त किया हो। इसमें सामान्य वर्ग के 1,01,250 छात्र सहित सभी आरक्षित वर्ग शामिल हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य है तथा सामान्य/EWS वर्ग के विद्यार्थियों को 75% अंक, SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों के 65% अंक होने चाहिए।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *