Home / News / RBSE 10th Supplementary Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट नाम और रोल नंबर से देखें

RBSE 10th Supplementary Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट नाम और रोल नंबर से देखें

"एक मुस्कुराती हुई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की छात्रा ग्लासेस और स्कूल यूनिफॉर्म में RBSE 10th Supplementary Result 2026 प्रमाण पत्र पकड़े हुए, नीले बैकग्राउंड पर Sikar Coaching And School का लोगो"

जिन छात्रों ने अगस्त 2026 में हुई आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 दी है, उनका RBSE 10th Supplementary Result 2026 का वक्त आ गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है । यह रिजल्ट उन स्टूडेंट्स के लिए सबसे अहम होता है जो मुख्य परीक्षा में 1-2 सब्जेक्ट में फेल हो गए थे और अब इस 10वीं पूरक परीक्षा के जरिए पास होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

छात्र RBSE 10th Supplementary Result Roll Number 2026 डालकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हो। कई छात्र आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट नाम से सर्च करते हैं, तो आपको बता दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर मुख्य रूप से रोल नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है, लेकिन हमने नीचे नाम से चेक करने का तरीका भी बताया है । चलिए फिर देर न करते हुए पूरी डिटेल में जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देख सकते हैं अपना RBSE 10th Supplementary Result 2026।

RBSE 10th Supplementary Result 2026 कब आएगा?

छात्र सबसे पहले जान लें कि RBSE 10th Supplementary Result Date 2026 क्या है और इसे कहां से चेक किया जा सकता है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर साल की तरह इस बार भी सितंबर 2026 में आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी करेगा । परीक्षाएं अगस्त में होने के बाद, बोर्ड रिजल्ट तैयार करने में लग जाता है और सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी कर देता है।

RBSE द्वारा रिजल्ट सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताई गई वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

वेबसाइट का नामURL 
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
अल्टरनेट वेबसाइटrajresults.nic.in

RBSE 10th Supplementary Result 2026 की संभावित तिथियां

अगर छात्रों को RBSE 10th Supplementary Result Date 2026 का अंदाजा होगा तो उन्हें अपना रिजल्ट चेक करने में आसानी रहेगी। नीचे टेबल में RBSE मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी तारीखें दी गई हैं:

RBSE 10th Supplementary Result 2026 कैसे चेक करें?

अब सबसे जरूरी सवाल, आखिर How to Check RBSE 10th Supplementary Result 2026? छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने की हम स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं, ताकि रिजल्ट वाले दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

तरीका 1: रोल नंबर से रिजल्ट चेक करें (सबसे आसान तरीका)

RBSE 10th Supplementary Result Roll Number 2026 से चेक करना सबसे आम और सीधा तरीका है। इसके लिए छात्र हमारे विशेषज्ञों द्वारा बताये गए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘न्यूज़ अपडेट’ या ‘लोकप्रिय लिंक’ (Popular Link) का सेक्शन दिखेगा। वहां “RBSE 10th Supplementary Result 2026” या “Suppl. Result Secondary Exam 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्र को अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) डालनी होगी।
  • स्टेप 4: उपरोक्त जानकारी डालने के बाद ‘सबमिट’ या ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: छात्र का RBSE 10th Supplementary Result 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र इसे ध्यान से देखें, इसमें सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स दिख जाएंगे।
  • स्टेप 6: इसे डाउनलोड करके जरूर सेव कर लें और एक प्रिंटआउट भी निकाल लें। यह प्रोविजनल मार्कशीट का काम करेगा।

तरीका 2: RBSE 10th Supplementary Result नाम से चेक करने का तरीका

बहुत से छात्र गूगल पर RBSE 10th Supplementary Result नाम से सर्च करते हैं लेकिन उन्हें सही result link नहीं मिलता है। इसका मुख्य कारण है, RBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर सीधे नाम डालकर रिजल्ट देखने का ऑप्शन नहीं देता है। जो छात्र अपना रिजल्ट नाम से देखना चाहते हैं वो इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।

  • स्टेप 1: रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल-वार रिजल्ट की एक पीडीएफ (PDF) अपलोड की जाती है ।
  • स्टेप 2: छात्र उस पीडीएफ को डाउनलोड करें, जो आपके स्कूल या सेंटर के हिसाब से बनी होती है।
  • स्टेप 3: इस पीडीएफ में आप कंट्रोल+एफ (Ctrl+F) दबाकर अपना नाम सर्च कर सकते हैं। अगर छात्र का नाम उस लिस्ट में है, तो समझ जाइए कि आप पास हो गए हैं।

इसके अलावा छात्र इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट जान सकतें हैं, लेकिन ध्यान रखें ये वेबसाइट सेफ नहीं होती है।

तरीका 3: एसएमएस और डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करें

अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण नहीं खुल रही है, तो छात्र उस समय अपना RBSE 10th Class Supplementary Result एसएमएस और डिजिलॉकर का भी इस्तेमाल करके भी चेक कर सकतें हैं। एसएमएस और डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।

एसएमएस से:

  • छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RJ10(स्पेस)रोल नंबर टाइप करें।
  • इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही पलों में मोबाइल पर आपका रिजल्ट मैसेज के जरिए आ जाएगा।

डिजिलॉकर से:

  • छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपने आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
  • बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan) को सर्च करें।
  • क्लास 10 के रिजल्ट या मार्कशीट के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालें।
  • आपकी मार्कशीट डिजिलॉकर में सेव हो जाएगी, जिसे छात्र कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट में क्या Details होती है?

kuch छात्रों को सप्लिमेंट्री रिजल्ट को लेकर इस बात का संशय होता है की इस रिजल्ट में क्या क्या जानकरियां राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में उल्लेखित करता है। छात्र जब RBSE 10th Supplementary Result 2026 डाउनलोड करेंगे तो उसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी।

जानकारी (Information)विवरण (Details)
छात्र का नाम (Student’s Name)छात्र का पूरा नाम 
रोल नंबर (Roll Number)परीक्षा का रोल नंबर
पिता और माता का नाम (Father’s & Mother’s Name)माता-पिता के नाम
स्कूल का नाम (School Name)नामांकित स्कूल का नाम
विषयों के नाम (Subject Names)सभी विषयों की सूची जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित आदि matrixhighschool
थ्योरी में प्राप्त अंक (Theory Marks Obtained)प्रत्येक विषय के थ्योरी अंक
प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक (Practical Marks Obtained)प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक (यदि लागू)
कुल प्राप्त अंक (Total Marks Obtained)सभी विषयों के कुल अंक 
परिणाम की स्थिति – पास या फेल (Pass/Fail Status)पास (33% से अधिक) या फेल, ग्रेड के साथ जैसे A1, E, F
प्रतिशत (Percentage) और डिवीजनकुल प्रतिशत और डिवीजन (First, Second आदि)

RBSE 10th Supplementary Passing Marks 2026 (पासिंग मार्क्स कितने चाहिए?)

छात्रों को RBSE 10th Supplementary Passing Marks 2026 को समझना बेहद जरूरी है। जिस तरह से RBSE 10th Class की मुख्य परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रतीक विषय में 33% अंक लाना आवश्यक है उसी तरह से सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को हर एक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है। यह 33% का नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के लिए अलग-अलग लागू होता है। छात्र प्रत्येक विषय के पासिंग मार्क्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को ध्यान से समझें।

विषय (Subject)अधिकतम अंक (कुल) (Max Marks Total)थ्योरी के अधिकतम अंक (Theory Max Marks)पासिंग मार्क्स (थ्योरी में) (Passing Marks Theory)प्रैक्टिकल में पासिंग मार्क्स (Passing Marks Practical)
हिंदी10080266
अंग्रेजी10080266
गणित10080266
विज्ञान10080266
सामाजिक विज्ञान10080266

नोट: पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में अलग-अलग पास होना जरूरी है। अगर किसी एक विषय में भी 33% से कम अंक आते हैं, तो सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल माना जाएगा।

RBSE 10th Supplementary Exam Grading System 2026 (ग्रेडिंग सिस्टम)

RBSE 10th Supplementary Result 2026 में अंकों के साथ-साथ ग्रेड भी दिए जाते हैं। यह ग्रेडिंग सिस्टम 9-पॉइंट स्केल पर आधारित है। नीचे टेबल में छात्र देख सकतें है की कितने अंकों पर कौन सा ग्रेड मिलता है:

प्राप्तांक रेंज (Marks Range)ग्रेड (Grade)स्थिति (Status)
91-100A1उत्कृष्ट
81-90A2बहुत अच्छा
71-80B1अच्छा
61-70B2संतोषजनक
51-60C1औसत
41-50C2औसत से कम
33-40Dपास
21-32E1फेल – सप्लीमेंट्री में सप्लीमेंट्री आने पर दुबारा पूरी 10वीं की परीक्षाएं अगले साल देनी होगी
0-20E2फेल

RBSE 10th Supplementary Marksheet 2026 मिलने के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद RBSE 10th Supplementary Marksheet 2026 की बारी आती है। छात्र ध्यान रखें कि ऑनलाइन जो रिजल्ट आपने देखा है, वह सिर्फ प्रोविजनल है। असली मार्कशीट (Original Marksheet) छात्रों को उनके स्कूल से मिलेगी। रिजल्ट आने के कुछ हफ्तों बाद स्कूल मार्कशीट जारी कर देते हैं, जिसे छात्र को अपने स्कूल से जाकर लेना होगा।

सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बाद उठाए जाने वाले कदम (What to Do After RBSE 10th Supplementary Result 2026?)

अगर पास हो गए:

  • तो सबसे पहले इन छात्रों को बधाई! अब आप बिना एक साल खराब किये सीधे 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं ।
  • छात्र अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) का चुनाव करें।
  • जिस स्कूल में छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां की एडमिशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले लें, क्योंकि एडमिशन लेट भी हो सकते हैं।
  • ऐसे छात्र चाहें तो स्किल डेवलपमेंट या वोकेशनल कोर्स भी कर सकते हैं।

अगर फेल हो गए:

  • अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी फेल हो जाते हैं, तो निराश न हों। ऐसे छात्र अगले शैक्षणिक वर्ष (2026-27) में होने वाली मुख्य परीक्षा (Main Exam) देनी होगी।
  • इसका मतलब है कि आपका एक साल खराब होगा और आपको 10वीं की पढ़ाई दोबारा करनी होगी।
  • छात्र अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी मजबूत करें और इस बार पूरी मेहनत के साथ परीक्षा दें।

Also read… छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स (Time Management Tips For Students)

निष्कर्ष

RBSE 10th Supplementary Result 2026 का इंतजार कर रहे सभी छात्रों का ये रिजल्ट उनके भविष्य की दिशा तय करेगा, इसलिए इसे लेकर घबराना नहीं है, बल्कि पूरी सकारात्मकता के साथ सामना करना है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र RBSE 10th Supplementary Result Roll Number 2026 तैयार रखें और ब्लॉग में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। अगर छात्र आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट नाम से देखना चाहते हैं, तो उसके लिए स्कूल वाइज पीडीएफ का इंतजार करें।

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में हमने How to Check RBSE 10th Supplementary Result 2026 से लेकर RBSE 10th Supplementary Passing Marks 2026 तक, हर एक सवाल का जवाब दे दिया है। छात्र अपने रिजल्ट के बाद हिम्मत बनाए रखें और आगे बढ़ने की प्लानिंग करें। सभी छात्रों को उनके RBSE 10th Supplementary Result 2026 के लिए शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:
RBSE 10th Supplementary परीक्षा 2026: डेट शीट, आवेदन तिथि और फीस की पूरी जानकारी
CBSE Class 10th Compartment Exam 2026: डेट शीट, फीस और Apply कैसे करें?
सीकर के शीर्ष आवासीय विद्यालय (Best Hostel School in Sikar)
India में सबसे अच्छा Olympiad कौन सा है?
स्टेट बोर्ड से CBSE बोर्ड में ट्रांसफर कैसे करें?

FAQ’s

Q. RBSE 10th Supplementary Result 2026 कब जारी होगा?

RBSE 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। आधिकारिक तारीख की घोषणा राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी।

Q. मैं अपना RBSE 10th Supplementary Result रोल नंबर से कैसे देख सकता हूँ?

छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “RBSE 10th Supplementary Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट कर दें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Q. RBSE 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के लिए अलग-अलग लागू होता है।

Q. RBSE 10th Supplementary Result 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?

RBSE 10th Supplementary Result 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, विषयवार प्राप्तांक (थ्योरी और प्रैक्टिकल), कुल प्राप्तांक, प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति शामिल होगी। विस्तृत जानकारी के लिए यह पूरा ब्लॉग पढ़ें।

Q. मैं RBSE 10th Supplementary Result 2026 में पास हो गया हूँ, तो क्या मैं इसी साल 11वीं में एडमिशन ले सकता हूँ?

जी हां, बिल्कुल। सप्लीमेंट्री एग्जाम पास करने के बाद आप बिना एक साल गंवाए सीधे 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) का चयन करें।