NEET UG 2026 City Intimation Slip 12 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। यह वह आधिकारिक दस्तावेज है, जो NEET UG Exam 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को बताता है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी। जैस-जैसे NEET Exam Date 03 मई 2026 नजदीक आती जा रही है लाखों छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जब एग्जाम का शहर तय हो जाएगा, तो छात्रों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि “मेरा एग्जाम सिटी क्या है?” छात्रों के इसी सवाल का जवाब देने के लिए NTA द्वारा NEET UG 2026 City Intimation Slip जारी की जाती है।
इस ब्लॉग में आपको NEET UG 2026 city intimation slip की जारी होने की तारीख जो 12 अप्रैल 2026 है, NEET 2026 city intimation slip download PDF करने की पूरी प्रक्रिया, स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, स्लिप में क्या जानकारी होगी, city slip और admit card में अंतर, और सबसे जरूरी NEET 2026 city intimation slip download direct link। आदि सभी जानकारियां इस ब्लॉग में दी जाएंगी।
NEET UG 2026 City Intimation Slip क्या है?
NEET UG 2026 City Intimation Slip NTA (National Testing Agency) द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना पत्र है। यह स्लिप छात्रों को बताती है कि उनका NEET 2026 का एग्जाम सेंटर किस शहर में स्थित होगा। यह एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है ताकि छात्र पहले से अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें।
City Intimation Slip क्यों जरूरी है?
- छात्र exam day से पहले ही जिस शहर में एग्जाम सेंटर है उसके लिए travel planning कर सकते हैं।
- छात्रों को जब परीक्षा शहर का पहले ही पता हो तो exam stress कम होता है।
- Exam centre का अंदाजा लग सकता है (हालाँकि exact centre एडमिट कार्ड में दिया जाता है)
Note :- सिटी स्लिप पर exact exam centre address, reporting time, या gate entry details नहीं होंगी। ये सब केवल एडमिट कार्ड में आती हैं।
NEET UG 2026 City Intimation Slip कब जारी होगी?
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होने जा रही है। NTA ने पिछले सालों के ट्रेंड को छोड़ते हुए, इस बार NEET UG 2026 City Intimation Slip 12 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। छात्र sikar best NEET Coachings Matrix NEET Division, Gurukripa Career Academy, Prince Sikar के विशेषज्ञों द्वारा बताई गई नीचे दी गई टेबल में पूरी टाइमलाइन देखें:
| विवरण | अपेक्षित तिथि |
| City Intimation Slip जारी | 12 अप्रैल 2026 |
| Admit Card जारी | अप्रैल 2026 का आखिरी सप्ताह |
| NEET UG 2026 परीक्षा तिथि | 3 मई 2026 (रविवार) |
रिसर्च इनसाइट: सिटी इंटिमेशन स्लिप आमतौर पर एग्जाम से 10-15 दिन पहले जारी होती है। एडमिट कार्ड इसके 3-4 दिन बाद आता है।
NEET UG 2026 City Intimation Slip – मुख्य विवरण (Key Highlights)
NEET 2026 परीक्षा पैटर्न (NEET 2026 Exam Pattern) का ही यह एक भाग माना जाता है, नीचे NEET 2026 exam city slip से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक टेबल में दी गई है:
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | NEET UG 2026 |
| आयोजक संस्था | NTA (National Testing Agency) |
| स्लिप का नाम | NEET 2026 City Intimation Slip / Exam City Slip |
| जारी तिथि | 12 अप्रैल 2026 |
| मोड | केवल ऑनलाइन |
| लॉगिन के लिए आवश्यक | Application Number + Date of Birth / Password + Security Pin |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
NEET UG 2026 City Intimation Slip Direct Link
जैसे ही NTA सिटी स्लिप जारी करेगा, नीचे दिया गया लिंक एक्टिव हो जाएगा। आप सीधे इस लिंक पर क्लिक करके अपना एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं:
Direct Official Link: neet.nta.nic.in (लिंक एक्टिव होते ही “NEET Intimation of Examination City” का ऑप्शन दिखेगा)
NEET UG 2026 City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?
NEET city Intimation slip kaise download kare? छात्रों का ये सबसे आम सवाल है। इस तरह की NEET Exam में होने वाली Common Mistakes जिन्हें प्रत्येक छात्र को Avoid करनी चाहिए। NEET city Intimation Slip Download यह प्रक्रिया बहुत आसान है और इसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है। यहाँ बिल्कुल स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है कि NEET city intimation slip kaise download करने के लिए क्या करना है:
NEET city Intimation slip download Step-by-step प्रक्रिया
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: neet.nta.nic.in
- सही लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “Advance Intimation of Examination City for NEET (UG) – 2026” या “NEET 2026 City Intimation Slip” नाम का लिंक ढूंढकर क्लिक करें।
- लॉगिन करें: अपना Application Number, Date of Birth (या Password) और Security Pin डालें।
- सबमिट करें: Submit बटन पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें: आपकी NEET 2026 City Intimation Slip PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जरूरी लॉगिन डिटेल्स
- Application Number (आवेदन संख्या)
- Date of Birth (जन्म तिथि) या Password
- Security Pin (सुरक्षा पिन)
NEET City Intimation Slip 2026 में जानकारियां?
जब छात्र NEET 2026 exam city slip download करेंगे, तो उस पर निम्नलिखित जानकारी होगी। स्लिप डाउनलोड करने के बाद इन जानकरियों को ध्यान से चेक जरूर करें।
| जानकारी | विवरण |
| Candidate’s Name | परीक्षार्थी का नाम |
| Application Number | आवेदन संख्या |
| Allotted Exam City | आवंटित परीक्षा शहर |
| State of the Exam City | परीक्षा शहर का राज्य |
| Exam Date | 3 मई 2026 |
| Important Instructions | परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश |
NEET City Intimation Slip और Admit Card में अंतर
बहुत से छात्र NEET 2026 city intimation slip और NEET 2026 admit card के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं। NTA द्वारा ये दोनों महत्वपूर्ण दस्तावेज अलग-अलग उद्देश्यों के लिए जारी किए जाते हैं। छात्र नीचे दी गई टेबल में इनके बीच के अंतर् को स्पष्ट रूप से समझ सकतें हैं।
| पहलू | City Intimation Slip | Admit Card (Hall Ticket) |
| कब जारी होती है? | पहले (एग्जाम से 10-15 दिन पहले) | बाद में (एग्जाम से 3-4 दिन पहले) |
| क्या जानकारी देती है? | केवल exam city | Exact centre address + reporting time |
| क्या एग्जाम में एंट्री मिलती है? | नहीं | हाँ (यही ऑफिशियल एंट्री पास है) |
| क्या centre address होता है? | नहीं | हाँ (पूरा पता) |
| उद्देश्य | Travel और stay की प्लानिंग | Exam hall में एंट्री पाना |
City Intimation Slip आने के बाद क्या करें? (Checklist)
एक बार जब छात्र NEET UG 2026 city intimation slip डाउनलोड कर लें, तो ये जरूरी कार्य करें:
- शहर का नाम डबल-चेक करें – सुनिश्चित करें कि स्लिप पर आपका नाम और एप्लीकेशन नंबर सही हैं।
- तुरंत travel और stay प्लान करें – खासकर अगर एग्जाम दूसरे शहर में है। बस/ट्रेन के टिकट पहले बुक करें, क्योंकि एग्जाम के करीब आते ही कीमतें बढ़ जाती हैं।
- रहने की व्यवस्था करें – एग्जाम सेंटर के आसपास होटल या हॉस्टल बुक करें। अगर रिश्तेदार या दोस्त हैं तो उनसे संपर्क करें।
- Application Number और Password सुरक्षित रखें – एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी इन्हीं की जरूरत होगी।
- Admit Card रिलीज डेट पर नजर रखें – अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एडमिट कार्ड आएगा।
- पढ़ाई जारी रखें – अब शहर तय हो गया है, तो डबल मेहनत से रिवीजन करें।
Also Read… NEET की सबसे अच्छी तैयारी कहाँ होती है? जानें विश्लेषणात्मक रिपोर्ट
City Intimation Slip डाउनलोड करते समय आने वाली समस्याएँ और समाधान
जब NTA की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है, तो NEET city slip 2026 download करते समय कुछ समस्याएँ आना आम बात है। यहाँ हमारे तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सुझाये गए कुछ क्विक सॉल्यूशंस दिए गए हैं। छात्र इन्हें अपनाकर NEET City Intimation Slip 2026 download कर सकतें हैं।
| समस्या | समाधान |
| पासवर्ड भूल गए | “Forgot Password” पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल से रीसेट करें। |
| वेबसाइट लोड नहीं हो रही / स्लो है | इन्कॉग्निटो मोड में ट्राई करें, कैश क्लियर करें, या कुछ देर बाद प्रयास करें (रिलीज के दिन सर्वर पर भीड़ होना नॉर्मल है)। |
| गलत जानकारी दिख रही है | सुनिश्चित करें कि आप सही Application Number और Date of Birth डाल रहे हैं (जैसा फॉर्म में भरा था)। |
| लिंक दिखाई नहीं दे रहा | लिंक केवल ऑफिशियल रिलीज के बाद ही दिखता है। neet.nta.nic.in रेगुरली चेक करते रहें। |
| PDF नहीं खुल रही | दूसरा ब्राउज़र (Chrome/Firefox) यूज़ करें या एडोब रीडर अपडेट करें। |
NEET UG 2026 Aspirants के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
छात्र अपनी एग्जाम से पहले इन जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- एक दिन पहले शहर पहुँच जाएँ – ताकि कोई लास्ट मिनट परेशानी न हो।
- NEET UG Admit Card 2026 + Valid Photo ID साथ रखें – एग्जाम सेंटर में बिना ये दोनों एंट्री नहीं मिलेगी।
- सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
- फर्जी वेबसाइट्स से बचें – सिटी स्लिप केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
- NTA के अपडेट्स रेगुलरली चेक करें – कोई भी नई जानकारी सबसे पहले NTA की वेबसाइट पर आती है।
- शांत रहें, स्मार्टली रिवाइज करें – आपने मेहनत की है, भरोसा रखें।
निष्कर्ष
NEET UG 2026 City Intimation Slip छात्रों के एग्जाम डे की तरफ पहला बड़ा कदम है। यह साफ कर देती है कि छात्र को किस शहर में परीक्षा देनी है। एक बार जब NEET 2026 exam city Intimation slip download कर लें, तो छात्र exam center तक पहुंचने के लिए travel प्लान करें, रहने की व्यवस्था करें, और NEET UG 2026 Admit Card के लिए अपडेट रहें। अगर रिलीज के दिन NEET city Intimation slip 2026 download link लोड होने में समय ले तो घबराएं नहीं। सर्वर पर भीड़ होना नॉर्मल है। थोड़ी देर बाद प्रयास करें और किसी भी समस्या प्रकार की समस्या आने पर NTA हेल्पडेस्क से तुरंत संपर्क करें।
अब छात्र अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, सीकर की प्रसिद्ध नीट कोचिंग संस्थानों से उचित मार्गदर्शन लेते हुए NEET के लिए टाइम मैनेजमेंट करें? और इन 10 प्रभावी उपायों से स्मार्टली रिवीजन करें, और एक्स्ट्रा स्ट्रेस लेने से बचें। NEET UG EXAM 2026 के लिए शुभकामनाएँ!
FAQ’s
Q.NEET UG 2026 City Intimation Slip कब जारी होगी?
उत्तर: NEET UG 2026 City Intimation Slip 12 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। NTA पिछले सालों के ट्रेंड को छोड़ते हुए इस बार परीक्षा से 20 दिन पहले यह स्लिप जारी की है।
Q. NEET 2026 city intimation slip download करने के लिए क्या चाहिए?
NEET 2026 city intimation slip download करने के लिए आपको Application Number, Date of Birth (या Password) और Security Pin की जरूरत होगी। ये सभी क्रेडेंशियल्स आपके NEET एप्लीकेशन फॉर्म के समय ही बना दिए गए थे।
Q. क्या NEET city Intimation slip ही admit card है?
नहीं, NEET city Intimation slip और admit card दोनों बिल्कुल अलग-अलग दस्तावेज हैं। City slip सिर्फ एग्जाम सिटी बताती है, जबकि admit card में exact centre address होता है और यही एग्जाम हॉल में एंट्री का पास है।
Q. NEET city Intimation slip download का direct link कहाँ मिलेगा?
NEET city Intimation slip download का direct link NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर मिलेगा। स्लिप जारी होने के बाद होमपेज पर “Advance Intimation of Examination City” नाम का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
Q. NEET city Intimation slip पर क्या-क्या जानकारी दी गई है?
NEET city Intimation slip पर candidate का नाम, application number, allotted exam city, exam city का राज्य, exam date (3 मई 2026) और परीक्षा दिवस के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये हैं। exact centre address इस पर नहीं होता है।


