NEET की तैयारी करने वाले हर छात्र का सपना होता है कि वह न केवल इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हो, बल्कि टॉप स्कोर करे। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर NEET की सबसे अच्छी तैयारी कहाँ से की जाए? कोचिंग के लिए ऑनलाइन मोड चुनें या ऑफलाइन? किस शहर में पढ़ाई का माहौल सर्वोत्तम है? और कौन सा कोचिंग संस्थान वास्तव में परिणाम देने में सक्षम है?
इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए हमने भारत के प्रमुख NEET कोचिंग हब्स का गहन अध्ययन किया, पिछले वर्षों के रिजल्ट एवं छात्रों के फीडबैक का विश्लेषण किया, और कोचिंग संस्थानों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की तुलनात्मक जाँच की। इस विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि NEET की तैयारी का सबसे प्रभावी रास्ता क्या है।
नीट की तैयारी सबसे अच्छी कहां होती है?
जब यह बात लोगों से पूछी जाती है तो वह अपने अनुसार एक झटके में इसका उत्तर दे देते हैं। हमने तो फलाना जगह से पढ़ाई की या मैं उसको जानता हूँ और उसने उस जगह से पढ़ाई की या ऐसे पढ़ाई की और अच्छा स्कोर किया। हालाँकि यह उसके लिए सही हो सकता है लेकिन क्या यह आपके लिए या सभी के लिए बेस्ट है!!
यहाँ हम व्यक्तिगत तौर पर किसी एक की नहीं बल्कि ओवरऑल की बात कर रहे हैं क्योंकि बेस्ट तो सभी में से ही चुनकर निकाला जाता है। इसलिए आज हम तीन भागों में आपको बताएँगे कि आपको नीट एग्जाम की तैयारी कहाँ से करनी चाहिए और उसके लिए क्या ऑप्शन आपके लिए सबसे बेस्ट रहने वाला है।
नीट की तैयारी के लिए बेस्ट मोड
सबसे पहले हम बात करते हैं नीट की तैयारी करने के ऑप्शन या मोड या विकल्प के बारे में। आप सभी यह तो जानते होंगे कि वर्ष 2020 में एक वैश्विक महामारी आई थी जिसे कोरोना या कोविड 19 नाम दिया गया था। तो इसके बाद से ऑनलाइन कोचिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है।
हालाँकि ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम पहले से भी थे लेकिन कोरोना के बाद जब लोगों के पास बाहर जाने का ऑप्शन नहीं था तब इस मोड में बहुत तेजी देखने को मिली। हालाँकि इसके एक से दो वर्ष में ही स्टूडेंट्स फिर से ऑफलाइन मोड में अर्थात कोचिंग सेंटर जाकर क्लास में पढ़ने लगे।
ऐसे समय में आज ऑनलाइन वर्सेज ऑफलाइन कोचिंग को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है। तो आज हम आपको बताएँगे कि आपके लिए नीट की तैयारी करना ऑनलाइन रूप से ज्यादा सही रहता है या फिर ऑफलाइन मोड में।
नीट की ऑनलाइन कोचिंग
सबसे पहले हम बात करते हैं नीट की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बारे में। तो आज के समय में कुछ इंस्टीट्यूट या नीट कोचिंग संस्थान की स्थापना ही ऑनलाइन मोड में हुई है। इसमें तो आज के समय में कुछ फेमस भी हो चुके हैं। उदाहरण के तौर पर बायजू, फिजिक्स वल्लाह, अनअकैडमी, आकाश इंस्टीट्यूट इत्यादि। आपने भी यह सब नाम सुन रखे होंगे जो नीट की ऑनलाइन कोचिंग देने के लिए प्रसिद्ध हैं।
हालाँकि अब इनमें से कुछ ऑफलाइन मोड में भी कोचिंग देने लगे हैं। अब क्या आपके लिए ऑनलाइन कोचिंग सही में लाभदायक है या यह केवल एक ट्रेंड बनकर रह गया है। तो यहाँ हम आपको बता दें कि ऑनलाइन कोचिंग कोरोना से पहले भी थी लेकिन कोरोना के बाद से इसमें अचानक से बूम देखने को मिला। वह इसलिए क्योंकि जो कोचिंग सेंटर ऑफलाइन भी पढ़ाते थे, वे भी अपने स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कोचिंग देने लगे थे ताकि उनकी पढ़ाई बीच में ना रुके।
ऑनलाइन कोचिंग: सुविधा बनाम चुनौतियाँ
फायदे:
-
समय और स्थान की लचीलापन
-
रिकॉर्डेड लेक्चर का दोहराव
-
आमतौर पर कम फीस
नुकसान:
-
अनुशासन और नियमितता की कमी
-
शिक्षकों और साथियों से सीधी इंटरैक्शन का अभाव
-
डाउट क्लीयरिंग में देरी
-
प्रैक्टिकल लर्निंग और लैब एक्सपोजर का अभाव
नीट की ऑफलाइन कोचिंग
अब बात करते हैं नीट की ऑफलाइन कोचिंग के बारे में अर्थात जो हम पारंपरिक रूप से करते आ रहे हैं। तो निश्चित रूप से आपके लिए ऑनलाइन की तुलना में ऑफलाइन कोचिंग ज्यादा लाभदायक रहने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप जब क्लास में जाकर पढ़ते हैं तो आपका टीचर से आमने-सामने संपर्क होता है। आपका ध्यान भटकने की संभावना ना के बराबर होती है। इसी के साथ ही जब आप क्लास अटेंड करते हैं तो आपका अपने साथ पढ़ रहे लोगों के साथ संपर्क बनता है। इससे आप एक अच्छा ग्रुप बना सकते हैं और उनके साथ मिलकर तैयारी कर सकते हैं। क्लास में जाकर पढ़ने से आपके अंदर अनुशासन भी बना रहता है।
वहीं यदि आप टॉप लेवल के नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं तो वहाँ आपको ऑनलाइन भी बहुत सारा मटेरियल मिलता है। उदाहरण के तौर पर आप सीकर की मैट्रिक्स अकैडमी को ही ले लीजिए। मैट्रिक्स अकैडमी हर लेक्चर की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाती है। ऐसे में कोई स्टूडेंट किसी कारणवश क्लास अटेंड नहीं कर पाता है तो वह बाद में उस वीडियो लेक्चर को देखकर उसे पढ़ सकता है।
ऑफलाइन कोचिंग: पारंपरिक लेकिन प्रभावी तरीका
हमारी गहन छानबीन में यह स्पष्ट हुआ कि NEET जैसी अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा के लिए ऑफलाइन कोचिंग अभी भी सबसे प्रभावी मोड है। ऑफलाइन मोड़ या पारम्परिक तरीके से NEET परीक्षा तैयारी करने के फायदें निम्न है:
फायदे:
-
संरचित वातावरण: नियमित क्लास, टाइम टेबल और अनुशासित दिनचर्या।
-
सीधी इंटरैक्शन: शिक्षकों के साथ आमने-सामने संवाद, तत्काल डाउट सॉल्विंग।
-
सहपाठी संगठन: स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, ग्रुप स्टडी और सपोर्ट सिस्टम।
-
संपूर्ण बुनियादी ढाँचा: लाइब्रेरी, टेस्ट सीरीज़, मॉक टेस्ट, मेंटरशिप और काउंसलिंग।
-
मानसिक सहयोग: समान लक्ष्य वाले छात्रों के बीच रहने से प्रेरणा मिलती है।
यदि आप गंभीरता से NEET 2026 या उसके बाद की तैयारी कर रहे हैं, तो ऑफलाइन कोचिंग का विकल्प ऑनलाइन से बेहतर है। हालाँकि, कुछ शीर्ष ऑफलाइन संस्थान अब हाइब्रिड मॉडल भी दे रहे हैं, जहाँ ऑफलाइन क्लास के साथ-साथ ऑनलाइन रिकॉर्डेड लेक्चर्स और स्टडी मटेरियल भी मिलता है।
NEET कोचिंग के लिए शहरों की तुलनात्मक रिपोर्ट
अब जब आपने नीट की तैयारी के लिए ऑनलाइन वर्सेज ऑफलाइन कोचिंग के बारे में जान लिया है तो अब बात करते हैं नीट के लिए कौन-सा शहर सबसे अच्छा रहेगा, उसके बारे में। जब भी नीट की कोचिंग की बात की जाती है तो उसके लिए कोटा शहर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। हालाँकि अब ऐसा नहीं है।
पिछले कुछ वर्षों में इस रैंकिंग में सीकर शहर टॉप पर आ रहा है। सीकर भी राजस्थान का ही एक शहर है और वह कोटा से भी ऊपर क्यों पहुँच गया है, वह हम आपको नीचे बताएँगे। नीचे हम आपको क्रमानुसार नीट की तैयारी करने के लिए टॉप 5 सिटीज के बारे में बताने वाले हैं।
1. सीकर (राजस्थान)
हाल के वर्षों में, सीकर ने NEET कोचिंग के क्षेत्र में एक अग्रणी और विश्वसनीय गंतव्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। राजस्थान के इस शहर ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुकूल वातावरण और लागत-प्रभावी होने के कारण कोटा जैसे पारंपरिक केंद्रों को पीछे छोड़ दिया है। यहाँ के कोचिंग संस्थान छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ एक संरचित तैयारी प्रदान करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगातार शानदार रिजल्ट आ रहे हैं।
-
शिक्षण गुणवत्ता: उच्चस्तरीय फैकल्टी, अनुभवी शिक्षक।
-
वातावरण: शैक्षणिक फोकस के लिए अनुकूल, शांत, कम शहरी व्याकुलता।
-
लागत प्रभावी: कोटा और महानगरों की तुलना में रहना और पढ़ना कम खर्चीला।
-
परिणाम: पिछले 5 वर्षों में NEET टॉपर्स और एआईसीई/एम्स में चयन के मामले में अव्वल।
-
मुख्य संस्थान: मैट्रिक्स NEET डिवीजन, प्रिंस अकैडमी, गुरुकृपा अकैडमी, एलन (सीकर शाखा)।
2. कोटा (राजस्थान)
कोटा लंबे समय से भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का पर्याय रहा है और आज भी यह एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हालाँकि, पिछले एक दशक में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव के मामलों ने इसकी चमक को थोड़ा धूमिल किया है। फिर भी, यहाँ के स्थापित संस्थान अपने बेहतरीन शिक्षण मॉडल और अवसंरचना के लिए जाने जाते हैं।
-
शिक्षण गुणवत्ता: अभी भी उत्कृष्ट, विशेषकर एलन और रेज़ोनेंस जैसे संस्थानों में।
-
वातावरण: अत्यधिक प्रतिस्पर्धी, कई छात्रों के लिए मानसिक दबाव का कारण।
-
लागत: सीकर और जयपुर की तुलना में अपेक्षाकृत महँगा।
-
चुनौती: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता, हाल के वर्षों में नकारात्मक खबरें।
3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली बड़े-बड़े कोचिंग ब्रांड्स और उनकी सभी आधुनिक सुविधाओं का घर है। यहाँ सूचना और नेटवर्किंग के अपार अवसर उपलब्ध हैं। परंतु, एक विशाल महानगर होने के नाते, यहाँ मनोरंजन और अन्य व्याकुलताओं की भरमार है, जो एक समर्पित छात्र के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
-
शिक्षण गुणवत्ता: आकाश, फिटजी जैसे ब्रांड्स की उपस्थिति।
-
वातावरण: महानगरीय जीवन, अनगिनत मनोरंजन विकल्प, जो ध्यान भंग कर सकते हैं।
-
लागत: सबसे महँगे शहरों में से एक (रहना, खाना, कोचिंग)।
-
फायदा: सीधे कट ऑफ और काउंसलिंग की जानकारी, बेहतर नेटवर्किंग।
4. जयपुर (राजस्थान)
राजस्थान की राजधानी जयपुर, सीकर और कोटा के मध्य एक संतुलित विकल्प प्रस्तुत करता है। यह शहर शैक्षणिक गंभीरता और आवश्यक शहरी सुविधाओं का एक अच्छा मेल प्रदान करता है। हालाँकि, यहाँ NEET विशेषज्ञता वाले टॉप-टियर कोचिंग संस्थानों की संख्या सीमित है।
-
शिक्षण गुणवत्ता: अच्छी, लेकिन सीकर के मुकाबले कुछ संस्थान ही टॉप टियर में हैं।
-
वातावरण: शांत और शैक्षणिक, सीकर जैसा ही, लेकिन थोड़ा बड़ा शहर।
-
लागत: सीकर से थोड़ा अधिक, दिल्ली/कोटा से कम।
-
चुनौती: सीकर जैसी टॉप-लेवल रिजल्ट ओरिएंटेड कोचिंग का चुनाव सीमित है।
5. चेन्नई (तमिलनाडु)
दक्षिण भारत की शिक्षा राजधानी कहलाने वाला चेन्नई अपने मजबूत शैक्षणिक ढाँचे के लिए जाना जाता है। यहाँ कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन मुख्य रूप से यह स्थानीय तमिल भाषी छात्रों के लिए अनुकूलित हैं। भाषा की बाधा इसे अन्य राज्यों के छात्रों के लिए एक चुनौतीपूर्ण विकल्प बना देती है।
-
शिक्षण गुणवत्ता: अच्छी, विशेषकर स्थानीय स्तर पर।
-
वातावरण: अच्छा शैक्षणिक माहौल।
-
सबसे बड़ी चुनौती: भाषा की बाधा। अधिकांश कोचिंग तमिल या अंग्रेजी में, जो हिंदी माध्यम के उत्तर भारतीय छात्रों के लिए समस्या बन सकती है।
NEET कोचिंग के लिए शीर्ष संस्थानों का मूल्यांकन
ऊपर आपने जान लिया है कि नीट की तैयारी के लिए ऑफलाइन मोड ही सबसे बेस्ट होता है। साथ ही यह भी जाना कि इसके लिए सीकर शहर टॉप पर बना हुआ है लेकिन केवल इसी से ही तो काम नहीं चलने वाला है। आपको यदि नीट की कोचिंग लेनी है तो उसके लिए किसी कोचिंग सेंटर में जाकर पढ़ना ही होगा।
ऐसे में अब हम आपके सामने नीट के बेस्ट कोचिंग सेंटर की एक लिस्ट रखने वाले हैं। हमारे शोध के आधार पर, यहाँ देश के टॉप 5 NEET कोचिंग संस्थान हैं, जिनका चयन फैकल्टी, बुनियादी ढाँचे, पिछले रिजल्ट और छात्र संतुष्टि के आधार पर किया गया है।
1. Matrix NEET Division, सीकर
क्या आपने सोचा है कि सीकर शहर ने नीट की कोचिंग देने में कोटा जैसे बहुत चर्चित शहर को किस कारण पीछे धकेल दिया है। उसके लिए सीकर शहर में खुले एक से बढ़कर एक नीट कोचिंग संस्थान तो हैं ही लेकिन सबसे बड़ा कारण यही मैट्रिक्स अकैडमी है। यदि आप पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट देखेंगे तो पाएंगे कि मैट्रिक्स अकैडमी के स्टूडेंट्स ने नीट में अपना परचम लहराया है।
इसका मुख्य कारण है मैट्रिक्स अकैडमी में पढ़ा रही टॉप क्लास की फैकल्टी, यहाँ मिल रही सभी तरह की फैसिलिटी, जगह-जगह डाउट क्लीयरिंग सेंटर्स, स्टूडेंट्स के लिए वर्ष के 365 दिनों तक खुले रहना, सामान्य फीस और ऑनलाइन उपस्थिति। यह सभी चीजें मिलाकर ही मैट्रिक्स को देश का टॉप लेवल का नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट बनाते हैं।
-
शक्ति NEET विशेषज्ञता: मैट्रिक्स ने खुद को एक समग्र NEET प्रिपरेशन हब के रूप में स्थापित किया है।
-
फैकल्टी: राजस्थान के सबसे अनुभवी और रिजल्ट-ओरिएंटेड NEET शिक्षकों में से।
-
अनूठी विशेषताएँ:
-
365 दिन सक्रिय कैम्पस: छात्रों के लिए सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक पूरी सुविधाएँ उपलब्ध।
-
व्यापक डाउट सॉल्विंग: प्रतिदिन कई चरणों में डाउट क्लीयरिंग सत्र।
-
ऑनलाइन-ऑफलाइन समन्वय: हर लाइव क्लास की HD रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध।
-
टेस्ट सीरीज़: सबसे व्यापक और एनसीईआरटी/NEET पैटर्न पर आधारित टेस्ट सिस्टम।
-
कम फीस उच्च गुणवत्ता: सीकर में स्थित होने के कारण, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा कम फीस में उपलब्ध।
-
-
रिजल्ट: लगातार 5+ वर्षों से NEET में 600+ अंक और AIIMS/देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में चयन के मामले में अग्रणी।
2. Prince Academy, सीकर
अब इस लिस्ट में सीकर की ही एक और अकादमी प्रिंस आती है। मैट्रिक्स अकैडमी की तरह ही प्रिंस अकैडमी ने भी बहुत काम किया है। इस कारण हर दिन के साथ प्रिंस अकैडमी भी आगे बढ़ती जा रही है। इसने हाल ही में कोटा की प्रसिद्ध एलन अकैडमी को पछाड़ कर दूसरी रैंक हासिल की है।
-
शक्ति क्षेत्र: नवीन शिक्षण तकनीक और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण।
-
फैकल्टी: युवा और गतिशील शिक्षक, जो छात्रों से बेहतर तालमेल बनाते हैं।
-
विशेषता: छोटे बैच साइज, व्यक्तिगत ध्यान। नियमित प्रगति मूल्यांकन।
-
रिजल्ट: हाल के वर्षों में NEET टॉप 100 और 500 में अपने छात्रों को स्थान दिलाने में सफल।
3. Allen Carrier Institute,कोटा
एलन का नाम तो आपने अवश्य ही सुन रखा होगा। एक समय था जब नीट की कोचिंग देने में एलन का एकछत्र राज हुआ करता था लेकिन अब वह वर्चस्व टूट चुका है। हालाँकि एलन अभी भी बहुत अच्छा कर रही है और भारत के कई शहरों में इसने अपनी ब्रांच खोल रखी है।
-
शक्ति क्षेत्र: ब्रांड विश्वसनीयता, विशाल अवसंरचना, पैन-इंडिया उपस्थिति।
-
फैकल्टी: बहुत ही अनुभवी और चर्चित शिक्षक।
-
चुनौती: बड़े बैच साइज के कारण व्यक्तिगत ध्यान की कमी। कोटा का उच्च दबाव वाला माहौल।
-
रिजल्ट: अभी भी NEET टॉपर्स का एक बड़ा हिस्सा एलन से आता है, लेकिन सीकर के संस्थान तेजी से बराबरी कर रहे हैं।
4. Aakash Institute, दिल्ली
आकाश इंस्टीट्यूट का नाम हमने आपको ऊपर ही बता दिया है। इस इंस्टीट्यूट ने शुरुआत तो ऑनलाइन कोचिंग देने से की थी लेकिन आज के समय में भारत के कई शहरों में इसके ऑफलाइन कोचिंग सेंटर्स भी खुल चुके हैं। वैसे इसके सभी सेंटर्स में दिल्ली का कोचिंग सेंटर सबसे बेस्ट माना जाता है।
-
शक्ति क्षेत्र: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, देशव्यापी नेटवर्क।
-
फैकल्टी: अच्छी फैकल्टी, विशेषकर दिल्ली के प्रमुख सेंटरों में।
-
विशेषता: ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन संसाधनों का भंडार।
-
चुनौती: महँगी फीस, महानगरों में ध्यान भटकाने के अवसर अधिक।
5. Gurukripa Academy,सीकर
सीकर शहर को टॉप पर लाने में गुरुकृपा अकैडमी का नाम भी लिया जाता है। गुरुकृपा में शांत वातावरण है और यह अपने पढ़ाने के तरीके के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस कारण गुरुकृपा देश के बाकी सभी नीट कोचिंग संस्थान को पछाड़ कर टॉप 5 में जगह बना पाया है।
-
शक्ति क्षेत्र: शांत और अनुशासित वातावरण में गहन शिक्षण।
-
फैकल्टी: कुछ विषयों में विशेषज्ञ शिक्षक, विशेषकर बायोलॉजी।
-
विशेषता: NCERT आधारित शिक्षण पर जोर, रिवीजन साइकिल का सख्ती से पालन।
-
रिजल्ट: लगातार अच्छे NEET स्कोर और राज्य मेडिकल कॉलेजों में चयन।
तो यह नीट के 5 सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान हैं। वैसे तो हर शहर में दर्जनों कोचिंग संस्थान खुले हुए हैं लेकिन जिन पांच कोचिंग संस्थान के नाम हमने आपको बताए हैं, वह देश के टॉप 5 नीट कोचिंग सेंटर्स हैं।
निष्कर्ष:
इन्हें भी पढ़ें:
- 10th के बाद NEET की तैयारी कैसे करें?
- नीट 2025 एग्जाम पैटर्न व सिलेबस
- सीकर में नीट के बेस्ट कोचिंग सेंटर
- टॉप मेडिकल कॉलेज इन इंडिया
- नीट का एग्जाम कौन दे सकता है?

