NEET Admit Card 2026 उन लाखों छात्रों के लिए सबसे अहम दस्तावेज है जो 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा में शामिल होंगे। देशभर के NEET एस्पिरेंट्स के लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री बिल्कुल नहीं मिलेगी। अब जब एग्जाम डे नजदीक आ रहा है, तो छात्रों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि “NEET admit card 2026 kab aayega? ” छात्रों के इसी सवाल का जवाब देने के लिए हम लाए हैं यह संपूर्ण गाइड।
इस ब्लॉग में आपको NEET Admit Card 2026 release date, NEET admit card 2026 download link, स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी, NEET exam guidelines 2026, और Sikar coaching students के लिए NEET exam guidelines। तो अगर आप Rajasthan के NEET aspirants हैं या Sikar की किसी कोचिंग से पढ़ाई कर रहे हैं, यह ब्लॉग आपके लिए बेहद उपयोगी है।
NEET Admit Card 2026 क्या है?
NEET Admit Card 2026 NTA (National Testing Agency) द्वारा जारी किया जाने वाला वह आधिकारिक दस्तावेज है जिसके बिना छात्रों को NEET UG परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलता। इसे NEET UG Hall Ticket 2026 भी कहा जाता है। यह एडमिट कार्ड NEET City Intimation Slip के बाद जारी होता है और इसमें exact exam centre address, reporting time, और gate entry details जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ होती हैं।
NEET Admit Card क्यों जरूरी है?
NEET UG 2026 Admit Card एक अनिवार्य दस्तावेज है जो आपकी परीक्षा में भागीदारी को आधिकारिक रूप से मान्य करता है। NEET admit card download 2026 करने के बाद उसकी सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना जरूरी है, ताकि exam day पर किसी भी तरह की समस्या न हो। NEET aspirants के लिए यह सुनिश्चित करना और भी जरूरी है कि वे समय से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।
- एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए यह सबसे जरूरी दस्तावेज है।
- NEET Exam Admit card में exam centre का पूरा पता और reporting time होता है।
- छात्रों को इसे valid photo ID के साथ ले जाना अनिवार्य है।
- बिना एडमिट कार्ड के NEET exam में बैठना असंभव है।
Note:- NEET City Intimation Slip और NEET Admit Card 2026 दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप सिर्फ शहर बताती है, जबकि Admit Card NEET Exam 2026 के लिए Entry Pass है।
NEET Admit Card 2026 कब जारी होगा?
NEET admit card kab release hoga? अब छात्रों का ये सबसे बड़ा सवाल है। NTA के अनुसार इस बार NEET Admit Card 2026 अप्रैल के आखिरी सप्ताह यानि 26 अप्रैल को जारी किया जायेगा। छात्र नीचे दी गई टेबल में पूरी NEET UG 2026 की पूरी टाइमलाइन देख सकते हैं:
| विवरण | अपेक्षित तिथि |
| NEET City Intimation Slip | 11 अप्रैल 2026 |
| NEET Admit Card 2026 जारी | 26 अप्रैल 2026 |
| NEET UG 2026 परीक्षा तिथि | 3 मई 2026 (रविवार) |
- रिसर्च इनसाइट: एडमिट कार्ड एग्जाम से 7 दिन पहले जारी होगा। Sikar coaching NEET admit card update के लिए NTA की वेबसाइट रेगुलरली चेक करते रहें।
- प्रो टिप: इस पेज को बुकमार्क कर लें। जैसे ही NTA NEET admit card 2026 download link जारी करेगा, हम इसे अपडेट कर देंगे।
NEET Admit Card 2026 – मुख्य विवरण (Key Highlights)
नीचे NEET UG Admit Card 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक टेबल में दी गई है:
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | NEET UG 2026 |
| आयोजक संस्था | NTA (National Testing Agency) |
| एडमिट कार्ड का नाम | NEET 2026 Admit Card / Hall Ticket |
| अपेक्षित जारी तिथि | 26 अप्रैल 2026 (आखिरी सप्ताह) |
| मोड | केवल ऑनलाइन |
| लॉगिन के लिए आवश्यक | Application Number + Date of Birth / Password |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
NEET Admit Card 2026 Direct Link
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए Direct Link neet.nta.nic. इन सबसे तेज़ और आसान तरीका है। जैसे ही NTA आधिकारिक तौर पर NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा, यह Direct Link एक्टिव हो जाएगा। छात्र NEET admit card kaise download kare? अगर ऐसा सोच रहे हैं तो यह लिंक छात्रों लिए सबसे आसान रास्ता है। जहाँ से छात्र अपना Application Number और Date of Birth डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET aspirants ध्यान दें, किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भूलकर भी क्लिक न करें। NTA के इस आधिकारिक लिंक का उपयोग करें और अपना NEET UG Admit Card 2026 PDF सुरक्षित डाउनलोड करें।
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड प्रक्रिया?
NEET admit card kaise download kare? – अब ये छात्रों के लिए सबसे आम सवाल है। NEET Admit Card 2026 Download करने की प्रक्रिया बहुत आसान है और इसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है। ब्लॉग के इस सेक्शन में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है:
Step-by-step प्रक्रिया
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: neet.nta.nic.in
- सही लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “NEET UG 2026 Admit Card” या “Download Admit Card for NEET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें: अपना Application Number, Date of Birth (या Password) और Security Pin डालें।
- सबमिट करें: Submit बटन पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें: आपकी NEET UG Admit Card 2026 PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
NEET Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?
NEET Admit Card 2026 सिर्फ एक एंट्री पास नहीं है, बल्कि इसमें वह सारी जानकारी होती है जो एग्जाम डे लिए सबसे जरूरी है। जब छात्र NEET UG admit card 2026 download करेंगे, तो उन्हें इस Admit Card पर कई महत्वपूर्ण डिटेल्स देखने को मिलेंगी। Admit Card में छात्र का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर जैसी बेसिक जानकारियाँ तो होंगी ही, साथ ही exam centre का पूरा पता और reporting time भी दिया हुआ होगा। जो सिटी स्लिप में नहीं था।
NEET aspirants के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि एडमिट कार्ड पर दी गई हर जानकारी का अपना महत्व है। रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोजिंग टाइम जैसी छोटी-छोटी बातें भी एग्जाम को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही सबसे पहले इन सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें। नीचे दी गई टेबल में हमने बताया है कि छात्रों को NEET Admit Card 2026 पर कौन-कौन सी जानकारियाँ मिलेंगी:
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| परीक्षार्थी का पूरा नाम (Candidate’s Name) | |
| NEET UG रोल नंबर (Roll Number) | |
| आवेदन संख्या (Application Number) | |
| परीक्षा केंद्र का पूरा पता (Exam Centre Name & Address) | (सिटी स्लिप से चेक करें) |
| केंद्र पर पहुँचने का समय (Reporting Time) | सुबह 11:30 AM |
| गेट बंद होने का समय (Gate Closing Time) | दोपहर 1:00 PM |
| परीक्षा तिथि एवं समय (Exam Date & Time) | 3 मई 2026, 2:00 PM – 5:00 PM |
| फोटो और सिग्नेचर (Photograph & Signature) | (एडमिट कार्ड से अटैच करें) |
| परीक्षा के दिन के निर्देश (Exam Day Instructions) | (एडमिट कार्ड के पीछे देखें: ID प्रूफ, कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लाना, आदि) |
NEET Admit Card 2026 में गलती होने पर क्या करें?
NEET admit card me mistake ho to kya kare? यह सवाल हर साल हजारों छात्रों के मन में आता है। NTA द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड में कभी-कभी नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि, फोटो या सिग्नेचर जैसी छोटी-मोटी गलतियाँ हो सकती हैं। अगर किसी छात्र को ऐसी कोई गलती दिखती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए एक स्पष्ट प्रक्रिया बना रखी है।
Sikar coaching students के लिए यह जानकारी और भी जरूरी है क्योंकि कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र अक्सर एडमिट कार्ड की गलतियों को लेकर अधिक परेशान रहते हैं। नाम की स्पेलिंग में छोटी गलती को एग्जाम सेंटर पर ठीक करवाया जा सकता है, लेकिन फोटो में गलती होने पर छात्रों को अतिरिक्त दस्तावेज लेकर जाने की जरूरत होगी। नीचे दी गई टेबल में Sikar Best NEET Coaching Experts से सलाह लेकर हमने हर तरह की गलती का समाधान बता दिया है:
| गलती का प्रकार (Type of Error) | क्या करें? (What to Do?) |
| नाम में गलती (Error in Name) | तुरंत NTA हेल्पडेस्क पर ईमेल करें (neetsupport@nta.ac.in) और सही नाम के प्रूफ (आधार कार्ड या 10वीं की मार्कशीट) अटैच करें। |
| फोटो / सिग्नेचर में गलती (Error in Photo/Signature) | NTA को सूचित करें (ईमेल/हेल्पलाइन), परीक्षा के दिन सही फोटो (वही जो फॉर्म में लगाई थी) और मूल फोटो ID साथ ले जाएँ। |
| जन्म तिथि में गलती (Error in Date of Birth) | Application form के अनुसार चेक करें, गलत होने पर NTA से संपर्क करें (हेल्पलाइन: 011-40759000) और 10वीं की मार्कशीट दिखाएँ। |
NEET Exam Guidelines 2026 (परीक्षा के दिन के सभी निर्देश)
NEET exam guidelines kya hai? पहली बार NEET Exam 2026 में शामिल होने वाले छात्रों का यह भी सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में नियमों का पालन न करना छात्रों को एग्जाम हॉल से बाहर करवा सकता है। इससे उनकी साल भर की NEET तैयारी पर पानी फिर सकता है। NTA हर साल कुछ नए नियम जोड़ता है और पुरानों में बदलाव करता है। इसलिए NEET Admit Card Download करते ही सबसे पहले Exam Day Instructions सेक्शन को ध्यान से पढ़ लें।
नीचे हम छात्रों को वो सभी जरूरी नियम बता रहे हैं जो NEET Exam 2026 के लिए लागू होंगे:
Exam Center ले जाने योग्य चीजें (Permitted Items)
- NEET Admit Card 2026 (रंगीन प्रिंटआउट) – सबसे जरूरी, इसके बिना किसी भी छात्र को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
- Valid Photo ID Proof (Aadhar Card, Voter ID, Passport, PAN Card, Driving License) – छात्र उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई एक अपने साथ जरूर लेकर जाएँ ध्यान रखें इस Photo ID Proof पर छात्र की फोटो स्पष्ट हो।
- Passport size photographs (वही फोटो जो एप्लीकेशन फॉर्म में लगाई थी – 2-3 कॉपी)
- PWD certificate (यदि लागू हो)
Prohibited Items जिन्हें Exam Center पर नहीं ले जा सकतें
- Mobile phone, smartwatch, Bluetooth device, calculator, any electronic gadget लेकर जाना सख्त मना है। ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर छात्रों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
- कोई भी किताब, नोट्स, पर्चा, चिटिंग मटेरियल जो NTA द्वारा परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए निषेध की गई है।
- कोई भी छात्र एग्जाम सेंटर के अंदर पर्स, बैग, टिफिन, बेल्ट इत्यादि नहीं लेकर जा सकता है।
- कोई भी धातु की वस्तु (कपड़ों में भी इस प्रकार की धातु नहीं) परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकते हैं। अगर कोई छात्र लेकर भी जाता है तो परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर की जाँच में आ जायेगा।
- NTA ने जिस प्रकार से JEE Main Exam 2026 के दोनों Session में छात्रों को परीक्षा कक्ष में जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं दी है उसी प्रकार से NEET Exam 2026 में भी छात्रों को केवल खुली सेंडल या चप्पल पहनकर जानें की अनुमति होगी।
निष्कर्ष
NEET Admit Card 2026 छात्रों के NEET UG Exam 2026 के का सबसे अहम दस्तावेज है। NTA के आधिकारिक X Handel की ताजा जानकारी के मुताबिक इस बार NEET UG Exam Admit card 26 अप्रैल को जारी किया जा रहा है। Sikar Best NEET Coachings Matrix NEET Division, Gurukripa Career Academy, Path Career Academy और PCP विशेषज्ञों ने भी NEET UG 2026 Exam का Admit Card 26 अप्रैल 2026 को जारी होने की संभावना जताई थी। जैसे ही NEET admit card 2026 download link NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव होगा, छात्र इसे डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें।
छात्र याद रखें – NEET exam guidelines 2026 के अनुसार मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एग्जाम सेंटर ले जाना सख्त मना है। सिर्फ NEET Admit Card 2026 और valid photo ID साथ ले जाएँ। अब जब NEET Exam 2026 में काफी कम समय बचा है तो छात्र घबराएं नहीं, स्मार्टली रिवीजन करें और आखिरी दिनों में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपने मेहनत की है, अब अपने आप पर भरोसा रखें। सभी प्रतिभागी छात्रों को NEET UG 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ!
FAQ’s
NEET Admit card 2026 अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में, 26 अप्रैल 2026 को जारी होगा। NTA एग्जाम से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा।
छात्र सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएँ। फिर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें। NEET admit card 2026 PDF download करें और रंगीन प्रिंट निकाल लें।
नहीं, NEET Admit Card 2026 के बिना एग्जाम सेंटर में किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो आईडी (आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट) लाना भी अनिवार्य है।
NEET एग्जाम 2026 के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:00 बजे है और गेट क्लोजिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे है। 1:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
NEET एग्जाम में OMR शीट भरने के लिए ब्लू या ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करना होता है। छात्र जेल पेन, फाउंटेन पेन या किसी और पेन का उपयोग न करें। NTA छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ ये निर्देश भी देता है।


