Home / Coaching / JEE / JEE Main 2026 Session 1 Result के बाद क्या करें?
JEE Main 2026 Session 1 Result घोषित - सीकर कोचिंग एंड स्कूल का प्रेरणादायक ग्राफिक जो छात्रों को परिणाम के बाद आगे की रणनीति, सही दिशा और करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

JEE Main 2026 Session 1 Result के बाद क्या करें?

Table of Contents

JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसकी बारीकी से जांच करनी चाहिए। Cut Off के आधार पर छात्रों का अपनी रैंक का विश्लेषण करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही उनके अगले चरण तय करेगा। इस समय छात्रों को यह चुनना होगा कि वे JEE Advanced 2026 की तैयारी करेंगे, अपने स्कोर को सुधारने के लिए JEE Main 2026 session 2 में भाग लेंगे या सीधे जोसा (JoSAA) काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

छात्रों को प्रवेश की इस दौड़ में महत्वपूर्ण समयसीमाओं को चूकने से बचने के लिए पंजीकरण की तारीखों पर पैनी नज़र रखना अनिवार्य है। साथ ही, काउंसलिंग और एडमिशन के दौरान होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना अत्यंत जरुरी है। छात्रों का सही समय पर लिया गया निर्णय और दस्तावेजो की तैयारी ही उनको उनकी पसंदीदा इंजीनियरिंग कॉलेज तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

JEE Main 2026 के Result के बाद का संपूर्ण रोडमैप

JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम आ गया है, इसी के साथ छात्रों की असली चुनौती शुरू होती है। इस समय हर छात्र के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे होंगे – आगे क्या करना है? कहाँ एडमिशन लेना है? JEE Advanced की तैयारी करनी है या नहीं? अगर आप भी इन्हीं उधेड़बुन में हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। यह ब्लॉग ऐसे छात्रों को एक सही दिशा दिखाएगा, ताकि छात्र बिना किसी कंफ्यूजन के आगे बढ़ सकें और अपने करियर का सबसे अच्छा फैसला ले सकें।

छात्र बस एक बात का हमेशा ध्यान रखें – यह परिणाम आपकी मंजिल नहीं है, बल्कि सही रास्ता चुनने का एक जरिया है। आइए, इस रोडमैप को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

चरण 1: अपना ScoreCard Download करें और उसका विश्लेषण करें

परिणाम घोषित होने के बाद सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है छात्र अपना Scorecard Download करें और उसे ध्यान से देखें तथा समझें। छात्रों के लिए बिना सही विश्लेषण के आगे का प्लान बनाना अधूरा होगा। अपने स्कोर कार्ड के आधार पर अपनी रैंक और परसेंटाइल को पिछले वर्षों के डेटा से कंपेयर करना होगा, तभी पता चलेगा कि आपकी असल पोजीशन क्या है।

छात्र सबसे पहले ये काम करें

  • NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना Score Card Download करें।
  • अपना परसेंटाइल स्कोर (Percentile Score) और ऑल इंडिया रैंक (AIR) चेक करें।
  • छात्र अपनी रैंक की तुलना पिछले 2-3 सालों की कटऑफ रैंक से करें।
  • मोटे तौर पर यह अंदाजा लगाएं कि आपको कौन से कॉलेज की और कौन सी ब्रांच मिल सकती है।

चरण 2: JEE Advanced 2026 के लिए पात्रता की जांच करें

जिस छात्र का परसेंटाइल स्कोर अच्छा है और वह JEE Main परीक्षा के टॉप 2.5 लाख छात्रों में शामिल हैं, तो उसके लिए अगला पड़ाव JEE Advanced है। यह उन छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जिनका सपना देश के सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थान IITs में पढ़ने का है। ऐसे छात्रों को अब पूरी एनर्जी सिर्फ और सिर्फ JEE Advanced की तैयारी में लगनी चाहिए।

क्या करना है?

  • JEE Advanced 2026 के लिए पंजीकरण की तारीखों का इंतजार करें और समय पर फॉर्म भरें।
  • JEE Mains session 1 में हुई गलतियों को एनालाइज करें, जिन टॉपिक्स में छात्रों से गलतियां हुई है उनके कॉन्सेप्ट को और गहराई से समझें।
  • JEE Advanced के लिए Time Management पर खास ध्यान दें, क्योंकि Advanced में स्पीड से ज्यादा अंडरस्टैंडिंग मायने रखती है।

JEE Advanced तैयारी टिप्स

JEE Advanced सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, यह छात्रों की (Conceptual Clarity) कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी (Problem Solving Ability) की परीक्षा है। जहाँ JEE Main में स्पीड और एक्यूरेसी से अच्छा स्कोर किया जा सकता है, वहीं JEE Advanced Syllabus उन छात्रों को प्राथमिकता देता है जो चीजों की तह तक जाकर समझते हैं। यह परीक्षा फॉर्मूलों को रटने की नहीं, बल्कि उन्हें नई परिस्थितियों में लागू करने की क्षमता परखती है।

छात्रों को JEE Advanced में सफलता पाने के लिए अनुशासन, धैर्य और एक स्मार्ट वर्क प्लान की जरूरत होती है। यहाँ हम विशेषज्ञों द्वारा बताये गए JEE Advanced तैयारी टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें अपनाकर छात्र इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को आत्मविश्वास से पार कर सकते हैं। ये टिप्स सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपकी पूरी तैयारी की रणनीति को बदलने में मदद करेंगी।

रणनीतिक्या करना है?मुख्य बिंदु और संसाधनक्यों जरूरी है?
कॉन्सेप्ट को गहराई से समझेंहर टॉपिक को पढ़ते समय ‘क्या’, ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पूछें। फॉर्मूलों की व्युत्पत्ति और रियल-लाइफ एप्लीकेशन पर फोकस करें।फिजिक्स में फॉर्मूले की derivation, केमिस्ट्री में रिएक्शन मैकेनिज्म, मैथ्स में थ्योरम के एप्लीकेशन को समझें।यह आपको रटने से हटाकर कॉन्सेप्टुअल क्लैरिटी देता है, जिससे कठिन से कठिन सवाल भी हल हो जाते हैं।
प्रीमियम स्टडी मटेरियल चुनेंकुछ चुनिंदा और टॉपर्स द्वारा सुझाई गई किताबों पर ही फोकस करें। एक साथ कई रिसोर्सेज इकट्ठा न करें।फिजिक्स: IE Irodov, HC Verma (Vol 2), DC Pandey, Matrix JEE Academy Booklets
केमिस्ट्री: OP Tandon (Physical), JD Lee (Inorganic), Morrison & Boyd / MS Chauhan (Organic)
मैथ्स: IA Maron, SL Loney, C.V.G. Advance Course
सीमित और गुणवत्तापूर्ण संसाधनों को बार-बार पढ़ने से कॉन्सेप्ट गहरे तक समझ में आते हैं और कन्फ्यूजन नहीं होता।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करेंपिछले 15-20 सालों के सभी JEE Advanced पेपर हल करें। उनके ट्रेंड और कठिनाई स्तर को समझें।हर पेपर को समय सीमा में हल करें। हल करने के बाद गलतियों का गहन विश्लेषण करें और कमजोर टॉपिक्स पर फोकस करें।परीक्षा के पैटर्न, सवालों की प्रकृति और समय प्रबंधन का सटीक अंदाजा लगता है। एग्जाम में कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
JEE Main (Session 2) और Advanced में संतुलनJEE Main को पूरी तरह नजरअंदाज न करें। दिन का कुछ समय मेन के मॉक टेस्ट के लिए निकालें।JEE Main के सवाल आपके बेसिक कॉन्सेप्ट को मजबूत करते हैं। इससे स्पीड और एक्यूरेसी बनी रहती है।मेन और एडवांस के बीच संतुलन बनाने से आपका आत्मविश्वास और तैयारी का स्तर दोनों बेहतर होता है।
एडवांस लेवल के मॉक टेस्ट का महत्वमॉक टेस्ट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। टॉपिकल टेस्ट से शुरू करें और फुल-लेंथ टेस्ट तक पहुंचें।ऐसे मॉक टेस्ट चुनें जो JEE Advanced के कठिनाई स्तर के अनुरूप हों। टेस्ट के बाद प्रदर्शन का गहन विश्लेषण करें।इससे वास्तविक परीक्षा के माहौल का अभ्यास होता है, कमजोरियों का पता चलता है और टाइम मैनेजमेंट स्किल डेवलप होती है।
गलतियों का विश्लेषण और रिवीजनहर टेस्ट के बाद एक अलग नोटबुक में गलतियों और नए कॉन्सेप्ट को नोट करें। नियमित रूप से रिवीजन करें।इस ‘एरर नोटबुक’ को हर हफ्ते पढ़ें। हर हफ्ते कम से कम एक दिन सिर्फ रिवीजन के लिए निकालें।रिवीजन से लर्निंग परमानेंट होती है, गलतियां दोबारा नहीं होतीं और परीक्षा से पहले कॉन्फिडेंस बिल्ड होता है।
हैंडराइटिंग और स्टेप-बाय-स्टेप सॉल्यूशनसवालों को हल करते समय स्टेप-बाय-स्टेप सॉल्यूशन लिखने की आदत डालें। हैंडराइटिंग साफ रखें।JEE Advanced में नंबर सही स्टेप्स पर भी दिए जाते हैं। साफ-सुथरा हल लिखने से नंबर कटने का खतरा नहीं रहता।इससे कॉन्सेप्ट क्लियर रहता है और परीक्षा में अनावश्यक अंक नहीं कटते। सही उत्तर के साथ-साथ सही प्रक्रिया भी मायने रखती है।

चरण 3: JoSAA Counselling के लिए Registration करें

छात्र चाहे JEE Advanced दें या न दें, JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करना बेहद जरूरी है। यह वह प्रक्रिया है जिसके जरिए उन्हें NIT, IIIT, GFTI और IIT (Advanced के माध्यम से) में सीटें आवंटित की जाती हैं।

छात्रों के लिए मुख्य टास्क

  • JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपने पसंदीदा कॉलेजों और ब्रांचों की लिस्ट बनाएं और उन्हें सही क्रम (Priority Order) में भरें।
  • फॉर्म भरते समय पिछले सालों की कटऑफ रैंक जरूर देखें। यह कट ऑफ रैंक हमने इसी ब्लॉग के आखिर में दी है उसको देखें।
  • सबसे जरूरी: समय सीमा से पहले अपने भरे हुए विकल्पों को लॉक (Lock) करना न भूलें।

चरण 4: राज्य स्तरीय और प्राइवेट कॉलेजों को अपने ऑप्शन में रखें

छात्रों को इस बात का पता होना चाहिए की JoSAA के अलावा भी इंजीनियरिंग की दुनिया में कई शानदार रास्ते मौजूद हैं। कई राज्य अपनी खुद की काउंसलिंग कराते हैं, जहाँ से आपको बेहतरीन सरकारी कॉलेज मिल सकते हैं। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर के कुछ यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग NIT से भी ऊपर होती है। जैसे BITS पिलानी।

छात्रों के बैकअप ऑप्शन

  • राज्य स्तरीय परीक्षाएं: MHTCET (महाराष्ट्र), WBJEE (पश्चिम बंगाल), KCET (कर्नाटक), AP EAPCET आदि के लिए अप्लाई करें।
  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी: VIT (VITEEE), BITS Pilani (BITSAT), SRM, Manipal (MET) जैसे संस्थानों की अपनी अलग परीक्षाएं होती हैं।
  • कई अच्छे प्राइवेट कॉलेज सीधे JEE Mains स्कोर के आधार पर भी छात्रों को अपनी कॉलेजों में एडमिशन देते हैं, बस उनकी डेडलाइन (अंतिम तारीख) चेक करते रहें।

Also Read…JEE Main और JEE Advanced में क्या अंतर है?

चरण 5: अपनी रैंक और श्रेणी (Category) के हिसाब से रणनीति बनाएं

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को यह बात समझनी चाहिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले हर स्टूडेंट की रैंक अलग होती है। छात्र को अपनी क्षमता के हिसाब से अपनी स्ट्रैटेजी भी अलग बनानी चाहिए। सबसे जरुरी बात यह समझना जरूरी है कि आप किस कैटेगरी में आते हैं और आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन क्या है।

छात्रों के लिए JEE Main की रैंक के अनुसार बेस्ट रास्ता

रैंक श्रेणी (Percentile)आपके लिए बेस्ट रास्तामुख्य फोकस
टॉपर्स (95% – 100%)JEE Advanced पर फोकस करेंIIT में एडमिशन के लिए तैयारी तेज करें।
मिडल रेंज (85% – 94%)JoSAA + राज्य काउंसलिंगNIT, IIIT और गृह राज्य के कोटे का सही उपयोग करें।
नीचे (85% से कम)राज्य परीक्षा + प्राइवेट यूनिवर्सिटीMHTCET, WBJEE, VIT, BITSAT आदि के लिए अप्लाई करें।

चरण 6: निर्णय लें – ड्रॉप लें या नहीं?

कई बार छात्रों को उनकी उम्मीद से कम स्कोर मिलता है और वे JEE की तैयारी के लिए एक साल का ड्रॉप लेने (एक साल गैप) की सोचते हैं। यह एक बड़ा फैसला है और इसे बिल्कुल इमोशन में नहीं लेना चाहिए। छात्रों को यह फैसला लेने से पहले निम्न महत्वपूर्ण बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

  • आपको पूरा यकीन हो कि आप अगले साल 99%+ ला सकते हैं।
  • आपकी बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर हो आपके चीजें गहराई से समझ में आई हो लेकिन आप सिर्फ प्रैक्टिस की कमी से चूके हों।
  • आप मानसिक और आर्थिक रूप से एक साल और पढ़ाई के लिए तैयार हों।

चरण 7: शाखा (Branch) vs कॉलेज (College) की समझ बनाएं

यह सबसे बड़ी असमंजस की स्थति होती है – क्या लेना बेहतर है, कम रैंक वाले NIT में CSE या फिर टॉप NIT में मैकेनिकल? इसका कोई एक जवाब नहीं है, लेकिन कुछ बातें आपको फैसला लेने में मदद कर सकती हैं।

खुद से ये सवाल पूछें:

  • मेरी रुचि किस फील्ड में है? (कोडिंग, मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च?)
  • क्या मैं पढ़ाई के दौरान खुद को कोडिंग सीखने के लिए मोटिवेट कर सकता हूँ?
  • आप जिस कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते है उस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है?
  • सबसे महत्वपूर्ण बात जो आपको याद रखनी चाहिए: आपकी डिग्री से ज्यादा आपका स्किल सेट आपके करियर को डिफाइन करता है।

चरण 8: सभी दस्तावेज तैयार रखें

छात्र इस बात का ध्यान जरूर रखें की आपके सभी जरुरी कागजात सही है। किसी भी छात्र के कॉउंसलिंग के समय अगर सभी दस्तावेज सही नहीं होंगे, तो सीट जाने का खतरा रहता है। अभी से सब कुछ तैयार करके रख लें, ताकि आखिरी समय में भागदौड़ न हो।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  • छात्र के JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड
  • छात्र की कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • छात्र का जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • छात्र का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो (10-12 कॉपी)
  • उसका स्वयं का आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र

2024-25 की टॉप NIT में CSE से GFTI तक कैटेगरी वाइज कटऑफ रेंज

यहाँ छात्रों के लिए JoSAA 2024 और 2025 की Cut Off Rank की जानकारी उन्हें समझने योग्य भाषा में दी जा रही है। ये आंकड़े आखिरी राउंड (Final Round) के बाद की सामान्य (CRL) रैंक हैं। जो JEE Main 2026 Session 1 में सफल छात्रों को अंदाजा लगाने में मदद करेंगे कि किस रैंक पर कौन से कॉलेज मिल सकते हैं।

महत्वपूर्ण बात: CSE (कंप्यूटर साइंस) जैसी टॉप ब्रांच की कटऑफ हमेशा बहुत ऊंची रहती है। वहीं मैकेनिकल, सिविल, केमिकल जैसी कोर ब्रांच में थोड़ी ढील मिल जाती है। 2025 में 2024 के मुकाबले कटऑफ में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, मतलब छात्रों को यहाँ प्रवेश पाने के लिए बेहतर रैंक की जरूरत पड़ी है।

नीचे दी गई टेबल से छात्र आसानी से समझ सकते हैं कि आपकी रैंक के आसपास कौन से कॉलेज और ब्रांच की संभावना बन सकती है:

टॉप NIT (ट्रिची, सूरथकल, वारंगल) CSE

कैटेगरी2024 क्लोजिंग रैंक (लगभग)2025 क्लोजिंग रैंक (लगभग)पर्सेंटाइल रेंज (2024-25)
General1000-2500800-200099.7+
OBC-NCL400-800300-60098-99.5
EWS200-500150-40098.5-99.7
SC100-30080-25095-98
ST50-15040-12090-96

अच्छे NIT/IIIT (राउरकेला, कालीकुट, IIIT-अलीगढ़) CSE/ECE

कैटेगरीCSE 2024-25 क्लोजिंग (लगभग)ECE 2024-25 क्लोजिंग (लगभग)पर्सेंटाइल रेंज
General3000-80005000-1200098-99.5
OBC-NCL800-20001200-300096-98.5
EWS400-1000600-150097-99
SC300-800500-120090-96
ST100-400200-60085-93

नए IIT/NIT कोर ब्रांच (ME/CE/EEE)

कैटेगरी2024-25 क्लोजिंग रैंक (लगभग)पर्सेंटाइल रेंज
General15000-4000093-98
OBC-NCL4000-1200088-96
EWS2000-500090-97
SC1500-500080-93
ST500-200075-88

टॉप IIIT CSE/IT कटऑफ रेंज

कैटेगरीक्लोजिंग रैंक (टॉप IIIT CSE)पर्सेंटाइल रेंज
General1500-800098-99.9+
OBC-NCL500-250096-98.5
EWS300-120097-99
SC200-100090-96
ST100-50085-93

राज्य स्तर GFTI (SPFU, BIT मेरठ आदि)

कैटेगरी2024-25 क्लोजिंग रैंक (लगभग)पर्सेंटाइल रेंज
General40000-100000+85-93
OBC-NCL15000-4000075-88
EWS8000-2000080-92
SC5000-1500070-85
ST2000-800065-80

छात्रों को सलाह: ये टेबल सिर्फ आपके अनुमान लगाने के लिए है ताकि आपको ट्रेंड समझ में आ जाए। असली कटऑफ हर साल थोड़ी बहुत घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए अपनी रैंक के आधार पर सही अनुमान लगाने के लिए, JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर पिछले सालों के डेटा जरूर देखें।

निष्कर्ष

JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम आपके करियर का अंतिम पड़ाव नहीं है, बल्कि एक नई शुरुआत का द्वार है। छात्रों का यह परिणाम चाहे जैसा भी हो, यह उनको यह तय करने का मौका देता है कि वे आगे किस दिशा में जाना चाहते हैं। छात्र चाहे JEE Advanced की तैयारी करें, JEE Main 2026 Session 2 में अपना स्कोर सुधारें, या JoSAA काउंसलिंग के जरिए NIT, IIIT या GFTI में एडमिशन लें, हर रास्ता उन्हें सफलता की ओर ले जा सकता है। महत्वपूर्ण यह है कि आप धैर्य न खोएं, सही जानकारी के आधार पर निर्णय लें और अपनी रणनीति को समझदारी से बनाएं।

छात्र याद रखें, इंजीनियरिंग की दुनिया में सिर्फ रैंक और कॉलेज ही मायने नहीं रखते, बल्कि आपके स्किल्स, आपका जुनून और लगातार सीखने की इच्छा असली पहचान दिलाती है। इसलिए आज से ही अपने अगले कदम की योजना बनाएं, दस्तावेज तैयार रखें और महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर बनाए रखें। सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही आपको आपके सपनों के कॉलेज तक पहुंचाएगा। आपको आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:
IIT JEE 2026 के लिए पात्रता, आयु सीमा, अंको की आवश्यकता और प्रयासों की संख्या
छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स, जानें यहाँ
सीकर IIT JEE की कोचिंग्स के लिए क्यों प्रसिद्ध हुआ?
सीकर में सबसे बेस्ट कोचिंग कौन सी है? जाने बस एक क्लिक में
JoSAA काउंसलिंग 2026 रिजल्ट, रजिस्ट्रेशन व एडमिशन की तिथियाँ घोषित

FAQ’s

Q. JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट कब घोषित हुआ?

JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम 16 फरवरी 2026 को घोषित किया गया।

Q.  JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होने के लिए JEE Main में कितनी रैंक होनी चाहिए?

JEE Advanced 2026 के लिए वही छात्र पात्र होंगे जो JEE Main में टॉप 2,50,000 रैंक (सभी श्रेणियों को मिलाकर) के भीतर आते हैं। हालाँकि, यह संख्या हर साल थोड़ी बदल सकती है, इसलिए छात्र आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

Q. JoSAA काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करना क्यों जरूरी है?

JoSAA काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह एकमात्र केंद्रीय प्रक्रिया है जिसके जरिए छात्र NITs, IIITs, GFTIs और IITs (JEE Advanced के माध्यम से) में सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के छात्र इन संस्थानों में Admission नहीं ले सकते।

Q. क्या Private College में Admission लेने के लिए JEE Main स्कोर मान्य होता है?

हाँ, कई Private University (विश्वविद्यालय) और College JEE Main स्कोर को मान्यता देते हैं और उसी के आधार पर छात्रों को Admission देते हैं। हालाँकि, टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटीज जैसे BITS Pilani, VIT, SRM की अपनी अलग प्रवेश परीक्षाएं (BITSAT, VITEEE, SRMJEEE) होती हैं, जिन्हें देना होता है।

Q.  यदि JEE Main 2026 Session 1 में मेरा स्कोर 99 प्रतिशत से अधिक हो, तो मुझे किस पर ध्यान देना चाहिए?

यदि आप JEE Main 2026 Session 1 में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तो अब आपका पूरा ध्यान JEE Advanced 2026 की तैयारी पर केंद्रित करें। परीक्षा 17 मई, 2026 को निर्धारित है। जिसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है।