Home / Coaching / JEE / JEE Main Cut off: जानें JEE Advanced के लिए General, OBC, SC, ST और EWS के लिए Percentile?

JEE Main Cut off: जानें JEE Advanced के लिए General, OBC, SC, ST और EWS के लिए Percentile?

SIKAR COACHING AND SCHOOL द्वारा JEE Main Session 2 के लिए General, OBC, SC, ST और EWS वर्गों के लिए अपेक्षित कट ऑफ और प्रतिशत

Table of Contents

JEE Main 2026 Session 2 का आयोजन 2 से 8 अप्रैल के बीच संपन्न हो चुका है। NTA ने 20 अप्रैल 2026 को JEE Main 2026 Session 2 के परिणाम और JEE Main 2026 official cutoff आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। अब सभी छात्रों के मन में एक ही सवाल है – JEE Main 2026 Session 2 cutoff क्या रही? कितनी percentile सुरक्षित मानी जाएगी? NTA ने JEE Main 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, और अब यह स्पष्ट हो गया है कि कौन से छात्र JEE Advanced 2026 eligibility के लिए योग्य होंगे और किन्हें NITs, IIITs व GFTIs में प्रवेश के अवसर मिलेंगे। इस ब्लॉग में हम NTA JEE Main result 2026 और JEE Main 2026 qualifying cutoff का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।

हम category-wise cutoff, JEE Main percentile vs rank, previous year trends, और उन सभी कारकों पर चर्चा करेंगे जो इस बार की कटऑफ को प्रभावित करते हैं। यदि छात्र जानना चाहते हैं कि JEE Main 2026 cutoff category wise क्या रही है, तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

JEE Main 2026 Cut off क्या है?

JEE Main 2026 cutoff meaning को समझना बेहद जरूरी है। दरअसल, JEE Main में cutoff दो प्रकार की होती है: Qualifying Cutoff और Admission Cutoff। आइये इन्हें संक्षिप्त में समझते हैं।

  • Qualifying Cutoff: वह न्यूनतम percentile है जिसे प्राप्त करने पर कोई छात्र JEE Advanced 2026 की परीक्षा देने के लिए योग्य होता है। यह cutoff NTA द्वारा प्रत्येक श्रेणी (General, OBC, SC, ST, EWS, PwD) के लिए अलग-अलग जारी की जाती है। यह minimum qualifying percentile JEE Main 2026 कहलाती है।
  • Admission Cutoff: वह percentile या rank है जिसके आधार पर छात्रों को JoSAA काउंसलिंग में NITs, IIITs और GFTIs में प्रवेश लेने के लिए सीटें आवंटित की जाती हैं। यह qualifying cutoff से काफी अधिक होती है, खासकर टॉप NIT और टॉप IIIT कॉलेजों और ब्रांचों के लिए।

महत्वपूर्ण: JEE Main Exam में कोई निश्चित “पासिंग मार्क्स” नहीं होते। छात्रों की योग्यता percentile पर निर्भर करती है, न कि raw marks पर।

JEE Main 2026 Session 2 की आधिकारिक Cutoff (NTA द्वारा जारी – 20 अप्रैल 2026)

NTA JEE Main 2026 cutoff पहले ही जारी कर दी गई है। नीचे JEE Main 2026 qualifying marks category wise की आधिकारिक तालिका दी गई है, जो NTA की प्रेस रिलीज पर आधारित है:

श्रेणी (Category)आधिकारिक कट-ऑफ परसेंटाइल (Official Cutoff Percentile)योग्य उम्मीदवारों की संख्या (Number of Eligible Candidates)
General (UR-ALL)93.412354996,873
General-EWS82.416452825,009
OBC-NCL80.923258367,597
SC63.917279237,522
ST52.017471218,790
General-PwBD93.3244144 (Upper Limit)4,391

नोट: नोट: यह JEE Main 2026 official cutoff NTA द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी की गई है। यह कोई अनुमान नहीं है, बल्कि अंतिम योग्यता सीमा है। JEE Main 2026 session 2 cutoff category wise के लिए केवल इसी तालिका को मान्य मानें।

General Category के लिए विशेष विश्लेषण

JEE Main 2026 cutoff for General के लिए NTA की आधिकारिक cutoff 93.4123549 percentile है। इसका मतलब है कि सामान्य वर्ग के छात्रों को JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होने हेतु यह percentile या उससे अधिक स्कोर करना आवश्यक है।

OBC / EWS के लिए

JEE Main 2026 cutoff for OBC-NCL: 80.9232583 percentile और JEE Main 2026 cutoff for EWS: 82.4164528 percentile के बीच रही है।

SC / ST के लिए

JEE Main 2026 cutoff for SC और ST में पिछले वर्षों की तरह बढ़ोतरी देखने को मिली है। JEE Main 2026 cutoff for SC: 63.9172792 percentile और JEE Main 2026 cutoff for ST: 52.0174712 percentile रही है।

Note:- JEE Main 2026 qualifying marks for JEE Advanced के लिए ये आधिकारिक आँकड़े हैं। पिछले वर्षों की तुलना में सभी श्रेणियों में कटऑफ में वृद्धि देखने को मिली है।

JEE Main 2026 Expected Cutoff (Marks vs Percentile Analysis)

JEE Main 2026 marks vs percentile का सीधा संबंध नहीं होता क्योंकि नॉर्मलाइज़ेशन के कारण raw marks में बदलाव आ जाता है। फिर भी, पिछले वर्षों के आंकड़ों और JEE Main Session 2 के पेपर स्तर के आधार पर, Sikar Best JEE Coaching विशेषज्ञों ने safe score for JEE Main 2026 का निम्नलिखित अनुमान तैयार किया है:

Marks Range (Raw Score)अपेक्षित Percentile (Expected Percentile)अपेक्षित AIR Range (Expected AIR Range)
280 – 30099.99 – 1001 – 150
260 – 27999.90 – 99.98150 – 1,000
240 – 25999.70 – 99.891,000 – 3,500
220 – 23999.40 – 99.693,500 – 7,500
200 – 21999.00 – 99.397,500 – 13,000
180 – 19998.40 – 98.9913,000 – 19,000
160 – 17997.50 – 98.3919,000 – 30,000
140 – 15995.50 – 97.4930,000 – 50,000
120 – 13993.00 – 95.4950,000 – 80,000
100 – 11989.00 – 92.9980,000 – 1,25,000
80 – 9982.00 – 88.991,25,000 – 2,00,000

JEE Main 2026 Cut – off को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Cutoff)

छात्रों को JEE Main cutoff factors समझना जरूरी है ताकि छात्र भी अनुमान लगा सकें कि कटऑफ ऊपर जाएगी या नीचे। JEE Main Exam Cut off को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक निम्नलिखित हैं:

JEE Main Exam 2026 का कठिनाई स्तर (Difficulty Level)

JEE Main Session 2 (अप्रैल 2026) का पेपर JEE Main Session 1 (जनवरी 2026) की तुलना में आसान से मध्यम रहा। विशेष रूप से भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्न सीधे और NCERT-आधारित थे। गणित विषय सभी शिफ्ट्स में औसत रूप से मध्यम लेकिन लंबा रहा। JEE Main Session 2 के पेपर तुलनात्मक रूप से थोड़े सरल होने के कारण कटऑफ में बढ़ोतरी हुई है।

JEE Main Exam Session 2 में उम्मीदवारों की संख्या (Number of Students)

JEE Main 2026 सत्र 2 में 11,10,904 छात्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 10,34,330 उपस्थित हुए। JEE Main 2026 के दोनों सत्रों को मिलाकर कुल अद्वितीय उपस्थित छात्रों की संख्या 15,38,468 रही। बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने कटऑफ को ऊपर ले जाने में योगदान दिया है।

JEE Main Exam में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (Normalization Process)

NTA normalization process JEE Main Exam Results में कटऑफ को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। चूंकि JEE Main Exam कई shifts में होता है, NTA raw marks को percentile में बदलने के लिए एक जटिल सांख्यिकीय प्रक्रिया अपनाता है।

पिछले वर्षों के रुझान (Previous Year Trends)

JEE Main Exam की पिछले 5 वर्षों में हर साल कटऑफ में वृद्धि हुई है। यह प्रवृत्ति 2026 में भी जारी रही है।

JEE Main Previous Year Cutoff Trends (2021–2025)

JEE Main previous year cutoff का विश्लेषण हमें भविष्य की कटऑफ का अनुमान लगाने में मदद करता है। नीचे cutoff trends JEE Main 2021 से 2025 तक दिए गए है। छात्र इसके आधार पर भी cutoff बढ़ने के अनुमान लगा सकते है।

YearGeneralEWSOBC-NCLSCST
202593.1080.3879.4361.1547.90
202493.2481.3379.6860.0946.70
202390.7875.6273.6151.9737.23
202288.4163.1167.0143.0826.78
202187.8968.0246.5034.67

JEE Main previous year cutoff की मुख्य बातें

  • General कटऑफ 2021 में 87.89% से बढ़कर 2026 में 93.41% हो गई
  • 2024 में General कटऑफ 93.24% (पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक) रही।
  • SC/ST कटऑफ में भी लगातार वृद्धि हुई है
  • EWS कटऑफ 2023 में 75.62% से बढ़कर 2026 में 82.41% हो गई

JEE Main 2026 Safe Percentile for NITs, IIITs, GFTIs

JEE Main 2026 safe percentile for NIT इस बात पर निर्भर करता है कि छात्र किस NIT और किस ब्रांच में प्रवेश चाहते हैं। यहाँ हम JEE Main rank required for NIT का अनुमानित विवरण दे रहे हैं। छात्र ध्यान दें यह केवल अनुमानित आंकड़ें हैं आधिकारिक कट ऑफ JoSSA कॉउंसलिंग के बाद जारी किये जायेंगे।

टॉप NITs (NIT Trichy, NIT Surathkal, NIT Warangal, NIT Allahabad, NIT Rourkela) के लिए

Branch (ब्रांच)Minimum PercentileApproximate Rank
CSE / IT (कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)99.5+8,000 – 12,000
ECE99.2 – 99.512,000 – 18,000
EE / Mechanical98.8 – 99.218,000 – 25,000
Civil / Chemical97.5 – 98.825,000 – 40,000

मध्यम श्रेणी की NITs और IIITs के लिए अनुमानित Cut Off

BranchMinimum PercentileApproximate Rank
CSE98.5 – 99.215,000 – 25,000
ECE97.5 – 98.525,000 – 40,000
EE / Mechanical96.0 – 97.540,000 – 60,000
Core Branches93.0 – 96.060,000 – 1,00,000

GFTIs और राज्य कॉलेजों के लिए

  • CSE के लिए: 95-97 percentile (लगभग 40,000-70,000 rank)
  • अन्य ब्रांचों के लिए: 90-95 percentile (लगभग 70,000-1,20,000 rank)

Also Read… JEE Main Result 2026: Session 1 में कितने छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल? देखें पूरी लिस्ट

JEE Main 2026 Cutoff के बाद JEE Advanced & Counselling

JEE Main 2026 Result के बाद क्या करें? JEE Main 2026 का परिणाम और cutoff आने के बाद छात्रों के सामने दो महत्वपूर्ण रास्ते खुलते हैं। पहला रास्ता JEE Advanced 2026 की ओर जाता है, जो IITs में प्रवेश का द्वार है। दूसरा रास्ता JoSAA काउंसलिंग की ओर होता है, जिसके माध्यम से NITs, IIITs और GFTIs में प्रवेश लिया जाता है। दोनों ही रास्तों की अपनी अलग-अलग प्रक्रियाएँ, पात्रताएँ और समय-सीमाएँ होती हैं। इसलिए, JEE Main 2026 की cutoff जारी होते ही हर छात्र को यह स्पष्ट समझ होनी चाहिए कि आगे क्या करना है, कब करना है और कैसे करना है। इस भाग में हम इन्हीं प्रक्रियाओं को विस्तार से समझेंगे।

JEE Advanced 2026 के लिए योग्यता (Eligibility)

यदि छात्र अपनी श्रेणी की qualifying cutoff को पार कर लेते हैं, तो वे JEE Advanced 2026 की परीक्षा देने के पात्र हो जाते हैं। JEE Advanced eligibility cutoff 2026 वही है जो ऊपर दी गई NTA की आधिकारिक तालिका में है। छात्रों को JEE Advanced exam के माध्यम से IITs में प्रवेश मिलेगा।

JoSAA काउंसलिंग (JosAA Counselling Process)

JoSAA counselling process के तहत JEE Main (NITs/IIITs/GFTIs) और JEE Advanced दोनों के रैंक के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं। यह प्रक्रिया सामान्यतः जून-जुलाई में शुरू होती है। यह प्रक्रिया जब भी शुरू होगी छात्रों को इस पेज पर पूरी जानकारी दी जाएगी।

Counselling के मुख्य चरण

  • Registration – JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण
  • Choice Filling – कॉलेजों और ब्रांचों की प्राथमिकता सूची बनाना
  • Seat Allotment – कई राउंड में सीटों का आवंटन
  • Acceptance & Reporting – सीट स्वीकार करना और रिपोर्ट करना

निष्कर्ष (Conclusion)

JEE Main 2026 Session 2 के परिणाम NTA द्वारा 20 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिए गए हैं। JEE Main 2026 official cutoff भी इसी के साथ जारी कर दी गई है। NTA के अनुसार:

  • General category के लिए qualifying cutoff 93.4123549 percentile है
  • EWS के लिए 82.4164528 percentile
  • OBC-NCL के लिए 80.9232583 percentile
  • SC के लिए 63.9172792 percentile
  • ST के लिए 52.0174712 percentile

छात्रों को यह स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि JEE Main qualifying cutoff और admission cutoff में बड़ा अंतर होता है। अंतिम परिणाम और JoSAA काउंसलिंग तक JEE Advanced 2026 की तैयारी सीकर की शीर्ष JEE Coachings जैसे Matrix JEE Academy, PCP, Allen Sikar आदि से जारी रखें।

आधिकारिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ’s

JEE Main 2026 Session 2 की आधिकारिक cutoff क्या है?

NTA के अनुसार, General के लिए 93.4123549 percentile, EWS के लिए 82.4164528 percentile, OBC-NCL के लिए 80.9232583 percentile, SC के लिए 63.9172792 percentile, और ST के लिए 52.0174712 percentile है। यह cutoff 20 अप्रैल 2026 को जारी की गई है।

JEE Main 2026 में कितने percentile पर JEE Advanced के लिए योग्यता मिलेगी?

General category के लिए 93.4123549 percentile, OBC/EWS के लिए 80-82 percentile, SC के लिए 63.91 percentile, और ST के लिए 52.01 percentile पर JEE Advanced 2026 के लिए योग्यता मिलती है।

JEE Main 2026 में 99 percentile के लिए कितने marks चाहिए?

JEE Main 2026 99 percentile marks लगभग 165-175 (out of 300) हो सकते हैं। चूंकि JEE Main Session 2 का पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा है, इसलिए 99 percentile के लिए 170+ अंक सुरक्षित माने जा सकते हैं।

JEE Main 2026 cutoff कब जारी हुई?

NTA ने JEE Main 2026 cutoff 20 अप्रैल 2026 को परिणाम के साथ ही ही जारी कर दी है।

JEE Main 2026 marks vs percentile में क्या संबंध है?

JEE Main 2026 marks vs percentile का सीधा संबंध नहीं होता क्योंकि NTA normalization process के जरिए raw marks को percentile में बदलता है। मोटे तौर पर 280+ marks पर 99.99+ percentile, 200+ marks पर 99+ percentile, और 120+ marks पर 93+ percentile बन सकती है।