Home / Coaching / JEE Advanced 2026 Registration शुरू: Direct Link, Last Date, Eligibility और Apply Process की पूरी जानकारी

JEE Advanced 2026 Registration शुरू: Direct Link, Last Date, Eligibility और Apply Process की पूरी जानकारी

JEE Advanced 2026 Registration शुरू – direct link, last date, eligibility और apply process की जानकारी पढ़ता हुआ छात्र

JEE Advanced 2026 Registration 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। IIT Roorkee इस वर्ष JEE Advanced Exam 2026 का आयोजन कर रहा है। जिन छात्रों ने JEE Main 2026 क्वालीफाई किया है, वे अब इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। JEE Advanced 2026 Registration से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह से ऑनलाइन होंगी, और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।

इस ब्लॉग में हम आपको JEE Advanced 2026 Registration से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – JEE Advanced 2026 registration date से लेकर JEE Advanced 2026 last date, JEE Advanced 2026 eligibility criteria, JEE Advanced 2026 application steps, और JEE Advanced 2026 registration fee category wise तक। यदि छात्र जानना चाहते हैं कि JEE Advanced 2026 registration kaise kare या JEE Advanced 2026 apply online kaise kare, तो यह ब्लॉग ऐसे छात्रों की जानकारी लिए गाइड की तरह है।

JEE Advanced 2026 Registration: महत्वपूर्ण तिथियाँ

JEE Advanced 2026 Registration की तारीखों को लेकर IIT Roorkee ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गई है। सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस बार बोर्ड ने समय सारिणी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें।

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो JEE Advanced 2026 registration date और last date के बीच लगभग 10 दिन का अंतराल होता है। इस बार भी ऐसा ही है, जिससे छात्रों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। नीचे तालिका में सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गई हैं:

JEE Advanced 2026 registration timetable

विवरणतिथि
JEE Advanced 2026 Registration शुरू23 अप्रैल 2026 (सुबह 10 बजे)
JEE Advanced 2026 Registration Last Date2 मई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि4 मई 2026
JEE Advanced 2026 Exam Date17 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द घोषित की जाएगी

JEE Advanced 2026 Registration Process की जानकारी

JEE Advanced 2026 Registration Process को आसान बनाने के लिए IIT Roorkee ने एक सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस तैयार किया है। JEE Advanced 2026 apply online kaise kare, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। इस परीक्षा में सफलता के लिए JEE Advanced 2026 की तैयारी कैसे करें? यह जानकारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

  • सबसे पहले, अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर jeeadv.ac.in खोलें। 
  • होमपेज पर “JEE Advanced 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपको अपने JEE Main 2026 के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। 
  • लॉगिन करने के बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और संपर्क जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद, अपने स्कैन किए गए फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों को निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड करें। 
  • सभी दस्तावेजों का आकार और प्रारूप पहले से जांच लें ताकि अपलोड करते समय कोई त्रुटि न हो। JEE Advanced 2026 documents required की पूरी सूची नीचे दी गई है।

JEE Advanced 2026 Documents Required (पूरी सूचि)

छात्रों को JEE Advanced 2026 documents required की सूची आवेदन शुरू करने से पहले तैयार रखनी चाहिए। छात्र इन दस्तावेजों को आवेदन करने से पहले स्कैन करके निर्दिष्ट प्रारूप में सहेज रखें। क्या आप जानते हैं कि सीकर IIT JEE की कोचिंग्स के लिए क्यों प्रसिद्ध हुआ? यहाँ की कोचिंग्स ने हजारों छात्रों को IIT में प्रवेश दिलाया है।

  • JEE Main 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  • कक्षा 12 या समकक्ष की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ (JPG/JPEG फॉर्मेट में, 10 KB से 200 KB के बीच)
  • हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति (JPG/JPEG फॉर्मेट में, 4 KB से 30 KB के बीच)
  • श्रेणि प्रमाण पत्र (यदि SC/ST/OBC/EWS श्रेणी में आवेदन कर रहे हैं)
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या पहचान पत्र

JEE Advanced 2026 के लिए Registration Fee (Category Wise)

JEE Advanced 2026 Registration Fee Category Wise अलग-अलग है। IIT Roorkee ने श्रेणियों के अनुसार शुल्क निर्धारित किया है। यह शुल्क पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा, साथ ही यह शुल्क परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों के लिए नॉन-रिफंडेबल है। इससे पहले यह जान लेना भी जरूरी है कि JEE Advanced के लिए General, OBC, SC, ST और EWS के लिए Percentile क्या है?, क्योंकि यही आपकी पात्रता तय करता है।

JEE Advanced 2026 Application Fee

नोट: आज रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। पुरुष General/OBC-NCL छात्रों के लिए ₹3200 का शुल्क है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए ₹1600। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद ही छात्रों का JEE Advanced Registration पूर्ण होगा, अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

नीचे तालिका में सभी श्रेणियों के लिए शुल्क की विस्तृत जानकारी दी गई है:

श्रेणी (Category)पंजीकरण शुल्क (Registration Fee)
सामान्य (General) एवं OBC-NCL (पुरुष)₹3,200
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियाँ)₹1,600
SC, ST एवं PwD उम्मीदवार₹1,600
SAARC देशों के विदेशी उम्मीदवारUSD 100
गैर-SAARC देशों के विदेशी उम्मीदवारUSD 200

JEE Advanced 2026 के लिए Eligibility

JEE Advanced Exam 2026 के लिए Eligibility Criteria (योग्यता मानदंडों) में IIT Roorkee ने इस बार कोई परिवर्तन नहीं किया है। फिर भी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को निम्न योग्यता मानदंडों को ध्यान में रखना चाहिए।

  • JEE Advanced Exam 2026 में भागीदार उम्मीदवारों को JEE Main में भाग लेना होगा तथा राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी (NTA ) द्वारा निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने होंगे।
  • शीर्ष 2,50,000 रैंक विद्यार्थयों को IIT JEE Advanced में पात्रता पाने के लिए JEE Mains परीक्षा में शीर्ष 2,50,000 (ढाई लाख ) प्रतिभागियों में स्थान हासिल करना होगा।
  • उम्मीदवारों को कक्षा 12 वीं (या समकक्ष) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष के बाद लगातार दो वर्षों तक कुल 2 बार IIT JEE Advanced परीक्षा में बैठने की अनुमति होती हैं।
  • ध्यान रखें कि IIT में 75% का नियम क्या है? यह भी आपके एडमिशन के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है।

JEE Advanced 2026 Exam Date और एडमिट कार्ड

JEE Advanced 2026 Exam Date 17 मई 2026 के दिन निर्धारित की गई है। JEE Advanced Exam 2026 दो पेपरों में आयोजित की जाएगी – पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। छात्रों के लिए दोनों पेपर अनिवार्य हैं, और प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा। IIT के लिए 12 वीं में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक आवश्यक है? यह जानना भी इसी कड़ी में आता है, क्योंकि परीक्षा पास करने के बाद भी यह शर्त लागू होती है।

JEE Advanced 2026 admit card परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देश अंकित होंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

JEE Main 2026 Qualifying Cutoff for JEE Advanced

JEE Main 2026 qualifying cutoff for JEE Advanced NTA द्वारा परिणाम के साथ जारी कर दी गई है। इस वर्ष सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ प्रतिशत में वृद्धि हुई है, जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। JEE Main Percentile Calculator 2026: Marks से Percentile, Rank और Score Analysis कैसे करें? यह टूल आपको अपने प्रदर्शन का सटीक विश्लेषण करने में मदद करेगा।

JEE Main 2026 qualifying cutoff पार किये बिना छात्र JEE Advanced के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए, आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें। नीचे तालिका में श्रेणीवार कटऑफ प्रतिशत दी गई है:

JEE Advanced Eligibility Cut off 

यह कटऑफ रैंक लिस्ट के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत है। General कैटेगरी के लिए 93.41% से ऊपर स्कोर वाले ही Advanced के लिए योग्य होंगे।

श्रेणी (Category)आधिकारिक कटऑफ प्रतिशत (2026)
General (UR)93.4123549%
EWS81.3209571%
OBC-NCL80.9232583%
SC62.8462698%
ST49.6924917%

JEE Advanced 2026 Guidelines और Important Instructions

JEE Advanced 2026 guidelines को ध्यानपूर्वक पढ़ना प्रत्येक छात्र के लिए आवश्यक है। आवेदन करते समय सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके आधिकारिक दस्तावेजों से मेल खाती हो। JEE Main 2026 Session 2 Sikar Topper: नाम, मार्क्स, परसेंटाइल और सफलता की पूरी कहानी पढ़कर आपको यह समझ में आएगा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कैसे शीर्ष स्थान प्राप्त किया जा सकता है। जो JEE Advanced की तैयारी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

छात्र परीक्षा के दिन, अपने एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर आदि) ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।

निष्कर्ष

JEE Advanced 2026 Registration 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि 2 मई 2026 है। इस ब्लॉग में हमने JEE Advanced 2026 Application Form, पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ विस्तार से प्रदान कर दी हैं। यदि आप JEE Main 2026 qualified candidates में शामिल हैं और सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए आवेदन करें।

याद रखें, JEE Advanced 2026 registration last date 2 मई 2026 है, और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। अंतिम दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ जाता है, इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अब JEE Advanced Exam 2026 की तैयारी Sikar की Best JEE Coachings के मार्गदर्शन से करें क्योंकि JEE Advanced Exam 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएँ।

FAQ’s

JEE Advanced 2026 Registration कब शुरू हुआ?

JEE Advanced 2026 Registration 23 अप्रैल 2026, सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2026 है।

JEE Advanced 2026 eligibility क्या है?

JEE Advanced 2026 eligibility के लिए छात्रों का JEE Main 2026 में शीर्ष 2,50,000 रैंक में होना आवश्यक है। साथ ही, जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होनी चाहिए (SC/ST/PwD को 5 वर्ष की छूट)। छात्र JEE Advanced को अधिकतम दो बार और लगातार दो वर्षों में दे सकते हैं।

JEE Advanced 2026 registration fee category-wise कितनी है?

JEE Advanced 2026 registration fee category wise इस प्रकार है: सामान्य एवं OBC-NCL (पुरुष) के लिए ₹3,200, महिलाओं एवं SC/ST/PwD के लिए ₹1,600 है। विदेशी छात्रों के लिए USD 100 से USD 200 तक शुल्क है।

JEE Advanced 2026 apply online कैसे करें?

JEE Advanced 2026 apply online करने के लिए jeeadv.ac.in पर जाएं, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, JEE Main क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

JEE Advanced और JEE Main में क्या अंतर है?

JEE Main NITs, IIITs और GFTIs में प्रवेश के लिए है, जबकि JEE Advanced IITs में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। JEE Advanced का स्तर JEE Main से कठिन होता है।