JEE Advanced परीक्षा 2026 भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा JEE (मुख्य) के द्वितीय चरण के रूप में संचालित होती है और केवल उन्हीं 2.5 लाख अभ्यर्थियों के लिए खुली है जो JEE मुख्य 2026 में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हैं। यह परीक्षा अवधारणात्मक गहराई, तार्किक विश्लेषण एवं समस्या समाधान कौशल की कसौटी पर खरी उतरने वाले छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाती है।
JEE Advanced केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति एक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। परीक्षा में दो पेपरों का प्रावधान है – पेपर 1 (सुबह 9:00 से 12:00 बजे) और पेपर 2 (दोपहर 2:30 से 5:30 बजे) – जो कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होंगे। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको JEE Advanced 2026 की सम्पूर्ण रूपरेखा, पात्रता, पैटर्न और रणनीति से अवगत कराएंगे।
JEE Advanced परीक्षा क्या है?
JEE Advanced भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन 1961 से निरंतर किया जा रहा है। यह JEE (मुख्य) परीक्षा के द्वितीय और अंतिम चरण के रूप में संचालित होती है, जिसमें केवल वे अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जो JEE मुख्य में शीर्ष 2.5 लाख स्थानों में आते हैं। इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष सात क्षेत्रीय IITs के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है, और वर्ष 2026 के लिए इसकी मुख्य जिम्मेदारी IIT रुड़की को सौंपी गई है।
मूल्यांकन का स्वरूप एवं दृष्टिकोण
JEE Advanced में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन केवल तथ्यात्मक ज्ञान के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी अवधारणात्मक समझ, तार्किक विश्लेषण क्षमता और जटिल समस्याओं के समाधान की योग्यता के आधार पर किया जाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न रटंत विद्या को नकारते हुए गहन चिंतन और सूझबूझ की माँग करते हैं।
परीक्षा की संरचना एवं विवरण
- कुल अंक एवं पेपर: परीक्षा में कुल 360 अंकों के दो अनिवार्य पेपर होते हैं।
- विषयवार अंक विभाजन:
- भौतिकी (Physics): 108 अंक
- रसायन विज्ञान (Chemistry): 108 अंक
- गणित (Mathematics): 144 अंक
- माध्यम: परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है।
- पाठ्यक्रम का आधार: इसका सिलेबस पूर्ण रूप से कक्षा 11वीं और 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है।
सफलता का परिणाम एवं आगे की प्रक्रिया
परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एक अखिल भारतीय रैंक (AIR) प्राप्त होती है। यह रैंक जॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग के 6 चरणों में सीट आवंटन का आधार बनती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को उनकी प्राथमिकता और रैंक के अनुसार IITs तथा अन्य संस्थानों में सीट आवंटित की जाती है।
JEE Advanced परीक्षा 2026 की संपूर्ण जानकारी
JEE एडवांस्ड 2026 के संपूर्ण विवरण निम्नलिखित तालिका में प्रस्तुत है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है तथा इसके माध्यम से विभिन्न IITs की लगभग 11,279 सीटें भरी जाती हैं। परीक्षा का पंजीकरण अप्रैल 2026 के तृतीय सप्ताह से प्रारंभ होगा तथा मई 2026 के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा देशभर के 230+ शहरों में आयोजित की जाएगी तथा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। JEE Advanced परीक्षा का पाठ्यक्रम कक्षा 11वीं एवं 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। JEE Advanced 2026 की मूल संरचना एवं महत्वपूर्ण तथ्यों को निम्नलिखित तालिका के माध्यम से एक नजर में समझा जा सकता है। यह जानकारी परीक्षा की व्यापकता और आयोजन प्रक्रिया को स्पष्ट करती है।
| क्रमांक | पहलू | JEE Main 2026 | JEE Advanced 2026 |
|---|---|---|---|
| 1 | परीक्षा का पूरा नाम | संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) 2026 | संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 |
| 2 | आयोजन संस्थान | NTA (National Testing Agency) | IIT रुड़की (7 IITs सहयोग से) |
| 3 | परीक्षा तिथि | सेशन 1: जनवरी 2026 सेशन 2: अप्रैल 2026 | रविवार, 17 मई 2026 |
| 4 | पात्रता | 12वीं उत्तीर्ण (75%/65%) या टॉप 20% | JEE Main टॉप 2.5 लाख रैंकर्स |
| 5 | उद्देश्य | NITs, IIITs, GFTIs + JEE Advanced क्वालिफिकेशन | IITs, IISc, IISERs में B.Tech/B.Arch प्रवेश |
| 6 | परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| 7 | परीक्षा भाषा | 13 भाषाएँ (हिंदी, अंग्रेजी सहित) | हिंदी एवं अंग्रेजी (द्विभाषी) |
| 8 | पंजीकरण | सितंबर-नवंबर 2025 (सेशन 1) | अप्रैल 2026 तृतीय सप्ताह से मई प्रथम सप्ताह |
| 9 | आवेदन शुल्क | सामान्य: ₹1000; आरक्षित: ₹800 (प्रति सेशन) | सामान्य: ₹3200; SC/ST/PwD: ₹1600 |
| 10 | परीक्षा केंद्र | भारत के 350+ शहर + 6 विदेशी केंद्र | भारत के 230+ शहर + दुबई, काठमांडू, सिंगापुर |
| 11 | कुल सीटें | 40,000+ (NITs/IIITs/GFTIs) | 11,279 (सभी 23 IITs में) |
विद्यार्थी आधिकारिक सूचना पाने हेतु jeeadv.ac.in वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
JEE Advanced 2026 की प्रमुख विशेषताएं
- वर्ष 2026 के लिए आयोजक: IIT रुड़की इस परीक्षा का मुख्य आयोजन संस्थान है।
- परीक्षा की प्रकृति: यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो JEE (मुख्य) के बाद द्वितीय चरण के रूप में आयोजित होती है।
- पाठ्यक्रम का आधार: परीक्षा का सिलेबस कक्षा 11वीं और 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय शामिल हैं।
- परिणाम एवं काउंसलिंग: परिणाम जून 2026 के मध्य में घोषित होगा, जिसके बाद जॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा 6 चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
JEE Advanced 2026 पात्रता मानदंड
JEE Advanced में बैठने के लिए केवल JEE (मुख्य) में सफलता ही पर्याप्त नहीं है। अभ्यर्थियों को कठोर पात्रता शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। इन मानदंडों को निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
| क्रमांक | पात्रता श्रेणी | मुख्य शर्तें |
|---|---|---|
| 1 | JEE (मुख्य) 2026 प्रदर्शन | JEE Main 2026 अवश्य दी हो, शीर्ष 2,50,000 मेरिट सूची में स्थान |
| 2 | शैक्षिक योग्यता | PCM के साथ कक्षा 12वीं (2024/2025/2026) उत्तीर्ण: सामान्य 75%, SC/ST/PwD 65% या टॉप 20% percentile |
| 3 | आयु सीमा | सामान्य/OBC/EWS: 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद SC/ST/PwD: 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद |
| 4 | प्रयासों की संख्या | केवल लगातार 2 वर्ष, पूर्व IIT प्रवेश ले चुके अपात्र |
1. JEE Main 2026 में प्रदर्शन संबंधी पात्रता
यह सबसे प्राथमिक एवं अनिवार्य शर्त है।
- अभ्यर्थी ने JEE Main 2026 की परीक्षा अवश्य दी हो।
- उसे सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल शीर्ष 2,50,000 (ढाई लाख) अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त होना चाहिए।
- इन 2.5 लाख सीटों का वितरण श्रेणीवार कोटा के अनुसार होता है, जिसमें General, OBC, SC, ST, EWS, PwD श्रेणियाँ शामिल हैं।
2. शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधी पात्रता
- शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा 2024, 2025 या 2026 में उत्तीर्ण की हो या उत्तीर्ण होने वाला हो।
- न्यूनतम प्रतिशत अंक:
- General/OBC/EWS श्रेणी: कुल 75% अंक।
- SC/ST/PwD श्रेणी: कुल 65% अंक।
- विकल्प: यदि उपरोक्त प्रतिशत प्राप्त नहीं हैं, तो अभ्यर्थी को अपने संबंधित बोर्ड के शीर्ष 20% (Top 20 Percentile) में स्थान बनाना होगा।
- आयु सीमा:
- General/OBC/EWS: जन्मतिथि 1 अक्टूबर, 2001 या उसके बाद होनी चाहिए।
- SC/ST/PwD: जन्मतिथि 1 अक्टूबर, 1996 या उसके बाद होनी चाहिए (5 वर्ष की छूट)।
3. प्रयासों की संख्या एवं अन्य शर्तें
- प्रयासों की सीमा: एक अभ्यर्थी केवल लगातार दो वर्षों तक ही JEE Advanced परीक्षा दे सकता है।
- पूर्व प्रवेश पर प्रतिबंध: यदि किसी अभ्यर्थी ने पहले किसी IIT में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया है, तो वह पुनः JEE Advanced देने के लिए पात्र नहीं होगा।
- कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने का वर्ष: अभ्यर्थी ने कक्षा 12वीं 2024, 2025 या 2026 में ही उत्तीर्ण की हो या उत्तीर्ण होने वाला हो।
JEE Advanced परीक्षा 2026 प्रारूप
प्रश्न प्रकार में विद्यार्थियों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), संख्यात्मक मूल्य प्रश्न, पैराग्राफ आधारित प्रश्न तथा सूची अनुरूपता प्रश्न होते है। अंकन व्यवस्था (Marking System) में विद्यार्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते है तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक नकारात्मक अंक के रूप में काट लिया जाता है। विधयर्थी को ऑल इंडिया रैंकिंग में शामिल होने के लिए दोनों पेपर देने अनिवार्य है।
| क्रमांक | विशेषता | विवरण |
| 1 | पेपर संख्या | दो पेपर (अनिवार्य) |
| 2 | अवधि | 3 घंटे प्रति पेपर (दिव्यांग छात्रों के लिए 4 घंटे) |
| 3 | कुल प्रश्न | 54 प्रति पेपर (18 प्रति विषय) |
| 4 | कुल अंक | 360 (180 प्रति पेपर) |
| 5 | प्रश्न प्रकार | MCQ, संख्यात्मक, पैराग्राफ, सूची मिलान |
| 6 | अंकन योजना | +4 सही, -1/-2 गलत, आंशिक अंक |
सारांश
JEE Advanced 2026 विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में सर्वोच्च उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। IIT रुड़की द्वारा आयोजित यह परीक्षा देश के प्रतिभाशाली छात्रों को शीर्ष 23 प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है। JEE Main परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र ही इस परीक्षा में शामिल होते हैं। JEE Advanced परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार से निर्धारित किया जाता है जिससे विद्यार्थी की गहन वैज्ञानिक समझ, तार्किक विश्लेषण क्षमता तथा समस्या समाधान योग्यता का परीक्षण होता है। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित यह परीक्षा छात्रों में वैज्ञानिक चिंतन की गहराई विकसित करती है।
JEE Advanced परीक्षा प्रक्रिया सरल किंतु अत्यंत कठिनाईपूर्ण है। इसमें विद्यार्थियों का दो पेपरों के माध्यम से मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली का उपयोग होता है। विधार्थियों को इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए उत्तरी भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान Matrix JEE Academy सीकर को चुनकर अपनी तैयारी बिना समय व्यर्थ किये करनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- JEE 2025 एग्जाम पैटर्न व सिलेबस
- JEE की तैयारी कैसे करें?
- सीकर के बेस्ट JEE कोचिंग सेंटर
- सीकर के बेस्ट आईआईटी कोचिंग सेंटर
- मैट्रिक्स जेईई अकैडमी के बारे में जानकारी


