IIT JEE 2026 के लिए पात्रता,आयु सीमा,अंको की आवश्यकता और प्रयासों की संख्या
नमस्कार, जिज्ञासु विद्यार्थियों! अगर आप भी इंजीनियरिंग की ऊंचाइयों को छूने का सपना देख रहे हैं? तो IIT JEE 2026 आपका अगला बड़ा कदम हो सकता है। JEE Main और JEE Advanced के माध्यम से आप IITs, NITs, IIITs जैसे भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सफलता की राह में पहला पड़ाव है पात्रता मानदंडों (Eligibility Criteria) को समझना।
यह ब्लॉग आर्टिकल विशेष रूप से JEE 2026 के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आयु सीमा, कक्षा 12वीं के अंकों की आवश्यकता, प्रयासों की संख्या, कक्षा 12 वीं में IIT JEE के लिए विषयों की आवश्यकता और अन्य महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। इन नियमों की जानकारी IIT JEE 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों को तो होनी ही चाहिए इसके अलावा उन अभिभावकों के लिए भी ये जानकारियां आवश्यक रूप से उपयोगी होगी जो अपने बच्चों को एक प्रतिष्ठित IIT से उत्तीर्ण इंजीनियर बनाने का सपना देख रहें हैं। तो चलिए विस्तृत विवरण निम्न रूप से देखते हैं।
IIT JEE परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड – मुख्य बातें
| परीक्षा का नाम | संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) |
| संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
| उद्देश्य | NIT, IIIT और CFTI का प्रवेश द्वार; JEE Advanced के लिए पात्रता परीक्षा |
| वर्ग | राष्ट्रीय स्तर की स्नातक (UG) परीक्षा |
| परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय की कठिन परीक्षाओ में से एक |
| सत्रों की संख्या | 2
पहला सत्र : 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 दूसरा सत्र : 1 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा का तरीका | पेपर 1 (B.E/B.Tech) – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
पेपर 2A (B.Arch) – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर पेपर 2B (B.Plan) – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन : अक्टुंबर 2025 के चौथे सप्ताह से शुरू (4th week of October 2025) |
| आधिकारिक वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in |
JEE Main 2026 के लिए परीक्षा मानदंड
IIT JEE 2026 के उम्मीदवारों को निम्नलिखित परीक्षाओं में से एक परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
- 10+2 प्रणाली की अंतिम परीक्षा यानि भारत के किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय/राज्य बोर्डों जैसे CBSE,RBSE द्वारा उमीदवार का 12 वीं पास किया हुआ होना।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट या दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा।
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के संयुक्त सेवा विंग के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा।
- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा, जिसमें न्यूनतम पांच विषय हों।
- भारत या विदेश में किसी भी पब्लिक स्कूल/बोर्ड/विश्वविद्यालय की परीक्षा जिसे भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIEU ) द्वारा 10+2 प्रणाली के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।
- अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE ) या राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा जिसकी अवधि कम से कम तीन वर्ष हो।
- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा या जिनेवा स्थित इंटरनेशनल बैकलॉरिएट ऑफिस का इंटरनेशनल बैकलॉरियंट डिप्लोमा।
इन सभी पात्रताओं के अलावा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा तय की गई पात्रताओं को पूरा कर IIT JEE 2026 के लिए योग्य हो सकते हैं।
IIT JEE 2026 के लिए राष्ट्रीयता की आवश्यकता
IIT JEE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त विदेशी नागरिक, साथ ही प्रवासी भारतीय नागरिक जो काम करने के लिए विदेश में रहते हो (NRI),भारतीय मूल के व्यक्ति जिन्होंने विदेश की नागरिकता ले ली हो (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) भी आवेदन करने के पात्र हैं।
IIT JEE 2026 पात्रता मानदंड में आयु सीमा
IIT JEE Main 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई विशिष्ट आयु सीमा नहीं है। वे व्यक्ति जिन्होंने 2024, 2025 में अपनी कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है,या वर्तमान में नामांकित हैं और 2026 में इसे पूरा करने के लिए तैयार हैं, उनकी उम्र चाहे जो भी हो, वे JEE Main 2026 परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
हालाँकि JEE Main 2026 के टॉप 250000 (ढाई लाख उम्मीदवार ) JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे, उनके लिए निम्न आयु सीमा के प्रावधान लागु होंगे
- सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (GENERAL /OBC-NCL) के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टुंबर 2001 के बाद हुआ होना चाहिए।
- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्षो की छूट प्राप्त है। जैसे SC,ST उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अक्टुंबर 1997 या उसके बाद की हो सकती हैं।
IIT JEE Main 2026 के लिए प्रयासों की संख्या
- कुल 6 प्रयास लेकिन निम्न शर्तों के साथ
- IIT JEE Main 2026 के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रयासों की संख्या के लिए कुछ विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। जैसे जिन उम्मीदवारों ने 2024 या 2025 में अपनी 12वीं कक्षा पूरी कर ली है या जो वर्तमान में (2026 में) 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले हैं, वे IIT JEE Main 2026 में भाग लेने के लिए पात्र हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने 2024 से पहले (यानि 2023 में ) अपनी 12वीं कक्षा पूरी कर ली है या जो 2026 के बाद (2027 में) 12वीं कक्षा में बैठने वाले हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं। ध्यान रहे IIT JEE Main 2026 की परीक्षाएं जनवरी और अप्रैल माह में दो बार आयोजित की जाएगी।
IIT JEE Main 2026 के लिए अंक मानदंड
- अंकों की पात्रता के संदर्भ में, सामान्य श्रेणी (General Category) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को IIT JEE Mains 2026 के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने होंगे या अपने बोर्ड की परीक्षा में शीर्ष 20 प्रतिशत में स्थान प्राप्त करना होगा।(हालाँकि, 2023 से यह आवश्यकता हटा दी गई है) यह मानदंड आईआईटी (IIT),एनआईटी (NIT),आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सीएफटीआई (CFTI) में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक है।
- आरक्षित श्रेणियों (SC/ST व अन्य ) के उम्मीदवारों के लिए,आईआईटी (IIT),एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सीएफटीआई (CFTI) के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों (UG) में प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम 65% अंक आवश्यक हैं। इस प्रक्रिया से शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर एक निष्पक्ष और समावेशी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित होती है।
IIT JEE Main 2026 के लिए कक्षा 12 में विषय आवश्यकताएं
IIT JEE Main 2026 तीन अलग-अलग पाठ्यक्रमों – बी.टेक (B.Tech), बी.आर्क (B.Arch) और बी.प्लान (B.Plan) – के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनमें से प्रत्येक के लिए विशिष्ट विषय आवश्यकताएं हैं। जो निम्न हैं
-
IIT JEE MAIN 2026 पेपर 1 (B.Tech.) के लिए
उम्मीदवारों के पास अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी (Physics) गणित (Mathematics) रसायन विज्ञान (Chemistry) होना चाहिए।
-
IIT JEE Main 2026 पेपर 2A (B.Arch.) के लिए
उम्मीदवारों को भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हुई होनी आवश्यक हैं।
-
IIT JEE Main 2026 पेपर 2B (B.Plan) के लिए
उम्मीदवारों को कक्षा 12 वीं या समकक्ष परीक्षा में गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।
IIT JEE 2026 के लिए राज्य पात्रता मानदंड Code
- IIT JEE MAIN 2026 में राज्य पात्रता कोड का संबंध इस बात से है कि उम्मीदवार जिस राज्य से संबंधित है तथा जहां से उसने कक्षा 12 वीं (या समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण की है, वह उस राज्य कोड से IIT JEE MAIN 2026 परीक्षा में भाग ले सकता है। यहां यह ध्यान रखना जरूरी हैं कि राज्य पात्रता कोड उम्मीदवार के मूल स्थान या वर्तमान निवास स्थान पर निर्भर नहीं करता है। उदाहरण के लिए,यदि कोई उम्मीदवार कक्षा 12 की परीक्षा दिल्ली से उत्तीर्ण करता है लेकिन वह राजस्थान के झुन्झुनू या सीकर जिले में रहता है तो उसकी 12 वीं कक्षा का पात्रता कोड दिल्ली का होगा ना कि राजस्थान का। इसी प्रकार,ऐसे उम्मीदवार जो एक राज्य से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करते हैं लेकिन किसी अन्य राज्य से अपने अंक प्रतिशत में सुधार करते हैं,तो उसकी पात्रता का कोड उस राज्य द्वारा निर्धारित किया जाएगा जहां से उसने पहले 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। यह कार्य वह राज्य बोर्ड नहीं करेगा जहां से बाद में परीक्षा देकर अंकों में (प्रतिशत में) सुधार किया है।
- जिन भारतीय नागरिकों ने नेपाल/भूटान में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है,उनकी पात्रता का राज्य कोड उनके पासपोर्ट में लिखित स्थाई निवास के आधार पर किया जायेगा। इसके अलावा भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) समय समय पर नियम लागू करती रहती हैं। सभी नियम विस्तृत जानने के लिए आप NTA की Official Website का अवलोकन कर सकते हैं।
IIT JEE Main के माध्यम से JEE Advanced में उपस्थित होने के लिए पात्रता मानदंड
-
JEE Main में भागीदारी
उम्मीदवारों को JEE Main में भाग लेना होगा तथा राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी (NTA ) द्वारा निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्यतः वर्तमान में 90 percentile कट ऑफ रहती हैं।
-
शीर्ष 2,50,000 रैंक
विद्यार्थयों को IIT JEE Advanced में पात्रता पाने के लिए JEE Mains परीक्षा में शीर्ष 2,50,000 (ढाई लाख ) प्रतिभागियों में स्थान हासिल करना होगा।
-
IIT JEE 2026 में प्रयास सीमा
उम्मीदवारों को कक्षा 12 वीं (या समकक्ष) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष के बाद लगातार दो वर्षों तक कुल 2 बार IIT JEE Advanced परीक्षा में बैठने की अनुमति होती हैं।
निष्कर्ष: सपनों की उड़ान भरने का समय आ गया है!
IIT JEE 2026 की पात्रता मानदंड—चाहे वह 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक (SC/ST के लिए 65%) या टॉप 20 परसेंटाइल की आवश्यकता हो, कोई ऊपरी आयु सीमा न होना, JEE Main के लिए अधिकतम 3 वर्षों में 6 प्रयास, या JEE Advanced के लिए मात्र 2 प्रयास और 1 अक्टूबर 2001 के बाद जन्म—ये सभी नियम न केवल एक चुनौती हैं, बल्कि आपके दृढ़ संकल्प की परीक्षा भी हैं। ये मानदंड NTA और JoSAA द्वारा निर्धारित हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि केवल योग्य और समर्पित उम्मीदवार ही भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों के द्वार पर पहुंचें।
याद रखें, पात्रता केवल एक प्रवेश द्वार है; असली सफलता तो आपकी तैयारी, रणनीति और निरंतर प्रयासों से आती है। यदि आप 2024, 2025 या 2026 में 12वीं पास करने वाले हैं, तो अभी से योजना बनाएं—सिलेबस पर फोकस करें, मॉक टेस्ट दें और कमजोरियों को मजबूत बनाएं। आज ही अपनी पढ़ाई की शुरुआत Matrix JEE Academy Sikar से करें क्योंकि, Matrix JEE Academy सीकर की ही नहीं अपितु सम्पूर्ण उत्तरी भारत की सर्वश्रेष्ठ IIT प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने वाली संस्था हैं।
अधिक अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.ac.in) पर नजर रखें।
शुभकामनाएं—आपका भविष्य उज्ज्वल हो!
FAQs
JEE Main 2026 (Paper 1) में टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों में शामिल होना अनिवार्य। न्यूनतम कटऑफ NTA द्वारा तय की जाती है। (सामान्यतः 90+ percentile)
NTA/JEEB द्वारा नवंबर-दिसंबर 2025 में आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी। पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर अपेक्षित है की समान पात्रता रहेगी, लेकिन इसके लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर नवीत्तम अपडेट्स चेक करते रहें।
पात्रता मानदंड न पूरा करने पर आवेदन रद्द हो सकता है। इसके लिए आप अपील NTA हेल्पलाइन पर करें, लेकिन दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य होंगे।
अधिकतम 2 लगातार वर्षों में प्रयास (कक्षा 12वीं पास करने के वर्ष और अगले वर्ष)। पहले प्रयास के बाद दोबारा योग्य होने पर ही गिना जाता है।
हां, JEE Main में आरक्षित वर्गों के लिए कक्षा 12वीं में 65% (SC/ST के लिए), JEE Advanced में आयु में 5 वर्ष छूट, और कटऑफ में छूट। PwD के लिए अतिरिक्त आरक्षण।











Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!