Home / Coaching / IIT Bombay प्लेसमेंट 2025-26: औसत पैकेज, टॉप रिक्रूटर्स की पूरी रिपोर्ट

IIT Bombay प्लेसमेंट 2025-26: औसत पैकेज, टॉप रिक्रूटर्स की पूरी रिपोर्ट

IIT Bombay प्लेसमेंट 2025-26: औसत पैकेज, टॉप रिक्रूटर्स की पूरी रिपोर्ट

जब भारत में इंजीनियरिंग की श्रेष्ठ शिक्षा की बात होती है, तो IIT Bombay का नाम सबसे पहले लिया जाता है। 2025–26 के प्लेसमेंट सत्र में उच्चतम पैकेज लगभग 3 से 5 करोड़ प्रति वर्ष तक दर्ज किया गया, जिससे एक बार फिर साबित हुआ कि IIT Bombay संस्थान शीर्ष वैश्विक कंपनियों की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह केवल एक संस्थान नहीं है, बल्कि लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए सपनों का केंद्र है।

हर वर्ष JEE जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि IIT Bombay से पढ़ाई करने पर औसतन सैलरी पैकेज कितना संभव है और कौन-कौन सी बड़ी कंपनियाँ IIT बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों को नौकरी देती हैं। छात्रों के मन में ये सवाल और भी अधिक तब आते हैं जब प्लेसमेंट सीजन चल रहा हो।

इन साधारण से दिखने वाले सवालों की वास्तविक स्थिति क्या है यह स्पष्ट करने के लिए इस ब्लॉग को लिखते समय गहन रिसर्च किया गया है, इस कारण से यह ब्लॉग छात्रों और अभिभावकों को IIT बॉम्बे प्लेसमेंट 2025-26 के वास्तविक आंकड़ों से अवगत करवाता है। 

IIT Bombay का संक्षिप्त परिचय

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) की स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी। यह संस्थान मुंबई के पवई क्षेत्र में स्थित है, जो देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों में से एक है। इस संस्थान का भौगोलिक स्थान, उद्योगों की निकटता और अनुसंधान सुविधाएँ इसे तकनीकी शिक्षा के मामले में विशेष बनाती हैं। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारत के शीर्ष संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे वर्तमान में आईआईटी मद्रास और आईआईएससी बेंगलुरु के बाद तीसरे स्थान पर है।

वर्तमान समय में वर्ष 2025–26 का प्लेसमेंट सत्र चल रहा है तो इस समय छात्रों के मन में कई प्रश्न उठ रहें हैं जैसे; IIT बॉम्बे के छात्रों का औसत पैकेज वास्तव में कितना है?, कौन-कौन सी नामी कंपनियाँ यहाँ आती हैं?, किस ब्रांच में बेहतर अवसर मिलते हैं? और आने वाले समय में किस क्षेत्र में मांग और ग्रोथ देखने को मिलेगी? इन सवालों का उत्तर जानने से न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चे के भविष्य के बारे में निर्णय लेने में मदद मिलती है।

यहाँ छात्रों की पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती बल्कि, छात्र यहाँ:

  • नवीन तकनीकों और नई खोज एवं अनुसंधानों पर काम करते हैं,
  • इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और वास्तविक चुनौतियों एवं आने वाली समस्याओं का समाधान खोजना सीखते हैं,
  • और रिसर्च के साथ-साथ गहन व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करते हैं।

यही कारण है कि IIT Bombay के छात्रों की पहचान न केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बनती है। प्लेसमेंट के क्षेत्र में इसका रिकॉर्ड लगातार मजबूत रहा है, क्योंकि यहाँ का पाठ्यक्रम इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप होता है और छात्रों को पहले से ही जॉब मार्केट के लिए तैयार कर दिया जाता है।

IIT Bombay 2025–26 प्लेसमेंट

जब भी IIT Bombay के प्लेसमेंट की चर्चा होती है, तब हर किसी के मन में छात्रों को मिलने वाले पैकेज को लेकर सवाल उठते हैं। खासतौर से JEE की तैयारी करने वाले छात्र यह जानना चाहते हैं कि IIT Bombay से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्हें औसतन कितनी सैलरी मिलने की संभावना है। वहीं अभिभावक यह समझना चाहते हैं कि एक सामान्य छात्र को मिलने वाले पैकेज की वास्तविक स्थिति क्या रहती है।

छात्रों और अभिभावकों को बता दें IIT Bombay के सबसे बड़े पैकेज को देखना ही पर्याप्त नहीं होता। पैकेज को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है यह जानना जरुरी है। सर्वोच्च पैकेज कुछ ही छात्रों को मिलता है और मिडिया उसी चीज को हाई लाइट करता है। अतः पैकेज की समग्र जानकारी हासिल करने के लिए औसत (Average), माध्य (Median) और उच्चतम (Highest) पैकेज तीनों आँकड़ों को समझना जरूरी है।

पैकेज प्रकारराशि (₹ लाख/वर्ष)विशेष टिप्पणी
औसत पैकेज (Average)25-28सभी चयनित छात्रों का संतुलित औसत, मजबूत शुरुआत सुनिश्चित करता है।
माध्य पैकेज (Median)22-24सामान्य छात्र के लिए वास्तविक स्थिति, अभिभावकों के लिए भरोसेमंद।
उच्चतम पैकेज (Highest)300-500टॉप परफॉर्मर्स को अंतरराष्ट्रीय ऑफर, वैश्विक अवसरों का प्रमाण।

IIT Bombay का 2025 में औसत पैकेज (Average Package)

भारत में IIT इंजीनियर की सैलरी का औसत पैकेज केवल कुछ टॉप ऑफर्स पर आधारित नहीं होता, बल्कि यह सभी चयनित छात्रों (प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों) को मिले कुल पैकेज का संतुलित परिणाम होता है। IIT Bombay के प्लेसमेंट आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2025–26 में बी.टेक और ड्यूल डिग्री धारक छात्रों का औसत पैकेज लगभग ₹25 से ₹28 लाख प्रति वर्ष के बीच रहा है। यह यह साफ़ दर्शाता है कि अधिकांश छात्रों को करियर की मजबूत और स्थिर शुरुआत मिलती है।

IIT Bombay का 2025 में माध्य पैकेज (Median Package)

IIT Bombay प्लेसमेंट सीजन 2025-26 में अब तक माध्य पैकेज 22-24 लाख प्रति वर्ष के बीच दर्ज किया गया है। यह आँकड़ा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि कुछ करोड़ों के पैकेजों से प्रभावित हुए बिना यह बताता है कि IIT Bombay का एक सामान्य छात्र वास्तव में किस स्तर की आय से अपने करियर की शुरुआत करता है।

माध्य पैकेज उम्मीद और वास्तविकता के बीच संतुलन स्थापित करता है। यह संकेत देता है कि यहाँ प्लेसमेंट केवल टॉप रैंकर्स तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर छात्रों को सुरक्षित, सम्मानजनक और दीर्घकालिक करियर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्लेसमेंट विश्लेषण में इसे सबसे ठोस और व्यवहारिक संकेतक माना जाता है। इसका कारण यह है। अभिभावकों के दृष्टिकोण से माध्य पैकेज IIT Bombay की प्लेसमेंट व्यवस्था की विश्वसनीयता, स्थिरता और वास्तविक मजबूती को सबसे स्पष्ट रूप में सामने रखता है।

IIT Bombay का 2025 में शीर्ष पैकेज (Highest Package)

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, IIT बॉम्बे प्लेसमेंट 2025 के दौरान दिया गया उच्चतम पैकेज 2.2 करोड़ रुपये प्रति वर्ष Da Vinci Derivatives (Amsterdam) ने दिया। हर वर्ष IIT Bombay से कुछ ऐसे छात्र भी निकलते हैं, जिनका अकादमिक प्रदर्शन, तकनीकी समझ और प्रोजेक्ट-आधारित प्रोफाइल सामान्य स्तर से कहीं आगे होती है। इन विशिष्ट छात्रों को प्लेसमेंट के दौरान अत्यंत ऊँचे पैकेज प्राप्त होते हैं।

हालाँकि ऐसे उच्च पैकेज ऑफर संख्या में सीमित होते हैं और सामान्यतः ऐसे ऑफर छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी, एआई और रिसर्च-ड्रिवन कंपनियों से आते हैं। इनका महत्व केवल राशि तक सीमित नहीं रहता, ये पैकेज यह दर्शाते हैं कि IIT Bombay में तैयार की गई प्रतिभा को दुनिया के विकसित बाजारों में भी भरोसे और सम्मान के साथ स्वीकार किया जाता है। अभिभावकों और छात्रों के लिए ऐसे ऑफर इस बात का संकेत है कि यदि निरंतर मेहनत, गहरी तकनीकी पकड़ और सही दिशा में स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दें, तो IIT Bombay उन्हें वैश्विक करियर के दरवाज़े तक पहुँचाने में सक्षम है।

IIT Bombay में ब्रांच-वाइज पैकेज

कई छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं, कि विभिन्न शाखाओं में औसत पैकेज कितना है? इन अभिभावकों और छात्रों को बता दें कि किसी छात्र का पैकेज उसकी स्किल्स, इंटर्नशिप और इंटरव्यू प्रदर्शन पर निर्भर करता है। आपकी जानकारी के लिए पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर तालिका में प्रमुख ब्रांचों के औसत पैकेज और करियर अवसर दर्शाए गए हैं।

ब्रांचऔसत पैकेज( लाख/वर्ष)सामान्य करियर अवसर
कंप्यूटर साइंस (CSE)32-38सॉफ्टवेयर, AI, डेटा साइंस, क्लाउड टेक
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)24-28सेमीकंडक्टर, एनर्जी, एनालिटिक्स
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)18-22मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो, कंसल्टिंग
केमिकल इंजीनियरिंग (CE)20-25एनर्जी, प्रोसेस इंडस्ट्री, रिसर्च
सिविल इंजीनियरिंग (CE)16-20इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी व निजी प्रोजेक्ट

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में औसत पैकेज अपेक्षाकृत अधिक हैं, जबकि अन्य कोर ब्रांचों में सैलरी पैकेज स्थिर और सम्मानजनक हैं।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)

IIT Bombay में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और करियर ग्रोथ वाली ब्रांच मानी जाती है। इस ब्रांच में छात्रों को केवल कोडिंग तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि एल्गोरिदम, सिस्टम डिज़ाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे सेक्टर्स की गहरी समझ विकसित कराई जाती है। यहाँ प्लेसमेंट के दौरान वैश्विक टेक कंपनियाँ CSE छात्रों को नेतृत्व और इनोवेशन-केंद्रित भूमिकाओं के लिए प्राथमिकता देती हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, AI/ML इंजीनियर और प्लेटफॉर्म आर्किटेक्ट जैसे प्रोफाइल पर छात्रों को लम्बे करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग IIT Bombay की सबसे संतुलित ब्रांचों में गिनी जाती है, जहाँ मजबूत कोर इंजीनियरिंग के साथ आधुनिक तकनीकों का गहरा मेल देखने को मिलता है। इस ब्रांच के पाठ्यक्रम में पावर सिस्टम्स, कंट्रोल सिस्टम्स, एनालॉग व डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स, VLSI डिज़ाइन और एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाता है, जो छात्रों की तकनीकी नींव को मजबूत बनाते हैं।

IIT Bombay के इस मजबूत आधार के कारण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) के छात्र केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस-टेक और मशीन लर्निंग आधारित जॉब प्रोफाइल्स में भी सफलतापूर्वक चयनित होते हैं। सेमीकंडक्टर कंपनियाँ, एनर्जी सेक्टर और हाई-टेक फर्म्स इस ब्रांच के छात्रों को प्लेसमेंट्स में जॉब देती है।

मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग (ME & CE)

मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग को उद्योग और देश के विकास की आधारशिला माना जाता है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में अवसर मिलते हैं, जबकि सिविल इंजीनियरिंग के छात्र इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन शाखाओं छात्रों के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों से स्थिर और सम्मानजनक करियर विकल्प उपलब्ध रहते हैं।

केमिकल इंजीनियरिंग (ChemE)

केमिकल इंजीनियरिंग IIT Bombay की एक गहन रिसर्च केंद्रित ब्रांच है, जहाँ छात्रों को प्रोसेस, डिजाइन, थर्मोडायनामिक्स, रिएक्शन इंजीनियरिंग और मैटेरियल साइंस का गहरा प्रशिक्षण दिया जाता है। पहले यह शाखा मुख्य रूप से पेट्रोकेमिकल और प्रोसेस इंडस्ट्री तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन आज बदलते परिवेश एवं बदलती ओद्योगिक मांग के कारण फार्मास्यूटिकल्स, बायोटेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते उद्योगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि इस ब्रांच के छात्र रिसर्च, इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस और एनालिटिक्स में लंबे समय तक एक स्थिर करियर बना रहें हैं।

IIT Bombay 2025-26 Top Recruiters (शीर्ष भर्तीकर्ता)

IIT Bombay का इंडस्ट्री नेटवर्क देश के सबसे मजबूत नेटवर्क्स में से एक है, जो छात्रों को न केवल नौकरी बल्कि लंबे समय तक सीखने, जिम्मेदारी निभाने और नेतृत्व की क्षमता विकसित करने का मौका देता है। 2025-26 प्लेसमेंट सीजन में 400 से अधिक कंपनियां आईं जिन्होंने 300 से ज्यादा छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दिए। ये कंपनियां छात्रों की तकनीकी स्किल्स, समस्या सुलझाने की क्षमता और टीम वर्क को महत्व देती हैं, जिससे ग्रामीण या सामान्य पृष्ठभूमि के छात्र भी अपनी मेहनत और तैयारी से चयनित हो सकते हैं। वर्ष 2025 26 के प्लेसमेंट सीजन में अब तक कुल 1400 से ज्यादा छात्रों को टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और इंजीनियरिंग के कोर सेक्टरों में अपनी नौकरी पक्की की है। यह IIT Bombay की वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

क्षेत्रप्रमुख कंपनियांमुख्य भूमिकाएं
टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयरGoogle, Microsoft, Amazon, Apple, Nvidiaसॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, AI, क्लाउड
फाइनेंस और एनालिटिक्सGoldman Sachs, JPMorgan, Morgan Stanleyट्रेडिंग, इन्वेस्टमेंट, कंसल्टिंग
कोर इंजीनियरिंगTata Group, L&T, Siemens, Texas Instrumentsहार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन
भारतीय स्टार्ट-अपFlipkart, PhonePe, Zomatoप्रोडक्ट मैनेजमेंट, फिनटेक, ई-कॉमर्स

IIT Bombay 2025–26 में सेक्टर-वाइज कंपनियों में प्लेसमेंट

IIT Bombay के 2025-26 प्लेसमेंट सीजन में अब तक सेक्टर-वाइज कंपनियों ने छात्रों के लिए बहुमुखी करियर अवसर प्रदान किये। टेक्नोलॉजी क्षेत्र में 300 ऑफर्स के साथ सॉफ्टवेयर व एआई क्षेत्र की कम्पनिया प्रमुख रहीं। इंजीनियरिंग में 430 चयन कोर पदों पर किए गए। फाइनेंस सेक्टर में 80-100 ऑफर्स ने छात्रों के लिए क्वांट ट्रेडिंग के द्वार खोले। कंसल्टिंग सेक्टर की कंपनियों में 100 से अधिक चयन छात्रों की रणनीतिक भूमिकाओं के लिए हुए, जबकि उभरते क्षेत्रों में 19-23% प्लेसमेंट्स दिए गए। इन सेक्टर्स की विस्तृत जानकारी निम्न है।

टेक्नोलॉजी और आईटी कंपनियाँ

टेक्नोलॉजी और आईटी क्षेत्र IIT Bombay के प्लेसमेंट का सबसे मजबूत पक्ष आज ही नहीं बल्कि लम्बे समय से बरक़रार है। Google, Microsoft, Amazon, Nvidia और Oracle जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनियाँ IIT Bombay परिसर से छात्रों का चयन इसलिए करती हैं, क्योंकि यहाँ के छात्र न केवल कोडिंग में निपुण होते हैं, बल्कि जटिल समस्याओं को गहराई से समझकर नवीनतम तकनीकों के आधार पर उनका समाधान करते हैं। इन कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और एआई विशेषज्ञ जैसे पदों पर छात्रों को कार्य करने के अवसर मिलते हैं, जहाँ छात्र आधुनिक प्रोजेक्ट्स पर पारंगत होकर वैश्विक अनुभव ग्रहण करते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण IIT Bombay का टेक फेस्ट 2025 रहा, जो पुरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी मेला बना है। ग्रामीण या साधारण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए यह प्रेरणा स्रोत है की बड़ी कंपनियों में चयन भाषा या दिखावे से नहीं, अपितु दृढ़ गणितीय आधार, तार्किक चिंतन और निरंतर अभ्यास से होता है।

फाइनेंस और कंसल्टिंग कंपनियाँ

फाइनेंस और कंसल्टिंग क्षेत्र उन छात्रों को मुख्य रूप से प्लेसमेंट देता है, जिनमें गणितीय कुशलता और निर्णय क्षमता होती है। Goldman Sachs, JP Morgan, McKinsey और BCG जैसी कंपनियाँ IIT Bombay के छात्रों की और इसलिए आकर्षित होती हैं, क्योंकि यहाँ के छात्र जटिल आर्थिक मॉडलों को शांत भाव से विश्लेषित कर प्रभावी समाधान निकालते हैं। इस क्षेत्र में छात्रों को बैंकिंग, क्वांट ट्रेडिंग और रणनीतिक परामर्श जैसे कार्य करने होते हैं। यहाँ छात्रों को उच्च वेतन-पैकेज के साथ सामाजिक सम्मान भी प्राप्त होता है। अभिभावकों को पता होना चाहिए कि फाइनेंस और कंसल्टिंग क्षेत्र उनके बच्चों को दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करता है। IIT Bombay तक पहुँचने हेतु उनके बच्चों को मजबूत शैक्षणिक नींव और सटीक मार्गदर्शन अनिवार्य है।

भारतीय कंपनियाँ

भारत की उभरती कंपनियाँ अब वैश्विक दिग्गज कंपनियों से टक्कर ले रही हैं। Quadeye, Graviton, Flipkart और Paytm जैसी कंपनियाँ IIT Bombay के छात्रों का चयन इसलिए करती है, क्योंकि ये छात्र तीव्र गति से सीखते हैं, नई चुनौतियों को स्वीकार करते हैं तथा परिवर्तनशील परिवेश में स्वयं को अनुकूलित कर लेते हैं। इन कंपनियों में काम करने का प्रमुख लाभ यह है, कि इनमें छात्र कम समय में व्यापक अनुभव प्राप्त करते हैं तथा शीघ्र नेतृत्व वाले उच्च पदों पर पहुँचते हैं। आईआईटी बॉम्बे से पढ़ें अनेक छात्र इन भारतीय कंपनियों में काम करने के बाद आगे स्वयं के स्टार्टअप की स्थापना करते हैं, जो प्रमाणित करता है कि उत्तम शिक्षा और अनुशासित तैयारी न केवल नौकरी, अपितु उद्यमिता का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

IIT Bombay की प्लेसमेंट का लाभ कैसे लें?

यदि आप आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेना होगा। और इसके लिए आपको जेईई एडवांस्ड परीक्षा को पास करना होगा और उसकी तैयारी के लिए, हम आपको सीकर में जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए सबसे अच्छे कोचिंग संस्थानों में से एक, यानी मैट्रिक्स अकादमी में प्रवेश लेने का सुझाव देते हैं।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2024-2025 बैच में, 42 छात्रों ने मैट्रिक्स अकादमी के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत IIT Bombay (आईआईटी बॉम्बे) में दाखिला लिया। पिछले कुछ वर्षों से इनका जेईई मेन और एडवांस का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। ध्यान रखें कि IIT Bombay की प्लेसमेंट का लाभ लेने के लिए केवल IIT Bombay में एडमिशन लेना ही काफी नहीं है, बल्कि सही रणनीति और तैयारी भी जरूरी होती है। IIT Bombay placement का असली लाभ वही छात्र उठा पाते हैं जो चार साल लगातार मेहनत, सही दिशा और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देते हैं।

IIT Bombay में प्रवेश (Admission) कैसे लें?

2026 में IIT Bombay के B.Tech कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को JEE Advanced 2026 में अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। पहले JEE Main 2026 क्लियर करके टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करनी होगी। इसके बाद इन छात्रों को JEE Advanced 2026 में शीर्ष रैंक प्राप्त करनी होगी। IIT Bombay में प्रवेश पाने के लिए आयु सीमा के नियम भी सख्त है। यहाँ प्रवेश पाने के लिए छात्र का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए (JEE Advanced नियमों के अनुसार, परीक्षा वर्ष से 25 वर्ष से कम उम्र)। साथ ही, 2025 या पहले किसी IIT में दाखिला न लिया हो। ये शर्तें IIT बॉम्बे और JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जो हर साल मामूली बदलाव के साथ लागू होती हैं।

पात्र होने पर JoSAA काउंसलिंग 2026 में रजिस्टर करें। यहां JEE Advanced CRL/कैटेगरी रैंक, सीट उपलब्धता और ब्रांच प्राथमिकताओं के आधार पर सीट अलॉटमेंट होता है। उच्च रैंक (जैसे CSE के लिए टॉप 100) और सही चॉइस से IIT बॉम्बे में दाखिला पक्का हो जाता है।

JEE Advanced 2026 की तैयारी के लिए सलाह

IIT Bombay जैसे सपनों के संस्थान में B.Tech में दाखिला पाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। यह एक ऐसा मुकाम है, जहाँ पहुँचने के लिए न केवल कठोर परिश्रम, बल्कि एक ठोस रणनीति, सही मार्गदर्शन और एक ऐसे मंच की जरूरत होती है जो आपकी इस यात्रा को हर कदम पर मजबूती प्रदान करे। यदि छात्र JEE Advanced 2026 की तैयारी को सही दिशा देना चाहते हैं और IIT Bombay के सपने को साकार करना चाहते हैं, तो Matrix JEE Academy जैसे संस्थान से जुड़ना न केवल एक समझदारी भरा कदम है, बल्कि आपके भविष्य के लिए एक निवेश भी है।

यहाँ की अनुभवी फैकल्टी, IIT-स्तरीय कक्षाएं और नियमित टेस्ट सीरीज छात्रों को हर कदम पर बेहतर बनाती हैं। लेकिन यह केवल दावे नहीं हैं; ये उन सैकड़ों छात्रों की कहानियाँ हैं, जिन्होंने Matrix को अपना सहयोगी बनाकर IIT Bombay जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। कमजोर टॉपिक्स को मजबूत करने और नियमित प्रैक्टिस के साथ, आप भी टॉप रैंक हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

Matrix JEE Academy की विशेषताएँ

सीकर को कोचिंग हब के रूप में स्थापित करने में Matrix JEE Academy की अहम भूमिका रही है। यहाँ की प्रमुख खासियतें निम्न है जो इसे सीकर में और भी अधिक प्रभावशाली बनाती है:

  • शानदार परिणाम (Proven Track Record): यह संस्थान हर साल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। JEE Advanced 2024 में 820+ छात्रों ने सफलता प्राप्त की, वहीं JEE Main 2025 (Session1) में 231 से अधिक छात्रों ने 99+ परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया। यह आँकड़े संस्थान की उत्कृष्टता और पारदर्शिता को दर्शाते हैं। 
  • अनुभवी और योग्य फैकल्टी: Matrix JEE Academy में 400 से अधिक अनुभवी फैकल्टी सदस्य हैं, जिनमें से अधिकांश देश के शीर्ष IIT, NIT और IIM के alumni हैं। ये विशेषज्ञ न केवल कॉन्सेप्ट क्लैरिटी देते हैं, बल्कि छात्रों का मार्गदर्शन भी करते हैं .
  • व्यक्तिगत ध्यान और मेंटरशिप (Personalized Mentorship): यहाँ नियमित काउंसलिंग सेशन होते हैं, जहाँ छात्रों की मानसिक मजबूती और रणनीति पर काम किया जाता है। एडवांस AI-पावर्ड टूल्स से छात्रों की प्रोग्रेस ट्रैक की जाती है, जिससे कमजोर क्षेत्रों पर तुरंत ध्यान दिया जा सके
  • गहन अध्ययन सामग्री और टेस्ट सीरीज: संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाले स्टडी मटीरियल और नोट्स को हर साल अपडेट किया जाता है। टॉपर्स की मानें तो JEE के पेपर में सीधे तौर पर इस सामग्री से अच्छे खासे प्रश्न आ चुके हैं। नियमित टेस्ट और एनालिसिस से छात्रों की समस्या-समाधान क्षमता बढ़ती है।
  • डिजिटल सुविधाएँ और डाउट काउंटर: MatLab प्लेटफॉर्म पर छात्रों को रिकॉर्डेड लेक्चर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे छूटी हुई कक्षाओं को फिर से देख सकते हैं। साथ ही, डेली डाउट सॉल्विंग सेशन की सुविधा भी है। 

Matrix के सफल IITians

Matrix JEE Academy की असली ताकत उसके छात्रों की सफलता में निहित है। यहाँ कुछ ऐसे ही प्रेरक उदाहरण दिए जा रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे सीकर का नाम रोशन किया है:

  • ऋषभ मील (Rishabh Meel) का सफर: JEE Advanced 2025 में ऑल इंडिया रैंक 70 (OBC कैटेगरी में AIR 6) हासिल करने वाले ऋषभ का लक्ष्य स्पष्ट था – IIT Bombay . आत्मविश्वास की कमी और बैकलॉग जैसी चुनौतियों के बावजूद, Matrix Academy के व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्रों और मेंटर्स के मार्गदर्शन ने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने संस्थान के डाउट काउंटर और दैनिक अभ्यास प्रश्नों की मदद से अपनी कमजोरियों पर काबू पाया।
  • कनक (Kanak) की गोल्डन जर्नी: कनक ने JEE Advanced 2025 में AIR 517 हासिल कर IIT Bombay में दाखिला लिया। कनक कक्षा 7वीं से ही Matrix के प्री-फाउंडेशन कोर्स से जुड़कर उन्होंने शुरुआत से ही एक मजबूत नींव बनाई। उनका मानना है कि Matrix Academy के शिक्षकों ने उसके सफर को आसान बना दिया।
  • मयंक सोनी (Mayank Soni): JEE Advanced 2023 में AIR 26 (OBC कैटेगरी में AIR 2) हासिल करने वाले मयंक ने अपनी पढ़ाई के लिए सिंगापुर की यात्रा तक का त्याग कर दिया।  झुंझुनू के एक छोटे से गाँव से आने वाले मयंक ने कभी भी कक्षा मिस नहीं की। उन्होंने बताया कि Matrix के टेस्ट सीरीज और शिक्षकों के धैर्य ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया, जिससे वे IIT Bombay में CSE जैसी प्रतिष्ठित ब्रांच में दाखिला पा सके।
इन ब्लॉगों को भी पढ़ें:
CBSE Class 12 Date Sheet 2026
भारत में IIT इंजीनियर की औसत सैलरी कितनी होती है?
राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेज, पूरी सूची, सीट कोटा
भारत के Top 10 AIIMS कॉलेजों की सूची
AIIMS क्या है? फुल फॉर्म, इतिहास, Importance

निष्कर्ष

IIT Bombay का 2025-26 प्लेसमेंट सीजन यह सिद्ध करता है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, उत्कृष्ट प्रतिभा की मांग हमेशा बनी रहती है। पहले चरण के आंकड़े एक “गुणवत्ता की ओर उड़ान” (flight to quality) का संकेत देते हैं, जहां रिक्रूटर्स विशिष्ट एआई और मात्रात्मक भूमिकाओं के लिए भारी निवेश करने को तैयार हैं। इस बार छात्रों की संख्या में भी वृद्धि हुई है (इस वर्ष 2,300 से अधिक छात्र पात्र हैं) जोकि IIT बॉम्बे के लिए एक प्रबंधकीय चुनौती पेश करती है, लेकिन यह बढ़ी हुई संख्या रिक्रूटर्स के लिए व्यापक प्रतिभा भी प्रदान करती है।

IIT Bombay का एआई एकीकरण पर जोर और अंतरराष्ट्रीय परिसरों के माध्यम से वैश्विक पहुंच बढ़ाने की योजना यह सुनिश्चित करेगी कि कंप्यूटर साइंस से स्नातक करने वाले छात्रों भविष्य मे अधिक मांग वाले पेशेवर बने रहें । मध्य जनवरी 2026 से शुरू होने वाले दूसरे चरण में जापान, ताइवान और अमेरिका से और भी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के आने की उम्मीद है, जिससे प्लेसमेंट आंकड़ें और भी बेहतर होंगे। IIT Bombay की मजबूत एलुमनी नेटवर्किंग और सक्रिय प्लेसमेंट नीतियां 2026 स्नातक बैच को अवसरों से भरी दुनिया में सफल होने के लिए तैयार करती हैं।

FAQ’s

IIT Bombay के वर्ष 2025-26 के प्लेसमेंट सीजन औसत वेतन कितना रहा?

IIT Bombay के 2025-26 प्लेसमेंट में B.Tech छात्रों का औसत पैकेज 25-36 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। यह आंकड़ा सभी चयनित छात्रों का संतुलित परिणाम दर्शाता है। यह औसत पैकेज छात्रों के मजबूत करियर की शुरुआत सुनिश्चित करता है।

IIT Bombay का माध्य पैकेज क्या दर्शाता है,और वर्ष 2025 26 में कितना रहा है?

IIT Bombay का माध्य पैकेज 19 से 24 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा जो सामान्य छात्र की वास्तविक स्थिति प्रकट करता है। यह माध्य पैकेज उच्च पैकेजों से प्रभावित नहीं होता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह किसी भी IIT संस्थान के प्लेसमेंट की विश्वसनीयता सिद्ध करता है। इसी कारण से यह अभिभावकों के लिए सबसे है।

2026 में IIT Bombay का सबसे बड़ा पैकेज कितना रहा?

2026 में IIT Bombay का सबसे बड़ा पैकेज 3 से 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक रहा जो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा छात्रों को दिया गया है। ये कंपनियां एआई व रिसर्च आधारित वैश्विक हितों का कार्य करती है।​

IIT Bombay के प्लेसमेंट में टॉप रिक्रूटर्स कौन हैं?

IIT Bombay के प्लेसमेंट में टेक्नोलॉजी सेक्टर में Google, Microsoft; फाइनेंस में Goldman Sachs; इंजीनियरिंग में L&T प्रमुख रहे। 400+ कंपनियों ने 1400+ ऑफर्स दिए हैं।

IIT Bombay में प्लेसमेंट प्रतिशत क्या रहा है?

IIT Bombay में प्लेसमेंट फेज 1 में 95% से अधिक छात्र चयनित हुए।

Note/Disclaimer: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी 'जैसी है' वैसे ही प्रदान की गई है, इसकी पूर्णता, सटीकता या समयबद्धता की कोई गारंटी नहीं है।