CBSE Board परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद हर साल हजारों छात्रों को लगता है कि उनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है। अगर आप भी उन छात्रों में से है जोअपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और cbse rechecking result 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां हम आपको cbse paper rechecking से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे, जैसे नियम, फीस, आवेदन प्रक्रिया और रिजल्ट चेक करने का तरीका। cbse 10th rechecking हो या cbse class 12 rechecking, दोनों के लिए प्रक्रिया लगभग एक जैसी ही है, लेकिन कुछ बारीकियां अलग होती हैं। CBSE Board Rechecking फॉर्म भरने से पहले छात्रों को CBSE के सख्त नियमों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि CBSE ने वर्ष 2026 में डिजिटल मूल्यांकन की शुरुआत की है ।
इस ब्लॉग में cbse rechecking form last date class 12th (CBSE rechecking Form की अंतिम तिथि), cbse class 12th photocopy and rechecking fees और how to apply for rechecking in cbse class 10th (CBSE कक्षा 10वीं में पुनर्मूल्यांकन के लिए कैसे आवेदन करें) जैसे सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
CBSE Rechecking क्या है? 2026 के नए नियम और प्रक्रिया
CBSE rechecking या revaluation वह प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका के अंकों की दोबारा जांच करवा सकते हैं। छात्रों को अबकी बार ध्यान देना चाहिए की इस वर्ष cbse rechecking result 2026 का आधार अब पूरी तरह डिजिटल होगा। बोर्ड ने 2026 से कक्षा 12 के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) लागू कर दी है, जिससे कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटली होगा और गलतियों की संभावना कम रहेगी। CBSE ने इसी वर्ष Rechecking से सबंधित कुछ नए नियम भी जारी किये है जो छात्रों को आवेदन करने से पहले जानने जरुरी है।
CBSE Rechecking के नए नियम 2026
छात्र रीचेकिंग के लिए आवेदन करने से पहले निम्न नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इन्हे ढंग से समझकर ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें।
- केवल थ्योरी पेपर: रीचेकिंग सिर्फ थ्योरी पेपर के लिए ही उपलब्ध होगी। प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन (internal assessment) के अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
- पहले फोटोकॉपी लेना जरूरी: अब छात्रों को आवेदन करने से पहले अपने उस विषय की उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेनी होगी, जिसके लिए पुनर्मूल्यांकन का आवेदन कर रहे हैं। CBSE का इस बारे में स्पष्ट आदेश है कि फोटोकॉपी लेने के बाद ही छात्र रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- डिजिटल वेरिफिकेशन: कक्षा 12वीं के पेपर डिजिटली चेक होंगे, जिससे टोटलिंग या पोस्टिंग एरर की संभावना खत्म हो जाएगी।
CBSE Rechecking के लिए किन छात्रों को आवेदन करना चाहिए?
हर छात्र को रीचेकिंग के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए। यह न सिर्फ पैसे की बर्बादी हो सकती है, बल्कि ऊपर बताए गए जोखिम के कारण नुकसान भी हो सकता है। इस तालिका के माध्यम से समझते हैं कि किन परिस्थितियों में रीचेकिंग के लिए आवेदन करना फायदेमंद हो सकता है:
| क्र.स. | छात्रों की श्रेणी | विस्तृत कारण | क्या करें? (cbse rechecking tips) |
| 1 | जिनके अंक उम्मीद से कम हैं | अच्छी तैयारी और आत्मविश्वास के बावजूद रिजल्ट खराब आने पर यह cbse paper rechecking का संकेत। सवाल के सही जवाब के अंक न मिले। | पहले उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी मंगवाकर अच्छे शिक्षक से जाँच कराएँ। भावनाओं में न आएँ, सोच-समझकर cbse rechecking form भरें। |
| 2 | कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा वाले | सिर्फ 5-10 अंकों की कमी से पास होने से चूक गए। cbse 10th rechecking या cbse class 12th rechecking फायदेमंद। | तुरंत आवेदन करें। समय और पैसे की बचत। cbse rechecking fees ₹150/subject से शुरू। |
| 3 | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे (JEE/NEET) | बोर्ड अंक रैंक प्रभावित करते। 1-2% अंतर से टॉप कॉलेज। cbse 12th revaluation result date चेक करें। | अंक बढ़ने पर आवेदन। cbse class 12 rechecking apply online 2026 करें। |
| 4 | प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट संशय | प्रैक्टिकल या internal marks गलत। cbse rechecking सिर्फ theory के लिए। | रीचेकिंग नहीं – स्कूल से संपर्क। बोर्ड correction request। |
| 5 | आत्मविश्वास और स्पष्टता चाहने वाले | कम अंक क्यों? गलतियाँ कहाँ? cbse rechecking status से सीखें। | केवल फोटोकॉपी मंगवाएँ। विश्लेषण कर भविष्य सुधारें। |
किन छात्रों को रीचेकिंग के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए?
| क्र. स. | छात्रों की श्रेणी | नुकसान/जोखिम (cbse rechecking risks) | बेहतर विकल्प (smart alternatives) |
| 1 | जिनके अंक बहुत अधिक हैं (90%+) | अंक बढ़ने की संभावना कम। cbse paper rechecking में गलती पकड़ी गई तो अंक घटने का जोखिम 5-10%। cbse rechecking fees बेकार। | रीचेकिंग से बचें। उच्च अंकों से संतुष्ट रहें। cbse rechecking status चेक न करें। |
| 2 | जिन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया | सही न लिखा, सवाल छोड़े – कोई फायदा नहीं। सिर्फ cbse rechecking fees का नुकसान। | अगली परीक्षा preparation पर focus। Compartment exam की तैयारी। |
| 3 | बिना फोटोकॉपी देखे आवेदन करने वाले | अंधेरे में तीर – गलती पता ही नहीं। cbse rechecking form भरना बेकार। Rejection/waste | पहले फोटोकॉपी मंगवाएँ। विश्लेषण कर cbse class 10 rechecking decide करें। |
Also Read… कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 90%+ स्कोर कैसे करें? पूरी रणनीति और टिप्स
CBSE Rechecking Fees 2026: कक्षा 10 और 12 के लिए पूरी लिस्ट
CBSE Board ने वर्ष 2026 के लिए रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन की फीस में मामूली बढ़ोतरी की है। हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। अगर छात्र cbse rechecking fees 2026 के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग में फीस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। ध्यान रखें कि cbse class 12th photocopy and rechecking fees और कक्षा 10 की फीस में थोड़ा अंतर हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले फीस की पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
विभिन्न सेवाओं के लिए फीस
CBSE Rechecking Process में मुख्य रूप से तीन तरह की सेवाएं दी जाती हैं – वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स (सिर्फ अंकों का मिलान), फोटोकॉपी ऑफ आंसर बुक (उत्तर पुस्तिका की कॉपी) और रीवैल्यूएशन (दोबारा मूल्यांकन)। इन तीनों सेवाओं के लिए अलग-अलग फीस तय की गई है। छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक या सभी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी सेवाओं की फीस साफ-साफ बताई गई है।
| सेवा का प्रकार | सेवा का विवरण (cbse rechecking services) | कक्षा 10 के लिए फीस (2026) | कक्षा 12 के लिए फीस (2026) |
| वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स | सिर्फ अंकों का जोड़ और मिलान cbse rechecking status चेक। Counting error only। | ₹500 प्रति विषय | ₹500 प्रति विषय |
| फोटोकॉपी ऑफ आंसर बुक | उत्तर पुस्तिका की डिजिटल कॉपी। cbse copy recheck से पहले। Self-analysis। | ₹500-₹700 प्रति विषय | ₹700 प्रति विषय |
| रीवैल्यूएशन (प्रति प्रश्न) | चुनिंदा सवालों की दोबारा जांच। cbse paper rechecking detailed। | ₹100 प्रति प्रश्न (max 10) | ₹100 प्रति प्रश्न (max 10) |
नोट: उपरोक्त फीस में जीएसटी और अन्य शुल्क अलग से जोड़े जा सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (SBI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से ही करना होगा।
CBSE Rechecking फीस से जुड़ी जानकारी
कई छात्रों को रीचेकिंग के लिए आवेदन करते समय फीस को लेकर कई सवाल उठते हैं। क्या फीस वापस मिल सकती है? देरी से आवेदन पर क्या होगा? पिछले साल से फीस में कितना बदलाव आया है? छात्रों के इन्हीं सभी सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं। छात्र इन नियमों को भी ध्यान से पढ़ें और समझें।
- फीस रिफंड नीति: अगर रीचेकिंग में किसी छात्र के अंक 5 या उससे अधिक बढ़ते हैं तो पूरी आवेदन फीस वापस कर दी जाती है। छात्रों को रिफंड के लिए आवेदन करते समय बैंक खाते की सही जानकारी देना अनिवार्य है।
- लेट फीस और एक्स्ट्रा चार्जेस: अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर प्रतिदिन ₹100 का अतिरिक्त शुल्क लगता है, जो अधिकतम ₹500 तक ही हो सकता है। इसलिए छात्रों को अपना रिजल्ट आने के 4-6 दिनों के भीतर आवेदन करना फायदेमंद होगा।
- फीस में बदलाव: 2025 vs 2026: CBSE ने 2025 की तुलना में 2026 में सभी सेवाओं की फीस में लगभग 10% की बढ़ोतरी की है।
CBSE Rechecking Form कैसे भरें?
cbse board rechecking form भरना बहुत आसान है, लेकिन इसे ध्यान से भरना चाहिए। सबसे पहले आपको cbse rechecking form ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरना होगा। यहाँ हमने CBSE कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं दोनों कक्षाओं के लिए जो प्रक्रिया है, वह अलग-अलग बताई है। छात्र आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
CBSE कक्षा 10वीं के लिए Rechecking आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट पर जाएं: छात्र सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं और ‘Revaluation/Rechecking’ लिंक पर क्लिक करें ।
- रजिस्ट्रेशन करें: यहाँ अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें ।
- विषय चुनें: जिन विषयों की cbse class 10 rechecking करवानी है, उन्हें चुनें।
- दस्तावेज अपलोड करें: जरूरी दस्तावेज (एडमिट कार्ड, मार्कशीट) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फीस जमा करें: ऑनलाइन मोड (SBI/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड) से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें
CBSE कक्षा 12वीं के लिए Rechecking आवेदन प्रक्रिया
cbse rechecking form class 12 के लिए भी यही प्रक्रिया है, लेकिन कक्षा 12 के छात्रों को डिजीलॉकर का इस्तेमाल करना होगा । cbse class 12 rechecking apply online 2026 के लिए छात्र का आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है।
CBSE Class 10 Rechecking vs Class 12 Rechecking (मुख्य अंतर्)
cbse 10th rechecking में पर फिजिकल कॉपियां चेक की जाती हैं, जबकि cbse class 12 rechecking के लिए डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी तेज होगी, क्योंकि सारा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
CBSE Rechecking के फायदें
रीचेकिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है, जिन्हें लगता है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार परीक्षा में अंक नहीं मिले हैं। परीक्षकों (Examiners) से कभी-कभी अनजाने में गलतियां हो जाती हैं, जैसे किसी सही जवाब को न चेक करना या अंकों का जोड़ गलत करना। रीचेकिंग प्रक्रिया में इन गलतियों को सुधारा जा सकता है और आवेदन करने वाले छात्र के अंक बढ़ सकते हैं।
2025 में CBSE Board ने लाखों छात्रों के आवेदन प्राप्त किए थे। इनमें से बड़ी संख्या में छात्रों के अंकों में वृद्धि हुई थी। खासकर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में, जहां स्टेप-बाय-स्टेप मार्किंग होती है, वहां 10 से 15 अंक तक बढ़ने के मामले सामने आए थे। रीचेकिंग में अगर किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो इससे न सिर्फ मार्कशीट सुधरती है, बल्कि आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश के भी अवसर मिलते हैं। JEE/NEET जैसी परीक्षाओं के कटऑफ में भी बोर्ड के अंकों का योगदान होता है, इसलिए छात्र के लिए हर एक अंक कीमती होता है।
CBSE Rechecking के नुकसान
छात्रों का यह समझना बहुत जरूरी है कि रीचेकिंग में अंक बढ़ने की कोई गारंटी नहीं है। यह एक दोधारी तलवार की तरह है। सबसे बड़ा जोखिम यह है कि इसमें अंक घट भी सकते हैं। जब दोबारा जांच होती है, तो परीक्षक को कॉपी में पहले से छूटी हुई गलतियां भी मिल सकती हैं। अगर पहली बार में किसी सवाल के लिए जरूरत से ज्यादा अंक दे दिए गए थे, तो रीवैल्यूएशन में उन अंकों को काटा जा सकता है।
इसलिए रीचेकिंग के लिए आवेदन करते समय छात्र एक बात का ध्यान रखें, रीवैल्यूएशन के बाद मिलने वाले अंक ही उनकी मार्कशीट के लिए अंतिम माने जाएंगे। इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती।
निष्कर्ष
CBSE Board Copy Rechecking 2026 उन सभी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। इस ब्लॉग में हमने cbse rechecking result 2026, cbse rechecking fees, आवेदन प्रक्रिया और नए नियमों की पूरी जानकारी दी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे cbse 10th rechecking या cbse class 12 rechecking के लिए आवेदन करने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी जरूर मंगवाएं और किसी अनुभवी शिक्षक से उसका विश्लेषण करवाएं। cbse rechecking form last date class 12 और कक्षा 10 के लिए अंतिम तिथि का ध्यान रखें और समय पर आवेदन करें ताकि लेट फीस के अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
याद रखें, रीचेकिंग में अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे आवेदन न करें। अगर आपके अंक 5 या उससे अधिक बढ़ते हैं तो फीस वापस भी मिल सकती है। हम उम्मीद करते हैं कि इस ब्लॉग ने how to apply for rechecking in cbse class 10 और cbse class 12 rechecking apply online 2026 से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब दे दिए होंगे। आप सभी छात्रों को शुभकामनाएं!
FAQ’s
Q. CBSE Rechecking के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
कोई भी छात्र जो CBSE कक्षा 10 वीं या 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुआ है और अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। CBSE ने रीचेकिंग के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं किया है।
Q. CBSE Rechecking के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
रीचेकिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रिजल्ट घोषित होने के 4 से 6 दिनों के भीतर होती है। यह विंडो बहुत छोटी होती है, इसलिए छात्रों को जल्दी आवेदन करना चाहिए।
Q. CBSE Rechecking फीस कितनी है?
CBSE Rechecking फीस अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग है – वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए ₹500 प्रति विषय, फोटोकॉपी के लिए ₹500-₹700 प्रति विषय, और रीवैल्यूएशन के लिए ₹100 प्रति प्रश्न
Q. CBSE Rechecking Result कब आता है?
रीचेकिंग के लिए आवेदन करने के लगभग 20-25 दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है। आमतौर पर यह जून-जुलाई के महीने में घोषित किया जाता है।
Q. CBSE Rechecking फॉर्म कैसे भरें?
छात्र सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं। ‘Revaluation/Rechecking’ लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें, विषय चुनें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें ।

