Home / Coaching / JEE / JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: डाउनलोड लिंक, तारीख और पूरी जानकारी

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: डाउनलोड लिंक, तारीख और पूरी जानकारी

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card डाउनलोड लिंक, तारीख और पूरी जानकारी

Table of Contents

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card का इंतजार देशभर के लाखों छात्रों को था और अब यह इंतजार खत्म हो गया है। National Testing Agency (NTA) द्वारा 29 मार्च 2026 को JEE Main Hall Ticket 2026 Session 2 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। फिलहाल 2 अप्रैल और 4 अप्रैल 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों के Admit Card जारी हुए हैं। 5, 6, 7 और 8 अप्रैल के एडमिट कार्ड NTA द्वारा 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है। NTA के अनुसार Session 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जा रही हैं।

छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए JEE Main Session 2 Admit Card सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं है। जिन छात्रों की परीक्षा 2 या 4 अप्रैल को है, वे अभी तुरंत अपना Admit Card jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करें।

इस ब्लॉग में हम छात्रों को JEE Main Session 2 Admit Card से जुड़ी हर जानकारी देंगे जैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग, JEE Main एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?, और परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की सभी जानकारियां विस्तार से बताएंगे।

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card की महत्वपूर्ण तिथियाँ और अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card NTA आमतौर पर परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करता है। इस सेक्शन में हम आपको सभी महत्वपूर्ण तिथियों और लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। छात्रों को यहाँ यह जान लेना चाहिए कि NTA पिछले कुछ वर्षों से JEE Main की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित कर रहा है। JEE Main Session 1 का आयोजन जनवरी 2026 में किया जा चुका है और JEE Main Session 1 Result भी घोषित किया जा चुका है।

महत्वपूर्ण घटनातिथि (आधिकारिक)
City Intimation Slip जारी21 मार्च 2026 (जारी)
Admit Card जारी (2 व 4 अप्रैल के लिए)29 मार्च 2026 (जारी)
Admit Card जारी (5, 6, 7, 8 अप्रैल के लिए)31 मार्च – 2 अप्रैल 2026 (संभावित)
JEE Main Session 2 परीक्षा – Paper 12, 4, 5, 6, 8 अप्रैल 2026
JEE Main Session 2 परीक्षा – Paper 27 अप्रैल 2026 (B.Arch / B.Planning)
Session 2 Result20 अप्रैल 2026 (संभावित)
JoSAA Counsellingजून 2026 (संभावित)

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download Link कहाँ से डाउनलोड करें?

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download Link केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही सक्रिय हुआ है। छात्र किसी भी अन्य वेबसाइट पर दिए गए लिंक से सावधान रहें। NTA ने अपने होम पेज पर Direct Link to Download JEE Main Session 2 Admit Card 2026 एक्टिव कर दिया गया है।

  • jeemain.nta.nic.in JEE Main Hall Ticket 2026 Session 2 डाउनलोड का मुख्य पोर्टल।
  • NTA की मुख्य वेबसाइट, nta.ac.in यहाँ भी नोटिफिकेशन आता है।
  • लिंक का नाम: ‘Download JEE Main 2026 Session 2 Admit Card’।
  • छात्र अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक डोमेन से डाउनलोड करें।

JEE Main 2026 Session 2 Hall Ticket Download करने की प्रक्रिया

JEE Main Session 2 Hall Ticket Download करने की प्रक्रिया सरल है, लेकिन परीक्षा के दबाव में छात्र अक्सर छोटी-छोटी गलतियाँ कर बैठते हैं जो बाद में परेशानी का कारण बनती हैं। इस सेक्शन में How to Download JEE Main Session 2 Admit Card 2026 का पूरा तरीका, एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे।

How to Download JEE Main Session 2 Admit Card 2026?

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download करने के लिए छात्र नीचे दिए गए 6 आसान स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें। यह प्रक्रिया मोबाइल और लैपटॉप दोनों पर काम करती है, लेकिन लैपटॉप या कम्प्यूटर से डाउनलोड करना ज्यादा सुविधाजनक रहता है।.

  1. ब्राउज़र खोलें और jeemain.nta.nic.in टाइप करें।
  1. होम पेज पर ‘JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download’ लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  1. अपना Application Number और Password / Date of Birth डालें, फिर Captcha Code भरें।
  1. लॉगिन के बाद JEE Main Hall Ticket 2026 Session 2 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  1. ‘Download’ बटन पर क्लिक करें और PDF अपने डिवाइस में सेव करें।
  1. कम से कम 2-3 रंगीन प्रिंट निकलवा लें। छात्र ध्यान रखें परीक्षा केंद्र पर केवल प्रिंटेड कॉपी ही मान्य होगी।

JEE Main Admit Card 2026 Session 2 में क्या-क्या जानकारी होती है?

JEE Main Session 2 Admit Card 2026 एक PDF के रूप में मिलता है, जिसमें 4 पेज होते हैं। हर पेज का अपना अलग महत्व है। छात्र Admit Card Download करने के बाद सभी पेज ध्यान से पढ़ें। आपके एडमिट कार्ड पर दी गई प्रत्येक जानकारी परीक्षा के दिन काम आती है। किसी भी गलती की स्थिति में छात्र उसमें सुधार करवाने के लिए NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें।

पेजविवरण
Page 1 (सबसे महत्वपूर्ण)Admit Card + Self-Declaration Form इस पेज पर छात्र अपनी फोटो चिपकाएं, Left Thumb Impression लगाएं, Signature Invigilator के सामने करें
Page 2परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions)
Page 3Advisory और परामर्श संबंधी जानकारी
Page 4Non-Aadhaar Declaration Form (केवल उन छात्रों के लिए जिन्होंने Aadhaar के अलावा PAN/Passport/Voter ID से आवेदन किया है)

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card डाउनलोड न हो तो क्या करें?

कई बार परीक्षा के समय लाखों छात्र NTA की वेबसाइट पर एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट धीमी हो जाती है। जिसके कारण JEE Main Session 2 Admit Card डाउनलोड नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में छात्र नीचे दिए गए उपाय आजमाएँ।

  • दूसरा ब्राउज़र (Chrome, Firefox, Edge) यूज़ करें।
  • ब्राउज़र का Cache और Cookies क्लियर करें।
  • Incognito Mode में jeemain.nta.nic.in खोलें।
  • सर्वर बिजी हो तो 15-20 मिनट बाद दोबारा कोशिश करें।
  • मोबाइल डेटा की जगह Wi-Fi या अलग नेटवर्क यूज़ करें।
  • फिर भी समस्या हो तो NTA हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क करें।

Also Read….क्या JEE के लिए एक साल का ड्रॉप लेना फायदेमंद है?

JEE Main Session 2  Exam Shift Timing और महत्वपूर्ण नियम

JEE Main Session 2 Exam Computer Based Test (CBT) मोड में कई शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्रों को उन्हें उनके admit card में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी मिल जाएगी। इस सेक्शन में हम शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र पर JEE Main Exam के दिशा निर्देशों की पूरी जानकारी देंगे। छात्रों को यहाँ यह जान लेना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना बेहद जरूरी है, क्योंकि गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाती।

JEE Main 2026 Session 2 Exam Date और Shift Timing

JEE Main 2026 Session 2 Exam Date और Shift Timing की पूरी जानकारी छात्रों के एडमिट कार्ड पर दी जाती है। NTA आमतौर पर परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करता है। यहाँ पर सामान्य शिफ्ट टाइमिंग दी जा रही है। छात्रों को यहाँ यह जान लेना चाहिए कि उनके एग्जाम की टाइमिंग उनके एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।

शिफ्टReporting समयGate Closing / प्रवेश समाप्तिपरीक्षा समय
Shift 1 (सुबह)7:00 AM से 8:30 AM तक8:30 AM9:00 AM – 12:00 PM
Shift 2 (दोपहर)1:00 PM से 2:30 PM तक2:30 PM3:00 PM – 6:00 PM

विशेष नोट: B.Arch और B.Planning (Paper 2A/2B) की Second Shift 6:30 PM तक चल सकती है। PwD/PwBD छात्रों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलता है, जिससे परीक्षा की अवधि 4 घंटे हो जाती है।

JEE Main Session 2 Paper-wise Exam Schedule

PaperCourseपरीक्षा तिथियाँ
Paper 1B.E. / B.Tech2, 4, 5, 6, 8 अप्रैल 2026
Paper 2AB.Arch7 अप्रैल 2026
Paper 2BB.Planning7 अप्रैल 2026

छात्र इस बात का ध्यान रखें: Reporting Time से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना बेहद जरूरी है। Gate बंद होने के बाद किसी भी छात्र को Entry नहीं दी जाती। ये NTA के परीक्षा संबंधित सख्त निर्देश हैं, जिनकी पालना करना प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य है।

JEE Main Hall Ticket (Admit Card) के साथ क्या-क्या ले जाएँ?

JEE Main Session 2 Hall Ticket (Admit card) के साथ परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा वाले दिन की भागदौड़ से बचने के लिए एक दिन पहले ही यह सब तैयार कर लें।

अनिवार्य दस्तावेज़विवरण
JEE Main 2026 Session 2 Admit Cardरंगीन Print, कम से कम 2-3 Printout
Self-Declaration Form (भरा हुआ)Page 1 पर फोटो चिपकी हो, Thumb Impression लगा हो
सरकारी फोटो पहचान पत्रAadhaar Card, PAN Card, Voter ID, Passport, School/College Photo ID वही जो Application Form में अपलोड की थी
Passport Size PhotoRegistration Form वाली फोटो 2-3 Copies (Attendance Sheet के लिए)
PwD Certificate / UDID Cardकेवल PwD Category के छात्रों के लिए (Original)
Non-Aadhaar Declaration Formकेवल उन छात्रों के लिए जिन्होंने Aadhaar के अलावा किसी अन्य ID से आवेदन किया
Ball Point PenBlack या Blue Ink, Rough Work और निर्देशों के लिए

JEE Main Exam Center पर ना ले जानें वाली वस्तुएँ

वर्गनिषेधित वस्तुएँ
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसमोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ हेडफोन, ब्लूटूथ या कोई वायरलेस डिवाइस
कैलकुलेशन/इलेक्ट्रॉनिक गैजेटकैलकुलेटर, टैब, स्मार्ट‑गैजेट, पेंड्राइव आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
बैग/धातु वस्तुएँबैग, बैकपैक, पर्स, टॉली बैग, धातु से बनी चाबी/क्लिप/बेल्ट/चेन आदि
खाद्य‑पेय वस्तुएँभोजन, स्नैक्स, जूस‑पैक, गुब्बारे (केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है)

JEE Main Session 2 Exam के दौरान परीक्षा केंद्र के कार्य

JEE Main 2026 Session 2 में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुँचने के बाद एक निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना होता है। पहली बार परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी नई हो सकती है। आइए समझते हैं कि exam center पर क्या होता है? छात्रों को यहाँ ध्यान चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाता है, इसलिए अपनी उंगलियां साफ रखें।

  1. गेट पर चेकिंग: सबसे पहले JEE Main Admit Card और Photo ID चेक होगी।
  1. मेटल डिटेक्टर जाँच: Metal Detector से सभी छात्रों की जाँच होगी।
  1. फिंगरप्रिंट/आईरिस स्कैन: कई केंद्रों पर Biometric Verification (Fingerprint / Iris Scan) भी होता है।
  1. फोटो खिंचवाना: Webcam से प्रत्येक छात्र की फोटो खींची जाएगी।
  1. सीटिंग: Verification के बाद सीट नंबर के अनुसार Computer पर बैठाया जाएगा।
  1. लॉगिन: परीक्षा शुरू होने से पहले Center Incharge Login करवाएंगे तब तक छात्र स्क्रीन पर दिए परीक्षा संबंधित निर्देश पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें
JEE Main Result 2026: Session 1 में कितने छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल? देखें पूरी लिस्ट
JEE Main 2026 Session 1 Result के बाद क्या करें?
JEE Main 2026 में 70 से 80 Percentile पर कौन से Career Options हैं बेस्ट?
JEE Advanced 2026 Syllabus in Hindi – गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान
JEE Advanced 2026 की ऑफिसियल एग्जाम डेट जारी

निष्कर्ष

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card 29 मार्च 2026 को NTA द्वारा जारी कर दिया गया है। फिलहाल 2 और 4 अप्रैल की परीक्षा देने वाले छात्र jeemain.nta.nic.in पर Login करके अपना Hall Ticket तुरंत Download करें। यह परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। 5, 6, 7 और 8 अप्रैल के Admit Card 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है, इन छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें सभी जानकरियां जैसे फोटो, नाम, Shift Timing और परीक्षा केंद्र जरूर चेक करें। कोई गलती होने पर तुरंत NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें। JEE Main exam में छात्रों को Hall Ticket Session 2 (Admit Card) का रंगीन प्रिंट और सरकारी फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। सभी छात्रों को JEE Main 2026 Session 2 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

FAQ’s

Q. JEE Main 2026 Session 2 Admit Card कब जारी हुआ?

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card NTA द्वारा 29 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। फिलहाल 2 और 4 अप्रैल की परीक्षा देने वाले छात्रों का Admit Card उपलब्ध है। 5, 6, 7 और 8 अप्रैल के Admit Card 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच जारी होंगे।

Q. JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download Link कहाँ मिलेगा?

JEE Main Session 2 Admit Card Download Link केवल आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। इसके अलावा nta.ac.in पर भी नोटिफिकेशन दिख जाता है। Direct Link to Download JEE Main Session 2 Admit Card 2026 NTA के होम पेज पर “Download Admit Card” बटन के रूप में दिखेगा।

Q. JEE Main Session 2 Hall Ticket Download कैसे करें?

JEE Main Session 2 Hall Ticket Download करने के लिए छात्र सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएँ और JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।

Q.  क्या JEE Main 2026 Session 2 Admit Card की डिजिटल कॉपी मान्य है?

नहीं, JEE Main 2026 Session 2 Admit Card की डिजिटल कॉपी परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं है। NTA के नियमों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की रंगीन प्रिंटेड कॉपी ही स्वीकार की जाती है।

Q. JEE Main 2026 Session 2 Admit Card में कौन-कौन से पेपर कोड होते हैं?

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card पर पेपर कोड (Paper Code) दिया जाता है। Paper 1 (B.E./B.Tech) के लिए कोड 01 होता है। Paper 2A (B.Arch) के लिए कोड 02 और Paper 2B (B.Planning) के लिए कोड 03 होता है। छात्र ध्यान से चेक करें कि आपने जिस पेपर के लिए आवेदन किया है, वही कोड एडमिट कार्ड पर दिया गया है।