JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी जल्द ही आने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 April Session की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है, जो 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इससे पहले, उम्मीदवारों के लिए Exam City Slip जारी करना NTA की मानक प्रक्रिया का हिस्सा है। यह स्लिप कोई प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि एक सूचना पर्ची है जो बताती है कि छात्र की परीक्षा किस शहर में होगी और किस तारीख को होगी।
अभी तक City Intimation Slip 2026 जारी नहीं हुई है, लेकिन NTA के रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मार्च के दूसरे सप्ताह यानि 10 से 14 मार्च तक जारी होनी थी। लेकिन अब City Intimation Slip 2026 मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में यानी लगभग 20 मार्च 2026 के आसपास Expected Soon है। जैसे ही स्लिप रिलीज़ होगी, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
यह ब्लॉग छात्रों को JEE Main 2026 City Slip Download Kaise Kare, City Intimation Slip April Session में क्या-क्या जानकारी होती है, तथा JEE Main Session 2 Admit Card और City Intimation Slip 2026 में क्या अंतर है। सहित सभी जरूरी अपडेट देगा।
NTA JEE April Session 2026: परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण जानकारी
JEE Main April 2026 Exam Dates को लेकर NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि यह परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी। इस सत्र में Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch) और Paper 2B (B.Planning) की परीक्षाएं शामिल हैं। जहां एक ओर छात्र अपनी तैयारी के अंतिम चरण में हैं, वहीं NTA ने छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाकर 323 कर दी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय शहर भी शामिल हैं। आइये विस्तार से जानतें हैं।
JEE Main 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा तिथियां और पेपर पैटर्न
JEE Main 2026 Exam Dates के अनुसार, अप्रैल सत्र की परीक्षा 2 अप्रैल (गुरुवार) से शुरू होकर 9 अप्रैल (गुरुवार) तक चलेगी। यह परीक्षा दो पारियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। अब हम पेपर पैटर्न की बात करें तो यह कुछ इस प्रकार से होगा।
- Paper 1 (B.E./B.Tech): यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगा जिसमें फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथमेटिक्स (Mathematics) के सवाल होंगे।
- Paper 2A (B.Arch): इस पेपर में मैथमेटिक्स (Mathematics), जनरल एप्टीट्यूड (General Aptitude) और ड्राइंग टेस्ट (Drawing Test) शामिल है। छात्रों को ड्राइंग टेस्ट हाथ से करना होता है, लेकिन बाकी सेक्शन CBT मोड में होंगे।
- Paper 2B (B.Planning): यह पेपर भी CBT मोड में ही होगा, जिसमें छात्रों से मैथमेटिक्स (Mathematics), जनरल एप्टीट्यूड (General Aptitude) और प्लानिंग (Planing) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
परीक्षा शहरों की सूची (323 भारतीय शहर और अंतरराष्ट्रीय शहर)
NTA ने JEE Main 2026 Exam City Allotment के लिए देशभर के 323 शहरों को चुना है। इसमें सिर्फ महानगर ही नहीं, बल्कि छोटे शहर जैसे कि कोटा, रुड़की, दुर्गापुर आदि भी शामिल हैं। इसके अलावा, NTA ने प्रवासी भारतीय छात्रों के लिए विदेशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जैसे:
- मध्य पूर्व: दुबई, रियाद, दोहा, कुवैत सिटी, मस्कट आदि।
- एशिया: सिंगापुर, काठमांडू (नेपाल)।
- प्रमुख भारतीय शहर: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ।
Note:- यह जानकारी City Intimation Slip के जरिए ही साफ होगी कि किस छात्र को किस शहर में JEE Main Session 2 Exam देनी है।
Ragistration की Last date और Correction Window
अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण (Registration) 25 फरवरी 2026 को बंद हुआ था, लेकिन कई छात्रों के अनुरोध पर NTA ने 12-13 मार्च 2026 को एक और अवसर दिया था। इस दौरान फीस भुगतान की अंतिम तिथि 13 मार्च रात 11:50 बजे तक थी। अब पंजीकरण पूरी तरह से बंद हो चुका है और JEE Main Application Number Password Login से ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
JEE Main 2026 City Intimation Slip क्या है और यह क्यों जरूरी है?
JEE Main 2026 City Intimation Slip एक Official Document है जो NTA द्वारा उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा वाले शहर और तारीख की पूर्व सूचना देने के लिए जारी किया जाता है। यह एडमिट कार्ड नहीं होता है, बल्कि एक प्लानिंग टूल है ताकि छात्र समय रहते यात्रा और आवास की व्यवस्था कर सकें। परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) में परीक्षा केंद्र का सटीक पता नहीं होता। इसमें सिर्फ शहर का नाम और परीक्षा की तारीख होती है।
City Intimation Slip का मतलब और उद्देश्य
City Intimation Slip या Exam City Slip का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आखिरी समय में होने वाली भागदौड़ से बचाना है। जब लाखों छात्र एक साथ परीक्षा देते हैं, तो हर किसी को उनकी पसंद का शहर मिलना संभव नहीं होता। ऐसे में यह स्लिप बताती है कि आपकी परीक्षा कहाँ होगी। उदाहरण के लिए, अगर छात्र को एग्जाम के लिए एलोटेड शहर घर से दूर है, तो वह ट्रेन या बस के टिकट पहले से बुक कर सकते हैं।
City Intimation Slip में शामिल जानकारी
जब छात्र JEE Main City Slip PDF Download करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित विवरण होंगे:
- व्यक्तिगत जानकारी: नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग।
- आवेदन विवरण: आवेदन संख्या, श्रेणी, PwD (दिव्यांगता) की स्थिति।
- परीक्षा संबंधी जानकारी: एलॉटेड परीक्षा शहर (Allotted Exam City), परीक्षा तिथि (Exam Date), प्रश्न पत्र का माध्यम (Medium of Question Paper)।
- पेपर का प्रकार: छात्र ने कौन सा पेपर Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch) और Paper 2B (B.Planning) चुना है, यह भी स्लिप में लिखा हुआ होगा।
JEE Main Session 2 City Intimation Slip Release Date
छात्रों का सबसे अहम सवाल JEE Main City Slip Kab Aayega? इसका जवाब हम आपको पिछले पैटर्न और मौजूदा अपडेट्स के आधार पर दे रहे हैं। JEE 2026 April Session Updates के मुताबिक, स्लिप कभी भी जारी हो सकती है। Times Now और NDTV जैसे प्रमुख मीडिया हाउस की लाइव रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 मार्च 2026 तक City Intimation Slip जारी नहीं हुई है, लेकिन NTA की ओर से इसे लेकर हरी झंडी मिल चुकी है और बहुत जल्द इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे jeemain.nta.nic.in को लगातार चेक करते रहें।
पिछले पैटर्न के आधार पर संभावित तारीख
NTA हमेशा परीक्षा तिथि से लगभग 10-14 दिन पहले April Session City Intimation Slip Expected Soon जारी करता है। चूंकि परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू हो रही है, इसलिए संभावना है कि स्लिप 20 मार्च 2026 के आसपास जारी हो जाएगी। पिछले सत्र (जनवरी 2026) में यह स्लिप परीक्षा शुरू होने से करीब दो हफ्ते पहले जारी हुई थी।
City Slip और Admit Card के बीच मुख्य अंतर
अक्सर छात्र JEE Main Admit Card और Intimation City Slip में कन्फ्यूज हो जाते हैं। छात्र इस तालिका के माध्यम से इनके बीच के प्रमुख अंतर समझें।
| विशेषता | City Intimation Slip | Admit Card |
| उद्देश्य | परीक्षा शहर और तारीख की पूर्व सूचना | परीक्षा हॉल में प्रवेश हेतु अनिवार्य दस्तावेज |
| जारी होने का समय | परीक्षा से 10-14 दिन पहले (मार्च के तीसरे सप्ताह में) | परीक्षा से 3-4 दिन पहले (मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में) |
| विवरण | केवल शहर का नाम और तारीख | सटीक परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम |
| प्रवेश वैधता | नहीं, यह केवल सूचना पर्ची है | हाँ, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा |
Also read…. JEE की तैयारी के लिए Time Management कैसे करें? जानें टॉप 10 टिप्स
JEE Main City Slip Download Kaise Kare? स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
JEE Main City Slip Download Kaise Kare? यह प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना है। NTA ने छात्रों की सुविधा और किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुचारु रूप से कार्यान्वयन के लिए दो वेबसाइटें बनाई हैं – jeemain.nta.nic.in और jeemain.nta.ac.in।
स्टेप बाय स्टेप (PDF) डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र JEE Main City Slip PDF Download करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
- स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: “JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज करें।
- स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड (Captcha) भरें।
- स्टेप 5: सबमिट बटन दबाएं। आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- स्टेप 6: डाउनलोड बटन पर क्लिक करके PDF को सेव करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
निष्कर्ष
JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip का इंतजार अब समाप्त होने को है। NTA जल्द ही यह महत्वपूर्ण दस्तावेज jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा, जिससे छात्रों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। यह स्लिप छात्रों के लिए इसलिए जरूरी है ताकि वे समय रहते ट्रैवल प्लानिंग और रहने की व्यवस्था कर सकें। हालांकि यह एडमिट कार्ड नहीं है, लेकिन JEE Main Session 2 Intimation Slip आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया में छात्रों का Admit Card जारी किया जायेगा।
JEE Main April 2026 Exam Dates 2 से 9 अप्रैल के बीच निर्धारित हैं, ऐसे में सभी Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch) और Paper 2B (B.Planning) के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NTA Latest Updates पर नजर बनाए रखें। सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब अगला कदम JEE Main 2026 Admit Card होगा, जो परीक्षा से 3-4 दिन पहले आएगा। सभी छात्र अपनी तैयारी जारी रखें और JEE Main City Slip Download Kaise Kare की प्रक्रिया को इस ब्लॉग से समझकर डाउनलोड कर लें।
FAQ’s
Q. JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip कब जारी होगी?
JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip के मार्च के तीसरे सप्ताह में यानी 20 मार्च 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। NTA April Session के लिए यह स्लिप Expected Soon है और जैसे ही जारी होगी, jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
Q. JEE Main City Slip Download Kaise Kare?
JEE Main City Slip Download Kaise Kare यह जानना बहुत आसान है। इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ‘City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना Application Number और Password डालकर लॉगिन करें और City Slip PDF Download कर लें।
Q. JEE Main April 2026 Exam Dates क्या हैं?
JEE Main April 2026 Exam Dates 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई हैं। इस दौरान Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch) और Paper 2B (B.Planning) की परीक्षाएं CBT मोड में आयोजित होंगी।
Q. JEE Main 2026 Admit Card कब आएगा?
JEE Main 2026 Admit Card परीक्षा से लगभग 3-4 दिन पहले जारी होगा। अप्रैल सत्र के लिए यह संभावित रूप से 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच jeemain.nta.ac.in पर छात्रों द्वारा डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
Q. क्या City Slip Release होने के बाद Exam City बदली जा सकती है?
सामान्यतः JEE Main 2026 City Slip Release Date के बाद Exam City बदलने की कोई प्रक्रिया नहीं होती। City Allotment Slip / City Intimation Slip में दिया गया शहर ही अंतिम माना जाता है।


