Home / News / RBSE 10th Supplementary परीक्षा 2026: डेट शीट, आवेदन तिथि और फीस की पूरी जानकारी

RBSE 10th Supplementary परीक्षा 2026: डेट शीट, आवेदन तिथि और फीस की पूरी जानकारी

RBSE 10th Supplementary Exam 2026 - डेट शीट, आवेदन तिथि और फीस की पूरी जानकारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम एक निर्णायक पल होता है। यदि किसी कारणवश कोई छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाता, तो बोर्ड उसे दोबारा अवसर प्रदान करता है। इसी अवसर को आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा (RBSE 10th Supplementary Exam) या कम्पार्टमेंट परीक्षा के नाम से जाना जाता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए मौका लेकर आती है जो मुख्य परीक्षा में पासिंग मार्क्स (33%) हासिल नहीं कर पाए थे। 

इस ब्लॉग में हम छात्रों को आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 से जुड़ी हर अहम जानकारी देंगे, जैसे RBSE 10th Supplementary Exam Time Table 2026, RBSE 10th Supplementary Form 2026 भरने की प्रक्रिया, RBSE 10th Supplementary Exam Fee 2026, और RBSE 10th Admit Card 2026 download करने के तरीके की पूरी प्रक्रिया को समझने में किसी भी प्रकार की दुविधा नहीं रहेगी।

RBSE 10वीं कक्षा Supplementary exam 2026 का संक्षिप्त विवरण

आइए सबसे पहले , इस परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातों पर एक नज़र डाल लेते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य उन छात्रों को दूसरा अवसर प्रदान करना है जो मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। यह परीक्षा आमतौर पर अगस्त माह में आयोजित की जाती है और इसके परिणाम सितंबर में घोषित किए जाते हैं।

नीचे दी गई तालिका में छात्रों की जानकारी के लिए राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को दर्शाया गया है।

पहलूविवरण
बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर
परीक्षा का नामRBSE 10वीं Supplementary/Compartment परीक्षा 2026
पात्रताRBSE 10वीं मुख्य परीक्षा 2026 में 1 या 2 विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र
आवेदन फॉर्म जारीजुलाई 2026 (संभावित)
परीक्षा तिथिअगस्त 2026 (संभावित)
परिणाम घोषणासितंबर 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10वीं कक्षा Supplementary exam 2026: संभावित महत्वपूर्ण तिथियां

हर छात्र के लिए सबसे पहली जरूरत होती है, सही समय पर उसे सही जानकारी मिलना। राजस्थान बोर्ड द्वारा अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RBSE 10th Supplementary Date Sheet 2026 की संभावित तिथियाँ निम्नलिखित हैं। इन तिथियों को ध्यान में रखकर छात्र अपनी तैयारी और आवेदन की योजना बना सकते हैं।

RBSE कक्षा 10वीं पूरक का संभावित परीक्षा कार्यक्रम (Time Table)

आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 का टाइम टेबल जुलाई 2026 में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा । इसके बाद अगस्त 2026 में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नीचे पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर RBSE 10th Supplementary Exam 2026 Time Table in Hindi संभावित विषयवार परीक्षा तिथियाँ दी गई हैं :

संभावित तिथि (अगस्त 2026)विषय का नाम (Subject Name)
सप्ताह 1अंग्रेजी (अनिवार्य)
सप्ताह 1हिंदी (अनिवार्य)
सप्ताह 2गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
सप्ताह 2तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी)
सप्ताह 3व्यावसायिक विषय (आईटी, कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, ऑटोमोटिव, आदि)

आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026: पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

छात्रों को RBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के लिए सबसे जरूरी है पात्रता मानदंडों को समझना और समय पर RBSE 10th Supplementary Form 2026 के लिए अप्लाई करना। आइए जानते हैं कौन दे सकता है यह परीक्षा और क्या है इसके आवेदन करने का सही तरीका।

RBSE 10th Class सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने की पात्रता

राजस्थान बोर्ड 10वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले वे सभी छात्र, जो अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण (fail) हुए हैं, वे सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 में शामिल होने के पात्र होते हैं । यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में असफल रहता है, तो उसे दोबारा पूरी मुख्य परीक्षा देनी होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप पात्र हैं, छात्र अपने RBSE 10वीं कक्षा के रिजल्ट की जांच अवश्य कर लें।

RBSE 10th Supplementary Form 2026 कैसे भरें?

RBSE 10th Supplementary Form 2026 भरने की प्रक्रिया सरल है, लेकिन इसमें स्कूलों की अहम भूमिका होती है। नियमित छात्रों के लिए यह प्रक्रिया उनके स्कूलों के माध्यम से ही पूरी की जाती है। लेकिन फिर भी छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • संपर्क करें: परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सबसे पहले छात्र अपने स्कूल से संपर्क करें।
  • फॉर्म भरें: स्कूल प्रशासन आपको आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराएगा। इसमें छात्र अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • शुल्क जमा करें: आवेदन फॉर्म के साथ ही RBSE 10th Supplementary Exam Fee 2026 भी जमा करनी होगी। फीस की राशि की आधिकारिक जानकारी फॉर्म जारी होने पर ही मिलेगी।
  • सत्यापन: स्कूल प्रबंधन छात्र द्वारा भरी गई जानकारी को सत्यापित किया जाता है और फिर उस फॉर्म को RBSE बोर्ड को भेजा जाता है।
  • निजी छात्र: निजी छात्रों को संभवतः बैंक में शुल्क जमा करके नोडल केंद्र या बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा।

RBSE 10th Supplementary Exam Fee 2026 के update

परीक्षा शुल्क को लेकर हाल ही में एक अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान बोर्ड ने 8 साल बाद RBSE 10th Exam Fee 2026 में बढ़ोतरी की है। यह नई दरें 2026-27 सत्र से लागू होंगी, जिसका असर संभवतः सप्लीमेंट्री परीक्षा पर भी पड़ सकता है। हालांकि, सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अलग से शुल्क निर्धारित होता है, जिसकी आधिकारिक जानकारी जारी होने पर ही मिलेगी।

पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, यह शुल्क प्रति विषय लगभग 300 से 600 रुपये के बीच हो सकता है। मुख्य परीक्षा के लिए नियमित छात्रों के लिए शुल्क 600 रुपये और निजी छात्रों के लिए 650 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जा सकता है।

RBSE 10वीं Class Supplementary Exam 2026: एडमिट कार्ड और परीक्षा दिशानिर्देश

RBSE 10वीं Class Supplementary Exam 2026 में शामिल होने वाले प्रत्येक छात्र के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह न केवल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान करता है, बल्कि इसमें छात्र के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और विषयों की पूरी जानकारी भी होती है । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा RBSE 10वीं Class Supplementary Exam 2026 शुरू होने से 10-15 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। नियमित छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे, जबकि निजी छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से RBSE 10वीं Supplementary Admit Card 2026 download करना होगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशों को अच्छी तरह समझ लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, चाहे उसके पास अन्य कोई भी पहचान पत्र क्यों न हो। इसलिए यह आवश्यक है कि छात्र समय पर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

RBSE 10वीं Supplementary Admit Card 2026 download करने की प्रक्रिया

नियमित छात्रों (Regular Students) को RBSE 10th Supplementary Admit Card 2026 सीधे उनके स्कूलों द्वारा प्रदान किए जाते हैं। स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से admit card download करके छात्रों को वितरित करते हैं । निजी छात्रों (Private Students) को अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

स्टेप 1: छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं ।

स्टेप 2: अब ‘लॉगिन’ या ‘न्यूज़ अपडेट’ सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: “RBSE 10th Supplementary Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: छात्र अपना रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें ।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

छात्र एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यह सुनिश्चित करें कि इसमें नाम, रोल नंबर, विषय और परीक्षा केंद्र सही हैं। इसके अलावा निम्न बातों का ध्यान रखें।

  • अनिवार्य दस्तावेज: छात्र परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे स्कूल आईडी, आधार कार्ड) ले जाना न भूलें ।
  • परीक्षा का समय: परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होने की संभावना है। छात्र परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का प्रयास करें।
  • निषिद्ध वस्तुएं: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में ले जाना पूरी तरह से वर्जित है।

Also read… राजस्थान का बेस्ट बोर्डिंग स्कूल कौन सा है? जानें पूरी जानकारी

निष्कर्ष

RBSE 10th Supplementary Exam 2026 उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। यह परीक्षा न केवल उन्हें अपने अंक सुधारने का मौका देती है, बल्कि एक साल बर्बाद किए बिना अगली कक्षा में प्रवेश पाने का भी अवसर प्रदान करती है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित इस परीक्षा की सफलता के लिए सही समय पर सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

इस ब्लॉग में हमने RBSE 10th Supplementary Exam 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से शामिल किया है। हमने RBSE 10th Supplementary Exam Time Table 2026, RBSE 10th Supplementary Form 2026 भरने की प्रक्रिया, RBSE 10th Supplementary Exam Fee 2026, और RBSE 10th Admit Card 2026 download करने के तरीके इन सभी जानकारियों के साथ, छात्र अब बिना किसी भ्रम के अपनी तैयारी और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, क्योंकि RBSE 10th Supplementary Date Sheet 2026, फॉर्म जारी होने की तिथि और अन्य सभी अपडेट सबसे पहले वहीं जारी किए जाएंगे । किसी भी अफवाह या गलत सूचना से बचने के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। हमें उम्मीद है कि यह ब्लॉग RBSE 10वीं सप्लीमेंट्री PDF Download 2026 जैसी जानकारियों सहित आपकी प्रत्येक जिज्ञासा को शांत करने में सफल रहा है। आप सभी छात्रों को हमारी ओर से सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं !

इन्हें भी पढ़ें:
कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 90%+ स्कोर कैसे करें? पूरी रणनीति और टिप्स
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (CBSE 12th Result 2026 in Hindi)
CBSE 10th Result 2026: परिणाम तिथि, डायरेक्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट
CBSE Board Copy Rechecking 2026: नियम, फीस, आवेदन प्रोसेस और रिजल्ट की पूरी जानकारी
RBSE Class 8th Result 2026: नाम और रोल नंबर से Check करें | Direct Link

FAQ’s

Q. RBSE 10th Supplementary Exam 2026 क्या है?

RBSE 10th Supplementary Exam 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (fail) हो गए हैं। इसे RBSE 10th class Compartment exam 2026 के नाम से भी जाना जाता है। इस परीक्षा में शामिल होकर छात्र अपने फेल विषयों में पास हो सकते हैं और अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

Q. RBSE 10th Class Supplementary Exam का टाइम टेबल कब जारी होगा?

RBSE 10th Class Supplementary Exam का टाइम टेबल जुलाई 2026 में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

Q. RBSE 10th Supplementary Exam Form 2026 कैसे भरें?

RBSE 10th Supplementary Exam Form भरने की प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से होती है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। वहीँ निजी छात्रों को इस एग्जाम का फॉर्म स्वयं भरना होगा।

Q. RBSE 10th Supplementary Exam के लिए Fee कितनी है?

 RBSE 10th Supplementary Exam के लिए Fee की आधिकारिक घोषणा फॉर्म जारी होने के समय की जाएगी। पिछले वर्षों के अनुसार, यह शुल्क प्रति विषय लगभग 300 से 600 रुपये के बीच हो सकता है।

Q. क्या मैं RBSE 10वीं Supplementary exam 2026 की डेट शीट की PDF डाउनलोड कर सकता हूँ?

हां, जैसे ही RBSE 10th Supplementary Date Sheet 2026 जारी होगी, आप इसे आधिकारिक वेबसाइट से PDF के रूप में Download कर सकतें हैं।