Home / News / सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (CBSE 12th Result 2026 in Hindi)

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (CBSE 12th Result 2026 in Hindi)

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 अपडेट: सीकर कोचिंग एंड स्कूल में स्टूडेंट के साथ CBSE Class 12th Result 2026 हिंदी में जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। अब देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं की नजरें अपने CBSE 12वीं Board Result 2026 पर टिकी हैं। इस वर्ष CBSE ने कक्षा 12वीं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करते हुए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली शुरू की है, जिससे छात्रों का परिणाम पारदर्शी और त्रुटिहीन होने की उम्मीद है।

अगर आप भी CBSE 12वीं कक्षा के छात्रों में से एक हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी है। यहाँ हम छात्रों को उनके रिजल्ट चेक करने के तरीके, संभावित तारीख, पिछले वर्षों के आंकड़े और बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद उठाए जाने वाले कार्यों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं CBSE 12वीं Board Result से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

CBSE 12th Result 2026 Date और महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में परीक्षा के बाद उन्हें सबसे अधिक उत्सुकता परिणाम जारी होने की तारीख और समय को लेकर होती है। अभी CBSE Board द्वारा आधिकारिक तौर पर 12वीं के परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जारी हो सकता है।

छात्रों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि CBSE कक्षा 10वीं के विपरीत, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं केवल एक ही चरण (Single Phase) में आयोजित की जाती हैं। CBSE के 10वीं के छात्रों को फेज 2 सुधार परीक्षा का मौका मिलता है, लेकिन 12वीं के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

नीचे दी गई इस तालिका में छात्रों को CBSE 12th Result 2026 से जुड़ी संभावित महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताया गया है:

क्रम संख्याघटनासंभावित तिथि
1परीक्षा प्रारंभ (Exam Start Date)17 फरवरी 2026
2परीक्षा समाप्त (Exam End Date)4 अप्रैल 2026
3परिणाम घोषणा (Result Date)अप्रैल के अंत या मई 2026 के प्रथम सप्ताह (संभावित)
4स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन (Revaluation)रिजल्ट के 5-7 दिनों के भीतर
5पूरक/कम्पार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exam)जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)
6पूरक परीक्षा परिणाम (Supplementary Result)अगस्त-सितम्बर 2026 (संभावित)

CBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें? (How to Check CBSE 12th Results 2026)

CBSE 12th Result 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहला सवाल छात्रों के मन में यही आता है कि आखिर अपना रिजल्ट कैसे और कहाँ से चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) की आवश्यकता होगी, क्योंकि उस पर दिया गया रोल नंबर (Roll Number) ही छात्र की लाखों छात्रों के बीच एक अलग पहचान नंबर होता है।

CBSE द्वारा छात्रों को उनका रिजल्ट चेक करने के कई तरीके (Multiple Ways) उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे हर छात्र अपनी सुविधानुसार आसानी से परिणाम देख सके। इन सभी तरीकों की पूरी प्रक्रिया हम नीचे विस्तार से समझा रहे हैं।

CBSE 12th Result 2026 के डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

जैसे ही CBSE Class 12th Result घोषित करेगा, छात्रों को अपना परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए ये डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएंगे। छात्र अपने फोन, कम्प्यूटर में इन्हें अभी बुकमार्क कर लें ताकि रिजल्ट के दिन सीधे यहाँ से चेक कर सकें:

तरीकाडायरेक्ट लिंक
ऑफिशियल पोर्टल (रोल नंबर से)cbseresults.nic.in
ऑफिशियल CBSE वेबसाइटcbse.gov.in
नाम से रिजल्ट (थर्ड-पार्टी)indiaresults.com/cbse
डिजिलॉकरdigilocker.gov.in
UMANG ऐपUMANG App (प्ले स्टोर पर उपलब्ध)

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया (Roll Number Wise)

छात्रों के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट चेक करने का सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित माध्यम है। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक एक्टिव हो जाता है।

छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ये रिजल्ट चेक करने का सबसे आम और आसान तरीका है। 

स्टेपक्या करना है?महत्वपूर्ण जानकारी
स्टेप 1सबसे पहले CBSE की किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंवेबसाइट: cbseresults.nic.in या cbse.gov.in
स्टेप 2होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंलिंक का नाम: ‘CBSE 12th Result 2026’ या ‘Senior School Certificate (Class XII) Examination Result 2026’
स्टेप 3मांगी गई जानकारी दर्ज करेंआवश्यक जानकारी: – रोल नंबर (Roll Number) – जन्म तिथि (Date of Birth)
स्टेप 4जानकारी भरने के बाद सबमिट करेंबटन: ‘Get Result’ या ‘Submit’ पर क्लिक करें
स्टेप 5रिजल्ट देखें और सेव करेंक्या करें: – रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – प्रिंट आउट निकालें – PDF डाउनलोड करें

नाम के आधार पर रिजल्ट (CBSE 12th Result 2026 Name Wise)

कई छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में सवाल आता है, क्या हम CBSE 12th Class Result छात्र के नाम से चेक कर सकते हैं? तो दोस्तों, CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नाम से रिजल्ट सर्च की सुविधा नहीं देता है। छात्रों की CBSE प्राइवेसी और रिजल्ट सर्च की एक्यूरेसी के लिए सिर्फ रोल नंबर से ही रिजल्ट देता है।

लेकिन हां, अगर आप फिर भी नाम से रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो कुछ थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स जैसे indiaresults.com या manabadi.co.in यह सुविधा देती हैं। यहाँ से रिजल्ट चेक करते समय सावधानी बरतें और ऑफिशियल वेबसाइट से क्रॉस-चेक जरूर कर लें।

डिजिलॉकर (DigiLocker), UMANG App और SMS द्वारा रिजल्ट

छात्रों के पास अपने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट करने के लिए डिजिलॉकर, UMANG ऐप और SMS जैसे भी बेहतरीन विकल्प हैं। ये हाल के समय में काफी भरोसेमंद साधन बने हुए है। इनमें से डिजिलॉकर तो भारत सरकार का खुद का सरकारी एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन पर CBSE के साथ साथ पुरे भारत के राज्यबोर्ड और सभी शैक्षणिक संस्थान अधिकृत रूप से जुड़े हुए है। यह सभी नागरिकों के लिए अपने सभी दस्तावेज रखने का एक प्रमाणित ऐप्प है।

  • डिजिलॉकर से CBSE Result देखने के लिए: DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें, ‘CBSE’ सर्च करें और ‘Class 12 Marksheet 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • UMANG App से CBSE Result देखने के लिए: UMANG App में ‘CBSE’ सर्विस सर्च करें और ‘Class 12 Result 2026’ ऑप्शन चुनें।
  • SMS द्वारा CBSE रिजल्ट देखने के लिए: अपने मोबाइल से मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE12 <रोल नंबर> टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेज दें।

CBSE 12th Exam में न्यूनतम पासिंग मार्क्स (Minimum Passing Marks)

CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है: छात्रों के किसी विषय में कुल अंक (Total Marks) 33% होना काफी नहीं है, बल्कि थ्योरी और प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) में अलग-अलग 33% अंक लाना जरूरी है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी विषय में प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन है, तो छात्रों को थ्योरी पेपर में कम से कम 33% अंक, प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर (थ्योरी + प्रैक्टिकल) भी कम से कम 33% अंक – तीनों शर्तें पूरी करनी होंगी।

अक्सर छात्र यह गलती कर बैठते हैं कि कुल अंक 33% होने पर वे पास मान लिए जाएंगे। लेकिन CBSE का नियम स्पष्ट है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, यदि किसी छात्र को थ्योरी में 70 में से 30 अंक मिले (जो 23 से अधिक हैं) लेकिन प्रैक्टिकल में 30 में से सिर्फ 5 अंक मिले (जो 10 से कम हैं), तो कुल अंक 35/100 (33% से अधिक) होने के बावजूद वह विषय में फेल घोषित किया जाएगा।

विषयों के अनुसार पासिंग मार्क्स की विस्तृत जानकारी

CBSE कक्षा 12वीं के सभी विषयों को 100 अंकों का ही रखा गया है, लेकिन विषय की प्रकृति के अनुसार थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों का बंटवारा अलग-अलग होता है। नीचे तीन मुख्य श्रेणियों में बांटकर समझाया गया है:

1. विज्ञान विषय एवं अन्य प्रैक्टिकल वाले विषय

  • प्रमुख विषय: भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology), मनोविज्ञान (Psychology), भूगोल (Geography), गृह विज्ञान (Home Science) आदि।
घटक (Component)अधिकतम अंक (Max Marks)न्यूनतम पासिंग मार्क्स (33%)महत्वपूर्ण नियम
थ्योरी पेपर70 अंक23 अंकथ्योरी में अलग से पास होना अनिवार्य
प्रैक्टिकल परीक्षा30 अंक10 अंकप्रैक्टिकल में अलग से पास होना अनिवार्य
कुल योग100 अंक33 अंककुल अंक भी 33% से कम नहीं होने चाहिए

2. मुख्यधारा के शैक्षणिक विषय

  • प्रमुख विषय: गणित (Mathematics), अंग्रेजी (English), अर्थशास्त्र (Economics), लेखाशास्त्र (Accountancy), व्यवसाय अध्ययन (Business Studies), इतिहास (History), राजनीति विज्ञान (Political Science) आदि।
घटक (Component)अधिकतम अंक (Max Marks)न्यूनतम पासिंग मार्क्स (33%)महत्वपूर्ण नियम
थ्योरी पेपर80 अंक26 अंकथ्योरी में अलग से पास होना अनिवार्य
आंतरिक मूल्यांकन20 अंक07 अंकआंतरिक मूल्यांकन में अलग से पास होना अनिवार्य
कुल योग100 अंक33 अंककुल अंक भी 33% से कम नहीं होने चाहिए

3. कौशल एवं व्यावसायिक विषय (Skills and Vocational Subjects)

  • प्रमुख विषय: चित्रकला (Painting), नृत्य (Dance), वाणिज्यिक कला (Commercial Art), संगीत (Music) आदि।
घटक (Component)अधिकतम अंक (Max Marks)न्यूनतम पासिंग मार्क्स (33%)महत्वपूर्ण नियम
थ्योरी पेपर30 अंक09 अंकथ्योरी में अलग से पास होना अनिवार्य
प्रैक्टिकल परीक्षा70 अंक23 अंकप्रैक्टिकल में अलग से पास होना अनिवार्य
कुल योग100 अंक33 अंककुल अंक भी 33% से कम नहीं होने चाहिए

Also Read…. Engineer बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

निष्कर्ष

BSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे सभी छात्रों से हमारा अनुरोध है कि वे केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर निर्भर रहें। रिजल्ट से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड की जाती है। छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट घोषित होते ही वे बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें। साथ ही, यह भी याद रखें कि CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा केवल एक ही चरण में आयोजित होती है और पास होने के लिए थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाना अनिवार्य है।

हमारी टीम लगातार CBSE के अपडेट्स पर नजर बनाए हुए है। रिजल्ट घोषित होते ही सबसे पहले इसकी जानकारी और डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर अपडेट कर दिए जाएंगे, ताकि छात्र बिना किसी भटकाव के तुरंत अपना परिणाम देख सकें। याद रखें, यह रिजल्ट आपके जीवन की एक सीढ़ी है, अंतिम मंजिल नहीं। चाहे रिजल्ट कैसा भी हो, आपकी मेहनत और लगन ही आपको आगे ले जाएगी। सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें
IIT के लिए 12 वीं में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक आवश्यक है? जानें विस्तार से
क्या JEE Main का पेपर हिंदी में होता है? जानें JEE में भाषा के विकल्प
Medical Courses List 12 वीं के बाद मेडिकल कोर्स लिस्ट
12वीं के बाद क्या करें? जानें सबसे अच्छे करियर विकल्प
NEET एग्जाम क्या होता है? (What is NEET Exam?)

FAQ’s

Q. CBSE 12th Result 2026 कब आएगा?

CBSE 12th Result 2026 के अप्रैल के अंत या मई 2026 के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद है। छात्र सटीक तारीख जानने के लिए cbse.gov.in चेक करते रहें।

Q. क्या CBSE 12वीं की परीक्षा दो चरणों (दो फेज) में होती है?

नहीं, CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा केवल एक ही चरण (सिंगल फेज) में आयोजित की जाती है। दो-चरणीय परीक्षा प्रणाली केवल कक्षा 10वीं के लिए लागू की गई है।

Q. CBSE 12th Result 2026 नाम से देख सकते हैं?

CBSE ऑफिशियली रूप से नाम से रिजल्ट देखने की सुविधा नहीं देता। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होती है।

Q. रोल नंबर से CBSE 12th Result 2026 कैसे देखें?

छात्र cbseresults.nic.in पर जाकर Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और सबमिट करें।

Q. CBSE 12th Result 2026 की डिजिटल मार्कशीट कहां से डाउनलोड करें?

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. CBSE 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

CBSE 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।