Home / News / RBSE 12th Result 2026 Released: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स के लिए Direct Link यहां देखें

RBSE 12th Result 2026 Released: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स के लिए Direct Link यहां देखें

"राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 - RBSE 12वीं परीक्षा परिणाम पोस्टर, सिकर कोचिंग एंड स्कूल लोगो, छात्रा की तस्वीर के साथ परीक्षा समय सारणी जानकारी।"

Table of Contents

रिजल्ट घोषित: 31 मार्च 2026
बोर्ड: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर

31 मार्च 2026, अजमेर: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने आज, 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई ये परीक्षाएं अब परिणाम के रूप में सामने आ गई हैं। कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) तीनों संकायों के लाखों छात्र अब अपना RBSE 12th Result 2026 आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अगर आप भी राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र हैं और अपना Rajasthan Board 12th Result 2026 देखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां हम आपको RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक, और रिजल्ट के बाद की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

RBSE 12th Result 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम कई माध्यमों से जारी किया है। आप नीचे दी गई तालिका से महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। छात्र नीचे दी गई तालिका में RBSE 12th Result 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:

विवरण/जानकारीजानकारी
बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER), अजमेर
परीक्षा का नामराजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026
परीक्षा तिथियां12 फरवरी से 12 मार्च 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि31 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
रिजल्ट चेक करने के माध्यमऑनलाइन, एसएमएस, डिजीलॉकर
पूरक परीक्षा (अनुमानित)अगस्त 2026
पूरक परीक्षा परिणाम (अनुमानित)सितंबर 2026

RBSE 12th result 2026 कैसे चेक करें? (How to Check RBSE 12th Result 2026)

Rajasthan Board 12th Result 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहला सवाल छात्रों के मन में यही होता है कि आखिर RBSE 12th Result kaise dekhe और कहां से चेक करें। RBSE 12th Result 2026 check करने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड या रोल नंबर पास में रखना बेहद जरूरी है। राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए RBSE 12th Result check karne ka tarika कई विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं। हमने इस ब्लॉग में बोर्ड द्वारा दिए गए सभी तरीकें बताएं है। छात्र इन तरीकों को अपनाकर तुरंत रिजल्ट निकाल सकतें हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया

छात्रों के लिए अपना रिजल्ट चेक करने का सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित माध्यम है, राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करना। इस वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद RBSE 12th Result 2026 Link एक्टिव हो जाता है। इस प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप समझते हैं:

चरण 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

examresults.rajasthan.gov.in

चरण 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

वेबसाइट के होम पेज पर ‘RBSE 12th Result 2026’ या ‘Senior Secondary Exam Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। आपको कला, विज्ञान और वाणिज्य के अलग-अलग लिंक दिए गये हैं। छात्र अपने संकाय (Stream) के अनुसार सही लिंक चुनें।

चरण 3: खुलने वाले नए पेज पर छात्रों को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी

रोल नंबर (Roll Number)

जन्म तिथि (Date of Birth)

(कभी-कभी) स्कूल कोड या सुरक्षा कोड (Captcha)

चरण 4: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें

‘Get Result’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करने के बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

SMS द्वारा RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जो जल्दी से रिजल्ट जानना चाहते हैं, वे SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए प्रारूप (Format) में SMS भेजना होगा।

SMS प्रारूप (SMS Format)

  • टाइप करें: RESULT<space>RJ12<space>अपना रोल नंबर
  • उदाहरण: RESULT RJ12 123456
  • इस एसएमएस को 56263 पर भेजें
  • SMS भेजने के कुछ ही समय में छात्र के मोबाइल नंबर पर उसका रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा। इसमें उसके विषयवार प्राप्तांक और कुल अंकों की जानकारी होगी।

डिजीलॉकर (DigiLocker) से RBSE 12th result 2026 check करने की प्रक्रिया

डिजीलॉकर भारत सरकार का एक सरकारी पोर्टल है, जहां छात्र अपने आधार कार्ड से लॉगिन करके अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट भी DigiLocker RBSE 12th Result के रूप में डिजीलॉकर पर अपलोड किया जाता है। छात्र डिजीलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।

  • डिजीलॉकर की वेबसाइट (digilocker.gov.in) या ऐप पर लॉग इन करें।
  • ‘बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान’ (BSER) को सर्च करें।
  • ‘क्लास 12 मार्कशीट 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद छात्र की मार्कशीट डिजीलॉकर में उपलब्ध हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

नाम के आधार पर RBSE 12th result 2026 check करने का तरीका (Name Wise Result)

अगर कोई छात्र अपना रोल नंबर भूल गया है तो वह नाम के आधार पर भी रिजल्ट चेक कर सकता है। हालांकि यह सुविधा सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं होती, लेकिन छात्र यह तरीका अपना सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड द्वारा एक संयुक्त पीडीएफ (Consolidated Marksheet) अपलोड की जाती है।
  1. इस पीडीएफ में स्कूल और परीक्षा केंद्र के अनुसार सभी छात्रों के नाम और अंक होते हैं।
  1. छात्रों को अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र को सर्च करके उससे संबंधित पीडीएफ को डाउनलोड करना होगा।
  1. इस पीडीएफ में छात्र अपना नाम ढूंढकर अपने अंक देख सकते हैं।

यह तरीका थोड़ा समय लेने वाला हो सकता है, लेकिन यह उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो अपना रोल नंबर भूल गए हैं।

RBSE 12th result 2026 marksheet में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in Marksheet)

RBSE 12th Marksheet 2026 में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। छात्रों को रिजल्ट देखते समय इन सभी बातों को ध्यान से जांचना चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

RBSE 12वीं मार्कशीट 2026 में शामिल जानकारियां

  1. छात्र का नाम (Student’s Name)
  1. पिता का नाम (Father’s Name)
  1. माता का नाम (Mother’s Name)
  1. रोल नंबर (Roll Number)
  1. जन्म तिथि (Date of Birth)
  1. स्कूल का नाम और कोड (School Name & Code)
  1. परीक्षा केंद्र (Exam Centre)
  1. संकाय (Stream) – कला, विज्ञान या वाणिज्य
  1. विषयवार प्राप्तांक (Subject-wise Marks):
  1. थ्योरी (Theory) में प्राप्त अंक
  1. प्रैक्टिकल (Practical) में प्राप्त अंक
  1. कुल प्राप्तांक (Total Obtained Marks)
  1. विषयवार अधिकतम अंक (Subject-wise Maximum Marks)
  1. कुल अंक (Total Marks)
  1. कुल प्राप्तांक (Total Marks Obtained)
  1. प्रतिशत (Percentage)
  1. परिणाम (Result): पास/फेल/कम्पार्टमेंट
  1. ग्रेड या डिवीजन (Grade or Division)
  1. सीसीई ग्रेड (CCE Grade) – यदि लागू हो

RBSE 12th Result 2026 में ग्रेडिंग सिस्टम और उत्तीर्ण मानदंड (Grading System & Passing Criteria)

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निर्धारित मानदंडों को समझना प्रत्येक छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। RBSE 12th Passing Criteria 2026 न केवल यह तय करते हैं कि छात्र पास हुआ या फेल, बल्कि यह भी निर्धारित करते हैं कि उसे किस श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में अलग-अलग और कुल मिलाकर न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। RBSE 12th me pass hone ke liye kitne number chahiye, यह सबसे बड़ा सवाल है, और इसका जवाब है कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि छात्र को प्रत्येक विषय के सैद्धांतिक (Theory) और व्यावहारिक (Practical) परीक्षा में अलग-अलग न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह RBSE 12th Minimum Marks थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर अलग-अलग लागू होता है। इसके अलावा, बोर्ड द्वारा एक ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू किया जाता है जो छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट (A1) से लेकर मात्र उत्तीर्ण (D) तक की श्रेणियों में वर्गीकृत करता है। नीचे हम विस्तार से बता रहे हैं कि राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए क्या मानदंड हैं और किस प्रकार की ग्रेडिंग प्रणाली अपनाई जाती है।

RBSE 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (RBSE 12th Grading System 2026)

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम में छात्रों को अंकों के साथ-साथ ग्रेड भी प्रदान किए जाते हैं। नीचे दी गई तालिका में ग्रेड और उनके संबंधित अंकों की जानकारी दी गई है:

ग्रेड (Grade)अंक सीमा (Marks Range)परिणाम (Result)
A191% से 100%प्रथम श्रेणी
A281% से 90%प्रथम श्रेणी
B171% से 80%प्रथम श्रेणी
B261% से 70%द्वितीय श्रेणी
C151% से 60%द्वितीय श्रेणी
C241% से 50%तृतीय श्रेणी
D33% से 40%उत्तीर्ण
E32% से कमअनुत्तीर्ण (Fail)

पिछले वर्षों में RBSE 12th Result के आंकड़े

अगर छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस बार RBSE 12th Result 2026 Pass Percentage का रुझान क्या हो सकता है या पिछले साल कितने छात्र पास हुए थे, तो इसमें छात्रों की मदद पिछले वर्षों के आंकड़े कर सकते हैं।

पिछले 5 वर्षों का RBSE 12वीं परिणाम (पास प्रतिशत)

वर्ष (Year)कुल छात्र (Total Students)ओवरऑल पास % (Overall Pass %)लड़कों का पास %लड़कियों का पास %
2025लगभग 6.5 लाख94.60%94.16%95.08%
2024लगभग 6.2 लाख94.03%93.64%94.46%
2023लगभग 6.0 लाख92.49%91.78%93.31%
2022लगभग 5.8 लाख88.89%87.62%90.38%
2021लगभग 5.5 लाख85.63%84.99%86.41%

संकाय वार (Stream Wise) RBSE 12वीं परिणाम 2025

संकाय (Stream)पास प्रतिशत (Pass Percentage)
विज्ञान (Science)96.80%
वाणिज्य (Commerce)95.20%
कला (Arts)93.40%

RBSE 12th result 2026 के बाद किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य (What After RBSE 12th Result?)

RBSE 12th Result 2026 के बाद छात्रों के लिए यह समय आत्मचिंतन, सही दिशा निर्धारण और भविष्य की नींव रखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प और जिम्मेदारियां होती हैं – जिनमें से कुछ तुरंत होती हैं जैसे RBSE 12th Revaluation 2026 या RBSE 12th Supplementary Exam 2026 के लिए आवेदन, तो कुछ दीर्घकालिक होती हैं जैसे उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान का चयन। इस दौरान छात्रों को सबसे अधिक आवश्यकता होती है धैर्य, समझदारी और सही मार्गदर्शन की, क्योंकि 12वीं के बाद लिया गया हर निर्णय उनके करियर की दिशा तय करता है।

चाहे छात्रों को अपेक्षित अंक मिले हों या न मिले हों, प्रत्येक स्थिति में आगे बढ़ने के अलग-अलग रास्ते मौजूद हैं। जिन छात्रों को संतोषजनक अंक मिले हैं, उनके सामने उच्च शिक्षा के विविध विकल्प खुल जाते हैं – चाहे वह पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रम हों या पेशेवर डिग्री कार्यक्रम। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए पुनर्मूल्यांकन और स्क्रूटनी के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसके लिए RBSE 12th Compartment Exam 2026 का प्रावधान है। महत्वपूर्ण यह है कि छात्र घबराएं नहीं, बल्कि सभी विकल्पों को समझें, अपनी रुचि और क्षमता का मूल्यांकन करें और तभी कोई निर्णय लें। नीचे हम रिजल्ट के बाद उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कदमों के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।

रिजल्ट से संतुष्ट न होने पर पुनर्मूल्यांकन (Revaluation/Scrutiny)

अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है, तो वह RBSE 12th Scrutiny Form 2026 के लिए आवेदन कर सकता है। यह करने के लिए छात्र को निम्न प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है।

  • आवेदन का समय: रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों के भीतर (आमतौर पर 7-10 दिन)।
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन – बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से।
  • शुल्क: निर्धारित शुल्क (आमतौर पर ₹700-800 प्रति विषय) जमा करना होगा।
  • परिणाम: स्क्रूटनी का परिणाम आवेदन बंद होने के कुछ हफ्तों बाद जारी किया जाता है।
  • ध्यान देने योग्य: स्क्रूटनी में सिर्फ अंकों के जोड़ की जांच होती है, उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन नहीं। पुनर्मूल्यांकन में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच होती है।

अनुत्तीर्ण या कम अंक वाले छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam)

जो छात्र एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं या न्यूनतम अंक नहीं ला पाते, उनके लिए राजस्थान बोर्ड RBSE 12th Supplementary Exam 2026 का आयोजन करता है। RBSE Board की पूरक परीक्षाओं का समय सामान्यतः नीचे दी गई तालिका के अनुरूप होता है।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRBSE 12वीं पूरक/कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (बोर्ड की वेबसाइट पर)
आवेदन की अंतिम तिथिरिजल्ट घोषित होने के 15-20 दिन बाद
परीक्षा तिथि (अनुमानित)अगस्त 2026
परिणाम घोषणा (अनुमानित)सितंबर 2026
पास होने परअगली कक्षा में प्रमोशन/मुख्य परीक्षा के बराबर

निष्कर्ष

राजस्थान बोर्ड की ओर से RBSE 12th Result 2026 आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। सभी छात्रों से अनुरोध है कि अपना रिजल्ट ध्यानपूर्वक चेक करें और मार्कशीट में किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

12 वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्र अपनी रुचि के अनुसार सही करियर का चयन करें, जबकि कम अंक या अनुत्तीर्ण छात्र निराश न हों, ऐसे छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और RBSE 12th Compartment Result 2026 के विकल्प उपलब्ध हैं। 12वीं के बाद का निर्णय आपके भविष्य की दिशा तय करेगा, इसलिए पूरी जानकारी और समझदारी से फैसला लें।

इन्हें भी पढ़ें:
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के अंको का क्या महत्व हैं?
India में सबसे अच्छा Olympiad कौन सा है?
सीकर के शीर्ष आवासीय विद्यालय
छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स

FAQ’s

Q. राजस्थान बोर्ड RBSE का 12th result 2026 कब आएगा?

राजस्थान बोर्ड RBSE Class 12th result आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है।

Q. RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कहां पर चेक कर सकते हैं?

छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in या examresults.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर और SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

Q. राजस्थान बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों की सूची कहां मिलेगी?

रिजल्ट घोषित होने के साथ ही राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टॉपर्स की सूची जारी की जाती है। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के टॉप 10 छात्रों के नाम और अंक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाते हैं।

Q. RBSE कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा कब आयोजित होगी?

RBSE कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) अगस्त 2026 में आयोजित की जाने की संभावना है। इन परीक्षाओं का परिणाम सितंबर 2026 में जारी हो सकता है।

Q. RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में ग्रेड कैसे मिलेगा?

राजस्थान बोर्ड 12वीं में छात्रों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं। 91% से 100% तक A1, 81% से 90% तक A2, 71% से 80% तक B1, 61% से 70% तक B2, 51% से 60% तक C1, 41% से 50% तक C2 और 33% से 40% तक D ग्रेड मिलता है। इस बारे में विस्तृत जानने के लिए उपरोक्त ब्लॉग विस्तार से पढ़ें।