Home / News / RBSE 9वीं एवं 11वीं Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, रिवाइज्ड शेड्यूल यहाँ देखें
SIKAR COACHING AND SCHOOL - RBSE 9वीं और 11वीं Time Table 2026, राजस्थान बोर्ड रिवाइज्ड डेटशीट

RBSE 9वीं एवं 11वीं Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, रिवाइज्ड शेड्यूल यहाँ देखें

Table of Contents

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन छात्रों को पहले जारी डेटशीट में किसी प्रकार की परीक्षा तिथियों में बदलाव की आवश्यकता थी, उनके लिए बोर्ड ने अब रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। यह नया Time Table सत्र 2025-26 की आगामी वार्षिक परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा की तिथियों, समय और विषयवार कार्यक्रम को स्पष्ट रूप दिया गया है।

यदि आप राजस्थान बोर्ड से संबद्ध सरकारी या निजी विद्यालयों में कक्षा 9 या कक्षा 11 के छात्र हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहाँ हम आपको RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिसमें Revised Time Table, परीक्षा तिथियां (Exam Date), समय सारिणी, प्रवेश पत्र, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स शामिल हैं। इस संपूर्ण गाइड के माध्यम से छात्र अपनी परीक्षा की योजना बना सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण जानकारी और तिथियाँ

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2026 में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने हाल ही में इन परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी नए शेड्यूल के अनुसार करनी होगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाती है, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाती है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं छात्रों के शैक्षणिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्योंकि ये अगली कक्षाओं (कक्षा 10 और 12) की बोर्ड परीक्षाओं की नींव रखती हैं।

नीचे दी गई तालिका में आप RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी संक्षेप में देख सकते हैं:-

विवरणकक्षा 9वींकक्षा 11वीं
बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
परीक्षा का नामRBSE कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा 2026RBSE कक्षा 11 वार्षिक परीक्षा 2026
परीक्षा स्तरविद्यालय स्तरीयराज्य स्तर
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन-पेपर मोड)ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड)
डेटशीट जारी होने की तिथि21 दिसंबर 202521 दिसंबर 2025
परीक्षा तिथियाँ7 से 17 मार्च 20267 से 19 मार्च 2026
परीक्षा समयदोपहर 8:45 बजे से शाम 11:45 बजे तकप्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.inrajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE कक्षा 11वीं परीक्षा 2026 का रिवाइज्ड Time Table

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए संशोधित समय सारिणी (Time Table) जारी कर दी है। नए शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेंगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा तीन स्ट्रीम्स विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक स्ट्रीम के लिए अलग-अलग विषयों की परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं।

कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्ट्रीम और विषयों के अनुसार परीक्षा तिथियों को ध्यानपूर्वक नोट कर लें और उसी अनुसार तैयारी करें।

RBSE कक्षा 11वीं साइंस स्ट्रीम का Time Table 2026

विज्ञान संकाय (Science Stream) के छात्रों के लिए मुख्य विषय भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और गणित (Mathematics) हैं। इन विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। छात्र नीचे दी गई तालिका में विज्ञान स्ट्रीम के प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां देख सकते हैं:

विषय का नामपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
अंग्रेजी7 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
भौतिक विज्ञान9 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
हिंदी10 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
रसायन विज्ञान11 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
जीव विज्ञान13 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
गणित16 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे

RBSE कक्षा 11वीं कॉमर्स स्ट्रीम का Time Table 2026

वाणिज्य संकाय (Commerce Stream) के छात्रों के लिए लेखांकन (Accounting) , व्यवसाय अध्ययन (Business Studies), अर्थशास्त्र (Economics) जैसे विषय प्रमुख होते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाएं भी दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। नीचे छात्रों के लिए तालिका में कॉमर्स स्ट्रीम के प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां दी गई हैं:

विषय का नामपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
अंग्रेजी7 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
लेखांकन9 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
हिंदी10 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
व्यवसाय अध्ययन11 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
अर्थशास्त्र14 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
गणित16 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे

RBSE कक्षा 11वीं आर्ट्स स्ट्रीम का Time Table 2026

कला संकाय (Arts Stream) के छात्रों के लिए इतिहास (History), राजनीति विज्ञान (Political Science), भूगोल (Geography), समाजशास्त्र (Sociology) जैसे विषय शामिल हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षाओं के लिए भी RBSE Board ने परीक्षा तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। नीचे तालिका में कला स्ट्रीम के प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां दी गई हैं:

विषय का नामपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
अंग्रेजी7 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
हिंदी10 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
इतिहास9 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
राजनीति विज्ञान11 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
भूगोल13 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे
समाजशास्त्र16 मार्च 2026प्रथम पाली: सुबह 8:30-11:45 बजे

RBSE कक्षा 9वीं परीक्षा 2026: रिवाइज्ड Time Table

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए भी संशोधित Time Table जारी कर दिया है। कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 7 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा विद्यालय स्तरीय है, लेकिन इसका संचालन बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार ही किया जाता है। कक्षा 9वीं की परीक्षा छात्रों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की नींव रखती है। सभी परीक्षाएं दोपहर 8:45 से शाम 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

RBSE कक्षा 9वीं का विषयवार संशोधित Time Table 2026

नीचे दी गई तालिका में छात्र RBSE कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के सभी मुख्य विषयों की विस्तृत परीक्षा तिथियां, समय-सारिणी और अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

विषय का नामपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
अंग्रेजी7 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
हिंदी9 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
गणित10 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
सामाजिक विज्ञान11 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
पंजाबी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी12 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
विज्ञान13 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा14 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा16 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक
राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन और शौर्य परंपरा17 मार्च 2026सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक

RBSE कक्षा 9वीं Exam Pattern 2026 और मूल्यांकन प्रक्रिया

कक्षा 9वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड ने विस्तृत परीक्षा पैटर्न जारी किया है। प्रत्येक विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसके लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार बनाए जाते हैं, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित विद्यालयों द्वारा ही किया जाता है। छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि साफ-सुथरी, स्पष्ट लिखावट और समय प्रबंधन अच्छे अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Also Read… स्टेट बोर्ड से CBSE बोर्ड में ट्रांसफर कैसे करें?

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं के Admit Card 2026 कब और कैसे मिलेंगे?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से लगभग एक से दो सप्ताह पहले जारी कर देगा। कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें स्कूल द्वारा डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करने होंगे अर्थार्त छात्रों को उनके Admit Card उनकी स्कुल द्वारा ही उपलब्ध करवाए जायेंगे। वहीं कक्षा 9वीं के छात्रों को भी अपने प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित विद्यालयों से संपर्क करना होगा।

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं के प्रवेश पत्र में उपलब्ध जानकरियां

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के प्रवेश पत्र में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। छात्र परीक्षा में शामिल होने से पूर्व सभी जानकरियों को ध्यानपूर्वक जांच लें

  • छात्र का पूरा नाम
  • छात्र के अनुक्रमांक (Roll Number)
  • पिता/माता का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषयवार परीक्षा तिथियां और समय
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

सुझाव:- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Admit Card मिलने पर उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत अपने विद्यालय के शिक्षक या प्रधानाचार्य को सूचित करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है, बिना प्रवेश पत्र के छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए टिप्स

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। अब छात्रों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। सही रणनीति और नियमित अध्ययन से छात्र न केवल अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अगली बोर्ड कक्षाओं के लिए मजबूत नींव भी रख सकते हैं। यहाँ हम सीकर की शीर्ष RBSE स्कूलों के विशेषज्ञों द्वारा बताये गए कुछ प्रभावी तैयारी टिप्स दे रहे हैं, जो छात्रों की परीक्षा तैयारी में सहायक होंगे।

नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझें

सबसे पहले, बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम पाठ्यक्रम (Syllabus) और परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) को अच्छी तरह समझ लें। गहराई से जानें कि किन अध्यायों से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और किन विषयों में कितना वेटेज है। इससे आपको अपनी तैयारी को सही दिशा देने में मदद मिलेगी। यह रणनीति ही छात्रों को आगे की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE/NEET में सफलता पाने के लिए पहले ही तैयार कर देती है।

विषयवार (Subject Wise) अध्ययन कार्यक्रम बनाएं

छात्र अपनी परीक्षाओं की सही तैयारी और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए परीक्षा डेटशीट के अनुसार एक व्यवस्थित अध्ययन कार्यक्रम बनाएं। प्रत्येक विषय की कठिनाई और अंकों के भार के आधार पर समय आवंटित करें। छात्र अपने कठिन विषयों के लिए अधिक समय दें और आसान विषयों के लिए कम। अध्ययन सत्रों (Study Sessions) के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें ताकि एकाग्रता बनी रहे।

नियमित रिवीजन (Regular Revision) और शॉर्ट नोट्स बनाएं

छात्र अपनी कक्षा के पाठ्यक्रम के प्रत्येक अध्याय को पढ़ने के बाद शॉर्ट नोट्स बनाएं। इन नोट्स में महत्वपूर्ण फॉर्मूले, तिथियां, परिभाषाएं और मुख्य बिंदु शामिल करें। ये नोट्स परीक्षा से ठीक पहले Revision में बेहद सहायक साबित होंगे। दैनिक और साप्ताहिक रिवीजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

पिछले वर्षों (Previous Year) के प्रश्न पत्र हल करें

छात्र पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर हल करने की आदत डालें। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का अंदाजा होगा। साथ ही, समय प्रबंधन का अभ्यास भी होगा। मॉडल पेपर हल करने के लिए अपने स्कुल शिक्षकों से मागर्दर्शन प्राप्त करें। पाठ्यक्रम के किसी भी भाग में आपको समस्या आये तो अपने स्कुल के विषय अध्यापकों से सम्पर्क करें।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी के दौरान स्वस्थ रहना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि पढ़ाई। इस परीक्षा के दौर में छात्र संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें (कम से कम 7-8 घंटे), और नियमित व्यायाम या योग करें। तनाव से बचने के लिए ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं।

उत्तर लेखन का अभ्यास करें

कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। साफ-सुथरी और स्पष्ट लिखावट तथा निर्धारित शब्द सीमा के भीतर उत्तर लिखने का अभ्यास करें। आरेख, मानचित्र और चार्ट बनाने का भी अभ्यास करें, क्योंकि इनसे परीक्षा में सीधे तौर पर अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है।

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं परिणाम 2026

राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं के परिणाम की घोषणा करने के लिए संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए है। अब स्कूलें इस सत्र का परिणाम अप्रैल-मई 2026 में कर सकतें है। छात्र परिणाम घोषित होने के बाद अपने स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं परिणाम की महत्वपूर्ण बातें

  • कक्षा 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए सभी विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • कक्षा 9वीं के छात्र भी प्रत्येक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करके ही कक्षा 10 में प्रवेश पा सकेंगे।
  • छात्रों के परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्कुल प्रबंधन द्वारा मार्कशीट जारी की जाएंगी।

निष्कर्ष

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2026 में आयोजित होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस डेटशीट को ध्यानपूर्वक देख लें और अपनी तैयारी उसी अनुसार करें। हम आशा करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। 

आप सभी छात्रों को आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं। नियमित अध्ययन, सही रणनीति और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। RBSE से संबंधित किसी भी अन्य अपडेट जैसे राजस्थान की बेस्ट बोर्डिंग स्कूल आदि के बारे में जानने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।

इन्हें भी पढ़ें:
CBSE बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम क्या होता है? पूरी जानकारी
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के अंको का क्या महत्व हैं?
India में सबसे अच्छा Olympiad कौन सा है?
सीकर के शीर्ष आवासीय विद्यालय
छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स

FAQ’s

Q. RBSE कक्षा 11वीं की 2026 में परीक्षा कब शुरू होगी?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित होगी।

Q. RBSE कक्षा 9वीं का Revised Time Table 2026 कहाँ से डाउनलोड करें?

RBSE कक्षा 9वीं का संशोधित टाइम टेबल 2026 राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, छात्र अपने स्कूल से भी डेटशीट प्राप्त कर सकते हैं।

Q. क्या RBSE कक्षा 9वीं की परीक्षा बोर्ड स्तर पर होती है?

नहीं, RBSE कक्षा 9वीं की परीक्षा विद्यालय स्तरीय (School Level) होती है, लेकिन इसका संचालन राजस्थान बोर्ड के दिशानिर्देशों और पाठ्यक्रम के अनुसार ही किया जाता है।

Q. RBSE कक्षा 9वीं और 11वीं के Admit Card 2026 कैसे मिलेंगे?

RBSE कक्षा 11वीं के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से स्कूलों द्वारा डाउनलोड कर छात्रों को वितरित किए जाएंगे। कक्षा 9वीं के छात्रों को अपने एडमिट कार्ड संबंधित विद्यालयों से ही प्राप्त करने होंगे।

Q. RBSE कक्षा 9वीं परीक्षा 2026 का समय क्या है?

RBSE कक्षा 9वीं परीक्षा 2026 का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक (3 घंटे) निर्धारित किया गया है। सभी विषयों की परीक्षा इसी समय पर होगी।