Home / Coaching / JEE / JEE Main Result 2026: Session 1 में कितने छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल? देखें पूरी लिस्ट
JEE Main 2026 Result: सत्र 1 में 100 परसेंटाइल पाने वाले 12 टॉपर्स की पूरी लिस्ट

JEE Main Result 2026: Session 1 में कितने छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल? देखें पूरी लिस्ट

JEE Main 2026 Session 1 के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। इस वर्ष 12 प्रतिभाशाली छात्रों ने 13 लाख से अधिक प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए 100 परसेंटाइल का ऐतिहासिक स्कोर हासिल किया है। साथ ही राजस्थान ने तीन टॉपर्स के साथ बाजी मारी है, वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने मिलकर दक्षिण भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

इस ब्लॉग का उद्देश्य सिर्फ रिजल्ट की जानकारी देना नहीं है, बल्कि NTA द्वारा जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज़ और उनके द्वारा जारी किये डेटा का गहन अध्ययन करके आपको हर एक पहलू से अवगत कराना है। यहाँ हम जानेंगे कि 100 परसेंटाइल पाने वाले टॉपर्स की लिस्ट क्या है, किस राज्य का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, विभिन्न श्रेणियों में टॉप किसने किया आदि। तो चलिए, बिना किसी देरी के सीधे मुद्दे पर आते हैं।

100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले मेधावी छात्र

सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण सवाल जो हर किसी के मन में है, वह यह कि आखिर इस बार कितने छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं? NTA द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, इस वर्ष JEE Main 2026 Session 1 के पेपर 1 (B.E./B.Tech.) में कुल 12 प्रतिभाशाली छात्रों ने 100 परसेंटाइल का ऐतिहासिक स्कोर हासिल किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और बेहतरीन रणनीति का परिणाम है। आइए, इन छात्रों के नाम और उनके राज्यों पर एक नज़र डालते हैं।

100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों की सूची (Toppers List):

क्रमांकआवेदन संख्याउम्मीदवार का नामपात्रता का राज्यNTA स्कोर
1260310038881श्रेयस मिश्रादिल्ली (एनसीटी)100
2260310088709नरेंद्रबाबू गरी महितआंध्र प्रदेश100
3260310164042शुभम कुमारबिहार100
4260310215465कबीर छिल्लरराजस्थान100
5260310220953चिरंजीब करराजस्थान100
6260310228381भावेश पत्रओडिशा100
7260310231839अनय जैनहरयाणा100
8260310241955अर्नव गौतमराजस्थान100
9260310432915पसाला मोहितआंध्र प्रदेश100
10260310434363माधव विराडियामहाराष्ट्र100
11260310635369पुरोहित निमेगुजरात100
12260310757063विवान शरद माहिसवारीतेलंगाना100

JEE Main 2026 Session 1 में राज्य-वार प्रदर्शन:

JEE Main 2026 Session 1 की इस लिस्ट को देखकर एक बात तो साफ हो जाती है, कि प्रतिभा को किसी एक सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। वर्ष 2026 में देश के कोने-कोने से होनहार छात्रों ने शीर्ष रैंक पाने का मुकाम हासिल किया है। इस बार राजस्थान ने बाजी मारी है, जहाँ से तीन छात्रों – कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम ने 100 परसेंटाइल हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं दक्षिण भारत का प्रदर्शन भी शानदार रहा, जहाँ आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी महित और पसाला मोहित तथा तेलंगाना के विवान शरद महिस्वरी ने मिलकर कुल 3 टॉपर दिए हैं। यह दक्षिण भारत की मजबूत तैयारी और इंजीनियरिंग शिक्षा के प्रति गंभीर रुझान को दर्शाता है।

अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात ने भी एक-एक टॉपर देकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह विविधता साबित करती है कि सफलता किसी विशेष क्षेत्र की नहीं है, बल्कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से देश का कोई भी कोना प्रतिभा को जन्म दे सकता है।

राज्य-वार टॉपर्स का वितरण:

क्र.संआवेदन संख्याछात्र का नामपात्रता राज्यNTA स्कोर
1260310038881श्रेयस मिश्रादिल्ली (एनसीटी)100.0000000
2260310088709नरेंद्रबाबू गारी महितआंध्र प्रदेश100.0000000
3260310164042शुभम कुमारबिहार100.0000000
4260310215465कबीर छिल्लरराजस्थान100.0000000
5260310220953चिरंजीब करराजस्थान100.0000000
6260310228381भवेश पात्राओडिशा100.0000000
7260310231839अनय जैनहरियाणा100.0000000
8260310241955अर्णव गौतमराजस्थान100.0000000
9260310432915पसाला मोहितआंध्र प्रदेश100.0000000
10260310434363माधव विराडियामहाराष्ट्र100.0000000
11260310635369पुरोहित निमयगुजरात100.0000000
12260310757063विवान शरद महिस्वरीतेलंगाना100.0000000
13260310112562उत्कर्षउत्तर प्रदेश99.9992497
14260310184412ए वीष्णु साई थेजाकर्नाटक99.9992454
15260310356824अजैय पीतमिलनाडु99.9992380
16260310641089रिद्धेश अनंत बेंडलेमध्य प्रदेश99.9992186
17260310364382कुन्तल चौधरीपश्चिम बंगाल99.9984908
18260310382492भारत बंसलपंजाब99.9976982
19260310044784कपिश मित्तलचंडीगढ़99.9945899
20260310169572आदित्य गुप्ताचंडीगढ़99.9945899
21260310087433युग महेश्वरीछत्तीसगढ़99.9937491
22260310267212यशराज सिंहअसम99.9811354
23260311321113वैष्णवी कुमारीझारखंड99.9775257
24260310319698वैष्णवेनककेरल99.9763781
25260310439612एच कार्तिकेयनपुदुचेरी99.9630985
26260310441570रोहितउत्तराखंड99.9392562
27260310734204डेविस साजू जॉनविदेश99.9148010
28260310362774शौर्य वीर सिंहसिक्किम99.8840696
29260310843493अद्रीराज साहात्रिपुरा99.8611562
30260311056725रामन सैनीहिमाचल प्रदेश99.8503435
31260310190995अमितेश्वर सिंहजम्मू और कश्मीर99.8351331
32260310215317अभिनव बत्ताजम्मू और कश्मीर99.8351331
33260310214688तनय अजित प्रभुगोवा99.8251735
34260310363717हर्ष अग्रवालडमण और दीव99.7749684
35260310008403ऐमन तनिशअरुणाचल प्रदेश99.7366348
36260310840997मनोजी दासदादरा और नगर हवेली99.2332087
37260310051633विष्णु भारद्वाज उपाध्यायमेघालय98.9615457
38260310024556क्लिंटन अकोइजाममणिपुर98.8584081
39260310574449हेमाक्षी कुमारअंडमान और निकोबार द्वीपसमूह98.2660419
40260310268075जिग्मेट रिंचेन नूरबूलद्दाख95.1448092
41260310550938खुशी साहनागालैंड94.517178
422603310094815लल्लुंग मुआना खेल्तेमिजोरम90.3855086
4326033010535272रय्यान जाकी बी एनलक्षद्वीप89.1111367

JEE Main 2026 Session 1 में महिला टॉपर:

हालांकि इस बार JEE Main 2026 Session 1 में किसी भी महिला छात्रा ने 100 परसेंटाइल हासिल नहीं किये है, लेकिन महिलाओं ने समग्र प्रदर्शन में शानदार बाजी मारी है। देशभर से लाखों छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सबसे खास बात यह रही कि महिलाओं ने शीर्ष स्तर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

टॉप महिला रैंक: हरियाणा की आशी ग्रेवाल (एप्लीकेशन नंबर: 260310243601) ने 99.9969766 परसेंटाइल का शानदार स्कोर हासिल कर पूरे देश में टॉप महिला रैंक हासिल की है।

यह उपलब्धि उन लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो इंजीनियरिं के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देखती हैं। आशी ग्रेवाल की सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर लड़कियां भी इस कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर सकती हैं।

JEE Main Exam 2026 में विभिन्न श्रेणियों के टॉपर्स (Category-wise Toppers)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 1 के परिणामों के साथ-साथ सामान्य श्रेणी के अलावा अन्य आरक्षित श्रेणियों के टॉपर्स की भी आधिकारिक सूची जारी की है। यह एक महत्वपूर्ण डेटा है जो यह दर्शाता है कि प्रतिभा और मेहनत किसी जाति, वर्ग या आरक्षण की सीमाओं में नहीं बंधी होती। हर वर्ग के छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करके यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस बार की उपलब्धियाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं क्योंकि OBC-NCL श्रेणी के एक छात्र ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है, जो दर्शाता है कि आरक्षित वर्गों के छात्र भी सामान्य वर्ग के छात्रों के बराबर ही प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। वहीं Gen-EWS, SC, ST और PwBD श्रेणियों के टॉपर्स ने भी 99.99 या उससे ऊपर का शानदार परसेंटाइल हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आइए, विभिन्न श्रेणियों के टॉपर्स की विस्तृत जानकारी पर एक नज़र डालते हैं।

श्रेणी (Category)छात्र का नामराज्यNTA स्कोर
सामान्य (General)श्रेयस मिश्रा, शुभम कुमार, कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर, भवेश पात्रा, अनय जैन, अर्णव गौतम, पसाला मोहित, माधव विराडिया, पुरोहित निमय, विवान शरद महिस्वरीविभिन्न राज्य100.0000000
Gen-EWSश्रेष्ठ जसोरिया (SHRESTH JASORIA)राजस्थान99.9992442
OBC-NCLनरेंद्रबाबू गारी महितआंध्र प्रदेश100.0000000
SCदेव श्रीवेद (DEVA SRIVEDH)आंध्र प्रदेश99.9992271
STदक्ष सेहरा (DAKSH SEHRA)राजस्थान99.9938620
PwBDअर्श जैन (ARSH JAIN)मध्य प्रदेश99.9100843

क्या है? 100 परसेंटाइल का गणित

अक्सर छात्रों के मन में सवाल आता है कि क्या 100 परसेंटाइल का मतलब 100% अंक आना है? NTA स्पष्ट करता है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह एक आम भ्रांति है जिसे दूर करना जरूरी है। आइए, इसको आसान भाषा में समझते हैं।

परसेंटाइल क्या है? (What is Percentile)

NTA द्वारा दिया गया स्कोर प्रतिशत (Percentage) नहीं, बल्कि परसेंटाइल (Percentile) होता है। यह नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का परिणाम है। परसेंटाइल यह बताता है कि किसी छात्र ने अपनी शिफ्ट में बाकी छात्रों की तुलना में कितना बेहतर प्रदर्शन किया।

NTA का आधिकारिक फार्मूला: 100 x (शिफ्ट में उन छात्रों की संख्या जिनका रॉ स्कोर आपके बराबर या कम है) / (शिफ्ट के कुल छात्र)

  • 100 परसेंटाइल का मतलब: यह दर्शाता है कि उस छात्र ने उस शिफ्ट में शामिल हुए बाकी सभी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।
  • उदाहरण से समझें: मान लीजिए किसी शिफ्ट में 1 लाख छात्र थे। तो 100 परसेंटाइल पाने वाला छात्र उन सभी 1 लाख छात्रों से आगे निकल गया। यानी वह नंबर 1 है अपनी शिफ्ट में।

Also Read:-JEE Advanced 2026 Syllabus in Hindi – गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान

JEE Main 2026 Exam: पंजीकरण और उपस्थिति

JEE Main 2026 Session 1 का आयोजन न केवल देशभर में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों में किया गया है। NTA की आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में जारी किए गए आंकड़े इस परीक्षा की विशालता और छात्रों के बीच इसकी लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लेकर इसे भारत के सबसे बड़े इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का गौरव प्रदान किया। आइए, इस बार के आयोजन से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं:

  • परीक्षा तिथियां: 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026।
  • परीक्षा केंद्र: देशभर के 326 शहरों में स्थित 658 केंद्रों के अलावा, 15 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी परीक्षा आयोजित की गई।
  • अंतरराष्ट्रीय शहरों की सूची: मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस, वेस्ट जावा, वाशिंगटन, म्यूनिख और अबू धाबी। (इन केन्द्रों पर JEE Main पेपर विभिन्न भाषाओँ में आयोजित किया जाता है।) 
  • कुल पंजीकृत छात्र: कुल 13,55,293 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
  • कुल उपस्थित छात्र: परीक्षा में कुल 13,04,653 छात्र उपस्थित हुए।
  • उपस्थिति दर: 96.26% की शानदार उपस्थिति दर रही, जो छात्रों के बीच इस परीक्षा के प्रति उत्साह को दर्शाती है।

श्रेणी और लिंग के अनुसार पंजीकृत छात्र

JEE Main 2026 Session 1 के लिए पंजीकरण (Ragistration) कराने वाले छात्रों के आंकड़े विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक वर्गों की व्यापक भागीदारी को दर्शाते हैं। NTA द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 13,55,293 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें पुरुष और महिला छात्रों की संख्या के साथ-साथ विभिन्न आरक्षित श्रेणियों का विवरण नीचे दी गई टेबल में स्पष्ट किया गया है:

श्रेणीमहिलापुरुषकुल
सामान्य (General)1,65,6223,08,0114,73,633
Gen-EWS53,8241,10,4361,64,260
OBC-NCL1,86,6073,47,3645,33,971
SC46,44090,7671,37,207
ST15,32430,89846,222
कुल4,67,8178,87,47613,55,293

JEE Exam 2026 Session 1 में उपस्थित छात्र

पंजीकरण के बाद वास्तविक रूप से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के आंकड़े किसी भी परीक्षा की सफलता का महत्वपूर्ण पैमाना होते हैं। JEE Main 2026 Session 1 में 96.26% की शानदार उपस्थिति दर रही, जो बताती है कि छात्र इस परीक्षा को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। NTA द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में उपस्थित होने वाले छात्रों की जानकारी निम्न है:

श्रेणीमहिलापुरुषकुल
सामान्य (General)1,57,7472,95,0784,52,825
Gen-EWS52,9041,08,0541,60,958
OBC-NCL1,80,4763,36,8605,17,336
SC43,99885,9041,29,902
ST14,44329,18943,632
कुल4,49,5688,55,08513,04,653

Matrix JEE Academy का JEE Main 2026 में प्रदर्शन

सीकर की शीर्ष कोचिंगों में शामिल Matrix JEE Academy ने एक बार फिर JEE Main 2026 Session 1 में शानदार प्रदर्शन किया है। सीकर की इस प्रतिष्ठित कोचिंग के छात्रों ने 99+ परसेंटाइल और शीर्ष रैंक हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री और परिणाम-उन्मुख तैयारी रणनीति ने इस वर्ष छात्रों को उल्लेखनीय सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

नीचे Matrix Academy के विस्तृत परिणाम को प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों की पूरी सूची उनके स्कोर के अनुसार दी गई है। यह परिणाम सीकर में मैट्रिक्स अकैडमी की मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और शैक्षणिक दबदबे को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

99.95+ Percentile Score करने वाले छात्र

इस वर्ष Matrix JEE Academy के 4 छात्रों ने 99.95 से अधिक परसेंटाइल स्कोर किया है। ये सभी प्रतिभाशाली छात्र प्रदर्शन करने की शीर्ष श्रेणी में आते हैं।

रैंकछात्र का नामबैचकुल परसेंटाइल
1साहिल12वीं99.973738
2ऋषभ12वीं99.966044
3महावीर13वीं99.958265
4अंशुल कुमार13वीं99.954980

99.90 – 99.95 Percentile हासिल करने वाले Toppers

वर्ष 2026 में JEE Main के Session 1 में Matrix Academy के 7 छात्रों ने 99.90 से 99.95 के बीच Percentile Score किया है। इन छात्रों ने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन किया है और टॉप स्कोरर्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

रैंकछात्र का नामबैचकुल परसेंटाइल
1कृष कुमार12वीं99.945579
2तनुजा12वीं99.939700
3भुवीर13वीं99.932730
4अंशु मीना12वीं99.931367
5राहुल कुमार12वीं99.927000
6ओवियान सिंगला12वीं99.921300
7आशीष कुमार12वीं99.903208

99.80 – 99.89 Percentile हासिल करने वाले छात्र

Matrix Academy के 18 छात्रों ने 99.80 से 99.89 के बीच परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। ये सभी छात्र उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले हैं और उन्होंने अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में शानदार स्थिरता दिखाई है।

रैंकछात्र का नामबैचकुल परसेंटाइल
1आदित्य चौधरी12वीं99.894100
2प्रीतम चौधरी12वीं99.890283
3प्रियांशु सैनी13वीं99.877890
4यशदीप बागरा12वीं99.863656
5लोकेश डोडवारिया12वीं99.858800
6सोम पारीक12वीं99.855874
7नैंसी12वीं99.855200
8सुमित कुमार12वीं99.847635
9श्लोक12वीं99.846183
10प्रियांशी मित्तल13वीं99.840411
11यश कुमार12वीं99.831204
12विपिन12वीं99.831204
13आयुष12वीं99.827788
14अभिनव12वीं99.827788
15वेदांत दीक्षित12वीं99.815711
16अवनीत सिंह12वीं99.807500
17सम्यांक चौधरी12वीं99.805147
18पवन कुमार12वीं99.803405

निष्कर्ष

JEE Main 2026 Session 1 के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। राजस्थान ने तीन टॉपर्स के साथ बाजी मारी है, वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने मिलकर दक्षिण भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। OBC-NCL श्रेणी में 100 परसेंटाइल और हरियाणा की आशी ग्रेवाल का टॉप महिला रैंक हासिल करना इस परिणाम की खास उपलब्धियाँ हैं। सीकर की मैट्रिक्स अकैडमी ने भी 29 से अधिक छात्रों को 99.80+ परसेंटाइल दिलाकर अपनी उत्कृष्टता साबित की है।

जिन छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, वे अब JEE Advanced 2026 (17 मई 2026) की तैयारी में जुट सकते हैं, वहीं जो सुधार चाहते हैं, उनके लिए JEE Main Session 2 (अप्रैल 2026) सुनहरा अवसर है। छात्र याद रखें, यह परिणाम आपकी क्षमता का अंतिम मापदंड नहीं, बल्कि एक फीडबैक है। निरंतरता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है।

इन्हें भी पढ़ें:
JEE की तैयारी कैसे करें?
सीकर के बेस्ट JEE कोचिंग सेंटर
JEE Advanced 2026 की तैयारी कैसे करें?
मैट्रिक्स जेईई अकैडमी के बारे में जानकारी
JEE की तैयारी के लिए Time Management कैसे करें? जानें टॉप 10 टिप्स
JEE Advanced 2026 की ऑफिसियल एग्जाम डेट जारी

FAQ’s

Q. JEE Main 2026 सत्र 1 में कितने छात्रों ने 100 Percentile हासिल किए हैं?

JEE Main 2026 Session 1 के पेपर 1 (B.E./B.Tech.) में कुल 12 छात्रों ने 100 Percentile अंक हासिल किये है। इनमें राजस्थान से 3, आंध्र प्रदेश से 2 और दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात व तेलंगाना से 1-1 छात्र शामिल हैं।

Q. JEE Main 2026 Session 1 का Result कहाँ और कैसे चेक करें?

छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।

Q. JEE Main 2026 में टॉप महिला रैंक किसने हासिल की?

हरियाणा की आशी ग्रेवाल (एप्लीकेशन नंबर: 260310243601) ने 99.9969766 Percentile के साथ पूरे देश में टॉप महिला रैंक हासिल की है।

Q. JEE Main 2026 के Session 2 की परीक्षा कब होगी?

JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होने की संभावना है। JEE Main Session 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी है और यह 25 फरवरी 2026 तक चलेगी।

Q. क्या JEE Main Session 1 में स्कोर खराब होने पर Session 2 में सुधार किया जा सकता है?

जी हां, NTA दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में से छात्रों के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को ही अंतिम रैंक के लिए मान्य करेगा। इसलिए छात्र Session 2 में बेहतर प्रदर्शन करके अपनी रैंक सुधार सकते हैं।