Home / News / RBSE 10वीं, 12वीं  Exam Admit Card 2026 Released: जानें Admit Card Download करने की प्रक्रिया
"एक शैक्षिक पोस्टर जिसमें 'RBSE 10वीं, 12वीं Exam Admit Card 2026 Released' लिखा है। दाईं ओर एक छात्रा पढ़ाई करते हुए दिखाई दे रही है और नीचे हिंदी में 'जानें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया' लिखा है। ऊपर बाईं ओर 'Sikar Coaching and School' का लोगो है।"

RBSE 10वीं, 12वीं  Exam Admit Card 2026 Released: जानें Admit Card Download करने की प्रक्रिया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2 फरवरी, 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल प्राधिकारियों (School Authorities) के विशेष लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध हैं। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि स्कूल स्तर पर ही सभी छात्रों की जानकारी का सत्यापन (Verification) किया जा सके और को गलतियों ठीक किया जा सके। छात्रों को यह महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सीधे उनके संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगा।

Board Exam Admit Card (प्रवेश पत्र) केवल एक पास नहीं है, बल्कि यह छात्र की पहचान, परीक्षा केंद्र की जानकारी देने वाला और परीक्षा नियमों का आधिकारिक दस्तावेज है। इसमें छात्र का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता और हर विषय की परीक्षा की तारीख व समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। छात्रों का बिना इस प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाना असंभव है। अतः अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध है कि प्रवेश पत्र प्राप्त होते ही उसमें दर्ज हर एक जानकारी की बारीकी से जाँच लें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर तत्काल स्कूल प्रशासन (School  Administration) को सूचित करें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

इस वर्ष भी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने Admit Card Release (RBSE 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 Time Table) करने के बाद छात्रों को देने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से स्कूलों को ही दी है। इस प्रक्रिया को डिजिटल और व्यवस्थित रखने के लिए बोर्ड ने एक स्पष्ट नियम बनाया है कि छात्र सीधे तौर पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना Admit Card Download नहीं कर सकते। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी का स्कूल स्तर पर ही सही ढंग से सत्यापन हो सके। इससे किसी भी प्रकार की गलती, जैसे नाम में गलत वर्तनी (Spelling ), गलत परीक्षा केंद्र का विवरण या विषय सूची में कोई भूल, समय रहते सुधारी जा सकती है। इस प्रक्रिया से न केवल जानकारी की सटीकता बनी रहती है, बल्कि परीक्षा की तैयारी में छात्रों को संबंधित स्कूलों से एक विश्वसनीय और आधिकारिक Admit Card भी मिल पाता है।

Admit Card Download करने की यह प्रक्रिया कुछ निश्चित और सरल चरणों में पूरी होती है, जिसमें स्कूल प्रशासन को बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए विशेष लॉगिन क्रेडेंशियल्स (Login Credentials ) का उपयोग करना होता है। नीचे दिए गए चरणों में बताया गया है कि कैसे संबंधित कक्षा के प्रवेश पत्रों की सूची प्राप्त करते हैं, यह स्टेप-बाय-स्टेप गाइड इस पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करेगी।

चरणचरण का नामक्या करना है?महत्वपूर्ण बातें / सावधानियाँ
1स्कूल लॉगिन के माध्यम से पहुँच1. राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएँ।2. स्कूल को दिए गए विशेष यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।लॉगिन की जानकारी सुरक्षित रखें।वेबसाइट का URL सही चेक कर लें।
2कक्षा-वार लिंक का चयनलॉग इन करने के बाद, स्कूल डैशबोर्ड पर दिख रहे लिंक में से ‘कक्षा 10वीं प्रवेश पत्र’ या ‘कक्षा 12वीं प्रवेश पत्र’ के विकल्प पर क्लिक करें।सही कक्षा का लिंक चुनना ज़रूरी है।दोनों कक्षाओं के प्रवेश पत्र अलग-अलग डाउनलोड होंगे।
3प्रवेश पत्र डाउनलोड करनालिंक पर क्लिक करने के बाद, सभी पंजीकृत छात्रों के प्रवेश पत्रों की PDF सूची डाउनलोड कर लें। कुछ मामलों में व्यक्तिगत रूप से भी डाउनलोड का विकल्प मिल सकता है।डाउनलोड की गई फाइल सुरक्षित सेव कर लें।सभी छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड हो गए हैं, यह जाँच लें।
4विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँचडाउनलोड किए गए प्रत्येक प्रवेश पत्र पर निम्नलिखित जानकारी की शत-प्रतिशत सत्यता जाँचेंछात्र का पूरा नाम (वर्तनी)माता-पिता/अभिभावक का नामरोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबरपरीक्षा केंद्र का सही नाम व पताविषयवार परीक्षा तिथि व समयछात्र की फोटो स्पष्ट है या नहींयह सबसे महत्वपूर्ण चरण है।किसी भी गलती या त्रुटि को तुरंत चिह्नित करें।गलतियाँ सुधारने के लिए तुरंत बोर्ड/संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
5छात्रों को वितरणसभी विवरणों की जाँच पूरी होने और आवश्यक सुधार हो जाने के बाद, प्रवेश पत्रों को प्रिंट करें। छात्रों को हस्ताक्षर करवाकर या उनकी उपस्थिति में प्रवेश पत्र वितरित करें।प्रवेश पत्र का प्रिंट क्लियर और साफ होना चाहिए।छात्रों को निर्देश दें कि वे प्राप्त करते ही सभी जानकारी स्वयं भी जाँच लें।वितरण की रसीद/सूची बना कर रख सकते हैं।

प्रवेश पत्र पर मौजूद ज़रूरी जानकारियों का विस्तृत विवरण

प्रवेश पत्र केवल प्रवेश का मार्ग नहीं, बल्कि यह छात्रों के लिए एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जो परीक्षा की पूरी जानकरियां एक स्थान पर देने का कार्य करता है। इसमें छात्र की पहचान से लेकर परीक्षा केंद्र और विभिन्न विषयों की समय सारणी (Time Table) तक सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ होती हैं। 

प्रत्येक छात्र के लिए इसमें दर्ज विवरण को समझना और सत्यापित (Verify) करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह दस्तावेज़ परीक्षा कक्ष (Exam Hall) में प्रवेश के साथ-साथ अंतिम तैयारी की योजना बनाने का भी आधार बनता है। Admit Card की प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक देख लेने से छात्र परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की अनिश्चितता या भ्रम से बच सकतें हैं।

खंड का नामसंक्षिप्त विवरणमहत्व
छात्र की व्यक्तिगत जानकारीनाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, रोल/रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो।परीक्षा केंद्र पर पहचान स्थापित करने के लिए आवश्यक।
परीक्षा केंद्र का विवरणकेंद्र का नाम, पता, कोड, दिशा-निर्देश।केंद्र पहुँचने और यात्रा योजना के लिए।
परीक्षा कार्यक्रम (DateSheet)विषयवार तिथि, समय, अवधि, रिपोर्टिंग टाइम।परीक्षा शेड्यूल जानने के लिए सबसे महत्वपूर्ण।
परीक्षा निर्देश(Exam Guidelines)क्या ले जाना/नहीं ले जाना, ड्रेस कोड, आचरण नियम।परीक्षा दिवस पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए।
प्राधिकारीयों (Authorities) के हस्ताक्षरप्रधानाचार्य/बोर्ड अधिकारी के हस्ताक्षर व मोहर।Admit Card की वैधता प्रमाणित करने के लिए।

Board परीक्षार्थियों को ध्यान रखने योग्य सावधानियाँ

छात्र अपनी स्कुल से प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद, उन्हने अब परीक्षा के दिन की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। छात्रों के लिए यह वह दिन है जब साल भर की मेहनत को परिक्षण में योजनपूर्ण तरीके से लिखना होता है। इस दिन की सफलता केवल पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है। बल्कि उनके लिए यह दिन व्यावहारिक तैयारी और सूझबूझ का परिचय देने का है।

यहाँ बताई गई बातों और सावधानियों का पालन करने से छात्र परीक्षा केंद्र पर होने वाली आम गलतियों और अनावश्यक तनाव से बच सकते हैं। ये सावधानियाँ केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये छात्र को एक सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से परीक्षा देने में सहायता करती हैं। समय से पहुंचने से लेकर परीक्षा कक्ष (Exam Hall) में क्या ले जाना है और क्या नहीं, इन सभी बातों का प्रभाव सीधे परीक्षा के अनुभव पर पड़ता है। छात्र इन बातों को ध्यान में रखकर न केवल अपना कीमती समय बचा सकते हैं, बल्कि परीक्षा कक्ष में एक सकारात्मक और एकाग्र माहौल भी बना सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले की तैयारी

इस चरण में छात्रों के लिए वे सभी तैयारियाँ शामिल हैं जो किसी भी छात्र को परीक्षा के दिन घर से निकलने से पहले पूरी कर लेनी चाहिए। यह सुनिश्चित करेगा कि वे परीक्षा केंद्र पर समय रहते पूरी तरह परीक्षा के लिए तैयार होकर केंद्र पर पहुँचें।

  • अनिवार्य दस्तावेज तैयार रखें: छात्र सबसे पहले, मूल प्रवेश पत्र (Admit Card) और एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी) तैयार कर लें। इन दोनों दस्तावेजों की फोटोकॉपी या मोबाइल में फोटो परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होगी।
  • परीक्षा केंद्र का पता और रास्ता जाँच लें: परीक्षा से एक दिन पहले ही गूगल मैप्स या किसी स्थानीय व्यक्ति की मदद से परीक्षा केंद्र के स्थान और वहाँ पहुँचने के सबसे आसान रास्ते की जाँच कर लें। यातायात और अन्य देरी की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएँ।
  • आवश्यक स्टेशनरी पैक करें: छात्र परीक्षा में काम आने वाली स्टेशनरी, जैसे दो-तीन अच्छे बॉल पॉइंट पेन (नीले/काले), पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर और यदि आवश्यक हो तो ज्यामिति बॉक्स, एक अलग पेंसिल रख लें।
  • निषिद्ध वस्तुओं को देखें: अपने बैग को चेक कर लें कि उनमें कोई निषिद्ध (रोकी गई) वस्तु जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न हो। इन्हें घर पर ही छोड़ दें।

परीक्षा केंद्र और एग्जाम हॉल के निर्देश

एक बार जब छात्र परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाते हैं, तो उन्हें कुछ आचरण संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना होता है ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से शुरू हो सके। RBSE के दिशा निर्देशों के अनुसार छात्रों को Exam Center पर निम्न बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

  1. रिपोर्टिंग समय से पहले पहुँचें: छात्र प्रवेश पत्र पर दर्शाए गए रिपोर्टिंग टाइम (परीक्षा शुरू होने से 30-45 मिनट पहले) से पहले ही केंद्र पर पहुँच जाएँ। RBSE की सख्त Guidelines के अनुसार देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, भले ही उनके पास प्रवेश पत्र हो।
  2. सुरक्षा जाँच और सीट आवंटन का पालन करें: परीक्षार्थीयो की परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय सुरक्षा गार्ड द्वारा दस्तावेजों की जाँच और शरीर की सुरक्षा जाँच (Frisking) हो सकती है। धैर्यपूर्वक और अनुशासित रहकर इस प्रक्रिया में उनका सहयोग करें। आगे Exam Hall में अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठें।
  3. प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के बाद: परीक्षा शुरू होने के पहले पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से सुनें। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका मिलने पर, सबसे पहले उस पर अपना नाम, रोल नंबर आदि विवरण सही-सही भरने का समय दें। प्रश्न पत्र को पूरा पढ़ने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें।
  4. परीक्षा के दौरान और अंत में: परीक्षा के दौरान किसी से बातचीत न करें या नकल न करें। परीक्षा समाप्त होने के बाद, निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र जमा कर दें। अपना प्रवेश पत्र और अन्य सामान लेकर ही कक्ष से बाहर निकलें।

इन्हें भी पढ़ें

निष्कर्ष

Admit Card Release tहोना बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। छात्रों के लिए यह वह मौका होता है जहाँ साल भर की मेहनत का प्रदर्शन करने के लिए छात्र तैयार होते है। RBSE द्वारा स्कूलों के माध्यम से प्रवेश पत्र वितरित करने की यह व्यवस्था न केवल परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि हर छात्र की जानकारी सही और पूर्ण हो। सही दस्तावेज, सही समय और सही तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुँचना,एक विद्यार्थी के लिए अपनी सफलता की दिशा में उठाया गया निर्णायक कदम है।

अंततः, छात्र याद रखें कि Admit Card केवल एक कागज़ नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास प्रतीक है। परीक्षा के दिन बताई गई सभी सावधानियों और निर्देशों का पालन करके आप न केवल अनावश्यक चिंताओं से मुक्त रहेंगे, बल्कि एक शांत और एकाग्र मन से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर पाएंगे।

FAQ’s

Q. RBSE 10वीं और 12वीं का प्रवेश पत्र 2026 कब और कहाँ जारी हुआ है?

RBSE ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 2 फरवरी, 2026 को जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। छात्र अपना Admit Card अपनी स्कुल से प्राप्त कर सकते हैं।

Q. क्या RBSE 10वीं और 12वीं का Admit Card सीधे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं?

नहीं। RBSE के दिशा निर्देशों के अनुसार, छात्र सीधे वेबसाइट से Admit Card Download नहीं कर सकते। Admit Card केवल संबंधित स्कूल के प्राधिकारी ही अपने लॉगिन से डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्हें जाँच के बाद छात्रों को वितरित किया जाता है।

Q. RBSE 10वीं और 12वीं का Admit Card  में किसी प्रकार की गलती होने पर क्या करें?

RBSE 10वीं और 12वीं का Admit Card  में किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो छात्रों को तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या कक्षा अध्यापक को सूचित करना चाहिए। केवल स्कूल प्रशासन ही बोर्ड से संपर्क करके आधिकारिक सुधार करवा सकता है। छात्रों को स्वयं किसी भी प्रकार का सुधार नहीं करना चाहिए।

Q. RBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा में Admit Card के साथ और कौन से दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है?

Board Exam में विद्यार्थी अपने Admit Card के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे स्कूल आईडी कार्ड, आधार कार्ड आदि) ले जाना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिल सकता।

Q. Board परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र (Exam Center) पर छात्रों को कितनी देर पहले पहुँचना चाहिए?

छात्रों को परीक्षा के दिन अपने परीक्षा केंद्र (Exam Center) Admit Card पर लिखे रिपोर्टिंग टाइम (परीक्षा से 30-45 मिनट पहले) से पहले ही पहुँच जाना चाहिए। देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाता है, चाहे विद्यार्थी के पास प्रवेश पत्र हो या न हो।