CBSE ने अंततः कक्षा 12 की परीक्षा के लिए वर्ष 2026 की आधिकारिक डेट शीट जारी कर दी है। यह Date Sheet देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए राहत की खबर है, लेकिन साथ ही यह छात्रों से पढ़ाई को लेकर गंभीर और सुनियोजित तैयारी की माँग करती है। विशेष रूप से वे छात्र जो NEET, JEE या विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह डेट शीट केवल परीक्षा‑तिथियों की सूची नहीं, बल्कि आने वाले कई महीनों की संपूर्ण अध्ययन‑रणनीति का आधार बन सकती है। गौरतलब है कि यह डेट शीट 30 अक्तूबर 2025 को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है, और इस सत्र (2025-26) के मुख्य थ्योरी पेपर 17 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित किए जायेंगे।
इस लेख का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा की तिथियाँ बताना नहीं है। इसका असली उद्देश्य छात्रों को यह समझाने में मदद करना है कि इन तिथियों के आधार पर वे अपने दैनिक अध्ययन कार्यक्रम, चरणबद्ध दोहराव की रणनीति (Revision Strategy) और प्रायोगिक परीक्षाओं (Practical Exams) संबंधी तैयारी को सुव्यवस्थित कर सकें। यहाँ प्रस्तुत की गई सभी जानकारियों को आधिकारिक सरकारी स्रोतों और CBSE की प्रामाणिक सूचनाओं के साथ सावधानीपूर्वक मिलान करके लिखा गया है, ताकि पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों तक विश्वसनीय, और परीक्षा उपयोगी जानकारी ही पहुँचे। इस ब्लॉग में निम्न विषयों को सम्मिलित किया गया है विषय‑वार परीक्षा‑तिथियाँ, प्रायोगिक परीक्षाओं के संक्षिप्त समय‑निर्धारण, सुधार/पूरक परीक्षाओं की संभावित समयरेखा, तथा सबसे महत्त्वपूर्ण इसी डेट शीट आधारित ऐसे व्यावहारिक तैयारी‑सुझाव, जिन्हें छात्र तुरंत अमल में ला सकें।
CBSE बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 से संबंधित मूलभूत किंतु अत्यावश्यक जानकारियाँ निम्न तालिका में संक्षिप्त एवं सरल रूप में एकत्रित हैं। यह तालिका पढाई में व्यस्त छात्रों व अभिभावकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इसमें परीक्षा का नाम, आयोजक बोर्ड, शैक्षणिक सत्र, आयोजन प्रारूप, तिथियाँ, समयावधि, परिणाम घोषणा तथा आधिकारिक स्रोत जैसी सूचनाओं को एक जगह उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है, जो छात्रों की आगे की पढाई के लिए रणनीति बनाने में सहायक होगी।
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 |
| शैक्षणिक सत्र | 2025–26 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन एण्ड पेपर) |
| परीक्षा तिथियाँ | 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा अवधि | 3 घंटे (कुछ पेपर 2.5 घंटे) |
| परीक्षा समय | सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक |
| परिणाम | मई 2026 (संभावित) |
| पूरक परीक्षा | जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in |
CBSE द्वारा लागू नए प्रारूप के अनुसार परीक्षा प्रणाली:
CBSE ने इस वर्ष दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली (CBSE Two-Board System) लागू की है, जो छात्रों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इस व्यवस्था के अंतर्गत एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। छात्रों के लिए पहली परीक्षा फरवरी से अप्रैल में आयोजित की जा रही है, जबकि दूसरी जुलाई माह में आयोजित की जाने की संभावित है। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और सुधारने का अवसर मिलेगा। यदि छात्र पहली परीक्षा में अपेक्षित अंक न प्राप्त कर सकें हों, तो वे दूसरी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। छात्रों के सर्वोत्तम अंकों को अंतिम परिणाम में सम्मिलित किया जाएगा।
- मुख्य बोर्ड परीक्षा: फरवरी से अप्रैल 2026
- सुधार / पूरक परीक्षा: जुलाई 2026
जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम अगस्त 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है। इस व्यवस्था से छात्रों पर एक ही परीक्षा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अत्यधिक दबाव नहीं रहेगा। यदि छात्र की पहली परीक्षा अपेक्षा के अनुसार न जाए, तो उसे दूसरी परीक्षा में सुधार करने का अवसर मिलेगा। इस प्रणाली से छात्रों में आत्मविश्वास बना रहेगा और उनकी पढ़ाई निरंतर चलती रहेगी। जो उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधार तैयार करने में उनके लिए मददगार सिद्ध होगी। कुल मिलाकर, CBSE का यह छात्र-केंद्रित सुधार कदम स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा
CBSE कक्षा 12 परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
परीक्षा प्रक्रिया की संपूर्ण समय-सीमा को स्पष्ट रूप से समझाने हेतु यह तालिका छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी होने से लेकर परिणाम घोषणा, पूरक परीक्षा तथा उसके परिणाम तक की सभी प्रमुख तिथियाँ क्रमबद्ध रूप में यहाँ प्रस्तुत की गई हैं। इन तिथियों का छात्रों को पूर्वानुमान होने से उन्हें अपनी अध्ययन योजना, दोहराव (Revision), अभ्यास एवं मानसिक तैयारी के लिए रणनीति बनाने में सहायक होगा। इससे छात्र न केवल अंतिम क्षण में होने वाली जल्दबाजी में घबराने से बचेंगे, अपितु छात्र नियमित अभ्यास के माध्यम से आत्मविश्वास प्राप्त कर उच्चतम प्रदर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था दो-बोर्ड प्रणाली के छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करती है।
CBSE कक्षा 12 की प्रमुख तिथियाँ
- डेट शीट जारी होने की तिथि: 30 अक्टूबर 2025
- थ्योरी परीक्षाएँ शुरू: 17 फरवरी 2026
- थ्योरी परीक्षाएँ समाप्त: 9 अप्रैल 2026
- परिणाम घोषणा: मई 2026
- पूरक परीक्षा: जुलाई 2026
- पूरक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
CBSE कक्षा 12 पूर्ण समय सारिणी
CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की पूर्ण समय सारिणी 30 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की गई थी। यह डेट शीट 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक थ्योरी परीक्षाओं का विस्तृत विवरण प्रदान करती है। छात्र अपनी परीक्षा तिथि देखकर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
| तिथि | दिन | विषय |
| 17 फरवरी 2026 | मंगलवार | जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता |
| 18 फरवरी 2026 | बुधवार | व्यायाम शिक्षा |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | भौतिक विज्ञान |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | लेखाकर्म |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | भूगोल |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | रसायन विज्ञान |
| 9 मार्च 2026 | सोमवार | गणित, अनुप्रयुक्त गणित |
| 12 मार्च 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी कोर/वैकल्पिक |
| 16 मार्च 2026 | सोमवार | हिंदी कोर/ऐच्छिक |
| 18 मार्च 2026 | बुधवार | अर्थशास्त्र |
| 25 मार्च 2026 | बुधवार | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | जीव विज्ञान |
| 28 मार्च 2026 | शनिवार | व्यवसाय अध्ययन |
| 30 मार्च 2026 | सोमवार | इतिहास |
| 4 अप्रैल 2026 | शनिवार | समाजशास्त्र |
| 9 अप्रैल 2026 | गुरुवार | मल्टीमीडिया, डेटा विज्ञान |
CBSE कक्षा 12 विज्ञान संकाय की परीक्षा तिथियाँ
विज्ञान संकाय (Science Stream) के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाएँ भी महत्वपूर्ण होती हैं। इस विज्ञान वर्ग के प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियाँ अलग से दी गई हैं, ताकि छात्र आसानी से अपनी तैयारी को प्राथमिकता के अनुसार बाँट सकें। यह जानकारी विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो NEET, JEE या अन्य प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
| तिथि | दिन | विषय |
| 17 फरवरी 2026 | मंगलवार | जैव प्रौद्योगिकी |
| 18 फरवरी 2026 | बुधवार | शारीरिक शिक्षा |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | भौतिक विज्ञान |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | रसायन विज्ञान |
| 9 मार्च 2026 | सोमवार | गणित/अनुप्रयुक्त गणित |
| 12 मार्च 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | जीव विज्ञान |
CBSE कक्षा 12 प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exam’s)
CBSE कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षाएँ बोर्ड परीक्षा का अभिन्न एवं महत्वपूर्ण अंग हैं, क्योंकि इनके अंक छात्र के अंतिम परिणाम में जोड़ें जाते हैं। तथा ये उनके समग्र प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। इन परीक्षाओं में छात्रों की व्यावहारिक समझ, प्रयोग कौशल एवं प्रोजेक्ट कार्य का मूल्यांकन किया जाता है। नीचे छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियाँ, उनका आयोजन और जरूरी दिशा-निर्देश सरल भाषा में बताए गए हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह का भ्रम न रहे।
- शीतकालीन स्कूल(CBSE Winter-Bound Schools): इन स्कूलों में छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ, प्रोजेक्ट कार्य एवं आंतरिक मूल्यांकन 6 नवंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 तक निर्धारित किया गया हैं। इन स्कूलों को ठंडी जलवायु के कारण प्राथमिकता दी जाती है। ये मुख्यतः उत्तरी भारत के स्कूल हैं।
- अन्य CBSE स्कूल: ये मैट्रिक्स हाई स्कूल, जैसे स्कूल होतें है, इन स्कूलों में जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक प्रायोगिक परीक्षाएँ आयोजित होंगी। यह अवधि थ्योरी परीक्षाओं से ठीक पहले रखी गई है ताकि छात्र अपनी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
- निजी एवं बाह्य छात्र (Private Student’s): ये ऐसे छात्र होते है जो किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं लेते है, तथा CBSE से सीधे परीक्षा आवेदन करते है। इन छात्रों की प्रायोगिक और मुख्य परीक्षा बोर्ड द्वारा आवंटित केंद्रों पर ली जाती है। इनकी प्रायोगिक परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
CBSE कक्षा 12 के लिए परीक्षा का समय
छात्र अक्सर परीक्षा समय संबंधित दिशा निर्देशों को हल्के में ले लेते हैं, किंतु उनकी यह छोटी सी चूक उन्हें परीक्षा से वंचित होने या परीक्षा में कम अंको का कारण बन सकती है। CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्रों की सभी थ्योरी परीक्षाएँ सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एकल शिफ्ट में आयोजित होंगी। इसके अलावा परीक्षा संबंधित अन्य दिशा निर्देश निम्न रखें गए है:
- रिपोर्टिंग समय: छात्रों को परीक्षा से 30-45 मिनट पहले (सुबह 9:45-10:00 बजे) अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है।
- प्रश्न-पत्र वितरण: छात्रों को परीक्षा आरंभ से ठीक 15 मिनट पहले उन्हें उनके विषय का प्रश्नपत्र हल करने के लिए दिया जायेगा।
- परीक्षा अवधि: पुरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे (10:30 AM – 1:30 PM) दिए जायेंगे, इसके बाद उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका संबंधित वीक्षक को जमा करवानी होगी।
CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
बोर्ड परीक्षा के विषेशज्ञों और प्रतिष्ठित शिक्षकों ने CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को व्यावहारिक, चरणबद्ध एवं तत्काल अपनाने योग्य रणनीति बताई है। यहाँ वर्णित रणनीतियाँ छात्रों को स्पष्ट दिशा प्रदान करेंगी, जिससे वे CBSE Exam Datesheet के अनुसार व्यवस्थित अध्ययन कर सकेंगे। सही योजना, निरंतर अभ्यास, समयबद्ध पुनरावृत्ति (Revision) एवं मानसिक संतुलन के माध्यम से छात्र न केवल उच्च अंक प्राप्त करेंगे, अपितु तनावमुक्त होकर परीक्षा का सफलतापूर्वक सामना भी करेंगे।
प्रभावी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- छात्रों को सबसे पहले CBSE द्वारा निर्धारित पूरे पाठ्यक्रम को समय रहते पूरा करना चाहिए। इसके लिए NCERT पुस्तकों को आधार बनाकर प्रत्येक विषय के छोटे-छोटे नोट्स बनाना उनके लिए उपयोगी रहेगा। छात्र सभी विषयों के पाठ्यक्रम का पूर्ण अध्ययन करना सुनिश्चित करें, किसी भी विषय को छोड़ें ना।
- छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए Date Sheet आधारित अध्ययन योजना बनाएं। 17 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं के अनुसार विषयवार समय सारिणी (Time Table) बनाएं, प्रत्येक सप्ताह सभी विषयों को पढ़कर विश्लेषण करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) को हल करें। छात्रों द्वारा इन प्रश्न पत्रों के दैनिक अभ्यास करने से उन्हें परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की समझ आ जाती है।
- छात्र CBSE द्वारा जारी सैंपल पेपर्स को 3 घंटे की समय सीमा में हल करें, इससे छात्रों की लिखने की क्षमता में वृद्धि होगी और वास्तविक परीक्षा में समयाभाव के चलते प्रश्न छूटने वाले समस्या से बच सकते है।
- गणित, विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में आने वाली शंकाओं (Doubts ) को अपने स्कूल शिक्षकों के माध्यम से परीक्षा पूर्व दूर करें। छात्र अपने स्कूल में आयोजित किये जाने वाले शंका समाधान सत्रों (Doubt Session ) और कक्षा की चर्चाओं में भाग लें।
निष्कर्ष
CBSE कक्षा 12 Date Sheet 2026 बोर्ड छात्रों के लिए न केवल तिथियों का पृष्ठ है, बल्कि यह छात्रों की पूरे वर्ष की पढ़ाई का मार्गदर्शक है। छात्र समय रहते इसे समझकर उसी अनुरूप अपनी अध्ययन-रणनीति बनाये तो यह उनकी सफलता का पहला कदम साबित होगा। इस ब्लॉग में दी गई विषयवार तिथियाँ, प्रायोगिक परीक्षाओं की जानकारी, दो-बोर्ड प्रणाली एवं व्यावहारिक अध्ययन सुझाव छात्रों के भरोसेमंद साथी बनेंगे। बोर्ड छात्र नियमित पढ़ाई, समयबद्ध रिवीजन और आत्म-अनुशासन अपनाकर न केवल बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करेंगे, बल्कि JEE-NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल होंगे। यदि छात्र Date Sheet को समय रहते समझकर उसके अनुरूप अपनी पढ़ाई शुरू कर देते हैं, तो बोर्ड परीक्षा उनके लिए बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर बन सकती है। नियमित अध्ययन, सही रिवीजन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
FAQ’s
1. CBSE कक्षा 12 Date Sheet 2026 कब जारी की गई?
CBSE ने 30 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कक्षा 12 की फाइनल डेट शीट जारी की। छात्र इसको इस ब्लॉग में ऊपर देख सकतें है या इसकी PDF आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक थ्योरी परीक्षाओं का पूरा विवरण देती है।
2. CBSE कक्षा 12 की परीक्षा का समय क्या है?
CBSE कक्षा 12 की सभी थ्योरी परीक्षाएँ सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (3 घंटे) निर्धारित किया गया है। छात्रों को परीक्षा से 15 मिनट पहले प्रश्न-पत्र वितरित किया जायेगा।
3. CBSE बोर्ड में इस बार दो-बोर्ड प्रणाली (Two Board System) क्या है?
CBSE दो बोर्ड प्रणाली (Two Board System) द्वारा छात्रों के लिए एक सत्र में दो परीक्षाएँ आयोजित करवाएगा। इसके तहत छात्रों की पहली परीक्षा फरवरी-अप्रैल 2026, तथा दूसरी पूरक परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित करवानी संभावित है। इस पूरक परीक्षा में कम अंक वाले छात्र सुधार कर सकेंगे तथा उनका सर्वोत्तम स्कोर अंतिम परिणाम में शामिल किया जायेगा।
4. CBSE 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ कब समाप्त होंगी?
CBSE कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 9 अप्रैल 2026 को मल्टीमीडिया एवं डेटा विज्ञान विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होंगी। अलग अलग संकायों की परीक्षाएं अलग अलग तारीखों को समाप्त होगी विस्तृत जानकारी के लिए छात्र उपरोक्त ब्लॉग को पढ़ें।
5. CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए तैयारी के Tips बताओ?
छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए NCERT की पुस्तकों से अपना सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पूरा करें, CBSE द्वारा जारी Date Sheet के अनुसार अपना निश्चित टाइम टेबल बनाएं, परीक्षा के समय रोज सैंपल पेपर्स से अभ्यास करें, अपने कमजोर विषयों को अतिरिक्त समय देकर उनमें सुधार करें। विभिन्न विषयों में आने वाली शंकाओं को अपने शिक्षकों के माध्यम से दूर करें और अपनी परीक्षाओं के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर पढाई में नियमितता लाएं।