Home / Coaching / 12th के बाद JEE की तैयारी कैसे करें?
जैकेट पहने एक मुस्कुराती हुई छात्रा जिसने हाथ में नोटबुक ली हुई है और कंधे पर बैग टांगा है। पोस्टर के नीले बैकग्राउंड पर 'सीकर कोचिंग एंड स्कूल' का लोगो है और मुख्य हेडलाइन लिखी है 12वीं के बाद JEE की तैयारी कैसे करें?"

12th के बाद JEE की तैयारी कैसे करें?

12th Ke Baad JEE Ki Taiyari Kaise Kare: क्या आप अभी बारहवीं क्लास में पढ़ रहे हैं या वह पूरी होने वाली है और अब आपको इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए JEE की तैयारी करनी शुरू करनी है। यदि आपको लगता है कि अब बहुत देर हो चुकी है तो ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपने अपनी 11वीं और 12 वीं की क्लास में जो पढ़ाई की है और जो सिलेबस आपको पढ़ाया गया है, वही सिलेबस ही JEE का सिलेबस होता है।

बस आपको जो चीज़ अलग करनी है वह है ट्रिक्स को समझना। वह इसलिए क्योंकि JEE के एग्जाम में आपको निश्चित समय में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों के सही उत्तर देने होते हैं। ऐसे में किन फॉर्मूला या ट्रिक्स के जरिए आप उन प्रश्नों के सही और सटीक उत्तर जल्द से जल्द निकाल सकते हैं, वही JEE एग्जाम को क्रैक करने का तरीका होता है।

ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको 12th के बाद JEE का एग्जाम किस तरह से क्रैक किया जा सकता है, इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं किन तकनीक के जरिए आप भी JEE का एग्जाम अच्छे स्कोर के साथ क्रैक कर सकते हैं।

12th के बाद JEE की तैयारी कैसे करें?

बहुत से स्टूडेंट्स अपनी बारहवीं की पढ़ाई के बाद या उसके साथ ही JEE की तैयारी करना शुरू करते हैं। वह इसलिए क्योंकि उनका मुख्य लक्ष्य बारहवीं में उच्चतम स्कोर करने का होता है। इसके बाद वे JEE की तैयारी करने में अपना ध्यान केंद्रित करते हैं।

ऐसे में यदि आप भी इसी कशमकश में हैं कि आखिरकार किन तकनीक के जरिए आप भी 12th के बाद JEE के एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकते हैं तो चलिए उसके बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। यहाँ हम आपको एक-एक करके उन सभी तकनीक के बारे में बताएँगे जो आपके लिए जरुरी है।

क्रैश कोर्स करें

जो स्टूडेंट्स 12th के बाद JEE का एग्जाम देना चाहते हैं और वह भी उसी साल का तो उनके लिए सबसे बेस्ट टिप यही है कि उन्हें किसी अच्छे JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट से क्रैश कोर्स करना चाहिए। यह क्रैश कोर्स 1 से 3 महीने के बीच का होता है जिसे अधिकत्तर JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट करवाते हैं।

ऐसे में आपको अपने शहर में या आसपास के बड़े शहर में ऐसे कोचिंग इंस्टीट्यूट की लिस्ट बनानी चाहिए जो क्रैश कोर्स की सुविधा देते हैं। आपको वहाँ के रिजल्ट, टाइमिंग और फीस को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। हालाँकि यदि आप भारत के कुछ टॉप JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने का सोच रहे हैं तो उनमें मैट्रिक्स सीकर और एलन कोटा का नाम आता है।

एक साल का ड्रॉप भी ले सकते हैं

इस मामले में यह जरुरी नहीं है कि पहली बार में ही JEE का एग्जाम क्रैक हो जाए या इतने अच्छे नंबर आ जाए कि आपको अपनी मनपसंद की फील्ड में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल जाए। ऐसे में आप कोशिश जरुर करें लेकिन यदि किसी कारणवश आपका सिलेक्शन नहीं होता है या अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो निराश मत होइए और एक वर्ष का ड्रॉप ले लीजिए।

इस एक वर्ष के दौरान आपको अपनी तैयारी मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके लिए आप अच्छे JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लें क्योंकि वहीं से आपको सही गाइडेंस और स्टडी मटेरियल मिल पाएगा। इसमें से कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूट के नाम मैट्रिक्स, एलन, प्रिंस, कौटिल्य इत्यादि हैं। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आपके हिसाब से कौन सा कोचिंग सेंटर आपके लिए बेस्ट रहने वाला है।

11वीं और 12वीं का सिलेबस है ब्रह्मास्त्र

बहुत से स्टूडेंट्स इस बात से अनजान रहते हैं कि उन्हें JEE के एग्जाम की तैयारी करने के लिए किसी अलग तरह के सिलेबस या बुक्स की जरुरत होती है। यदि आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आज आप जान लीजिए कि आपने अपनी 11 वीं और 12 वीं क्लास में NCERT बुक्स के जरिए जो कुछ पढ़ाई की है, वही आपके JEE एग्जाम का सिलेबस होता है।

ऐसे में आपको अपनी NCERT की बुक्स को ही मुख्य बुक्स मानना चाहिए और उसके अनुसार ही तैयारी करनी चाहिए। इन दोनों क्लास की बुक ही JEE एग्जाम के लगभग हर टॉपिक को कवर कर लेती है। अब यह बुक्स तो आपने पहले ही पढ़ी हुई है तो आपको बस इनकी रिवीजन करने की जरुरत है। बाकी सब काम तो अपने आप होता चला जाएगा।

टॉप JEE इंस्टीट्यूट से जुड़ें 

यह भी एक महत्वपूर्ण टिप है और इसका कारण हम आपको बता देते हैं। दरअसल आज JEE कोचिंग की मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लगभग हर शहर में दर्जनों JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट खुल चुके हैं। बहुत से टीचर तो अपने घर पर ही JEE की कोचिंग देने लगे हैं और वो भी एक सब्जेक्ट की। तो यहाँ हम आपको बता दें कि केवल कहने भर से JEE की तैयारी नहीं होती है।

JEE की तैयारी आपको वहाँ से करनी चाहिए जहाँ पर इस फील्ड में स्पेशल टीचर या फैकल्टी को रखा जाता है। वह इसलिए क्योंकि जिन टीचर्स को JEE की तैयारी करवाने का अच्छा खासा अनुभव होता है, उन्हें लगभग सभी तरह की ट्रिक्स अच्छे से पता होती है और समझानी भी अच्छे से आती है। अब यह टीचर्स आपको मैट्रिक्स सीकर या प्रिंस अकैडमी जैसी अकैडमी में ही देखने को मिलेंगे जो भारत की टॉप JEE अकैडमी है।

JEE एग्जाम के पेपर समझें

आपको JEE एग्जाम के लगभग पिछले 10 वर्षों के पेपर्स और उनके पैटर्न को अच्छे से समझने की जरुरत है। वह इसलिए क्योंकि यदि आपने JEE पेपर्स के टॉपिक्स को अच्छे से समझ लिया तो इससे आपको बहुत कुछ जानने को मिलेगा। उदाहरण के तौर पर इस पेपर में कौन से टॉपिक से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं, उनका पैटर्न कैसा है, उनकी मार्किंग कितनी है इत्यादि।

पेपर को अच्छे से समझ कर आप अपनी तैयारी भी वैसे ही कर पाते हैं। इससे आपका समय भी बचता है और सही दिशा में तैयारी भी होती है। जो स्टूडेंट्स इस टिप को फॉलो करते हैं उन्हें JEE का एग्जाम क्रैक करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती है।

जरुरी टॉपिक्स कवर करें

अब आपको 12th के बाद JEE का एग्जाम क्रैक करना है तो आपके पास समय की कमी होती है। समय कम होने के कारण आप सभी टॉपिक्स को तो कवर नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको जो टॉपिक जरुरी लगते हैं या जो आपको आसानी से समझ में भी आते हैं, उन्हें सबसे पहले कवर करना जरुरी है।

अब JEE के एग्जाम में कुछ टॉपिक की मार्किंग ज्यादा होती है या उनमें से ज्यादा प्रश्न आने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में यह तो आपको आसानी से पता चल जाएगा कि JEE एग्जाम में किन टॉपिक को ज्यादा महत्व दिया जाता है। तो वह टॉपिक आपको जल्दी कवर करने और अच्छे से समझने की जरुरत है। यह भी JEE एग्जाम को क्रैक करने में बहुत लाभदायक होता है।

सारा सिलेबस नहीं है जरुरी

यह पॉइंट भी ऊपर वाले पॉइंट से थोड़ा मिलता जुलता है लेकिन इसे हमने किसी कारणवश अलग पॉइंट बनाया है। वह इसलिए क्योंकि बहुत से स्टूडेंट्स ऊपर वाला पॉइंट पढ़कर यह समझ लेते हैं कि उन्हें हर जरुरी टॉपिक को किसी भी हालत में कवर करने की जरुरत है लेकिन असलियत में हम यह नहीं कहना चाह रहे हैं। इसे एक उदाहरण से समझ लेते हैं।

मान लीजिए कि JEE एग्जाम में कुल 50 टॉपिक हैं और उसमें से 20 जरुरी हैं और 20 औसत स्तर के हैं और 10 कम जरुरी हैं। अब जो 20 जरुरी हैं, उसमें आपके लिए सभी को कवर करना भी जरुरी नहीं है क्योंकि आपके पास उसके लिए समय कम है। तो आप इन 20 में से उन टॉपिक को छोड़ सकते हैं जो आपको बहुत कठिन लगते हैं या उन्हें समझने में ज्यादा समय लगने वाला है या आपने पहले कभी उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है।

इस तरह से आपको एक रणनीति के तहत आगे बढ़ना होगा और अपने समय के अनुसार टॉपिक को कवर करने का एक टाइमटेबल बनाना होगा। तभी आप उसे फॉलो कर पाएंगे और सही तरीके से JEE एग्जाम की तैयारी कर पाएंगे।

मॉक टेस्ट है बहुत जरुरी

जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक JEE एग्जाम की तैयारी करनी शुरू नहीं की है तो अवश्य ही उन्हें इस मॉक टेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी। तो यहाँ हम आपको बता दें कि मॉक टेस्ट एक तरह से आपकी तैयारी करवाने के लिए बनाए गए टेस्ट होते हैं। अब यह टेस्ट JEE एग्जाम के पैटर्न पर ही बनाए जाते हैं अर्थात इसमें प्रश्नों की संख्या, मार्किंग, इत्यादि सब JEE एग्जाम जैसा ही होता है।

ऐसे में आपको हर दिन कम से कम एक मॉक टेस्ट देने का नियम बना लेना चाहिए। साथ ही आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि आप JEE एग्जाम के टाइमिंग में कितने प्रश्नों का उत्तर दे पाते हैं। अब आपको हर दिन अपने स्कोर को बढ़ाने की जरुरत है ताकि जब आपके हाथ में असली वाला JEE पेपर आए तो आप उसे आसानी से हल कर सकें।

ऑनलाइन रिसोर्सेज का इस्तेमाल करें

आपको ऑनलाइन मिल रही सुविधाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। आज के समय में हर टॉप JEE इंस्टीट्यूट के द्वारा अपने अपने चैनल पर वीडियोज डाली जाती है। इसमें स्टूडेंट्स को पढ़ाया तो जाता है ही बल्कि साथ ही उन्हें मोटीवेट भी किया जाता है। ऐसे में आप मैट्रिक्स अकैडमी का यूट्यूब चैनल फॉलो कर सकते हैं और अन्य इंस्टीट्यूट्स के चैनल्स को भी फॉलो किया जा सकता है।

इन चैनल्स को फॉलो करने से आपको एक लाभ यह मिलता है कि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट मिलती रहती है। साथ ही आज के टाइम के हिसाब से आपको क्या ट्रिक्स फॉलो करनी चाहिए, उसके बारे में भी पता चलता है। इसलिए आपको बिना देर किए आज ही इन चैनल को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

अपनी स्ट्रेंथ को पहचाने

12th के बाद JEE का एग्जाम देना है तो उसके लिए आपको अपनी स्ट्रेंथ अर्थात काबिलियत अर्थात कौशल या स्किल को पहचानने की भी आवश्यकता है। यदि आप किसी के दबाव में आकर या अपने दोस्तों या आसपास के लोगों की देखा देखी ही JEE की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अंदर से मन नहीं है तो आप गलत कर रहे हैं। कई बार स्टूडेंट्स पारिवारिक दबाव में आकर या पीयर प्रेशर में भी इसकी तैयारी करने लग जाते हैं।

ऐसे में आप शांत मन से अकेले में बैठकर सोचें कि क्या वाकई में आप अपना भविष्य एक इंजीनियर के तौर पर बनाना चाहते हैं, क्या आपका इस फील्ड में इंटरेस्ट है या आप किसी दबाव में आकर ऐसा सोच रहे हैं, क्या आपको इस दिशा में आगे बढ़ने की जरुरत है या और फील्ड को एक्स्प्लोर करना चाहिए इत्यादि। यदि आपका इसमें सच में इंटरेस्ट है और आप आगे बढ़ना चाहते हैं तभी आप आगे बढ़ें।

अपने डाउट्स को क्लियर करें

JEE एग्जाम को क्लियर करना है तो उसके लिए आपको अपने डाउट को अनसुलझे नहीं रहने देना चाहिए। आपको इन्हें जल्द से जल्द सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। वह इसलिए क्योंकि यदि आप डाउट यूँ ही छोड़ते चले जाएंगे तो बाद में जाकर बहुत पछताना पड़ सकता है।

हमने बहुत से स्टूडेंट्स को कुछ नंबर से इसलिए पिछड़ते हुए देखा है क्योंकि उन्होंने समय रहते अपने डाउट नहीं सुलझाए और बाद में बहुत देर हो चुकी थी। इसलिए अपने डाउट सही समय पर या फिर यूँ कहें कि साथ के साथ सुलझा लेना ही बेस्ट रहता है।

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने कुल 11 टिप्स के माध्यम से आपको बताया कि किस तरह से आप भी 12th के बाद JEE एग्जाम की तैयारी पक्की कर सकते हैं। वैसे तो इसके लिए और भी बहुत तरीके हैं लेकिन हमने आपको 11 बेस्ट टिप्स दी है जो टॉप स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स के द्वारा आजमाई गई है।

इसी के साथ ही आप यह भी ध्यान रखें कि इस मामले में भारत के टॉप JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट आपकी बहुत सहायता कर सकते हैं। इसमें मैट्रिक्स अकैडमी सीकर और एलन इंस्टीट्यूट कोटा आपके लिए बहुत काम आ सकते हैं। इसलिए आपको बिना देर किए आज ही इनसे संपर्क करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ’s

Q,. 12वीं के बाद JEE की तैयारी कैसे शुरू करें?

12वीं के बाद JEE की तैयारी के लिए सबसे पहले NCERT की बुक्स की रिवीजन, टाइमटेबल बनाना और किसी अच्छे JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ना महत्वपूर्ण है।

Q. क्या 12वीं के बाद ड्रॉप लेकर तैयारी करना फायदेमंद है?

हां, अगर पहली एटेम्प्ट में मनचाहा रिजल्ट नहीं आता तो एक साल का ड्रॉप लेकर आप पूरी तैयारी और कमजोर टॉपिक्स को सुधार सकते हैं।

Q. 12वीं के बाद JEE में सफलता के लिए क्या जरूरी है?

समय प्रबंधन, कमजोर टॉपिक्स पर फोकस, मॉक टेस्ट, कोचिंग का सही चयन और खुद की स्ट्रेंथ पहचानना सबसे जरूरी है।

Q. JEE के लिए कौन सी बुक्स सबसे महत्वपूर्ण हैं?
  • फिजिक्स: NCERT, HC Verma, DC Pandey

  • केमिस्ट्री: NCERT, OP Tandon, RC Mukherjee

  • मैथ्स: NCERT, RD Sharma, Arihant या Cengage modules

छात्र ध्यान दें: NCERT सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि JEE का सिलेबस यही कवर करता है।

Q. 12वीं के बाद JEE में सफलता के लिए क्या जरूरी है?

समय प्रबंधन, कमजोर टॉपिक्स पर फोकस, मॉक टेस्ट, कोचिंग का सही चयन और खुद की स्ट्रेंथ पहचानना सबसे जरूरी है।