Home / Coaching / भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज 2025 (Top Medical Colleges in India 2025)
"सीकर कोचिंग एंड स्कूल का एक एजुकेशनल थंबनेल, जिसमें नीले बैकग्राउंड पर बड़े अक्षरों में लिखा है, 'भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज 2025'। इसके नीचे अंग्रेजी में 'Top Medical Colleges in India 2025' लिखा है। इमेज के दाईं ओर एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) की मुख्य इमारत की तस्वीर दिखाई गई है।"

भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज 2025 (Top Medical Colleges in India 2025)

जब हम भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों की बात करते हैं, तो सबसे पहले नाम आता है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का, जो देश के प्रमुख शहरों में अपनी शाखाएं चला रहा है। लेकिन मेडिकल की पढाई के लिए भारत में केवल AIIMS ही एकमात्र विकल्प नहीं है। हमारे देश में कई और सरकारी मेडिकल कॉलेज भी हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी फैकल्टी प्रदान करते हैं। इनके साथ-साथ कई निजी मेडिकल कॉलेज भी हैं, जो अच्छी रैंकिंग और नामी फैकल्टी के साथ छात्रों में लोकप्रिय है। मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने से पहले छात्रों को मेडिकल कॉलेज की फीस, शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं, और उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं को समझना बेहद जरूरी है। यह जानकारी न केवल सही कॉलेज चुनने में मदद करेगी, बल्कि आपके मेडिकल करियर की नींव को भी मजबूत बनाएगी। एक जिम्मेदार और मेहनती डॉक्टर बनने के लिए सही फैसले की आवश्यकता होती है, जो आपकी पढ़ाई और भविष्य दोनों के लिए फायदेमंद होगा। इस ब्लॉग में हम आपको 2025 में भारत के 50 शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की NIRF रैंकिंग के अनुसार जानकारी देंगे, ताकि आप अपने सपने को सच करने के लिए एक प्रतिष्ठित कॉलेज चुन सकें और समाज के लिए एक कुशल चिकित्सक बन सकें। भारत में मेडिकल की पढ़ाई का ख्वाब हर उस युवा का होता है जो दूसरों की सेवा करना चाहता है, लेकिन वह युवा अक्सर यह सोचकर ही पीछे हट जाता है कि मेडिकल की पढ़ाई बहुत महंगी है। हकीकत में, ऐसा हर जगह सही नहीं है। हमारे देश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस अपेक्षा से बहुत कम होती है और साथ ही, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को केंद्र तथा राज्य सरकार की तरफ से अलग-अलग मापदंडों के आधार पर छात्रवृत्ति भी दी जाती है। ये छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों के लिए एक सेतु का काम करती हैं, जिससे वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाते हैं बल्कि अपने सपनों को भी पूरा करते हैं।

वर्ष 2025 में भारत की सर्वोच्च मेडिकल कॉलेज (Top Medical Colleges in India 2025)

भारत में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की रैंकिंग का जिम्मा एक विश्वसनीय सरकारी संस्था “नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क” (NIRF) उठाता है, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। शिक्षा मंत्रालय के तहत 2015 में शुरू हुआ यह फ्रेमवर्क हर साल देश भर के संस्थानों का मूल्यांकन करता है, जिसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ जैसे सभी प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। NIRF पांच मुख्य मानदंडो के आधार पर इन संस्थानों का आंकलन करता है, जो निम्न है: शिक्षण-अध्ययन संसाधन, शोध व व्यावसायिक अभ्यास, स्नातक परिणाम, पहुंच व समावेशिता तथा सामान्य धारणा। इन मानदंडों से छात्रों को निष्पक्ष और डेटा-आधारित जानकारी मिलती है, जो कॉलेज चुनते समय उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होती है।​ यहाँ हम NIRF 2025 के आधार पर भारत के टॉप 50 मेडिकल कॉलेजों की पूरी सूची आपके सामने रखेंगे, जिसमें AIIMS दिल्ली से लेकर रामैया मेडिकल कॉलेज बैंगलोर तक के नाम, शहर, राज्य और स्कोर शामिल होंगे। यह जानकारी आपको सही कॉलेज चुनने में मदद करेगी, खासकर NEET जैसी परीक्षाओं के बाद जब विकल्पों का सागर सामने होता है। अगर आप मेडिकल करियर की मजबूत नींव रखना चाहते हैं, तो ये आंकड़े आपके लिए सोने में सुहागे जैसे साबित होंगे।
रैंक कॉलेज का नाम शहर राज्य स्कोर
1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली 91.80
2 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ चंडीगढ़ 82.58
3 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर तमिलनाडु 76.48
4 जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 73.30
5 संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश 70.09
6 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश 70.05
7 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बेंगलुरु कर्नाटक 69.77
8 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश 68.77
9 अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर तमिलनाडु 68.52
10 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल मणिपाल कर्नाटक 68.05
11 सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ पुणे महाराष्ट्र 65.17
12 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ऋषिकेश उत्तराखंड 65.02
13 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर खोरधा ओडिशा 64.31
14 शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर ओडिशा 63.73
15 मद्रास मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी सामान्य अस्पताल चेन्नई तमिलनाडु 63.71
16 श्री चित्रा तिरुनाल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल 63.36
17 एस.आर.एम. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई तमिलनाडु 63.22
18 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर जोधपुर राजस्थान 63.18
19 दत्त मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान वर्धा महाराष्ट्र 62.37
20 श्री रामचंद्र उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चेन्नई तमिलनाडु 61.54
21 वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली दिल्ली 61.50
22 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान कोलकाता पश्चिम बंगाल 61.07
23 कालिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर ओडिशा 61.00
24 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल भोपाल मध्य प्रदेश 60.15
25 मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली दिल्ली 59.47
26 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना पटना बिहार 59.24
27 यकृत एवं पित्त नलिका विज्ञान संस्थान नई दिल्ली दिल्ली 59.22
28 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ उत्तर प्रदेश 58.82
29 सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु कर्नाटक 58.74
30 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर रायपुर छत्तीसगढ़ 58.44
31 लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली दिल्ली 57.98
32 महर्षि मार्कंडेश्वर अंबाला हरियाणा 56.68
33 सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंडीगढ़ चंडीगढ़ 56.67
34 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मंगलौर मंगलुरु कर्नाटक 56.45
35 दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना पंजाब 55.65
36 जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर मैसुरु कर्नाटक 55.51
37 मेडिकल विज्ञान कॉलेज दिल्ली दिल्ली 54.21
38 सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर राजस्थान 52.69
39 जामिया हमदर्द नई दिल्ली दिल्ली 52.57
40 मेडिकल कॉलेज कोलकाता पश्चिम बंगाल 52.54
41 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 52.42
42 पीएसजी चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान कोयंबटूर तमिलनाडु 52.41
43 गुजरात कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद गुजरात 52.15
44 बी.जे. मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद गुजरात 51.84
45 जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज बेलगावी कर्नाटक 51.70
46 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना लुधियाना पंजाब 51.47
47 उस्मानिया मेडिकल कॉलेज हैदराबाद तेलंगाना 51.46
48 चेतिनाद अकादमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन चेन्नई तमिलनाडु 51.41
49 एम.एस. रामैया मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु कर्नाटक 50.91
50 सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गंगटोक सिक्किम 50.89
उपरोक्त सारणी में भारत के NIRF 2025 रैंकिंग के आधार पर शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की स्थिति उनके स्कोर के आधार पर देखी है। इस सूची में कई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सम्मिलित हैं, किन्तु सभी AIIMS शीर्ष स्थान पर अपनी जगह नहीं बना पाए, क्योंकि भारत के अन्य सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कॉलेज भी शिक्षण, अनुसंधान एवं चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहें है। फिर भी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने लगातार आठ वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सर्वोच्चता को सिद्ध किया है, जो इसकी विश्वस्तरीय सुविधाओं एवं शैक्षणिक मानकों का प्रमाण है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली का नाम प्रत्येक छात्र के दिमाग में सबसे पहले आता है जो मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है, क्योंकि यह दशकों से देश का शीर्ष मेडिकल कॉलेज बना हुआ है। यहाँ प्रवेश हेतु छात्रों को NEET-UG परीक्षा में असाधारण योग्यता प्रदर्शन करना आवश्यक होता है। यानि NEET UG परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कुछ ही छात्रों को यहाँ प्रवेश मिल पाता है। NIRF रैंक की शीर्ष कॉलेजों में प्रवेश लेना लाखों NEET UG प्रतिस्पर्धी छात्रों का सपना होता है। अब एक नजर वर्ष 2024 की NIRF रैंकिंग की शीर्ष कॉलेजों की सूचि पर डालते है।

वर्ष 2024 में भारत की सर्वोच्च मेडिकल कॉलेज (Top Medical Colleges in India 2024)

आपने NIRF 2025 की टॉप 50 मेडिकल कॉलेजों की सूची देख ली। अब हम यह जानने का प्रयास करते है कि 2024 की रैंकिंग और 2025 की रैंकिंग में क्या खास बदलाव आए है। वर्ष 2025 में AIIMS दिल्ली ने फिर से नंबर 1 पर कब्जा जमाया, लेकिन PGIMER चंडीगढ़ और CMC वेल्लोर के बाद NIMHANS बेंगलुरु चौथे स्थान पर पहुंच गया। KGMU लखनऊ ने जबरदस्त छलांग लगाई जिससे यह संस्थान 19वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुँच गया। वर्ष 2024 में मद्रास मेडिकल कॉलेज टॉप 10 में था, लेकिन 2025 में नीचे खिसक गया। निजी कॉलेजों में DY पाटिल पुणे और अमृता कोयंबटूर संस्थान ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई। कई AIIMS नीचे आए, तो कुछ नए नाम ऊपर आये है। आइए अब देखते है वर्ष 2024 के शीर्ष 50 मेडिकल कॉलेज। इससे छात्रों को यह तो पता चलेगा ही की कौनसे संस्थान ने वर्ष 2025 में प्रगति की और कौनसे संस्थान निचे गिरे साथ ही साथ उनके लिए बेस्ट मेडिकल कॉलेज चुनने की राह भी आसान होगी।
रैंक कॉलेज का नाम शहर राज्य स्कोर
1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली 94.46
2 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ चंडीगढ़ 80.83
3 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर तमिलनाडु 75.11
4 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बेंगलुरु कर्नाटक 71.92
5 जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 70.74
6 संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश 70.07
7 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश 69.54
8 अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर तमिलनाडु 68.81
9 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मणिपाल मणिपाल कर्नाटक 67.42
10 मद्रास मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी सामान्य अस्पताल चेन्नई तमिलनाडु 64.12
11 डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ पुणे महाराष्ट्र 64.10
12 सावेता चिकित्सा एवं प्राविधिक विज्ञान संस्थान चेन्नई तमिलनाडु 63.72
13 श्री चित्रा तिरुनाल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल 63.68
14 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ऋषिकेश उत्तराखंड 63.16
15 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर खोरधा ओडिशा 62.97
16 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर जोधपुर राजस्थान 62.57
17 वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली दिल्ली 62.36
18 एस.आर.एम. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई तमिलनाडु 62.00
19 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश 61.95
20 श्री रामचंद्र उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चेन्नई तमिलनाडु 61.62
21 शिक्षा ओ अनुसंधान भुवनेश्वर ओडिशा 61.28
22 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान कोलकाता पश्चिम बंगाल 60.47
23 दत्त मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान वर्धा महाराष्ट्र 60.14
24 मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली दिल्ली 59.63
25 कालिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर ओडिशा 59.60
26 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना पटना बिहार 58.24
27 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ उत्तर प्रदेश 58.07
28 सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु कर्नाटक 58.03
29 लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली दिल्ली 57.80
30 सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय पुणे महाराष्ट्र 57.68
31 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल भोपाल मध्य प्रदेश 57.66
32 यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्ली दिल्ली 57.65
33 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मंगलौर मंगलुरु कर्नाटक 57.12
34 यकृत एवं पित्त नलिका विज्ञान संस्थान नई दिल्ली दिल्ली 56.89
35 सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंडीगढ़ चंडीगढ़ 56.53
35 महर्षि मार्कंडेश्वर अंबाला हरियाणा 56.53
37 जामिया हमदर्द नई दिल्ली दिल्ली 55.53
38 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर रायपुर छत्तीसगढ़ 55.27
39 जेएसएस मेडिकल कॉलेज मैसूर मैसुरु कर्नाटक 55.00
40 दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना पंजाब 54.48
41 पीएसजी चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान कोयंबटूर तमिलनाडु 53.11
42 सरकारी मेडिकल कॉलेज तिरुवनंतपुरम तिरुवनंतपुरम केरल 52.30
43 सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर राजस्थान 51.91
44 मेडिकल कॉलेज कोलकाता पश्चिम बंगाल 51.87
45 गुजरात कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद गुजरात 51.77
46 एम.एस. रामैया मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु कर्नाटक 51.76
47 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 51.02
48 उस्मानिया मेडिकल कॉलेज हैदराबाद तेलंगाना 50.99
49 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना लुधियाना पंजाब 50.96
50 पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा 50.71

वर्ष 2023 में भारत की सर्वोच्च मेडिकल कॉलेज (Top Medical Colleges in India 2023)

NIRF 2023 रैंकिंग के अनुसार भारत के शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों की यह तालिका प्रस्तुत है, जो NIRF द्वारा इन मेडिकल कॉलेजों की शिक्षण गुणवत्ता, अनुसंधान, स्नातक परिणाम एवं समावेशिता के आधार पर तैयार की गई है। AIIMS दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी निरंतर श्रेष्ठता सिद्ध की, जबकि अन्य संस्थानों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यह सूची छात्रों के लिए वर्ष 2024 एवं 2025 की रैंकिंग के आधार पर विभिन्न कॉलेजों के मध्य तुलना करने हेतु उपयोगी है। आइए देखें, 2023 में कौन-कौन से महाविद्यालय शीर्ष पर थे:
रैंक कॉलेज का नाम शहर राज्य स्कोर
1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली 94.32
2 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ चंडीगढ़ 81.10
3 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर तमिलनाडु 75.29
4 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बेंगलुरु कर्नाटक 72.46
5 जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 72.10
6 अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर तमिलनाडु 70.84
7 संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश 69.62
8 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश 68.75
9 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल मणिपाल कर्नाटक 66.19
10 श्री चित्रा तिरुनाल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल 65.24

वर्ष 2022 में भारत की सर्वोच्च मेडिकल कॉलेज (Top Medical Colleges in India 2022)

NIRF 2022 की रैंकिंग के अनुसार, छात्रों की जानकारी के लिए भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों की यह सूची बनाई गई है। इस रैंकिंग में राज्य और निजी दोनों प्रकार के महाविद्यालयों को शामिल किया गया है, जो शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी उच्च गुणवत्ता दर्शाते हैं। वर्ष 2022 में भी AIIMS दिल्ली ने लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि अन्य महाविद्यालयों ने भी मजबूत स्थिति बनाई है। इस सूची से छात्र और अभिभावक वर्ष 2022 के शीर्ष मेडिकल संस्थानों की बेहतर समझ प्राप्त कर सकते हैं, जो छात्रों और अभिभावकों के लिए अपने बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के चयन में सहायक सिद्ध होगी।
रैंक कॉलेज का नाम शहर राज्य स्कोर
1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली 93.85
2 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ चंडीगढ़ 80.25
3 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर तमिलनाडु 74.90
4 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बेंगलुरु कर्नाटक 71.80
5 जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 70.32
6 अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर तमिलनाडु 69.20
7 संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश 68.45
8 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश 67.90
9 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल मणिपाल कर्नाटक 65.98
10 श्री चित्र तिरुनाल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल 65.01

वर्ष 2021 में भारत की सर्वोच्च मेडिकल कॉलेज (Top Medical Colleges in India 2021)

NIRF 2021 रैंकिंग के आधार पर तैयार यह सूची भारत के शीर्ष मेडिकल संस्थानों को प्रदर्शित करती है, जहाँ शिक्षण, अनुसंधान और चिकित्सा सेवा के मानदंडों का कठोर मूल्यांकन किया गया। इस वर्ष कोविड महामारी के दौर में भी AIIMS दिल्ली ने प्रथम स्थान बरक़रार रखा, जबकि अन्य संस्थानों ने भी नवाचार और सेवा में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। वर्ष 2021 की शीर्ष मेडिकल कॉलेज की यह सूचि न केवल छात्रों को प्रेरित करेगी, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र की प्रगति का ऐतिहासिक दर्पण भी बन रही है। आइए देखें 2021 के शीर्ष 10 नेडिकल कॉलेज:
रैंक कॉलेज का नाम शहर राज्य स्कोर
1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली 92.90
2 स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ चंडीगढ़ 79.45
3 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर तमिलनाडु 74.00
4 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बेंगलुरु कर्नाटक 70.10
5 जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुदुच्चेरी पुदुच्चेरी 69.50
6 अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर तमिलनाडु 68.40
7 संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश 67.70
8 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश 67.10
9 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल मणिपाल कर्नाटक 64.80
10 श्री चित्रा तिरुनाल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल 64.50
आपने पिछले पांच वर्षों (2021 से 2025) की NIRF रैंकिंग के आधार पर भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की सूचियाँ देख ली। ये सभी सारणी शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के पाँच प्रमुख मापदंडों पर आधारित है।​ ये पांच मापदंड और इनका प्रतिशत भार निम्न है:
  • शिक्षण-अध्ययन एवं संसाधन (Teaching, Learning & Resources 30%): कॉलेज में कितने अच्छे शिक्षक हैं, उनके पास कितना अनुभव है, एक शिक्षक कितने छात्रों को पढ़ाता है। लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर और मेडिकल उपकरण कितने अच्छे हैं। छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (प्रायोगिक प्रशिक्षण) देने की सुविधा कैसी है।​
  • अनुसंधान एवं व्यावसायिक अभ्यास (Research & Professional Practice 30%): इसके माध्यम से एक मेडिकल संस्थान में यह देखा जाता है कि कॉलेज में कितने नए शोध हो रहे हैं, डॉक्टर कितने रिसर्च पेपर लिखते हैं। नई दवाइयाँ या मशीनें बनाने का काम, बड़ी कंपनियों के साथ कार्य करने का अनुभव, मरीजों का इलाज कितना अच्छा हो रहा है आदि बिन्दुओ को ध्यान में रखा जाता है।
  • स्नातक परिणाम (Graduation Outcomes 20%): इसके माध्यम से यह आंकलित किया जाता है कि संस्थान से पढ़ाई खत्म करने के बाद छात्रों को नौकरी कितनी आसानी से मिलती है। कितने छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन करते हैं। सरकारी नौकरियों या अच्छे अस्पतालों में चयन। छात्रों की कुल सफलता दर क्या है।​
  • पहुँच एवं समावेशिता (Outreach & Inclusivity 10%): कॉलेज में लड़कियाँ, गरीब बच्चे, SC/ST वर्ग कितने हैं। गाँव के बच्चे आते हैं या नहीं।,दिव्यांग छात्रों के लिए क्या सुविधाएँ हैं और सभी वर्गों को बराबर मौका मिलना आदि महत्वपूर्ण चीजों के आधार पर एक संस्थान को देखा जाता है।
  • धारणा (Perception 10%): समाज और दूसरे डॉक्टरों का कॉलेज के बारे में क्या विचार है, पुराने छात्र कहाँ तक पहुँचे, कॉलेज का नाम कितना बड़ा है,लंबे समय से स्थापित ब्रांड वैल्यू, पूर्व छात्रों की सफलता एवं सामाजिक मान्यता इस मापदंड को प्रभावित करते है।​
NIRF द्वारा तय किए गए ये पांच मापदंड कुल मिलाकर 100% स्कोर बनाते हैं, जिनके आधार पर देश के सभी मेडिकल कॉलेजों का निष्पक्ष और वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, शोध के प्रयास, छात्रों के परिणाम, सामाजिक समावेशिता और समाज में संस्थान की धारणा ये सभी पहलू मिलकर तय करते हैं कि कोई मेडिकल कॉलेज किस स्तर का है। ऐसी कठोर जांच और समर्पित मापदंडों की वजह से ही NIRF रैंकिंग विश्वसनीय मानी जाती है। पिछले 8 वर्षों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS दिल्ली इस रैंकिंग में लगातार पहला स्थान बनाए हुए है, जो इसकी शिक्षा, शोध और क्लिनिकल सेवा में उत्कृष्टता का प्रमाण है। AIIMS दिल्ली अपने अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक सुविधाओं और शोध कार्यों के कारण मेडिकल शिक्षा का प्रतीक बन चुका है। अब हम AIIMS दिल्ली की खासियतों को विस्तार से समझेंगे जिससे पता चलेगा कि क्यों यह संस्थान भारत के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में सबसे ऊपर है।

AIIMS दिल्ली: देश का .शीर्ष मेडिकल कॉलेज (AIIMS Delhi: Top Medical College in India)

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (AIIMS Delhi) भारत का शीर्ष चिकित्सा शिक्षा संस्थान है, जो NEET UG टॉपर्स का आखिरी लक्ष्य बना हुआ है। यह संस्थान देश की राजधानी दिल्ली के अंसारी नगर में, AIIMS मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी तथा वर्तमान में यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। इसकी स्थापना से ही इसका आदर्श वाक्य है: “शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्” अर्थात् शरीर धर्म का प्रथम साधन है। इस संस्थान के लिए भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4,200 करोड़ रूपये से अधिक का विशाल बजट स्वीकृत हुआ है, जो आधुनिक एवं नवीनतम सुविधाओं को एक सुदृढ़ आधार प्रदान करता है। इस संस्थान में NEET UG छात्रों के लिए MBBS हेतु कुल 132 सीटें उपलब्ध हैं (125 भारतीय + 7 विदेशी) जिनमें प्रवेश लेने के लिए एक सामान्य वर्ग के छात्र को न्यूनतम 710 से ज्यादा अंक (99.9 percentile) आवश्यक होते है।​ AIIMS दिल्ली भारत का टॉप मेडिकल कॉलेज क्यों है, इसका उत्तर NIRF 2025 में 91.80 स्कोर के साथ लगातार 8 वर्षों तक शीर्ष स्थान पर आना है। इसके अलावा इसके शीर्ष पर बनें रहने का कारण यहाँ से प्रतिवर्ष 2,000 से अधिक उच्च प्रभाव जर्नल प्रकाशित होना, 500 से अधिक पेटेंट तथा विश्व बैंक रैंकिंग में टॉप 100 में स्थान प्राप्त करना है। इसमें प्रवेश लेने वाले छात्रों की NEET UG परीक्षा में कटऑफ 715-720 (रैंक 1-50) तथा यहाँ से MBBS पूरी करने वाले छात्रों का 100% PG चयन दर एवं ₹25 लाख से अधिक औसत पैकेज भी इसे देशभर में सर्वोच्च संस्थान का दर्जा दिलवाता है। इस संस्थान को Harvard, Johns Hopkins के साथ वैश्विक सहयोग, रोबोटिक सर्जरी तथा AI आधारित डायग्नोस्टिक्स जैसी नवीनतम तकनीकें भी उपलब्ध हैं। AIIMS से प्रशिक्षित चिकित्सक WHO, UNICEF एवं शीर्ष अस्पतालों में नेतृत्व एवं कार्य करते हैं। इन सब ख्यातियों के चलते यह संस्थान देश का शीर्ष मेडिकल कॉलेज होने का ख़िताब प्रतिवर्ष अपने नाम करता है।

टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कैसे लें?

यदि छात्र मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं और देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए छात्रों को NEET परीक्षा देना अनिवार्य है। NEET का पूरा नाम है “नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट” (National Eligibility cum Entrance Test)। यह परीक्षा भारत सरकार की संस्था NTA (National Testing Agency) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और इसके माध्यम से देश के सभी सरकारी एवं अधिकांश निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है। NEET परीक्षा काफी प्रतिस्पर्धात्मक और कठिन होती है, इसलिए टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए छात्रों को बेहतरीन तैयारी जरूरत होती है। वर्तमान समय में NEET परीक्षा में सफलता केवल कड़ी मेहनत और समर्पण से ही मिल पाती है, और यह तभी संभव है जब छात्र इस परीक्षा की तैयारी के लिए श्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों से मार्गदर्शन प्राप्त करे। ऐसे में यदि हम राजस्थान के तेजी से उभरते शिक्षा के केंद्र सीकर की बात करें, तो यहां कुछ ऐसे शीर्ष NEET कोचिंग संस्थान हैं जो छात्रों को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सीकर के शीर्ष कोचिंग संस्थानों की वरीयता इस प्रकार है: सीकर के ये संस्थान NEET UG परीक्षा के नवीनतम पैटर्न के अनुसार उत्कृष्ट शिक्षण और अभ्यास सामग्री प्रदान करते हैं। इन संस्थानों में से किसी एक संस्थान को चुनना छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, क्योंकि यहां आपको सही दिशा, समय पर उचित मार्गदर्शन, परीक्षा की बेहतरीन तैयारी करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता मिलती है। यदि छात्रों का लक्ष्य है कि वे भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में से किसी एक में प्रवेश प्राप्त करें, तो अपनी तैयारी की शुरुआत मैट्रिक्स जैसे उच्च गुणवत्तापूर्ण और अनुभवी शिक्षकों वाले कोचिंग संस्थान से करें। यहाँ छात्रों को सही दिशा में प्रयास और उपर्युक्त मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है जिससे उनकी सफलता की संभावनाएं निश्चित रूप से बढ़ जाती है।

निष्कर्ष:

पिछले पाँच वर्षों (2021-2025) की NIRF रैंकिंग से स्पष्ट होता है कि AIIMS दिल्ली ने लगातार प्रथम स्थान अर्जित कर चिकित्सा शिक्षा में बेजोड़ श्रेष्ठता सिद्ध की है। सरकारी एवं निजी कॉलेजों की आधुनिक सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी, शोध कार्य एवं उच्च प्रशिक्षण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनाते हैं। जैसा की आपको पता है, NEET परीक्षा इन प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों का प्रवेश द्वार खोलती है, जिसमें प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं। NEET UG की तैयारी करने वाले छात्र सीकर के मैट्रिक्स, गुरुकृपा, एलन जैसे शीर्ष कोचिंग संस्थानों से सही मार्गदर्शन लें। कठोर परिश्रम, समयबद्ध तैयारी एवं आत्मविश्वास आपको भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज में प्रवेश अवश्य दिलाएगा। इसी से छात्रों का मेडिकल शिक्षा पाने और उनके सपने साकार होकर समाज सेवा का महान मार्ग प्रशस्त होगा। इस दिशा में सही प्रयास करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की सफलता निश्चित है। इन्हें भी पढ़ें:

FAQ’s

Q. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार कौनसा मेडिकल कॉलेज सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज है?

NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार भारत का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज AIIMS दिल्ली है, जिसका पूरा नाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) है, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, और पूरे देश में मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है।

Q. क्या MBBS की डिग्री पर मेडिकल कॉलेज के चुनाव का प्रभाव पड़ता है?

हाँ, निश्चित तौर पर MBBS की डिग्री पर मेडिकल कॉलेज के चुनाव का प्रभाव पड़ता है। भारत के प्रतिष्ठित कॉलेज चाहे वे सरकारी हो या निजी, छात्रों को बेहतर शैक्षिक अनुभव और भविष्य के लिए बेहतरीन संभावनाएं प्रदान करते है।

Q. NEET UG 2025 के बाद AIIMS दिल्ली में MBBS एडमिशन कैसे मिलेगा?

NEET UG के स्कोर के आधार पर AIIMS में काउंसलिंग होती है, जहां ऑल इंडिया कोटा के तहत टॉप रैंकर्स को सीट मिलती है। 2025 में AIIMS दिल्ली की MBBS सीटें लगभग 132 हैं, न्यूनतम कटऑफ जनरल के लिए 99% से ऊपर रहता है अर्थार्त 720 में से 710 – 715 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलता है।

Q. मेडिकल कॉलेजों के लिए NIRF रैंकिंग कैसे तय होती है?

मेडिकल कॉलेजों की NIRF रैंकिंग तय करने के लिए विभिन्न मापदंडों का उपयोग किया जाता है, जिसमे टीचिंग (30%), रिसर्च (30%), ग्रेजुएशन आउटकम (20%), पर्सेप्शन (10%) और आउटरीच (10%) भार लिया जाता है। वर्ष 2025 में NIRF रैंकिंग में 125 कॉलेजों की रैंकिंग जारी की गई है। विभिन्न कॉलेजों की रैंक जानने के लिए आप उपरोक्त ब्लॉग पढ़ सकते है।

Q. NEET UG 2025 के बाद भारत की शीर्ष मेडिकल कॉलेज चुनने का बेस्ट तरीका है?

छात्रों को NEET UG 2025 में शीर्ष रैंक हासिल करने के बाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेते समय कॉलेज का चुनाव NIRF रैंकिंग के आधार पर करना चाहिए, क्योंकि NIRF रैंकिंग में कॉलेज की वास्तविक स्थिति प्रदर्शित की जाती है की यह वास्तव में कैसी कॉलेज है।