Home / News / RBSE 12th Supplementary Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, ऐसे करें चेक

RBSE 12th Supplementary Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, ऐसे करें चेक

RBSE 12th Supplementary Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक चेक करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच संपन्न हो चुकी हैं, जिसके परिणाम मई 2026 में जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा परिणाम में कई छात्र ऐसे हैं जो अपने एक या दो मुख्य विषयों fail हो गए हैं। ऐसे में अब उन छात्रों की निगाहें RBSE 12th Supplementary Result 2026 पर टिकी होंगी, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के बाद आयोजित पूरक परीक्षा (Supplementary/Compartment Exam) में भाग लिया था।

इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि संभावित तिथियां, रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, RBSE 12th Supplementary Result Direct Link और रिजल्ट में दिखाई जाने वाली डिटेल्स। यदि आप RBSE 12th Compartment Result 2026 के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। हमारा प्रयास है छात्रों को RBSE Class 12 Supplementary Result 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को स्पष्ट रूप से समझाया जाए।

RBSE 12th Supplementary Result 2026 की एक नजर में मुख्य बातें

RBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा और रिजल्ट 2026 का संचालन राजस्थान बोर्ड द्वारा राज्य स्तर पर किया जाता है। यह परिणाम मुख्य रूप से उन विद्यार्थियों के लिए जारी किया जाता है जिन्होंने RBSE 12th Supplementary Exam 2026 Form Apply किया था। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से छात्र इस परिणाम से जुड़ी प्रमुख बातों को संक्षेप में देख सकते हैं।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
परीक्षा का नामRBSE 12th Supplementary Exam 2026(आरबीएसई 12वीं पूरक परीक्षा)
परिणाम का नामRBSE 12th Supplementary Result 2026
आयोजकमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर
परीक्षा स्तरराज्य स्तर (State Level)
परीक्षा तिथियांजुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)
परिणाम तिथिसितम्बर 2026 (संभावित)
परिणाम मोडऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
वैकल्पिक वेबसाइटrajresults.nic.in

RBSE 12th Supplementary Result 2026 की संभावित तिथियां (Expected Dates)

हालांकि अभी तक RBSE 12th Supplementary Result Date 2026 का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान और उपलब्ध जानकारियों के आधार पर हम एक संभावित कार्यक्रम (Tentative Schedule) पेश कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा डेट शीट जारी होने पर यह तिथियां बदल सकती हैं, लेकिन फिलहाल छात्र इसी अनुसार योजना बना सकते हैं।

आरबीएसई 12वीं पूरक परीक्षा रिजल्ट 2026 की संभावित समय-सारणी

कार्यक्रम (Event)संभावित तिथियाँ (Tentative Dates)
RBSE 12वीं मुख्य परीक्षा रिजल्टमई 2026
सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म जारीमई-जून 2026
सप्लीमेंट्री परीक्षा डेट शीट जारीजून 2026
थ्योरी परीक्षाअगस्त  2026 (संभावित)
परिणाम तिथि (रिजल्ट)सितम्बर 10, 2026 (संभावित)

RBSE 12th Supplementary Result 2026 छात्र ऐसे करें चेक (Step-by-Step Guide)

राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 (Rajasthan Board 12th Supplementary Result 2026) की जांच करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया काम में ले सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसे समझना बेहद आसान है।

रोल नंबर से रिजल्ट चेक करने का तरीका

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या वैकल्पिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  1. रिजल्ट लिंक खोजें: अब होमपेज पर “न्यूज़ अपडेट” या “लोकप्रिय लिंक” सेक्शन में “RBSE 12th Supplementary Result 2026” या “Supplementary Result Sr. Secondary Exam 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  1. लॉगिन करें: एक नए पेज पर छात्र को अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) डालकर सबमिट करना होगा।
  1. रिजल्ट देखें: सबमिट करते ही छात्र का RBSE 12th Supplementary Result 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसमें विषयवार अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) दिखाई देगी।
  1. डाउनलोड और प्रिंट: रिजल्ट को ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट (Printout) निकाल लें। यह एक प्रोविजनल मार्कशीट का काम करेगा।

एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का तरीका

अगर छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक के कारण रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है, तो वे एसएमएस के जरिए भी अपना RBSE 12th Supplementary Result 2026 चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है। इससे कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर रिजल्ट मैसेज आ जाएगा।

  • आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम के लिए: छात्र मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RJ12A (स्पेस) रोलनंबर लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजें।
  • साइंस (Science) स्ट्रीम के लिए: RJ12S (स्पेस) रोलनंबर लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजें।
  • कॉमर्स (Commerce) स्ट्रीम के लिए: RJ12C (स्पेस) रोलनंबर लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजें।

नाम से रिजल्ट चेक करने का तरीका (Name Wise RBSE Supplementary Result 2026)

बहुत से छात्र गूगल पर RBSE 12th Result 2026 Supplementary या Name Wise RBSE Supplementary Result 2026 से रिजल्ट सर्च करते हैं, लेकिन उन्हें सही लिंक नहीं मिल पाता। आपको बता दें कि RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे नाम डालकर रिजल्ट देखने का ऑप्शन नहीं होता है। हालाँकि, छात्र जिला-वार या स्कूल-वार जारी की जाने वाली मेरिट लिस्ट (PDF) डाउनलोड करके उसमें Ctrl+F दबाकर अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

RBSE 12th Supplementary Marksheet में डिटेल्स

छात्र जब RBSE Class 12 Supplementary Result 2026 डाउनलोड करेंगे तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें निम्नलिखित सभी जानकारियां सही-सही अंकित हों। अगर कोई त्रुटि (गलती) पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

रिजल्ट में चेक करेंविवरण
छात्र का नामStudent’s Name
पिता और माता का नामFather’s & Mother’s Name
रोल नंबरRoll Number
स्कूल या केंद्र का नामSchool/Centre Name
विषयों के नाम और कोडSubject Names and Codes
थ्योरी में प्राप्त अंकTheory Marks Obtained
प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकPractical Marks Obtained
कुल प्राप्त अंकTotal Marks Obtained
प्रतिशतPercentage
योग्यता की स्थितिQualifying Status (पास या फेल)

RBSE 12th Class Supplementary Exam में पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम

राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 (Rajasthan Board 12th Supplementary Result 2026) में पास होने के लिए छात्रों को पासिंग क्राइटेरिया और ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। यहाँ हमने छात्रों को स्पष्ट रूप से समझाने के लिए RBSE 12वीं कक्षा का पासिंग क्राइटेरिया और ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारियां दी है।

RBSE 12th Supplementary exam में पासिंग क्राइटेरिया (Passing Marks)

सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग – अलग) लाना अनिवार्य होता है। अगर किसी छात्र को एक विषय में भी 33% से कम अंक मिलते हैं, तो वह उस विषय में असफल (Fail) माना जाएगा और उसे अगले वर्ष की मुख्य परीक्षा देनी होगी। तथा छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम ग्रेड ‘D’ (33-40 अंक) होना चाहिए।

  • 80+20 अंक वाले विषय (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित): थ्योरी में कम से कम 26 अंक और प्रैक्टिकल में 6 अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।
  • 70+30 अंक वाले विषय (जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान): थ्योरी में कम से कम 23 अंक और प्रैक्टिकल में 10 अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।

RBSE 12th Class में ग्रेडिंग सिस्टम (Grading System)

RBSE 12th Class की मुख्य परीक्षा और RBSE 12th class Supplementary Exam 2026 दोनों परीक्षाओं में ही छात्रों को उनके प्राप्तांक के आधार पर ग्रेड भी दिए जाते हैं। यह ग्रेडिंग सिस्टम 9-पॉइंट स्केल पर आधारित होता है। छात्र आसानी से इस प्रणाली को समझने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकतें हैं।

प्राप्तांक रेंज (Marks Range)ग्रेड (Grade)ग्रेड पॉइंट (Grade Point)
91-100A110
81-90A29
71-80B18
61-70B27
51-60C16
41-50C25
33-40D4
21-32E1C
0-20E2C

Also Read…. CBSE बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम क्या होता है? पूरी जानकारी

RBSE 12th Supplementary Result 2026 के बाद क्या करें?

RBSE कक्षा 12 वीं की परीक्षा में पास होने वाले और सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में पास होने वाले वाले छात्रों को इस बात का काफी संशय होता है कि 12 वीं के बाद करियर के क्या विकल्प होतें हैं, मुझे अब क्या करना चाहिए? यहाँ हम RBSE 12th Supplementary Result 2026 आने के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए? के लिए विस्तार से बता रहें हैं।

RBSE 12th Supplementary Result 2026 में पास होने वाले छात्र

  • छात्रों ने जो रिजल्ट ऑनलाइन देखा है वह प्रोविजनल है। मूल अंकसूची (Original Marksheet) रिजल्ट घोषित होने के कुछ हफ्तों बाद आपके स्कूल द्वारा जारी की जाएगी। छात्रों को इसे प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
  • इस मार्कशीट में “पूरक परीक्षा” (Supplementary) का उल्लेख होगा, लेकिन यह उच्च शिक्षा (कॉलेज/विश्वविद्यालय) में प्रवेश के लिए पूरी तरह मान्य होगी।
  • अब छात्र आगे की पढ़ाई (ग्रेजुएशन) JEE या NEET की तैयारी के लिए सीकर की शीर्ष कोचिंग संस्थाओं के विशेषेज्ञों से टॉप कॉलेजों और कोर्सेज की जानकारी लेकर अपने करियर को सफल बना सकतें हैं।

RBSE 12th Supplementary Result 2026 में फेल होने वाले छात्र

  • अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी असफल रहता है, तो उसे अगले शैक्षणिक वर्ष (2026-27) में होने वाली 12वीं की मुख्य परीक्षा (Main Exam) दोबारा देनी होगी।
  • इसका मतलब है कि उस छात्र का यह शैक्षणिक सत्र खराब हो जाएगा और उसे 12वीं की पढ़ाई दोबारा करनी होगी। इस समय छात्र निराश न हों, बल्कि इस बात पर ध्यान दें कि आप किन विषयों में कमजोर रहे और अगली परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत और रणनीति के साथ करें।

निष्कर्ष

RBSE 12th Supplementary Result 2026 उन छात्रों के लिए बेहद अहम है जिन्होंने पूरक परीक्षा दी थी। यह रिजल्ट उनके शैक्षणिक भविष्य की दिशा तय करेगा। इसलिए छात्र संभावित तिथियों पर नज़र बनाए रखें और रिजल्ट चेक करने के लिए ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करें। हम आशा करते हैं कि इस ब्लॉग ने RBSE 12th Supplementary Result 2026 ने छात्रों के मन में उठने वाले सभी प्रश्नों का जवाब दिया है। छात्रों को उनके परिणाम के लिए शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:
सीकर के शीर्ष 10 स्कूल -प्रवेश 2026-27, समीक्षा, रेटिंग, तुलना
सीकर IIT JEE की कोचिंग्स के लिए क्यों प्रसिद्ध हुआ?
छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स (Time Management Tips For Students)
अपने बच्चे को बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने में कैसे मदद करें?
Matrix High School | सीकर का टॉप CBSE स्कूल | जानें Fees, Facility

FAQ’s

Q. RBSE 12th Supplementary Result 2026 कब आएगा?

RBSE 12th Supplementary Result 2026 के सितम्बर 2026 में जारी होने की संभावना है। सटीक तिथि की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी।

Q. मैं अपना RBSE 12th Supplementary Result 2026 कैसे चेक कर सकता हूँ?

आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

Q. RBSE 12th Supplementary Result 2026 के लिए पासिंग मार्क्स कितने हैं?

सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के लिए अलग-अलग लागू होता है। इस बारे में सम्पूर्ण जानकरियां पाने के लिए उपरोक्त ब्लॉग पूरा पढ़ें।

Q. RBSE 12th Supplementary Result 2026 की ओरिजिनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?

जो ऑनलाइन रिजल्ट आपने देखा है, वह सिर्फ प्रोविजनल है। असली मार्कशीट (Original Marksheet) रिजल्ट घोषित होने के कुछ हफ्तों बाद छात्र के स्कूल से जारी की जाएगी। छात्रों को इसे प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।

Q. RBSE 12th Supplementary Result 2026 में कौन-कौन सी डिटेल्स होती हैं?

RBSE 12th Supplementary Result 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल), कुल अंक, प्रतिशत और पास/फेल की स्थिति की पूरी जानकरियां होती है।