Home / News / RBSE 12th Result 2026 जारी: Science, Commerce, Arts का Direct Link, Pass % और Topper List

RBSE 12th Result 2026 जारी: Science, Commerce, Arts का Direct Link, Pass % और Topper List

RBSE 12th Result 2026 Sikar Toppers List Science Commerce Arts direct link pass percentage and topper information

Table of Contents

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 12th Result 2026) का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) अजमेर ने 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तारीख की आधिकारिक घोषणा की है। इस बार बोर्ड ने एक साथ RBSE 12वीं के तीनों संकायों विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) का परिणाम एक ही दिन जारी करने का निर्णय लिया है, जो छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है।

इस बार लगभग 9 लाख छात्रों ने RBSE 12वीं परीक्षा 2026 में भाग लिया, जो 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई। शिक्षा नगरी सीकर के छात्र एक बार फिर राज्य मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने की दावेदारी के साथ मैदान में हैं। Matrix High School, Prince School, Gurukripa Career Institute और CLC International School जैसे संस्थानों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जगाई है।

इस ब्लॉग में हम आपको RBSE 12th Result 2026 की पूरी और विस्तृत जानकारी देंगे जैसे: रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check rbse 12th result), Direct Link कहाँ मिलेगा, Stream-wise Pass Percentage क्या रही, इस वर्ष 2026 में Topper List में कौन से नाम हैं और RBSE 12th Result के बाद आगे क्या करें? इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर आपको इस ब्लॉग में मिलेंगे।

RBSE 12th Result 2026 की मुख्य जानकारी (Key Highlights)

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
बोर्ड का नामबोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER), अजमेर
परीक्षा का नामRBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026
परीक्षा तिथियाँ12 फरवरी – 11 मार्च 2026
रिजल्ट तिथि31 मार्च 2026 (दोपहर 12 से 2 बजे के बीच)
संकायविज्ञान, वाणिज्य और कला (एक साथ)
कुल पंजीकृत छात्रलगभग 9 लाख
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
वैकल्पिक वेबसाइटrajresults.nic.in
पास होने के लिए न्यूनतम अंकप्रत्येक विषय में 33%
पुनर्मूल्यांकन आवेदनरिजल्ट घोषणा के बाद
पूरक परीक्षाजुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)

RBSE 12th Result 2026: पिछले वर्षों का Pass Percentage

RBSE 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जानने से पहले, पिछले वर्षों के आँकड़ों पर एक नज़र डालते हैं। इससे छात्रों को अंदाजा मिलेगा कि इस वर्ष किस तरह का प्रदर्शन रह सकता है।

वर्ष 2025 में RBSE 12वीं का संयुक्त परिणाम शानदार रहा था। Arts stream में 97.70%, Commerce stream में 99.07% और Science stream में 94.43% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। विशेष बात यह रही कि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। Science stream में लड़कों का पास प्रतिशत 97.08% और लड़कियों का 98.90% दर्ज हुआ था।

संकाय (Stream)2025 पास %2024 पास %2026 (अपेक्षित)
विज्ञान (Science)94.43%94%95%+ (अपेक्षित)
वाणिज्य (Commerce)99.07%98%99%+ (अपेक्षित)
कला (Arts)97.70%97%97%+ (अपेक्षित)
समग्र (Overall)97%96%97%+ (अपेक्षित)

इस वर्ष 2026 में भी RBSE 12th REsult 2026 लड़कियों के लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि यह राजस्थान बोर्ड में लगातार कई वर्षों से देखा जा रहा है।

RBSE 12th Result 2026: Direct Link और result check करने के तरीके

RBSE 12th Result 2026 घोषित होते ही छात्र नीचे दिए गए Direct Links के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट घोषणा के बाद ये लिंक सक्रिय हो जाएंगे।

आधिकारिक Direct Links

वेबसाइटलिंक
RBSE आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
राजस्थान रिजल्ट पोर्टलrajresults.nic.in
राज शाला दर्पणrajshaladarpan.nic.in / rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
DigiLockerdigilocker.gov.in

RBSE 12th result online चेक करने के तरीके

RBSE 12th Result 2026 ऑनलाइन चेक करना आसान है। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए Steps को ध्यान से फॉलो करें:

Step 1: छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

Step 2: होमपेज पर “RBSE 12th Board Result 2026” का लिंक ढूंढें।

Step 3: छात्र अपने संकाय (Science / Commerce / Arts) के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: अपना Roll Number और अन्य आवश्यक जानकारी (कभी-कभी Captcha माँगा जाता है) दर्ज करें।

Step 5: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

Step 6: आपका RBSE 12th Result 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।

Step 7: मार्कशीट को Download करें और भविष्य के लिए Printout लें।

SMS के माध्यम से RBSE 12th result 2026 Check करने का तरीका

कई बार देखा गया है की जैसे ही RBSE 12th Result जारी होता है तो, एकसाथ अत्यधिक ट्रैफिक आने के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक धीरे हो जाता है। इस स्थिति में छात्र अपना result SMS के जरिये भी प्राप्त कर सकतें हैं। SMS से रिजल्ट जानने के निम्न तरीकें हैं।

संकायSMS Formatनंबर
Arts (कला)RJ12A <space> ROLL NUMBER5676750 / 56263
Science (विज्ञान)RJ12S <space> ROLL NUMBER5676750 / 56263
Commerce (वाणिज्य)RJ12C <space> ROLL NUMBER5676750 / 56263

DigiLocker से रिजल्ट चेक करने का तरीका

DigiLocker एक सुरक्षित और आधिकारिक तरीका है, इससे छात्र अपनी Digital Marksheet प्राप्त कर सकते हैं:

  1. DigiLocker की वेबसाइट या App खोलें।
  1. अपने Mobile Number  जो Aadhaar में दर्ज हैं उनसे यहाँ Login करें।
  1. Education Board Section में जाकर Rajasthan Board चुनें।
  1. Class XII Marksheet पर क्लिक करें।
  1. Roll Number दर्ज करें और अपनी Marksheet Download करें।

RBSE 12th Result 2026 Marksheet में जानकारियां?

RBSE 12th Result 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहले छात्र ऑनलाइन मार्कशीट देखते हैं। यह मार्कशीट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होती है। ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होती है, लेकिन इसमें छात्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं। सीकर के छात्रों के लिए यह मार्कशीट विशेष महत्व रखती है क्योंकि यहां के टॉपर्स ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होती है:

  • स्कूल / परीक्षा केंद्र का नाम – जहां से छात्र ने परीक्षा दी है
  • विषय-वार अंक (Theory + Practical) – प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग अंक
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत – सभी विषयों के कुल अंक और प्रतिशत
  • उत्तीर्ण / अनुत्तीर्ण की स्थिति (Pass / Fail Status) – छात्र का परिणाम, पास है या फेल
  • ग्रेड और ग्रेड पॉइंट – विषयवार और समग्र ग्रेड
  • छात्र का नाम (Student Name) – जैसा बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज है
  • Roll Number और Registration Number – परीक्षा में प्राप्त रोल नंबर और पंजीकरण नंबर (Enrollment Number)
  • जन्म तिथि (Date of Birth) – छात्र की जन्म तिथि

ध्यान दें: ऑनलाइन मार्कशीट केवल Provisional (अस्थायी) होती है। Original Marksheet बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषणा के कुछ सप्ताह बाद स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाती है। छात्र अपनी rbse 12th Class Marksheet संभालकर रखें क्योंकि यह आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद जरूरी होती है।

RBSE 12th Grading System 2026

RBSE 12th Result 2026 में छात्रों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। यह ग्रेडिंग सिस्टम राजस्थान बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसमें 91 से 100 अंकों पर A1 ग्रेड और 10 ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं। सीकर की स्कूलों के टॉपर्स ने इस बार A1 ग्रेड हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। RBSE 12th Result 2026 Sikar Toppers List में शामिल कई छात्रों को A1 ग्रेड मिला है।

अंक (Marks)ग्रेड (Grade)ग्रेड पॉइंट (Grade Point)
91 – 100A110
81 – 90A29
71 – 80B18
61 – 70B27
51 – 60C16
41 – 50C25
33 – 40D4
32 से कमE (Fail)

RBSE 12th Topper List 2026: राज्य स्तरीय टॉपर्स

RBSE 12th Topper List 2026 रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की गई है। टॉपर लिस्ट में Stream-wise, Gender-wise और District-wise टॉपर्स के नाम, रैंक, अंक और स्कूल का उल्लेख किया गया है।

पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो सीकर का टॉपर लिस्ट में हमेशा दबदबा रहा है। वर्ष 2025 में Science stream में Prachi Soni ने 100% अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस वर्ष भी सीकर, झुंझुनू और जयपुर जिलों के छात्रों से शीर्ष प्रदर्शन की उम्मीद है।

नोट: RBSE 12th Topper List 2026 की आधिकारिक घोषणा 31 मार्च 2026 को रिजल्ट के साथ होगी। इस पेज को Update किया जाएगा।

RBSE 12th Topper List 2026 (Science Stream)

क्रम (Rank)छात्र का नामजिलाप्रतिशत
1st (State Topper)घोषित होने पर अपडेट
2ndघोषित होने पर अपडेट
3rdघोषित होने पर अपडेट

RBSE 12th Topper List 2026 (Commerce Stream)

क्रम (Rank)छात्र का नामजिलाप्रतिशत
1st (State Topper)घोषित होने पर अपडेट
2ndघोषित होने पर अपडेट
3rdघोषित होने पर अपडेट

RBSE 12th Topper List 2026 (Arts Stream)

क्रम (Rank)छात्र का नामजिलाप्रतिशत
1st (State Topper)घोषित होने पर अपडेट
2ndघोषित होने पर अपडेट
3rdघोषित होने पर अपडेट

RBSE 12th Result में सीकर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

राजस्थान की शिक्षा नगरी सीकर का RBSE 12वीं परिणामों में हर साल दबदबा रहता है। यहाँ के Matrix High School Sikar, Prince School, Euro International School, Bharatiya Public School और CLC International School जैसे प्रमुख संस्थानों ने इस वर्ष 2026 में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जगाई है। पिछले वर्षों के रुझान बताते हैं कि सीकर के छात्र Science, Commerce और Arts तीनों संकायों में राज्य मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल करते हैं।

सीकर की इस सफलता के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं, जिन्हें हम आगे विस्तार से समझेंगे।

Matrix High School Sikar का RBSE 12th Result में प्रदर्शन

Matrix High School, सीकर (Matrix High School Sikar) ने पिछले कई वर्षों से RBSE 12th Board Exams में शानदार परिणाम दिए हैं। इस स्कूल की खासियत यह है कि यहाँ केवल कुछ चुनिंदा छात्रों पर नहीं, बल्कि पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र पर समान रूप से ध्यान दिया जाता है। IIT-JEE (Advanced और Main), NEET, Foundation (6th to 12th) और CBSE/RBSE Schooling जैसे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ Matrix संस्थान ने सीकर में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तरी भारत में एक अलग पहचान बनाई है।

RBSE 12th Result 2026 जारी होने के बाद महत्वपूर्ण कार्य

RBSE 12th Result 2026 Declare होने के बाद छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। आइए जानते हैं कि रिजल्ट के बाद क्या-क्या steps उठाने चाहिए।

पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और स्क्रूटनी

अगर कोई छात्र अपने RBSE 12th Result 2026 से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका की जाँच (मूल्यांकन) सही नहीं हुई है, तो ऐसे छात्र पुनर्मूल्यांकन (RBSE 12th Revaluation) के लिए आवेदन कर सकतें हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseronline.com पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  • पुनर्मूल्यांकन शुल्क (Revaluation Fee): ₹300 प्रति विषय
  • आवेदन अवधि: रिजल्ट घोषणा के 2 सप्ताह के भीतर

पूरक परीक्षा (RBSE 12th Supplementary Exam)

जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, उनके लिए RBSE 12th Supplementary Exam 2026 का आयोजन होगा। यह परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में होने की संभावना है। छात्रों को पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) में पास होने के लिए भी प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है।

ध्यान दें: अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे अगले वर्ष यानि 2026 – 27 के शैक्षणिक वर्ष में 12वीं कक्षा की परीक्षा देनी होगी।

RBSE 12th Result 2026 के बाद आगे की पढ़ाई और करियर विकल्प

RBSE 12th Result 2026 आने के बाद छात्रों के सामने सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगे की पढ़ाई और करियर विकल्प का चुनाव करना होता है। तीनों संकायों के छात्रों के लिए इस समय ढेरों अलग-अलग करियर विकल्प उपलब्ध हैं। आइये जानतें हैं 12 वीं रिजल्ट के बाद क्या करें?

Science में करियर विकल्प (Career Options For Science Students)

RBSE 12th Result 2026 के बाद जो छात्र Engineering क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहतें, उन्हें JEE Main और JEE Advanced की तैयारी करनी चाहिए। JEE की तैयारी के लिए ये छात्र Sikar की Best JEE Coachings का चुनाव कर सकतें हैं। Medical क्षेत्र में जाने के इच्छुक छात्रों के लिए NEET सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। NEET Exam की तैयारी के लिए भी छात्र Sikar में best NEET Coachings का चुनाव कर सकतें हैं।

Sikar NEET Coachings वर्तमान समय में देश के अन्य संस्थानों से बेहतर परिणाम दे रही है। इसके अलावा Science Stream के छात्र B.Sc., B.Tech (Lateral Entry), NDA, और विभिन्न Defence Exams की तैयारी भी कर सकतें हैं।

Commerce में करियर विकल्प (Career Options For Commerce Students)

Commerce Stream के छात्रों के लिए CA (Chartered Accountancy), CS (Company Secretary), B.Com, BBA, और Banking & Finance क्षेत्र में शानदार अवसर हैं। इसके अलावा इन छात्रों के पास CLAT परीक्षा के ज़रिए Law का क्षेत्र भी खुला है।

Arts में करियर विकल्प (Career Options For Arts Students)

Arts संकाय के छात्रों के पास 12 वीं के बाद आगे की पढाई और बेहतरीन करियर बनाने के लिए BA, LLB, Journalism, Mass Communication, UPSC Civil Services, State PCS, Fashion Designing, Hotel Management, Social Work और Teaching जैसे अनेक करियर विकल्प हैं।

निष्कर्ष

RBSE 12th Result 2026 आज 31 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड ने इस बार एक साथ तीनों संकायों Science, Commerce और Arts का परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 9 लाख छात्रों का भविष्य इस परिणाम से जुड़ा हुआ है। पिछले वर्षों के रुझान देखें तो इस बार Commerce stream में सबसे अधिक, उसके बाद Arts और फिर Science stream का पास प्रतिशत रहा है।

शिक्षा नगरी सीकर के छात्रों ने एक बार फिर राज्य मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने की दावेदारी मजबूत की है। Matrix High School Sikar, Prince School Sikar, Gurukripa School और CLC Sikar जैसे संस्थानों का Concept-Based Learning, Personalised Mentoring और Structured Practice का अनूठा संयोजन ही सीकर को राजस्थान का सबसे मजबूत शैक्षणिक हब बनाता है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर अपना Roll Number दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र Revaluation के लिए और अनुत्तीर्ण छात्र Supplementary Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:
IIT के लिए 12 वीं में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक आवश्यक है? जानें विस्तार से
12वीं साइंस के बाद करियर विकल्प: PCM/PCB में टॉप कोर्स और नौकरी 2026
NEET एग्जाम क्या होता है? (What is NEET Exam?)
राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सूचि, उनमें सीटों का कोटा और सुविधाएँ
India में सबसे अच्छा Olympiad कौन सा है?

FAQ’s

Q. RBSE 12th Result 2026 कब जारी हुआ?

राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम (RBSE 12th Result 2026) 31 मार्च 2026 यानि कल जारी किया जायेगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस तारीख की आधिकारिक जानकारी दी है।

Q. RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

 RBSE 12th Result 2026 चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in काम में ले सकतें हैं।

Q. क्या RBSE 12th Result 2026 तीनों Stream का एक साथ जारी होगा?

 हाँ, इस वर्ष RBSE ने Science, Commerce और Arts तीनों संकायों का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है।

Q. RBSE 12th Topper 2026 में कौन रहा है?

RBSE 12th Topper List 2026 रिजल्ट के साथ ही 31 मार्च 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी। इसमें Stream-wise, District-wise और Gender-wise टॉपर्स के नाम, रैंक, अंक और स्कूल का उल्लेख होगा।

Q. RBSE 12th Supplementary Exam 2026 कब होगी?

जो छात्र एक या दो विषयों में Fail हुए हैं, उनके लिए RBSE 12th Supplementary Exam 2026 जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। इसकी आधिकारिक तारीख रिजल्ट घोषणा के बाद जारी की जाएगी।