राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आखिरकार 2026 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का Official Notification जारी कर दिया है। RBSE की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं (High School) की परीक्षाएं 6 मार्च, 2026 से शुरू होंगी और कक्षा 12वीं (Senior Secondary) की परीक्षाएं 7 मार्च, 2026 से प्रारंभ होंगी। यह सूचना राज्य के उन लाखों बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पिछले कई हफ्तों से इस आधिकारिक सूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
हम आपको इस ब्लॉग में RBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के Time Table से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जो एक छात्र को चाहिए। इस ब्लॉग में केवल विषयवार तिथियां ही नहीं, बल्कि परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स, टाइम टेबल डाउनलोड करने की प्रक्रिया, बोर्ड के उन महत्वपूर्ण निर्देशों को भी शामिल किया है जो बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को जानने आवश्यक है। RBSE का यह Time Table छात्रों को अंतिम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को व्यवस्थित करने और एक प्रभावी अध्ययन रणनीति बनाने के लिए सटीक आधार प्रदान करेगा। यहां दी गई संपूर्ण जानकारी छात्रों की बोर्ड परीक्षा 2026 यात्रा को सुगम और सफल बनाने में मदद करेगी।
RBSE बोर्ड Exam Time Table 2026 का छात्रों के लिए महत्व
किसी भी परीक्षा की तैयारी में Official Time Table का जारी होना विद्यार्थियों के लिए जरुरी होता है। यह सिर्फ तिथियों की सूची नहीं होती, बल्कि छात्रों के लिए एक रणनीतिक रोडमैप है। RBSE द्वारा जारी Time Table छात्रों को स्पष्ट दृष्टि देता है कि प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए कितना समय है और किन विषयों के बीच कितना अंतराल है। इस Time Table की मदद से छात्र तनावमुक्त होकर विभिन्न विषयों को प्राथमिकता दे सकते हैं और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय निकाल सकते हैं।
इससे भी बड़ी बात यह है कि Time Table की जानकारी से छात्र मानसिक रूप से भी तैयार होते हैं। जब उनको यह जानकारी होती हैं कि अगली परीक्षा किस विषय की और कब है, तो वे अपनी पूरी ऊर्जा उसी पर केंद्रित कर सकते हैं। यह अनिश्चितता से उत्पन्न होने वाले तनाव को दूर करता है और परीक्षा के प्रति एक व्यवस्थित नजरिया विकसित करता है। सीधे शब्दों में, RBSE का टाइम टेबल छात्रों की सफलता की नींव रखने का एक रणनीतिक कदम है।
RBSE 12वीं कक्षा 2026 का Official Time Table
RBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए न केवल आधिकारिक टाइम टेबल जारी हो चुका है, बल्कि सभी विषयों का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। टाइम Table जारी होने के बाद अब छात्रों के लिए यह और भी आवश्यक हो गया है कि वे प्रत्येक विषय के सिलेबस, अंक विभाजन और प्रश्नों के प्रारूप को समझें।
यह जानकारी परीक्षा तिथियों के अनुसार एक प्रभावी अध्ययन योजना बनाने में मदद करेगी, ताकि महत्वपूर्ण अध्यायों पर सही समय पर फोकस किया जा सके। बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी विषयों का पाठ्यक्रम NCERT के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है और इसमें कोर्स की सभी इकाइयों एवं प्रायोगिक कार्यों को शामिल किया गया है।
RBSE 12वीं प्रायोगिक परीक्षा 2026
RBSE कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में किया जाता है। प्रायोगिक (Practical) परीक्षाएं और उसके बाद सैद्धांतिक (Theory) परीक्षाएं। RBSE बोर्ड ने सभी संकायों (विज्ञान, वाणिज्य, कला) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं सैद्धांतिक परीक्षाओं से पहले आयोजित की जाएंगी। छात्रों को अपने संबंधित विद्यालयों द्वारा दिए गए निर्देशों और शेड्यूल के अनुसार इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य है।
RBSE 12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं 2026 की आधिकारिक तिथियां
RBSE Board ने नियमित (Regular) और निजी (Private) छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों को अलग-अलग रखा है। इन तिथियों के दौरान विद्यालयों द्वारा विषयवार प्रैक्टिकल का आयोजन किया जाएगा।
| छात्रों की श्रेणी (Category of Students) | प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियाँ (Practical Exam Dates) |
| नियमित छात्र (Regular Students) | 9 जनवरी, 2026 से 8 फरवरी, 2026 तक |
| निजी / स्वयंपाठी छात्र (Private Candidates) | 1 फरवरी, 2026 से 8 फरवरी, 2026 तक |
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएँ एवं सावधानियाँ
- आधिकारिक पुष्टि जरूरी: उपरोक्त तिथियाँ RBSE द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर आधारित हैं। हालाँकि, इनमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए, छात्रों को अंतिम तिथियों और शेड्यूल की पुष्टि अपने स्कूल प्रशासन से और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जारी PDF से अवश्य कर लेनी चाहिए।
- प्रैक्टिकल फाइल और रिकॉर्ड: प्रैक्टिकल परीक्षा में बैठने से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी प्रैक्टिकल फाइल (रिकॉर्ड बुक) पूरी हो, साफ-सुथरी और अपने सब्जेक्ट टीचर से हस्ताक्षरित हो। छात्रों को इसे परीक्षा के दिन जमा करना होता है।
- परीक्षा केंद्र पर पहुंच: छात्रों को अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन निर्धारित समय से 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र (अपने स्कूल/आवंटित केंद्र) पर पहुंचना चाहिए।
- आवश्यक सामग्री: छात्रों को अपने विषय के अनुसार आवश्यक उपकरण (जैसे लैब कोट, ज्यामितीय बॉक्स, कैलकुलेटर, विशेष उपकरण आदि) स्वयं ले जाने चाहिए, यदि स्कूल द्वारा निर्देशित किया गया हो।
- प्रैक्टिकल की तैयारी: छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए न केवल प्रयोग करने का, बल्कि उसके सिद्धांत, प्रक्रिया, अवलोकन और निष्कर्ष को लिखने का भी अभ्यास पहले से ही कर लेना चाहिए।
RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का विषयवार टाइम टेबल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं की सभी सैद्धांतिक परीक्षाओं (Theory Exams) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। छात्रों के लिए हमने एक तालिका बनाई है, यह तालिका RBSE कक्षा 12 के विज्ञान, वाणिज्य और कला सभी संकायों (Streams) की परीक्षाओं को कवर करती है, जो 12 फरवरी 2026 से शुरू होगी। छात्र इस तालिका के माध्यम से विषयवार तिथियां देखकर अपने अंतिम रिवीजन की योजना बना सकते हैं।
| परीक्षा तिथि | दिन | विषय(Subject) | परीक्षा का समय |
| 12 फरवरी, 2026 | बुधवार | मनोविज्ञान (Psychology) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 13 फरवरी, 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी (अनिवार्य) (English Compulsory) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 14 फरवरी, 2026 | शुक्रवार | लोक प्रशासन (Public Administration) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 16 फरवरी, 2026 | रविवार | भूगोल (Geography) / लेखाशास्त्र (Accountancy) / भौतिक विज्ञान (Physics) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 17 फरवरी, 2026 | सोमवार | कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) / सूचना प्रणाली अभ्यास (Informatics Practices) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 18 फरवरी, 2026 | मंगलवार | संस्कृत साहित्य (Sanskrit Literature) / संस्कृत (Sanskrit) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 19 फरवरी, 2026 | बुधवार | पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 20 फरवरी, 2026 | गुरुवार | हिंदी (अनिवार्य) (Hindi Compulsory) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 21 फरवरी, 2026 | शुक्रवार | दर्शनशास्त्र (Philosophy) / सामान्य विज्ञान (General Science) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 23 फरवरी, 2026 | रविवार | राजनीति विज्ञान (Political Science) / भूविज्ञान (Geology) / कृषि विज्ञान (Agriculture Science) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 24 फरवरी, 2026 | सोमवार | चित्रकला (Painting) / ड्राइंग (Drawing) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 25 फरवरी, 2026 | मंगलवार | गणित (Mathematics) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 26 फरवरी, 2026 | बुधवार | अंग्रेजी साहित्य (English Literature) / टाइपिंग (हिंदी) (Typing – Hindi) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 27 फरवरी, 2026 | गुरुवार | वैदिक एवं दार्शनिक विषय (Vedic & Philosophy Subjects) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 28 फरवरी, 2026 | शुक्रवार | अर्थशास्त्र (Economics) / जीव विज्ञान (Biology) / कृषि जीव विज्ञान (Agriculture Biology) / आशुलेखन (Shorthand) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 4 मार्च, 2026 | बुधवार | इतिहास (History) / व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) / रसायन विज्ञान (Chemistry) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 5 मार्च, 2026 | गुरुवार | स्वर संगीत (Vocal Music) / नृत्य (Dance) / वाद्य संगीत (Instrumental Music) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 6 मार्च, 2026 | शुक्रवार | व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 7 मार्च, 2026 | शनिवार | समाजशास्त्र (Sociology) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 9 मार्च, 2026 | सोमवार | गृह विज्ञान (Home Science) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 10 मार्च, 2026 | मंगलवार | हिंदी / उर्दू / गुजराती / पंजाबी साहित्य (Hindi/Urdu/Gujarati/Punjabi Literature) | दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| 11 मार्च, 2026 | बुधवार | शारीरिक शिक्षा (Physical Education) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का पूरा टाइम टेबल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं के लिए भी वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का Official Time Table जारी कर दिया है। RBSE 10वीं की सभी सैद्धांतिक (Theory) परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी, 2026 तक चलेंगी। छात्रों के लिए इस वर्ष एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी परीक्षाएं केवल सुबह के पाली (Morning Shift) में आयोजित की जाएंगी। यह टाइम टेबल लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम तैयारी की रणनीति तय करने का आधार है। ध्यान रहे, कक्षा 10वीं के मुख्य Time Table में अलग से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शामिल नहीं हैं; इन विषयों का आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) पहले ही पूरा कर लिया जाता है।
RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का विषयवार टाइम टेबल
नीचे दी गई तालिका में कक्षा 10वीं (High School) के छात्रों के लिए उनके सभी विषयों की सैद्धांतिक परीक्षाओं (Theory Exams ) की आधिकारिक तिथि, दिन और परीक्षा का समय बताया गया है। छात्र इस टाइम टेबल के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए अपना रिवीजन शेड्यूल बना सकते हैं।
| परीक्षा तिथि | दिन | विषय (Subject) | परीक्षा का समय |
| 12 फरवरी, 2026 | बुधवार | अंग्रेजी (English) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 14 फरवरी, 2026 | शुक्रवार | व्यावसायिक एवं तकनीकी विषय (Vocational & Technical Subjects) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 17 फरवरी, 2026 | सोमवार | सामाजिक विज्ञान (Social Science) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 19 फरवरी, 2026 | बुधवार | हिंदी (Hindi) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 21 फरवरी, 2026 | शुक्रवार | विज्ञान (Science) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 24 फरवरी, 2026 | सोमवार | गणित (Mathematics) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 26 फरवरी, 2026 | बुधवार | संस्कृत (प्रथम पेपर) (Sanskrit – First Paper) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 27 फरवरी, 2026 | गुरुवार | तृतीय भाषा (संस्कृत / उर्दू / गुजराती / सिंधी / पंजाबी)(Third Language: Sanskrit/Urdu/Gujarati/Sindhi/Punjabi) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
| 28 फरवरी, 2026 | शुक्रवार | संस्कृत (द्वितीय पेपर) (Sanskrit – Second Paper) | सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 तक |
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना (Important Notice)
- प्रैक्टिकल परीक्षाएं: कक्षा 10वीं के लिए मुख्य टाइम टेबल में अलग से प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि नहीं दी गई है। विज्ञान जैसे विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के समय ही विद्यालय प्रबंधन या अध्यापकों द्वारा पूरी कर ली जाती है।
- आधिकारिक पुष्टि: उपरोक्त टाइम टेबल RBSE द्वारा जारी आधिकारिक सुचना आधारित है। फिर भी, किसी अंतिम समय में हुए बदलाव के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
- समय अवधि: सभी सैद्धांतिक परीक्षाओं (Theory Exams ) की परीक्षा अवधि 3 घंटे 15 मिनट (सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक) निर्धारित की गई है।
RBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में टॉप स्कोर के लिए रणनीति
RBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्र शीर्ष अंक पाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि एक सुनियोजित, स्मार्ट और तनावमुक्त तैयारी करने के लिए एक रणनीति की आवश्यकता होती है। बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए अब आधिकारिक टाइम टेबल जारी हो चुका है और बोर्ड की और से परीक्षा तिथियां स्पष्ट हैं, इसलिए छात्रों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने और रिवीजन पर ध्यान केंद्रित करने का सही समय है। सही दिशा में किया गया प्रयास आपको न केवल अच्छे अंक दिला सकता है बल्कि परीक्षा के दबाव को भी कम कर सकता है। नीचे दिए गए टिप्स Matrix High School के विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा बताये गए हैं। ये परिक्षा उपयोगी टिप्स छात्रों की तैयारी को और भी प्रभावी बनाएंगे।
RBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
टाइम टेबल के अनुसार स्टडी प्लानर बनाएं (Make a Study Plan According to Exam Gaps): छात्र सबसे पहले RBSE के आधिकारिक टाइम टेबल को ध्यान से देखें। देखें कि किन विषयों की परीक्षा के बीच अधिक दिन का गैप है और किनके बीच कम। इस आधार पर अपना व्यक्तिगत अध्ययन कार्यक्रम बनाएं। जिन विषयों के बीच कम समय है, छात्र उनकी तैयारी पहले पूरी करने का लक्ष्य रखें।
- NCERT की किताबों को गहराई से दोहराएं (Revise NCERT Textbooks Thoroughly): छात्रों को यह अच्छे से पता है की RBSE बोर्ड की परीक्षा का आधार NCERT की पाठ्यपुस्तकें ही हैं। प्रत्येक विषय की NCERT पुस्तक को कम से कम 2-3 बार पूरी तरह से पढ़ें और समझें। प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदुओं, सूत्रों, परिभाषाओं को नोट्स के रूप में लिख लें। यह नोट्स रिवीजन के समय बहुत काम आएंगे।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें (Practice Previous Year Question Papers): यह सबसे ज़रूरी कदम है। पिछले 5-10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को समय सीमा (3 घंटे) में हल करने का अभ्यास करें। इससे छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अंदाजा होगा। साथ ही, छात्रों की स्पीड और सटीकता भी बढ़ेगी।
- कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें (Focus More on Weak Subjects): अक्सर छात्र अपने मजबूत विषयों को ही बार-बार पढ़ते हैं। लेकिन सफलता के लिए ज़रूरी है कि आप अपने कमजोर विषयों या अध्यायों को पहचानें और उन पर अतिरिक्त समय खर्च करें। उनके बुनियादी सिद्धांतों को समझने का प्रयास करें।
- पर्याप्त नींद लें और स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखें (Sleep Well and Maintain a Healthy Routine): छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के इस अंतिम दौर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। कम से कम 7-8 घंटे की पूरी नींद लें। हल्का-फुल्का व्यायाम या टहलना, संतुलित आहार लेना और पानी भरपूर पीना जारी रखें। ये दिनचर्या तरोताजा और फोकस्ड रखती है।
- नियमित रिवीजन और समय प्रबंधन है सफलता की कुंजी (Consistent Revision & Time Management are Key): जो कुछ भी पढ़ें, उसका नियमित रिवीजन करते रहें। हफ्ते में एक दिन पूरे सप्ताह के पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन ज़रूर करें।
इन्हें भी पढ़ें
- सीकर के बेस्ट 5 सीबीएसई स्कूल
- सीकर के टॉप आरबीएसई स्कूल
- सीकर के टॉप स्पोर्ट्स स्कूल
- सीकर के टॉप बोर्डिंग स्कूल
- Matrix High School Sikar के बारे में जानकारी
- सीकर के शीर्ष 10 स्कूल -प्रवेश 2026-27, समीक्षा, रेटिंग, तुलना
- राजस्थान का बेस्ट बोर्डिंग स्कूल कौन सा है? जानें पूरी जानकारी
निष्कर्ष
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का आधिकारिक टाइम टेबल छात्रों के लिए एक निश्चित दिशा प्रदान करता है। इस Time Table से उन्हें अपनी अंतिम समय की तैयारी को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए यह बात अहम् है कि बोर्ड परीक्षा में सफलता और शीर्ष अंक पाठ्यक्रम को रटने में नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति, नियमित रिवीजन और प्रभावी समय प्रबंधन में निहित है।
उचित योजना, NCERT पुस्तकों पर गहन अध्ययन, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास और मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखते हुए, प्रत्येक छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। सभी परीक्षार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं।


