Home / News / RBSE 10th Result 2026 Sikar Toppers List: नाम, रैंक, अंक और स्कूल के साथ पूरी लिस्ट

RBSE 10th Result 2026 Sikar Toppers List: नाम, रैंक, अंक और स्कूल के साथ पूरी लिस्ट

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 सीकर टॉपर्स लिस्ट — यशस्वी सिंह 99% Matrix High School Sikar

Table of Contents

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026) का इंतजार खत्म हो गया है। 24 मार्च 2026 को बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) अजमेर ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार बोर्ड ने इतिहास रचते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा समाप्ति के मात्र 23-24 दिनों के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सीकर जिले ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। RBSE 10वीं टॉपर्स 2026 की सूची में कई मेधावी छात्रों ने सीकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य टॉपर प्रियांशी सुंडा (Priyanshi Sunda) चेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma) से लेकर यशश्वी सिंह (Matrix High School) तक, सीकर की बेटियों और बेटों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है।

इस ब्लॉग में हम आपको RBSE 10th Sikar Toppers List 2026 की पूरी जानकारी देंगे। हम Sikar RBSE 10वीं Toppers List 2026 में शामिल सभी मेधावी छात्रों के नाम, रैंक, अंक, प्रतिशत और स्कूल के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही, Matrix High School Sikar के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी कवर करेंगे, जिसने हर बार की तरह इस बार भी शिक्षा नगरी सीकर में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

RBSE 10th Result 2026 के राज्य स्तरीय टॉपर्स और सीकर का दबदबा

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में राज्य स्तर पर छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों का पास प्रतिशत 94.23% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90% और लड़कों का 93.63% रहा। इस वर्ष RBSE 10th result 2026 की सबसे खास बात यह रही कि राज्य टॉपर का खिताब शिक्षा नगरी सीकर की छात्रा प्रियांशी सुंडा (लोसल, सीकर) ने अपने नाम किया है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के राज्य टॉपर्स (RBSE Board 10th State Toppers)

RBSE 10th Topper 2026 के नाम पर जब बात होती है, तो सबसे पहला नाम प्रियांशी सुंडा (Priyanshi Sunda) का आता है। शेखावाटी स्कूल, लोसल (सीकर) की इस होनहार छात्रा ने 99.83% अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य टॉपर में चेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma) और यशश्वी सिंह (Yashaswi Singh) का भी नाम आ रहा है। इन दोनों छात्राओं ने 99% अंक प्राप्त किए है। विभिन्न स्रोतों में जानकारी भिन्न हो सकती है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सीकर की बेटियों ने राज्य मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

RBSE Board 10th Toppers List (राज्य स्तरीय मेधावी छात्रों की सूची)

क्रम (Rank)छात्र का नाम (Student Name)जिला (District)प्रतिशत (Percentage)
1st (State Topper)प्रियांशी सुंडा (Priyanshi Sunda)सीकर (Sikar)99.83%
1st (Sikar की पहली टॉपर)यशस्वी सिंह (Yashaswi Singh)सीकर (Sikar)99.00%
2nd (Sikar की दूसरी टॉपर)चेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma)सीकर (Sikar)99.00%
2ndरिद्धिमा जांगिड़ (Riddhima Jangid)जयपुर (Jaipur)99.67%
3rdसिम्स निठारवाल (Sims Nitharwal)सीकर (Sikar)99.17%
4thनिकुंज (Nikunj)झुंझुनू (Jhunjhunu)99.50%

शिक्षा नगरी सीकर का 10वीं बोर्ड रिजल्ट में पास प्रतिशत और रैंक

RBSE 10th Result 2026 Sikar के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शेखावाटी क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान का गढ़ है। जिला स्तर पर देखें तो सीकर जिले ने 97.43% पास प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। झुंझुनू जिला 97.77% के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि नागौर जिलें ने 97.09% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही कोटा जो कोचिंग हब माना जाता था, का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा है। अबकी बार कोटा ने RBSE 10th Board result 2026 में पास प्रतिशत 89.25% रहा, जो राजस्थान राज्य में सबसे कम है।

सीकर जिले के RBSE 10वीं टॉपर्स के नाम, रैंक, अंक और स्कूल

सीकर RBSE 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026 में कई मेधावी छात्र शामिल हैं। इन छात्रों ने न केवल अपने स्कूलों का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया। आइये जानते हैं सीकर के टॉपर्स की पूरी जानकारी।

यशस्वी सिंह (Yashaswi Singh) मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर की मेधावी छात्रा

Sikar Topper 2026 के रूप में जानी जाने वाली यशस्वी सिंह (Yashaswi Singh) ने Matrix High School, सीकर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 99% अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने न केवल अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि RBSE 10th Result 2026 Sikar Toppers List में भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। यशस्वी की इस उपलब्धि ने Matrix High School Result 2026 के शैक्षणिक गौरव को एक बार फिर साबित कर दिया है।

यशस्वी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अनुभवी शिक्षकों और personalised mentoring प्रणाली को दिया है। Matrix High School में doubt-solving sessions और performance analysis की नियमित व्यवस्था है , जिसका लाभ यशस्वी ने पूरे वर्ष लिया। यशस्वी का सपना आगे चलकर देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा UPSC में सफलता हासिल करना है।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
छात्रा का नामयशस्वी सिंह (Yashaswi Singh)
स्कूलमैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School, Sikar)
प्राप्तांक594/600
प्रतिशत99.00%
रैंक (स्कूल)प्रथम (1st)
रैंक (जिला)शीर्ष में (Top in District)

चेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma) प्रिंस स्कूल सीकर की टॉपर छात्रा

Cheshta Sharma Sikar Topper 2026 के रूप में जानी जाने वाली चेष्टा शर्मा ने प्रिंस स्कूल, सीकर से पढ़ाई करते हुए उन्होंने RBSE 10th result 2026 में 99% अंक प्राप्त किए। उन्होंने जिले में समग्र रूप से पहला स्थान हासिल करते हुए शिक्षा नगरी सीकर का नाम रोशन किया। चेष्टा स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं और उनका सपना NEET क्वालीफाई करना है।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
छात्र का नामचेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma)
स्कूलप्रिंस स्कूल, सीकर (Prince School, Sikar)
प्राप्तांक594/600
प्रतिशत99.00%
रैंक (जिला)संयुक्त रूप से प्रथम स्थान

सिम्स निठारवाल (Sims Nitharwal) सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी, रींगस

सीकर जिले के रींगस शहर की सिम्स निठारवाल (Sims Nitharwal) ने 99.17% अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान और अपने शहर रींगस में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने अंग्रेजी और गणित दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जो उनकी विशेष उपलब्धि है।

सिम्स ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय परिवार को दिया और बताया कि वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
छात्र का नामसिम्स निठारवाल (Sims Nitharwal)
स्कूलसेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी, रींगस (Central Children Academy, Reengus)
प्राप्तांक595/600
प्रतिशत99.17%
रैंक (राज्य)तृतीय (3rd)

Rbse board 10th result 2026 में सीकर के अन्य मेधावी छात्र

RBSE 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026 में सीकर के कई अन्य छात्र भी शामिल हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया इन छात्रों की संक्षिप्त सूचि नीचे तालिका में दी गई है।

क्रमछात्र का नामस्कूलप्रतिशत
1.प्रियांशी सुंडा (Priyanshi Sunda)शेखावाटी स्कूल, लोसल, सीकर (Shekhawati School Losal, Sikar)99.83%
2.यशस्वी सिंह (Yashaswi Singh)मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School, Sikar)99.00%
2.चेष्टा शर्मा (Cheshta Sharma)प्रिंस स्कूल, सीकर (Prince School, Sikar)99.00%
3.सिम्स निठारवाल (Sims Nitharwal)सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी, रींगस (Central Children Academy, Reengus)99.17%
4.नैन्सी (Nancy)मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School, Sikar)98.33%
5.पूजा (Pooja)मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School, Sikar)98.17%
6.लक्षवीर (Lakshaveer)मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School, Sikar)98.17%
7.शृष्टि (Srishti)मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School, Sikar)98.00%

RBSE 10वीं परिणामों में मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर का शीर्ष प्रदर्शन

जब बात RBSE 10th Sikar Toppers List 2026 की आती है, तो मैट्रिक्स हाई स्कूल (Matrix High School), सीकर का नाम बेहद अहम हो जाता है। इस स्कूल ने  इस वर्ष rbse 10th result 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि यह सीकर के प्रमुख स्कूलों में से एक है, जिसने इस वर्ष उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।

Matrix High School के 10th Board Result आंकड़े

Matrix High School Sikar का RBSE 10th Result 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल का 100% परिणाम रहा और सबसे बड़ी बात यहाँ का हर दूसरा छात्र 90% से अधिक अंकों के साथ सफल हुआ। ये परीक्षा परिणाम बताता है कि इस स्कूल में किसी एक छात्र पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता बल्कि पढ़ने वाले सभी छात्रों पर एक समान ध्यान दिया जाता है। आइये देखतें हैं राजस्थान के बेस्ट बोर्डिंग स्कूल के प्रमुख आंकड़े।

विवरण (Particulars)आंकड़े (Statistics)
कुल छात्र (Total Students)215
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र113
समग्र पास प्रतिशत (Overall Pass %)100%
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों का प्रतिशत52.55% (हर दूसरा छात्र)

मैट्रिक्स हाई स्कूल के परिणाम के मुख्य आंकड़े (Result Highlights)

क्रमउपलब्धि (Achievement)छात्रों की संख्या (No. of Students)
1.98% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र6
2.97% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र22
3.95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र52
4.90% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र113

Also Read….कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 90%+ स्कोर कैसे करें? पूरी रणनीति और टिप्स

Matrix, Sikar की शैक्षणिक धरोहर

मैट्रिक्स हाई स्कूल, सीकर (Matrix High School Sikar) ने IIT-JEE (Advanced और Main), NEET, 6th to 12th Foundation, Nursery to 12th CBSE & RBSE Schooling जैसे विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ एक बार फिर साबित कर दिया है कि Matrix संस्थान प्रतिशत परिणाम के आधार पर हर बार की तरह सीकर का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाला संस्थान है।

सीकर, राजस्थान का शैक्षणिक हब कैसे बना?

सीकर का RBSE 10वीं टॉपर्स लिस्ट में हर साल यहाँ के छात्रों का दबदबा रहता है। यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि सीकर की शैक्षणिक संरचना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल वातावरण का परिणाम है। आइए जानते हैं वे प्रमुख कारण जो सीकर को राजस्थान का शैक्षणिक हब बनाते हैं।

उत्कृष्ट स्कूल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Excellent schools and quality education in Sikar)

सीकर में Matrix High School Sikar, Prince School और Gurukripa जैसे उत्कृष्ट स्कूल हैं, जो concept-based learning और structured practice पर विशेष जोर देते हैं। ये स्कूल न केवल बोर्ड परीक्षाओं के लिए बल्कि IIT-JEE (Advanced/Main) और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी छात्रों को तैयार करते हैं।

  • कॉन्सेप्ट क्लियरिटी: सीकर के स्कूलों में छात्रों को विषयों की गहरी समझ (conceptual clarity) विकसित करने पर जोर दिया जाता है।
  • स्ट्रक्चर्ड प्रैक्टिस: नियमित टेस्ट, असाइनमेंट और डाउट-सॉल्विंग सेशन छात्रों को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करते हैं।
  • स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग: आधुनिक तकनीक से लैस कक्षाएं छात्रों को जटिल विषयों को आसानी से समझने में मदद करती हैं।

अनुभवी शिक्षक और व्यक्तिगत मार्गदर्शन

सीकर के स्कूलों में अनुभवी और योग्य शिक्षकों की टीम कार्यरत है, जो छात्रों को व्यक्तिगत ध्यान (personal attention) और मार्गदर्शन प्रदान करती है। ये अनुभवी शिक्षक छात्रों की कमजोरियों को पहचानकर उन पर विशेष ध्यान देते हैं और उनकी क्षमता को निखारते हैं।

  • मेंटरशिप प्रोग्राम: Matrix, Prince, Euro जैसी कई स्कूलों में व्यक्तिगत मेंटरशिप की व्यवस्था है, जहां एक शिक्षक एक निश्चित संख्या में छात्रों की प्रगति पर नजर रखता है।
  • डाउट-सॉल्विंग सेशन: नियमित रूप से आयोजित होने वाले डाउट-सॉल्विंग सेशन छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान करते हैं।
  • पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM): नियमित PTM के माध्यम से अभिभावकों को छात्रों की प्रगति से अवगत कराया जाता है।

सीकर में शैक्षणिक वातावरण और संसाधन

सीकर के स्कूलों में छात्रों के समग्र विकास (holistic development) पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां का शैक्षणिक वातावरण छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करता है और उनकी प्रतिभा को निखारता है। इन्हीं सुविधाओं के कारण देशभर के छात्र सीकर में पढ़ाई के लिए आ रहे हैं।

  • पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं: समृद्ध पुस्तकालय और आधुनिक प्रयोगशालाएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान (practical knowledge) प्रदान करती हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: Matrix High School Sikar जैसे संस्थान JEE-Main, NEET और IT-JEE (JEE-Advanced) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराते हैं, जिससे छात्रों को इन प्रतियोगी परीक्षाओ में अच्छी बढ़त मिलती है।
  • माता-पिता का सहयोग: सीकर में अभिभावक भी अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जो छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

RBSE 10th Result के बाद महत्वपूर्ण कार्य

RBSE 10th Result 2026 घोषित होने के बाद अब छात्रों को आगे की योजना बनाने का समय आ गया है। छात्र 10 वीं रिजल्ट के बाद क्या करें? छात्र इस समय निम्न महत्वपूर्ण कार्य कर सकतें हैं।

पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और स्क्रूटनी के लिए आवेदन

अगर कोई छात्र अपने RBSE 10th Result 2026 से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही नहीं हुआ है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकता है। यह प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है। छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) की जानकारी

जो छात्र एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो गए हैं, उनके लिए RBSE 10th Class Supplementary Exam 2026 (राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा) का आयोजन करता है। यह परीक्षा जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। पूरक परीक्षा में पास होने के लिए भी प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है।

आगे की पढ़ाई और स्ट्रीम का चुनाव

RBSE 10th Result 2026 आने के बाद छात्रों के सामने सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्ट्रीम (Stream) का चुनाव करना होता है। RBSE के छात्रों के लिए अब तीन मुख्य स्ट्रीम हैं। इन तीनों संकायों में से छात्र अपनी रूचि, आगे की पढ़ाई और 12वीं के बाद करियर विकल्पों के अनुसार किसी एक संकाय का चुनाव कर सकतें हैं।

  • विज्ञान (Science): इस संकाय का चुनाव उन छात्रों को करना चाहिए जिन्हें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में रुचि है और वे डॉक्टर, वैज्ञानिक या इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें NEET/JEE की तैयारी करनी होगी।
  • वाणिज्य (Commerce): अगर किसी छात्र की बिजनेस, अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स में रुचि है और CA, बिजनेस एनालिस्ट या बैंकर बनना चाहते हैं। तो उन्हें इस संकाय का चयन करना चाहिए।
  • कला (Arts): अगर किसी छात्र की साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या पेंटिंग, म्यूजिक में रुचि है और वे आगे इन्हीं क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहतें हैं तो उन्हें इस संकाय का चुनाव करना चाहिए।

निष्कर्ष

RBSE 10th Result 2026 ने एक बार फिर शिक्षा नगरी सीकर के शैक्षणिक गौरव को स्थापित किया है। सीकर की प्रियांशी सुंडा, चेष्टा शर्मा और यशस्वी सिंह जैसी मेधावी छात्राओं के शानदार प्रदर्शन ने RBSE 10th Sikar Toppers List 2026 को गौरवान्वित ही नहीं किया बल्कि राज्य टॉपर प्रियांशी चौधरी ने 99.83% अंकों के साथ इतिहास रचा है। Matrix High School Sikar के 100% परिणाम के साथ RBSE Board 10th Result 2026 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 113 छात्रों का आंकड़ा यह सिद्ध करता है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन से सीकर राजस्थान का सबसे मजबूत शैक्षणिक हब बन रहा है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद अब छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई और स्ट्रीम के चुनाव का समय आ गया है। चाहे विज्ञान, वाणिज्य या कला संकाय का चयन हो, छात्रों को अपनी रुचि और 10वीं रिजल्ट के बाद के करियर विकल्पों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। RBSE 10th Result 2026 ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉन्सेप्ट क्लियरिटी, अनुभवी शिक्षक और Matrix High School, Prince और Euro जैसे संस्थानों का अनुशासित वातावरण छात्रों को बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता तक पहुंचाने में सहायक है।

इन्हें भी पढ़ें:
सीकर के टॉप 5 CBSE स्कूल 2026-27: रैंकिंग, फीस और एडमिशन डिटेल्स
सीकर के शीर्ष 10 स्कूल -प्रवेश 2026-27, समीक्षा, रेटिंग, तुलना
छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स (Time Management Tips For Students)
सीकर में सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल (Best Boarding School In Sikar)
सीकर के बेस्ट स्पोर्ट्स स्कूल (Sikar Best Sports School)

FAQ’s

Q. RBSE 10th Result 2026 कब जारी हुआ?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम (RBSE 10th Result 2026) 24 मार्च 2026 को जारी किया गया। बोर्ड ने परीक्षा समाप्ति के मात्र 23-24 दिनों के भीतर ही रिजल्ट घोषित कर इतिहास रच दिया।

Q. RBSE 10th Result 2026 में राज्य टॉपर कौन है?

RBSE 10th Result 2026 में राज्य टॉपर का खिताब सीकर जिले की छात्रा प्रियांशी सुंडा (Priyanshi Sunda) ने 99.83% अंक प्राप्त कर हासिल किया है। वह शेखावाटी स्कूल, लोसल (सीकर) की छात्रा हैं।

Q. RBSE 10th Sikar Toppers List 2026 में कौन-कौन से छात्र शामिल हैं?

Sikar Toppers List 2026 में प्रमुख रूप से प्रियांशी सुंडा (99.83%), यशस्वी सिंह (99.00%), चेष्टा शर्मा (99.00%) और सिम्स निठारवाल (99.17%) जैसे मेधावी छात्र शामिल हैं। इन सभी ने अपने-अपने स्कूलों का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि ये सभी टॉपर सीकर की स्कूलों के छात्र है।

Q. RBSE 10th Result 2026 में  Matrix High School Sikar का प्रदर्शन कैसा रहा?

Matrix High School Sikar का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। स्कूल का 100% परिणाम रहा और 215 छात्रों में से 113 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। यशस्वी सिंह ने इस स्कूल से 99% अंकों के साथ टॉप किया।

Q. RBSE 10th Class Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) के लिए कैसे आवेदन करें?

यदि कोई छात्र अपने RBSE 10th Result 2026 से संतुष्ट नहीं है, तो वह अप्रैल 2026 में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर RBSE 10th Class Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।