Home / Coaching / भारत में नंबर 1 NEET कोचिंग सेंटर कौनसा है? जानें छात्रों की पसंद

भारत में नंबर 1 NEET कोचिंग सेंटर कौनसा है? जानें छात्रों की पसंद

"एक गहरा नीला पोस्टर जिस पर एक छात्रा हाथ में पेंसिल लिए ऊपर की ओर देखते हुए कुछ सोच रही है। पोस्टर पर सफेद और नारंगी रंग के हिंदी अक्षरों में लिखा है: 'भारत में नंबर 1 NEET कोचिंग सेंटर कौन सा है? जानें छात्रों की पसंद'। ऊपर बाईं ओर 'SIKAR COACHING AND SCHOOL' का लोगो स्थित है।"

No 1 NEET Coaching Centre In India In Hindi: क्या आप डॉक्टर बनना चाहते हैं? क्या आप इसके लिए देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं? क्या आप इसके लिए नीट की तैयारी शुरू करने का सोच रहे हैं? क्या आपने नीट के विभिन्न कोचिंग इंस्टीट्यूट के लिए रिसर्च शुरू कर दी है? क्या अब आप उन सभी इंस्टीट्यूट को लेकर झंझट की स्थिति में हैं कि कौन सा नीट इंस्टीट्यूट देश का नंबर एक नीट इंस्टीट्यूट है?

किंतु इन सभी के बीच में क्या कभी आपने सोचा है कि आपके लिए इन सभी सर्वश्रेष्ठ नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट में से कौन सा नीट कोचिंग संस्थान बेस्ट रहने वाला है!! दरअसल होता यह है कि बहुत बार टॉप के नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट की पब्लिसिटी या स्टूडेंट्स का सिलेक्शन बहुत ज्यादा होता है लेकिन वह स्टूडेंट्स के रेश्यो के हिसाब से बहुत कम रहता है।

यही कारण है कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश का टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट नहीं बल्कि नंबर 1 अर्थात आपके लिए नंबर 1 नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट कौन सा हो सकता है, उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम अन्य टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट के साथ उसकी तुलना भी करेंगे ताकि आप नंबर 1 और टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट के बीच के महीन अंतर को समझ सकें।

भारत में नंबर 1 नीट कोचिंग सेंटर कौन सा है?

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि नीट के एग्जाम का लेवल कैसा होता है? तो यदि आप नीट को सरल एग्जाम या थोड़ी बहुत तैयारी करके पास किया जा सकने वाला एग्जाम समझते हैं तो आप बहुत गलतफहमी में हैं। नीट का एग्जाम आईएस, आईपीएस जितना ही कठिन एग्जाम होता है। इसके लिए भी स्टूडेंट्स 2 से 4 वर्ष तक का परिश्रम करते हैं और तब भी बहुत से स्टूडेंट्स इसमें सफल नहीं हो पाते हैं।

यहाँ हम आपका मोरल या यूँ कहें कि आत्म-विश्वास कम करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं बल्कि आपके सामने सच्चाई को रख रहे हैं। अब आप सच्चाई को जानेंगे तभी तो हम उसका हल भी आपके सामने रखेंगे। तो नीट का एग्जाम एक बहुत ही मुश्किल एग्जाम अवश्य होता है लेकिन यदि सही नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट से सही से पढ़ लिया जाए तो आप उन स्टूडेंट्स में भी हो सकते हैं जो पहली बार में ही नीट का एग्जाम अच्छे स्कोर से पास कर लेते हैं।

इसलिए आपका सचेत व सही दिशा में होना अति आवश्यक हो जाता है। कई स्टूडेंट्स होते तो होशियार हैं लेकिन उन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन या यूँ कहें कि सही कोचिंग नहीं मिलती जिस कारण वे साल दर साल बस नीट का एग्जाम ही देते रह जाते हैं लेकिन सफलता नहीं मिलती। वहीं कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जो पढ़ने में तो एवरेज होते हैं लेकिन सही कोचिंग से जुड़कर और सही टीचर्स के मार्गदर्शन में वे पहली या दूसरी बार में ही नीट में अच्छा स्कोर कर लेते हैं।

भारत के टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट

सबसे पहले तो हम आपको भारत देश के उन नीट इंस्टीट्यूट के नाम बता देते हैं जो आजकल हर किसी को पता होंगे या उनके शहर में इन कोचिंग इंस्टीट्यूट की कोई ना कोई ब्रांच खुल रखी होगी। तो उनमें से कुछ चुनिंदा नाम हैं:

ऐसे ही और भी कई नाम हैं जो नीट की कोचिंग देने के लिए पूरे देशभर में प्रसिद्ध हैं। यहाँ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है और उस हिसाब से सेलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स की भी। इनमें से अधिकांश इंस्टीट्यूट ऑफलाइन नीट की कोचिंग देने के साथ-साथ ऑनलाइन कोचिंग भी देते हैं। कुछ की शुरुआत ही ऑनलाइन क्लासरूम से हुई थी जो धीरे-धीरे ऑफलाइन में भी परिवर्तित होती चली गई।

अब इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये सभी भारत के टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं जिसमें वर्तमान समय में एलन और आकाश का नाम सबसे पहले लिया जाता है। किंतु इसके अलावा भी एक कोचिंग इंस्टीट्यूट ऐसा है जिसने हाल के ही कुछ वर्षों में नीट की कोचिंग देनी शुरू की है और अब वह इन्हें कड़ी टक्कर दे रहा है। चलिए उसके बारे में भी जान लेते हैं।

भारत का नंबर 1 नीट कोचिंग सेंटर

ऊपर तो आपने उन नीट कोचिंग सेंटर्स के नाम जाने जो पूरे देशभर में अपने स्टूडेंट्स की संख्या और पब्लिसिटी के कारण प्रसिद्ध हैं। हालाँकि आपके लिए प्रसिद्धि मायने नहीं रखनी चाहिए क्योंकि नीट इंस्टीट्यूट की प्रसिद्धि आपको एग्जाम में पास नहीं करवाएगी। आपको पास करवाएगा सही कोचिंग इंस्टीट्यूट का चुनाव और वहाँ पढ़ा रहे टीचर्स का बेस्ट से भी बेस्ट मार्गदर्शन।

ऐसे में अब हम और सस्पेंस ना रखते हुए आपको उस इंस्टीट्यूट का नाम बता ही देते हैं। तो भारत के नंबर 1 नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट का नाम है सीकर की प्रसिद्ध मैट्रिक्स अकैडमी जिसे मैट्रिक्स जेईई अकैडमी के नाम से भी जाना जाता है। आपमें से कई लोगों ने इस अकैडमी का नाम सुन रखा होगा तो कई ने नहीं। वह इसलिए क्योंकि मैट्रिक्स अकैडमी की ना तो अन्य शहरों में ब्रांच है और ना ही यह ऑनलाइन क्लासरूम के तहत डिजिटल स्टडी करवाता है।

हालाँकि मैट्रिक्स अकैडमी को ही हमने भारत में नीट के नंबर 1 कोचिंग सेंटर के रूप में मान्यता यूँ ही नहीं दे दी है। इसके लिए हमने डीप रिसर्च की है और सभी तरह के आकंड़ों का विश्लेषण किया है। उसी के आधार पर ही हमने इसे भारत का नंबर 1 नीट कोचिंग सेंटर घोषित किया है। आइए इसके पीछे के कारणों को भी जान लेते हैं।

मैट्रिक्स अकैडमी क्यों है देश का नंबर 1 नीट कोचिंग सेंटर?

अब आप सोच रहे होंगे कि हमने इतने सारे नीट कोचिंग सेंटर्स में से मैट्रिक्स अकैडमी को ही भारत के नंबर 1 नीट कोचिंग सेंटर के रूप में क्यों चुना? आखिरकार इस अकैडमी में ऐसा क्या ख़ास है जो इसे सबसे अलग और हटकर बनाता है? तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

एक से बढ़कर एक फैकल्टी

सबसे पहली और मुख्य बात जो मैट्रिक्स अकैडमी को इस सूची में नंबर 1 पर लाकर खड़ा करती है, वह है यहाँ की अनुभवी फैकल्टी जो ना केवल भारत के टॉप इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज से पढ़ी हुई है बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स को नीट की कोचिंग देने का भी बहुत अच्छा अनुभव है। अब स्टूडेंट्स को सफल बनाने में गुरु की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। वह उसका जीवन बिगाड़ भी सकता है तो वहीं बना भी सकता है।

ऐसे में मैट्रिक्स अकैडमी में पढ़ा रहे कई टॉप टीचर्स जैसे कि आईआईटी खड़गपुर से पढ़े कपिल ढाका व नरेंद्र कोक सर, आईआईटी कानपूर से पढ़े अनुपम अग्रवाल सर SIST यूनिवर्सिटी से पढ़े राजेंद्र बुरडक सर प्रसिद्ध है। इनके मार्गदर्शन में आज तक हजारों स्टूडेंट्स ने अपना नीट में सिलेक्शन पक्का करवाया है। इतना ही नहीं, उन्हें भारत के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन तक मिला है।

स्टूडेंट टीचर रेश्यो का बैलेंस

किसी भी इंस्टीट्यूट को आगे बढ़ने के लिए अपने यहाँ के क्लासरूम में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का सही से ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए जो फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण है वह है स्टूडेंट टीचर का रेश्यो। अब कई नीट के कोचिंग सेंटर ऐसा करते हैं कि वे एक ही क्लास में 80 से 100 स्टूडेंट्स को ले लेते हैं। ऐसे में टीचर के लिए सभी स्टूडेंट्स के साथ इंटरैक्ट करना या उनके डाउट को सोल्व करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

वहीं मैट्रिक्स अकैडमी को जब हमने विजिट किया तो पाया कि वहाँ सभी बैच में स्टूडेंट टीचर के रेश्यो का बहुत ही ध्यान रखा जाता है। यदि स्टूडेंट्स ज्यादा हो जाते हैं तो उनके दो बैच कर दिए जाते हैं, फिर चाहे टीचर को एक घंटा ज्यादा ही क्यों ना पढ़ाना पड़े। लेकिन स्टूडेंट्स के करियर के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता है। यह एक ऐसी बात थी जो हमें बहुत ही ज्यादा पसंद आई।

जगह-जगह बने डाउट सेंटर्स

अब कई बार यह देखने में आता है कि स्टूडेंट्स क्लास में अपने डाउट नहीं पूछ पाते हैं या फिर वे जब सेल्फ स्टडी करते हैं तो डाउट आ जाते हैं। ऐसे में वे अपने डाउट किस से और कब पूछें, यह सबसे बड़ा सवाल होता है। मैट्रिक्स अकैडमी ने स्टूडेंट्स की इसी दिक्कत को समझा और तुरंत एक्शन उठाते हुए अपने कोचिंग सेंटर में जगह-जगह डाउट सेंटर की स्थापना कर दी।

अब डाउट सेंटर वे सेंटर होते हैं जहाँ पर उस सब्जेक्ट का टीचर बैठा होता है। ऐसे में स्टूडेंट अपनी क्लास के अलावा कभी भी वहाँ जा सकता है और उस टीचर के साथ अपने डाउट पर बात कर सकता है। अब स्टूडेंट्स को क्लासरूम के अलावा यह फैसिलिटी भी अलग से मिलेगी तो क्या ही कहना। समय रहते यदि स्टूडेंट्स के डाउट भी क्लियर हो जाते हैं तो उसे आगे पढ़ने में कोई समस्या नहीं होती है।

स्ट्रक्चर्ड कोर्स प्लान और टेस्ट सीरीज

हमने मैट्रिक्स अकैडमी सहित अन्य टॉप अकैडमी का कोर्स प्लान और टेस्ट सीरीज भी मंगवाई। चाहे इस पर हमारा खर्चा अधिक हो गया लेकिन हमें इन्हें भी जांच कर देखना था और आपको बेस्ट इंस्टीट्यूट सजेस्ट करना था। जब हमने सभी का कोर्स प्लान या यूँ कहें कि स्टडी मटेरियल देखा और उसे सही से जांचा परखा तो पाया कि मैट्रिक्स अकादमी में हर एक चीज़ को प्रॉपर स्ट्रक्चर करके बनाया गया है।

यहाँ हम यह समझाना चाह रहे हैं कि वहाँ के स्टडी मटेरियल को बहुत ही ध्यान से और सटीक बनाया गया है। इसे आप इस उदाहरण से समझें। मान लीजिए कि आपको फिजिक्स में 30 चैप्टर पढ़ने हैं। अब मैट्रिक्स अकैडमी ने उन चैप्टर्स का क्रम भी इस तरह से सेट किया हुआ है कि आपका अभी का चैप्टर अगले चैप्टर को समझने में सहायता करेगा। ऐसे ही बहुत से उदाहरण हैं जो हमें मैट्रिक्स अकैडमी के कोर्स प्लान में देखने को मिले।

हर चीज़ ऑनलाइन

अब जरा सोचिए कि जब आप नीट की तैयारी करते हैं तो आपके लिए एक-एक क्लास को अटेंड करना कितना जरुरी होता है। यदि एक भी क्लास मिस हो जाती है तो अगली बार की क्लास में आपको टॉपिक को समझने या उस पर फिर से अपनी पकड़ मजबूत बनाने में टाइम लग जाता है। अब आप कोई रोबोट या भगवान तो हैं नहीं कि आपसे हर क्लास अटेंड हो जाएगी। क्या पता घर पर कोई इमरजेंसी आ गई हो या फिर आप कहीं फंस गए हो या भगवान ना करे आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या हो गई हो तो ऐसी स्थिति में क्लास मिस होगी ही।

मैट्रिक्स अकैडमी ने स्टूडेंट्स की इन परेशानियों को भी अपने संज्ञान में लिया और इसका भी हल निकाल लिया। दरअसल जो भी स्टूडेंट अपनी क्लास को मिस कर देता (No 1 NEET Coaching Centre In India In Hindi) है, वह अपनी अगली क्लास में बाकी स्टूडेंट्स से पीछे ना रह जाए, उससे बचने के लिए उसे मिस की हुई क्लास की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाई जाती है। इससे स्टूडेंट अपने घर बैठे ही क्लास को अटेंड कर लेता है ताकि अगली क्लास में वह भी बाकी स्टूडेंट्स की तरह पूरी तैयारी के साथ आए।

भारत की नंबर 1 नीट अकैडमी बनाम टॉप नीट अकैडमी

अब हम आपको यह भी बता देते हैं कि आखिरकार मैट्रिक्स अकैडमी तुलनात्मक रूप से किस रूप में भारत के अन्य टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट से अलग और ख़ास है। इसे हम कुछ पॉइंट्स की सहायता से आपको समझाने का प्रयास करेंगे। चलिए जानते हैं।

  • कम भीड़: यदि आप दिल्ली, कोटा जैसे शहरों में जाएंगे तो वहाँ आपको नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का हुजूम दिखाई देगा। वहीं दूसरी ओर सीकर शहर एकदम शांत है और पढ़ाई के लिए अनुकूल भी और जब बात सीकर शहर में मैट्रिक्स अकैडमी की हो रही है तो वहाँ का माहौल तो और भी ज्यादा अच्छा है क्योंकि वहाँ हर क्लास को स्टूडेंट्स की संख्या और उनकी पसंद को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है।
  • कम फीस: एक बात और है जो मैट्रिक्स अकैडमी को अन्य टॉप नीट कोचिंग इंस्टीट्यूट से अलग बनाती है और वह है इनका फीस स्ट्रक्चर। आमतौर पर उन नीट अकैडमी की फीस कम होती है जो ज्यादा अच्छी नहीं होती है या इतनी प्रसिद्ध नहीं होती है। किंतु मैट्रिक्स अकैडमी प्रसिद्ध व टॉप की अकैडमी होने के बाद भी अपने स्टूडेंट्स के लिए फीस मॉडरेट करके रखती है। वहीं यहाँ पर एग्जाम को देकर स्कॉलरशिप भी ली जा सकती है।
  • टॉप गाइडेंस: मैट्रिक्स अकैडमी सहित अन्य सभी अकादमी में स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया जाता है लेकिन मैट्रिक्स में इसे लेकर एक अलग से रणनीति बनाई गई है। यहाँ पर टीचर्स के साथ-साथ उन स्टूडेंट्स को भी बुलाया जाता है जो पहले मैट्रिक्स अकैडमी में पढ़ चुके हैं और अब देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में स्टडी कर रहे हैं। इसी के साथ ही इसके लिए एक्सपर्ट सेशन भी आयोजित किए जाते हैं।
  • पेरेंट्स मॉनिटरिंग: कोचिंग सेंटर और टीचर अपने स्टूडेंट्स पर उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कि पेरेंट्स। ऐसे में पेरेंट्स का समय-समय पर अपने बच्चे को मॉनिटर करना आवश्यक हो जाता है। मैट्रिक्स अकैडमी ने इसकी भी पूरी व्यवस्था कर रखी है ताकि कोई बच्चा हाथ से निकल ना जाए या फिर वह डिप्रेशन या किसी तरह के मानसिक दबाव में ना आने पाए।
  • सिलेक्शन रेश्यो: यह एक ऐसा फैक्टर है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसे हम उदाहरण देकर समझाते हैं। मान लीजिए कि एलन में 1000 स्टूडेंट्स नीट की तैयारी कर रहे हैं और उसमें से 100 स्टूडेंट्स नीट में सेलेक्ट होते हैं तो वहीं मैट्रिक्स में 500 में से 80 सेलेक्ट होते हैं तो अब जरा आप ही सोचिए कि बेहतर रिजल्ट किसने दिया? आशा है कि आप हमारे कहने का तात्पर्य समझ गए होंगे।

निष्कर्ष:

आज हमने भारत के नंबर 1 नीट कोचिंग सेंटर के बारे में बहुत ही गहन रिसर्च करके उसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपके सम्मुख रखी (No 1 NEET Coaching Centre In India In Hindi) है। आशा है कि आपको हमारे द्वारा किया गया यह विश्लेषण पसंद आया होगा। अंत में हम आपको यही एक बात बोलना चाहेंगे कि आपका अभी लिया गया निर्णय ही आपके भविष्य की संभावनाओं की लकीर खींचेगा। इसलिए जो भी निर्णय लें, वह बहुत ही सोच-समझ कर और अपनों से विचार-विमर्श करने के बाद ही लें।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ’s

Q. नीट के लिए सबसे बेस्ट कोचिंग कौन सी है?

NEET के लिए सबसे बेस्ट कोचिंग में सीकर की मैट्रिक्स अकैडमी का नाम टॉप पर आता है। इसके बाद कोटा का एलन इंस्टीट्यूट और दिल्ली की आकाश अकैडमी आती है।

Q. NEET के लिए सबसे अच्छी कोचिंग कौन सी है?

NEET के लिए सबसे अच्छी कोचिंग में सीकर शहर की मैट्रिक्स अकैडमी नंबर एक पर आती है। इसके बाद आप एलन, आकाश, रेजोनेंस अकैडमी को जोड़ सकते हैं।

Q. NEET के लिए कौन सा संस्थान बेस्ट है?

नीट के लिए सीकर शहर का मैट्रिक्स संस्थान सबसे बेस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ पर स्टूडेंट्स के हिसाब से प्रॉपर स्टडी प्लान स्ट्रक्चर किया गया है।

Q. NEET के लिए सबसे अच्छी स्टडी मटेरियल किस संस्थान में है?

NEET के लिए सबसे अच्छी स्टडी मटेरियल मैट्रिक्स संस्थान सीकर में है। जब हमने वहाँ के स्टडी मटेरियल के बारे में पढ़ा तो वह आश्चर्यजनक रूप से टॉप क्लास का निकला।