Home / Coaching / JEE / JEE Main 2026 Memory Based Questions Papers: सभी शिफ्ट (2 से 8 अप्रैल) के Question Paper PDF यहाँ से Download करें

JEE Main 2026 Memory Based Questions Papers: सभी शिफ्ट (2 से 8 अप्रैल) के Question Paper PDF यहाँ से Download करें

JEE Main 2026 मेमोरी बेस्ड क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने के लिए प्रोमोशनल इमेज, जिसमें Sikar Coaching and School का लोगो और 2 से 8 अप्रैल की सभी शिफ्टों के PDF डाउनलोड लिंक का प्रचार है।

Table of Contents

JEE Main 2026 Session 2 का एग्जाम अब शुरू हो चुका है और हजारों छात्र अपनी शिफ्ट के JEE Main 2026 Memory Based Questions की तलाश में हैं। अगर आप भी किसी शिफ्ट में एग्जाम दे चुके हैं या फिर आने वाली Shifts की स्मार्ट तैयारी करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहाँ पर आपको JEE Main 2026 Session 2 के सभी शिफ्ट के Memory Based Question Papers PDF मिल जाएंगे, वो भी आसान डाउनलोड लिंक के साथ। ये PDF उन छात्रों से सीधे इकट्ठा किए गए हैं जिन्होंने एग्जाम दिया है और ये असली सवालों को दर्शाते हैं जो JEE Main 2026 April Attempt में पूछे गए थे।

तो चाहे आप अपना परफॉरमेंस चेक करना चाहो, जरूरी टॉपिक्स का एनालिसिस करना चाहो, या फिर लेटेस्ट पैटर्न के साथ प्रैक्टिस करना चाहो – ये JEE Main 2026 Session 2 Question Papers PDF छात्रों लिए सबसे बेस्ट रिसोर्स हैं। हम हर शिफ्ट खत्म होते ही इसे अपडेट कर देते हैं, तो इस पेज को बुकमार्क करके रखिए सबसे तेज़ एक्सेस के लिए।

JEE Main 2026 Session 2 Memory-Based Question Papers (सभी शिफ्ट)

Memory-based papers वो चीज़ है जो बिना ऑफिशियल रिस्पॉन्स शीट के छात्रों को उनकी JEE Main Exam 2026 के सबसे करीब ले जाती है। छात्र एग्जाम देने के तुरंत बाद जो सवाल उन्हें याद रहते हैं, वो शेयर करते हैं और हमारी एक्सपर्ट टीम उन्हें एकदम सटीक PDF में कंपाइल करती है। ये JEE Main 2026 April Attempt Papers छात्रों के क्विक रिवीजन, सेल्फ एनालिसिस और यह समझने के लिए परफेक्ट हैं कि NTA ने इस बार JEE Main 2026 Session 2 में असल में क्या पूछा है। 

आगे की शिफ्ट्स में जिन छात्रों की JEE Exam है, वे इन memory-based questions को JEE Main Exam की समय सीमा यानी 3 घंटे में हल करें, इससे स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होंगे।

JEE Main 2026 Session 2 के PDF Download करने के फायदे

  • एक्सैक्ट एग्जाम पैटर्न समझ आता है: असली पेपर में कैसे सवाल पूछे जाते हैं, यह पता चलता है।
  • जरूरी चैप्टर और टॉपिक्स की पहचान:– कौन से टॉपिक्स से बार-बार सवाल आ रहे हैं।
  • टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस:– असली एग्जाम के प्रेशर में समय का सही उपयोग करना सीखेंगे।
  • लेटेस्ट कठिनाई लेवल से तुलना:– आपकी तैयारी एग्जाम के लेवल के मुताबिक है या नहीं, यह पता चलेगा।
  • आखिरी मिनट में रिवीजन के लिए बेस्ट:– छात्र अपनी एग्जाम से पहले जल्दी से जरूरी सवालों पर नजर डाल सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 2 April 2 Question Paper PDF Download

JEE Main 2026 Session 2 का पहला दिन 2 अप्रैल को था। इस दिन की Shift 1 और Shift 2 के मेमोरी-बेस्ड क्वेश्चन पेपर अब उपलब्ध हैं। छात्र दोनों शिफ्टों की PDF डाउनलोड करके JEE Main April Session Exam के सवाल देख सकते हैं और पेपर पैटर्न (JEE Main Exam Paper Pattern) समझ सकते हैं। इससे आपको यह एनालिसिस करने में मदद मिलेगी कि हर शिफ्ट में JEE Main paper difficulty level कैसा था? और कौन से टॉपिक्स ज्यादा पूछे गए?

इसके अलावा जिन छात्रों की JEE Exam 2 अप्रैल को पूरी हो गई उन्हें, ये PDF बताएगी कि उनके पुरे पेपर में सही और गलत उत्तर कितने हो सकते हैं। इसके आधार पर ये छात्र बिना समय गंवाए JEE Advanced Exam 2026 की तैयारी में लग सकतें हैं। JEE Advanced Exam 2026 अगले महीने 17 मई को प्रस्तावित है।

JEE Main 2 April Exam Question Paper PDF डाउनलोड लिंक

शिफ्टसमयावधिस्थितिPDF डाउनलोड
Shift 1सुबह 9:00 AM – 12:00 PMउपलब्धडाउनलोड लिंक – Shift 1
Shift 2दोपहर 3:00 PM – 6:00 PMउपलब्धडाउनलोड लिंक – Shift 2

JEE Main 2026 Session 2 April 4 & 5 Question Paper PDF Download

4 अप्रैल और 5 अप्रैल 2026 की पालियों के मेमोरी-बेस्ड पेपर भी जल्द ही यहाँ उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारी टीम JEE Main April Session की शिफ्ट खत्म होते ही छात्रों से फीडबैक लेकर सवालों को कंपाइल कर रही है। आगे की तारीखों में JEE Main 2026 Session 2 Paper 1 (B.E./B.Tech) की दोनों शिफ्ट्स होंगी।

अगर कोई छात्र आगे की तारीखों (6 7 और 8 अप्रैल ) में एग्जाम देने वाले हैं, तो यहाँ उपलब्ध करवाई जाने वाली JEE Main Exam Paper PDF उनके लिए बहुत उपयोगी होंगी। पिछली शिफ्ट के सवाल देखकर छात्र अंदाजा लगा सकते हैं कि NTA का ट्रेंड क्या है और किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

4 अप्रैल 2026 – PDF डाउनलोड लिंक

शिफ्टसमयस्थितिPDF डाउनलोड लिंक
Shift 1सुबह 9:00 AM – 12:00 PMजल्द आ रहा है[Coming Soon]
Shift 2दोपहर 3:00 PM – 6:00 PMजल्द आ रहा है[Coming Soon]

5 अप्रैल 2026 – PDF डाउनलोड लिंक

शिफ्टसमयस्थितिPDF डाउनलोड लिंक
Shift 1सुबह 9:00 AM – 12:00 PMजल्द आ रहा है[Coming Soon]
Shift 2दोपहर 3:00 PM – 6:00 PMजल्द आ रहा है[Coming Soon]

JEE Main 2026 Session 2 April 6, 7 & 8 Question Paper PDF Download

6, 7 और 8 अप्रैल 2026 की तारीखों में JEE Main 2026 Session 2 की आखिरी शिफ्ट्स होंगी। छात्रों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि 7 अप्रैल को Paper 2 (B.Arch / B.Planning) की परीक्षा भी होगी। बाकी दिनों में सिर्फ Paper 1 (B.E./B.Tech) होगा। ये आखिरी शिफ्टें उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जो अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहते हैं। हम इन शिफ्टों के पेपर भी एग्जाम खत्म होते ही, यहाँ JEE Main Memory Based Question paper PDF के रूप में अपडेट कर देंगे।

6, 7, 8 अप्रैल 2026 – PDF डाउनलोड लिंक

तिथिपेपर टाइपशिफ्ट 1शिफ्ट 2
6 अप्रैल 2026Paper 1 (B.E./B.Tech)⏳ Coming Soon⏳ Coming Soon
7 अप्रैल 2026Paper 2 (B.Arch/Planning)⏳ Coming Soon⏳ Coming Soon
8 अप्रैल 2026Paper 1 (B.E./B.Tech)⏳ Coming Soon⏳ Coming Soon

आखिरी शिफ्ट से पहले क्या करें? सीकर की टॉप JEE कोचिंग्स के एक्सपर्ट्स की राय

Sikar Best JEE Coachings जिसमें चाहे Matrix JEE Academy हो, Allen Sikar हो या Prince Sikar हो सभी कोचिंगों के एक्सपर्ट्स एक ही सलाह दे रहें है की छात्र अब आखिरी शिफ्ट से पहले रणनीति बदलनी नहीं चाहिए, बल्कि उसे और मजबूत करना चाहिए। इसके साथ ही इन अनुभवी विशेषज्ञों ने बताया की Sikar JEE Coachings के जो टॉप रैंकर तैयार होते हैं, वे आखिरी दिनों में यही फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं उन्हीं एक्सपर्ट्स की जुबानी आखिरी शिफ्ट से पहले छात्रों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं:

Memory Based Questions जरूर हल करें

मैट्रिक्स के JEE एक्सपर्ट्स कहते हैं, पिछली शिफ्ट के मेमोरी बेस्ड सवाल छात्रों का सबसे बड़ा हथियार हैं। जब छात्र 2 और 4 अप्रैल को जो सवाल पूछे गए, उन्हें हल करते हो, तो उन्हें साफ पता चलता है कि NTA का इस बार JEE Main April Session में क्या ट्रेंड है, कौन से टॉपिक्स रिपीट हो रहे हैं,  और JEE Main Exam 2026 में paper Difficulty Level कैसा है।

पूछे गए JEE Main Exam Topics रिवाइज करें

Sikar JEE Coachings Faculty बताती है – जब छात्र पिछली शिफ्ट्स के पेपर्स का एनालिसिस करते हैं तो उन्हें पता चलता है कि NTA Session 2 में कौनसे Topics को परीक्षा में ज्यादा महत्व दे रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जैसे 2 अप्रैल को इलेक्ट्रोस्टैटिक्स से 3 सवाल, ऑप्टिक्स से 2 सवाल, और कॉर्डिनेशन कंपाउंड से 3 सवाल आए थे। ऐसे टॉपिक्स को आखिरी समय में छात्रों को अच्छे से रिवाइज कर लेना चाहिए।

टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें

विशेषज्ञों के अनुसार JEE Main में सिर्फ सवाल हल करना ही काफी नहीं, सही समय पर सही सवाल हल करना भी उतना ही जरूरी है। आखिरी शिफ्ट से पहले छात्रों को अपनी स्पीड और एक्यूरेसी का परफेक्ट बैलेंस बनाना है। नीचे हम एक्सपर्ट्स का सुझाया टाइम-डिवीजन दे रहे हैं। छात्र इसी अनुसार हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय तय करें।

सेक्शनसुझाया गया समयटिप्स
भौतिकी (Physics)50-55 मिनटफॉर्मूले वाले सवाल पहले करें
रसायन (Chemistry)40-45 मिनटNCERT वाले सवाल जल्दी हल करें
गणित (Mathematics)60-70 मिनटलंबे सवाल बाद में छोड़ें
रिवीजन10-15 मिनटबचा हुआ समय डबल-चेक करें

निष्कर्ष

इस ब्लॉग से छात्र समझ गए होंगे कि JEE Main 2026 Memory Based Questions PDF उनकी परीक्षा तैयारी के लिए कितनी जरूरी है। ये JEE Main 2026 Session 2 के मेमोरी बेस्ड पेपर छात्रों को बताते हैं कि NTA ने इस बार असल में क्या पूछा है, कौन से टॉपिक्स से सबसे ज्यादा सवाल आए हैं, और पेपर का लेवल कैसा रहा है। जो छात्र इन पिछली शिफ्ट के पेपर्स को हल करते हैं, उनका कॉन्फिडेंस एग्जाम के दिन दोगुना हो जाता है और वे टाइम मैनेजमेंट में भी बेहतर कर पाते हैं।

सीकर की टॉप JEE कोचिंग्स Matrix JEE Academy, Allen Sikar , Prince Sikar या CLC sikar इन सभी कोचिंग संस्थानों के एक्सपर्ट्स यही सलाह देते हैं कि छात्र अपनी शिफ्ट से पहले पिछली सभी शिफ्ट के मेमोरी बेस्ड क्वेश्चन जरूर हल करें और जिन Topics से सबसे ज्यादा प्रश्न आएं हैं, उन्हें अच्छे से रिवाइज करें।

छात्र अब देर ना करें ऊपर दी गई टेबल से विभिन्न शिफ्ट के प्रश्नों की PDF डाउनलोड करें और अभी प्रैक्टिस शुरू कीजिए। याद रखिए जितने ज्यादा JEE Main Question papers छात्र हल करेंगे, उतनी बेहतर इन छात्रों की परफॉरमेंस होगी।

FAQ’s

Q. JEE Main 2026 Memory Based Questions PDF क्या होती है?

JEE Main 2026 Memory Based Questions PDF वह पीडीएफ होती है जिसमें उन सवालों को इकट्ठा किया जाता है जो छात्रों को परीक्षा देने के बाद याद रहते हैं। यह पीडीएफ आगे परीक्षा में शामिल वाले छात्रों को एग्जाम पैटर्न, कठिनाई स्तर और जरूरी टॉपिक्स को समझने में मदद करती है।

Q. क्या JEE Main 2026 Session 2 के मेमोरी बेस्ड पेपर फ्री में मिलेंगे?

हाँ, बिल्कुल! हमारे द्वारा दी जा रही सभी JEE Main 2026 Session 2 मेमोरी बेस्ड पेपर PDF पूरी तरह मुफ्त हैं। इसके लिए छात्रों को कोई रजिस्ट्रेशन, लॉगिन या पेमेंट नहीं करना है। बस ऊपर दी गई टेबल में अपनी शिफ्ट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और फ्री में PDF डाउनलोड करें।

Q. 2 अप्रैल 2026 की शिफ्ट 1 का पेपर PDF कहाँ से डाउनलोड करूँ?

2 अप्रैल 2026 की शिफ्ट 1 की JEE Main मेमोरी बेस्ड क्वेश्चन पेपर PDF ऊपर दी गई टेबल में उपलब्ध है। छात्र PDF डाउनलोड करने के लिए शिफ्ट 1 के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें। पीडीएफ आपके मोबाइल या लैपटॉप पर तुरंत डाउनलोड हो जाएगी।

Q. JEE Main 2026 Session 2 के पेपर हल करने से क्या फायदा होगा?

JEE Main 2026 Session 2 के पेपर हल करने से छात्रों को निम्न फायदें होंगे:

  • इससे छात्रों को असली एग्जाम पैटर्न समझ आता है।
  • जरूरी टॉपिक्स (जैसे इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, रे ऑप्टिक्स, कॉर्डिनेशन कंपाउंड) की पहचान होती है।
  • टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस होती है।
  • स्पीड और एक्यूरेसी बेहतर होती है।
  • आखिरी मिनट में रिवीजन के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।

Q. 7 अप्रैल 2026 के पेपर 2 (B.Arch) Memory Based Paper PDF कहाँ से डाउनलोड करें?

7 अप्रैल 2026 को पेपर 2 (B.Arch / B.Planning) की परीक्षा होगी। जैसे ही परीक्षा खत्म होगी और छात्रों से सवाल इकट्ठा होंगे, हम JEE Main Memory Based paper PDF यहाँ अपडेट कर देंगे।