Home / Coaching / JEE / JEE Advanced 2026: परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, एडमिट कार्ड, सिलेबस, और शेड्यूल की पूरी जानकारी

JEE Advanced 2026: परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, एडमिट कार्ड, सिलेबस, और शेड्यूल की पूरी जानकारी

JEE Advanced परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, एडमिट कार्ड, सिलेबस और शेड्यूल की पूरी जानकारी

Table of Contents

JEE Advanced 2026 का इंतजार कर रहे लाखों इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced exam 2026 की आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। IIT रुड़की द्वारा JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा उन सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है जो देश के 23 IIT में B.Tech, B.Arch और इंटीग्रेटेड जैसे कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं।

JEE Advanced 2026 में केवल वही छात्र शामिल होते हैं, जो JEE Main 2026 में टॉप 2,50,000 रैंक हासिल करते हैं । यह ब्लॉग JEE Advanced 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे कि पूरा एग्जाम शेड्यूल (JEE Advanced Exam Schedule), रजिस्ट्रेशन डेट, एडमिट कार्ड कब आएगा, और रिजल्ट डेट (JEE Advanced Result 2026) को विस्तार से कवर करता है। आइए पूरी डिटेल में समझते हैं।

JEE Advanced 2026 क्या है?  (What is JEE Advanced 2026?)

JEE Advanced 2026 भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में B.Tech, B.Arch, B.Des और इंटीग्रेटेड कोर्सेज में प्रवेश का द्वार है। JEE Advanced Exam 2026 को उन सभी छात्रों के लिए अनिवार्य माना जाता है जो IIT जैसे शीर्ष संस्थानों में दाखिला पाने का सपना देखते हैं। यह परीक्षा JEE Main का दूसरा और अंतिम चरण है, जहां केवल टॉप 2.5 लाख छात्र ही पहुंच पाते हैं।

JEE Advanced 2026 का आयोजन इस बार IIT रुड़की द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा की खासियत यह है कि इसका पैटर्न हर साल आयोजक संस्थान के अनुसार बदलता है, जिससे छात्रों की अवधारणात्मक समझ, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान के कौशल की परख होती है। JEE Advanced केवल रटने की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह वास्तविक इंजीनियरिंग अवधारणाओं की गहरी समझ को परखती है।

JEE Advanced का महत्व (Importance of JEE Advanced)

JEE Advanced Exam 2026 का महत्व इसलिए सबसे अधिक है क्योंकि यही एकमात्र परीक्षा है जो IITs में प्रवेश का अधिकार देती है। भारत के लाखों इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव होती है।

  • IITs में प्रवेश का एकमात्र माध्यम: देश के सभी 23 IITs में B.Tech और अन्य इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश केवल JEE Advanced रैंक के आधार पर होता है।
  • वैश्विक पहचान: JEE Advanced में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी विशेष पहचान मिलती है।
  • गहन अवधारणात्मक परीक्षा: यह परीक्षा छात्रों की फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथमेटिक्स  (Mathematics) में अवधारणाओं की गहरी समझ को परखती है।
  • करियर के द्वार खोलना: IIT से इंजीनियर बनने  के बाद छात्रों के लिए उच्च शिक्षा, शोध और उद्योग जगत में असीमित अवसर खुलते हैं।

JEE Advanced और JEE Main में अंतर (Difference Between JEE Advanced and JEE Main)

JEE Advanced और JEE Main दोनों ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं हैं, लेकिन इनमें कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। यहां इन दोनों परीक्षाओं के बीच मुख्य अंतर बिंदुओं में प्रस्तुत किए गए हैं:

पैरामीटरJEE Main 2026JEE Advanced 2026
उद्देश्यNITs, IIITs, GFTIs में प्रवेश और JEE Advanced के लिए योग्यताIITs (23 संस्थान) में प्रवेश
आयोजकराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)IIT रुड़की (रोटेशन के अनुसार)
पात्रता12वीं उत्तीर्ण छात्रकेवल JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक लाने वाले
प्रयासों की संख्या3 वर्ष में 6 बारजीवन में अधिकतम 2 बार (लगातार 2 वर्ष)
परीक्षा का स्तरNCERT स्तर, मध्यम कठिनाईउच्च स्तर, अवधारणात्मक और विश्लेषणात्मक
प्रश्नों का प्रकारMCQ, न्यूमेरिकल वैल्यूसिंगल सही MCQ, मल्टीपल सही MCQ, न्यूमेरिकल, मैचिंग, पैराग्राफ आधारित
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित (CBT)कंप्यूटर आधारित (CBT)
भाषा13 भाषाओं मेंअंग्रेजी और हिंदी में

JEE Advanced 2026 Exam Date और पूरा Schedule

JEE Advanced 2026 की ऑफिसियल तिथियों (तारीखों) का ऐलान IIT रुड़की द्वारा कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तिथियों को ध्यानपूर्वक नोट कर लें ताकि परीक्षा का कोई भी महत्वपूर्ण चरण छूट न जाए।

JEE Advanced 2026 Exam Date 17 मई 2026 रविवार को तय की गई है। इस दिन दो पेपर आयोजित किए जाएंगे और सभी छात्रों को दोनों पेपर देना अनिवार्य है। दोनों पेपर कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में आयोजित होंगे और छात्रों को इन दोनों परीक्षाओं में फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथमेटिक्स (Mathematics) से सवाल पूछे जाएंगे। JEE Advanced Exam 2026 की टाइमिंग इस प्रकार है, छात्र इसे ध्यान से देखें:

  • पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (3 घंटे) 
  • पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (3 घंटे)

JEE Advanced 2026 Important Dates की पूरी लिस्ट (संभावित)

यहाँ छात्रों की सम्पूर्ण जानकारी के लिए JEE Advanced 2026 की ऑफिसियल तिथियों की सूची दी गई है। यह समय सारणी सीकर के शीर्ष JEE Coaching Centers के विशेषज्ञों और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है। छात्र आधिकारिक सूचनाओं और अपडेट्स के लिए IIT Roorkee और NTA की आधिकारिक वेबसाइटों पर नज़र बनाएँ रखें।

क्रमांकघटना (Event)तिथि (Date)
1नोटिफिकेशन जारी30 दिसंबर 2025
2विदेशी नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू6 अप्रैल 2026
3भारतीय उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू23 अप्रैल 2026
4रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि2 मई 2026
5फीस भुगतान की अंतिम तिथि4 मई 2026
6एडमिट कार्ड जारी11 मई 2026
7JEE Advanced 2026 Exam Date17 मई 2026
8रिस्पॉन्स शीट जारी21 मई 2026
9प्रोविजनल आंसर की जारी25 मई 2026
10आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि26 मई 2026
11फाइनल आंसर की और रिजल्ट1 जून 2026

JEE Advanced 2026 के बाद AAT और JoSAA काउंसलिंग शेड्यूल

JEE Advanced 2026 के result के बाद B.Arch में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) आयोजित किया जाता है। वहीं सीट आवंटन के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है। यहाँ AAT और JoSAA काउंसलिंग की संभावित तिथियाँ दी जा रही हैं।

  • AAT रजिस्ट्रेशन: 1-2 जून 2026 
  • AAT परीक्षा: 4 जून 2026 
  • AAT रिजल्ट: 7 जून 2026 
  • JoSAA काउंसलिंग शुरू: जून 2026 (संभावित)

JEE Advanced 2026 Registration प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

JEE Advanced 2026 की तैयारी करने और परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया को समझना जरूरी है। JEE Advanced परीक्षा में केवल वही छात्र पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं, जिन्होंने JEE Main 2026 के Session 1 या Session 2 को सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है और अन्य महत्वपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

JEE Advanced 2026 Registration Date और आवेदन प्रक्रिया

JEE Advanced 2026 Registration की शुरुआत 23 अप्रैल 2026 से होगी और 2 मई 2026 तक चलने की संभावनाएँ हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

आवेदन के चरण:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

स्टेप 3: व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

स्टेप 4: स्कैन किए गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, कैटेगरी सर्टिफिकेट) अपलोड करें।

स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

JEE Advanced 2026 Application Fee (श्रेणीवार)

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन शुल्क छात्र (उम्मीदवार) की श्रेणी (Category) और लिंग के आधार पर निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI) से किया जा सकता है।

श्रेणी वारआवेदन शुल्क
भारतीय नागरिकों के लिए
GEN/OBC/EWS के पुरुष उम्मीदवार₹ 3,200
SC/ST/PwD उम्मीदवार₹ 1,600
सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार₹ 1,600
विदेशी नागरिकों के लिए
SAARC देशों के उम्मीदवार100 USD
गैर-SAARC देशों के उम्मीदवार200 USD

SAARC देश: यह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ 8  देशों का समूह हैं, जिसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं।

JEE Advanced 2026 Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

JEE Main 2026 में क्वालीफाई होने वाले छात्रों को JEE Advanced 2026 का Form Apply करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। ये दस्तावेज छात्रों के इंजीनियर बनने के लिए क्या करना पड़ता है? की पहली सिढी भी मानें जातें हैं‌।

  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र और मार्कशीट,
  • जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं की मार्कशीट),
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए),
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
  • स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो (निर्धारित फॉर्मेट और साइज में),
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (सिग्नेचर),
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

JEE Advanced 2026 Admit Card कब आएगा? डाउनलोड प्रक्रिया

JEE Advanced 2026 का Admit Card परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । छात्र JEE Advanced admit card से जुड़ी सभी जरूरी बातें यहाँ ध्यानपूर्वक पढ़ें।

JEE Advanced 2026 Admit Card Release Date

JEE Advanced 2026 Admit Card 11 मई 2026 (सोमवार) से जारी होने की संभावनाएं हैं। छात्र अपना Admit Card 17 मई 2026 (परीक्षा दिवस) तक डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगा।

JEE Advanced 2026 Admit Card Download Kaise करें?

JEE Advanced 2026 Admit Card Download करने के लिए छात्र निम्न प्रक्रिया का पालन करें। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और काफी सरल भी है।

  • स्टेप 1: jeeadv.ac.in पर जाएं,
  • स्टेप 2: “JEE Advanced 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें,
  • स्टेप 3: अपना JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें,
  • स्टेप 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें,
  • स्टेप 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड करें,
  • स्टेप 6: 2-3 कॉपी रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें।

JEE Advanced 2026 Admit Card में महत्वपूर्ण जानकरियाँ

कई छात्रों को इस बात का संशय होता है कि मेरे JEE Advanced 2026 Admit Card में क्या – क्या जानकारियाँ आएगी? JEE Advanced 2026 Admit Card निम्नलिखित जानकारियां आती है।

क्रमांकजानकारी का प्रकारविवरण
1उम्मीदवार का पूरा नामपूरा नाम जैसा एप्लीकेशन में भरा
2जन्म तिथि और लिंगDOB और Gender
3श्रेणी (Category)GEN/OBC/SC/ST/EWS/PwD
4रोल नंबरJEE Main और Advanced दोनों
5एप्लीकेशन नंबरApplication Number
6पिता का नामFather’s Name
7परीक्षा का नामJEE (Advanced) 2026
8उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षरRecent Photo & Signature
9परीक्षा शहर और केंद्र का पूरा पताExam City & Centre Address
10परीक्षा तिथि और समयPaper 1 & Paper 2 की Date/Time

JEE Advanced 2026 Eligibility Criteria (पात्रता शर्तें)

JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पांच प्रमुख पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है। ये सभी शर्तें इस परीक्षा में एक साथ लागू होती हैं। आइये जानते हैं, JEE Advanced Eligibility Criteria 2026 की सभी महत्वपूर्ण शर्तें। 

JEE Main 2026 में प्रदर्शन और आयु सीमा

JEE Advanced परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार को JEE Main Session 1 या JEE Main Session 2 एग्जाम (B.E./B.Tech पेपर) के टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों में शामिल होना चाहिए। यह रैंक विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग होगी। JEE Main एग्जाम, JEE advanced में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक ब्रिज का काम करती है। 

JEE Advanced के लिए आयु सीमा (Age Limit)

JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को आयु सीमा (Age Limit) संबंधित निम्न मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।

श्रेणीआयु सीमा
सामान्य (General)/OBC/,EWS1 अक्टूबर 2001 या बाद में जन्मे
SC/ST/PwD1 अक्टूबर 1996 या बाद में जन्मे (5 वर्ष की छूट)

JEE Advanced में प्रयासों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता

प्रयासों की संख्या (Number of Attempts): उम्मीदवार छात्र JEE Advanced परीक्षा अपने जीवन में अधिकतम दो बार और वह भी लगातार दो वर्षों में ही दे सकते हैं। छात्रों को इस महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना चाहिए।

कक्षा 12 की परीक्षा: JEE Advanced देने वाले उम्मीदवारों ने पहली बार कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा 2025 या 2026 में दी हो। साथ ही फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथमेटिक्स (Mathematics) अनिवार्य विषय होने चाहिए। 2024 या उससे पहले कक्षा 12वीं में पास होने वाले छात्र पात्र नहीं हैं।

Note:- किसी भी छात्र ने अगर पहले किसी IIT में प्रवेश लिया हैं, वे JEE Advanced 2026 के लिए पात्र नहीं हैं।

 IIT एडमिशन के लिए 12वीं बोर्ड में न्यूनतम अंक

JEE Advanced 2026 क्वालीफाई करने के बाद IIT में एडमिशन के लिए 12वीं कक्षा में 75 % अंकों का क्या नियम है? इसका सीधा सा मतलब है कि सामान्य श्रेणी (GEN/OBC) के छात्र को IIT में प्रवेश लेने के कक्षा लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक अनिवार्य रूप से होने चाहिए। वहीं SC/ST कैटेगरी के छात्र को कक्षा 12 में कम से कम 65% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। इसके अलावा IIT में प्रवेश लेने का एक प्रावधान और है जिसमें, छात्र अपने संबंधित बोर्ड परीक्षा में टॉप 20% छात्रों में में शामिल होने चाहिए।

JEE Advanced 2026 Exam Pattern और Syllabus

JEE Advanced की तैयारी में छात्रों के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वह है, इसके एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझना। भारत की शीर्ष IITs में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा अपने अनोखे और डायनामिक पैटर्न के लिए जानी जाती है, जो हर साल बदल सकता है। यह पैटर्न हर साल इसलिए बदलता है क्योंकि इसका आयोजन प्रतिवर्ष रोटेशन प्रणाली से होता है। जैसे इस बार JEE Advanced Exam 2026 का आयोजन IIT रुड़की द्वारा किया जा रहा है।

JEE Advanced 2026 Exam Pattern (परीक्षा प्रारूप)

JEE Advanced 2026 का एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगा। यहां छात्रों की समझ के लिए इस परीक्षा यानी JEE Advanced की मुख्य विशेषताएं दी गई हैं।

पैरामीटरविवरण
परीक्षा का मोडकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
पेपरों की संख्यादो अनिवार्य पेपर (पेपर 1 और पेपर 2)
परीक्षा अवधिप्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे
भाषाअंग्रेजी और हिंदी
विषयफिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स
प्रश्नों के प्रकारसिंगल सही MCQ, मल्टीपल सही MCQ, न्यूमेरिकल वैल्यू, मैचिंग टाइप, पैराग्राफ आधारित
नेगेटिव मार्किंगगलत उत्तरों पर लागू (प्रश्न प्रकार पर निर्भर)

JEE Advanced 2026 Syllabus (मुख्य टॉपिक्स और वेटेज)

JEE Advanced 2026 Syllabus कक्षा 11 और 12 के फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथमेटिक्स (Mathematics) पर आधारित है। यह JEE Main सिलेबस से अधिक गहराई और अवधारणाओं पर फोकस करता है। NTA द्वारा JEE Advanced 2026 Syllabus विस्तृत रूप से जारी किया गया है जिसके, मुख्य टॉपिक्स इस प्रकार हैं।

फिजिक्स (Physics)

चैप्टरवेटेज
मैकेनिक्स (Mechanics)20-25%
इलेक्ट्रोडायनामिक्स (Electrodynamics)20%
मॉडर्न फिजिक्स (Modern Physics)15%
थर्मोडायनामिक्स (Thermodynamics)10-15%
ऑप्टिक्स (Optics)10%

केमिस्ट्री (Chemistry)

चैप्टरवेटेज
फिजिकल केमिस्ट्री (Physical)30-35%
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Organic)30-35%
इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Inorganic)30-35%
केमिकल बॉन्डिंग12-15%
कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स10-12%
इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री8-10%

मैथमेटिक्स (Mathematics)

चैप्टरवेटेज
कैलकुलस (Calculus)30-35%
अलजेब्रा (Algebra)15-20%
कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री12-15%
वेक्टर और 3D ज्योमेट्री10-12%
प्रोबेबिलिटी5-8%

Also Read…. 12वीं साइंस के बाद करियर विकल्प: PCM/PCB में टॉप कोर्स और नौकरी 2026

JEE Advanced 2026 के लिए तैयारी टिप्स

JEE Advanced में सफलता के लिए सही रणनीति और टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी हैं। सीकर के शीर्ष कोचिंग विशषज्ञों की सलाह के अनुसार छात्रों को टाइम मैनेजमेंट टिप्स (Time Management Tips for Students) इस प्रकार से अपनाने चाहिए।

  1. तीन-राउंड अटेम्प्ट स्ट्रैटेजी: पहले उन प्रश्नों को हल करें जिनके उत्तरों पर आपको पूरा भरोसा हैं, इसके बाद मध्यम स्तर के प्रश्न हल करें, और अंत में कठिन प्रश्न हल करें। इस रणनीति से पेपर के शुरूआती दौर में छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
  1. मॉक टेस्ट का महत्व: छात्र JEE Advanced exam से पहले 35-40 मॉक टेस्ट और पिछले सालों के पेपर हल करें। इससे एग्जाम फॉर्मेट समझ आएगा, कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे और पेपर हल करने की स्पीड बढ़ने से टाइम मैनेजमेंट बेहतर होगा।
  1. नकारात्मक अंकन से बचें: पेपर में यदि किसी प्रश्न को हल करने के सभी एफर्ट लगाने के बाद भी उसके उत्तर के बारे में 70% से कम भरोसा है, तो ऐसे प्रश्न को छोड़ देना बेहतर है।
  1. पहले 15 मिनट: परीक्षा शुरू होने के पहले 10-15 मिनट प्रश्न-पत्र को गहनता से पढ़कर उसका विश्लेषण करने और पेपर हल करने की योजना बनाने में लगाएं।
  1. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र: JEE Advanced Previous Year Papers को टाइम्ड कंडीशन में हल करना बेहद फायदेमंद रहता है। इससे पेपर हल करने की स्पीड बढ़ेगी और छात्र की एक्यूरेसी भी बढ़ेगी।

निष्कर्ष

JEE Advanced 2026 कब होगा? इस सवाल का जवाब अब स्पष्ट हो चुका है कि JEE Advanced 2026 Exam Date 17 मई 2026 निर्धारित की गई है और IIT रुड़की इस परीक्षा का आयोजन करेगा। इस ब्लॉग में हमने JEE Advanced Exam Schedule की सम्पूर्ण जानकारी दी है, जिसमें रजिस्ट्रेशन (23 अप्रैल से 2 मई 2026), JEE Advanced 2026 Admit Card (11 मई 2026) और JEE Advanced Result 2026 (1 जून 2026) की तिथियाँ शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे jeeadv.ac.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें और सभी महत्वपूर्ण तिथियों को नोट कर लें ताकि परीक्षा का कोई भी चरण छूटें नहीं।

JEE Advanced 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समझना जरूरी है कि केवल परीक्षा तिथि जानना ही काफी नहीं है, बल्कि उनके लिए JEE Advanced Eligibility Criteria, JEE Advanced Exam Pattern और JEE Advanced Syllabus 2026 को गहराई से समझना भी आवश्यक है। JEE Advanced Exam 2026 में सफलता के लिए नियमित मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और सही टाइम मैनेजमेंट बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने जुड़ी सभी जानकारियाँ स्पष्ट कर दी होंगी।

FAQ’s

Q. JEE Advanced 2026 Exam Date क्या है?

JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

Q. JEE Advanced 2026 कौन आयोजित कर रहा है?

इस बार JEE Advanced 2026 का आयोजन IIT रुड़की (Indian Institute of Technology, Roorkee) द्वारा किया जा रहा है।

Q. JEE Advanced 2026 के लिए कौन पात्र है?

JEE Advanced 2026 के लिए केवल वे छात्र पात्र जो, JEE Main 2026 में टॉप 2,50,000 रैंक हासिल करते हैं और अन्य पात्रता मानदंड (आयु सीमा, प्रयासों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता) पूरे करते हैं। विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करने के लिए उपरोक्त ब्लॉग पढ़ें।

Q. JEE Advanced 2026 Admit Card कब जारी होगा?

JEE Advanced 2026 Admit Card 11 मई 2026 को जारी होने की संभावना है। छात्र अपना Admit Card 17 मई 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. JEE Advanced 2026 Result कब आएगा?

JEE Advanced 2026 Result 1 जून 2026 को घोषित होने की संभावना है। इसी दिन फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।