केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा संचालित कक्षा 10वीं की परीक्षा भारतीय शिक्षा प्रणाली की आधारशिला मानी जाती है। यह कक्षा न केवल बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि छात्रों की आगे की शैक्षणिक दिशा विज्ञान, वाणिज्य या कला का निर्धारण भी यहीं से होता है। इनके आधार पर ही एक छात्र का शैक्षिक भविष्य तय होता है। सत्र 2025–26 के लिए CBSE ने कक्षा 10 का पाठ्यक्रम आधिकारिक रूप से निर्धारित कर दिया है, जो पूरी तरह NCERT की नवीनतम पुस्तकों पर आधारित है।
इस ब्लॉग में शिक्षा जगत के अनुभवी विषेशज्ञों की मदद से हमने छात्रों और अभिभावकों के लिए CBSE कक्षा 10 वी के पाठ्यक्रम 2025–26 को सरल, शुद्ध और स्पष्ट हिंदी में तैयार किया गया है, ताकि वे इसे गहराई से समझ सकें। इसके साथ ही इस ब्लॉग में आधिकारिक पाठ्यक्रम का हिंदी अनुवाद, विषयवार तालिकाएँ, CBSE कक्षा 10 का परीक्षा पैटर्न और उपयोगी अध्ययन सुझाव भी विस्तृत रूप से प्रस्तुत किए गए हैं।
CBSE कक्षा 10 पाठ्यक्रम 2025–26 की सामान्य संरचना
CBSE कक्षा 10 का पाठ्यक्रम 2025–26 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर विस्तृत रूप से तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि छात्रों में तार्किक सोच (Rational Thinking), विश्लेषण क्षमता (Analytical Ability) और समस्या समाधान (Problem Solving) जैसे आवश्यक बौद्धिक गुणों का विकास करना भी है। CBSE का उद्देश्य इसके माध्यम से छात्रों में विषयों को रटने के बजाय उन्हें समझने की प्रवृत्ति विकसित करना हैं, जिससे उनकी वैचारिक स्पष्टता मजबूत होती है और वे अपने ज्ञान का व्यावहारिक जीवन में सही उपयोग कर पाते हैं।
इसके साथ ही यह पाठ्यक्रम छात्रों की शैक्षणिक नींव को मजबूत बनाता है और उन्हें आगे की कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं जेसे NEET, JEE, CLAT, NDA आदि के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है। विभिन्न विषयों के संतुलित समावेशन से छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और अध्ययन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। CBSE की यह संरचना यह सुनिश्चित करती है कि छात्र न केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करें, बल्कि एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी विकसित हों। CBSE कक्षा 10 के मुख्य विषय निम्न हैं:
- गणित (Mathematics)
- विज्ञान (Science)
- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- हिंदी (Hindi Course A / B)
- अंग्रेजी (English Language & Literature)
- वैकल्पिक विषय (संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology), कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) आदि विषय विद्यालय अपनी क्षमताओं के अनुसार निर्धारित करते है)
Also read: CBSE बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम क्या होता है?
गणित (Mathematics) का आधिकारिक पाठ्यक्रम
CBSE कक्षा 10 में गणित विषय का उद्देश्य छात्रों में गणनात्मक दक्षता, तार्किक चिंतन और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना है। नीचे CBSE द्वारा निर्धारित गणित पाठ्यक्रम को इकाईवार तालिका में प्रस्तुत किया गया है। यह तालिका अध्यायवार विवरण, अंकों का वितरण (कुल 80 अंक लिखित + 20 आंतरिक) और अध्ययन उद्देश्य दर्शाती है।
| इकाई | अध्याय का नाम (हिंदी) | अध्ययन का उद्देश्य | अंक (लगभग) |
| 1 | वास्तविक संख्याएँ | संख्याओं के गुणधर्म और HCF-LCM की समझ | 6 |
| 2 | बहुपद | बहुपदों के शून्यक और उनके गुण | 8 |
| 3 | दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म | बीजगणितीय समस्या समाधान | 8 |
| 4 | द्विघात समीकरण | समीकरणों के हल की विधियाँ | 8 |
| 5 | समान्तर श्रेढ़ियाँ | क्रम और श्रेणी की समझ | 8 |
| 6 | त्रिभुज | सर्वसमिकता और समानता | 8 |
| 7 | निर्देशांक ज्यामिति | दूरी सूत्र और क्षेत्रफल | 6 |
| 8 | त्रिकोणमिति का परिचय | त्रिकोणमितीय अनुपात | 8 |
| 9 | त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ | सूत्रों का प्रयोग | 8 |
| 10 | वृत्त | स्पर्श रेखाएँ और गुण | 6 |
| 11 | रचनाएँ | ज्यामितीय निर्माण | 6 |
| 12 | क्षेत्रफल से संबंधित मापन | समतलीय आकृतियाँ | 6 |
| 13 | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन | ठोस आकृतियाँ | 6 |
| 14 | सांख्यिकी | माध्य, माध्यिका, बहुलक | 6 |
| 15 | प्रायिकता | संभावना की मूल अवधारणा | 6 |
विज्ञान (Science) का आधिकारिक पाठ्यक्रम
CBSE कक्षा 10 के विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोगात्मक कौशल और तर्कशीलता विकसित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह तीन भागों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के रूप में विभाजित किया गया है। छात्रों की स्पष्ट समझ के लिए सभी अध्यायों की तालिका दी गई है (कुल 80 अंक लिखित + 20 आंतरिक)।
| शाखा | अध्याय का नाम | मुख्य उद्देश्य | अंक (लगभग) |
| भौतिक विज्ञान | प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन | परावर्तन-अपवर्तन के नियम | 12 |
| मानव नेत्र और रंगीन संसार | नेत्र दोष और सुधार | 8 | |
| विद्युत | धारा, प्रतिरोध, ऊर्जा | 12 | |
| विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव | चुंबकीय क्षेत्र और मोटर | 8 | |
| रसायन विज्ञान | रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण | संतुलन और प्रकार | 8 |
| अम्ल, क्षारक और लवण | pH और गुण | 8 | |
| धातु और अधातु | अभिक्रियाशीलता श्रेणी | 8 | |
| कार्बन और उसके यौगिक | सहसंयोजक यौगिक | 8 | |
| ऊर्जा के स्रोत | नवीकरणीय-अनवीकरणीय स्रोत | 6 | |
| जीव विज्ञान | जीवन प्रक्रियाएँ | पोषण, श्वसन, उत्सर्जन | 10 |
| नियंत्रण और समन्वय | हार्मोन और तंत्रिका तंत्र | 8 | |
| जीवों का प्रजनन | अलैंगिक-लैंगिक प्रजनन | 8 | |
| आनुवंशिकता और विकास | मेंडल नियम और विकास | 8 | |
| हमारा पर्यावरण | पारिस्थितिकी संतुलन | 6 | |
| प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन | सतत विकास | 6 |
सामाजिक विज्ञान (Social Science) का आधिकारिक पाठ्यक्रम
CBSE कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान विषय में छात्रों को समाज, राष्ट्र और विश्व की संरचना समझने में सहायता करता है। इस विषय का अंकभार 80 अंक लिखित + 20 आंतरिक अंक है।
| विषय | अध्याय का नाम |
| इतिहास | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय |
| भारत में राष्ट्रवाद | |
| औद्योगीकरण का युग | |
| मुद्रण संस्कृति और आधुनिक विश्व | |
| भूगोल | संसाधन और विकास |
| कृषि | |
| जल संसाधन | |
| खनिज और ऊर्जा संसाधन | |
| विनिर्माण उद्योग | |
| परिवहन, संचार और व्यापार | |
| नागरिक शास्त्र | सत्ता की साझेदारी |
| संघवाद | |
| लोकतंत्र और विविधता | |
| राजनीतिक दल | |
| लोकतंत्र के परिणाम | |
| अर्थशास्त्र | विकास |
| भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र | |
| मुद्रा और साख | |
| वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था | |
| उपभोक्ता अधिकार |
हिंदी का आधिकारिक पाठ्यक्रम 2025-26 (कोर्स A और B)
CBSE कक्षा 10 हिंदी विषय का पाठ्यक्रम छात्रों में भाषा के प्रति प्रेम, साहित्यिक चेतना और संप्रेषण कौशल का विकास करता है। CBSE ने कोर्स A (साहित्यिक) और कोर्स B (व्यावहारिक) के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। कुल 80 अंक लिखित + 20 आंतरिक मूल्यांकन के निर्धारित है।
| खंड | विवरण | अंक |
| खंड A: पठन बोध | अपठित गद्यांश/पद्यांश पर प्रश्न | 20 |
| खंड B: व्याकरण | संधि, समास, अलंकार, रस, वाक्य शुद्धि, मुहावरे | 12 |
| खंड C: गद्य/पद्य | क्षितिज-2 से 6 पाठ (जैसे ‘माता का आँचल’, ‘स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्क’) | 20 |
| खंड D: लेखन | अनुच्छेद/निबंध (150-200 शब्द), पत्र लेखन | 28 |
Also Read: CBSE कक्षा 12 डेट शीट 2026
अंग्रेजी का आधिकारिक पाठ्यक्रम 2025-26
CBSE कक्षा 10 में अंग्रेजी विषय के पाठ्यक्रम का निर्धारण इस प्रकार से किया गया है, जिसके माध्यम से छात्रों में संवाद कौशल विकसित हो सके। यह इसलिए किया गया है, क्योकि अंग्रेजी विषय दुनियाभर में मौखिक और लिखित संप्रेषण का माध्यम है साथ ही छात्र अंग्रेजी साहित्य का विश्लेषण करें और रचनात्मक लेखन की क्षमता विकसित कर सकें।
| खंड | विवरण | अंक |
| खंड A: Reading | अपठित गद्यांश (Discursive/Case-based) | 20 |
| खंड B: Writing | Formal Letter, Analytical Paragraph (100-120 शब्द) | 20 |
| खंड C: Grammar | Tenses, Modals, Reported Speech, Determiners | 10 |
| खंड D: Literature | First Flight (प्रोज/पोएट्री) + Footprints (6 चैप्टर्स) | 30 |
CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन प्रणाली 2025–26
CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रणाली छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह न केवल ज्ञान की जाँच करती है, बल्कि छात्रों की तार्किक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन भी करती है। इस परीक्षा प्रणाली में कुल 100 अंक प्रति विषय के लिए निर्धारित किये जाते है। जिसमें 80 अंक लिखित बोर्ड परीक्षा और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के निर्धारित किये गए है यह छात्रों के ज्ञान परीक्षण का एक संतुलित मिश्रण है। छात्रों को प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
Also read: स्टेट बोर्ड से CBSE बोर्ड में ट्रांसफर कैसे करें?
CBSE कक्षा 10 की सामान्य परीक्षा संरचना (सभी विषयों के लिए)
सभी विषयों के लिए CBSE द्वारा 80 अंको की लिखित परीक्षा ली जाती है। इस परीक्षा का समय 3 घंटे निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सभी विषयों के प्रत्येक भाग को सम्मिलित करने के लिए विषय के सभी अध्य्ययों को अलग-अलग तरह के प्रश्नों के माध्यम से शामिल किया जाता है। छात्र इसे दी गई तालिका से समझ सकतें है।
| प्रश्न प्रकार | प्रतिशत | अंक (लगभग) | विशेषताएँ |
| वस्तुनिष्ठ (MCQ/Case-Based) | 20% | 16 अंक | तथ्य-आधारित, त्वरित सोच |
| लघु उत्तरीय (2-3 वाक्य) | 30% | 24 अंक | अवधारणा स्पष्टता |
| दीर्घ उत्तरीय (5-8 वाक्य) | 50% | 40 अंक | विश्लेषण, डायग्राम, उदाहरण |
CBSE कक्षा 10 के छात्रों को अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
CBSE कक्षा 10 के छात्र NCERT पुस्तकों को अपनी पढाई का मुख्य आधार बनाकर रोजाना 6-8 घंटे नियमित अध्ययन करें। छात्र विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रत्येक अध्याय को 2 से 3 बार पढ़ें और लिखित अभ्यास पर विशेष ध्यान दें। साप्ताहिक रिवीजन और मॉडल प्रश्न-पत्र हल करने से छात्रों में परीक्षा पैटर्न की समझ विकसित होती है। छात्र कमजोर विषयों पर अतिरिक्त समय दें तथा किसी में विषय में शंका आने पर मैट्रिक्स सीबीएसई स्कूल सीकर के विशेषज्ञ शिक्षकों जैसे शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करें। छात्र अपनी पढाई के दौरान समय प्रबंधन सीखें और सकारात्मक मानसिकता रखें। CBSE कक्षा 10 के छात्र आधिकारिक सैंपल पेपर से अभ्यास करें। इसके अतिरिक्त छात्र निम्न बातों का भी विशेष ध्यान रखें।
- NCERT आधारित पढ़ाई: छात्र विषय को समझने के लिए NCERT की पुस्तकों का अध्ययन विशेष रूप से करें, पुस्तक में दिए गए उदाहरण हल करें।
- लिखित अभ्यास: रोज 1 घंटा नियमित रूप से पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र हल करने में लगाए इससे छात्र की लिखने की गति भी बढ़ेगी और लेखन कला भी स्वच्छ होगी।
- समय सारणी: छात्र अपने अध्ययन को नियमित बनाने और प्रत्येक विषय को दोहराने के लिए एक यथार्थवादी समय सारणी बनाये और इसी के अनुरूप पढाई करें।
- स्वास्थ्य प्रबंधन: छात्र बोर्ड परीक्षा का दबाव अपने ऊपर हावी न होने दे इसके लिए नियमित रूप से 6 से 7 घंटे की नींद अवश्य ले, स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दे और पोषण युक्त आहार ले।
निष्कर्ष
CBSE कक्षा 10वीं का पाठ्यक्रम 2025–26 छात्रों के शैक्षणिक भविष्य की मजबूत नींव रखता है। NCERT आधारित यह सिलेबस न केवल CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 90+ अंक दिलाने में सहायक है, बल्कि JEE Main/Advanced, NEET, CLAT, NDA, Olympiad जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी छात्रों को तैयार करता है। छात्रों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी-अंग्रेजी के विस्तृत अध्यायवार विवरण, परीक्षा पैटर्न (80+20 अंक) और अध्ययन सुझावों से उन्हें स्पष्ट दिशा मिलती है। नियमित NCERT पढ़ाई, लिखित अभ्यास, समय सारणी और सकारात्मक मानसिकता अपनाने से कक्षा 10 CBSE Syllabus 2025-26 में छात्रों की सफलता निश्चित है। अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्र एक जिम्मेदार नागरिक बनने की और बढ़ते है। CBSE Class 10th Result 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सभी मेहनती छात्रों का इंतजार कर रहा है।
FAQ’s
CBSE कक्षा 10 पाठ्यक्रम 2025–26 कहाँ से डाउनलोड करें?
छात्र CBSE कक्षा 10 का पाठ्यक्रम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in से PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। वहाँ कक्षा 9–10 के लिए अलग सेक्शन होता है, जिसमें हर विषय का सिलेबस दिया होता है। इसके अलावा छात्र स्पष्ट और हिंदी में अपना पाठ्यक्रम जानने के लिए यह ब्लॉग देख सकते हैं
क्या CBSE कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में सत्र 2025–26 लिए बदलाव हुआ है?
हाँ, CBSE द्वारा सत्र 2025 26 के लिए कक्षा 10 के प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय (MCQ) और केस आधारित प्रश्नों का हिस्सा पहले से थोड़ा बढ़ाया गया है। साथ ही, CBSE ने छात्रों को नई NCERT संस्करण की किताबें ही प्रयोग करने की सलाह दी है।
CBSE बोर्ड कक्षा 10 में 90% से अधिक अंक लाने के लिए क्या करना चाहिए?
CBSE बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को रोज पढ़ाई का एक निश्चित समय तय करना, लिखित अभ्यास करना, समय-समय पर पुराने प्रश्न-पत्र हल करना और गलतियों की समीक्षा करना, ये सभी आदतें उच्च अंक पाने में छात्रों की मदद करती हैं।
CBSE कक्षा 10 के पाठ्यक्रम 2025-26 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
CBSE कक्षा 10 के पाठ्यक्रम 2025-26 में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर अनुप्रयोग और अन्य वैकल्पिक विषय शामिल हैं, यह पाठ्यक्रम CBSE दिशानिर्देशों का पालन करता है।
क्या CBSE कक्षा 10 का पाठ्यक्रम 2025-26 भारत के सभी स्कूलों के लिए समान है?
हाँ CBSE कक्षा 10 का पाठ्यक्रम 2025 26 भारत के सभी CBSE संबद्ध स्कूलों के लिए अनिवार्य है। CBSE के एकल पाठ्यक्रम प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जाता है कि देशभर के छात्र एक ही पाठ्यक्रम का अध्ययन करें और कक्षा 10 के छात्र सभी विषयों के समान पाठ्यक्रम आधारित परीक्षाओं में उपस्थित हो।