केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education – CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से आरंभ हो रही हैं। इस वर्ष देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों (Exam Centres) पर लगभग 35 लाख से अधिक छात्र-छात्राएँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में उन्हें, केवल पाठ्यक्रम की तैयारी ही पर्याप्त नहीं है; बल्कि परीक्षा हॉल के नियमों (Exam Hall Rules) की सटीक जानकारी होना भी उतना ही आवश्यक है। प्रतिवर्ष हजारों विद्यार्थी अनजाने में प्रतिबंधित वस्तुएँ (Prohibited Items) ले जाने या अनुमति-पत्र (Admit Card) में त्रुटि के कारण परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सामना करते हैं।
इस विस्तृत ब्लॉग पोस्ट में हम आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बता रहे हैं कि आखिर परीक्षा हॉल के अंदर क्या ले जाना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं। साथ ही, हम ड्रेस कोड (Dress Code), प्रवेश समय, हॉल टिकट की वैधता और उन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे, जिनकी अनदेखी छात्रों की मेहनत पर भारी पड़ सकती है। यह लेख छात्रों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका (Comprehensive Guide) है। जिसे पढ़ने के बाद छात्र बिना किसी तनाव के परीक्षा केंद्र की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। तो आइए, सबसे पहले जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें लेकर जाना पूरी तरह वैध एवं अनिवार्य है।
परीक्षा हॉल में ले जाने वाली अनिवार्य वस्तुएँ (Allowed and Mandatory Items for the Exam Hall)
परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज छात्रों का प्रवेश-पत्र (Admit Card/Hall Ticket) है। CBSE ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना वैध प्रवेश-पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल प्रवेश-पत्र ले जाना ही पर्याप्त नहीं है? उस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य (Principal) के हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर (Official Stamp) होना अनिवार्य है। आइए, अनुमति प्राप्त वस्तुओं को तीन श्रेणियों में विस्तार से समझते हैं।
अनिवार्य दस्तावेज़ (Mandatory Documents)
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले छात्रों के दस्तावेजों की तीन स्तर पर जाँच (Three-Tier Verification) की जाती है। इसलिए इन्हें व्यवस्थित रूप से रखना अत्यंत आवश्यक है।
- CBSE प्रवेश-पत्र (CBSE Admit Card): यह छात्रों का मुख्य पहचान-पत्र है। नियमित छात्रों (Regular Students) को यह प्रवेश – पत्र उनके विद्यालय से प्राप्त होगा, जबकि निजी छात्रों को (Private Candidates) यह प्रवेश पत्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड करना होगा। छात्र अपने प्रवेश-पत्र पर अंकित नाम, रोल नंबर, विषय कोड (Subject Code) और परीक्षा तिथि को ध्यानपूर्वक जाँच लें।
- विद्यालय पहचान-पत्र (School Identity Card): CBSE के नियमानुसार, छात्रों को अपने विद्यालय का आई-कार्ड भी साथ लाना अनिवार्य है। इस ID Card से छात्रों की दोहरी पहचान (Dual Identification) सत्यापित (Verify) की जाती है।
- प्रवेश-पत्र की छायाप्रति (Self-attested Photocopy of Admit Card): यह अनिवार्य नहीं है लेकिन, छात्रों को इस मुख्य Admit Card की फोटोकॉपी निकलवा लेनी चाहिए। कई परीक्षा केंद्रों पर मूल प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी मांग ली जाती है। यह कभी भी काम आ सकती है।
लेखन एवं अंकन सामग्री (Writing and Stationery Items)
परीक्षा हॉल में छात्र कौन-सी लेखन सामग्री (Stationery) ले जा सकते हैं, इसे लेकर अक्सर उनमें भ्रम रहता है। इस भ्रम को दूर करने के लिए छात्र नीचे दी गई तालिका देखें और Exam Center पर ये सामग्री ले जाना ही सुनिश्चित करें।
| अनुमत वस्तु (Allowed Item) | अनुमति का विवरण (Details of Permission) |
| नीला या ब्लू स्याही वाला पेन | सभी उत्तर पुस्तिकाओं के लिए अनिवार्य |
| पेंसिल | केवल रेखाचित्र एवं ग्राफ बनाने हेतु (मुलायम/एचबी पेंसिल) |
| इरेज़र एवं शार्पनर | अनुमति प्राप्त, परंतु साधारण एवं पारदर्शी हों |
| पारदर्शी ज्यामिति बॉक्स | रूलर, परकार, अर्धवृत्ताकार पैमाना युक्त |
विशेष निर्देश: छात्र पेन से लिखते समय ध्यान रखें कि स्याही फैलने वाली (Smudge-Prone) न हो। CBSE के निर्देशों के अनुसार छात्र किसी भी प्रकार के करेक्शन फ्लुइड (Correction Fluid/Whitener) अथवा अमिट स्याही (Ink Eradicator) का प्रयोग न करें यह करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। यदि कोई उत्तर गलत हो जाए तो उसे एक सीधी रेखा से काटकर (Strike Out Neatly) सही उत्तर लिखें।
सहायक सामग्री (Supplementary Materials)
कई छात्र यह नहीं जानते कि परीक्षा की कुछ सहायक वस्तुएँ उन्हें, उनके परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध करवाई जाती है। जानकारी के आभाव में कुछ छात्र ऐसी वस्तुएं वे स्वयं लाने का प्रयास करते हैं। परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध करवाई जाने वाली वस्तुओं की सूचि निम्न है:
- ग्राफ पेपर (Graph Paper): यदि प्रश्न-पत्र में छात्रों को ग्राफ की आवश्यकता है (जैसे गणित, अर्थशास्त्र, भौतिकी), तो वह परीक्षा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इसे स्वयं न लाएँ।
- रूपरेखा मानचित्र (Outline Maps): कुछ विषयों जैसे भूगोल (Geography) में आवश्यक मानचित्र छात्रों को प्रश्न-पत्र के साथ ही दिए जाते हैं। छात्र इन पर अपना रोल नंबर अवश्य लिखें और उत्तर-पुस्तिका के साथ सुरक्षित रूप से बाँध दें।
- पारदर्शी पाउच (Transparent Pouch): हालाँकि CBSE ने इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों को अपनी सम्पूर्ण आवश्यक वस्तुएं एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने की सलाह देते हैं, इससे परीक्षा केंद्र पर होने वाली जाँच में आसानी होती है।
परीक्षा हॉल में पूर्णतः प्रतिबंधित वस्तुएँ (Strictly Prohibited Items Inside Exam Hall)
CBSE द्वारा परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य अनुचित साधनों पर पूर्ण प्रतिबंध (Complete Ban) है। बोर्ड ने स्पष्ट मना किया है कि निषिद्ध वस्तुओं के साथ पकड़े जाने पर छात्र पर अनुचित साधनों का मामला (Unfair Means Case) दर्ज किया जा सकता है, जिससे परीक्षा रद्द होने तक की नौबत आ सकती है। आइए, इन निषिद्ध वस्तुओं को विस्तार से जानें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Devices)
आधुनिक तकनीक के इस युग में नक़ल जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए, CBSE स्मार्ट डिवाइसों को लेकर अत्यंत सख्त है। इसके लिए CBSE ने निम्न वस्तुओं को सख्ताई से रोकने के निर्देश दिए हैं।
- मोबाइल फोन (Mobile Phones): चाहे वह स्विच ऑफ हो या साइलेंट मोड में, छात्रों का परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना सबसे बड़ा अपराध है। छात्र परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने डिवाइस को घर पर ही छोड़ दें।
- स्मार्ट घड़ियाँ (Smartwatches): छात्रों का सामान्य घड़ी की जगह डिजिटल स्मार्ट घड़ी और फिटनेस बैंड (Fitness Bands) पहनना भी प्रतिबंधित है। ये डिजिटल डिवाइस कई बार संचार (Communication) के भी काम आ सकतें है। छात्र समय देखने के लिए परीक्षा में सामान्य घड़ी (Analog Watch) पहन सकतें हैं।
- ब्लूटूथ डिवाइस एवं ईयरफोन (Bluetooth Devices & Earphones): CBSE के निर्देशों के अनुसार छात्र परीक्षा कक्ष में वायरलेस या वायर्ड, किसी भी प्रकार के ईयरफोन/हेडफोन नहीं ला सकतें। इन डिवाइसों से नक़ल करने की संभावनाएं बढ़ जाती है, जिसके चलते CBSE ने इन्हें सख्ताई से निषिद्ध कर रखा है।
- इलेक्ट्रॉनिक पेन एवं स्मार्ट स्टेशनरी: वर्तमान समय में बाजार में चल रहें इलेक्ट्रॉनिक राइटिंग डिवाइस जैसी सामग्री भी CBSE Board Exams में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। छात्र इन वस्तुओं से जरूर बचें। किसी भी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर ऐसी गलती करने पर छात्र को परीक्षा से पूरी तरह से बाहर किया जा सकता है।
गणना एवं मापन उपकरण (Calculation and Measuring Tools)
Board परीक्षा देने वाले छात्रों के बीच यह सबसे सामान्य भ्रम है। अधिकांश छात्र यह मान लेते हैं कि गणित या भौतिकी के प्रश्न हल करने के लिए कैलकुलेटर लाना आवश्यक है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। छात्र दी गई टेबल को देखकर समझ सकतें है कि उन्हें गणना से संबंधित कौनसे उपकरण परीक्षा में लाने की अनुमति है।
| प्रतिबंधित वस्तु (Prohibited Item) | अपवाद (Exceptions) |
| साधारण कैलकुलेटर (Basic Calculator) | पूर्णतः प्रतिबंधित |
| वैज्ञानिक कैलकुलेटर (Scientific Calculator) | पूर्णतः प्रतिबंधित |
| लॉग टेबल (Log Table) | केवल तभी अनुमत जब प्रश्न-पत्र के साथ उपलब्ध कराया जाए |
अपवाद: केवल वे दिव्यांग छात्र (Students with Benchmark Disabilities) जिन्होंने पूर्व स्वीकृति (Prior Approval) प्राप्त कर ली है, अथवा कुछ विशिष्ट व्यावसायिक विषयों (Vocational Subjects) के छात्र, यदि आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई हो, कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। सामान्य विज्ञान, वाणिज्य एवं गणित के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Note :- अनुमति मिलने पर भी छात्र केवल नॉन-प्रोग्रामेबल (Non-Programmable) कैलकुलेटर का ही उपयोग कर सकते हैं। साइंटिफिक या ग्राफिंग कैलकुलेटर की अनुमति नहीं होती।
- एडमिट कार्ड पर उल्लेख: जिन छात्रों को अनुमति मिलती है, उनके Admit Card पर स्पष्ट रूप से इसका विवरण दिया जाता है ताकि परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या न हो।
अन्य निषिद्ध वस्तुएँ एवं सोशल मीडिया दिशानिर्देश
- अनावश्यक सामग्री: परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र ज्योमेट्री बॉक्स को छोड़कर कोई अन्य स्टेशनरी जैसे स्केल का अलग सेट, अतिरिक्त कागज़, स्टिकी नोट्स, या टिशू पेपर परीक्षा केंद्र पर ना लाएं ऐसा करने पर कठोर कार्यवाही की जा सकती है।
- खाद्य पदार्थ: छात्रों को परीक्षा के बीच में पानी पिने के लिए पारदर्शी बोतल (Transparent Water Bottle) की अनुमति तो है, परंतु कोई भी खाद्य सामग्री (जैसे चॉकलेट, टॉफी, बिस्कुट) ले जाना मना है।
- सोशल मीडिया दिशानिर्देश: CBSE ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी छात्र व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब या ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर परीक्षा से संबंधित कोई अफवाह (Rumour) न फैलाए और न ही कोई सामग्री साझा करे। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
परीक्षा केंद्र प्रवेश हेतु ड्रेस कोड एवं आचार संहिता
छात्रों को इस बात की गांठ बांध लेनी चाहिए की CBSE Board परीक्षाओं में परीक्षा हॉल में प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका जमा करने तक, हर चरण के स्पष्ट नियम हैं। इन नियमों की जानकारी न केवल छात्रों को अंतिम क्षण की हड़बड़ाहट वाली स्थितियों से बचाती है, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास भी प्रदान करती है।
ड्रेस कोड एवं उपस्थिति (Dress Code and Appearance)
CBSE ने कोई अलग से ड्रेस कोड जारी नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार सभी परीक्षाओं के मानक नियम यही है। छात्रों को छोटी लेकिन इन महत्वपूर्ण बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।
- विद्यालयी यूनिफार्म (School Uniform): नियमित छात्र अपने विद्यालय का निर्धारित यूनिफार्म पहनकर परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो सबसे अच्छा है इससे उनकी पहचान आसान हो जाती है।
- निजी परीक्षार्थी (Private Candidates): निजी परीक्षार्थी साधारण, हल्के रंग के कपड़े पहन सकते हैं। धातुयुक्त बेल्ट, लंबे बटन वाले ब्लेज़र न पहनें। और समझदार छात्रों को पहले से ही पता होता है कि परीक्षा कक्ष में आरामदायक कपडे पहनना सबसे अच्छा है।
- जूते-चप्पल: केंद्र पर कोई प्रतिबंध नहीं है, परंतु चप्पल या सैंडल पहनना अधिक सुविधाजनक होता है क्योंकि मेटल डिटेक्टर से जाँच में आसानी होती है।
प्रवेश समय एवं अनुशासन (Entry Time and Discipline)
CBSE परीक्षाओं का समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। लेकिन छात्रों को इससे 1 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुँच जाना चाहिए। छात्र सीकर की शीर्ष CBSE स्कूलों के विशेषज्ञों द्वारा सुझाये प्रवेश संबंधित इन निर्देशों के अनुरूप चलें तो बेहतर रहेगा।
| समय/गतिविधि (Time/Activity) | विस्तृत जानकारी (Detailed Information) | महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions) |
| गेट बंद होने का समय(Gate Closing Time) | प्रातः 10:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। | परीक्षा प्रारंभ (10:30 बजे) से कम से कम 30 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। देरी से पहुँचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। |
| रिपोर्टिंग टाइम(Reporting Time) | CBSE द्वारा कोई एकसमान रिपोर्टिंग समय निर्धारित नहीं है। | अधिकांश परीक्षा केंद्र प्रातः 9:30 से 9:45 बजे के मध्य प्रवेश आरंभ कर देते हैं। केंद्र-विशिष्ट समय के लिए अपने विद्यालय/केंद्र से पुष्टि करें। |
| प्रवेश जाँच प्रक्रिया(Entry Verification Process) | प्रवेश-पत्र, पहचान-पत्र एवं अनुमत सामग्री की दो-स्तरीय जाँच (दस्तावेज़ जाँच एवं मेटल डिटेक्टर स्कैनिंग) | जाँच में समय लगता है, अतः भीड़-भाड़ से बचने हेतु निर्धारित समय से 15-20 मिनट पहले जाँच लाइन में शामिल हो जाएँ। |
| परीक्षा प्रारंभ समय(Exam Start Time) | प्रातः 10:30 बजे (प्रश्न-पत्र वितरण 10:15 बजे से प्रारंभ) | 10:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अतिरिक्त समय (extra time) नहीं दिया जाता। |
| केंद्र का पूर्व-भ्रमण(Pre-visit the Centre) | परीक्षा तिथि से कम से कम एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र अवश्य देखें। | इससे मार्ग, दूरी, यातायात साधन एवं समय का सटीक अनुमान लग जाता है। गूगल मैप्स पर केंद्र का स्थान सेव कर लें। |
| विलंब से आने की स्थिति(In Case of Delay) | चिकित्सकीय आपातस्थिति या अप्रत्याशित घटना को छोड़कर, देरी पर प्रवेश नहीं। | आपात स्थिति में निकटतम CBSE क्षेत्रीय कार्यालय या केंद्र अधीक्षक से तुरंत संपर्क करें। |
निष्कर्ष
CBSE Board Exam 2026 न केवल छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान की परीक्षा है, बल्कि छात्रों की अनुशासनप्रियता एवं तैयारी की भी कसौटी है। छात्रों के लिए परीक्षा हॉल के नियमों का पालन करना उतना ही आवश्यक है जितना कि पाठ्यक्रम पूरा करना। छात्र 17 फरवरी 2026 से आरंभ हो रही इन परीक्षाओं में शामिल होने से पूर्व, ऊपर बताई गई अनुमति प्राप्त एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची को एक बार अवश्य देख लें। छात्र अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद उसे सुरक्षित रखें, सही समय पर केंद्र पहुँचें और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
याद रखें, ये नियम आपकी परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी (Fair and Transparent) बनाने के लिए हैं। इनका सख्ती से पालन करना आपका कर्तव्य भी है और आपके हित में भी। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
FAQ’s
Q. क्या CBSE परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर ले जा सकते हैं?
नहीं, CBSE बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं में कैलकुलेटर पूर्णतः प्रतिबंधित है। यह नियम गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और लेखाशास्त्र सहित सभी विषयों पर लागू होता है । CBSE केवल दिव्यांग छात्रों को विशेष अनुमति पर इसकी छूट देता है।
Q. क्या CBSE Board Exam में पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है?
हाँ, CBSE दिशानिर्देशों के अनुसार छात्रों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल (Transparent Water Bottle) ले जाने की अनुमति है। छात्र रंगीन या अपारदर्शी बोतल परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकते है।
Q. CBSE Board परीक्षा में देरी से पहुँचने पर क्या होगा?
CBSE के सख्त नियमों के अनुसार, प्रातः 10:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जायेगा।
Q. क्या बोर्ड परीक्षा में छात्र ज्योमेट्री बॉक्स ले जा सकते हैं?
हाँ, छात्र बोर्ड परीक्षाओं में एक पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स ले जा सकतें हैं। इस बॉक्स में छात्र रूलर, परकार, अर्धवृत्ताकार पैमाना और पेंसिल डाल सकतें हैं।
Q. CBSE Board Exam के एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
CBSE बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड में किसी भी गलती आने पर छात्र तुरंत अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। छात्र समय का विशेष ध्यान रखें क्योकि, CBSE डेटा करेक्शन विंडो बंद होने के बाद कोई सुधार नहीं हो पायेगा।


