Home / Coaching / NEET / NEET 2026 के लिए Best Biology Books कौन-कौन सी हैं?
Best Biology Books for NEET 2026

NEET 2026 के लिए Best Biology Books कौन-कौन सी हैं?

NEET की तैयारी करने वाले छात्र हमेशा जीव विज्ञान की अच्छी किताबों (Best Biology Books) की तलाश में रहते है, जो उनकी तैयारी को मजबूत बनाएं और उन्हें सही दिशा दे। यह तथ्य किसी से छुपा हुआ नहीं है कि NEET की तैयारी में जितना जरुरी पढाई में नियमितता का होना है, उससे भी ज्यादा जरुरी है NEET में Biology की सबसे अच्छी बुक्स रखना। आपको ज्ञात है की NEET UG परीक्षा में जीव विज्ञान विषय का अंक भार 90 प्रश्नों यानि 360 अंक का है, जो कुल अंको का 50 प्रतिशत है। इसलिए विद्यार्थियों के पास इस विषय की सही किताबे होना आवश्यक है। ये उनकी तैयारी को आसान और प्रभावी बनाती है।

विषेशज्ञों के अनुसार एक अच्छी किताब न केवल छात्रों को विषय की अवधारणाओं (Concepts) से परिचय करवाती है, बल्कि ऐसी किताबें प्रश्न हल करने के तरीके, प्रश्न का प्रकार (Question Pattern) और बार – बार पूछे जाने वाले प्रश्नों से भी छात्रों को अवगत करवाती है। हमने विशेषज्ञों की सलाह, प्रसिद्ध NEET कोचिंग के शिक्षकों और सफल छात्रों की बातचीत के आधार पर आपके लिए Biology की सबसे अच्छी किताबों की सूची (Best Biology Book List) तैयार की है।

NEET में Conceptual Knowledge के लिए Biology की Best Books

NEET की तैयारी में जीव विज्ञान का भाग सबसे महत्वपूर्ण होता है और इस विषय की सबसे अच्छी किताबें NCERT की है। NEET में जीव विज्ञान से आने वाले लगभग 80-85% प्रश्न सीधे NCERT की अवधारणाओं पर आधारित होते हैं। NCERT न सिर्फ सरल भाषा में सभी विषयों को समझाने का काम करती है, बल्कि इसमें दिए गए आरेख, चित्र और व्याख्याएं छात्रों की समझ को मज़बूत बनाती हैं। जीव विज्ञान के Diagram बनाना और उन्हें लेबल करना परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि इससे 30-40 अंकों के सवाल आसानी से किए जा सकते है। इसके अलावा, NCERT की उदाहरणात्मक प्रश्नावली छात्रों को कुछ कठिन अवधारणाओं का भी सरल अभ्यास प्रदान करती है, जिससे उनकी तैयारी और भी मजबूत हो जाती है।

इसलिए NEET की तैयारी के लिए यह जरूरी है कि छात्र NCERT की कक्षा 11 और 12 की किताबों को नजरअंदाज न करें और उनके साथ मैट्रिक्स जैसी अच्छी अभ्यास पुस्तकों का भी सहारा लें। मैट्रिक्स की किताबें पिछले दस वर्षों के प्रश्नों सहित अधिक अभ्यास के अवसर प्रदान करती हैं, जिससे छात्र प्रत्येक प्रकार के प्रश्नों के लिए तैयार हो सकें। कुल मिलाकर, NCERT पाठ्यपुस्तकों को गहराई से पढ़ना और उनके Diagram का अभ्यास करना, साथ ही अभ्यास पुस्तकों से नियमित प्रश्न हल करना सफलता की कुंजी है। इस प्रणाली से ही छात्र अपने जीव विज्ञान के अवधारणात्मक ज्ञान को सुदृढ़ कर NEET UG 2026 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

  • कक्षा 11 जीव विज्ञान NCERT पाठ्यपुस्तक,
  • कक्षा 12 जीव विज्ञान NCERT पाठ्यपुस्तक,
  • NCERT Accompanying Biology Class 11 Book, 
  • NCERT Accompanying Biology Class 12 Book.

NEET Biology के लिए NCERT की भूमिका

बेशक NEET की तैयारी में कक्षा 11वीं और 12वीं कक्षा की NCERT किताबें जीव विज्ञान विषय की मजबूत नींव है। हाल की परीक्षाओं में Biology के 85-90% प्रश्न सीधे इन किताबों की पंक्तियों, चित्रों या उदाहरणों से आए है। हर टॉपर इन्हें 4-5 बार लाइन दर लाइन पढ़ने की सलाह देता है, क्योंकि आरेख (Diagram) आधारित 70-80% प्रश्न इन्हीं से बनते है।​

लेकिन, NCERT में बहुविकल्पी प्रश्नों (MCQ), पिछले वर्षों के सवालों (PYQ) और कठिन प्रश्नों की कमी है। सिर्फ NCERT को पढ़कर छात्र Biology में 300+ अंक या टॉप रैंक हासिल नहीं कर सकता। इसके लिए उसे अतिरिक्त किताबें चाहिए जो उनकी तैयारी को गहराई दे, और मिलान वाले प्रश्नों का अभ्यास करा सके, इसलिए यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है: NCERT NEET की तैयारी का आधार है, लेकिन NEET UG 2026 में शीर्ष रैंक हासिल करने के लिए PYQ + MCQ किताबें शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। पिछले वर्ष के टॉपर्स ने बताया है की जीव विज्ञान विषय के लिए यह रणनीति उनके 340+ अंक पाने का राज है।

NEET UG 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ Reference Books

NEET के लिए NCERT जीव विज्ञान की किताबें पढ़ने के बाद छात्रों को और अधिक उन्नत अध्ययन सामग्री की ओर बढ़ना चाहिए। इसमें उन्हें संदर्भ पुस्तकों के रूप में मैट्रिक्स कोचिंग की प्रतिष्ठित और गुणवत्तापूर्ण किताबों के पुरे सेट को शामिल करना चाहिए, इन किताबों में प्रश्नों के सेट शामिल हैं। इंटरमीडिएट या विशेषज्ञ स्तर की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निम्नलिखित NEET जीव विज्ञान की किताबें भी मददगार साबित होगी।

1. सबसे बेहतर विकल्प Matrix NEET Biology Books (Set of 10 Books)

Matrix NEET Biology (जीव विज्ञान) की किताबें इस समय छात्रों द्वारा सबसे ज्यादा भरोसेमंद और पसंद की जाने वाली किताबों में से है। इन किताबों को विषय विषेशज्ञों द्वारा इस प्रकार से बनाया गया है कि छात्रों अपने प्रश्न पत्र को गहनता से सोचकर हल करें। इन विषेशज्ञों ने पिछले 10 वर्षों के NEET प्रश्न पत्रों के गहन विश्लेषण के बाद छात्रों के लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में ये किताबें उपलब्ध करवाई है।

Matrix NEET Biology किताबों के फायदें:

  • इन किताबों में 1700 से अधिक पिछले वर्षों के प्रश्न और 3500 से ज्यादा बहुविकल्पी प्रश्न शामिल किए गए है।​
  • छात्रों को पांच जंतु विज्ञान और पांच वनस्पति विज्ञान की अलग-अलग किताबें उपलब्ध करवाई गई है।​
  • Matrix NEET बायोलॉजी की पुस्तकों की भाषा सरल एवं आसान है और इनमें विषय के प्रत्येक टॉपिक की समग्र लेकिन परीक्षा की दृष्टी से उपयोगी व्याख्या दी गई है।​
  • प्रश्न बुनियादी स्तर से लेकर उन्नत स्तर तक सभी प्रकार के बनाये गए है,अर्थात सरल से कठिन स्तर के प्रश्न रखें गए है, जैसा कि NEET परीक्षा प्रश्न पत्र का प्रारूप होता है।
  • पुस्तकों के इस सेट में चित्र आधारित उच्च स्तरीय सोच वाले प्रश्न शामिल किये गए है।​
  • मैट्रिक्स अकादमी सीकर के विशेषज्ञ शिक्षकों ने इन्हें तैयार किया है जो दोहराव और अभ्यास दोनों के लिए ये बिल्कुल सही हैं।
  • छात्र इन्हें NCERT के साथ मिलाकर पढ़ें तो जीव विज्ञान विषय में 340+ स्कोर आसान हो जाता है। इसी कारण से Matrix NEET Biology की किताबें पिछले सालों के NEET Toppers की पहली पसंद बनी हुई है।

2. MTG पब्लिकेशन नीट के लिए सम्पूर्ण जीव विज्ञान (MTG Complete NEET Guide Biology)

यह किताब NEET की तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद और पूरी जानकारी देने वाली किताबों में से एक है, जिसे खास तौर पर छात्रों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें पिछले दस सालों के NEET के सभी पुराने प्रश्न शामिल हैं, जिससे आप परीक्षा पैटर्न और सवालों के प्रकार को अच्छी तरह समझ सकते हैं।

  • अध्यायवार पढ़ाई के लिए सिद्धांत के साथ-साथ अभ्यास के लिए बहुविकल्पी प्रश्न भी मिलते हैं, जो आपके अभ्यास को मजबूत करते हैं।
  • इस किताब से पढ़ाई करने पर छात्र को अपनी गलतियों को समझने और सुधारने में मदद मिलती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • यह किताब NEET के टॉप छात्रों और अनुभवी शिक्षकों की सलाह से तैयार की गई है।

NEET जीव विज्ञान की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की तालिका

छात्र उपरोक्त पुस्तकों के अलावा NEET UG 2026 की तैयारी के लिए निम्न पुस्तकों को भी अपनी तैयारी में शामिल कर सकतें है। ये सभी पुस्तकें उन प्रतिष्ठित लेखकों द्वारा लिखी गई है, जिन्हें नीट परीक्षा का वर्षों का अनुभव है साथ ही इन पुस्तकों को पढ़कर हजारों छात्रों ने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

क्र.सं.पुस्तक का शीर्षकलेखक/प्रकाशकप्रमुख विशेषताएं
1मैट्रिक्स NEET जीव विज्ञान मॉड्यूल्स (10 किताबें)मैट्रिक्स अकादमी सीकर1700+ PYQs, 3500+ MCQs, अवधारणा आधारित प्रश्न एवम व्याख्या, चित्र आधारित प्रश्न, सरल से कठिन स्तर के प्रश्न शामिल, टॉपर्स की पहली पसंद
2जीवविज्ञान (खंड 1 और 2)Trueman Book Companyविस्तृत व्याख्या, चित्र और आरेख, NEET पैटर्न MCQs
3वस्तुनिष्ठ वनस्पति विज्ञानअंसारीवनस्पति विज्ञान पर फोकस, उद्देश्यपूर्ण प्रश्न, वनस्पति विज्ञान के कठिन टॉपिक्स को सरल किया गया है 
4प्रदीप जीवविज्ञान पर गाइडप्रदीप प्रकाशनअध्यायवार थ्योरी+प्रैक्टिस, डायग्राम आधारित प्रश्न, स्कूल+कोचिंग दोनों के लिए उत्तम 
5जीवविज्ञानजी.आर भाठला प्रकाशनसंक्षिप्त नोट्स, PYQs समाधान, दोहराव के लिए उपयोगी
6आधुनिक जीवविज्ञान की एबीसी (11वीं-12वीं)बीबी अरोड़ा, एके सभरवाल (आधुनिक प्रकाशक)NCERT आधारित, सरल भाषा, अभ्यास प्रश्न, कक्षा परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी
7जीवविज्ञान की खोज (खंड 1 और 2)संजय शर्मा, सुधाकर बनर्जी (अरिहंत)खोज आधारित अध्ययन, परीक्षा आधारित प्रश्नों की व्याख्या
8वस्तुनिष्ठ जीवविज्ञान (खंड 1,2,3)केएन भाटिया (दिनेश प्रकाशन)5000+ MCQs, विस्तृत हल, सभी स्तर के प्रश्न
9मेडिकल प्रवेश जीवविज्ञान (खंड 1,2,3)ममता आर सोलंकी, ललिता घोटिक (टारगेट)NEET PYQs के लिए 
10जीव विज्ञान के साथएस वेणुगोपालसरल व्याख्या, NEET की शुरुआती तैयारी करने वाले छात्रों के लिए

NEET UG 2026 में Biology Books की भूमिका

NEET UG की तैयारी में Biology की सही किताबें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये किताबें छात्रों को विषय को गहराई से समझने में मदद करती हैं, ताकि वे केवल रटने के बजाय सही तरीके से सीख सकें। अधिकांश Biology बुक्स में अभ्यास के लिए Chapter-Wise Questions, Matching-Type Questions और Diagrams के साथ दिए गए MCQs शामिल होते हैं।

इसके साथ ही ये किताबें स्कूल की पढ़ाई को NEET के मुश्किल सवालों से जोड़ती हैं। रोज अभ्यास से आधारभूत सिद्धांत समझ आते हैं और छात्र उन्हें असल जिंदगी में इस्तेमाल करना सीखते हैं। सही किताबों से जीव विज्ञान में अच्छा स्कोर आसान हो जाता है, जो डॉक्टर बनने का सपना पूरा करता है।

NEET में Biology में अंक विभाजन (Section Wise Marks in NEET)

NEET UG की तेयारी करने वाले छात्रों को यह जानकरी जरुर होनी चाहिए कि, NEET परीक्षा में Biology के किस टॉपिक से कितने प्रश्न आते है। यह विषयवार वेटेज की जानकारी आपके रणनीतिक अध्ययन के लिए उपयोगी साबित होगी। NEET 2026 के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई तालिका में जीव विज्ञान (Biology) के विभिन्न पाठों के अनुभाग वार अंक भार को ध्यान से पढ़ें। यह तालिका छात्रों को महत्वपूर्ण टॉपिक्स की सूची बनाने और प्रत्येक टॉपिक के लिए समय आवंटित करने में मदद करेगी।

खंडअध्यायउपविषयऔसत प्रश्नभार (%)
वनस्पति विज्ञान (Botany)50100%
कोशिका विज्ञानकोशिका विभाजन48%
नाभिक24%
प्लास्टिड12%
पारिस्थितिकी-जैव विविधता और संरक्षणपरिचय, जैव विविधता का स्तर, स्वरूप, ह्रास510%
जैव विविधता का संरक्षण48%
वनस्पति जगतपादप जगत – शैवाल12%
आनुवंशिकी – Iपरिचय, मेंडेलिज्म, क्रॉस आदि48%
पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजननपरागण36%
निषेचन, भ्रूणजनन आदि24%
पारिस्थितिकी-पारिस्थितिकी तंत्रउत्पादकता, अपघटन आदि12%
पुष्पीय पौधों की शारीरिक रचनापादप ऊतक, ऊतक प्रणालियाँ36%
जैव प्रौद्योगिकीसिद्धांत48%
कृषि अनुप्रयोग24%
प्रक्रियाएँ12%
पुष्पीय पौधों की आकृति विज्ञानफूल48%
पादप शरीरक्रिया विज्ञान – वृद्धि हार्मोनविकास, परिचय, पीजीआर आदि48%
पादप कार्यिकी-II-प्रकाश संश्लेषणडार्क रिएक्शन, C3-C4 चक्र आदि36%
आनुवंशिकी-IIडीएनए प्रतिकृति आदि48%
जीन अभिव्यक्ति, एचजीपी36%
जैवअणु-Iलिपिड24%
प्रोटीन12%
पारिस्थितिकी-जीव और जनसंख्याअनुकूलन, जनसंख्या आदि12%
पादप कार्यिकी-II-श्वसनवायवीय श्वसन, क्रेब्स चक्र आदि24%
जैव अणु-IIएंजाइम24%
मानव कल्याण में जीवविज्ञानसूक्ष्मजीव12%
जैविक वर्गीकरणजगत-कवक24%
प्राणी विज्ञान (Zoology)कुल50100%
कोशिका विज्ञानकोशिका विभाजन48%
प्लास्टिड24%
माइटोकॉन्ड्रिया12%
आनुवंशिकी-Iमेंडेलिज्म, क्रॉस आदि24%
उत्परिवर्तन, वंशावली12%
जैव प्रौद्योगिकीप्रक्रिया48%
चिकित्सा, ट्रांसजेनिक36%
आनुवंशिकी-IIडीएनए प्रतिकृति आदि24%
पारिस्थितिकी-जीव और जनसंख्याअनुकूलन, जनसंख्या आदि12%
जैव अणु-IIएंजाइम24%
शरीर के तरल पदार्थहृदय, चालन24%
रक्तचाप, ईसीजी12%
पशु साम्राज्य-Iपोरिफेरा36%
आर्थ्रोपोड़ा12%
मानव प्रजननप्रजनन स्वास्थ्य714%
महिला प्रजनन प्रणाली24%
युग्मकजनन, चक्र24%
उत्सर्जी उत्पादमूत्रवाहिनी/नेफ्रॉन24%
तंत्रिका नियंत्रणसीएसएफ, मस्तिष्क आवरण24%
मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी12%
गति और चालमांसपेशियाँ24%
जोड़12%
मानव स्वास्थ्य और रोगवायरस बीमारियाँ510%
बैक्टीरिया बीमारियाँ12%
प्रतिरक्षा, रोग24%
श्वास और गैस आदान-प्रदानश्वसन मात्रा24%
गैस परिवहन12%
उत्पत्ति और विकासविकास के प्रमाण48%
विकास सिद्धांत12%
रासायनिक समन्वयहार्मोन क्रियाविधि24%
थाइरॉयड12%
पशुओं में संगठनउपकला ऊतक12%
पशु साम्राज्य-IIकोर्डाटा36%
साइक्लोस्टोमेटा/मीन12%

NEET UG 2026 की तैयारी करने वाले छात्र उच्च अंक भार वाले अध्यायों जैसे मानव प्रजनन (14%) और स्वास्थ्य-रोग (10%) पर अधिक ध्यान दें।​

NEET टॉपर्स के अनुसार NEET UG-2026 के लिए जीव विज्ञान विषय की किताब कैसे चुनें?

NEET टॉपर्स के अनुसार NEET UG 2026 की तैयारी करने वाले छात्रों को Biology विषय की उचित पुस्तकें चुननी चाहिए, क्योंकि सही किताबें पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाती हैं। विषेशज्ञों और पिछले सालों के टॉपर्स के अनुसार एक छात्र को प्रत्येक चरण के लिए अलग रणनीति अपनानी चाहिए। इससे छात्र किसी भी महत्वपूर्ण अवधारणा को छोड़ें बिना बेहतर तैयारी कर सकते है। यह चरण दर चरण अपनाई गई प्रक्रिया ही छात्रों की सफलता का आधार बनती है। इससे वे जीव विज्ञान विषय में 360 में से 340 से अधिक अंक प्राप्त कर सकते है। टॉपर्स द्वारा बताई गई प्रक्रिया निम्न है:

शुरुआती छात्र (कक्षा 11-12 से तैयारी शुरू करना)

पिछले वर्षों के NEET टॉपर्स बताते हैं कि शुरुआत में तैयारी करने वाले छात्रों के लिए NCERT ही सबसे सही किताब है। इनमें से परीक्षा के 80-90% प्रश्नों का आधार मिलता है। और जीव विज्ञान विषय के लिए तो यह सबसे अहम् है।

  • NCERT की कक्षा 11-12 जीव विज्ञान किताबें लाइन-दर-लाइन पढ़ें।

फायदा: मजबूत नींव बनती है, आगे की पढ़ाई आसान हो जाती है।​

  • प्रत्येक चित्र, आरेख और उदाहरण को ध्यान से देखें और अभ्यास करें।

फायदा: डायग्राम आधारित 30-40% प्रश्न सीधे यहीं से आते हैं।​

  • सरल भाषा में समस्त अवधारणाएं समझें, छात्र बहुत अधिक गहराई में जाने से बचें।

फायदा: जल्दी पूरा पाठ्यक्रम (Syllabus) हो जाता है।​ छात्रों को दोहराव के लिए अतिरिक्त समय मिल जाता है।

  • प्रत्येक अध्याय के अंत वाले प्रश्न जरूर हल करें।

फायदा: परीक्षा के सवालों का शुरुआती अभ्यास मिलता है।​

  • महत्वपूर्ण लाइनें हाइलाइट करें और नोट्स बनाएं।

फायदा: दोहराव (Revision) के समय 2-3 घंटे में सम्पूर्ण पाठ्यक्रम दोहराया जा सकता है।​

  • मैट्रिक्स टॉपर महेश कुमार, कपिल महला और निकिता कुमारी के अनुसार NEET UG 2026 की तैयारी करने वाले छात्र सबसे पहले NCERT की किताबें कम से कम 3 बार पूरी करें।

फायदा: बायोलॉजी विषय में 340+ अंक प्राप्त करने का आधार यहीं से बनता है।​

NEET परीक्षा की बुनियादी समझ के बाद

बुनियाद मजबूत करने के बाद NEET की तैयारी में NCERT जीव विज्ञान का दोहराव (Revision) और MCQ प्रश्नों का अभ्यास करना जरूरी होता है। पिछले सालों के टॉपर्स के अनुभव और प्रतिष्ठित शिक्षकों के शोध बताते है, कि यह तरीका स्कोर बढ़ाने में सबसे असरदार होता है। इसके लिए छात्र निम्न शर्तों को पूरा करने वाली कोई एक या दो किताबें चुन सकते है।

  • NEET UG 2026 की तैयारी करने वाले छात्र Matrix, MTG, Allen जैसी किताबों से 20-30 प्रश्न रोजाना हल करें। रोजाना अभ्यास से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है, जो परीक्षा में प्रदर्शन को बेहतर करता है।
  • NCERT को अच्छी तरह समझने के बाद छात्रों के लिए जरुरी है, कि वे रोजाना MCQ का अभ्यास करें।
  • छात्रों के लिए पिछले सालों के प्रश्नों (PYQs) के साथ-साथ मॉक टेस्ट (Mock Test) देना भी फायदेमंद है ताकि उन्हें असली परीक्षा का अनुभव मिले।

परीक्षा से 8–9 महीने पहले

इस समय छात्र सरल से कठिन प्रश्नों के MCQ अभ्यास वाली किताब पढ़ सकते है, छात्र विशेष रूप से समय प्रबंधन और PYQs पर पूरा ध्यान दें। टॉपर्स बताते हैं कि यह चरण जीव विज्ञान में 340+ स्कोर का राज है। जीव विज्ञान विषय के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें।

  • NEET UG 2026 की तैयारी करने वाले छात्र इस समय रोज 100-200 MCQs हल करें ( हमारे विषेशज्ञों की राय अनुसार छात्र इन पुस्तकों और मॉडल्स को वरीयता दे सकते है: मैट्रिक्स, MTG से)।

फायदा: इससे छात्रों को जीव विज्ञान विषय के प्रश्न पैटर्न समझ आते हैं, गलतियां 50% तक कम हो जाती है।

  • छात्र अध्यायवार टेस्ट तय समय सीमा में दें।

फायदा: पूरे प्रश्न 3 घंटे में सॉल्व करने से छात्र की प्रश्न पत्र हल करने की स्पीड बनती है जिससे, वास्तविक परीक्षा में प्रश्न छूट जाने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

  • छात्र विगत 10 साल के NEET PYQs 2 से 3 बार अवश्य हल करें।

फायदा: NTA प्रतिवर्ष 20 से 30 ऐसे प्रश्न परीक्षा में देता है जो पहले हुई नीट परीक्षा में पूछ लिए गए होते है ये सीधे सवाल सबसे ज्यादा जीव विज्ञान विषय में पूछे जाते है।

  • गलत सवालों के लिए छात्र एक अलग नोटबुक बनाएं।

फायदा: इससे छात्र की विषय के प्रति जो भी कमजोरियां होती है उनके दूर होने की सम्भावना बनती है तथा दोबारा गलती नहीं होती।

परीक्षा से 2-3 महीने पहले – जीत का अंतिम दौर!

अब छात्रों को अवधारणात्मक NCERT का तेजी से रिवीजन करना चाहिए तथा मॉक टेस्ट + कठिन MCQs पर पूरा फोकस करना चाहिए। टॉपर्स कहते हैं – यह चरण जीव विज्ञान विषय में 340+ अंक प्राप्त करने का सूत्र है।

  • छात्र इस समय NCERT की हाइलाइटेड लाइनें + आरेखों को दोहराएं। साथ में मैट्रिक्स के NEET जीव विज्ञान मॉड्यूल्स का बार बार दोहराव करें।

फायदा: परीक्षा में लगभग प्रश्न सीधे पूछे जाते है उन पर अच्छी पकड़ बन जाती है इन्हें, रटने की जरूरत नहीं।

  • छात्र इस समय रोज 1 मॉक टेस्ट पूरा करें और उसका पूरा विश्लेषण करें।

फायदा: परीक्षा का दबाव सहना सीख़ सकते है, उनकी अपनी कमजोरियां पकड़ में आती हैं। इस रणनीति से जीव विज्ञान में 340+ आसान हो सकते है। वर्ष 2025 के ऑल इंडिया टॉपर, सीकर के छात्र महेश कुमार ने अंतिम समय में जीव विज्ञान विषय पर पकड़ मजबूत करने के लिए इसी रणनीति को काम में लिया था।

NEET UG-2026 में जीव विज्ञान का महत्व

छात्रों द्वारा बहुत सारी किताबें इकट्ठा करने से भ्रम होता है, विषेशज्ञों के मुताबिक यह सिर्फ और सिर्फ समय बर्बादी है। टॉपर्स की सुनिश्चित रणनीति सदैव ऐसी होती है, जिनसे वे बिना समय बर्बाद करे अपनी तैयारी कर सके।

छात्र अपनी NEET Biology (जीव विज्ञान) की तैयारी में 3 से ज्यादा किताबें न ले। ये तीन किताबें: NCERT + मैट्रिक्स/MTG/+ PYQ बुक काफी है। इस तरह की कम अध्ययन सामग्री से छात्र का पूरा ध्यान बना रहता है, और समय पर पूरा पाठ्यक्रम हो जाता है।

सारांश

NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जीव विज्ञान एक निर्णायक विषय है, जिसमें मजबूत पकड़ बनाना छात्रों के लिए सफलता की कुंजी है। विशेषज्ञों और टॉपर्स की सलाह के अनुसार, तैयारी करने वाले छात्रों को NCERT कक्षा 11 और 12 की किताबों से शुरुआत करना और उनके प्रत्येक अध्याय, आरेख व उदाहरणों को गहराई से समझना बेहद आवश्यक है। जब विषय की आधारभूत अवधारणाएं स्पष्ट हो जाती हैं, तब नियमित MCQ अभ्यास और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से तैयारी को और मजबूती मिलती है।

छात्र तैयारी के अंतिम चरण में, तेज रिवीजन, मॉक टेस्ट और कठिन प्रश्नों का अभ्यास करें इससे उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। सीमित लेकिन गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के साथ योजनाबद्ध तैयारी करने से छात्रों में भटकाव नहीं होता और समय का बेहतर उपयोग संभव होता है। इस तरह की रणनीतिक तैयारी से छात्रों का NEET में उच्च अंक हासिल करने का लक्ष्य साकार हो सकता है।

FAQs

NEET UG 2026 के लिए सबसे अच्छी Biology Books कौन-सी हैं?

NEET UG 2026 की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निम्न अच्छी किताबें उपलब्ध है जो उनकी तैयारी को बेहतर करते हुए उनको शीर्ष अंक प्राप्त करने में मदद करती है:
Matrix NEET Biology Books:10 किताबों का सेट में NEET के पुराने और नए प्रश्नों का अच्छा संग्रह दिया गया है।
MTG Complete NEET Guide Biology: पूरी किताब में विषय की गहराई से जानकारी और अभ्यास प्रश्न शामिल किए गए है।
Disha 360 NCERT Biology: खासकर NCERT के अनुसार बनी है, इससे छात्रों को Biology की मूल अवधारणाएं स्पष्ट रूप में समझ आती है।
Exploring Biology – Arihant: यह किताब भी छात्रों की समझ को मजबूत करती है और प्रयोगात्मक सवाल देती है।
Trueman’s Objective Biology: NEET के लिए बेहतरीन वस्तुनिष्ठ प्रश्न उपलब्ध कराती है।

NEET की तैयारी में Biology के लिए सबसे अच्छी संदर्भ पुस्तक (Reference Book) कौनसी है?

कई विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में NEET के लिए सबसे अच्छी संदर्भ पुस्तकों के रूप में Matrix NEET Biology Book Set सबसे बेहतर माना जा रहा है। इसके पीछे की वजह कई टॉपर्स की पहली पसंद है।

क्या NEET परीक्षा में जीव विज्ञान विषय के प्रश्न दोहराये जाते है?

हाँ, NEET UG परीक्षा में अक्सर पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न दोहराये जाते है और यह विशेष तौर से Biology (जीव विज्ञान ) विषय में सर्वाधिक दोहराएं जाते है।

क्या NEET की तैयारी के लिए कई पुस्तकों का उपयोग करना आवश्यक है?

NEET की तैयारी में कई किताबों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे आपको विषयों पर विभिन्न दृष्टिकोण प्राप्त होते हैं और इससे आपकी समझ बढ़ती है। हालाँकि, छात्र मात्रा से ज़्यादा गुणवत्ता पर ध्यान दें।

NEET की तैयारी के लिए पुस्तकों का सर्वोत्तम उपयोग करने की रणनीति क्या है?

विषेशज्ञों के अनुसार एक अच्छी रणनीति यह है कि छात्र अपनी तैयारी का आधार बनाने के लिए NCERT की पुस्तकों से शुरुआत करे। इससे छात्र का आत्मविश्वास बढ़ता है, फिर गहरी समझ के लिए संदर्भ पुस्तकों और अधिक अभ्यास प्रश्न वाली पुस्तकों को अपनी तैयारी में शामिल करें।