JEE Main 2026 April Session, की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुई है। देशभर के लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है और अब सभी की निगाहें NTA द्वारा 11 अप्रैल 2026 को जारी की गई JEE Main 2026 Answer Key April Session पर टिकी हुई हैं। चाहे किसी छात्र ने 2 अप्रैल को JEE Main Paper दिया हो या आखिरी दिन 8 अप्रैल का JEE Main Session 2 Answer Key 2026 PDF छात्रों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होने वाला है।
क्या आप जानते हैं कि JEE Main 2026 Answer Key Download Link आने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए? कैसे आप अपनी Response Sheet Download करके अपने उत्तरों का मिलान करेंगे? और यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है तो Answer Key Challenge कैसे करेंगे? इस ब्लॉग में हम आपको इन सभी सवालों के विस्तृत जवाब देंगे।
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key क्या है? (What is the JEE Main Answer Key?)
जब भी JEE Main Answer Key 2026 by NTA की बात आती है, तो अधिकतर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर यह Answer Key होती क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है। आइए, सबसे पहले इसी विषय को विस्तार से समझते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key वह आधिकारिक दस्तावेज है जिसे NTA JEE Main 2026 द्वारा jeemain.nta.nic.in answer key 11 अप्रैल 2026 को पेज पर जारी की गई है। इसमें JEE Main 2026 April Session के सभी प्रश्न पत्रों (All Shifts) के सही उत्तर दिए गये हैं। यह NTA का वह मानक दस्तावेज है जिसके आधार पर छात्रों द्वारा परीक्षा में दिए गए उत्तरों की जांच की जाती है और अंततः इसके आधार JEE Main Result 2026 तैयार होता है।
JEE Main Exam 2026 के लिए Answer Key के प्रकार
| प्रकार (Type) | जारीकर्ता (Issued By) | समय (Timing) | विश्वसनीयता (Reliability) |
| Unofficial Answer Key | Matrix JEE Academy, PCP, Allen | परीक्षा के 24–48 घंटों के भीतर | लगभग 95–98% सही |
| Provisional Official Answer Key | NTA (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) | 11 अप्रैल 2026 को | लगभग 99.9% सही (अस्थायी) |
| Final Official Answer Key | NTA (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) | Challenge Window बंद होने के बाद | 100% अंतिम और बाध्यकारी |
Official vs Unofficial Answer Key में मुख्य अंतर
- Unofficial Answer Key: यह छात्रों को तुरंत (परीक्षा के अगले ही दिन) यह अनुमान लगाने में मदद करती है कि उनके पेपर में कितने अंक बन रहे हैं। यह “आपातकालीन” जरूरत को पूरा करती है।
- Official Answer Key (JEE Main 2026 Official Answer Key): यह छात्रों के लिए वह आधिकारिक दस्तावेज है जिसे NTA मान्यता देता है। अगर Unofficial Key और Official Key में कोई अंतर है, तो Official Answer Key ही मान्य होगी। छात्रों का अंतिम JEE Main Score Calculation इसी के आधार पर होगा।
- क्यों जरूरी है? Answer Key के बिना छात्र अपनी Response Sheet का मूल्यांकन नहीं कर सकते। यह छात्रों को बताती है कि कौन से प्रश्न सही हैं और कौन से गलत। इसके अलावा, यदि छात्र को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे JEE Main 2026 Answer Key Challenge कर सकते हैं – लेकिन यह तभी संभव है जब NTA द्वारा Official Provisional Answer Key जारी हो।
JEE Main 2026 April Answer Key Release Date (संभावित तिथियाँ)
JEE Main Answer Key 2026 Release Date क्या है? – यह सवाल हर उस छात्र के मन में उठता है जिसने अभी-अभी परीक्षा दी है। जब JEE Main 2026 Response Sheet और Answer Key आएगी, तभी छात्र अपने अंकों का सटीक अनुमान लगा पाएंगे। NTA (National Testing Agency) का एक निश्चित पैटर्न है। JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई है। पिछले सत्रों (Session 1) और NTA के ट्रेंड को देखते हुए, हम एक अनुमानित समयसीमा का आकलन कर सकते हैं।
JEE Main Session 2 Answer key Expected Timeline (संभावित समयसीमा)
| क्रमांक | घटना (Event) | अपेक्षित तिथि (Expected Date) | स्थिति (Status) |
| 1 | JEE Main 2026 Session 2 परीक्षा समाप्ति | 8 अप्रैल 2026 | संपन्न |
| 2 | Unofficial Answer Key जारी | 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 | जारी |
| 3 | Provisional Answer Key और Response Sheet जारी | 11 अप्रैल 2026 को | आगामी |
| 4 | Answer Key Challenge Window (आपत्ति हेतु समय) | 18-20 अप्रैल 2026 (3 दिन) | आगामी |
| 5 | Final Answer Key जारी | 22-24 अप्रैल 2026 | आगामी |
| 6 | JEE Main 2026 Session 2 Result | 26-30 अप्रैल 2026 | आगामी |
JEE Main 2026 Answer Key PDF Download Link (आधिकारिक डाउनलोड लिंक)
जैसे ही JEE Main 2026 Answer Key PDF Download की घोषणा होती है, सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि इस PDF को सही तरीके से कैसे डाउनलोड किया जाए। कई बार छात्र गलत वेबसाइट पर चले जाते हैं या लॉगिन करने में परेशानी होती है। इस सेक्शन में हम छात्रों को Session 2 Answer Key PDF डाउनलोड करने का संपूर्ण तरीका बताएंगे।
JEE Main 2026 Answer Key Download Link केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। यह लिंक किसी अन्य वेबसाइट पर काम नहीं करता। साथ ही, JEE Main April 2026 Question Paper PDF और Response Sheet भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड प्रक्रिया (Step-by-Step Download Guide)
स्टेप 1 – आधिकारिक jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 – “Candidate Login” या “Answer Key” लिंक ढूंढें
होमपेज पर निम्नलिखित में से कोई एक लिंक दिखाई देगा:
- “JEE Main 2026 Session 2 Answer Key/Response Sheet”
- “Download Answer Key & Response Sheet”
- “Candidate Login” (जहां से आपने फॉर्म भरा था)
स्टेप 3 – लॉगिन करें (Login करना अनिवार्य है)
छात्र अब लॉगिन पेज पर निम्नलिखित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें:
| फ़ील्ड (Field) | जानकारी (Information) | नोट (Note) |
| Application Number | आपका 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर | JEE Main 2026 के Confirmation Page पर मिलेगा |
| Password | वह पासवर्ड जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था | यदि भूल गए हैं तो “Forgot Password” का उपयोग करें |
| Date of Birth (वैकल्पिक) | कभी-कभी Password की जगह DOB मांगा जाता है | DD/MM/YYYY फॉर्मेट में भरें |
| Security Pin | स्क्रीन पर दिख रहे अक्षर/अंक टाइप करें | केस सेंसिटिव हो सकता है |
स्टेप 4 – Answer Key और Response Sheet डाउनलोड करें
लॉगिन करने के बाद एक डैशबोर्ड दिखेगा। वहां निम्नलिखित विकल्प होंगे:
- “View/Download Response Sheet” → यह वह PDF है जिसमें आपके द्वारा दिए गए उत्तर हैं।
- “View/Download Provisional Answer Key” → यह वह PDF है जिसमें सही उत्तर हैं।
- “Question Paper with Answer Key” → कभी-कभी दोनों एक साथ भी दिए जाते हैं।
JEE Main 2026 Response Sheet कैसे डाउनलोड करें? (Response Sheet Download Complete Guide)
JEE Main 2026 Response Sheet Kaise Download Kare – यह सवाल उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि Answer Key डाउनलोड करना। क्यों? क्योंकि JEE Main Response Sheet Download के बिना छात्र Answer Key का उपयोग नहीं कर सकते। Response Sheet छात्रों की “उत्तर पत्रिका” है जिसमें ठीक वैसे ही उत्तर दर्ज हैं जैसे उन्होंने परीक्षा केंद्र में दिए थे।
JEE Main Response Sheet क्या होती है? (What is Response Sheet?)
Response Sheet एक छात्रों द्वारा दिए गए पेपर का Official Document है जिसमें निम्नलिखित जानकारी होती है:
- प्रश्न संख्या (Question Number) – जैसे Q1, Q2, Q3…
- आपका चयनित उत्तर (Your Selected Option) – A, B, C, D या Numerical Value
- उत्तर की स्थिति (Answer Status) – Answered, Not Answered, Marked for Review
- प्रश्न का प्रकार (Question Type) – MCQ या Numerical
स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें
जैसा कि ऊपर बताया गया है, jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने Application Number और Password से लॉगिन करें।
स्टेप 2 – “Response Sheet” विकल्प चुनें
लॉगिन करने के बाद छात्रों को निम्न कई विकल्प दिखेंगे:
- JEE Main 2026 Response Sheet Download (सबसे महत्वपूर्ण)
- JEE Main 2026 Admit Card (पुराना)
- JEE Main 2026 Application Form (देखने के लिए)
- “Response Sheet” या “Candidate Response” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – PDF खोलें और जांचें
Response Sheet एक नए टैब या विंडो में खुलेगी। यह PDF आमतौर पर 3-5 पेज की होती है। इसमें निम्न महत्वपूर्ण जानकरियां प्रदर्शित होती है।
- ऊपर भाग: आपका नाम, रोल नंबर, Shift (सुबह/शाम), परीक्षा तिथि
- मध्य भाग: प्रश्नों की लिस्ट और आपके उत्तर
- नीचे भाग: NTA की डिजिटल सिग्नेचर और वॉटरमार्क
Note:- NTA के सर्वर पर Answer Key जारी होने के पहले 6 घंटों में लगभग 10-15 लाख छात्र लॉगिन करते हैं। इसलिए, सर्वर क्रैश होना सामान्य है। छात्र धैर्य रखें और रात के समय जब ट्रैफिक कम हो तब प्रयास करें।
JEE Main 2026 Answer Key से Score कैसे Calculate करें? (Marks Calculation Guide)
JEE Main 2026 Answer Key आने के बाद सबसे पहला काम जो हर छात्र करता है, वह है अपने अंकों की गणना करना। JEE Main Marks vs Percentile का अनुमान लगाने के लिए यह गणना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि JEE Main Score Calculation का सही फॉर्मूला क्या है? क्या MCQs और Numerical Questions के लिए अलग-अलग नियम हैं? आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।
JEE Main Paper 1 (B.E./B.Tech) में कुल 75 प्रश्न होते हैं – 25 Physics, 25 Chemistry, 25 Mathematics। इनमें से:
- 20 MCQs प्रति विषय (+4 सही, -1 गलत)
- 5 Numerical Questions प्रति विषय (+4 सही, 0 गलत)
NTA की आधिकारिक मार्किंग स्कीम (Official Marking Scheme)
| प्रश्न का प्रकार (Question Type) | सही उत्तर पर अंक (Correct) | गलत उत्तर पर अंक (Incorrect) | बिना उत्तर पर अंक (Unattempted) |
| B.E./B.Tech (Paper 1) | |||
| MCQs (20 प्रति विषय) | +4 | -1 (निगेटिव मार्किंग) | 0 |
| Numerical Questions (5 प्रति विषय) | +4 | 0 (कोई निगेटिव नहीं) | 0 |
| B.Arch (Paper 2A) | |||
| Part A: Mathematics MCQs (20) | +4 | -1 | 0 |
| Part A: Mathematics Numerical (5) | +4 | 0 | 0 |
| Part B1: Aptitude Test MCQs (50) | +4 | -1 | 0 |
| Part B2: Drawing Test (2 प्रश्न) | 50 अंक (100 के कुल से) | N/A | 0 |
| B.Planning (Paper 2B) | |||
| Part A: Mathematics MCQs (20) | +4 | -1 | 0 |
| Part A: Mathematics Numerical (5) | +4 | 0 | 0 |
| Part B1: Aptitude Test MCQs (50) | +4 | -1 | 0 |
| Part B2: Planning MCQs (25) | +4 | -1 | 0 |
Also Read…. JEE Main 2026 में 70 से 80 Percentile पर कौन से Career Options हैं बेस्ट?
JEE Main 2026 Answer Key Challenge कैसे करें? (Objection Process)
जिन छात्रों को लगता है कि JEE Main 2026 Official Answer Key में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है? और उसके पास उस प्रश्न का सही उत्तर देने के लिए ठोस तर्क है? तो ऐसे छात्र JEE Main Answer Key Challenge कर सकते हैं! यह परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का अधिकार है। NTA हर साल हजारों छात्रों को यह सुविधा देता है कि वे Provisional Answer Key पर आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकते हैं।
याद रखें, चुनौती केवल Provisional (अस्थायी) Answer Key पर दी जा सकती है। Final Answer Key पर कोई चुनौती स्वीकार नहीं होती। छात्र इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह Challenge Window केवल 2-3 दिनों के लिए खुलती है। एक बार विंडो बंद होने के बाद, कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाती।
स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें
छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और अपने Application Number व Password से लॉगिन करें।
स्टेप 2 – “Challenge Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
यहाँ इस पेज पर नीचे दिए गए Links में से एक नया लिंक दिखाई देगा
- “Challenge (s) Regarding Answer Key”
- या “Raise Objection on Answer Key”
- या “Answer Key Challenge Window”
स्टेप 3 – आपत्ति वाले प्रश्न का चुनाव करें
NTA प्रत्येक शिफ्ट के प्रश्नों की एक विशेष ID रखता है। यहाँ छात्र को उसकी शिफ्ट में पूछे गए सभी प्रश्नों की एक सूची दिखेगी। जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उस Question की ID चुनें।
स्टेप 4 – सही उत्तर चुनें और औचित्य लिखें (Justification)
सही उत्तर: आपत्तीजनक प्रश्न के लिए ]छात्र अपने अनुसार सही Option (A, B, C, D) चुनें।
औचित्य (Justification): यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ छात्रों को यह बताना होगा कि आपको क्यों लगता है कि NTA का उत्तर गलत है। इसके लिए छात्र निम्न सबूत भी NTA को दें सकते हैं।
- NCERT की पाठ्यपुस्तक से पेज नंबर और उद्धरण (Quotation) दे सकते हैं।
- मानक संदर्भ पुस्तक (Reference Book) का नाम बता सकते हैं।
- गणितीय व्युत्पत्ति (Mathematical derivation) दिखा सकते हैं।
- आधिकारिक स्रोत (NCERT, मानक पुस्तक) का लिंक दे सकते हैं।
स्टेप 5 – शुल्क का भुगतान करें (Fees Payment)
| विवरण (Detail) | जानकारी (Information) |
| शुल्क प्रति प्रश्न | ₹200 (प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग) |
| भुगतान का तरीका | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI |
| रिफंड नीति | यदि आपकी चुनौती सही पाई जाती है तो ₹200 वापस कर दिए जाते हैं |
| यदि चुनौती गलत है | ₹200 जमा नहीं होता, NTA के पास चला जाता है |
निष्कर्ष
JEE Main 2026 Session 2 (April Session) की परीक्षा 8 अप्रैल 2026 को संपन्न हो चुकी है। अब सभी छात्रों की निगाहें NTA द्वारा जारी की जाने वाली Provisional Answer Key और Response Sheet पर हैं, जो 11 अप्रैल 2026 को jeemain.nta.nic.in पर जारी की गई है। छात्र तुरंत अपनी Response Sheet डाउनलोड करें, Answer Key से उत्तरों का मिलान करें और दिए गए फॉर्मूले से अपने अनुमानित अंकों की गणना करें।
JEE Main 2026 April Exam Analysis के अनुसार Physics मध्यम, Chemistry आसान से मध्यम, जबकि Mathematics कठिन रहा। 6 अप्रैल की Shift 2 को सबसे कठिन Shift माना जा रहा है। छात्र JEE Main Final Answer Key और JEE Main Result 2026 का इंतज़ार करें। केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
FAQ’s
Q. JEE Main 2026 Session 2 की Answer Key कब आएगी?
JEE Main 2026 April Session की परीक्षा 8 अप्रैल को समाप्त हुई है। NTA द्वारा Provisional Answer Key और Response Sheet 11 अप्रैल 2026 को जारी की गई है। Final Answer Key Challenge Window बंद होने के बाद जारी की जाएगी।
Q. JEE Main 2026 की Response Sheet कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। Candidate Login पर क्लिक करके अपना Application Number और Password डालें। लॉगिन करने के बाद “View/Download Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें। आपकी Response Sheet PDF में खुल जाएगी।
Q. JEE Main Answer Key Challenge कैसे करें?
सबसे पहले छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें। “Challenge Answer Key” लिंक पर क्लिक करें। जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसकी Question ID चुनें, अपना सही उत्तर चुनें और NCERT या मानक पुस्तक से ठोस औचित्य लिखें। फिर ₹200 प्रति प्रश्न का शुल्क भरें और सबमिट करें। रसीद जरूर सेव करें।
Q. JEE Main 2026 Session 2 का Result कब आएगा?
NTA के पिछले पैटर्न के अनुसार, JEE Main 2026 Session 2 का Result अप्रैल के अंतिम सप्ताह यानी 26 से 30 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। Final Answer Key जारी होने के 3-5 दिनों के भीतर उपलब्ध करा दिया जाता है।
Q. JEE Main Answer Key PDF Download नहीं हो रही, क्या करें?
Answer Key जारी होने के पहले कुछ घंटों में लाखों छात्र लॉगिन करते हैं, जिससे सर्वर स्लो हो जाता है। छात्र थोड़े समय बाद रात 11 बजे के बाद या सुबह 6-8 बजे प्रयास करें। धैर्य रखें, थोड़ी देर बाद पुनः प्रयास इस ब्लॉग में बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए करें।


