Home / News / CBSE Class 10th Compartment Exam 2026: डेट शीट, फीस और Apply कैसे करें?

CBSE Class 10th Compartment Exam 2026: डेट शीट, फीस और Apply कैसे करें?

"सीकर कोचिंग एंड स्कूल के CBSE 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के प्रचार पोस्ट की छवि, जिसमें तमिल भाषा में लिखा है 'आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें, क्या आपने आवेदन किया?'"

हर साल CBSE के मुख्य एग्जाम के बाद हजारों स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो अपने अंको में सुधार करना चाहते हैं या किन्ही दो विषयों में Fail होने पर CBSE Class 10 Compartment Board Exam 2026 देने वाले हैं। NEP 2020 (National Education Policy) के तहत CBSE ने 2026 से Class 10 के लिए दो बोर्ड एग्जाम सिस्टम शुरू किया है। पुरानी कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री एग्जाम अब इसी CBSE Class 10 second phase exam में मर्ज हो गई है। इसके लिए अब अलग से कोई एग्जाम नहीं होगी। फर्स्ट एग्जाम (फरवरी-मार्च) अनिवार्य है, और CBSE Class 10 May exam 2026 ऑप्शनल है जहां स्टूडेंट्स बेहतर मार्क्स ला सकते हैं या कंपार्टमेंट क्लियर कर सकते हैं।

इस ब्लॉग में हम छात्रों को CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे। CBSE Class 10 second board exam eligibility 2026 से लेकर डेट शीट, फीस, CBSE 10th second exam apply online 2026 प्रोसेस, और रिजल्ट तक की सभी महत्वपूर्ण जानकरियां देंगे। सीबीएसई क्लास 10 सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह ब्लॉग गाइड की तरह काम करेगा। तो चलिए शुरू करते हैं और सबकुछ डिटेल में समझते हैं।

CBSE Class 10th Second Board Exam 2026 क्या है? पूरी जानकारी

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 उन छात्रों के लिए है जो फर्स्ट एग्जाम (Phase 1) के अंको में प्राप्त हुए अंकों में सुधार चाहते हैं या कंपार्टमेंट कैटेगरी में हैं। इसे CBSE Class 10 improvement exam 2026 या CBSE Class 10 compartment exam 2026 भी कहते हैं। इस एग्जाम को पास करने या बेहतर मार्क्स लाने के बाद छात्र की फाइनल मार्कशीट में बेस्ट स्कोर काउंट होता है। इस परीक्षा से छात्रों का एक साल भी बर्बाद नहीं होता है।

यह नई व्यवस्था NEP 2020 पर आधारित है, जहां फर्स्ट एग्जाम (Phase 1 Exam) मुख्य होता है और CBSE Class 10 supplementary exam 2026 सपोर्टिव एग्जाम की भूमिका में होता है। छात्रों को एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस सेकंड एग्जाम में भी वही पाठ्यक्रम (Syllabus) होता है जो प्रथम या मुख्य परीक्षा में होता है।

दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) का मुख्य उद्देश्य

CBSE की यह नई नीति छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने का एक अतिरिक्त अवसर प्रदान करती है, जिससे परीक्षा के प्रति उनका मानसिक तनाव कम हो सके और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। वर्ष 2026 से लागू होने वाली CBSE two board exams Class 10th 2026 व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमताओं का समय-समय पर मूल्यांकन करना है, ताकि उनकी मार्कशीट में दोनों प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ परिणाम को ही सम्मिलित किया जाए। यह पहल न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें बिना किसी दबाव के अपनी वास्तविक योग्यता सिद्ध करने का मंच भी देगी।

पहली और दूसरी परीक्षा में मुख्य अंतर

CBSE द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली प्रथम चरण (First Phase Exam) की बोर्ड परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है, जबकि CBSE 10th second phase exam 2026 द्वितीय चरण की परीक्षा में केवल वे छात्र ही सम्मिलित होते हैं जो अपने अंकों में सुधार करना चाहतें है या जिन छात्रों को कम्पार्टमेंट आया है। यह लचीली प्रक्रिया छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

दूसरी परीक्षा के फायदे और महत्वपूर्ण अपडेट

CBSE two board examinations Class 10th 2026 notification के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार, यदि कोई छात्र प्रथम चरण में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा छोड़ देता है, तो वह दूसरे चरण के लिए अपात्र होकर ‘Essential Repeat’ श्रेणी में आ जाएगा। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि दोनों परीक्षाओं में से छात्र के बेस्ट स्कोर को ही फाइनल मार्कशीट में गिना जाता है, जिससे कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया और भी सुगम व आसान हो जाती है।

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 कौन दे सकता है?

CBSE Class 10 second board exam eligibility 2026 के लिए सख्त नियम हैं। छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा देना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र मुख्य परीक्षा के दौरान 3 या ज्यादा विषयों की परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो CBSE 10th second board exam नहीं दे सकता है। इस परीक्षा में कोन शामिल हो सकता है आइए, विस्तार से जानते है।

Marks Improvement करने वाले छात्र

CBSE की इस नीति के अनुसार प्रथम चरण की परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। इस परीक्षा में फेल होने या तीन से अधिक विषय छोड़ने पर छात्र ‘Essential Repeat’ श्रेणी में आ जाएंगे और द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे। CBSE Class 10 improvement subjects list 2026 के अनुसार, जो छात्र प्रथम परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान या भाषाई विषयों में से अधिकतम तीन विषयों में सुधार (Improvement) हेतु पुनः परीक्षा दे सकते हैं।

Compartment आने वाले छात्र

CBSE की नई नीति के अनुसार प्रथम चरण की परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य है, जिसमें CBSE कक्षा 10वीं में 1 या 2 विषयों में फेल होने वाले छात्र CBSE Class 10 compartment exam 2026 के माध्यम से कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य 5 विषयों में से अधिकतम दो में अनुत्तीर्ण होते हैं, बशर्ते उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) पास किया हो। इसके अलावा CBSE Class 10 improvement subjects list 2026 के अंतर्गत छात्र कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट दोनों का लाभ एक साथ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें अपने अंकों को बेहतर बनाने का पूर्ण अवसर मिलता है।

CBSE Class 10th Compartment Exam Date Sheet 2026

CBSE Class 10th Compartment exam date sheet 2026 की घोषणा का इंतजार करने वाले छात्रों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। जैसे ही पहली बोर्ड परीक्षा (फरवरी-मार्च 2026) समाप्त होती है और अप्रैल में रिजल्ट घोषित हो जाता है। CBSE बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी समय पर डेट शीट जारी करेगा, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

छात्र अगर CBSE Class 10th Compartment exam 2026 देने वाले हैं, तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि डेट शीट कब जारी होगी, परीक्षाएं कब शुरू होंगी, और किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी। इस सेक्शन में हम आपको CBSE Class 10 second phase exam dates May 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे, जिसमें संभावित तारीखों से लेकर विषय-वार टाइम टेबल की तारीखें शामिल हैं। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नज़र बनाए रखें, क्योंकि CBSE Class 10 second exam 2026 date sheet PDF download की सुविधा सबसे पहले वहीं उपलब्ध होगी।

दूसरी परीक्षा की अवधि और समय सारणी

CBSE Class 10 second phase exam dates May 2026 को लेकर CBSE ने अभी आधिकारिक रूप से कोई अंतिम घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान और CBSE की ओर से जारी टेंटेटिव कैलेंडर के अनुसार, इस बार भी परीक्षाएं मई के मध्य से शुरू होकर जून के पहले सप्ताह तक चलने की संभावना है। यह अवधि छात्रों को पर्याप्त समय देती है कि वे पहली परीक्षा के रिजल्ट के बाद दोबारा तैयारी कर सकें और अपने कमजोर विषयों पर फोकस कर सकें।

संभावित सब्जेक्ट-वाइज Time Table

CBSE Class 10 second exam 2026 (कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट) की संभावित विषय-वार टाइम टेबल (Subject Wise Time Table) नीचे दी जा रही है। यह टेबल पिछले वर्षों के पैटर्न, CBSE की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और 14 फरवरी 2026 की क्लैरिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। छात्र ध्यान रखें कि यह एक अनंतिम (Tentative) टाइम टेबल है, और अंतिम डेट शीट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE Class 10 second exam 2026 date sheet PDF download करके आधिकारिक डेट शीट ही देखें।

तारीख (संभावित)दिनसमयमुख्य विषयविषय कोड
15 मई 2026शुक्रवार10:30 AM – 1:30 PMगणित (Mathematics Standard/Basic)041/241
16 मई 2026शनिवार10:30 AM – 1:30 PMकंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट विषय (ग्रुप A)
18 मई 2026सोमवार10:30 AM – 1:30 PMअंग्रेजी (English – Language & Literature)184
19 मई 2026मंगलवार10:30 AM – 1:30 PMविज्ञान (Science – Theory)086
20 मई 2026बुधवार10:30 AM – 1:30 PMसामाजिक विज्ञान (Social Science)087
22 मई 2026शुक्रवार10:30 AM – 1:30 PMहिंदी (Hindi Course A/B)002/085
24 मई 2026रविवार10:30 AM – 1:30 PMसंस्कृत (Sanskrit) / अन्य भाषाएँ122/अन्य
25-28 मई 2026क्षेत्रीय भाषाएँ (Punjabi, Urdu, Bengali, etc.)विभिन्न
29-31 मई 2026ऐच्छिक विषय (IT, Painting, etc.)विभिन्न
1 जून 2026सोमवार10:30 AM – 1:30 PMशेष विषय / स्पेशल जरूरत वाले विषय

CBSE Class 10 Second Board/Comaprtment Exam आवेदन प्रक्रिया

सीबीएसई क्लास 10 सेकंड एग्जाम फॉर्म 2026 कैसे भरें? यह सवाल हर उस छात्र के मन में आता है जो दूसरी बोर्ड परीक्षा देना चाहता है। अगर आप भी CBSE 10th improvement exam 2026 या CBSE Class 10 compartment exam 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो हमने ऐसे छात्रों के लिए  CBSE ने आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही सरल और स्टेप-बाय-स्टेप बताई है, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नियमित (Regular) और निजी (Private) छात्रों के लिए थोड़ी अलग है। नियमित छात्र अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन करते हैं, जबकि निजी छात्रों को CBSE 10th second exam apply online 2026 स्वयं करना होता है। दोनों ही प्रक्रियाओं को हम यहाँ चरणबद्ध तरीके से समझाएंगे, साथ ही उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताएंगे जिनकी आवेदन के समय आवश्यकता होगी।

नियमित छात्रों (Regular Students) के लिए आवेदन प्रक्रिया

नियमित छात्र (जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हैं) के लिए CBSE Class 10 second board exam form kaise bhare की प्रक्रिया बहुत आसान है, क्योंकि उनकी ओर से उनका स्कूल ही फॉर्म भरने की सभी औपचारिकताएँ पूरी करता है। फिर भी, एक छात्र के रूप में आपको यह जानना जरूरी है कि यह प्रक्रिया कैसे काम करती है, ताकि आप समय पर सही निर्णय लें सकें।

  • LOC में सेकंड ऑप्शन चुनें: सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि जब छात्र का स्कूल फर्स्ट LOC (लोकेशन ऑफ चॉइस) भरता है, तब यह बताना होगा कि छात्र CBSE Class 10 second exam 2026 देना चाहते हैं। CBSE 10th improvement exam 2026 कैसे अप्लाई करें का फैसला यहीं हो जाता है।
  • रिजल्ट के बाद स्कूल द्वारा अपडेट: पहली परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद, स्कूल Pariksha Sangam पोर्टल पर उन छात्रों की सूची अपडेट करेगा जिन्होंने इम्प्रूवमेंट या कंपार्टमेंट का ऑप्शन चुना था। स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि केवल पात्र छात्रों का ही नाम इस सूची में शामिल किया गया है।
  • फीस जमा करें: इसके बाद, छात्रों को CBSE Class 10 second exam fees 2026 अपने स्कूल में जमा करनी होगी। स्कूल आपसे प्रति विषय के हिसाब से फीस लेगा और आपको एक रसीद (Receipt) देगा। यह रसीद भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: छात्र इसे CBSE की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। CBSE Class 10 second exam admit card 2026 में छात्र की फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और विषयों की जानकारी होगी।

Private Students के लिए आवेदन प्रक्रिया

Private Students (जो पूर्व में CBSE से पंजीकृत हैं या पिछले साल फेल हुए हैं) को CBSE Class 10 second board exam form kaise bhare की प्रक्रिया स्वयं ऑनलाइन पूरी करनी होती है। यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है, लेकिन अगर छात्र सही प्रक्रिया का पालन करें, तो यह आसान हो जाती है। यहाँ हम CBSE Class 10 compartment form 2026 private candidate के लिए पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझा रहे हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: खुद से फॉर्म भरने वाले छात्र सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएँ। होम पेज पर ‘समर स्कीम फॉर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन 2026’ या ‘CBSE Class 10 Second Exam 2026 Application’ लिंक पर क्लिक करें।
  • कैटेगरी चुनें: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ छात्र को अपनी कैटेगरी चुननी होगी। यहाँ छात्रों को दो विकल्प मिलेंगे – CBSE Class 10 improvement exam 2026 और CBSE Class 10 compartment exam 2026 जो परीक्षा छात्र देना चाहें उसे चुनें।
  • डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें:  इसमें छात्र को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, पिछला रोल नंबर, पिछले साल के अंक, और उन विषयों का चयन करना होगा जिनके लिए छात्र परीक्षा देना चाहते हैं।
  • फीस का भुगतान करें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, CBSE Class 10 second exam fees 2026 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। छात्र यह पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से कर सकते हैं। भुगतान सफल होने के बाद, एक कन्फर्मेशन पेज दिखाई देगा।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें: अंत में, फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। यह प्रिंटआउट भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें छात्र का आवेदन नंबर और अन्य जानकारी होगी, जो आगे किसी भी समस्या के समाधान के लिए काम आएगी।

Also Read…. CBSE Class 12th Compartment Exam 2026: डेट शीट, फीस और Apply कैसे करें?

CBSE Class 10th Compartment एग्जाम Fees 2026

CBSE ने दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एक स्पष्ट और पारदर्शी फीस संरचना तैयार की है, जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नई व्यवस्था के तहत, CBSE Class 10 second exam/compartment fees 2026 LOC (लोकेशन ऑफ चॉइस) भरते समय ही ली जाती है। यानी जब आप पहली बार परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं, उसी समय आपको यह तय करना होता है कि आप दूसरी परीक्षा भी देना चाहेंगे या नहीं। यहाँ हम CBSE Class 10 compartment exam 2026 fees से लेकर CBSE Class 10 improvement exam 2026 fees तक, हर कैटेगरी की फीस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

छात्र श्रेणीकैटेगरीप्रति सब्जेक्ट फीस (₹)अधिकतम सब्जेक्ट लिमिट
रेगुलर स्टूडेंट्स (भारत)इम्प्रूवमेंट₹300 – ₹500अधिकतम 3 सब्जेक्ट
रेगुलर स्टूडेंट्स (भारत)कंपार्टमेंट₹300 – ₹500अधिकतम 2 सब्जेक्ट
प्राइवेट स्टूडेंट्स (भारत)इम्प्रूवमेंट₹320अधिकतम 3 सब्जेक्ट
प्राइवेट स्टूडेंट्स (भारत)कंपार्टमेंट₹320अधिकतम 5 सब्जेक्ट
प्राइवेट स्टूडेंट्स (विदेश)इम्प्रूवमेंट₹1100 – ₹2200अधिकतम 3 सब्जेक्ट
प्राइवेट स्टूडेंट्स (विदेश)कंपार्टमेंट₹1100 – ₹2200अधिकतम 5 सब्जेक्ट
एससी/एसटी छात्र (छूट पात्र)इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंटनियमित फीस में छूटलागू सीमा के अनुसार

निष्कर्ष

CBSE Class 10th Compartment Exam 2026 की यह नई व्यवस्था NEP 2020 के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। अब कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट के लिए अलग से परीक्षा नहीं होगी, बल्कि यह दूसरे चरण की परीक्षा (मई 2026) में शामिल होगी। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि पहली परीक्षा अनिवार्य है, और तीन से अधिक विषयों में अनुपस्थित रहने पर वे दूसरी परीक्षा के लिए अयोग्य हो जाएंगे। वहीँ कम्पार्टमेंट परीक्षा में वो छात्र शामिल होंगे जो कुल 5 विषयों में से किन्हीं दो विषयों में फ़ैल हो गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया LOC भरते समय ही पूरी होगी, और फीस का भुगतान स्कूल या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। छात्रों को दूसरी परीक्षा में मिले बेहतर अंकों को उनकी फाइनल मार्कशीट में शामिल किया जाएगा, जिससे छात्रों का एक साल ख़राब होने से बच जाएगा। छात्र इस परीक्षा में सफलता के लिए समय पर आवेदन करें और सही रणनीति के साथ तैयारी करें।

इन्हें भी पढ़ें
12वीं साइंस के बाद करियर विकल्प: PCM/PCB में टॉप कोर्स और नौकरी 2026
सीकर में IIT JEE की तैयारी के लिए बेस्ट कोचिंग?
CBSE और State Board में क्या अंतर है?
IIT के लिए 12 वीं में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक आवश्यक है? जानें विस्तार से
JEE/NEET की तैयारी के लिए सीकर क्यों बन रहा है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

FAQ’s

Q. क्या CBSE Class 10 Compartment Exam 2026 सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है?

नहीं, यह परीक्षा अनिवार्य नहीं है। केवल वे छात्र जो कंपार्टमेंट कैटेगरी में हैं, वे ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहली परीक्षा (फरवरी-मार्च 2026) सभी के लिए अनिवार्य है।

Q. Compartment और Improvement Exam में क्या अंतर है?

कंपार्टमेंट (Compartment) उन छात्रों के लिए है जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं, जबकि इम्प्रूवमेंट (improvement Exam) उन छात्रों के लिए है जो पास तो हुए हैं लेकिन अपने अंकों को बेहतर करना चाहते हैं। छात्र इम्प्रूवमेंट में अधिकतम 3 विषय चुन सकते हैं।

Q. CBSE Class 10 Second Exam 2026 के लिए आवेदन कब करना होगा?

छात्रों को CBSE Class 10 Second Exam 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया LOC (लोकेशन ऑफ चॉइस) भरते समय यानी पहली परीक्षा के आवेदन के दौरान ही पूरी करनी होगी। रिजल्ट आने के बाद केवल विषयों की पुष्टि होगी।

Q. अगर मैं CBSE Class 10 Second Exam 2026 में पहली परीक्षा से कम अंक प्राप्त करूँ तो क्या होगा?

अगर किसी छात्र को CBSE Class 10 Second Exam 2026 में पहली परीक्षा से कम अंक प्राप्त होते है तो वे चिंता न करें। CBSE दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट स्कोर को ही फाइनल मार्कशीट में शामिल करेगा।

Q. CBSE Class 10 Compartment Exam 2026 का सिलेबस क्या होगा?

CBSE Class 10 Compartment Exam 2026 का सिलेबस ठीक वही होगा जो पहली परीक्षा (मुख्य परीक्षा) के लिए निर्धारित किया गया था। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।