Home / News / CBSE Class 12th Compartment Exam 2026: डेट शीट, फीस और Apply कैसे करें?

CBSE Class 12th Compartment Exam 2026: डेट शीट, फीस और Apply कैसे करें?

"CBSE 12th Compartment Exam 2026 डेट शीट फीस आवेदन प्रक्रिया बैनर"

Table of Contents

CBSE Board परीक्षाओं का रिजल्ट आने के बाद जो छात्र किन्हीं दो विषयों में फ़ैल हो जाते है वे जिस चीज का छात्र सबसे ज्यादा इंतजार करते है वह है पूरक परीक्षाएं। अगर आप भी CBSE 12th Compartment Exam 2026 देने वाले हैं या सोच रहे हैं कि कम्पार्टमेंट परीक्षा क्या होती है और इसे कैसे पास किया जाए, तो यह ब्लॉग ऐसे छात्रों की जानकरी के लिए ही है। हर साल CBSE बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के बाद हजारों स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं। ऐसे में CBSE Class 12 Compartment Exam 2026 के रूप में उनके लिए एक मौका लेकर आता है।

इस ब्लॉग में हम आपको CBSE 12th Supplementary Exam 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे, जैसे CBSE 12th Compartment Date Sheet 2026 कब आएगी, कौन-कौन से स्टूडेंट्स इस परीक्षा के लिए एलिजिबल होंगे, CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट फीस कितनी है, CBSE 12th Compartment Form Kaise Bhare और कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CBSE 12th compartment exam July 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह ब्लॉग किसी गाइड से कम नहीं होगा। तो चलिए शुरू करते हैं और सबकुछ डिटेल में समझते हैं।

CBSE 12th Compartment Exam 2026 क्या है? जानें पूरी जानकारी

CBSE 12th Compartment Exam 2026 उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो अपनी मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं। इसे सप्लीमेंट्री एग्जाम या पूरक परीक्षा भी कहा जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र को उस कक्षा में पास मान लिया जाता है और उसे अगली कक्षा में प्रवेश लेने का मौका मिल जाता है। CBSE Class 12 Compartment Exam 2026 का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों का एक साल खराब नहीं होता और वे अगले साल बिना किसी रुकावट के कॉलेज या आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CBSE Compartment Exam की मुख्य बातें

CBSE Compartment Exam देने वाले छात्रों को इन परीक्षाओं से संबंधित निम्न महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमने छात्रों के लिए इसे संक्षेप में बताया है। छात्र इन्हें ध्यान से पढ़ें।

  • किसके लिए?:- ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो 12वीं बोर्ड में 1 या 2 विषयों (Subjects) में फेल हुए हैं।
  • कब होती है?:- ये परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई महीने में CBSE बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जाती है।
  • कितने मौके मिलते हैं?:– छात्रों को कम्पार्टमेंट पास करने के लिए तीन मौके मिलते हैं।
  • कहां से होती है?:– CBSE से संबंधित स्कूलों और डिजाइनेटेड एग्जाम सेंटर्स पर।

कम्पार्टमेंट और फेल में क्या अंतर है?

कई छात्र कम्पार्टमेंट और फेल होने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। जबकि होता यह है, जब छात्र सिर्फ एक या दो सब्जेक्ट में फेल होते हैं तो उन्हें कम्पार्टमेंट मिलता है। लेकिन अगर छात्र तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं तो उनका रिजल्ट फेल माना जाता है और उन्हें अगले साल पूरी 12वीं दोबारा देनी पड़ती है। यानी CBSE 12th compartment exam 2026 सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए है आयोजित की जाती है जिनका रिजल्ट कम्पार्टमेंट का आया है।

CBSE 12th Compartment Exam 2026 Eligibility: कौन दे सकता है परीक्षा?

CBSE 12th Compartment Exam 2026 के लिए एलिजिबिलिटी क्लियर है। CBSE Board के अनुसार पूरक परीक्षाएं CBSE Class 12th Result के किन्हीं दो विषयों में फ़ैल होने वाले छात्र ये परीक्षाएं देकर अपना एक साल बचा सकतें हैं। अगर कोई छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षाएं देने की सोच रहा हैं तो पहले यह चेक कर लें कि आप एलिजिबल हैं या नहीं।

किन छात्रों को Compartment Exam का मौका मिलता है?

CBSE नियमावली में कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए हर साल नियम उल्लेखित किये जातें है। सामान्यतः ये नियम बदलते नहीं है अगर कुछ बदलाव भी होता है तो वह ज्यादा नहीं होता है। विषेशज्ञों के अनुसार CBSE 12th Compartment Exam 2026 में भी निम्न नियम रहेंगें।

  • जिन छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा दी है और उनका रिजल्ट कम्पार्टमेंट का आया है यानी वे 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हैं।
  • जिन छात्रों ने प्रैक्टिकल एग्जाम तो दिया था लेकिन थ्योरी पेपर में फेल हो गए, या थ्योरी में पास थे लेकिन प्रैक्टिकल/इंटरनल एग्जाम में फेल हो गए।
  • जिन छात्रों ने इंप्रूवमेंट एग्जाम दिया था और उसमें फेल हो गए, वे भी कम्पार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • ध्यान रहें प्राइवेट और रेगुलर दोनों तरह के छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।

किन छात्रों को Compartment Exam का मौका नहीं मिलता

  • अगर कोई छात्र तीन या उससे ज्यादा विषयों (Subjects) में फेल हो गया है।
  • अगर किसी छात्र का रिजल्ट रद्द हो गया है या किसी परीक्षा में अनुचित कार्यों में लिप्त पाया गया हो (अनफेयर मीन्स केस) में फंसा है।
  • अगर छात्र ने बिना परमिशन के एग्जाम छोड़ दिया था या मुख्य परीक्षा के किसी विषय में अनुपस्थित रहा था।

CBSE 12th Compartment Exam 2026 Eligibility: रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग नियम

CBSE 12th Compartment Exam 2026 के लिए CBSE ने रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया तय किए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स वे होते हैं जिन्होंने किसी CBSE स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है और मुख्य परीक्षा दी है। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स वे होते हैं जो पिछले सालों में फेल हुए थे या बिना स्कूल के परीक्षा देना चाहते हैं। दोनों के लिए नियमों में थोड़ा अंतर है, जिसे समझना बहुत जरूरी है ताकि आवेदन करते समय कोई गलती न हो। नीचे टेबल में साफ-साफ बताया गया है कि कौन सा स्टूडेंट कम्पार्टमेंट दे सकता है और उसे आवेदन कैसे करना है:

छात्र प्रकारकम्पार्टमेंट दे सकते हैं?आवेदन कैसे करें
रेगुलर स्टूडेंट्सहाँ, अगर 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हैंस्कूल के माध्यम से
प्राइवेट स्टूडेंट्सहाँ, पिछले साल फेल हुए थे तो दे सकते हैंऑनलाइन खुद आवेदन करें
पैटर्न बदलने वालेनहीं, कम्पार्टमेंट सिर्फ उसी साल के लिए

CBSE 12th Compartment Date Sheet 2026: कब जारी होगी और कब होंगे एग्जाम?

CBSE 12th Compartment Date Sheet 2026 का इंतजार कम्पार्टमेंट एकसम देने वाले सभी छात्रों को रहता है। अगर आप भी इस साल कम्पार्टमेंट देने वाले हैं तो कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की डेट शीट की जानकारी होना बहुत जरूरी है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए हम आपको बता रहे हैं कि डेट शीट कब आ सकती है और एग्जाम कब होंगे।

CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 शेड्यूल

CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए संभावित तारीखें जून-जुलाई 2026 तक निर्धारित हैं। ये टेंटेटिव तारीखें बोर्ड की सामान्य प्रक्रिया पर आधारित हैं। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तारीख घोषित करते ही इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा। 

चरणसंभावित तारीख (टेंटेटिव)
CBSE 12th Compartment Date Sheet 2026 जारी10-15 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15-20 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस)25-30 जून 2026
लेट फीस के साथ आवेदन1-10 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी10-15 जुलाई 2026
CBSE 12th Compartment Exam 2026 शुरू15-22 जुलाई 2026
CBSE 12th Compartment Result 2026अगस्त 2026 का पहला हफ्ता

CBSE 12th Compartment Exam 2026 का संभावित Time Table

CBSE की पिछली साल के कम्पार्टमेंट एग्जाम शेड्यूल को देखते हुए छात्रों के लिए नीचे टेबल में संभावित तारीखें और सब्जेक्ट्स दिए गए हैं। जैसे ही ऑफिशियल डेट शीट आएगी, इसे जरूर चेक कर लें:

तारीख (टेंटेटिव)समयसब्जेक्ट का नाम
15 जुलाई 202610:30 AM – 1:30 PMEnglish (Core/Elective), Hindi (Core/Elective)
16 जुलाई 202610:30 AM – 1:30 PMPhysics, Chemistry, Mathematics, Biology
17 जुलाई 202610:30 AM – 1:30 PMAccountancy, Business Studies, Economics
18 जुलाई 202610:30 AM – 1:30 PMHistory, Political Science, Geography, Sociology
19 जुलाई 202610:30 AM – 1:30 PMComputer Science, IP, Physical Education, Psychology
20 जुलाई 202610:30 AM – 12:30 PMवोकेशनल सब्जेक्ट्स (801-847) और अन्य भाषाएं

CBSE 12th Compartment Exam Fees 2026: फीस कितनी है?

CBSE 12th Compartment Exam Fees 2026 के बारे में जानना प्रत्येक छात्र के लिए जरूरी है, क्योंकि बिना सही फीस जमा किए छात्रों का आवेदन पूरा नहीं होगा। CBSE हर साल कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए अलग-अलग फीस तय करता है। यहां हम आपको डिटेल में बता रहे हैं कि सीबीएसई कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए कितनी Fee है?

CBSE 12th Compartment Exam Fee Structure 2026

कम्पार्टमेंट परीक्षा में फीस स्ट्रक्चर मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि छात्र कितने सब्जेक्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा फीस का निर्धारण इससे भी किया जाता है की छात्र भारत में हैं या विदेश में। छात्रों की जानकारी के लिए सीबीएसई कम्पार्टमेंट एग्जाम फीस के बारे में साफ-साफ बताया गया है:

सब्जेक्ट की संख्याभारत में CBSE स्कूलों के लिए फीसविदेश में CBSE स्कूलों के लिए फीस
एक सब्जेक्ट के लिए₹300 प्रति सब्जेक्ट₹2000 प्रति सब्जेक्ट
दो सब्जेक्ट के लिए₹600 (300+300)₹4000 (2000+2000)
लेट फीस (देरी से आवेदन)₹2000 अतिरिक्त₹2000 अतिरिक्त

CBSE 12th Compartment Form Kaise Bhare? आवेदन प्रक्रिया 2026

CBSE 12th Compartment Form Kaise Bhare – यह सवाल हर उस छात्र के मन में आता है जो कम्पार्टमेंट एग्जाम देना चाहता है। अगर आप भी इस बार कम्पार्टमेंट देने वाले हैं तो आवेदन प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझना बहुत जरूरी है। रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आवेदन का तरीका थोड़ा अलग होता है। आइए दोनों के लिए डिटेल में समझते हैं।

नियमित छात्र (Regular Student) के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर छात्र शीर्ष CBSE स्कूल में नियमित विद्यार्थी (Regular Student) हैं तो उन्हें खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना होगा। ऐसे छात्रों के लिए उनका स्कूल यह प्रक्रिया पूरी करेगा। फिर भी ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कैसे किया जाता है इसकी जानकारी होनी चाहिए।

  1. स्कूल से संपर्क करें:– जैसे ही CBSE कम्पार्टमेंट फॉर्म की डेट्स जारी करे, छात्र तुरंत अपने स्कूल जाएं।
  1. जरूरी दस्तावेज जमा करें:– छात्र अपनी मूल मार्कशीट, एडमिट कार्ड, फोटो और अन्य डॉक्यूमेंट्स की कॉपी स्कूल में जमा करें।
  1. फीस जमा करें:– नियमित छात्रों को स्कूल बताएगा कि कितनी फीस जमा करनी है। छात्र स्कूल में कैश या ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
  1. स्कूल करेगा फॉर्म सबमिट:– स्कूल छात्र की तरफ से ऑनलाइन फॉर्म भरेगा और CBSE पोर्टल पर सबमिट करेगा।
  1. रसीद लें:– फॉर्म सबमिट होने के बाद स्कूल से रसीद या एक्नॉलेजमेंट स्लिप जरूर ले लें।

निजी विद्यार्थियों (Private Students) के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर छात्र प्राइवेट कैंडिडेट हैं या पिछले साल फेल हुए थे और अब कम्पार्टमेंट देना चाहते हैं, तो ऐसे छात्रों को खुद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न है।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:– ऐसे छात्र सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर जाएं।
  1. कम्पार्टमेंट फॉर्म लिंक चुनें:– “CBSE 12th Compartment Exam 2026 Private Candidates” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  1. रजिस्ट्रेशन करें:– छात्र अपनी परीक्षा का पिछला रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स भरें।
  1. सब्जेक्ट सिलेक्ट करें:– जिन सब्जेक्ट्स में छात्र फेल हुए हैं, उन्हें चुनें। याद रखें, सिर्फ फेल सब्जेक्ट ही चुनने हैं।
  1. दस्तावेज अपलोड करें:– छात्र अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  1. फीस जमा करें:– ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से फीस जमा करें।
  1. कन्फर्मेशन प्रिंट लें:– फॉर्म सबमिट करने के बाद एक कन्फर्मेशन पेज मिलेगा, उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Also Read… IIT के लिए 12 वीं में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक आवश्यक है? जानें विस्तार से

CBSE 12th Compartment Passing Marks 2026: कितने नंबर जरुरी होंगे?

CBSE 12th Compartment Passing Marks 2026 के बारे में जानना बहुत जरूरी है ताकि छात्र अपनी तैयारी का प्लान बना सकें। कम्पार्टमेंट एग्जाम में पास होने के लिए उतने ही मार्क्स चाहिए जितने मुख्य बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए चाहिए होते हैं। यानी छात्रों को दोनों विषयों में अलग-अलग 33% मार्क्स लाने होंगे।

CBSE कम्पार्टमेंट एग्जाम में विषयवार (Subject Wise) पासिंग मार्क्स

जिस तरह से सीबीएसई की मुख्य परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए अलग-अलग स्ट्रीम और सब्जेक्ट्स के लिए पासिंग मार्क्स अलग-अलग होते हैं। उसी तरह से सीबीएसई कम्पार्टमेंट एग्जाम में छात्रों को पास होने के लिए अलग अलग पासिंग मार्क्स लाने होतें हैं। नीचे टेबल में CBSE Class 12th के कुछ मुख्य विषयों के पासिंग मार्क्स दिए गए हैं:

विषय (Subject)कुल थ्योरी मार्क्सथ्योरी में पासिंग मार्क्स (33%)कुल प्रैक्टिकल/इंटरनलप्रैक्टिकल में पासिंग मार्क्स
फिजिक्स70233010
केमिस्ट्री70233010
गणित8026207
बायोलॉजी70233010
इंग्लिश8026207
हिंदी8026207
अकाउंटेंसी70233010
बिजनेस स्टडीज70233010
इकोनॉमिक्स8026207
हिस्ट्री8026207
पॉलिटिकल साइंस8026207
जियोग्राफी70233010
कंप्यूटर साइंस70233010

क्या CBSE कम्पार्टमेंट एग्जाम में ग्रेस मार्क्स मिलते हैं?

CBSE बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षाओं में ग्रेस मार्क्स दे सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से बोर्ड के निर्णय पर निर्भर करता है। (Yes cbse give grace marks in compartment exam) ग्रेस मार्क्स का मतलब है कि अगर कोई छात्र पास होने से सिर्फ 2-4 अंक कम रह गया है, तो उसे कुछ अतिरिक्त अंक देकर पास कर दिया जाता है। हालाँकि, यह जरूरी नहीं है कि हर छात्र को ग्रेस मार्क्स मिलें ही। बोर्ड तभी ग्रेस मार्क्स देता है जब

  • छात्र पासिंग मार्क्स (33%) से बहुत कम अंकों से पीछे हो
  • परीक्षा का पेपर कठिन रहा हो
  • बोर्ड खुद चाहे तो छात्रों की मदद कर सकता है

CBSE 12th Compartment Result 2026: कब और कैसे चेक करें?

CBSE Class 12 Compartment Result Kab Aayega 2026 यह सवाल हर उस छात्र के मन में होता है जिसने कम्पार्टमेंट एग्जाम दिया है। रिजल्ट का इंतजार थोड़ा टेंशन भरा होता है, लेकिन सही जानकारी होने से छात्र समय पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट कब आएगा?

पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए CBSE 12th Compartment Result 2026 अगस्त 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए सीबीएसई कम्पार्टमेंट रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के 2-3 हफ्ते के अंदर रिजल्ट आ जाता है।

Compartment Result कहां और कैसे चेक करें?

छात्र अपना परिणाम चेक करने के नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in पर जाएं।
  1. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें – “CBSE 12th Compartment Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  1. डिटेल्स भरें – अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल नंबर (अगर मांगे) डालें।
  1. रिजल्ट देखें – आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

निष्कर्ष

CBSE 12th Compartment Exam 2026 उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो मुख्य परीक्षा में 1 या 2 विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं। यह परीक्षा न केवल उनके शैक्षणिक वर्ष को बचाने में मदद करती है, बल्कि उन्हें बिना किसी बड़े अंतराल के उच्च शिक्षा 12वीं के बाद करियर विकल्पों की ओर बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस ब्लॉग में हमने आपको CBSE 12th Compartment Exam 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि इस जानकारी से आपकी सभी शंकाओं का समाधान हुआ है।

कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, समय पर आवेदन करें, और अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलने का प्रयास करें।

FAQ’s

Q. CBSE 12th Compartment Exam 2026 कब शुरू होंगे?

CBSE 12th Compartment Exam 2026 के जुलाई महीने में आयोजित होने की संभावना है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए परीक्षाएं 15 से 22 जुलाई 2026 के बीच शुरू हो सकती हैं।

Q. क्या CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए प्राइवेट स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, प्राइवेट स्टूडेंट्स CBSE 12th Compartment Exam 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए आवेदन उनके स्कूल द्वारा किया जाता है।

Q. CBSE 12th Compartment Exam 2026 के लिए आवेदन Fee कितनी है?

CBSE 12th Compartment Exam 2026 के लिए फीस ₹300 प्रति सब्जेक्ट (भारत में) निर्धारित है। अगर कोई छात्र दो सब्जेक्ट के लिए आवेदन कर रहा है तो उसे कुल ₹600 फीस जमा करनी होगी। विदेश में रहने वाले छात्रों के लिए फीस ₹2000 प्रति सब्जेक्ट है।

Q. CBSE 12th Compartment Result 2026 कब आएगा?

CBSE 12th Compartment Result 2026 के अगस्त महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है। CBSE द्वारा परीक्षा समाप्त होने के लगभग 2-3 सप्ताह बाद रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाती है।

Q.  क्या CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का Pattern मुख्य परीक्षा जैसा ही होता है?

हाँ, CBSE 12th Compartment Exam 2026 का Pattern और Syllabus मुख्य बोर्ड परीक्षा जैसा ही होता है। प्रश्न पत्र का फॉर्मेट, अंकों का विभाजन और समय अवधि सब कुछ मुख्य परीक्षा के समान ही रहता है।